× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

मनोरंजन

Previous123456789101112Next

फिल्म एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा की रिलीज डेट तय

Posted on :06-Jul-2024
फिल्म एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा की रिलीज डेट तय

-गोधरा कांड में क्या हुआ था इसको दिखाया गया है फिल्म में

मुंबई : बालीवुड अभिनेता रणवीर शौरी की अगली फिल्म एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा की रिलीज डेट तय हो गई है। गुजरात के गोधरा में 22 साल पहले साबरमती ट्रेन दुर्घटना क्या एक हादसा थी या फिर एक सोची समझी साजिश, ये फिल्म इसी के बीच की कहानी दिखाने का दावा करती है।

फिल्म हिन्दी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा के एक मिनट 32 सेकंड के ट्रेलर को जिसने भी देखा है, उसने फिल्म देखने या न देखने का मन अभी से बना लिया है। इस फिल्म में रणवीर शौरी वकील की भूमिका में हैं और इस घटना पर चल रही सुनवाई में वह ट्रेलर में कहते दिखते हैं, साबरमती ट्रेन को जलाया नहीं गया, बल्कि उसे जलने दिया गया। ये प्रशासन कहानी बना रहा है अपनी गैर जिम्मेदारियों को कवर करने के लिए सर। यह फिल्म ओम त्रिनेत्र फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इसका निर्देशन एमके शिवाक्ष ने किया है। बीजे पुरोहित निर्मित फिल्म में रणवीर शौरी के अलावा अक्षिता नामदेव, मनोज जोशी, हितु कनौडिया, गुलशन पांडेय और देनिशा घुमरा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 19 जुलाई को रिलीज हो रही है।

फिल्म के बारे में इसके निर्देशक एम के शिवाक्ष का कहना है, इस फिल्म की हाल ही में हुई एक प्राइवेट स्क्रीनिंग में दर्शक रो पड़े। हम सब को लग रहा है कि यह फिल्म की सबसे बड़ी सफलता और अवॉर्ड हैं। गोधरा में साबरमती ट्रेन के भीतर हुई 59 निर्दोष कार सेवकों की हत्या पर सिर्फ राजनीति की गई है। जनता इस फिल्म के माध्यम से सच्चाई से देखेगी। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी सहज और ईमानदार छवि के चलते रणवीर शोरी लोकप्रियता में सबसे आगे चल रहे हैं।(एजेंसी)

Read More

शेक्सपियर के मैकबेथ से प्रेरित कंगना रनौत अभिनीत 'इमरजेंसी' 6 सितंबर 2024 को रिलीज़ होगी

Posted on :26-Jun-2024
शेक्सपियर के मैकबेथ से प्रेरित कंगना रनौत अभिनीत 'इमरजेंसी' 6 सितंबर 2024 को रिलीज़ होगी

(अनिल बेदाग)

मुंबई  : चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में जनसेवा के प्रति अपने समर्पण से लाखों लोगों को प्रेरित करने में व्यस्त हैं। पिछले महीने, मशहूर अभिनेत्री ने मंडी निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने चुनाव अभियान के कारण अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को स्थगित करने की घोषणा की। अब, अपनी जीत के बाद, वह 6 सितंबर 2024 को निर्धारित अपनी बहुप्रतीक्षित पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' रिलीज के लिए तैयार हैं।

Open photo

ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा समर्थित, 'इमरजेंसी' भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरणों में से एक मेगा-बजट फिल्म है। कहानी के केंद्र में अब तक के सबसे सनसनीखेज नेताओं में से एक, भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री, इंदिरा गांधी पर आधारित हैं।

Open photo

 सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की मणिकर्णिका फिल्म्स ने ‘इमरजेंसी’ की नई रिलीज डेट की पुष्टि की।इस बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा, "मैं विलियम शेक्सपियर के मैकबेथ से बहुत प्रेरित हूं, इमरजेंसी का सार वह विनाश है जो तब होता है जब महत्वाकांक्षा नैतिक बाधाओं से अनियंत्रित हो जाती है, यह निस्संदेह भारतीय लोकतंत्र का सबसे सनसनीखेज अध्याय है और मैं 6 सितंबर 2024 को दुनिया भर में इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

‘इमरजेंसी’ में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी अहम भूमिकाओं में हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।

Read More

सुपरस्टार प्रभास पंजाबी लुक में कमाल के लग रहे, दिलजीत दोसांझ के सामने जोड़ लिए हाथ, वायरल हुआ वीडियो

Posted on :17-Jun-2024
सुपरस्टार प्रभास पंजाबी लुक में कमाल के लग रहे, दिलजीत दोसांझ के सामने जोड़ लिए हाथ, वायरल हुआ वीडियो

पंजाबी सिंगर - एक्टर दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड के बाद अब साउथ सिनेमा में अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं. पंजाबी सिंगर सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का हिस्सा बन चुके हैं. हाल ही में दिलतीज दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म के भैरवा एंथम सॉन्ग की शूटिंग के दौरान का है. वीडियो में प्रभास और दिलजीत दोसांझ की जबरदस्त बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है.

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम हैंडल पर भैरवा एंथम सॉन्ग की शूटिंग के दौरान की झलक दिखाई है, जिसमें देखा जा सकता है प्रभास ब्लैक कुर्ते में सरदारों की तरह पगड़ी बांधे हुए कमाल के लग रहे हैं. दिलजीत दोसांझ का गेट अप भी बिल्कुल वैसा ही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रभास पहले दिलजीत से हाथ मिलाते हैं और फिर उसने सामने सिर झुकाकर हाथ जोड़ लेते हैं. इसके अलावा दिलजीत और प्रभास गाने की शूटिंग करते हुए नजर आते हैं.

‘भैरवा एंथम’ को दिलजीत दोसांझ ने दी आवाज

प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का भैरवा एंथम सॉन्ग रविवार शाम को रिलीज हो चुका है. इस गाने को संतोष नारायणन ने कंपोज किया है. सॉन्ग में तेलुगु के साथ पंजाबी लिरिक्स का इस्तेमाल किया गया है. इसे दिलजीत दोसांझ और दीपक ब्लू ने मिलकर अपनी आवाज से सजाया है, जो काफी मजेदार है. एक तरह से कहा जा सकता है कि ‘भैरवा एंथम’ म्यूजिक की दुनिया में एक जबरदस्त एक्सपेरिमेंट है.

इस दिन रिलीज होगी ‘कल्कि 2898 एडी’

बता दें कि नाग अश्विन  के निर्देशन में बनी ‘कल्कि 2898 एडी’ में भविष्य की एक अलग दुनिया की झलक देखने को मिलेगी. इसमें अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा है. कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें कमल हासन का किरदार काफी दिलचस्प लगा. बताया जा रहा है कि ‘कल्कि 2898 एडी’ में वह विलेन के रोल में दिखेंगे. प्रभास की ये फिल्म 27 जून, 2024 को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी.(एजेंसी)

Read More

गोलीबारी मामले में सलमान का 4 घंटे तक रिकॉर्ड किया स्टेटमेंट...

Posted on :15-Jun-2024
गोलीबारी मामले में सलमान का 4 घंटे तक रिकॉर्ड किया स्टेटमेंट...

मुंबई : गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान का बयान दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच टीम के 4 सदस्य सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में पूछताछ करने गए थे। उन्होंने वहाँ 4 घंटे तक सलमान का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया और वहीं अरबाज का स्टेटमेंट 2 घंटे में रिकॉर्ड किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेटमेंट रिकॉर्ड के दौरान सलमान ने बताया कि जब गोली चली थी तब वह क्या कर रहे थे। 

सलमान उस दिन घर पर थे। वह देर रात घर आए थे इसलिए थक कर सो गए थे तो जब गोली चली तब वह सो रहे थे। गोलियों की आवाज सुनने के बाद वह उठे। वहीं अरबाज ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब वह अपने जुहू वाले घर पर थे। उन्होंने बताया कि उन्हें सलमान को मिल रही धमकियों के बारे में पता था। क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ऑर्डर पर यह गोलीबारी हुई थी। बिश्नोई ने पहले भी सलमान को धमकी दी थी। फिलहाल बिश्नोई साबरमती जेल में है। उसका कहना है कि वह सलमान को काला हिरण मामले को लेकर टारगेट कर रहा है।

बता दें कि इस केस में इसी महीने मुंबई पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज ने कहा कि यह तीसरा इन्सिडेंट था। इससे पहले किसी ने उनके घर के बाहर धमकी भरा नोट छोड़ा था और पनवेल वाले फार्म हाउस में रैकी भी की थी। गोलीबारी वाला तीसरा इन्सिडेंट था और पुलिस को इसे सीरियसली लेना चाहिए था।(एजेंसी)

Read More

मैनफोर्स एपिक थिनएक्स कंडोम का चेहरा बनीं राधिका आप्टे

Posted on :23-May-2024
मैनफोर्स एपिक थिनएक्स कंडोम का चेहरा बनीं राधिका आप्टे

(अनिल बेदाग)

नई दिल्ली/मुंबई : मैनफोर्स के तहत, भारत के नंबर 1 कंडोम ब्रांड, एपिक कंडोम ने राधिका आप्टे को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। ब्रांड ने राधिका आप्टे के साथ नवीनतम अभियान का अनावरण किया है जो महिला आनंद के महत्व और अपने लिए सही कंडोम चुनने पर जोर देता है। परंपरागत रूप से, कंडोम का चुनाव पुरुषों का विशेषाधिकार रहा है, जिससे यह महिलाओं के बीच एक संवेदनशील और अक्सर टाला जाने वाला विषय बन गया है। इस विषय पर चर्चा करते समय कई महिलाओं को असुविधा महसूस होती है, एक चुनौती जो आज भी बनी हुई है।

ब्रांड का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से मानसिकता में आमूल-चूल बदलाव लाना है। यह महिलाओं को अपनी पसंद का कंडोम तय करने के लिए आगे आने का अधिकार देता है। फिल्म आनंद, सुरक्षा और आराम से कभी समझौता नहीं करने पर जोर देती है। यह निर्णय किसी पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए बल्कि दोनों भागीदारों द्वारा संयुक्त रूप से लिया जाना चाहिए। 

यह एक शक्तिशाली अनुस्मारक है कि महिलाओं को अपने लिए सही कंडोम चुनने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि गुणवत्ता से समझौता होने पर परिणाम केवल उन्हें ही भुगतना पड़ता है। ब्रांड ने एपिक थिनएक्स कंडोम लॉन्च किया है, जो बेहद पतला है, कठोर रसायनों से मुक्त है और सिर्फ 0.03 मिमी पतला है। यह एक प्राकृतिक अनुभव प्रदान करता है और नवीन आसान छिलके वाली पैकेजिंग के साथ पूरी तरह से शाकाहारी है।

अभियान के बारे में बोलते हुए, मैनकाइंड फार्मा के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष राजीव जुनेजा ने कहा, “हमारा लक्ष्य अपने दर्शकों को सही कंडोम चुनने के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। अभियान इस बात पर प्रकाश डालता है कि यौन अंतरंगता में भागीदारों के बीच गहरा संबंध शामिल होता है, और सुरक्षा के बारे में सूचित विकल्प चुनना किसी और पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। हम राधिका आप्टे को अपने साथ पाकर बहुत खुश हैं और हमें दृढ़ता से लगता है कि राधिका इस ब्रांड के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं।''

फोटो कैप्शन : मैनकाइंड फार्मा के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष राजीव जुनेजा

Read More

कान्स में सम्मानित होना सिनेमाई के शिखर पर चढ़ना है-उर्वशी रौतेला

Posted on :16-May-2024
कान्स में सम्मानित होना सिनेमाई के शिखर पर चढ़ना है-उर्वशी रौतेला

अनिल बेदाग

77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में उर्वशी रौतेला और मेरिल स्ट्रीप

मुंबई : अपनी कई मिस यूनिवर्स विजय से लेकर जज और फ्रंटलाइन बॉलीवुड सुपरस्टार के रूप में लोगों का मार्गदर्शन करने तक, आकर्षक और आकर्षक अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने निश्चित रूप से अपने जीवन में एक लंबा सफर तय किया है। यह सब उनके अनुशासन, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और दृढ़ता की बदौलत है। एक व्यक्तित्व के रूप में उर्वशी रौतेला शायद भारतीय मनोरंजन उद्योग की एकमात्र अभिनेत्री हैं जिन्हें पूरी दुनिया में जबरदस्त प्यार और पहचान मिलती है।  

सिर्फ भारत में ही नहीं, अपने आकर्षण और शानदार करियर की बदौलत, उर्वशी रौतेला को अतीत में कई प्रशंसाएं और पुरस्कार सम्मान मिले हैं। अच्छा अंदाजा लगाए?  इस साल 77वें फेस्टिवल डे कान्स के उद्घाटन समारोह में उर्वशी रौतेला के लिए चीजें एक अलग स्तर पर बड़ी और बेहतर हो गईं। न केवल उन्हें जबरदस्त सम्मान से सम्मानित किया गया, बल्कि उन्होंने इसे अद्भुत मेरिल स्ट्रीप की उपस्थिति में भी प्राप्त किया, जो उनके साथ विशिष्ट अतिथि भी थीं। खुश और प्रसन्न उर्वशी रौतेला ने विशेष पुरस्कार सम्मान के बारे में अपनी भावनाओं को साझा किया और कहा, "मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की खबर पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं और साथ ही मेरिल स्ट्रीप से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए उत्साहित हूं। अंतरराष्ट्रीय कलात्मक समुदाय द्वारा सम्मानित संस्थान कान्स में सम्मानित होना सिनेमाई के शिखर पर चढ़ना है।"

 मेरे सामने इस मंच की शोभा बढ़ाने वाले दिग्गजों के बीच खड़ा होना एक विनम्र लेकिन उत्साहवर्धक अनुभव है। मैं इस मई में फ्रांस में व्यक्तिगत रूप से अपना हार्दिक धन्यवाद देने के अवसर का उत्सुकता से इंतजार कर रही हूं।'' उर्वशी रौतेला ने निश्चित रूप से एक बार फिर साबित कर दिया है कि किसी अन्य भारतीय अभिनेत्री को वैश्विक स्तर पर उतना सम्मान, प्यार और प्रशंसा नहीं मिलती जितनी उन्हें मिलती है।  

Read More

मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने भाई अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण के लिए वोट करने की अपील की

Posted on :10-May-2024
मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने भाई अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण के लिए वोट करने की अपील की

-सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर की वोट देने की अपील

मुंबई : साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने भाई अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण के लिए वोट करने की अपील की गई। चिरंजीवी ने कहा कि उनकी तुलना में पवन कल्याण लोगों के बारे में अधिक सोचते हैं। मेगास्टार ने खुलासा किया कि पवन कल्याण ने मजबूरी में फिल्मों में प्रवेश किया लेकिन स्वेच्छा से राजनीति में प्रवेश किया। अपनी प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) का कांग्रेस में विलय करने के बाद पिछले एक दशक से राजनीति से दूर रह रहे चिरंजीवी ने कहा, मेरा छोटा भाई अपने बारे में नहीं बल्कि लोगों के बारे में ज्यादा सोचता है।

हर कोई कहता है कि वह सत्ता में आने के बाद लोगों के लिए कुछ करेंगे, लेकिन पवन कल्याण ने किराये पर खेती करने वाले किसानों के आंसू पोंछने के लिए अपना पैसा खर्च किया, हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों का ध्यान रखा और मछुआरों की मदद की। जब हम ये सब देखते हैं तो हमें लगता है कि लोगों को उनके जैसे नेता की जरूरत है।

मेगास्टार ने कहा कि किसी भी मां को अपने बेटे को संघर्ष करते हुए देखकर दुख होगा। उन्होंने कहा, लेकिन मैंने अपनी मां से कहा कि आपका बेटा कई माताओं और उनके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहा है। यह हमारे दर्द से भी बड़ा है। चिरंजीवी ने कहा कि पवन कल्याण ने जन सेना की स्थापना की क्योंकि उनका मानना है कि जो लोग अन्याय से लड़े बिना चुप रहते हैं वे लोकतंत्र को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। यह कहते हुए कि पवन कल्याण ने अपना जीवन उन मूल्यों के लिए राजनीति में समर्पित कर दिया है जिनमें वह दृढ़ता से विश्वास करते हैं, मेगास्टार ने कहा कि अगर इस ताकत का उपयोग राज्य के भविष्य के लिए किया जाना है, तो लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी आवाज विधायिका में सुनी जाए। चिरंजीवी ने 2008 में पीआरपी जारी कर राजनीति में कदम रखा था।

हालांकि, फिल्मों के विपरीत, उनकी राजनीतिक पारी फ्लॉप साबित हुई, 2009 के संयुक्त आंध्र प्रदेश के चुनावों में उनकी पार्टी बुरी तरह हार गई। दो साल बाद, उन्होंने पीआरपी का कांग्रेस में विलय कर दिया और राज्यसभा सदस्य बन गये। उन्होंने यूपीए-2 सरकार में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। आंध्र प्रदेश के विभाजन और कांग्रेस पार्टी की अपमानजनक हार के बाद, वह फिल्मों में अभिनय करने के लिए लौट आए। पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना 13 मई को आंध्र प्रदेश में टीडीपी और बीजेपी के साथ गठबंधन में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ रही है।(एजेंसी)

Read More

एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने 17 साल की उम्र में शुरू किया फिल्मी सफर...

Posted on :04-May-2024
एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने 17 साल की उम्र में शुरू किया फिल्मी सफर...

-एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी तकदीर

मुंबई : एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने 17 साल की उम्र में अपना फिल्मी सफर शुरू किया। एक्ट्रेस की पहली फिल्म तकदीर थी। फरीदा ने पर्दे पर हीरो की बहन, मां और दादी जैसे कई किरदार निभाए हैं। सूरज बड़जात्या के दादा ताराचंद बड़जात्या ने उन्हें रोल ऑफर किया था। कैसे उन्हें उनकी पहली भूमिका की पेशकश की गई, इसकी अपनी एक कहानी है, कुछ ऐसा जो शायद ही कलाकारों के साथ होता है। वह यूनाइटेड फिल्म प्रोड्यूसर्स टैलेंट हंट का हिस्सा थीं, जिसे उन्होंने जीता, जहां उनके को-फाइनलिस्ट हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना थे। 

जब काका और फरीदा को विजेता का ताज पहनाया जा रहा था, तब ताराचंद दर्शकों के बीच बैठे थे। यही वह समय था जब ताराचंद ने उन्हें अपनी फिल्म में गीता की भूमिका की पेशकश की। फरीदा ने सिनेमा में कई किरदार निभाए हैं, लेकिन उनके टाइपकास्ट होने का पहला फेज तब शुरू हुआ जब उन्हें गोपी में दिलीप कुमार की बहन की भूमिका की पेशकश की गई। एक्ट्रेस ने पहले इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने फिल्म में दिलीप कुमार की बहन की भूमिका निभाने का मौका इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह अभिनेता से प्यार करती थीं। इसके बाद उन्हें हीरो की बहन की कई भूमिकाएं मिलीं, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र, जीतेंद्र, मनोज कुमार, संजीव कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों के साथ काम किया।

हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की ओटीटी डेब्यू हीरामंडी: द डायमंड बाजार में कुदसिया बेगम की भूमिका निभाते हुए देखा गया है, जो ताहा शाह बादुशा के ताजदार, नवाब के किरदार की दादी हैं। उनका 57 साल का करियर उनकी प्रतिभा का प्रमाण है। उनकी हर एक परफॉर्मेंस शानदार रही है, जिसे लोग हमेशा याद रखते हैं।1990 के दशक में एक्ट्रेस ने मां के किरदार निभाने शुरू कर दिए। हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, बिच्छू जैसी फिल्मों में उनके रोल्स को याद किया जाता है। एक्ट्रेस प्रतिष्ठित भारतीय सिटकॉम देख भाई देख और ड्रामा शो बालिका वधू का हिस्सा रही हैं।(एजेंसी)

Read More

दिल जीत रहा है रश्मि देसाई का बेदाग एथनिक अवतार

Posted on :20-Apr-2024
दिल जीत रहा है रश्मि देसाई का बेदाग एथनिक अवतार

(अनिल बेदाग)

मुंबई  : रश्मि देसाई देश की सबसे आकर्षक और मनमोहक दिवाओं में से एक हैं और मनोरंजन के क्षेत्र में उन्होंने जिस तरह का सफर तय किया है, उसे देखते हुए कोई भी उनकी प्रशंसा और सम्मान किए बिना नहीं रह सकता। फैशन और स्वैग वास्तव में उसके डीएनए में चलता है और यही कारण है कि दिवा को अपनी सनक और पसंद के अनुसार किसी भी चीज और हर चीज में दिल को छू लेने और छुरा घोंपने का असीमित आत्मविश्वास मिला है।

जहां पूरे साल नेटिज़न्स को रश्मि को कुछ गंभीर पश्चिमी फैशन लक्ष्यों के साथ जलते हुए देखने को मिलता है, वहीं ईद के शुभ अवसर पर, उसने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता से सभी को घुटनों के बल झुकने पर मजबूर कर दिया।  हाँ यह सही है। ईद के मौके पर रश्मि को स्टाइलिश सिल्वर शरारा सूट में अपने एलीमेंट और अपने बेहतरीन एथनिक स्वैग में देखा गया था।  उन्होंने कुछ विशेष अनुकूलित आभूषणों के साथ अपने लुक को पूरी तरह से निखारा और उनके संपूर्ण लुक को देखकर, हमें वास्तव में लगता है कि रॉयल्टी ने क्लास और लालित्य के साथ विलासिता का स्वागत किया है।  

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के तुरंत बाद, रश्मि का टिप्पणी अनुभाग सराहना और प्रशंसा से भर गया। हमें रत्ती भर भी आश्चर्य नहीं हुआ।  क्या आप इसे जांचना और देखना चाहते हैं? वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मि देसाई आगे चलकर अपने बॉलीवुड करियर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरुआत जल्द ही जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से होने वाली है। 

Read More

अनूप जलोटा,उदित नारायण ,बाबुल सुप्रियो और अन्य गायक सम्राट डॉ. के.जे. येसुदास अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Posted on :17-Apr-2024
अनूप जलोटा,उदित नारायण ,बाबुल सुप्रियो और अन्य गायक सम्राट डॉ. के.जे. येसुदास अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

(अनिल बेदाग)

मुंबई  : 'पीपल्स आर्ट्स सेंटर' के गोपकुमार पिल्लई ने मुंबई में एक ऐसे अवार्ड का आयोजन किया जिसका नाम "सम्राट डॉ. के.जे. येसुदास अचीवमेंट अवार्ड" था। यह अवार्ड जुहू के इस्कॉन ऑडिटोरियम में हुआ। सम्राट डॉ. के.जे. येसुदास अचीवमेंट अवॉर्ड  में सात प्रमुख प्लेबैक सिंगर के अद्भुत योगदानों की प्रशंसा की गई। इसमें हेमलता, उदित नारायण, सुरेश वाडकर, अनूप जलोटा, शब्बीर कुमार, शैलेंद्र सिंह, और बाबुल सुप्रियो शामिल हैं।

Open photo

मुंबई के संगीत प्रेमी येसुदास जी के यादगार हिंदी गानों का आनंद लेते नज़र आये जिनमे शामिल थे "गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा" (चितचोर, 1976), "सुरमई अंखियों में" (सदमा, 1983), "दिल के टुकड़े टुकड़े करके" (दादा, 1979) आदि। भावनात्मक रेंडिशन के लिए येसुदास को माना जाता है, उन्हें पद्म विभूषण और बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार समेत अनगिनत पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

Open photo

इस अवार्ड में एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए ट्रॉफी , एक नगद इनाम, और स्मारक सोवेनियर शामिल हैं, जो इन कलाकारों की उत्कृष्ट उपलब्धियों की प्रोत्साहन और सराहना करने के लिए दिया गया।  चार दशकों से लेगेसी के साथ, पीपुल्स आर्ट्स सेंटर कला में उत्कृष्टता की पहचान और प्रमोट करने में एक स्तंभ बना हुआ है।

Read More

डोल्से गब्बाना ड्रेस और रोलेक्स घड़ी में नजर आईं उर्वशी रौतेला ने लोगों का दिल जीता

Posted on :13-Apr-2024
डोल्से गब्बाना ड्रेस और रोलेक्स घड़ी में नजर आईं उर्वशी रौतेला ने लोगों का दिल जीता

(अनिल बेदाग) 

मुंबई : फोर्ब्स टॉप 10 में शामिल होने वाली देश की सबसे कम उम्र की और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वैश्विक सुपरस्टार उर्वशी रौतेला   ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें अक्सर आकर्षक आउटफिट और एक्सेसरीज़ में काम के सिलसिले में यात्रा करते हुए देखा जाता है। 

Open photo

 इस बार भी, वह एक विशेष और शानदार डोल्से गब्बाना पोशाक पहने हुए देखी गईं, जिसकी कीमत 6 लाख से अधिक है और इसके अलावा, उनकी शानदार रोलेक्स घड़ी जिसकी कीमत 1 करोड़ है, वह भी पूरे इंटरनेट पर ध्यान आकर्षित कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अभिनेत्री को एक बच्चे द्वारा सुखद आश्चर्य हुआ, जिसे हवाई अड्डे पर उसके वैश्विक ट्रेंडिंग गीत 'विग्डियन हीरन' पर नृत्य करते देखा गया था।

Open photo

 उर्वशी का शानदार डोल्से गब्बाना आउटफिट एक सीमित संस्करण का फ्लोरल प्रिंटेड को-ऑर्ड आउटफिट है और प्रिंट से लेकर लेयर्स तक सब कुछ एक फैशन ट्रेंड सेट कर रहा है।  जैसा कि अपेक्षित था, ब्रांड के मूल्य को देखते हुए, इसकी कीमत 6 लाख से अधिक है और उर्वशी की विशाल कुल संपत्ति को देखते हुए, हम आश्चर्यचकित नहीं हैं।  इतना ही नहीं, उनकी रोलेक्स घड़ी भारत में उपलब्ध सबसे उत्तम सीमित संस्करणों में से एक है। यह देश में सबसे महंगी रोलेक्स घड़ियों के मामले में शीर्ष पर है। उर्वशी का स्वैग और अल्ट्रा-स्टाइलिश व्यक्तित्व, पैप्स द्वारा लाए गए आश्चर्य तत्व के साथ मिश्रित है, जो आज इसे इंटरनेट पर सबसे मनमोहक वीडियो बनाता है, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कुल लुक की कीमत 2 करोड़ से अधिक है और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है, नेटिज़न्स ने उस साम्राज्य को बनाने के लिए उनकी सराहना की है जिसे वह अपने लिए बनाने में कामयाब रही हैं और बड़े पैमाने पर प्रेरित हैं।  

Read More

आंखों को लुभाता ब्लैक ड्रेस में शमा सिकंदर का कैजुअल लुक

Posted on :09-Apr-2024
आंखों को लुभाता ब्लैक ड्रेस में शमा सिकंदर का कैजुअल लुक

 (अनिल बेदाग)

मुंबई : शमा सिकंदर एक चकाचौंध दिवा है जिसे वास्तव में किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं है।उनका फैशन और वोग गेम शीर्ष पर है और कोई आश्चर्य नहीं, नेटिज़न्स हमेशा उनकी हर चीज़ की प्रशंसा करना पसंद करते हैं। स्वैग और आत्मविश्वास वास्तव में उसके डीएनए में है और यही कारण है कि वह जो कुछ भी करती है वह बड़े पैमाने पर ट्रेंडसेटर बन जाता है। उनके सोशल मीडिया हैंडल में वह सारी सुंदरता मौजूद है जिसकी हर किसी को प्रशंसा करनी चाहिए और इस बार भी, उनका नया पोस्ट दिल जीत रहा है। 

पोशाक और स्टाइलिंग का खेल बिल्कुल सही है और जिस तरह से वह न्यूनतम प्रयासों के साथ फैशन के खेल पर हावी होती है वह हमें पसंद है। उनका पूरा काला पहनावा और कैजुअल लुक आंखों को बहुत अच्छा लगता है और अंदाजा लगाइए कि फोटोशूट को और अधिक आकर्षक क्या बनाता है?  

खैर, अविश्वसनीय और आंखों के लिए संपूर्ण आनंद। हम बस उसके लुक पर फिदा हो रहे हैं और उसे पसंद करना बंद नहीं कर रहे हैं। काम के मोर्चे पर शमा सिकंदर के पास आगे दिलचस्प परियोजनाएं आने वाली हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही आदर्श समयसीमा के अनुसार होगी।

Read More

सुपर स्टार रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया

Posted on :02-Apr-2024
सुपर स्टार रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया

- कनगराज के निर्देशन में बनेगी यह फिल्म

मुंबई : सुपर स्टार रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। उनकी इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज करने जा रहे हैं, जिनकी पिछली तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परचम लहराया था। उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्म लियो थी, जिसने थलापति विजय नजर आए थे। रजनीकांत की ‘जेलर’ ने देश के साथ पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। बहरहाल हम बात कर रहे हैं रजनीकांत की अगली फिल्म की। वे जल्द ही डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।

मेकर्स ने थलाइवर 171 मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें रजनीकांत का धांसू लुक नजर आ रहा है। फिल्म का टाइटल फिलहाल सामने नहीं आया है। ‘लियो’ और ‘विक्रम’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले लोकेश का रजनीकांत के साथ यह पहला प्रोजेक्ट है। लोकेश ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के बारे में अपडेट दिया। फिल्म का टाइटल 22 अप्रैल को रिवील किया जाएगा। पोस्टर में रजनीकांत सोने की घड़ी से बनी हुई हथकड़ी पहने दिख रहे हैं।उन्होंने गोल्डन फ्रेम वाला सनग्लास भी कैरी किया हुआ है।

पोस्टर के बैकग्राउंड मैकेनिकल है, जिसमें घड़ी की मैकेनिज्म देखने को मिलती है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन फेज पर है, जो इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। प्रोडक्शन सन पिक्चर्स कर रहा है, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में इसका ऐलान किया था। फिल्म में शिवकार्तिकेयन का भी खास रोल है। बता दें कि गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर जेलर सरीखी फिल्म देने वाले रजनीकांत की इस वर्ष विशेष भूमिका वाली फिल्म लाल सलाम को असफलता का मुंह देखना पड़ा। इस फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था, जो रजनीकांत की बेटी हैं।(एजेंसी)

Read More

फिल्म प्यार निभाना सजना ने बिहार में दूसरे सप्ताह भी धमाल मचाया।

Posted on :28-Mar-2024
फिल्म प्यार निभाना सजना ने बिहार में दूसरे सप्ताह भी धमाल मचाया।

समरजीत /रत्ना रानी
फिल्म पत्रकार।

मुंबई : सामाजिक एवं पारिवारिक फ़िल्म  प्यार निभाना सजना बिहार में दूसरे सप्ताह भी  दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना है और अच्छी-खासी कमाई  कर रही है। यह दावा निर्माता निर्देशकों की ओर से की गई है। दरअसल यह फ़िल्म ग्रामीण परिवेश के साथ ही  सामाजिक एवं पारिवारिक है।खास कर इस फ़िल्म में सच्चा एवं निःस्वार्थ प्यार दिखाया गया हैं जो महिलाओं को खूब भा रहा है।

इसके निर्माता वरुण पांडेय,शशि प्रकाश एवं रामजी सिंह हैं तथा मुख्य कलाकार प्रदीप हमराही,अभिलाषा प्रसाद,गोपाल राय,प्रिया राजपूत, अनीता सिंह,नीरज बादशाह,आर आर भोजपुरी एवं आर के गोस्वामी है। जबकि निर्देशक राकेश राजपूत, गीतकार बीरेंद्र कुमार पांडेय एवं संतोष पूरी हैं और उनके गीतों को मधुर संगीत से सजाया है राजेश गुप्ता ने। इस फ़िल्म के कथा,पटकथा एवं संवाद सिने आजकल व सीएम इंडिया टीवी के चीफ एडिटर कुमार समत ने लिखा है ।इस फ़िल्म के एडिटर हैं अमित आनंद।

Open photo

यह फ़िल्म 8 फरवरी को बिहार के सिनेमा घरों में रिलीज हुयी थी। अब शानदार दूसरा सप्ताह चल रहा है।एल.एस.

Read More

मुनव्वर फारूकी समेत 13 लोगों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

Posted on :28-Mar-2024
मुनव्वर फारूकी समेत 13 लोगों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

मुंबई : बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी इस समय चर्चा में हैं। मुनव्वर फारूकी समेत 13 लोगों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया. दरअसल मुंबई में एक हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा. जिसके बाद इन सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस ने हिरासत में लिए गए 13 लोगों से पूछताछ की और फिर सभी को छोड़ दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने मुंबई के एक हुक्का पार्लर पर छापा मारकर मुनव्वर फारूकी को गिरफ्तार किया है. 

उनके साथ 13 अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह घटना मंगलवार रात की है. हालांकि, मुनव्वर फारूकी को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. इसके तुरंत बाद मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुंबई एयरपोर्ट से तस्वीरें शेयर कीं. मुंबई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बोरा बाजार स्थित सबलन हुक्का पार्लर पर छापा मारा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमारी टीम को जानकारी मिली कि वहां हुक्का के नाम पर तंबाकू का इस्तेमाल किया जा रहा है. तम्बाकू हुक्का का प्रयोग हर्बल हुक्का के नाम से किया जाता था। यदि वे हुक्का तंबाकू का उपयोग करते हुए पाए गए हैं, तो उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। 

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान हुक्का बार से जब्त किये गये सामान की जांच की जा रही है. इस मामले में हिरासत में लिए गए मुनव्वर फारूकी और 13 लोगों से पूछताछ की गई और उन्हें छोड़ दिया गया. मुनव्वर फारूकी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 या सीओटीपीए, 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के वक्त मुनव्वर फारूकी हुक्का पार्लर में मौजूद था. बाद में उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। यह पॉजिटिव आया और मामला दर्ज किया गया। लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. मुनव्वर फारूकी ने अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है. इस घटना के बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुंबई एयरपोर्ट की फोटो शेयर की और लिखा कि वह सफर कर रहे हैं.(एजेंसी)

Read More

एक्‍टर पंकज त्रिपाठी ने कहा छुट्टियों पर जाने का सपना पूरा नहीं कर पा रहा हूं...

Posted on :23-Mar-2024
एक्‍टर पंकज त्रिपाठी ने कहा छुट्टियों पर जाने का सपना पूरा नहीं कर पा रहा हूं...

मुंबई : बालीवुड एक्‍टर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि बेहतर प्रोजेक्ट्स में काम करने की उनकी जो इच्‍छा थी वह तो पूरी हो गई है, लेकिन वह छुट्टिेयों का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। हाल ही में मर्डर मुबारक में दिखाई देने वाले पंकज ने कहा, इतना काम करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि उस सपने के साथ-साथ मेरा एक और सपना भी था, जिसके बारे में मैं पूरी तरह से भूल चुका था, यह छुट्टियों पर जाने का था, जो सपना मैं पूरा नहीं कर पा रहा हूं।

मैं इतना व्यस्त हो गया कि मुझे एहसास हुआ कि मैं छुट्टी नहीं ले रहा हूं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व छात्र पंकज इस बात से सहमत हैं कि वह अच्छे कंटेंट पर काम करने के अपने सपने को जी रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, लेकिन, उस सपने के साथ मेरा एक और सपना था कि मैं थोड़ा कम काम करूं, गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दूं ,क्योंकि यह भी महत्वपूर्ण है। वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत महत्वपूर्ण है।”

एक्‍टर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मर्डर मुबारक में दिखाई दे रहे हैं। पंकज त्रिपाठी जल्‍द ही मिर्जापुर 3, स्त्री 2 और मेट्रो... इन दिनों में दिखाई देंगे। बता दें कि मौजूदा समय में भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक पंकज त्रिपाठी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, फुकरे, न्यूटन, बरेली की बर्फी, मिमी, लूडो, मैं अटल हूं, स्त्री, मिर्जापुर और मर्डर मुबारक सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया है।(एजेंसी) 

Read More

एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा "एजीएल"-रणबीर कपूर

Posted on :22-Mar-2024
एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा

अनिल बेदाग

एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड ने 'एजीएल' के लिए रणबीर कपूर को बनाया ब्रांड एंबेसडर

मुंबई : भारत की अग्रणी टाइल्स, इंजीनियर्ड मार्बल, क्वार्ट्ज और बाथवेयर ब्रांड्स में से एक एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड (एजीएल) बॉलीवुड हार्टथ्रोब रणबीर कपूर को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन करने की गर्व से घोषणा करता है। अपने आकर्षण, बहुमुखी प्रतिभा और युवापन के लिए पहचाने जाने वाले रणबीर कपूर पूरी तरह से इनोवेटिव, डायनेमिक और लगातार विकसित होने वाली एशियन ग्रेनिटो की भावना का प्रतीक हैं। वर्षों की उत्कृष्टता के आधार पर बनाई गई एक मजबूत और अटल प्रतिष्ठा के साथ, एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड सीमाओं को पार करके और उद्योग में नए स्टान्डर्ड्स स्थापित करना जारी रखती है। रणबीर कपूर के साथ पार्टनरशिप उत्कृष्टता और नवीनता के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जो एक रोमांचक भविष्य का वादा करती है।

एक युवा और सबसे तेजी से बढ़ती ब्रांड के रूप में एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड अपनी प्रोडक्ट्स के इनोवेटिव और रिच कलेक्शन के साथ सीमाओं से आगे बढ रही है और सबसे आगे रहने के लिए प्रतिबद्ध है। रणबीर कपूर के साथ ब्रांड का लक्ष्य बाजार में अपनी उपस्थिति को और बढ़ाना और व्यापक दर्शकों, विशेषकर युवा वर्ग से जुड़ना है। 

इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए, एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्री कमलेश पटेल ने बताया कि, “हमें एशियन ग्रेनिटो परिवार में रणबीर कपूर का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उनका करिश्मा और अपील हमारे ब्रांड मूल्यों के साथ गहराई से मेल खाते है और हम इस यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए उत्साहित है। रणबीर को हमारे ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त करने के बाद हमें विश्वास है कि हम नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे और अपने ग्राहकों के लिए यादगार अनुभव बनाएंगे।" 

आने वाले महीनों में, एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड रणबीर कपूर के साथ एक आकर्षक ब्रांड केम्पेइन और टीवी कमर्शियल लॉन्च करेगी। यह केम्पेइन न केवल ब्रांड के असाधारण प्रोडक्ट्स को पेश करेगा, बल्कि व्यक्तित्व और आधुनिक संवेदनाओं को प्रतिबिंबित करने वाले लिविंग स्पेसीस बनाने के प्रति उसके समर्पण को भी प्रदर्शित करेगा। 

अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, रणबीर कपूर ने बताया कि, “मैं एजीएल जैसी यंग और डायनेमिक ब्रांड के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जो सरफेस और बाथवेयर श्रेणी में एलीगन्स, इनोवेशन और लक्जुरी को एक साथ लाता है। मैं आने वाले वर्षों में एजीएल को एक बड़ी ताकत के रूप में देखता हूं।” 

Read More

कॉमेडी-सस्पेंस ड्रामा "द डिफेक्टिव डिटेक्टिव्स" में है संपूर्ण हंसी और साज़िश

Posted on :20-Mar-2024
कॉमेडी-सस्पेंस ड्रामा

अनिल बेदाग

मुंबई : काफी प्रत्याशा के बाद, साहा एंड संस स्टूडियोज और आइडियाज़ द एंटरटेनमेंट कंपनी की प्रस्तुति के तहत प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक परितोष पेंटर और निर्माता राजीव कुमार साहा द्वारा "द डिफेक्टिव डिटेक्टिव्स" का ट्रेलर आखिरकार आज स्क्रीन पर आ गया है।

ट्रेलर हास्य, रोमांच, रहस्य और सभी बेहतरीन मसालों के एक रोमांचक मिश्रण का वादा करता है जो दर्शकों को बॉलीवुड कॉमेडी-सस्पेंस ड्रामा में चाहिए।

कथानक तीन दोस्तों, श्री, आदित्य और मानव के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी-अपनी अद्वितीय क्षमताएँ हैं - क्रमशः अंधे, बहरे और गूंगे। वित्तीय परेशानियों का सामना करते हुए, वे एक जासूसी एजेंसी शुरू करने की यात्रा पर निकलते हैं, उनका मानना ​​है कि भगवान एक विशेष क्षमता के साथ एक क्षमता की भरपाई करते हैं। यह इस बात पर हास्यप्रद है कि कैसे कोई भी व्यक्ति, शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद, साहस और धैर्य के साथ महानता हासिल कर सकता है।

मुख्य कथानक और विवरणों को चतुराई से छिपाते हुए, ट्रेलर एक प्रफुल्लित लेकिन रोमांचकारी सवारी का संकेत देता है, जिसमें श्वेता गुलाटी द्वारा अभिनीत मारिया, भरत दाभोलकर द्वारा अभिनीत धोखेबाज गणेश को न्याय दिलाने के लिए विशेष रूप से सक्षम तिकड़ी की मदद लेती है। हालाँकि, उनकी विस्तृत योजना को तब बाधाओं का सामना करना पड़ता है जब तेजस्विनी लोनारी द्वारा अभिनीत इंस्पेक्टर आलिया हस्तक्षेप करती है।

Open photo

पहले से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है, "द डिफेक्टिव डिटेक्टिव्स" में परितोष पेंटर, सिद्धार्थ जाधव और जयेश ठक्कर मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही जॉनी लीवर, विजय पाटकर, श्वेता गुलाटी, जेसी लीवर, भरत दाभोलकर और तेजस्विनी लोनारी भी प्रमुख भूमिका में हैं। भूमिकाओं ने अपनी अनूठी अवधारणा और शानदार कलाकारों के कारण ध्यान आकर्षित किया है। अनभिज्ञ लोगों के लिए, "द डिफेक्टिव डिटेक्टिव्स" ने अपनी अभिनव कहानी कहने और मनोरंजन के लिए 10 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रशंसा अर्जित की है।

अंग्रेजी में रिलीज होने के लिए तैयार, "द डिफेक्टिव डिटेक्टिव्स" हंसी और रहस्य से भरपूर एक असाधारण फिल्म बनने के लिए तैयार है, जो दर्शकों को हंसने-हंसाने के साथ-साथ उनकी सीटों को भी बांधे रखने का वादा करती है। इसकी नाटकीय रिलीज़ के लिए तैयार रहें और श्री, आदित्य और मानव के साथ एक आनंदमय यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हो जाएँ!

Read More

24 साल बाद बनेगी राष्ट्रीय पुरष्कार विजेता फ़िल्म चांदनी बार 2

Posted on :18-Mar-2024
24 साल बाद बनेगी राष्ट्रीय पुरष्कार विजेता फ़िल्म चांदनी बार 2

अनिल बेदाग

मुंबई : तब्बू और मधुर भंडारकर की सबसे बड़ी और नॅशनल अवार्ड विजेता फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल अब जल्द बनने जा रहा है। जिसकी घोषणा इस फिल्म के अगले निर्देशक मोहन आज़ाद ने किया है। २००१ में आई फिल्म 'चांदनी बार' के स्क्रीनप्ले और डायलाग राइटर मोहन आज़ाद अब चांदनी बार २ को स्वयं निर्देशित करेंगे। चांदनी बार २ का लेखन भी मोहन आज़ाद ने ही किया है और इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी लगभग तैयार है, कास्टिंग और अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद यह फिल्म इस साल के मध्य तक फ्लोर पर होगी। फिल्म के लिए फिलहाल किसी भी कलाकार को संपर्क नहीं किया गया है, पर पिछली फिल्म के कुछ कलाकारों को सीक्वल में  फिर से मौका दिया जा सकता है।  

"चांदनी बार फ़िल्म के सीक्वल को लेकर फिल्म के निर्माता आर. मोहन ने काफी पहले ये इच्छा जताई थी, जिसकी कहानी को लेकर हम काफी असमंजस में थे। पर मुझे खुशी की हम ने इस सीक्वल फिल्म की कहानी को जबरदस्त तरीके से लिख ली है। मुझे यकीन है कि हम एक बार फिर चांदनी बार की उसी सक्सेस को दोहराने में कामयाब होंगे।" ये मोहन आजाद ने फिल्म की घोषणा करते हुए कहा। 

एक्टिंग और लेखन में हाथ आजमाने के बाद मोहन आज़ाद अब निर्देशन में अपना हाथ आज़मा रहे हैं। बतौर निर्देशक मोहन आज़ाद की पहली फिल्म 'व्हाट ए किस्मत' २२ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। "व्हाट ए किस्मत एक आउट ऑफ़ दी बॉक्स कॉमेडी है जिसे आज के दौर के युवा और उनकी सोच को लेकर बनाया गया है ।
"मुझे उम्मीद है यह फिल्म युवाओं को ख़ास तौर पर आकर्षित करेगी और इस फिल्म के बाद चांदनी बार २ के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी जिसे लेकर फिल्म के निर्माता और हम सभी काफी उत्साहित है।" मोहन आज़ाद ने अपनी नई फिल्म के बारे में बताते हुए कहा।

मोहन आज़ाद अपनी फिल्म निर्देशन के करियर की शुरुआत चाँदनी बार २ से करना चाहते थे, लेकिन फिल्म के लेखन में हो रही देरी के चलते उनके एक और फिल्म  'व्हाट ए किस्मत' पहले रिलीज़ हो रही है जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं। व्हाट ए किस्मत एक ऐसे बदकिस्मत युवक की कहानी है जिसकी जिंदगी की पनौती ख़त्म होने का नाम ही ले रही है, और जब किस्मत खुलती है तो फिर कोई नई मुसीबत खड़ी हो जाती है, फिल्म का मुख्य किरदार निभा रहे है युद्धवीर दहिया, वैष्णवी पटवर्धन और मानसी सहगल के साथ इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में टीकू तलसानिया, भरत दाभोलकर और भावना बालसावरकर भी नज़र आएँगी। फिल्म 'व्हाट ए किस्मत' को अखिलेश राय की आर जी प्रोडक्शन और सुमित कुमार सिंह ने बतौर कार्यकारी निर्माता अपना योगदान दिया है। फिल्म चांदनी बार २ अगले साल यानी २०२५ दिसंबर महीने में रिलीज की जायेगी।

Read More

पूजा हेगड़े अगले शूट शेड्यूल के लिए ‘देवा’ के सेट पर लौटीं

Posted on :16-Mar-2024
पूजा हेगड़े अगले शूट शेड्यूल के लिए ‘देवा’ के सेट पर लौटीं

अनिल बेदाग

मुंबई : पैन इंडिया स्टार पूजा हेगड़े की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवा’ की रिलीज़ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है, जिसमें वह पहली बार शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में एक और उल्लेखनीय प्रदर्शन की उम्मीद के साथ अभिनेत्री ने अब मुंबई में अगला शेड्यूल शुरू कर दिया है। एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर, ‘देवा’ में पूजा हेगड़े के एक मज़बूत और स्वतंत्र किरदार को दिखाने का वादा किया गया है। न केवल उनके प्रदर्शन के लिए बल्कि फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए भी लोगों में काफ़ी उत्सुकता है।

‘देवा’ एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है, जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है और इसका निर्माण ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है। यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को दशहरा के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More

Previous123456789101112Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution