× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

  • छत्तीसगढ़
    भविष्यवाणी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला से 85 लाख की ठगी, थाने पहुंची पीड़िता

    भविष्यवाणी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला से 85 लाख की ठगी, थाने पहुंची पीड़िता

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार

    1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...32333435363738...5556Next

रामानुजनगर में एक बार फिर से होगा राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता विधायक ने किया खेल मैदान का मुआयना

Posted on :15-Jan-2024
रामानुजनगर में एक बार फिर से होगा राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता विधायक ने किया खेल मैदान का मुआयना

अशिक अली

रामानुजनगर:-रामानुजनगर में एक बार फिर से राज्य स्तरीय नांक आउट फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा,इसके तैयारियों के संबंध में आज प्रेमनगर के विधायक भुलन सिंह मरावी और जिला फुटबाल संघ के जिलाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल ने खेल मैदान में जाकर तैयारियों के बारे में जायजा लिया। बाद में उनकी उपस्थिति में फुटबाल संघ का गठन भी किया गया।

आप लोगों को बता दे रामानुजनगर में फुटबाल टूर्नामेंट को लेकर आम जनता में भारी उत्साह रहता है । हजारों लोग इस दौरान यहां आकर फ़ुटबाल का मैच देखते है।जनता के इसी उत्साह को देखते हुवे एक बार फिर से यहां इस आयोजन को कराया जा रहा है।इस बार फुटबाल मैच का आयोजन यहां 23 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक किया जाएगा ।इस फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमे संरक्षक के रूप में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री महिला व बाल विकास विभाग, भुलन सिंह मरावी विधायक प्रेमनगर,श्रीमती रेणुका सिंह विधायक सोनहत,भीमसेन अग्रवाल अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ,बाबू लाल अग्रवाल जिलाध्यक्ष भाजपा,राजेश महलवाला,मुरली सोनी,सत्यनारायण दुबे,बनारसी राजवाड़े,शैलेश्वर सिंह,शिवदयाल सिंह अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुमंत साहू, उपाध्यक्ष संत साहू,सौभाग्य दुबे,अजय प्रताप सिंह,सुरेश सिंह,राजेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष रामप्रताप साहू, सह कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल,सचिव विकाश दुबे, सह सचिव नीरज सिंह, मीडिया प्रभारी अनूप दुबे, राजेश शर्मा कार्यकारिणी सदस्य सुनील साहू, राजेश पांडेय, विवेक दुबे, सुमित साहू, उपेंद्र यादव, सुंदर सिंह, संजय गुप्ता,चेतन राजवाड़े, को बनाया गया है।

Read More

वार्ड क्रमांक 8 में वितरित किए गए अयोध्या से आए पूजित अक्षत

Posted on :15-Jan-2024
वार्ड क्रमांक 8 में वितरित किए गए अयोध्या से आए पूजित अक्षत

राकेश यादव 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव: आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होना है इसके पूर्व जुन्नारदेव शहर में जगह-जगह अक्षत कलश यात्रा एवं पूजित अक्षत का वितरण घरों घर पहुंच कर किया जा रहा है इसी कड़ी में नगर के वार्ड क्रमांक 8 में वार्ड पार्षद प्रमोद बंदेवार सहित वार्ड के धर्म प्रेमियों द्वारा घरों घर पहुंच कर अक्षत वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में राहुल आमरवंशी, हिमांशु नागवंशी, यश सहित अन्य वार्ड वासी उनके साथ अक्षत वितरण करने पहुंचे उन्होंने वार्ड वासियों से पूजित अक्षत को अपने घर के पूजा स्थल पर रखने की बात कही।

Read More

भारतीय शिक्षा का भविष्य उज्जवल :डॉ. मीना झा

Posted on :15-Jan-2024
भारतीय शिक्षा का भविष्य उज्जवल :डॉ. मीना झा

उषा पाठक वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली, (एजेंसी)।प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं आस्ट्रेलिया के सेंट्रल क्वींस लैंड यूनिवर्सिटी की प्रो.(डॉ.) मीना झा ने कहा है,कि भारतीय शिक्षा पद्धति का भविष्य काफी उज्जवल है और यहाँ के बच्चे काफी मेहनती होते हैं।

बीटेक के बाद एमटेक एवं कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुकी डॉ.झा ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षण व्यवस्था में आईआईटी को रोल मॉडल मानकर आगे बढ़ने से यहाँ की शिक्षा में और निखार आएगा।

एक सवाल के जवाब में डॉ.झा ने कहा कि विदेशों में शिक्षा पद्धति का बेस गंभीर विश्लेषण, इम्प्लीमेश तथा उसे सोसायटी में धरातल पर ले जाने पर आधारित है, जबकि भारतीय शिक्षा पद्धति परीक्षा बेस बनकर रह गया है।यहाँ बच्चों का फोकस सिर्फ यह होता है,कि कैसे परीक्षा में बेहत्तर ढंग से उतीर्ण हो पाए।हालाँकि यहाँ के बच्चे काफी मेहनती होते है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में भी आईआईटी एवं कुछ संस्थान ऐसे है ,जहाँ शोध का स्तर दुनियां के लिए मॉडल है।इसे भारतीय अन्य शिक्षण संस्थानों को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षण संस्थानों को इंडस्ट्री एवं सोसायटी से मिलकर काम करने से न सिर्फ रोजगार में इजाफा होगा बल्कि और भी कुशल एवं दक्ष बच्चे बन पाएंगे।एल. एस।

Read More

बड़ी खबर : मुंबई में एक ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, 6 मंजिलें जलकर खाक

Posted on :13-Jan-2024
बड़ी खबर : मुंबई में एक ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, 6 मंजिलें जलकर खाक

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के डोंबिवली (Dombivali) में एक ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. बचाव दल समय रहते सभी को बाहर निकालने में कामयाब रहे और जिन छह मंजिलों में आग लगी है, वहां कोई नहीं है.

आग लगने का कारण अभी पता नहीं
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है. फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग शनिवार सुबह करीब 11 बजे लगी और 18वीं मंजिल तक फैल गई. इमारत अभी भी निर्माणाधीन है और वर्तमान में केवल पहली तीन मंजिलों पर ही लोग रहते हैं.

Read More

स्टालिन ने अपने बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों को बताया अफवाह

Posted on :13-Jan-2024
स्टालिन ने अपने बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों को बताया अफवाह

चेन्नई: डीएमके के अध्यक्ष और तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (MK Stalin) ने खुद को स्वस्थ बताते हुए शनिवार को उन अटकलों को ‘अफवाह' करार दिया कि उनके बेटे उदयनिधि (Udhayanidhi Stalin) को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है. स्टालिन ने कहा कि इस तरह की अफवाहें 21 जनवरी को सेलम में द्रमुक की युवा इकाई के प्रमुख उदयनिधि के नेतृत्व में होने वाले सम्मेलन का विरोध करने वालों द्वारा फैलाई जा रही हैं. 

मुख्यमंत्री ने पोंगल पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ऐसे समय में जब राज्य भर के युवा सेलम के सम्मेलन के लिए तैयारी कर रहे हैं, अफवाह फैलाने वालों ने ‘‘मेरे स्वास्थ्य के बारे में गलत जानकारी फैलाई.''

स्टालिन ने कहा कि वह शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने कहा था कि जब राज्य के लोग खुश होंगे तो उन्हें चिंता करने की कोई बात नहीं है. स्टालिन (70) ने कहा, ‘‘मैं स्वस्थ और प्रसन्न हूं. मैं काम कर रहा हूं.''

उन्होंने कहा, ‘‘इस झूठ के गलत साबित होने के बाद, सनसनी फैलाने के इरादे से अफवाह फैलाई जा रही थी कि उपमुख्यमंत्री पद (उदयनिधि के लिए) दिया जा रहा है.''

'कार्यकर्ताओं का ध्‍यान नहीं भटकना चाहिए'
स्टालिन ने कहा कि उदयनिधि ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सभी मंत्री मुख्यमंत्री का समर्थन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं का युवा इकाई के सम्मेलन से ध्यान नहीं भटकना चाहिए. सम्मेलन का उद्देश्य राज्य के अधिकारों और संघवाद की रक्षा करना है, जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे अफवाहें फैला रहे हैं.''

क्षमता से अधिक काम कर सकते हैं : CM स्‍टालिन 
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख का पद कार्यकर्ताओं और द्रमुक की आम परिषद की मंजूरी से मिला, वहीं मुख्यमंत्री का पद पार्टी समर्थकों के अथक प्रयासों और राज्य के लोगों के व्यापक समर्थन के कारण मिला. स्टालिन ने कहा कि वह लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता से अधिक काम कर सकते हैं. 

Read More

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सरदार को कुचल कर मारने का प्रयास, सरकार सुरक्षा दें

Posted on :12-Jan-2024
पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सरदार को कुचल कर मारने का प्रयास, सरकार सुरक्षा दें

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सरदार को कल कोलकाता के अलीपुर गोपाल नगर इलाके में कार से कुचलकर जान से मारने की कोशिशों की पत्रकार संगठनों ने कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से उन्हें तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। 

राज्य से प्रकाशित तीन दैनिक पत्रों के सम्पादक श्री सरदार ने यहां जारी एक बयान में इस हमले की जानकारी देते हुए कहा है, कि इस घटना में उन्हें  हाथ,पैर एवं कंधों में चोटें आयी है, लेकिन वह खतरे से बाहर बताये गये हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की पहले ही आशंका जतायी थी एवं सरकार एवं प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की मांग की थी। 

सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अन्तरराष्ट्रीय प्रमुख राम नाथ विद्रोही ने कहा है,कि श्री सरदार इस तरहकीघटना की आशंका पहले ही जतायी थी लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। बंगाल सरकार उन्हें तुरंत सुरक्षा प्रदान करें। 

पेरियाडीकल प्रेस आफ़ इंडिया (पी पी आई)के अध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि  समाचार पत्र के सम्पादक को जान से मारने की कोशिश घोर निंदनीय है। पश्चिम बंगाल सरकार इस घटना को तुरंत संज्ञान में लेकर कार्रवाई करें। 

यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख उमेन्द्र दाधीच ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए   सरकार से संपूर्ण घटना की अतिशीघ्र जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

सेव यूएनआई मूवमेंट के संयोजक एवं बिहार सरकार के पूर्व प्रेस सलाहकार डॉ आर के रमण ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। इसी संगठन के समन्वयक एवं जाने माने वरिष्ठ  पत्रकार डॉ समरेन्द्र पाठक ने इस घटना की घोर निंदा की है।

Read More

22 जनवरी को प्रदेश के स्कूल कॉलेजों में रहेगी छुट्टी : शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल

Posted on :12-Jan-2024
22 जनवरी को प्रदेश के स्कूल कॉलेजों में रहेगी छुट्टी : शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल

प्रदेश में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूम धाम से मनाने का निर्णय 

मकर संक्रांति पर राजधानी रायपुर में पतंग उत्सव

रायपुर : धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूल, कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की। यह घोषणा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान की।

श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को ‘‘श्री रामलला दर्शन योजना’’ के तहत अयोध्या ले जाया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार इंडियन रेलवे एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन से अनुबंध कर एक ट्रेन बुक करेगी जो सप्ताह में एक दिन चलेगी। जिसमें एक बार में 850 से 1000 श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने जा सकेंगे। ट्रेन में बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनके साथ एक सहायक को जाने की अनुमति होगी। साथ ही यात्रियों के स्वास्थ्य सुविधा हेतु डॉक्टर भी तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी। 

श्री अग्रवाल ने कहा है कि अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, पूजा और भजन का आयोजन होगा, वहीं इस दिन शाम में नदी या तालाब के किनारे गंगा आरती का आयोजन किया जाए और रोशनी की जाएगी।

मकर संक्रांति पर होगा पतंग उत्सव

श्री अग्रवाल ने बताया  कि मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाए। इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया जाए। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा।

श्रीराम वनगमन पथ के वास्तविक स्वरूप का रखा जायेगा ध्यान

पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार श्रीराम वनगमन पथ को उसके वास्तविक स्वरूप को ध्यान में रखकर कार्य करेगी। उन्होंने गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव, जतमई-घटारानी, शिव महापीठ, सिरकट्टी आश्रम और कोपरा के कोपेश्वर महादेव को ट्रॉयबल परिपथ के रूप में विकसित करने की बात कही। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Read More

एक देश, एक चुनाव पर ममता बनर्जी को आपत्ति, कह दी बड़ी बात...

Posted on :11-Jan-2024
एक देश, एक चुनाव पर ममता बनर्जी को आपत्ति, कह दी बड़ी बात...

तृणमूल कांग्रेस की चीफ और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 'एक देश-एक चुनाव' को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने एक देश एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति को पत्र लिखा है। इस पत्र में ममता बनर्जी ने 'एक देश-एक चुनाव' को लेकर असहमति जताई और लिखा कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना भारत की संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। 

यह संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ
पत्र में ममता बनर्जी ने लिखा कि 'साल 1952 में पहले आम चुनाव केंद्र के साथ राज्य स्तर पर भी हुए थे। कुछ साल तक ऐसे ही चला, लेकिन फिर यह सह अस्तित्व टूट गया। मुझे दुख है कि मैं इस एक देश-एक चुनाव के कॉन्सेप्ट के साथ सहमत नहीं हो सकती। हम आपके प्रस्ताव से असहमत हैं।' पश्चिम बंगाल की सीएम के अनुसार, 'वेस्टमिंस्टर सिस्टम में संघीय और प्रदेश स्तर के चुनाव अलग-अलग होना प्रमुख विशेषता है, जिसे बदला नहीं जाना चाहिए। इसी तरह भारतीय संवैधानिक व्यवस्था में भी संघीय और प्रदेश स्तर के चुनाव अलग-अलग होना आधारभूत विशेषता है।' 

Read More

ब्वायफ्रेंड को वीडियो कॉल कर छात्रा ने लगा ली फांसी; जानिए पूरा मामला

Posted on :11-Jan-2024
ब्वायफ्रेंड को वीडियो कॉल कर छात्रा ने लगा ली फांसी; जानिए पूरा मामला

यूपी : लखनऊ विश्वविद्यालय के तिलक हॉस्टल में बीएफए छात्रा अंशिका ने ब्वॅायफ्रेंड को वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगा ली। छात्रा का शव फंदे से लटकता देख ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी रूम मेट को फोन किया। उस वक्त हास्टल में साथ रहने वाली छात्रा हजरतगंज में थी। सहेली के खुदकुशी करने की सूचना मिलने पर रूम मेट ने फोन कर अन्य छात्राओं को खबर दी और खुद भी हॉस्टल पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो अंशिका का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार को सूचना दी।  प्रयागराज अल्लापुर निवासी अशोक कुमार की बेटी अंशिका लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएफए पांचवे सेमेस्टर की छात्रा थी। बुधवार सुबह अंशिका आर्ट्स कॉलेज गई थी। जहां से सामान लेने के बाद हॉस्टल लौटी। फिर रूम मेट के साथ घूमने के लिए गोमतीनगर चली गई। शाम को वह हॉस्टल वापस लौट आई।

वहीं, रूममेट हजरतगंज चली गई थी। शाम करीब 5.30 बजे रूममेट को अंशिका के ब्वॉयफ्रेंड ने फोन किया। उसने बताया कि अंशिका से झगड़ा हुआ है। वह फांसी लगाने जा रही है। यह बात सुन कर रूममेट वापस हॉस्टल के लिए चल दी। रास्ते से ही सहेलियों को फोन कर एलयू कर्मचारियों को बुलाने के लिए कहा। इस बीच हसनगंज पुलिस को सूचना दी गई। जब लोग पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो पंखे के हुक में चादर के फंदे से छात्रा लटकी मिली। 

ब्वॉयफ्रेंड को कॉल करते हुए लगाई फांसी
अंशिका की दोस्ती बनारस निवासी युवक से थी। करीब पांच दिन से दोनों के बीच फोन पर कई बार झगड़ा हुआ था। यह बात अंशिका ने ही रूममेट को बताई थी। बुधवार को गोमतीनगर घूमने के बाद छात्रा वापस लौटी और ब्वॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल की। इस दौरान भी अंशिका का विवाद हुआ। 

कुलपति ने मौके पर पहुंचकर बात की 
घटना के वक्त कुलपति हरदोई में विषम सेमेस्टर परीक्षा का जायजा लेने निकले थे। सूचना मिलने पर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कैंपस लौटने के बाद सीधे तिलक छात्रावास पहुंचे और छात्राओं से घटना की जानकारी ली। हास्टल वार्डन और दूसरे कर्मचारियों से पूछताछ की।

प्रोफेसर दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार शाम तिलक छात्रावास में बीएफए पांचवे सेमेस्टर की छात्रा अंशिका गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
 
एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह ने बताया कि शाम करीब 5.30 बजे छात्रा के खुदकुशी करने की सूचना मिली। कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव उतारा गया। छात्रा के पिता को सूचना दी गई है। उनकी तरफ से दी जाने वाली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Read More

खौफनाक! महिला ने छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Posted on :10-Jan-2024
खौफनाक! महिला ने छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

नई दिल्ली: नोएडा की एक सोसाइटी में एक महिला ने अपनी छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार यह घटना ला रेजिडेंसिया सोसाइटी की है. पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक महिला की पहचान सारिका के रूप में की है. पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. 

बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि हमें सोसाइटी में एक महिला अपनी छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. अरविंद कुमार के अनुसार महिला के भाई ने बताया कि वह काफी समय से बीमारी थी और संभवत: इससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया.

पुलिस अधिकारी के अनुसार शव को फिलहाल कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस फिलहाल सोसाइटी के लोगों से पूछताछ के आधार पर ये पता लगाने की कोशिशों में जुटी है कि आखिर इस घटना के पीछे कहीं और कोई कारण तो नहीं है. 

Read More

चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरी, हादसे में पांच लोग घायल...

Posted on :10-Jan-2024
चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरी, हादसे में पांच लोग घायल...

लगातार हो रहे ट्रेन हादसों ने भारतीय रेलवे की चिंता बढ़ा दी है। हादसों को थामने के लिए बीते कुछ दिनों पहले रेलवे ने कवच सुरक्षा प्रणाली का परीक्षण किया था। इसी बीच, बुधवार को सुबह नौ बजे तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन बोगियां पटरी से जा उतरी, जिसमें पांच लोगों के घायल होने की सूचना हैं। 

पांच लोग घायल, इलाज जारी- राकेश
दक्षिण मध्य रेलवे सीपीआरओ राकेश ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है, जहां ट्रेनें रूकती हैं। ट्रेन को वहां रूकना था, लेकिन वह वहां नहीं रूकी, बल्कि आगे निकल गई। जिसके कारण ट्रेन के तीन बोगियां पटरी से उतर गई। इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब पांच लोगों को चोटें आई हैं। घायल को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

हादसों को रोकने के लिए रेलवे लगातार कर रहा काम
गौरतलब है कि रेल हादसों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे विभाग लगातार कार्य कर रहा हैं। रेलवे ने मथुरा और पलवल के बीच 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कवच दक्षता का ट्रायल किया था। इससे पहले दक्षिण मध्य रेलवे में तीन खंडों में प्रणाली शुरू करने से पहले कई स्थानों पर 130 किमी प्रति घंटे की गति से ऐसे परीक्षण किए गए थे। रेलवे के मुताबिक, कवच प्रणाली दक्षिण मध्य रेलवे में 1,465 रूट किमी और 139 लोकोमोटिव पर तीन खंडों में पहले से ही काम कर रही है। हालांकि, गति प्रतिबंध के कारण उस मार्ग पर परीक्षण नहीं किया जा सकता है। एक रेलवे अधिकारी ने कहा, इस दिल्ली-आगरा खंड को छोड़कर भारत के सभी रेल नेटवर्क पर ट्रेनें अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलती हैं।

Read More

वसुंधरा सेक्टर 11 से इंजीनियरिंग के छात्र से कार एवं मोबाईल की लूट।

Posted on :10-Jan-2024
वसुंधरा सेक्टर 11 से इंजीनियरिंग के छात्र से कार एवं मोबाईल की लूट।

गाजियाबाद : उत्तर  प्रदेश के गाजियाबाद जिले के वसुंधरा सेक्टर 11 से इंजीनियरिंग के एक छात्र से बदमाशों ने कार एवं मोबाईल लूट लिए। पीड़ित छात्र सम्भव सिरोही ने इस बावत इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज करायी है। यह घटना रविवार देर शाम भीड़ भाड़  बाले इलाके परशुराम चौक पर सबा आठ बजे के करीब हुयी। छात्र अपने सहपाठियों को छोड़ने के बाद ज्योंही अपनी कार में बैठे तुरंत आगे की सीट पर दोनों तरफ से अपराधी कार में घुसकर छात्र को दबोच लिया एवं एक अपराधी कार के सामने खड़ा था। पीड़ित छात्र को बाहर फेंक दिया और गाड़ी उड़ा के ले गए। कार में छात्र का मोबाईल भी था। उजले रंग की होंडा अमेज़ कार का नंबर यूपी 14 ईएच 3586 है। पीड़ित छात्र के अनुसार अपराधी इस घटना के क्रम में गोली मारने की धमकी भी दे रहे थे। 

उल्लेखनीय है कि इस इलाके में इन दिनों अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।हालांकि 16 दिसंबर को इसी इलाके में एक महिला से मंगल सूत्र लूटने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये वैशाली इलाके में हुयी लूट के मामले में भी शामिल थे। 

इंदिरापुरम के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को भी एलिबेटेड रोड के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। ये लोहा भरी गाड़ी लूटने के फ़िराक़ में थे।
 
एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया यह इलाका अपराध की दृष्टि से इसलिए भी सम्वेदनशील रहा है क्योंकि इससे जुड़ा नोएडा का खोड़ा कालोनी एवं दिल्ली का कुछ सम्वेदनशील क्षेत्र जुड़ा है। जहां सोमवार को नोएडा, गाजियाबाद एवं दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से बदमाशों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया और 28 ठिकानों पर दबिश दी। एल.एस.

Read More

खाली प्लॉट में क्लोरीन गैस लीक, सांस लेना हुआ दूभर मचा हड़कंप...

Posted on :09-Jan-2024
खाली प्लॉट में क्लोरीन गैस लीक, सांस लेना हुआ दूभर मचा हड़कंप...

देहरादून : प्रेम नगर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले झांझरा इलाके में एक खाली प्लॉट में क्लोरीन गैस के सिलेंडर रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह अचानक इनमें रिसाव होने लगा। आसपास के इलाके में लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। गैस लीक की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

आसपास के घरों में मौजूद लोगों को तुरंत वहां से हटाया गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कार्यों में लगी है। क्लोरीन गैस का सिलेंडरो को किन वजहों से वहां रखा गया था इसकी जांच की जा रही है। आसपास मौजूद रहे सभी लोग सुरक्षित और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

झाझरा में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से आसपास के इलाके में लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। आम लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर किया गया है। रिसाव वाले सिलेंडरों को गड्ढे में दबाने का काम शुरू किया गया।(एजेंसी)

Read More

प्रभात खबर के प्रधान सम्पादक को मिली धमकी की पत्रकार संगठनों ने कड़ी निंदा की।

Posted on :09-Jan-2024
प्रभात खबर के प्रधान सम्पादक को मिली धमकी की पत्रकार संगठनों ने कड़ी निंदा की।

नयी दिल्ली : पत्रकार संगठनों ने प्रभात खबर के प्रधान सम्पादक को मिली धमकी की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करार दिया है।  सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अन्तरराष्ट्रीय प्रमुख राम नाथ विद्रोही ने कहा है,कि झारखंड एवं बिहार के सुप्रसिद्ध हिन्दी दैनिक प्रभात खबर के प्रधान सम्पादक को जेल में बंद एक व्यवसायी ने धमकी दी।इस घटना की जानकारी विस्तार से उस पत्र में प्रकाशित की गई है। 

श्री विद्रोही ने कहा कि इस घटना से सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत में रोष है। यह लोकतंत्र में चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने का प्रयास है। इसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। झारखंड सरकार को इस दिशा शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।  पेरियाडीकल प्रेस आफ़ इंडिया (पी पी आई)के अध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि जेल से धमकी मिलना गंभीर मसला है। आखिर जेल में बंद व्यक्ति को बाहर बात करने की सुविधा कैसे मिली?

उन्होंने कहा कि समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक को वहाँ से धमकी मिलना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार इस घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख उमेन्द्र दाधीच ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए  झारखंड सरकार से संपूर्ण घटना की अतिशीघ्र जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

श्री दाधीच ने कहा है कि यह प्रेस की आजादी पर हमला है। इसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है,कि अगर असमाजिक तत्व चौथे स्तंभ पर हमला करेगे तो लोकतंत्र खतरे में पर जाएगा।  सेव यूएनआई मूवमेंट के संयोजक एवं बिहार सरकार के पूर्व प्रेस सलाहकार डॉ आर के रमण ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। इसी संगठन के समन्वयक एवं जाने माने पत्रकार डॉ समरेन्द्र पाठक ने कहा है कि प्रभात खबर के प्रधान सम्पादक को धमकी दिया जाना घोर निंदनीय है। दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जानी चाहिए।

Read More

30 लाख रुपए भरा एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Posted on :08-Jan-2024
30 लाख रुपए भरा एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

यूपी : ताजनगरी आगरा में घने कोहरे में रविवार रात कोहरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आगरा रोड पर दो मंजिला मकान के नीचे लगा स्टेट बैंक का एटीम रविवार रात तीन बजे बदमाश उखाड़ कर पिकअप पर लाद ले गए। सूचना पर एसीपी सैंया देवेश कुमार और बैंक प्रबंधक भी पहुंच गए। शाखा के प्रबंधक ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक मैनेजर से जानकारी ली। इस मामले में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर कागारौल थाने के प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही को पुलिस लाइंस में स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक कर रही है। एटीएम में 30 लाख रुपये बताए जा रहे हैं। 

कागारौल कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास रामनिवास रावत के मकान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। शाखा के बाहर सड़क किनारे एटीएम मशीन लगी हुई है। तड़के करीब पौने तीन बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मकान के प्रथम तल पर रहने वाले मालिक रामनिवास रावत ने आहट होने पर शोर भी मचाया, लेकिन बदमाशों के हथियारबंद होने की आशंका हुई। उन्होंने शोर मचाया। लेकिन तब तक चोर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास थानों में इसकी सूचना दी। लेकिन, चोर पकड़ में नहीं आए। सूचना पर एसीपी सैंया देवेश कुमार और बैंक प्रबंधक भी पहुंच गए। शाखा के प्रबंधक ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। 

आगरा के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि वहां 4 से 5 लोग थे जो पिकअप वैन के साथ आए थे और एटीएम को उखाड़कर ले गए। सोमवार की सुबह और उससे पहले रात में घना कोहरा था और अपराधियों ने इसका फायदा उठाया और एटीएम को उखाड़कर नकदी के साथ ले जाते समय उन्हें काफी समय मिल गया। मौके पर मौजूद पुलिस आयुक्त ने कहा, "एसबीआई की कागारौल शाखा में शाखा प्रबंधक से चर्चा से पता चला है कि वहां लगभग 30 लाख की नकदी थी। सर्विलांस टीम के अलावा आगरा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को भी आरोपियों का पता लगाने के लिए सक्रिय कर दिया गया है।

Read More

दुष्कर्म मामले की त्रुटिपूर्ण और लापरवाहीपूर्वक विवेचना, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Posted on :08-Jan-2024
दुष्कर्म मामले की त्रुटिपूर्ण और लापरवाहीपूर्वक विवेचना, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

यूपी: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पांच पुलिसकर्मियों को कार्य में लापरवाही भारी पड़ गयी है। दो इंस्पेक्टर,एक सब इंस्पेक्टर सहित कोर्ट ने कुुल पाचं पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन्होंने महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले की त्रुटिपूर्ण और लापरवाहीपूर्वक विवेचना की थी।यह मामला वर्ष 2020 का है।

इस मामले में इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया है। महेंद्र कुमार चतुर्वेदी इन दिनों देवरिया जिले के रुद्रपुर थाने के इंस्पेक्टर थे। इसी मामले में उनके बाद के थानाध्यक्ष रहे राघवेंद्र सिंह, बीट उप निरीक्षक, कोर्ट मोहर्रिर और पैरोकार पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।

पुलिस विभाग के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कुबेरस्थान के तत्कालीन थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को विवेचना सौंपी गई थी। वादी की तरफ से उन पर विवेचना त्रुटिपूर्ण करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली गई थी। इस मामले में तत्कालीन विवेचक एमके चतुर्वेदी के निलंबन की कार्रवाई हुई है। इसी मामले में कुशीनगर सेशन कोर्ट की तरफ से जारी एनबीडब्ल्यू और धारा-82 का आदेश जारी हुआ था, जिसका पालन न कराने पर वर्ष 2022-23 में थानाध्यक्ष रहे राघवेंद्र सिंह व बीट एसआई प्रियांशु राय को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा इसी मामले में हाईकोर्ट के आदेश का पालन न करने पर कोर्ट मोहर्रिर शशिकांत चौधरी व पैरोकार सदानंद यादव को भी निलंबित किया गया है।

एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 376डी के मामले में त्रुटिपूर्ण तरीके से विवेचना करने व लापरवाही के आरोप में एमपी सिंह, कुशीनगर सेशन कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर 2022-23 में तैनात रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, बीट एसआई प्रियांशु राय सहित कोर्ट मोहर्रिर शशिकांत चौधरी व पैरोकार सदानंद यादव को निलंबित किया गया है।

Read More

Crime News: नोएडा में सनसनीखेज वारदात, ईरान की युवती की हत्या, रिश्तेदार ने चाकू से काट डाला

Posted on :06-Jan-2024
Crime News: नोएडा में सनसनीखेज वारदात, ईरान की युवती की हत्या, रिश्तेदार ने चाकू से काट डाला

Crime News: नोएडा के सेक्टर 116 स्थित घर में ईरान की रहने वाली एक युवती को आपसी विवाद में रिश्तेदार ने चाकू मार दी। इसमें युवती की अस्पताल में मौत हो गई। ईरान का यह परिवार सेक्टर 116 के तीन फ्लैट में रहता है। कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नोएडा जोन की एसीपी थर्ड शैव्या गोयल का कहना है कि ईरान का रहने वाला एक परिवार सेक्टर 116 में रहता है। शुक्रवार देर रात को ईरानी युवती 22 वर्षीय जीनत की उसके दूर के रिश्तेदार इमरान हाशमी सिर्फ किसी बात पर विवाद हो गया था। 

इसके बाद इमरान ने चाकू से जीनत पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जीवन को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। ईरान का रहने वाला यह पूरा परिवार नोएडा में कपड़े के कारोबार से जुड़ा हुआ है। 

कई महीनो से नोएडा में ही रह रहा है। एसीपी ने बताया कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर 113 में एफआईआर दर्ज की गई है और परिवार के चार लोग पुलिस के हिरासत में हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
Read More

बंगाल राशन घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, TMC नेता शंकर आध्या को किया गिरफ्तार

Posted on :06-Jan-2024
बंगाल राशन घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, TMC नेता शंकर आध्या को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: बंगाल राशन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए उत्तर 24 परगना जिले से तृणमूल कांग्रेस नेता शंकर आध्या को आधी रात को गिरफ्तार कर लिया.आज उनको मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया. शंकर आध्या बनगांव के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं. पिछले दिनों ईडी की टीम पर हमला होने के बाद ये कार्रवाई की गई है. ईडी औक सीआरपीएफ की टीम जब टीएमसी नेता को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची तो देर रात तक टीएमसी समर्थकों ने जमकर बवाल काटा. आखिरकार ईडी शंकर आध्या को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. 

भीड़ ने ईडी की टीम पर किया था जानलेवा हमला
बता दें कि 24 परगना जिले में ED की टीम पर हुए जानलेवा हमले के बाद से सियासत उबाल पर है. राज्यों में करोड़ों के राशन घोटाले के सिलसिले में एक टीएमसी नेता के घर छापेमारी होनी थी, जहां पहुंचने से पहले ही जानलेवा हमले में ईडी के अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए. इस घटना के बाद ईडी ने बयान जारी कर हमले की पूरी जानकारी दी. पश्चिम बंगाल के 24 परगना ज़िले में संदेशखली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला हुआ था. ये जगह राजधानी कोलकाता से सिर्फ 80 किलोमीटर दूर है. 

ईडी की टीम तृणमूल नेता के घर पर तलाशी लेने पहुंची थी तो उसी दौरान हिंसक भीड़ ने घेरकर हमला कर दिया. जांच एजेंसी ने बताया कि हिंसक भीड़ के हमले में कई  अधिकारियों को चोटें आई हैं. वहीं केंद्रीय बल जिन गाड़ियों में गए थे उन्हें भी गुस्साई भीड़ ने तोड़ दिया.  पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर इस तरह के हमले का यह पहला मामला है. राज्यपाल ने घटना पर नाराज़गी जताते हुए तृणमूल सरकार को चेतावनी दी है.

लोकतंत्र में बर्बरता को रोकना सरकार का कर्तव्य-गवर्नर
पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा कि यह भयानक घटना चिंताजनक और निंदनीय है. लोकतंत्र में बर्बरता को रोकना सरकार का कर्तव्य है. अगर कोई सरकार अपने मूल कर्तव्य में विफल रहती है, तो भारत का संविधान अपना काम करेगा. इस घटना पर बीजेपी भी हमलावर है, जबकि टीएमसी इस पर बचाव कर रही है.

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ये बंगाल के लिए काला दिन है. टीएमसी के गुंडों ने ED की टीम पर हमला किया है. जनता 2024 में इन्हें जवाब देगी . वहीं बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि टीएमसी किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती है. गांववालों का कहना है कि उन्हें केंद्रीय बलों ने उत्तेजित किया था. इस बीच कांग्रेस भी टीएमसी पर हमला करने से नहीं चूक रही है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,"ये साफ़ है कि राज्य में क़ानून-व्यवस्था नहीं है. आज वो घायल हुए हैं, कल उनकी हत्या भी हो सकती है. इन चीज़ों को देखकर हम हैरान नहीं हैं .

Read More

गौतम अदाणी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

Posted on :05-Jan-2024
गौतम अदाणी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली: अदाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन और दिग्‍गज कारोबारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) एक बार फिर देश के भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं.  ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, बीते दो दिन में गौतम अदाणी की नेटवर्थ में 7.67 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है. इसकी बदौलत उनकी कुल नेटवर्थ शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे तक 97.6 बिलियन डॉलर हो चुकी है.

उन्होंने इस लिस्ट में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए टॉप पॉजिशन हासिल किया है. मुकेश अंबानी अब भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 97 बिलियन डॉलर है.

दुनिया के अरबपतियों की लिस्‍ट में भी गौतम अदाणी की रैंकिग बेहतर
गौतम अदाणी की नेटवर्थ में जबरदस्‍त इजाफा होने की वजह से दुनिया के अरबपतियों की लिस्‍ट में भी उनकी रैंकिंग बेहतर हुई है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के दुनिया के अरबपतियों की लिस्‍ट में अब गौतम अदाणी 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इतना ही नहीं इस रैंकिंग में भी उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. इस की लिस्‍ट में मुकेश अंबानी 12वें पायदान से खिसकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. 

दुनिया के 50अरबपतियों की लिस्‍ट में इन भारतीयों ने भी बनाई जगह
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी के अलावा दो अन्य भारतीय कारोबारियों ने भी दुनिया के 50 अरबपतियों की लिस्‍ट में जगह बनाई है. इनमें शापूर मिस्त्री 34.6 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ 38वें नंबर पर हैं. जबकि  आईटी सर्विस प्रोवाइडर एचसीएल टेक्नॉलोजीज के को-फाउंडर शिव नाडर 33 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 45वें नंबर पर हैं.

अदाणी ग्रुप के शेयरों में बढ़त के चलते गौतम अदाणी की नेटवर्थ बढ़ी
बता दें कि अदाणी ग्रुप के शेयरों में बढ़त के चलते गौतम अदाणी की नेटवर्थ में शानदार तेजी दर्ज हुई है. अदाणी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त इजाफा हुआ. जिसकी वजह से अदाणी ग्रुप  का कुल मार्केट कैप 15.60 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया.

इस वजह से अदाणी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी
सुप्रीम कोर्ट ने 3 जनवरी, 2024 को हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में अदाणी ग्रुप को क्लीन चिट दी थी. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि SEBI की जांच में कोई खामी नहीं है. वहीं, CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जांच को SEBI से लेकर SIT को देने का कोई आधार नहीं है.

Read More

कांग्रेस में शामिल हुईं CM जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला...

Posted on :04-Jan-2024
कांग्रेस में शामिल हुईं CM जगन रेड्डी की बहन YS शर्मिला...

आंध्र प्रदेश  : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की चीफ वाईएस शर्मिला कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इसी के साथ YSRTP पार्टी का भी कांग्रेस में विलय हो गया है।

दिल्ली में वाईएस शर्मिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं। शर्मिला बुधवार रात ही दिल्ली पहुंची थीं। कांग्रेस वाईएस शर्मिला को लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

वाईएस शर्मिला ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि, "आज मैं YSR तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करते हुए बहुत खुश हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि YRS तेलंगाना पार्टी आज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है...।

वाईएस शर्मिला ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी अभी भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है... और इसने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और हमारे राष्ट्र की नींव तैयार की है...।"

वाईएस शर्मिला पहले कई बार कह चुकी हैं कि उनके भाई जगन मोहन रेड्डी से उनके राजनीतिक मतभेद हैं। कांग्रेस में शामिल होने के पहले ही वाईएस शर्मिला कई बार इसके संकेत दे चुकी थीं।

मंगलवार को हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, शर्मिला ने कहा था कि वह और अन्य नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे और दिल्ली में एक जरूरी घोषणा करेंगे।

Read More

Previous12...32333435363738...5556Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution