× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    संसद के बजट सत्र का आगाज़: पीएम बोले– रिफॉर्म से परफॉर्म, परफॉर्म से ट्रांसफॉर्म, युवाओं पर फोकस

    संसद के बजट सत्र का आगाज़: पीएम बोले– रिफॉर्म से परफॉर्म, परफॉर्म से ट्रांसफॉर्म, युवाओं पर फोकस

    अजीत पवार का विमान लैंडिंग के समय हुआ क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री पवार सहित 6 की मौत

    अजीत पवार का विमान लैंडिंग के समय हुआ क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री पवार सहित 6 की मौत

    PM मोदी बोले– ग्लोबल ऑर्डर में उथल-पुथल के बीच भारत–EU ट्रेड डील से खुलेगा नया अध्याय

    PM मोदी बोले– ग्लोबल ऑर्डर में उथल-पुथल के बीच भारत–EU ट्रेड डील से खुलेगा नया अध्याय

    मौसम लेगा करवट: दोपहर की गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    मौसम लेगा करवट: दोपहर की गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का कहर: 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हाईवे ठप

    जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का कहर: 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हाईवे ठप

  • छत्तीसगढ़
    पीएम श्री बृजराज पाठशाला के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    पीएम श्री बृजराज पाठशाला के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कांग्रेसजनों ने किया नमन....

    कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कांग्रेसजनों ने किया नमन....

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    हसीना पर आज होगा निर्णायक फैसला,  प्रदर्शन और हिंसक पर प्रशासन ने दी चेतावनी देखते ही गोली मारने का आदेश

    हसीना पर आज होगा निर्णायक फैसला, प्रदर्शन और हिंसक पर प्रशासन ने दी चेतावनी देखते ही गोली मारने का आदेश

  • मनोरंजन
    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    “मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

    “मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

    टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

    राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

    राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

    आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के खिलाड़ी 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

    आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के खिलाड़ी 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

  • राजधानी
    संभागायुक्त श्री कावरे ने लिया निर्णय में 48 वर्ष पूर्व का नामांतरण निरस्त, तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश

    संभागायुक्त श्री कावरे ने लिया निर्णय में 48 वर्ष पूर्व का नामांतरण निरस्त, तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश

    आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री श्री साय

    आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री श्री साय

    महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री श्री साय

    महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ

    सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री श्री साय

    सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री श्री साय

  • ज्योतिष
    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    Benefits of Fennel, जानिए इसके 11 अनोखे फायदे जो बनाते हैं इसे सुपरफूड

    Benefits of Fennel, जानिए इसके 11 अनोखे फायदे जो बनाते हैं इसे सुपरफूड

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...21222324252627...3940Next

वचन पत्र भरवा कर अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक

Posted on :07-Nov-2023
वचन पत्र भरवा कर अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर :  स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के भैयाथान विकासखंड में बच्चों के द्वारा अपने अभिभावक एवं परिवार के सदस्यगणों के लिए वचन पत्र भरवा कर लिया गया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में उनके घर के सभी शत प्रतिशत रूप से निर्वाचन में शामिल हो और मतदान में पूर्ण रूप से भागीदारी करें।

Read More

सुकमा में वोटिंग के दौरान IED ब्लास्ट, ड्यूटी पर तैनात CRPF कमांडो घायल

Posted on :07-Nov-2023
सुकमा में वोटिंग के दौरान IED ब्लास्ट, ड्यूटी पर तैनात CRPF कमांडो घायल

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस दौरान नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में भी वोटिंग को लेकर भारी उत्साह है. बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान के लिए घर से बाहर निकल रही हैं. सुबह 9 बजे तक 9.93 प्रतिशत मतदान छत्तीसगढ़ में हुआ है. वोटिंग के बीच सुकमा में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया. इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक निरीक्षक घायल हो गया.अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र समेत 20 विधानसभा क्षेत्र में आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है. 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोंडामार्का शिविर के अंतर्गत एल्मागुंडा गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया, जिसमें सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का निरीक्षक श्रीकांत घायल हो गया है. उन्होंने बताया कि आज सुबह मतदान की सुरक्षा के लिए तोंडामार्का से कोबरा 206 और सीआरपीएफ के जवान एल्मागुंडा गांव की ओर निकले थे.

सुकमा में वोटिंग के दौरान IED ब्लास्ट 

आधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान कोबरा 206 के निरीक्षक श्रीकांत का पैर नक्सलियों द्वारा बिछाई गयी बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया. घायल सुरक्षाक़र्मी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. बता दें कि आज नक्सल प्रभावित सुकमा में भी वोटिंग हो रही है. मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. 

Read More

माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण

Posted on :06-Nov-2023
माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 को निर्भीक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं प्रशिक्षण नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण शा. रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर में आयोजित किया गया। जिसमें समस्त माइक्रो ऑब्जर्वर को पी.पी.टी के माध्यम से माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्य एवं उत्तरदायित्वों को विस्तार से बताया गया। माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में लगाई जाती है। ये सामान्य प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदान प्रक्रिया का पर्यवेक्षण कार्य करते हैं। ये सामान्य प्रेक्षक निर्देशन एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे। माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर जिस कार्यों कि निगरानी की जानी है। वह वास्तविक मतदान प्रारम्भ होने के समय 90 मिनट पूर्व सम्पन्न होने वाली मॉक पोल प्रक्रिया की निगरानी करना, मॉक पोल करने के बाद उसके डाटा को क्लीयर बटन दबाकर हटाने के कार्य का निगरानी. व्ही. व्ही. पेट के ड्रॉप बॉक्स के मॉक पोल की पेपर पर्चियों को निकालकर काले रंग के लिफाफे में सील बंद करने की कार्य की निगरानी, मतदान मशीन सीलिंग प्रक्रिया की निगरानी, मॉक पोल प्रमाण पत्र तैयार करने के कार्य में निगरानी, मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति एवं उनके आचरण का अवलोकन, उनके एन्ट्री पास का अवलोकन, मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं बिजली की उपलब्धता, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय का होना, पर्याप्त फर्नीचर, छाया, रैम्प का अवलोकन, मतदाता के पहचान के दस्तावेज के आधार पर मतदाता का पहचान करने के कार्य का निगरानी, अमिट स्याही के उपयोग के प्रक्रिया की निगरानी. ई.व्ही.एम. एवं व्ही. व्ही. पैट के प्रतिस्थापन की निगरानी, मत को गोपनीयता रखे जाने के कार्य की निगरानी के बारे में विस्तार से बताया गया। माइक्रो आब्जर्वर को यह बताया गया कि सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर अनुलग्न में दिये गये प्रपत्र में सही-सही जानकारी भरकर उसे सामान्य प्रेक्षक महोदय के पास जमा करना है। उन्हें रिपोर्टिंग फॉर्मेट के बिन्दु 18 तक को भरने के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण अंत में माइक्रो आब्जर्वर से मॉक पोल कराकर मॉक पोल प्रक्रिया की जानकारी का हेण्ड्सऑन कराया गया।

इस प्रशिक्षण का निरीक्षण करने सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया और प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Read More

दतिमा ग्राउंड नो ड्रोन फ्लाइंग जोन

Posted on :06-Nov-2023
दतिमा ग्राउंड नो ड्रोन फ्लाइंग जोन

हाशिम खान 

सूरजपुर : माननीय प्रधानमंत्री का आगमन 7 नवंबर 2023 को जिला सूरजपुर के ग्राम दतिमा स्थित ग्राउंड में होगा है। माननीय प्रधानमंत्री के आगमन दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 4 नवंबर से 7 नवंबर के शाम 5ः00 तक ग्राम दतिमा एवं आसपास के क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

Read More

मतगणना तिथि तक के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

Posted on :06-Nov-2023
मतगणना तिथि तक के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा श्री रंजीत कुमार जे (आईएएस) को तीनों विधानसभा प्रेमनगर (04) भटगांव (05)व प्रतापपुर (06) के लिये 03 दिसम्बर मतगणना तिथि तक के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Read More

अनुमति से अतिरिक्त साउण्ड सिस्टम पर एफएसटी दल ने की कार्रवाई

Posted on :06-Nov-2023
अनुमति से अतिरिक्त साउण्ड सिस्टम पर एफएसटी दल ने की कार्रवाई

हाशिम खान 

सूरजपुर : सी विजिल एप्प के माध्यम से 2 नवंबर को शिकायत प्राप्त हुई कि ग्राम पचिरा के वाहन क्रमांक सीजी 15 डीबी 8049 महिंद्रा पिकअप में अनुमति से अधिक साउण्ड बॉक्स एवं चोंगा लगाकर पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा प्रचार किया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर ग्राम पचिरा में जांच किया गया। वाहन में अनुमति से अधिक 01 नग बॉक्स, 2 नग बेस एवं दो नग चोंगा पाया गया। इस पर एफएसटी दल के द्वारा वाहन चालक से सामग्री की घटना स्थल पर जप्ती कर पंचनामा तैयार किया गया। जिससे थाना सूरजपुर को सौंप दिया गया है।

Read More

लेखा, व्ही.एस.टी. शिकायत निवारण एवं कॉल सेंटर के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted on :06-Nov-2023
लेखा, व्ही.एस.टी. शिकायत निवारण एवं कॉल सेंटर के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

हाशिम खान 

सूरजपुर : संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लेखा दल, सहायक व्यय प्रेक्षक, विडियो निगरानी दल एवं विडियो अनुसरण दल एवं शिकायत निवारण एवं कॉल सेंटर के समस्त सदस्यों का प्रशिक्षण, व्यय प्रेक्षक के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर विनोद साहू जी के द्वारा सभी दलों के कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा व्यय प्रेक्षक के द्वारा सभी सदस्यों से उनके कार्यों के संबंध में फीडबैक लिया गया। बैठक व्यय प्रेक्षक श्री श्रीजू एस.एस (आई.आर.एस) की उपस्थिति में आहुत हुई। नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर द्वारा प्रशिक्षण के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए साक्ष्य अभिलेखों का साधारण अद्यतन रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Read More

दुरूस्त क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

Posted on :06-Nov-2023
दुरूस्त क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

हाशिम खान 

सूरजपुर  :  मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम छतरंग, पालकेवरा, बनगवां कैलाशनगर में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु समझाया गया तथा शपथ दिलाया गया। इन सभी गांवों में पिछले निर्वाचन में वोट बहिष्कार की स्थिति बनी थी व मतदान का प्रतिशत शून्य था। लेकिन इस बार मतदाताओं की सोच बदली है लोग बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित हो रहे हैं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कैलाशनगर से शुरू हुआ फिर पालकेवरा, बनगवां उसके बाद छतरंग के साप्ताहिक बाजार में लोगों को समझाते हुए शपथ दिलाया गया। शपथ सुश्री मीरा कुरील एवं मोहम्मद महमूद के द्वारा दिलाया गया

इस कार्यक्रम में एकिकृत महिला बाल विकास सेवा परियोजना अधिकारी सुश्री मीरा कुरील, सेक्टर छतरंग की सुपरवाईज़र श्रीमती गौरी राठिया , बीपीओ ओडगी मोहम्मद महमूद तथा क्षेत्र के शिक्षकगण एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका शामिल रहे।

Read More

मतदान के लिये 3026 छात्र-छात्राओं ने भरवाये लगभग 67000 वचन पत्र

Posted on :06-Nov-2023
मतदान के लिये 3026 छात्र-छात्राओं ने भरवाये लगभग 67000 वचन पत्र

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए  स्वीप रैली, मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक, भाषण, स्वीप-चित्रकला, स्वीप-रंगोली, स्वीप-पेंटिग, स्वीप मेंहदी, मशाल रैली, आदि का आयोजन लगातार हो रहा है। इसी तारतम्य में आज जिले के समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अभिभावकों एवं परिवार के समस्त पात्र मतदाता सदस्यों से शत प्रतिशत मतदान करने हेतु वचन पत्र भरवाया जा रहा है। इसके साथ ही मतदान दिवस 17 नवंबर को जिन लोगों ने वचन पत्र भरा है, वे सभी लोग संबंधित मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदान करें, इसकी जिम्मेदारी उन छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है, जिन्होनें वचन पत्र भरवाया है। अभी तक विभिन्न विद्यालयों के 3027 छात्र-छात्राओं के द्वारा लगभग 67000 वचन पत्र भरवाए जा चुके हैं साथ ही एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं स्काउट गाइड के बच्चों को मतदान दिवस को मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग हेतु स्वयंसेवी के रूप में कार्य करने के लिये तैयार भी किया जा रहा है।

Read More

पारदर्शी निर्वाचन के संपादन में व्यवधान डालने वाले प्रत्येक वस्तु पर एसएसटी व एफएसटी की टीम की रहे पैनी नजर- जिला निर्वाचन अधिकारी

Posted on :06-Nov-2023
पारदर्शी निर्वाचन के संपादन में व्यवधान डालने वाले प्रत्येक वस्तु पर एसएसटी व एफएसटी की टीम की रहे पैनी नजर- जिला निर्वाचन अधिकारी

हाशिम खान 

सूरजपुर : निर्वाचन को पारदर्शी सम्पन्न कराने के लिए उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी टीम के नोडल, प्रभारी अधिकारी एवं सदस्यों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल द्वारा आज एनआईसी चेंबर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई थी। मीटिंग में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा टीम के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी निर्वाचन के संपादन में व्यवधान डालने वाले प्रत्येक वस्तु चाहे वह कैश हो, मदिरा हो या प्रलोभन के लिए उपयोग में आने वाली अन्य वस्तु, सभी पर टीम की पैनी नजर होनी चाहिये। इसके साथ ही इस बात पर विशेष जोर दिया कि ड्यूटी में तैनात प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है कि वो अपने कार्य को ईमानदारी के साथ निष्ठा पूर्वक करे। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

ई.व्ही.एम. एवं व्ही. व्ही. पेट कमिशनिंग का प्रशिक्षण संपन्न

Posted on :06-Nov-2023
ई.व्ही.एम. एवं व्ही. व्ही. पेट कमिशनिंग का प्रशिक्षण संपन्न

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल जी के निर्देशानुसार ई.व्ही.एम एवं व्ही. व्ही. पेट कमीशनिंग करने वाले स्टाफ को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हें कमीशनिंग के कार्य का विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से बैलेट यूनिट में होने वाली तैयारी, व्ही. व्ही. पेट में होने वाली तैयार, कंट्रोल यूनिट में की जाने वाली तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बैलेट यूनिट की तैयारी के अंतर्गत बैलेट पेपर को, बैलेट पेपर स्क्रीन में इस प्रकार लगाई जाए कि अभ्यर्थी का सरल क्र. अभ्यर्थी का नाम, उसका निर्वाचन प्रतीक, केन्डीडेट लैम्प, केन्डीडेट बटन सभी एक सीधे में रहे बैलेट पेपर स्क्रीन को एड्रेस टैग लगाकर सील्ड किया जायें। तत्पश्चात् उपयोग होने वाली केन्डीटेड बटन को अनमास्क कर नीला कर दिया जायेगा।

No description available.

अनुपयोगी बटनों को सफेद टेब चढाकर ढक दिया जायेगा। यदि एक बैलेट यूनिट का उपयोग होता है तो थम्बविल की स्थिति 01 पर सेट कर दिया जायेगी। बैलेट यूनिट के टॉप और बॉटम पर एक-एक एड्रेस टैग लगाकर पिंक पेपर सील से सील किया जायेगा तत्पश्चात् कैरी कैश के हैण्डल में एक एड्रेस टैग लगा दिया जायेगा। व्ही. व्ही. पेट की तैयारी के अन्तर्गत नया बैटरी लगाना, नया पेपर रोल लगाना, स्वीच की स्थिति को एक पर रखना, पेपर रोल कम्पार्टमेंट को एड्रेस टेग से सील करना आदि के बारे में बताया गया। सी.यू. की तैयारी के अंतर्गत नया बैटरी लगाना, सी.यू. बी.यू. और व्ही. व्ही. पेट को संयोजित कर केन्डीडेट सेट बटन दबाकर केन्डीडेट की संख्या को सेट करना, प्रत्येक अभ्यर्थी को 1-1 वोट देकर मॉकपोल सम्पन्न करना, मॉक पोल के डाटा को हटाना, व्ही. व्ही पेट के पेपर स्लीपो को श्रेडिंग करना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया 5 प्रतिशत ई.वी.एम. एवं व्ही. व्ही. पेट मशीने जो रैंडम्ली चयन की जायेगी। उन पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति में 1000 वोट का मॉक पोल कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री रवि सिंह रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्र.04 प्रेमनगर, श्री सागर सिंह राज रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्र.05 भटगांव, श्रीमती दिपीका नेताम रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्र.06 प्रतापपुर. ई.वी.एम. के नोडल अधिकारी श्री नन्द जी पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) रामानुजनगर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Read More

कोटेया में निकाली मशाल रैली, शत प्रतिशत मतदान करने किया आह्वान

Posted on :04-Nov-2023
कोटेया में निकाली मशाल रैली, शत प्रतिशत मतदान करने किया आह्वान

हाशिम खान 

मशाल की रोशनी से फैला मतदाता जागरूकता का संदेश:- रामललित पटेल

सूरजपुर/प्रेमनगर:- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान कराने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल जी के पत्रानुसार, बीईओ आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में स्वीप के तहत मशाल रैली का आयोजन किया जाना था इसी तारतम्य में प्राचार्य लीनु मिंज के सहयोग से व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया, प्रेमनगर में मशाल रैली निकाली गई।
                                  
बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे जिसके दूसरे चरण 17 नवम्बर को मतदान किया जाएगा। इसमें मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के सतत मॉनिटरिंग व निर्देश से जिले में लगातार जागरूकता रैली का आयेजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रेमनगर विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया में नियत तिथि अनुसार मशाल रैली विद्यालय परिसर से निकालकर स्लोगन व नारे के साथ कोटेया अटल चौक में ग्रामीणों को मतदान करने बताया गया तत्पश्चात रैली को आगे बढ़ाते हुए बाँसपारा तक ले गए जहां पर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान में अपने अमूल्य अधिकार के महत्वता के साथ उपयोग करने बताया गया।

मशाल की रोशनी से फैला मतदाता जागरूकता का संदेश:- रामललित पटेल

जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल ने कहा स्वीप के तहत मशाल रैली का आयोजन जिले के समस्त हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालय में किया गया। इस मशाल रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता फैली है। लोगों को मतदान के बारे में बताकर शत प्रतिशत मतदान करने कहा गया। आने वाले 17 नवम्बर को जिले के विधानसभा में चुनाव है जिसमें सभी मतदाताओं को मतदान करने अपील की गई।

रामललित पटेल जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर

मतदान में मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने प्रतिबद्ध:- आलोक कुमार सिंह

प्रेमनगर विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इस विधानसभा चुनाव की विशेष तैयारी व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए सभी प्राचार्यों को कहा गया है। निर्वाचन में सभी मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने विकास खंड के सभी विद्यालयों में अनेक कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।

आलोक कुमार सिंह विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमनगर

कोटेया प्राचार्य लीनु मिंज ने मतदाता जागरूकता के तहत मशाल रैली दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि मतदान हमारा पवित्र अधिकार है इसका हमें उपयोग करना है। चुनाव के दिन सबसे पहले मतदान कर अपने अन्य कार्य करने कहा गया। मशाल रैली प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने अपने हाथों में मशाल थाम कर युवाओं और बुजुर्गों को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आगामी 17 नवंबर को एक बार अवश्य मतदान करें और बूथ व विधानसभा क्षेत्र को मतदान में नंबर वन करने कहा। आगे ध्रुव ने रैली के दौरान मतदाताओं से मिलकर उनको आने वाले 17 नवम्बर के विधानसभा निर्वाचन में अपने अधिकार का सदुपयोग कर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने कहा गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य लीनु मिंज, व्याख्याता मालिक राम भारद्वाज, कृष्ण कुमार ध्रुव, आशिषि जैल्स लकड़ा, तूल सिंह कंवर, कुंती सिंह, रीता बर्मन, गोपाल प्रसाद मैत्री, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक मसत राम सिंह, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक जयपाल सिरदार, शिक्षक विनोद कुमार कैवर्त, अंजना शांडिल्य, पुष्पा सिदार, शिवशोभन, प्रेम पंडो सहित प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेकेंडरी कोटेया के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Read More

बी.एड. व नर्सिंग के छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाया

Posted on :04-Nov-2023
बी.एड. व नर्सिंग के छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाया

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देषन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में पार्वती बी.एड. एवं नर्सिंग कॉलेज सिलफिली में छात्र-छात्राओं के द्वारा मेन रोड पंडोनगर बाजार, रेलवे अंडर ब्रिज होते हुए ग्राम पंचायत पंडोनगर में स्थित राष्ट्रपति भवन में रैली का समापन किया गया। राष्ट्रपति भवन के कैम्पस में बी.एड. कॉलेज के छात्र विकास कुमार पाठक एवं अनुराग सिंह के नेतृत्व में अपने सहपाठियों के साथ नुक्कड़ नाटक सरदार जी प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेज के शक्ति एवं सीमा के नेतृत्व में अपने सहपाठियों के साथ नुक्कड़ नाटक ’’टुनटुन बाई’’ प्रस्तुत किया गया जो मतदाताओं को जागरूक करने में महत्व रखता है। नुक्कड नाटक के पश्चात उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाया गया। इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती लता बेक, विकासखण्ड स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी सुनील कुमार पोर्ते ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।

 इस दौरान बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य प्रीति सोनी एवं समस्त स्टाफ तथा नर्सिंग कॉलेज की एस.एम. जागृती लकड़ा तथा समस्त स्टाफ, उ.मा.वि. सिलफिली की संकुल प्राचार्य, सुदर्शन दास, अमरबेल एक्का, संदीप बेहरा तथा जयराम प्रसाद बी.पी.ओ. साक्षरता उपस्थित रहे।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023: वोटर हेल्पलाइन एप्प से मतदाता अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र और निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियां

Posted on :04-Nov-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023: वोटर हेल्पलाइन एप्प से मतदाता अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र और निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियां

हाशिम खान 

- वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्प डाउनलोड कर मतदाता जान सकते हैं अपने उम्मीदवारों के बारे में

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 17 नवम्बर 2023 को किया जाएगा। मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह है। ऐसे में मतदाता यह जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि मतदान के लिए उनका कौन सा केन्द्र है, उनका नाम किस भाग संख्या अथवा क्रमांक पर है। ऐसी प्राथमिक जानकारी सहित कई अन्य जानकारियां अब मोबाइल फोन पर ही देखी जा सकती हैं। सुगम मतदान की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप्प एक उपयोगी एप्लीकेशन है, जो आम मतदाताओं को उपयोगी जानकारी त्वरित गति से उपलब्ध कराने में कारगर साबित हो रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में सतत प्रयास किया जाता है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने से कोई भी मतदाता वंचित न रहे।

आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप्प की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई है। मतदाताओं के लिए यह बहुउपयोगी एप्प एंड्रॉयड एवं आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसमें मतदाता अपना मतदाता परिचय पत्र (इपिक) नम्बर डालकर बहुत ही आसानी से अपनी विधानसभा, पोलिंग बूथ एवं मतदाता सूची में सरल क्रमांक पता कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र सहित किसी भी अन्य क्षेत्र के प्रत्याशियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें प्रत्याशी द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र भी देखा जा सकता है। इसके जरिये मतगणना दिवस को विधानसभा वार परिणाम की अधिकृत जानकारी भी देखी जा सकती है। इस एप्प के माध्यम से निर्वाचन सम्बन्धी किसी भी प्रकार की शिकायत भी की जा सकती है। मतदाताओं की जागरूकता के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के संचालन संबंधी वीडियो भी देखे जा सकते हैं।

Read More

महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

Posted on :04-Nov-2023
महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

हाशिम खान 

सूरजपुर : महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के निर्देशन में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ योजना के प्रभारी श्री टी.आर. राहंगडाले एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद कुमार पैकरा ने आवश्यक निर्देश प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक सुश्री प्रतिभा कश्यप एवं डॉ. सलीम किसपोट्टा, श्री बुधलाल साहू, श्री दिव्यादित्य सिन्हा, डॉ. हेमेंद्र सेन, डॉ. सुप्रिया तिवारी, जेबा बख्तियार, निशा खत्री एवं श्रीमती निर्मला एक्का, श्री विष्णु कुमार तथा मुकेश सर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता के लिए तत्पर रहकर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी राष्ट्रीय एकता पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किया।

Read More

कोयलांचल क्षेत्र में रैली के माध्यम से मतदाताओं को दिया जा रहा जागरूकता का संदेश

Posted on :04-Nov-2023
कोयलांचल क्षेत्र में रैली के माध्यम से मतदाताओं को दिया जा रहा जागरूकता का संदेश

हाशिम खान 

सूरजपुर :  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में सहायक नोडल अधिकारी श्री रोहित कुमार सोनी के नेतृत्व एस.सी.ई.एल. क्षेत्र विश्रामपुर में लोगों के प्रति सहभागिता बढ़ाने के लिए कन्या शाला बिश्रामपुर से रैली निकला गया। एस.सी.ई.एल. कॉलोनी से होते हुए वहां के लोगों को अपने वोट के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा इस मतदाता रैली कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Read More

दूरस्थ क्षेत्र के मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Posted on :04-Nov-2023
दूरस्थ क्षेत्र के मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर:  दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत घुईडीह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें शपथ दिलाई गई, पिछले निर्वाचन में यहां वोट बहिष्कार की स्थिति बनी थी। यहां का वोट प्रतिशत शून्य था। ग्राम घुईडीह के आश्रित गांव बांकी वह बेलामी में भी आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराया गया।

Read More

बैलेट यूनिट मशीनों का किया गया सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन

Posted on :04-Nov-2023
बैलेट यूनिट  मशीनों  का किया गया सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव में कुल 17 अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव लड़ने के कारण प्रति मतदान केन्द्र 01 अतिरिक्त बैलेट यूनिट एवं रिजर्व 20 प्रतिशत बैलेट यूनिट कुल 367 बैलेट यूनिट की आवश्यकता है, जिस कारण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव हेतु बैलेट यूनिट मशीनों का सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के द्वारा सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी सर्व अभ्यर्थी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि को दिया गया। बैलेट यूनिट मशीनों का अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन की सम्पूर्ण कार्यवाही भटगांव, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया।

उपस्थित अभ्यर्थी 05-भटगांव, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि के द्वारा ईव्हीएम सॉफ्टवेयर में बैलेट यूनिट मशीनों का सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन के मल्टीपल राउण्ड किये गये और कई राउंड किये गये और अंतिम राउंड को फाइनलाइज किया गया। इसके साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर को सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन सूची अनुसार कुल 367 बैलेट यूनिट उपलब्ध कराकर उनके कस्टडी में दिया गया।
     
सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में रखे बैलेट यूनिट मशीनों को परिसर सूरजपुर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस खोलने एवं वेयर हाउस में रखने के निर्देश दिये गये। बैलेट यूनिट मशीन को सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन सूची अनुसार पृथक्करण का संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा ईव्हीएम 2.0 एप्प के माध्यम से तथा भौतिक रूप से रिसीविंग की कार्यवाही करने, मशीनों के परिवहन व मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखने की सूचना देते हुए उन्हें उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उपस्थित रहने हेतु आग्रह किया गया।

Read More

रामानुजनगर में मतदाता रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

Posted on :04-Nov-2023
रामानुजनगर में मतदाता रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उपनिर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड रामानुजनगर में महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के छात्र -छात्राएं, कन्या हायर सेकेंडरी के छात्राएं एवं बालक हायर सेकेण्डरी के छात्र तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान कैडर, सभी ग्राम पंचायत के सचिव रोजगार सहायक ने एक साथ रैली निकालकर रामानुजनगर के बस स्टैंड में पहुंचकर महारैली में तब्दील कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारा लगाते हुए मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया इसी प्रकार विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है, जिससे कोई भी मतदाता अपना मत देने से वंचित ना रहे यह कार्यक्रम जनपद पंचायत रामानुजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय राय एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज के उपस्थिति में हुआ।
      
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य, बालक हायर सेकेण्डरी के प्रभारी प्राचार्य एवं उनके स्टाफ, जनपद पंचायत रामानुजनगर के नोडल अधिकारी एस तिग्गा, माधुरी भंडारी, रविनाथ तिवारी, अनुज सिंह, अनुभा चौबे, संगीता भगत का सहयोग रहा।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का कराया जा रहा है परिपालन

Posted on :04-Nov-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का कराया जा रहा है परिपालन

हाशिम खान 

- आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन पर की जा रही  है विधिवत कार्रवाई

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिला निर्वाचन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के परिपालन की दिशा में लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके तहत नियमों का परिपालन न करने वाले अभ्यर्थियों को समय-समय पर विधानसभा के लिए तय किये गए रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा नोटिस जारी किये जा रहे हैं। जिसके तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए प्रेमनगर (04) से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक अभ्यर्थी को बिना अनुमति के रैली के संबंध में, एक पार्टी के अस्थाई कार्यालय रामानुजनगर मे 20 नग प्राप्त पोस्टर जिसका मुद्रक श्री श्याम फ्लेक्स उल्लेखित था परंतु प्रकाशक एवं मुद्रित प्रति की कुल संख्या दर्ज नहीं थी। मुद्रित दस्तावेज  की प्रतियां एव  प्रकाशक की घोषणा की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रेषित ना करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था।
         
इसके साथ ही जिन प्रत्याशियों द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्हें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा वार रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से नोटिस दिया गया है। प्रेमनगर (04) के एक अभ्यर्थी  द्वारा फेसबुक व इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट में किये गए पोस्ट पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत नोटिस दिया गया है।

इसके साथ ही प्रेम नगर (04) निर्वाचन प्रत्याशी के पक्ष में यूट्यूब चैनल में अपलोड दो वीडियो पर भी एक अभ्यर्थी को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा नोटिस दिया गया। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र भटगांव के अभ्यर्थी द्वारा भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार सामग्री पोस्ट करने पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उन्हें नोटिस दिया गया है।
   
इन सभी कार्यवाही का उद्देश्य निर्वाचन की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर देना है। इसलिए जिला निर्वाचन द्वारा नियुक्त किए गए संबंधित अधिकारियों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का पालन न करने वाले अभ्यर्थियों के ऊपर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

Read More

Previous12...21222324252627...3940Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

खेल

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

व्यापार

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत 1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत 1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution