× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...45464748495051...5455Next

जब डॉ अनूप कुमार के नेतृत्व में हुए रोबोटिक सर्जरी की विश्व ने सराहना की।

Posted on :16-Oct-2023
जब डॉ अनूप कुमार के नेतृत्व में हुए रोबोटिक सर्जरी की विश्व ने सराहना की।

वरिष्ठ पत्रकार

डॉ.समरेन्द्र पाठक

भारतीय चर्चित चेहरा

नयी दिल्ली : कहते हैं,इंसान में अगर ज़ज्बा हो तो वह कुछ भी कर गुजारता है,ऐसे ही इंसानों में शामिल हैं,देश के जाने माने मूत्र रोग विशेषज्ञ एवं सफदरगंज अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ अनूप कुमार,जिनके कार्यो की देश ही नहीं दुनियां भर में सराहना की जा रही है। डॉ.कुमार की अगुआई में छह साल पहले मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ वेलफेयर के पोर्टल से लेप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी का सीधा प्रदर्शन शुरू किया गया,जिसे दुनियां भर में चिकित्सक एवं अन्य लोग देखते हैं।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के ढकदेय गांव निवासी डॉ.कुमार की प्राथमिक शिक्षा दिल्ली में हुयी। इन्होंने मौलाना आजाद मेडिकल कालेज से एम्.बी.बी.एस,एम्स से 
एम.एस. एमएच(गोल्ड मेडलिस्ट) एवं एमएनएएमएस से यूरोलॉजी में डी. एन.बी. डिग्री हासिल की।बाद में विदेशों से भी डिग्रियां हासिल की। ई.भगवान गुप्ता एवं पेशे से शिक्षिका विमला गुप्ता के पुत्र डॉ.कुमार की शादी सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका गुप्ता से हुयी,जो दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में पदस्थापित हैं।इनके एक पुत्र हैं। 

Read More

जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को उपलब्ध करवाई जाएगी नि:शुल्क शिक्षा* डॉ हृदयेश कुमार

Posted on :16-Oct-2023
जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को उपलब्ध करवाई जाएगी नि:शुल्क शिक्षा* डॉ हृदयेश कुमार

आज प्रथम नवरात्र पर होगी  प्रेम  शिष्टाचार और शिक्षा  की शुरुआत*

धार्मिक क्षेत्र के बाद अब शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम रख रहा है अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट 
कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी कोचिंग कक्षाएं

फ़रीदाबाद हरियाणा : धार्मिक क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल करने के बाद अब अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट  शिक्षा के क्षेत्र में भी  अब श्री गंगानगर में भी कदम रखने जा रहा है।  ट्रस्ट के  राष्टीय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए फरीदावाद में पहले से ही लगभग 248 बच्चो को फ्री शिक्षा और स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है अब और ज्यादा विस्तार से कार्य करने के लिए  शिक्षा मंदिर की स्थापना सरकारी मेडिकल कॉलेज के नजदीक स्थित प्रभु प्रेम भवन में की गई। 15 अक्टूबर रविवार को प्रथम नवरात्र पर प्रात: 11.15 बजे प्रभु प्रेम शिक्षा मंदिर की विधिवत शुरुआत की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर उच्च गुणवत्ता युक्त ट्यूशन क्लासेज में शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ डांस, एक्टिविटी तथा खेलकूद भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज के दौर में बच्चों को पश्चिम देशों की तर्ज पर शिक्षा दी जा रही है, जिससे वे मूल भारतीय संस्कृति और हमारे धार्मिक मूल्यों को भूलते जा रहे हैं।

इसलिए ट्रस्ट द्वारा संचालित  शिक्षा मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ हमारे धार्मिक एवं सामाजिक कर्तव्यों की जानकारी और शिक्षा छोटे बच्चों को शुरु से ही दी जाएगी, ताकि वे बड़े होकर समाज में भारतीय मूल संस्कृति को जीवित रख सकें। अगर महंगाई की बात करें तो आज शिक्षा सर्वाधिक महंगी हो गई, सामान्य परिवारों द्वारा बच्चें को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा दिला पाना बड़ा मुश्किल हो गया है। ऐसे में  शिक्षा मंदिर के माध्यम से आर्थिक रूप से वहन लायक खर्च (नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज) में उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि अभिभावकों के लिए उनके बच्चें की शिक्षा एक बोझ की तरह न हो और वे उसे खुशी-खुशी वहन कर सके। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। शिक्षा मंदिर की कमेटी ऐसे बच्चें को चिन्हित करेगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हों उन्हें नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे बड़े होकर शिक्षित समाज का हिस्सा बन सकें।

Read More

गर्लफ्रेंड को ऐस कराने को करता था चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on :14-Oct-2023
गर्लफ्रेंड को ऐस कराने को करता था चोरी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

 गाजियाबाद। पॉश इलाकों में चोरी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो रेस्तरां पर काम करता है। उसकी तीन गर्लफ्रेंड हैं, जिन्हें वह केटीएम ड्यूक बाइक पर घुमाता है और पब ले जाकर शराब पिलाता है। टशन दिखाने को वह गर्लफ्रेंड्स के सामने वेटरों को एक-दो हजार रुपये टिप देता था।

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि आरोपित विजय नगर के सुदामापुरी में रहने वाला करन जाटव है। उससे सवा लाख रुपये, हथौड़ी, पेचकस, 20 चाबियां, बैग और ताले व गेट तोड़ने के अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

गाजियाबाद में रेकी कर चोरी करता
आरोपित सोनीपत में जिंदल ग्लोबल सिटी के पास स्पेस यू लव रेस्तरां में खाना बनाता है। छुट्टी लेकर गाजियाबाद आता है तो यहां रेकी कर पॉश इलाकों में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करता है।

अधिवक्ता के ऑफिस से किए डेढ़ लाख चोरी
आरोपित ने सात अक्टूबर को आरडीसी में अधिवक्ता संजीव अग्रवाल के कार्यालय का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए थे। इससे पहले राज नगर में 13 अगस्त को संजय अग्रवाल के मकान से लाखों की नकदी, गहने व सिक्के चोरी किए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पहचान कर क्राइम ब्रांच ने उसे शनिवार को गिरफ्तार किया है।

मीडिया इनपुट 

Read More

मोबाइल फोन चलाने से किया मना; कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार

Posted on :14-Oct-2023
 मोबाइल फोन चलाने से किया मना; कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार

केरल के कन्नूर जिले में बेटे ने अपनी 63 वर्षीय मां पर बेरहमी रे हमला किया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला ने अपना दम तोड़ दिया। महिला ने अपने बेटे के मोबाइल फोन की लत से परेशान थी और इसी वजह से बेटे ने दीवार पर अपनी मां का सिर पटक कर उस पर हमला कर दिया। 

कानिचिरा की रुग्मिनी का पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था। इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी मां लगातार उससे ज्यादा मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर सवाल किया करती थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था, इसलिए उसे फिलहाल इलाज के लिए कोझिकोड के कुथिरावट्टम के सरकारी मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Read More

शर्मनाक; मजबूर मजदूर, गठरी में बांधकर पत्नी की शव ले जाने को बेबस

Posted on :14-Oct-2023
शर्मनाक; मजबूर मजदूर, गठरी में बांधकर पत्नी की शव ले जाने को बेबस

उत्तर प्रदेश  : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. अंतिम संस्कार के लिए गठरी में बांधकर एक महिला के शव को ले जाना पड़ा है. महिला के शव को मजदूर पति गठरी में बांधकर शव को शमशान घाट ले जाने की तस्वीरें सामने आते ही हड़कंप मच गया. घटना के बाद स्थानीय झूंसी पुलिस भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आई और शमशान घाट तक शव ले जाने के लिए पुलिस ने साधन भी उपलब्ध कराया.

दरअसल, जानकारी के मुताबिक  वाराणसी के रहने वाला गरीब परिवार कुछ दिन पहले प्रयागराज आया था और झूंसी के नीबी गांव में पत्तल बेचकर जीवन यापन करता है. इसी परिवार के नखड़ू की पत्नी अनीता (26) कुछ दिनों से बीमार थी और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. अंतिम संस्कार के लिए भी परिवार के पास पैसा न था, आखिर में अनीता के पिता मैनेजर और पति नखड़ ने बांस में चादर बांधी और उसी में शव रखकर अंतिम संस्कार के लिए चल दिए.

यह बड़ा ही मार्मिक दृश्य था जब पीछे-पीछे अनीता की मां रोते हुए चल रही थी. झूंसी में लोगों ने देखा तो पूछ लिया कि ये क्या ले जा रहे हो. शव देखकर कई परिवार गरीब की मदद को सामने आए. कुछ लोगों ने झूंसी थाने के दरोगा नवीन सिंह को सूचना दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मदद की और चंदा एकत्र करके रुपयों का इंतजाम किया गया. फिर ई-रिक्शा से शव को अंतिम संस्कार के लिए दारागंज घाट पर भेजा गया. बताया गया कि अनीता के रिश्तेदार दारागंज में रहते हैं.

फिलहाल अंतिम संस्कार किया गया. स्थानीय लोगों ने भी यही बताया कि वाराणसी निवासी नखडू प्रयागराज के झूंसी स्थित नीबी गांव में रहता था, नखडू की पत्नी अनीता की बीमारी के चलते शुक्रवार दोपहर में मौत हो गई, पैसों के अभाव में शमशान घाट तक शव ले जाने के लिए गठरी बनाकर बांस पर शमशान घाट लेकर जा रहा था मजदूर तो स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाद में शव को शमशान घाट तक ले जाने के लिए प्रबंध किया गया. 

Read More

15 साल की कोचिंग छात्रा से रेप, मेसकर्मी और हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

Posted on :14-Oct-2023
15 साल की कोचिंग छात्रा से रेप, मेसकर्मी और हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स की सुसाइड की घटनाओं के बाद अब एक और दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. कोटा में रहकर नीट की तैयारी करने वाली 15 वर्षीय बिहार निवासी कोचिंग छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. छात्रा के साथ रेप की इस वारदात को अंजाम हॉस्टल के मेसकर्मी ने दिया है. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी मेसकर्मी और हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार मामला कोटा शहर के जवाहर नगर थाना इलाके से जुड़ा है. यहां की नाबालिग कोचिंग छात्रा ने 10 अक्टूबर को जवाहर नगर थाने में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़िता के मुताबिक हॉस्टल के मेस में काम करने वाले लड़के धीरज भील ने उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. इस पर उसने हॉस्टल संचालक कुलदीप वाजपेयी को शिकायत की तो उसने मामले को रफा दफा करने का दबाव बनाया और फोटो तथा वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.

आरोपी कोटा और हॉस्टल संचालक एमपी का रहने वाला है
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने फरवरी 2023 में उसे मिलने के लिए बुलाया. बाद में उसे शराब पिलाकर रेप किया. उसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी धीरज भील मूलतया पीपल्दा इलाके का रहने वाला है. वह फिलहाल कोटा के बालाजी नगर इलाके में निवास रहता है. हॉस्टल संचालक एमपी के ग्वालियर का रहने वाला है. वह कोटा में हॉस्टल का संचालन करता है.

Read More

TSPSC अधिसूचना स्थगित होने से अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रा

Posted on :14-Oct-2023
TSPSC अधिसूचना स्थगित होने से अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रा

तेलंगाना: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) के अभ्यर्थी ने टीएसपीएससी परीक्षा अधिसूचना के स्थगित होने के कारण अशोक नगर इलाके में आत्महत्या कर ली। अभ्यर्थी की पहचान प्रवलिका के तौर पर की गई है, उसने अपने होस्टल के कमरे में आत्महत्या की। 

प्रवलिका टीएसपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह इस बात से दुखी थी की वह अपने घरवालों के लिए कुछ भी नहीं पा रही है। इसी दौरान टीएसपीएससी परीक्षा अधिसूचना के स्थगित होने के बाद उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का निर्णय कर लिया। आत्महत्या की खबर पाकर कई छात्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने पुलिस को भी शव ले जाने नहीं दिया।

जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें वह अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाने की वजह से माफी मांग रही थी। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा सांसद के लक्ष्मण इस घटना से काफी नाराज हैं। उन्होंने इस घटना को दर्दनाक बताया है। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बार बार परीक्षा अधिसूचना के स्थगित होने के कारण अभ्यर्थी ने यह कदम उठाया है। 

मीडिया इनपुट 

Read More

हादसे के बाद ऑटोरिक्शा में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत... पढ़े पूरी खबर

Posted on :14-Oct-2023
हादसे के बाद ऑटोरिक्शा में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत... पढ़े पूरी खबर

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि उनके हस्तक्षेप करने से पहले ही सिलेंडर से लगी आग ने ऑटोरिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने कहा कि आग के कारण स्थानीय लोग वाहन के पास नहीं जा पा रहे थे। बाद में अग्निशमन दल ने आग बुझाई और पुलिस ने शवों को पास के अस्पताल में पहुंचाया।

कन्नूर: कथिरूर के पास सीएनजी ऑटोरिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने और आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। रात करीब साढ़े आठ बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर अभिलाष (37) और उसके दोस्त शैजेश (36) की जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा एक निजी बस से टकरा गया और आग लगने से पहले पलट गया। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि उनके हस्तक्षेप करने से पहले ही सिलेंडर से लगी आग ने ऑटोरिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया।

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि आग के कारण स्थानीय लोग वाहन के पास नहीं जा पा रहे थे। बाद में अग्निशमन दल ने आग बुझाई और पुलिस ने शवों को पास के अस्पताल में पहुंचाया।

मीडिया इनपुट 

Read More

केंद्र सरकार पर बरसे भूपेश बघेल, कहा- जीएसटी वसूली के लिए युवाओं को सट्टेबाजी में धकेला...

Posted on :14-Oct-2023
केंद्र सरकार पर बरसे भूपेश बघेल, कहा- जीएसटी वसूली के लिए युवाओं को सट्टेबाजी में धकेला...

रायपुर : रविशंकर प्रसाद के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाबी पलटवार किया है। उन्होंने केंद्र को निशाने पर लेते हुए केंद्र पर जीएसटी वसूली के लिए युवाओं को सट्टेबाजी में धकेलने का आरोप लगाया है। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर यह बातें ट्वीट की है।

भाजपा नेता ये बता दें कि आपने इस ऑनलाइन सट्टे पर रोक लगाने की जगह इस पर जीएसटी किस मंशा से लगाया? युवाओं में सट्टे की लत लग रही है। मुझसे सैकड़ों अभिभावकों ने आकर शिकायत की है। कुल मिलाकर GST चाहिए, तो देश के करोड़ों युवाओं को सट्टे में धकेलोगे? इस पर जवाब दे दें भाजपा के नेता, फिर हमसे सवाल पूछें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशनकार प्रसाद ने रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य की बघेल सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अलग अलग कथित घोटालों से लेकर महादेव सट्टा एप्प के मामले पर कांग्रेस सरकर को कटघरे में खड़ा किया है।

उन्होंने लिखा है भाजपा दिल्ली से अपने कथित दिग्गजों को बुला रही है और छत्तीसगढ़ के बारे में उल-जलूल बयान दिलवा रही है। वे बिना जानकारी अगड़म बगड़म कुछ भी बोले जा रहे हैं। अरे भैया महादेव ऐप के बारे में बोलना है तो पहले अपनी ईडी से तो पूछ लो कि जांच किसने शुरु की।

हमने शुरू की कार्रवाई

उन्होंने आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज करके जांच शुरु की। सौ से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया। इसी के आधार पर ईडी ने मामला दर्ज किया। और अब आप हमसे ही सवाल पूछ रहे हैं? सवाल हमारे पास भी हैं. केंद्र में भाजपा की सरकार है तो स्पोर्ट्स चैनलों और सोशल मीडिया पर दिन-रात विज्ञापनों के ज़रिए युवाओं को सट्टे की लत लगाने वाले जो अनगिनत गेम चल रहे हैं उन्हें सरकार क्यों नहीं रोक रही है? उन पर सरकार कानूनी पाबंदी क्यों नहीं लगाती?

Read More

बागपत के प्रमुख तीर्थो में शुमार है अपना घर आश्रम अमीनगर सराय

Posted on :14-Oct-2023
बागपत के प्रमुख तीर्थो में शुमार है अपना घर आश्रम अमीनगर सराय

विवेक जैन

- यह आश्रम ऐसे मंदबुद्धि लोगों के आश्रय और भोजन की व्यवस्था करता है जिनके हाथ पर अगर भोजन भी रख दिया जाये तो उनको ये तक पता नही होता कि इस भोजन का क्या करना है

- संस्था के संस्थापक, संरक्षक, पदाधिकारी व सहयोगी इस सेवा कार्य के लिए अपना कोई नाम और फोटो प्रकाशित नही कराना चाहते, कहते है कि वह सिर्फ माध्यम है जो कर रहा है प्रभु कर रहा है

बागपत, उत्तर प्रदेश : जनपद बागपत के अमीनगर सराय की धरती ने समाजसेवा के क्षेत्र में देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनायी हुई है। अमीनगर सराय की इसी पवित्र और पावन धरती पर मानव सेवा का ऐसा अनुपम तीर्थ स्थित है जो जनपद बागपत को देशभर में गौरवान्वित करता है और बागपत के प्रमुख तीर्थो में शुमार है। अपना घर आश्रम अमीनगर सराय - शान्ति लोक भवन नाम के इस तीर्थ में उन बेसहारा लोगों की सेवा की जाती है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त व मंदबुद्धि है। ये ऐसे लोग होते है जिनके हाथ पर अगर भोजन भी रख दिया जाये तो उनको ये तक पता नही होता कि इस भोजन का क्या करना है। इस प्रकार के लोग आपको अधिकतर सड़को पर घूमते हुए दिख जाते है। यह संस्था ऐसे बेेसहारा मंदबुद्धि लोगों को आश्रम में लाकर उनके लिए भोजन, दवाईयां, उनको नहलाने, कपड़ा धुलाई, ड्रैस, नाश्ता, शेविंग, मनोरंजन, ठहरने आदि की व्यवस्था करती है।

Read More

खौफनाक; प्रेम प्रसंग से खफा युवती के परिजनों ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा, युवक की स्थिति गंभीर

Posted on :13-Oct-2023
खौफनाक; प्रेम प्रसंग से खफा युवती के परिजनों ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा, युवक की स्थिति गंभीर

मुजफ्फरपुर. शहर में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट लेने की वारदात हुई है. नगर थाने के गोला बांध रोड निवासी इस युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने पहले अगवा किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला. इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट काटने से पहले प्रेमिका के परिजनों ने उससे सोने की चेक, सोने की अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिये. फिलहाल युवक बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत है. डॉक्टर के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. मामले को लेकर युवक की मां ने युवती की मां और भाई को आरोपित करते हुए नगर थाने ने शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

पिता की बीमारी का बहाना बनाकर प्रेमिका ने फोन कर बुलाया

इधर, थाने को दिये आवेदन में युवक की मां ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटा और आरोपित की बेटी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इससे खफा होकर लड़की के परिजनों ने लड़की पर दबाव डालकर उससे फोन कॉल करवाया. सुबह करीब साढ़े 4 बजे लड़की ने उसके बेटे को अपने घर बुलाया. उसने कहा कि उसके पिता को हार्ट अटैक हुआ है. इसके बाद उनका बेटा घर से जिम जाने के बदले युवती के घर जा रहा था. इसी बीच युवती के भाई ने उसे अगवा कर लिया और अपनी दुकान में बंद कर उसके साथ मारपीट की. लड़के की मां ने कहा कि यह पूरी साजिश लड़की की मां ने रची है. वहीं उनके बेटे का उन लोगों ने प्राइवेट पार्ट काट लिया.

युवक की स्थिति गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, मौके का ए वारदात पर युवती की मां और पिता दोनों मौजूद थे. लड़का किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और फिलहाल पीड़ित अर्जुन कुमार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस युवक के पिता निर्मल कुमार के आवेदन के बाद पूरे मामले की छानबीन कर रही है. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब तक लड़के का बयान नहीं लिया जा सका है. इधर आरोपित परिवार इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है.

Read More

पुलिस को बड़ी सफलता: 5 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Posted on :13-Oct-2023
पुलिस को बड़ी सफलता: 5 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

असम के दो जिलों में अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की गई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थ की कुल कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कार्बी आंगलोंग जिले के खकरजन इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान पड़ोसी नगालैंड के दीमापुर से आ रहे एक वाहन को रोका गया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान उसके दरवाजों में बने गुप्त स्थानों में छिपा कर रखी गई 726 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अन्य घटना में, असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने, उन्हें देखकर अपने वाहन से भागने की कोशिश कर रहे एक मादक पदार्थ कारोबारी पर गोली चलाई। बाद में उसे बृहस्पतिवार को कामरूप जिले के जालुकबारी पुलिस थाना क्षेत्र के फैंसी पारा में पकड़ा गया। 

पुलिस ने उसके वाहन की तलाशी के दौरान साबुन के 12 बक्सों में छिपाकर रखी गई 170 ग्राम हेरोइन जब्त की। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुवाहाटी में उसके किराए के आवास पर भी तलाशी ली गई, जहां से एसटीएफ टीम ने 100 ग्राम हेरोइन जब्त की। जब्त किये गये मादक पदार्थों की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। 

मीडिया इनपुट 

Read More

बंगाल के रानीगंज में कोयला खदान ढहने से 3 की मौत; कई अन्य के दबे होने की आशंका

Posted on :13-Oct-2023
बंगाल के रानीगंज में कोयला खदान ढहने से 3 की मौत; कई अन्य के दबे होने की आशंका

 पश्चिम बंगाल  : पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में एक कोयला खदान ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

पुलिस को संदेह है कि यह घटना तब हुई जब रानीगंज थाना क्षेत्र के एगरा ग्राम पंचायत के नारायणकुडी इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) खदान से अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था।

कोयला खदान ढहने से 3 मजदूरों की मौत
मृतकों की पहचान दिनेश रुइदास (38), सुमीर बाउरी (17) और सुरजीत सेन (21) के रूप में की गई, जो आसपास के इलाके के निवासी थे।

सीतारामपुर के खान सुरक्षा क्षेत्र 1 के महानिदेशक इरफान अहमद अंसारी के नेतृत्व में एक टीम ने घटना की जांच शुरू की और घटनास्थल का दौरा किया।

घटनास्थल पर बचावकार्य जारी
उन्होंने कहा, यह वैध खदान है लेकिन घटना बुधवार दोपहर की है जब अवैध तरीके से कोयला निकाला जा रहा था। तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है।

मामले में आगे की जांच की जा रही है और बचावकार्य भी जारी है।

Read More

रिमांड के खिलाफ HC पहुंचे संजय सिंह

Posted on :13-Oct-2023
रिमांड के खिलाफ HC पहुंचे संजय सिंह

नई दिल्ली। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह ने जांच एजेंसी खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा ईडी को दी रिमांड को भी चुनौती दी है। संजय सिंह की इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा।

जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं आप नेता: ED
मंगलवार को ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से अदालत उनकी रिमांड को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया था। ईडी ने अदालत को बताया कि आप नेता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। साथ ही एजेंसी ने कहा कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा भी जांच में साथ नहीं दे रहे हैं।

Read More

राखी सावंत के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने दर्ज करवाई FIR, लगाए गंभीर आरोप

Posted on :13-Oct-2023
राखी सावंत के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने  दर्ज करवाई FIR, लगाए गंभीर आरोप

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अपनी फिल्मों से ज्यादा तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस का आरोप है कि राखी ने उनकी इंडस्ट्री में इमेज खराब कर दी जिसके कारण उनका करियर बर्बाद हो गया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अभिनेता नाना पाटेकर पर भी निशाना साधा।

तनुश्री ने कहा कि, 'ये पूरा मामला साल 2008 का है। जब एक गाने के लिए राखी को रिप्लेस कर मुझे साइन किया गया था। इसके बाद राखी ने बवाल खड़ा कर दिया। फिर बाद में मेरे साथ खेल खेला गया और राखी को प्रोड्यूसर ने फिर से मेरी जगह साइन कर लिया। ये सब मेरे खिलाफ जानबूझकर किया गया था। हालांकि ये फिल्म कभी भी रिलीज नहीं हो पाई।'

तनुश्री ने आगे कहा कि, 'साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान राखी की वजह से मुझे काफी इमोशनल ट्रामा झेलना पड़ा था। उसने उस वक्त जो भी मेरे बारे में कहा मेरे पास आजतक हर चीज का सबूत है जो कि मैंने मुंबई पुलिस को दे दिया। अब पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है मुझे उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही सख्त एक्शन लेगी।' तनुश्री ने आगे बातचीत में अभिनेता नाना पाटेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, 'नाना की इमेज इंडस्ट्री में कुछ खास नहीं है। वह हीरोइनों के साथ अफेयर करते हैं। वह परिवार के साथ नहीं रहते। अच्छा इंसान वो होता है जो अपने परिवार के साथ रहे। उनके तो अभिनेत्रियों के साथ लिंकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। हर कोई जानता है कि, नाना के अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध नहीं है।'

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेंला संपन्न

Posted on :13-Oct-2023
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेंला संपन्न

राकेश यादव

ग्रामीणों एवं शहरवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर ली दवाईयाॅं 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :
विगत दिन कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देशानुसार एवं पार्थ जायसवाल मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत छिन्दवाडा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.सी चैरसिया के मार्गदर्शन में विकासखण्ड जुन्नारदेव में आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। उक्त स्वास्थ्य मेले में मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शिविर में आए हुए मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाये प्रदान कि गई।स्वास्थ्य मेले में कुल 2400 मरीजों का पंजीयन कर उन्हें स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई गयी।

जिसमे नाक, कान गला के 443, मेडीसिन के 396, स्त्री रोग 469, शिशु रोग के 140 नेत्र रोग के 174 दंत रोग के 228 चर्म रोग के 147 मानसिक रोग के 28 कैंसर 01 मरीजों को उपचार प्रदान कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया गया। साथ ही 43 व्यक्तियों के स्पुटम जाँच की गई। मरीजों की पैथालॉजी जाँच की गई। 08 व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये एवं 61 हितग्राहियों की आभा आईडी बनाई गई । 

स्वास्थ्य शिविर में अजवानी स्पोर्ट्स फाऊंडेशन एवं मोहम्मदिया एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से समस्त मरीजों को बिस्कुट के पैकेट एवं शुद्ध जल प्रदान किया गया।आयुष्मान भवः स्वास्थ्य मेले में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कथवास (डीटीओ) जिला मीडिया अधिकारी प्रमोद वासनिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र सोमकुवर भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र बाथम द्वारा मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों, जनता जनार्दन, स्वयं सेवी संस्था के कार्यकर्ता तथा मेले में सहयोगी समस्त अधिकारी कर्मचारी पत्रकार बंधुओं का अभार व्यक्त किया गया।

Read More

डा राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर किया गया याद

Posted on :13-Oct-2023
डा राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर किया गया याद

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में शुमार डा राममनोहर लोहिया जी को उनकी पुण्यतिथि पर जनपदभर में याद किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर कार्यकर्त्ताओं ने डा राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करके व पुष्प चढ़ाकर कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर सपा के प्रदेश सचिव हाजी शकील शाह ने कहा कि लोहिया जी ने वो रास्ता दिखाया जो आज भी प्रासंगिक है। आज भी अगर हम उनके दिखाये रास्ते और सिद्धांतों पर चलें तो समाज की तमाम समस्याओं का समाधान हो सकता है।

शकील शाह ने कहा कि आज तक भी देश के शोषित, वंचित, पीड़ित लोगो को समाज में वो हक और सम्मान नहीं मिला, उनके लिए डॉ लोहिया जी ने अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया। शकील शाह ने कहा कि वह और उनकी समाजवादी पार्टी लोहिया जी के सिद्धान्तों के साथ आगे बढ़ रहे है और देश पर शहीद हुए देशभक्तों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के सपनो का खुशहाल भारत बनाना चाहते है। उन्होने लोगों से डा राममनोहर लोहिया जी के महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर सपा के अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Read More

विश्व दृष्टि दिवस पर लायंस क्लब बागपत ने लगाया फ्री आई कैंप

Posted on :13-Oct-2023
विश्व दृष्टि दिवस पर लायंस क्लब बागपत ने लगाया फ्री आई कैंप

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : बागपत नगर के वात्सायन पैलेस में विश्व दृष्टि दिवस पर लायंस क्लब बागपत द्वारा एक फ्री आई कैंप लगाया गया गया। लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आये मरीजों की आंखो का डाक्टर द्वारा परीक्षण किया गया और उनको आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आई कैंप में जांच के उपरान्त अनिता, रेवती, सन्तोष, विमला, सोनबीरी, शांति आदि महिलाओं को लायंस क्लब बागपत द्वारा निशुल्क चश्मे दिये गये। आई कैंप के सफल आयोजन में लायंस क्लब बागपत के महेश शर्मा, समय सिंह, प्रमोद प्रकाश शर्मा, राजपाल शर्मा, राजेन्द्र यादव, विजयपाल यादव सहित लायंस क्लब के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा।

Read More

प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या

Posted on :12-Oct-2023
प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या

 आगर मालवा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या कर दी गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर, पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला बड़ौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम बिजानगरी का है। यहां खून से लतपथ महिला की लाश घर में पड़ी मिली, जिसकी तलवार से गला रेत कर हत्या की गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया, वहीं प्रथम दृष्टया से मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मृतिका के भाई से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला कि मृतिका महिला का शादी के बाद भी चाचन्नी राजस्थान निवासी अरबाज से अवैध संबंध था।

Read More

लॉयन दीपक गोयल विश्व दृष्टि दिवस पर लोगों को कर रहे जागरूक

Posted on :12-Oct-2023
लॉयन दीपक गोयल विश्व दृष्टि दिवस पर लोगों को कर रहे  जागरूक

विवेक जैन 

- आंखो के प्रति सतर्कता बरते और दृष्टिहीनों के लिए मरणोपरान्त आंखे दान करने का ले संकल्प - लॉयन दीपक गोयल, रिजनल चेयरमैन

- दीपक गोयल अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के सुप्रसिद्ध समाजसेवी है और लायंस क्लब सहित अनेकों संस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे है

बागपत, उत्तर प्रदेश। अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और लायंस क्लब के रिजनल चेयरमैन लायन दीपक गोयल विश्व दृष्टि दिवस पर विभिन्न सोशल मीड़िया प्लेटफार्मो और व्यक्तिगत रूप से लोगों को आंखो की सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे है। लायन दीपक गोयल 12 वर्षो तक लायंस क्लब अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के सचिव पद और वर्ष 2021-22 में अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके है। दीपक गोयल के सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान से वह वर्ष 2022-23 में लायंस क्लब के जोन चेचरमैन चुने गये और वर्ष 2023-24 में उनको रिजनल चेयरमैन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। दीपक गोयल ने बताया कि विश्व दृष्टि दिवस की शुरूआत मूलरूप से वर्ष 2000 में लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के साइटफर्स्ट कैंपेन द्वारा की गयी थी। पहला विश्व दृष्टि दिवस 12 अक्टूबर को मनाया गया था। लॉयन दीपक गोयल ने बताया कि दुनियाभर में एक अरब से अधिक लोग ऐसे है जो ठीक से देख नही पाते है। 

दृष्टि के कमजोर हाने के कारण लोगों को दैनिक जीवन में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ही विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। लायन दीपक गोयल ने लोगों से आंखो की दृष्टि कमजोर होने पर तुरंत डाक्टर से परामर्श लेने को कहा, जिससे समय पर दृष्टि का ईलाज किया जा सके और बीमारी गंभीर अवस्था तक ना पहुॅंच पाएं। इसके अलावा उन्होंने लोगों से मृत्युपरान्त अपनी ऑंखे दान करने का आहवान किया। लायन दीपक गोयल ने लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा विश्व भर में निरन्तर लगाये जा रहे फ्री आई कैम्पो की जमकर सराहना की और समाजसेवी कार्यो के लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल से जुड़े हर व्यक्ति का आभार व्यक्त किया।

Read More

Previous12...45464748495051...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution