× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पांच नाम सुर्खियों में : बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?

    पांच नाम सुर्खियों में : बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?

    दिल्ली विधानसभा : सदन का बहिष्कार एवं व्यवधान लोकतंत्र में ठीक नहीं: गुप्ता

    दिल्ली विधानसभा : सदन का बहिष्कार एवं व्यवधान लोकतंत्र में ठीक नहीं: गुप्ता

    चाय बागान में दिखा पीएम मोदी का अलग अंदाज, श्रमिक महिलाओं के साथ किया काम

    चाय बागान में दिखा पीएम मोदी का अलग अंदाज, श्रमिक महिलाओं के साथ किया काम

     बीजेपी का बड़ा दांव : ‘जमीन जिहाद’ पर सख्ती का वादा, घोषणापत्र में कई बड़े फैसले

    बीजेपी का बड़ा दांव : ‘जमीन जिहाद’ पर सख्ती का वादा, घोषणापत्र में कई बड़े फैसले

    LPG बुकिंग में बड़ा बदलाव: 45 दिन का इंतजार बना मजबूरी

    LPG बुकिंग में बड़ा बदलाव: 45 दिन का इंतजार बना मजबूरी

  • छत्तीसगढ़
    जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध महुआ शराब  बनाने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान।

    जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध महुआ शराब बनाने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान।

    महासमुंद को मिली 8 नई एम्बुलेंस, विधायक एवं कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

    महासमुंद को मिली 8 नई एम्बुलेंस, विधायक एवं कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

    शौर्य और समर्पण की मिसाल, देश सेवा के 21 वर्ष बाद नायक हीरा लाल साहू का भव्य स्वागत

    शौर्य और समर्पण की मिसाल, देश सेवा के 21 वर्ष बाद नायक हीरा लाल साहू का भव्य स्वागत

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

  • मनोरंजन
    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

  • राजधानी
    धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    राज्यपाल श्री डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पहला दिन) : कर्नाटक के धनीश एन और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने जीते पहले स्वर्ण ; छत्तीसगढ़ ने भी खोला खाता

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पहला दिन) : कर्नाटक के धनीश एन और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने जीते पहले स्वर्ण ; छत्तीसगढ़ ने भी खोला खाता

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

विश्व

Previous12345678Next

महिला एंकर को अजीब तरह से छूता रोबोट का वायरल हो रहा वीडियो...

Posted on :08-Mar-2024
महिला एंकर को अजीब तरह से छूता रोबोट का वायरल हो रहा वीडियो...

अरब : सऊदी अरब के पहले पुरुष रोबोट एंड्रॉइट मोहम्मद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिला एंकर को अजीब तरह से छूता हुआ नजर आ रहा है। लोग इसपर बहस कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सऊदी अरब के एक रोबोट को लेकर खूब बहस चल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट की जानकारी देने पहुंची टीवी रिपोर्टर के साथ रोबोट ने कुछ ऐसी हरकत की कि वह असहज हो गई। सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों ने रोबोट की इस हरकत पर आपत्ति जताई है। बता दें कि यह सऊदी अरब का पहले मेल ह्यूमनॉइड रोबोट है। इसका नाम ऐंड्रॉइड मोहम्मद है। 

सोशल मीडिया पर सात सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि महिला ऐंकर के सामने एआई रोबोट खड़ा है। इसी दौरान रोबोट का हाथ कुछ इस तरह चलता है कि यह महिला एंकर के लिए असहज स्थिति पैदा कर देता है। इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। बहुत सारे यूजर्स का कहना है कि यह रोबोट का सामान्य मूवमेंट था। जबकि बहुत सारे लोगों का कहना है कि रोबोट को कंट्रोल करने वाले की वजह से यह स्थित बनी।(एजेंसी)

Read More

28 अरब रुपयों का लॉटरी जितने वाला पलभर में हो गया कंगाल...

Posted on :22-Feb-2024
28 अरब रुपयों का लॉटरी जितने वाला पलभर में हो गया कंगाल...

न्‍यूयॉर्क : एक शख्‍स के साथ उसकी ‎किस्मत ने ऐसा धोखा ‎दिया ‎कि वह ‎जिंदगी भर नहीं भूल सकता है। दरअसल उसे लॉटरी में 28 अरब रुपये का जैकपॉट ‎मिला, ले‎किन पल भर में ही उसका यह जैकपॉट गायब हो गया और वह ‎‎फिरसे कंगाल हो गया। ‎मिली जानकारी के अनुसार वह शख्स लॉटरी में 28 अरब रुपये जीतने की खुशी में जश्‍न मनाने की तैयारी कर ही रहा था कि सारे पैसे उसके हाथ से निकल गए। पलभर के लिए अरबपति बना शख्‍स कंगाल हो गया। अब उसे समझ नहीं आ रहा कि क्‍या करना चाहिए। उसके साथ ऐसा हुआ कैसे? इसके बारे में आप जानेंगे तो और भी हैरान रह जाएंगे। एक मी‎डिया रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन चीक्‍स नाम का यह शख्‍स पॉवरबॉल लॉटरी खेलता था।

उसे उम्‍मीद थी कि एक न एक दिन तो जैकपॉट उसके हाथ लगेगा। हर बार वह अपने परिवार की जन्‍मतिथि का उपयोग करके टिकट के नंबरों का चयन करता था। इस बार भी ऐसा ही किया। अगले ही दिन जब उसने डीसी लॉटरी का रिजल्‍ट देखा तो खुशी में झूम उठा। 340 मिलियन डॉलर यानी 28 अरब रुपयों का मेगा जैकपॉट उसके हाथ लगा था। क्‍योंकि उसके नंबर वेबसाइट पर घोषित रिजल्‍ट में दिए गए नंबरों से मेल खा रहे थे। चीक्‍स ने सबसे पहले अपने मित्र को फोन किया। उनके ‎कहने पर सबसे पहले रिजल्‍ट की एक फोटो ले ली। तीन दिन तक वेबसाइट पर मेरे ही नंबर जैकपॉट विनर के रूप में दिखाए गए। मगर अगले ही दिन गजब ही हो गया।

हालां‎कि जब लाइव प्रसारण किया गया तो नंबर बदल दिए गए। मेरा कोई भी नंबर उससे मेल नहीं खा रहा था। मैं भागकर लॉटरी सेंटर पहुंचा। लेकिन वहां जो बताया गया, उसे जानकर मेरे पैरों तले से जमीन खिसक गई। मीडिया से बातचीत में चीक्‍स ने कहा, जब मैंने उन्‍हें अपना टिकट दिखाया और बताया कि जैकपॉट विनर मैं ही हूं, तो वे चौंक गए गए। एक कर्मचारी ने मजाक भी बनाया। उस समय जैकपॉट विनर कोई और था। मैं पागल हो गया। चीक्स के वकील रिचर्ड इवांस ने कहा कि उनके मुवक्किल को एक लॉटरी ठेकेदार ने बताया कि सिस्‍टम में गलती की वजह से उनका नंबर जैकपॉट विनर के रूप में दिखाया गया था। मामला कोर्ट पहुंचा तो वहां भी लॉटरी अधिकारियों ने गलत नंबर पोस्‍ट करने को मानवीय त्रुटि करार देते हुए इसे खा‎रिज कर ‎दिया।(एजेंसी)

Read More

किसका होगा पाकिस्तान, नवाज और इमरान ने किया जीत का दावा

Posted on :10-Feb-2024
किसका होगा पाकिस्तान, नवाज और इमरान ने किया जीत का दावा

नई दिल्ली: पाकिस्‍तान में किसकी सरकार बनने जा रही है,अब तक यह साफ नहीं हो सका है. रॉयटर्स के मुताबिक जेल में बंद इमरान खान और नवाज शरीफ (Nawaz Sharif Imran Khan), दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, हालांकि चुनावी नतीजों की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है. लेकिन दोनों ही नेताओं के जीत के दावे के बाद पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल का माहौल है. बता दें कि गरुवार को हुई वोटिंग में नवाज शरीफ की पार्टी ने किसी एक पार्टी के मुकाबले सबसे ज्यादा सीटें जीतीं, लेकिन जेल में बंद निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले इमरान खान ने कुल मिलाकर सबसे ज्यादा सीटें जीतीं.

नवाज शरीफ का कहना है कि गठबंधन की सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी अन्य दलों से बात करेगी. क्योंकि वह अपने दम पर स्पष्ट बहुमत हासिल करने में सफल नहीं हो सकी है. नवाज  शरीफ का ये बयान 265 सीटों में से तीन-चौथाई से अधिक सीटों के परिणाम घोषित होने के बाद आया.विश्लेषकों ने भविष्यवाणी की थी कि कोई स्पष्ट विजेता नहीं हो सकता है, जिसकी वजह से आर्थिक संकट से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे देश की मुसीबतें बढ़ गई हैं. जबकि पाकिस्तान पहले ही गहरे ध्रुवीकृत राजनीतिक माहौल में बढ़ते उग्रवाद से जूझ रहा है. 

पाकिस्तान में किसने कितनी सीटें जीतीं?
पाकिस्तान के चुनाव परिणामों से पता चला है कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे अधिक सीटें जीती हैं, इनमें से ज्यादातर इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित हैं.  1830 GMT तक की गई गिनती में निर्दलीयों ने  245 में से 98 सीटें जीतीं. जबकि नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 69 सीटें मिलीं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 51 सीटें मिलीं. बाकी सीटें छोटे दलों और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने अन्य सीटें जीतीं.

जीतने वाले निर्दलीयों को नवाज शरीफ का न्योता
नवाज शरीफ ने लाहौर के पूर्वी शहर में अपने घर के बाहर पहुंची समर्थकों की भीड़ से कहा, "चुनाव के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है और इस देश को भंवर से बाहर निकालना हमारा कर्तव्य है." उन्होंने कहा, "जिसे भी जनादेश मिला है, चाहे वह निर्दलीय हो या पार्टियां, हम उन्हें मिले जनादेश का सम्मान करते हैं. हम उन्हें हमारे साथ आकर घायल राष्ट्र को अपने पैरों पर वापस खड़ा होने में मदद करने के लिए आमंत्रित करते हैं."

AI भाषण में नवाज पर इमरान का निशाना

वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने शनिवार को अपने एआई आधारित 'विजय भाषण' जारी किया. इस भाषण में इमरान ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ की 'लंदन योजना' मतदान के दिन मतदाताओं के भारी मतदान के कारण विफल हो गई. 

Read More

डोनाल्ड ट्रंप का टैक्स रिकॉर्ड लीक करना पड़ा भारी, दोषी को 5 साल की जेल;

Posted on :30-Jan-2024
डोनाल्ड ट्रंप का टैक्स रिकॉर्ड लीक करना पड़ा भारी, दोषी को 5 साल की जेल;

अमेरिका : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हजारों दूसरे लोगों के टैक्स रिकॉर्ड चुराने व लीक करने वाले व्यक्ति को 5 साल जेल हुई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी व्यक्ति का नाम चार्ल्स लिटिलजॉन है जो 38 साल का है। उसे आयकर रिटर्न को लेकर गैन-कानूनी जानकारियां शेयर करने का दोषी पाया गया है। वह इंटरनल रेवेन्यू सर्विस के साथ कन्सल्टिंग फर्म के लिए काम करता था। इस दौरान उसने ट्रंप के टैक्स रिटर्न के साथ-साथ देश के हजारों अमीर लोगों के टैक्स डेटा चुरा लिए। लिटिलजॉन ने इन जानकारियों को 2 न्यूज आउटलेट्स को लीक कर दीं।

चार्ल्स लिटिलजॉन ने पहले अपने आईआरएस-असाइन लैपटॉप को वापस करने से पहले दस्तावेजों को डिलीट कर दिया, इसके बाद उसने बाकी के डिजिटल ट्रैक को रिकवर भी कर लिया, जहां उसने शुरुआत में ये जानकारियां इकट्ठी की थीं। जस्टिस एना रेयेस ने इस मामले की सुनवाई के दौरान अपराध की गंभीरता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका और उसकी कानूनी नींव के खिलाफ हमले के समान है। रेयेस ने कहा, 'अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति पर हमला करके आपने जो किया वह हमारे संवैधानिक लोकतंत्र पर हमला था। इस शख्स ने आईआरएस इतिहास की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम दिया है।'

ट्रंप दूसरों पर नहीं जमा सकते धौंस: निक्की हेली
दूसरी ओर, अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी जारी है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी के लिए प्रयासरत भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली ने ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप नामांकन के जरिये धौंस नहीं जमा सकते हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस और उद्यमी से नेता बने भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी के इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति पद की दौड़ से हट गए थे। इसके बाद रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप के खिलाफ हेली एकमात्र प्रत्याशी बच गई हैं। डेसेंटिस और रामास्वामी ने ट्रंप का समर्थन किया है।

Read More

पाकिस्तान में नये साल का जश्न मनाने पर लगा प्रतिबंध

Posted on :29-Dec-2023
पाकिस्तान में नये साल का जश्न मनाने पर लगा प्रतिबंध

पाकिस्तान : पाकिस्तान में नये साल का जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर-उल-हक काकर ने गुरुवार को घोषणा की, कि नए साल से संबंधित सभी समारोहों पर देश भर में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री ने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का ऐलान करते हुए पाकिस्तान से नये साल का जश्न मनाने से रोक दिया है और कहा है, कि फिलीस्तीन के लोग 7 अक्टूबर से सबसे खराब इजरायली क्रूरता का सामना कर रहे हैं।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दावा किया, कि पाकिस्तान ने बार-बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्पीड़ित फिलिस्तीनियों के लिए अपनी आवाज उठाई है और इजरायल के नरसंहार की निंदा की है, जिससे हजारों लोगों की जान चली गई।

एक टेलीविजन संबोधन में, अंतरिम प्रधानमंत्री काकर ने कहा, कि "पाकिस्तान राष्ट्र एक दुखद स्थिति में है... इसलिए स्थिति को ध्यान में रखते हुए, पाकिस्तान सरकार ने नए साल से संबंधित सभी समारोहों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।"

काकर ने कहा, "मैं सभी पाकिस्तानियों से अपील करता हूं, उत्पीड़ित फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाएं और नए साल की शुरुआत में सादगी का पालन करें।" इसके साथ ही उन्होंने युद्ध की स्थिति को विनाशकारी बताया।

आपको बता दें, कि पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री ने नये साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान उस वक्त किया है, जब पिछले एक हफ्ते से बलूचिस्तान के सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और गायब किए गये अपने परिजनों को सौंपने की मांग कर रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तानी सेना ने गायब कर दिया है। पाकिस्तानी सेना ने हजारों बलूच युवाओं को गायब कर दिया है, जिनका सालों से पता नहीं चला है। लेकिन, पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री ने बलूचों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न पर एक शब्द भी नहीं कहा। दूसरी तरफ, हमास को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध इजराइल ने लगातार हवाई और जमीनी हमले कर रहा है, जिससे गाजा के विशाल इलाके बर्बाद हो गए हैं और हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है, कि कम से कम 21,320 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

विनाश के कगार पर गाजा पट्टी गाजा में स्थिति भयानक है, क्योंकि युद्ध 12 सप्ताह से ज्यादा समय से चल रहा है। इजरायली अधिकारियों ने अगले कई महीनों तक हमास द्वारा संचालित क्षेत्र पर बमबारी जारी रखने की कसम खाई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख, टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस ने "भयानक चोटों, तीव्र भूख और बीमारी के गंभीर खतरे" का हवाला देते हुए कहा कि गाजा की आबादी "गंभीर संकट" में है। अपने संबोधन में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री काकर ने कहा, कि पाकिस्तान ने गाजा को सहायता की दो खेप भेजी है और इजरायल की घातक बमबारी को देखते हुए, उनकी दुर्दशा को कम करने में मदद करने के लिए जल्द ही तीसरी खेप भेजेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारी मिस्र और जॉर्डन के समकक्षों के साथ भी संपर्क में हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रयास फिलिस्तीनियों की बेहतरी के लिए निर्देशित हों। नए साल के कई समारोह - निजी और सरकारी - पूरे पाकिस्तान में आयोजित किए जाते हैं, जिनमें युवा और परिवार समान रूप से रात का आनंद लेते हैं। लेकिन, अब सवाल उठ रहे हैं, कि क्या सरकार के प्रतिबंध लगाने के बाद अब पाकिस्तान में नये साल का जश्न नहीं मनाया जाएगा?

Read More

कोरोना की फिर से हुई दस्तक; कर्नाटक में 60 वर्ष से अधिक उम्रवालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य

Posted on :19-Dec-2023
कोरोना की फिर से हुई दस्तक; कर्नाटक में 60 वर्ष से अधिक उम्रवालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य

कर्नाटक : कोरोना का खतरा एक बार फिर से दस्तक दे रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ks खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है। इस एडवायजरी में कहा गया है कि 60 साल से अधिक उम्र वालों को जिन्हें दिल की बीमारी है, किडनी की बीमारी है या फिर बुखार, सर्दी आदि है उनके लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने फैसला लिया है कि केरल में कोरोना के सबवैरिएंट जेएन.1 का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को इसको लेकर एक एडवायजरी जारी की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने एडवायजरी कमेटी के साथ बैठक की है। बैठक में कई अहम पहलुओं पर चर्चा की गई। यह बैठक टीएसी चीफ रवि की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगे की क्या रणनीति हो, इसपर चर्चा हुई है। उन्होंने इस बारे में केंद्र सरकार से भी चर्चा की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल और हेल्थ सेंटर में जरूरी तैयारियों के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। कोडगू, मैंगलुरू, चमराजनगर जैसे सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

जो लोग सांस की बीमारी से ग्रसित हैं उनके लिए टेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे ही पता चल पाएगा कि हर रोज कोरोना संक्रमण के कितने मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। आने वाले 2-3 दिनों में नए वैरिएंट की गंभीरता के बारे में पता चल जाएगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अगर कोरोना के लक्षण अधिक लोगों में पाए जाते हैं तभी निषेधात्मक कदम उठाए जाएंगे। लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं है, किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Read More

गाजा में तत्काल युद्धविराम वाला UN का प्रस्ताव नहीं हुआ पास, US ने लगाया वीटो

Posted on :09-Dec-2023
गाजा में तत्काल युद्धविराम वाला UN का प्रस्ताव नहीं हुआ पास, US ने लगाया वीटो

नई दिल्ली: इजरायल-गाजा युद्ध को 2 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक संघर्ष विराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. रिपोट्स के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में इजरायली हमलों में गाजा में 300 लोग मारे गए हैं. इस बीच गाजा में युद्धविराम (Gaza Ceasefire UN Resolution) का लगातार आह्वान किया जा रहा है. सीजफायर की ऐसी ही संयुक्त राष्ट्र की एक कोशिश को अमेरिका ने शुक्रवार को रोक दिया. UN के सीजफायर का प्रस्ताव को अमेरिका की वजह से पास नहीं हो सका. अमेरिका के प्रस्ताव पर वीटो कर दिया.

UN के प्रस्ताव पर अमेरिका ने फेरा पानी

UN की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव में गाजा में तत्काल सीजफायर और बिना शर्त सभी बंधकों की रिहाई की मांग रखी गई थी. इस प्रस्ताव के पक्ष में 13 सदस्य देशों वोट किया लेकिन अमेरिका के इसके खिलाफ वीटो (US Veto For Resolution) कर दिया. दरअसल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमालों के बाद यहूदी देश ने हमास को जड़ से मिटा देने की कसम खाते हुए गाजा में अपने हमले लगातार जारी रखे हैं. वहीं अमेरिका इजरायल को पूरा सपोर्ट कर रहा है.

US ने UN के तत्काल युद्धविराम प्रस्ताव पर लगाया वीटो

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तत्काल युद्धविराम के लिए आपातकालीन सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99 का इस्तेमाल किया, बता दें कि अनुच्छेद 99 का इस्तेमाल बहुत ही रेयर किया जाता है. उन्होंने बंधकों की रिहाई की अपील करते हुए कहा कि "हमास द्वारा की गई क्रूरता कभी भी फिलिस्तीनी लोगों की सामूहिक सजा को उचित नहीं ठहरा सकती." इस बीच इजरायल की मदद करने वाले अमेरिका ने UN के प्रस्ताव पर वीटो कर दिया. 

गाजा की 80 फीसदी आवादी विस्थापित-UN

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लड़ाई में फिलिस्तीनी क्षेत्र में अब तक 17,487 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. इजरायली आंकड़ों के मुताबिक, हमास ने इजरायल में हमला कर 1,200 लोगों की जान ले ली, वहीं 200 से ज्यादा को बंधक बना लिया. इजरायल ने गाजा के विशाल क्षेत्र को बंजर भूमि में तब्दील कर दिया गया है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि करीब 80 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो गई है, खाना, पानी, दवा और ईंधन के लिए लोगों को बहुत ही परेशान होना पड़ रहा है.

WHO के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमियर ने कहा, "लोग गर्मी पाने या शायद खाना पकाने के लिए थोड़ी सी जलाऊ लकड़ी पाने के लिए टेलीफोन के खंभों को काटना शुरू कर रहे हैं." वहीं डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ) ने कहा कि सुरक्षा परिषद "चल रहे नरसंहार में शामिल थी."

"कई मोर्चों पर लड़ाई"

इज़रायल की सेना ने भूमध्य सागर में नेवी जहाजहमलों के फुटेज दिखाते हुए कहा कि उसने 24 घंटों में गाजा में 450 ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तर में गाजा शहर के पास 40 लोगों की मौत और जबालिया और मुख्य दक्षिणी शहर खान यूनिस में दर्जनों लोगों की मौत की सूचना दी.

गाजा के रहने वाले रिमाह मानसी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि उन्होंने उन सभी अपनों को खो दिया, जिनसे वह प्यार करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा, "ईश्वर उन लोगों को दंडित करें जो हमारी पीड़ा देखकर शांत हैं. बता दें कि संघर्ष विराम के दौरान इजरायल के भी 91 सैनिकों की जान चली गई है.

मीडिया इनपुट  

Read More

अमेरिका के लॉस वेगस में यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा में गोलीबारी, 3 की मौत

Posted on :07-Dec-2023
अमेरिका के लॉस वेगस में यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा में गोलीबारी, 3 की मौत

अमेरिका के लॉस वेगस स्थित यूनिवर्सिटी ऑप नेवाडा में गोलीबारी की खबर सामने आई है। यह गोलीबारी यूनिवर्सिटी के मेन कैंपस में हुई है। गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी देते हुए लॉस वेगस मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग की ओर से कहा गया है कि मौके पर मौजूद जांचकर्ताओं के अनुसार तीन लोगों को बेहद नाजुक हालत में यहां से अस्पताल पहुंचाया गया, इस शूटिंग में संदिग्ध की भी मौत हो गई है। अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि वह सुरक्षित जगहों पर रहें, विश्वविद्यालय को खाली कराया जा रहा है। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने यूनिवर्सिटी के ली बिजनेस स्कूल में शूटिंग की खबर सामने आई थी। सुबह तकरीबन 11.54 बजे यूनिवर्सिटी की ओर से इमरजेंसी नोटिस जारी की गई थी। जिमसे कहा गया था कि यूनिवर्सिटी पुलिस ने गोलीबारीकी खबर आने के बाद बीईएच को खाली करा लिया है और लोगों को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जैसे ही यह जानकारी दी गई है कि मौके पर पुलिस मौजूद है और स्थिति का सामना कर रही है तो स्टूडेंट यूनियन में और भी गोलीबारी की खबरे सामने आईं, जिसके बाद लोगों से कहा गया कि वह जगह को खाली कर दें।

एक छात्र ने बताया कि मैं बाहर बैठा था, नाश्ता कर रहा था, मैंने तेज धमाके की आवाज सुनी, मैं चौंक गया था। जैसे ही पुलिस आई मैं अंदर चला गया। दो मिनट के बाद और गोली चलने की आवाज आने लगी। मैं बेसमेंट की ओर भागा और मैं वहां पर 20 मिनट तक रहा। मैं कई गोली चलने की आवाज सुन रहा था।

Read More

चीन में मिले रहस्यमयी बीमारी, बच्चों में तेजी से फ़ैल रही... WHO ने दी चेतावनी

Posted on :23-Nov-2023
चीन में मिले रहस्यमयी बीमारी, बच्चों में तेजी से फ़ैल रही... WHO ने दी चेतावनी

एजेंसी, नई दिल्ली। China New Epidemic कोरोना महामारी से अभी लोग उभरे ही थे कि अब एक और महामारी का खतरा आ गया है। कोरोना के लिए हमेशा से चीन को जिम्मेदार माना जाता आया है और अब नई रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित लोग भी चीन में ही मिले हैं।

बच्चों में तेजी से फैल रही बीमारी
दरअसल, उत्तरी चीन में एक अलग तरह की बीमारी मिली है, जो सबसे ज्यादा बच्चों में दिख रही है। डब्ल्यूएचओ की माने तो इन बच्चों में सांस संबंधी और निमोनिया से संबंधित बीमारी का पता चला है। हालांकि, इसके लक्षण निमोनिया से भी अलग है। बच्चों में तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत और फ्लू की समस्या देखने को मिल रही है।

चीन ने इसे ठहराया जिम्मेदार
चीनी अधिकारियों ने इस बीमारी के बढ़ने के लिए COVID-19 प्रतिबंधों को हटाने और इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया (एक सामान्य जीवाणु संक्रमण जो आमतौर पर छोटे बच्चों को प्रभावित करता है), श्वसन सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी) और SARS-CoV-2 जैसे ज्ञात रोगजनकों के प्रसार को जिम्मेदार ठहराया है। 

चीनी अधिकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं और सामुदायिक व्यवस्था में रोग निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ रोगियों के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य प्रणाली की क्षमता को मजबूत करने की बात कही है।

बता दें कि अक्टूबर के मध्य से, उत्तरी चीन में पिछले तीन वर्षों की इसी अवधि की तुलना में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी में वृद्धि दर्ज की गई है। 

WHO ने क्या कहा?
इस बीमारी के सामने आते ही WHO भी एक्टिव मोड में आ गया है। स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि वो इस पर नजर बनाए हुए है। इसी के साथ डब्ल्यूएचओ ने चीन को भी इसकी सख्त निगरानी करने की हिदायत दी है।

WHO ने चीन को इसी के साथ हर जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है। चीन के लोगों से भी एजेंसी ने इस बीमारी के उपायों का पालन करने को कहा है। सभी लोगों को बीमार लोगों से दूरी बनाए रखने, बीमार होने पर घर पर रहने  और मास्क पहनने की अपील की गई है।

Read More

अमेरिका के अस्‍पताल में गोलीबारी, संदिग्ध समेत 2 की मौत

Posted on :18-Nov-2023
 अमेरिका के अस्‍पताल में गोलीबारी, संदिग्ध समेत 2 की मौत

वाशिंगटन: उत्तरपूर्वी अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर के एक मनोरोग अस्पताल में शुक्रवार को एक शख्‍स ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने उसे मार डाला. राज्य पुलिस कर्नल मार्क हॉल ने बताया कि संदिग्ध कॉनकॉर्ड के न्यू हैम्पशायर अस्पताल में घुसा और लॉबी में एक व्यक्ति को गोली मार दी.

एएफपी की खबर के मुुताबिक, र्क हॉल ने बताया, "अस्पताल में नियुक्त एक सुरक्षाकर्मी ने तुरंत कार्रवाई की और जवाबी फायरिंग में संदिग्ध मारा गया." उन्होंने यह भी कहा कि हमला अस्पताल की लॉबी तक ही सीमित था.

मार्क हॉल ने शूटर या पीड़ित की पहचान नहीं की. उन्होंने कहा, "जनता को कोई खतरा नहीं है और अस्पताल में मरीजों या कर्मचारियों को भी कोई खतरा नहीं है."

बताया जा रहा है कि न्यू हैम्पशायर में ये 185 बिस्तरों वाला एक अस्‍पताल है. यहां गंभीर मानसिक बीमारी वाले रोगियों का इलाज किया जाता है. ऐसे में ये समझ से परे है कि गोलीबारी करनेवाले शख्‍य का इरादा क्‍या था? आखिर क्‍यों शख्‍स गोलीबारी करने के लिए अस्‍पताल में दाखिल हुआ?  

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं चिंताजनक रूप से आम हैं. कहा जाता है कि अमेरिका ऐसा देश है, जहां लोगों से ज्‍यादा बंदूकें हैं. यहां कई बार बंदूकों की बिक्री को लेकर कड़े नियम बनाने के प्रयास हुए, लेकिन हर बार इनका विरोध किया गया. कई चुनावों में भी हथियारों के प्रतिबंध का मुद्दा उठा है. 

Read More

बड़ी खबर : ईरान के नशामुक्ति केंद्र में लगी भीषण आग, 32 लोगों की दर्दनाक मौत

Posted on :03-Nov-2023
बड़ी खबर : ईरान के नशामुक्ति केंद्र में लगी भीषण आग, 32 लोगों की दर्दनाक मौत

ईरान के उत्तरी इलाके में गिलान राज्य में शुक्रवार सुबह को एक नशा मुक्ति केंद्र (ड्रग पुनर्वास केंद्र) में भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 12 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

मिज़ान ऑनलाइन समाचार वेबसाइट ने प्रांतीय मुख्य न्यायाधीश इस्माइल सादेघी के हवाले से कहा कि लैंगरोड शहर के नशा मुक्ति केंद्र में भीषण आग लगने से 27 लोग मारे गए हैं और 12 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट में 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

केंद्र की क्षमता लगभग 40 लोगों की बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्तीय कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौतों की संख्या अभी और अधिक बढ़ने की आशंका है।

आग लगने का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं है। स्थानीय खबरों के मुताबिक फिलहाल इसकी जांच चल रही है। घटना के बाद आरोप लग रहे हैं कि पिछली घटनाओं ने ईरान में उपचार केंद्रों के खतरों को उजागर किया है। फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

इससे पहले सितंबर में ईरान के रक्षा मंत्रालय के स्वामित्व वाली एक कार बैटरी फैक्ट्री में आग लगी थी। हालांकि पहली घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी। इस बार काफी भीषण आग लगी है। इसलिए काफी संख्या में लोग झुलसकर मर गए। लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। इससे पहले अगस्त में, तेहरान के ग्रैंड बाज़ार में आग लग गई थी, जिसमें कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था। अगलगी का इससे पहले सबसे बुरी घटना जनवरी 2017 में हुई थी जब तेहरान में 15 मंजिला प्लास्को शॉपिंग सेंटर में आग लगने से 16 अग्निशामकों सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी।

मीडिया इनपुट 

Read More

अमेरिका के मेन में गोलीबारी में 22 की मौत, दर्जनों घायल

Posted on :26-Oct-2023
अमेरिका के मेन में गोलीबारी में 22 की मौत, दर्जनों घायल

अमेरिका: अमेरिका के मेन के लेविस्टन में गोलीबारी में कम से कम 22 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए, पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी अभी भी फरार है. सीएनएन ने मरने वालों की संख्या 20 से ज्यादा बताई है. एबीसी न्यूज के अनुसार गोलीबारी एक बॉलिंग एली में हुई, जिसमें एक स्थानीय बार और वॉलमार्ट वितरण केंद्र पर गोलीबारी की भी सूचना मिली. लेविस्टन शहर के पार्षद रॉबर्ट मैक्कार्थी ने कहा कि अधिकारियों ने 22 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलीबारी एक बॉलिंग गली और कम से कम एक अन्य स्थान, एक स्थानीय रेस्तरां और बार में हुई, पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी अभी भी बड़े पैमाने पर है.

स्थानीय पुलिस ने फ़ेसबुक पर शूटर की एक तस्वीर पोस्ट की, जो बॉलिंग एली के अंदर एक हथियार लेकर जाता दिख रहा है. एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ विभाग ने फेसबुक पर लिखा, लॉ इन्फोर्समेंट इस घटना में दो शूटर्स के शामिल होने की जांच कर रहा है.  उन्होंने आगे कहा कि हमनें जांच के दौरान सभी बिजनेस को बंद करने के लिए कहा है. अभी तक संदिग्ध की जांच की जा रही है. मेन गवर्नर जेनेट मिल्स ने कहा कि वह "लेविस्टन में सक्रिय निशानेबाजों की स्थिति से अवगत हैं और उन्हें इसकी जानकारी दी गई है."

व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति जो बिडेन को भी जानकारी दी गई है. CNN ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि घटनाओं में कम से कम 50 से 60 लोग घायल हो गए, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग गोली लगी है. मेन कांग्रेसी जेरेड गोल्डन ने'एक्स' पर लिखा कि "सभी मेनर्स की तरह, मैं आज रात लेविसन में हुई घटनाओं से भयभीत हूं. यह मेरा होम टाउन है."उन्होंने कहा कि फिलहाल, हम सभी स्थानीय कानून प्रवर्तन की ओर देख रहे हैं क्योंकि वे स्थिति पर नियंत्रण हासिल कर रहे हैं और जानकारी एकत्र कर रहे हैं. जो लोग प्रभावित हुए हैं उनके लिए हमारा दिल टूट गया है.

मीडिया इनपुट 

Read More

इमरान खान को जेल में जान का खतरा, पत्नी बुशरा बीबी ने जताई आशंका

Posted on :04-Oct-2023
इमरान खान को जेल में जान का खतरा, पत्नी बुशरा बीबी ने जताई आशंका

लाहौर (एजेंसी )। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने जेल में अपने पति के लिए अधिक सुरक्षा की मांग के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) का दरवाजा खटखटाया। उन्हें डर हैं कि उन्हें जहर दिया जा सकता है। 5 अगस्त को तोशाखाना मामले में दोषी साबित होने के बाद से इमरान जेल में बंद हैं। यह मामला सरकार में रहते हुए उन्हें मिले उपहारों का उचित तरीके से खुलासा करने में उनकी कथित विफलता से संबंधित है। जेल में अपने पति की सुरक्षा पर चिंता जताकर बुशरा बीबी ने आईएचसी में एक याचिका दायर की। बुशारा ने चिंता व्यक्त की कि खाने में छेड़छाड़ के द्वारा इमरान खान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा सकती है, उन्होंने कहा कि उनके पति को जेल मैनुअल में उल्लिखित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

अपनी याचिका में बुशरा बीबी ने पिछले उदाहरणों का उल्लेख किया जहां अन्य कैदियों को घर का बना भोजन जैसे कुछ विशेषाधिकार प्रदान किए गए थे, लेकिन उनके पति को इसतरह के विशेषाधिकारों से वंचित कर दिया गया है। जेल मैनुअल के मुताबिक, इमरान खान को जेल में टीवी, अखबार, नौकर, गद्दा, कुर्सी और टेबल जैसी सुविधाएं दी जानी थीं। उन्होंने आईएचसी से हस्तक्षेप करने और जेल में उसके पति को उचित सुविधाओं के प्रावधान के संबंध में अदालत के आदेशों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मीडिया इनपुट 

Read More

एक शख्स ने 6 फीट मगरमच्छ को मैच दिखाने ले गया...

Posted on :02-Oct-2023
एक शख्स ने 6 फीट मगरमच्छ को मैच दिखाने ले गया...

न्यूयॉर्क : आपने क्या कभी किसी को मगरमच्छ पालते देखा है? अमेरिका में एक शख्स ने मगरमच्छ पाला है और हाल ही में वो उसे एक बेसबॉल मैच दिखाने ले गया। जब लोगों ने उस मगरमच्छ को देखा तो उनके होश उड़ गए। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के फिलेडेल्फिया में एक बेसबॉल खेल के दौरान हैरान करने वाला नजारा लोगों को देखने को मिला। जोई हेनरी नाम का शख्स अपने 6 फीट लंबे और 24 किलो वजनी एलिगेटर के साथ मेजर लीग बेसबॉल का गेम देखने गया था।

ये खेल सिटिजन बैंक पार्क में हो रहा था। पर उसे अंदर नहीं जाने मिला। वहां मौजूद लोग शख्स के मगरमच्छ को देखकर लौट गए। उसे बताया गया गाइड डॉग, सर्विस एनिमल और ट्रेनिंग करने वाले सर्विस एनिमल को अंदर जाने की इजाजत थी पर बाकी जानवरों को अंदर जाने की मनाही है।

हेनरी के लिए वो जीव सिर्फ एक मगरमच्छ नहीं, बल्कि उनका भावनात्मक सहारा था। एक वक्त ऐसा था जब उन्हें डिप्रेशन था पर इस मगरमच्छ ने उन्हें डिप्रेशन से बाहर आने में मदद की थी। हेनरी ने कहा कि वो मगरमच्छ को दूसरे बेसबॉल खेलों में लेकर गए हैं, तो उन्हें लगा कि शायद यहां भी उसे जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को उन्होंने छोटे में गोद लिया था और अब वो 8 साल का हो चुका है। हेनरी ने कहा कि उनका मगरमच्छ ना ही गुस्सा दिखाता है, ना ही हमला करता है, वो शांत रहता है। जानकारी के अनुसार जानवर ने किसी को कभी नहीं काटा, उसे गले लगना अच्छा लगता है और वो उसी के साथ सोता भी है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि वॉली मगरमच्छ के इंस्टाग्राम पर 30 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं। कुछ फोटोज में वो चश्मा लगाए भी नजर आता है। मालूम हो कि इंसान और जानवरों की दोस्ती सदियों पुरानी है। दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। इंसानों ने कुछ जानवरों को हमेशा से पालतू बनाकर रखा है। कुत्ता, घोड़ा, बकरी, सुअर, गाय आदि जैसे जीव आपको लोगों के पालतू जानवरों के तौर पर दिख जाएंगे।(एजेंसी)

Read More

दो निजी हल्के विमानों के टकराने से पांच लोगों की मौत

Posted on :26-Sep-2023
दो निजी हल्के विमानों के टकराने से पांच लोगों की मौत

Mexico : मैक्सिको के उत्तरी राज्य डुरांगो में दो निजी हल्के विमानों के टकराने से पांच लोगों की दुखद मौत हो गई। ‎मिली जानकारी के अनुसार ‎दो ‎विमानों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हुई है। राज्य प्राधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया ‎कि दुर्घटना सोमवार सुबह पश्चिमी डुरांगो के ला गैलानसिटा शहर में एक छोटी हवाई पट्टी पर हुई जहां पर पहले से ही बहुत गंदगी थी।

राज्य के सुरक्षा सचिवालय ने बताया कि दो विमान तब टकरा गए जब एक उड़ान भर रहा था और दूसरा उतर रहा था। हालां‎कि दोनों हल्के विमान थे। टक्कर के बाद दोनों विमानों में आग लग गई। सरकारी एजेंसी ने बताया कि दुर्घटना में सभी पांच यात्रियों की मौत की पु‎ष्टि हो गई। राज्य के अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के ‎लिए मामले की जांच कर रहे हैं।(एजेंसी)

Read More

गोल्फ बॉल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच की मौत; 100 से अधिक लोग घायल

Posted on :23-Sep-2023
गोल्फ बॉल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच की मौत; 100 से अधिक लोग घायल

बीजिंग, दक्षिणी ताइवान में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, गोल्फ बॉल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद हुए विस्फोट में लगभग पांच लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि, अब भी पांच लोगों की कोई जानकारी नहीं मिली है।

100 से अधिक लोग घायल
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, पिंगटुंग काउंटी की फैक्ट्री में शुक्रवार की रात आग लगी और रात भर भड़कती रही। अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मी अभी भी चार फैक्ट्री कर्मचारियों और एक अग्निशामक की तलाश कर रहे हैं, जिनका कोई पता नहीं चल पाया है। साथ ही, 100 से अधिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मजिस्ट्रेट ने जताई संवेदना
पिंगटुंग काउंटी के मजिस्ट्रेट चाउ चुन-मील ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। अंत्येष्टि गृह का दौरा करने और पीड़ितों के परिवारों से मिलने के बाद उन्होंने पोस्ट में कहा, "परिवार के सदस्यों के दुख को देखने के बाद मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने के अलावा कुछ नहीं कह सकती।"

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के दौरान प्राकृतिक गैस के संपर्क में आने के कारण विस्फोट हुआ और इसी कारण विस्फोट हुआ। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।

मीडिया इनपुट 

Read More

20 वर्षीय लड़के की टमाटर सॉस में दोबारा गर्म किया हुआ पास्ता खाने से मौत

Posted on :16-Sep-2023
20 वर्षीय लड़के की टमाटर सॉस में दोबारा गर्म किया हुआ पास्ता खाने से मौत

वाशिंगटन : ब्रसेल्स में एजे नाम के 20 वर्षीय एक लड़के की टमाटर सॉस में दोबारा गर्म किया हुआ पास्ता खाने से मौत हो गई। 5 दिन पहले पास्ता तैयार किया गया था जो किचन में ऐसे ही छोड़ दिया था। स्कूल से लौटने के बाद, एजे ने उसी को माइक्रोवेव में गर्म कर खा लिया उसके बाद खेलने चला गया। लेकिन कुछ देर के बाद ही अचानक उसे जी-मचलने, पेट दर्द और सिरदर्द का अनुभव होने लगा। ‘30 मिनट बाद वह घर पहुंचा और खूब उल्टियां की। उसने लगातार पानी जैसा दस्त किया और आधी रात के करीब सो गया। रात में उसके माता-पिता को इसके बारे में पता चला और उन्होंने सुबह 11 बजे उसकी जांच की तो पता चला कि उनका बेटा मर चुका है।’

बॉडी पोस्टमॉर्टम करने के बाद मालूम चला कि, ‘पास्ता खाने के 10 घंटे बाद, सुबह लगभग 4 बजे लड़के की मौत हो गई।’ डॉक्टरों ने बताया कि यह बैसिलस सेरेस बैक्टीरिया के कारण खाना के विषाक्त होने की वजह से उसकी मौत हुई। जांच में ये मालूम हुआ कि लड़का सेंट्रिलोबुलर लिवर नेक्रोसिस से भी पीड़ित था, जिसके वजह से उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।’ पास्ता को कई दिनों तक बाहर रखने से इसमें बैक्टीरिया काफी तेजी से बढ़ते हैं जिससे जहर की सांद्रता 14।8 एमजी/जी तक बढ़ गई थी और लड़के की मौत हो गई।इस लड़के की मौत 2008 में हो गई थी, लेकिन साल 2011 में उसका मामला सामने आया जब फ्राइड राइस सिंड्रोम शब्द टिकटॉक पर वायरल हुआ था।

इसका मतलब है कि, ‘सही से स्टोर नहीं किए पके भोजन को दोबारा दोबारा गर्म करने से होने वाली खाद्य विषाक्तता।’ इसमें चावल, आलू और पास्ता जैसे खाद्य पदार्थ शामिल है। ऐसे भोजन खाने से कोई भी इंसान 6-7 घंटे के अंदर मर सकता है। वहीं, पके हुए भोजन को कमरे के तापमान पर खुले में जितनी अधिक देर तक रखा जाएगा, जीवाणुओं द्वारा भोजन को खाने के लिए असुरक्षित बनाने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती हैं। ये विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद आंतों में भी विकसित हो सकते हैं। ऐसे भोजन के सेवन करने के 15 घंटे बाद भोजन आंत में विषाक्तता हो सकती है। यह मछली, मांस, सॉस, सूप और डेयरी के मामले में भी हो सकता है।(एजेंसी)

Read More

बिना महिला पुरुष होगा बच्चों का जन्म...

Posted on :09-Sep-2023
बिना महिला पुरुष होगा बच्चों का जन्म...

लंदन : दुनिया में विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है कि जो चीजे असंभव लगाती थीं, वे अब संभव होती दिख रही हैं। विज्ञान कहता है कि एक बच्चे के जन्म के लिए मानव स्पर्म और अंडे की जरूरत होती है, लेकिन वैज्ञानिकों ने मुमकिन कर दिया कि इसके बिना भी बच्चे को आसानी से पैदा किया जा सकता है।यह हैरान कर देने वाला काम इजरायल में वैज्ञानिकों की एक टीम ने किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह वीजमैन इंस्टीट्यूट की टीम ने किया है। टीम का कहना है कि स्टेम कोशिकाओं का उपयोग करके “भ्रूण मॉडल” बनाया गया। इसमें इसतरह के हार्मोन भी निकाले जिससे लैब में प्रेगनेंसी टेस्ट भी पॉजिटिव हो गया। वैज्ञानिकों ने एक बेहद अहम बात कही है। उनका कहना है कि यह नया मॉडल असली भ्रूण की तरह विकसित हो सकता है।

यह रोमांचक है क्योंकि इससे हमें यह जानने में मदद मिल सकती है कि बच्चे अपनी मां के अंदर कैसे विकसित होते हैं। हालांकि, अध्ययन में शामिल नहीं होने वाले शोधकर्ता और वैज्ञानिक दोनों इस बात पर राजी नहीं है कि इन मॉडलों को मानव भ्रूण माना जाना चाहिए। वहीं, संरचना काफी हद तक गर्भाशय की स्थिति से मिलती-जुलती है, लेकिन उसके समान नहीं है।(एजेंसी)

Read More

अमेरिकी देश चिली में भयंकर भूकंप आया, ‎‎रिक्टर पर 6.2 की तीव्रता...

Posted on :07-Sep-2023
अमेरिकी देश चिली में भयंकर भूकंप आया, ‎‎रिक्टर पर 6.2 की तीव्रता...

कोक्विम्बो : दक्षिणी अमेरिकी देश चिली में गुरुवार की रात में भयंकर भूकंप आया। ‎‎रिक्टर पर 6.2 की तीव्रता से आए भूकंप से चारों ओर हड़कंप मच गया। ‎मिली जानकारी के मुताबिक, चिली में भूकंप के जोरदार झटके आने के बावजूद राहत की बात यह रही कि इसमें अब तक किसी के जानमाल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप की वजह से सबकुछ हिलता नजर आया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे (करीब 12.48 मिनट पर इंटरनेशनल टाइम) बजे के करीब दर्ज किया गया था और इसका केंद्र चिली के कोक्विम्बो से 41 किलोमीटर (25 मील) दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था। भूकंप की गहराई 41 किलोमीटर (25 मील) थी। चिली के राष्ट्रीय आपातकालीन कार्यालय ने किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं दी। चिली प्रशांत क्षेत्र में तथाकथित रिंग ऑफ फायर में स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। 2010 में 8.8 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने 526 लोगों की जान ले ली थी।

यहां गौरतलब है कि पिछले सप्हात इंडोनेशिया के रिजॉर्ट द्वीप बाली और देश के अन्य हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में घबराहट पैदा हो गई, लेकिन अभी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप के शुरुआती झटके की तीव्रता 7.1 मापी गई और इसका केंद्र लोम्बोक द्वीप के तट के पास एक छोटे-से द्वीप गिली एयर से 181 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में बाली सागर में जमीन से 513.5 किलोमीटर की गहराई में था।(एजेंसी)

Read More

3300 लोगों की हत्यारे को 98 साल की उम्र में सजा...

Posted on :06-Sep-2023
3300 लोगों की हत्यारे को 98 साल की उम्र में सजा...

बर्लिन : सैकडों लोगों की हत्या के लिए दोषी पाए गए जर्मनी के 98 साल के एक बुजुर्ग को अब सजा मिलेगी। यह घटना नाजी कैंप से जुड़ी है। दरअसल, उक्त बुजुर्ग को 3300 लोगों की हत्या के लिए दोषी पाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उस कैंप में एक गार्ड के रूप में काम किया था, उस दौरान उसने हजारों कैदियों की क्रूर हत्या के लिए नाजी जर्मन और उनके सहयोगियों की मदद की थी। 8 दशक पहले हुए इस अपराध की सजा अब मिलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 1943 और 1945 के बीच नाजियों के साक्सेनहाउज़ेन कैंप में एक गार्ड के रूप में काम किया। इसी दौरान 3,300 से अधिक यहूदियों की हत्या कर दी गई थी। वकीलों ने बताया कि आरोपी ने इस हत्या में एक सहायक के रूप में काम किया।

वहीं हाल के वर्षों में वकीलों ने ऐसे कई केस निकाले हैं, जिन्होंने यहूदियों के कत्लेआम में सहायता की।1936 और 1945 के बीच, बर्लिन में नाजी साक्सेनहाउज़ेन कैंप में 200,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था। हजारों लोग भुखमरी, बीमारी, जबरन श्रम, गोलीबारी, फांसी और जहरीली गैस बनाना के कारण मारे गए। मारे गए लोगों की सटीक संख्या अलग-अलग है।

अनुमान लगभग 100,000 है, हालांकि विद्वानों का सुझाव है कि 40,000 से 50,000 के आंकड़े अधिक सटीक होने की संभावना है। यह मामला हनाउ में स्थित स्टेट कोर्ट में दायर है। हालांकि, अब यह तय करना बाकी है कि मामले को सुनवाई के लिए भेजा जाए या नहीं। यदि ऐसा होता है, तो आरोपी की उम्र को ध्यान में रखते हुए, उस पर किशोर कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। क्योंकि पिछले अक्टूबर में एक साइकियाट्रिक विशेषज्ञ की रिपोर्ट में पाया गया कि संदिग्ध बहुत कम फिट है, इसलिए स्ट्रिक्ट एक्शन नहीं लिया जा सकता।(एजेंसी)

Read More

Previous12345678Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution