× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    युद्ध का सीधा असर: किसानों पर बढ़ेगा बोझ, कीटनाशक 30% तक महंगे

    युद्ध का सीधा असर: किसानों पर बढ़ेगा बोझ, कीटनाशक 30% तक महंगे

    संसद में गूंजा पश्चिम एशिया मुद्दा, पीएम मोदी ने देश से मांगी एकजुटता

    संसद में गूंजा पश्चिम एशिया मुद्दा, पीएम मोदी ने देश से मांगी एकजुटता

    पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

    पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

    एलपीजी की कमी का फायदा उठाकर ठगी! वायरल हो रहे फर्जी ऐड और मैसेज से रहें सतर्क

    एलपीजी की कमी का फायदा उठाकर ठगी! वायरल हो रहे फर्जी ऐड और मैसेज से रहें सतर्क

    रूस से कच्चा तेल आयात पर भारत को राहत, राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटाए

    रूस से कच्चा तेल आयात पर भारत को राहत, राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटाए

  • छत्तीसगढ़

    एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही

    एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही

    एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही

    एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

  • मनोरंजन
    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

  • राजधानी
    पीएम जनमन आवास से जीवन में आई नई रोशनी

    पीएम जनमन आवास से जीवन में आई नई रोशनी

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय ने किया 'इनोवेशन महाकुंभ 1.0' के पोस्टर का विमोचन

    मुख्यमंत्री श्री साय ने किया 'इनोवेशन महाकुंभ 1.0' के पोस्टर का विमोचन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

    मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...676869707172737475Next

तीजा-पोरा तिहार: मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के हर एक कोने से महिलाएं पहुंची तीजा-पोरा मनाने

Posted on :14-Sep-2023
तीजा-पोरा तिहार: मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के हर एक कोने से महिलाएं पहुंची तीजा-पोरा मनाने

हाथो में मेहंदी और पैरों में लगाए महुर

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश के निवास में हर साल की तरह इस बार भी पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुए। उत्साह से भरपूर महिलाओं ने अपने पैरों में आलता और हाथों में सुंदर मेहंदी लगाई। यहां उपहार स्वरूप साड़ी श्रृंगार की सामग्री मिलने की उत्सुकता देखते नहीं बन रही थी। 

No description available.

प्रदेश के हर एक कोने-कोने से महिलाएं त्योहार मनाते आई थी। बिलासपुर की श्रीमती शोभा चहिल, श्रीमती तरूणा शर्मा, श्रीमती शारदा कश्यप ने बताया कि हम लोग हर साल तीजा पोरा तिहार मनाने मुख्यमंत्री निवास आते हैं। यहां आकर बहुत अपनापन मिलता है। मायका जैसा प्रेम दुलार मिलने से बहुत खुशी होती है और विदाई के समय सुंदर साड़ी श्रृंगार की सामग्री और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों मिलती है।

 मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा त्यौहार मनाने आई भिलाई निवासी श्रीमती सीमा बघेल, श्रीमती दुलारी वर्मा और दुर्ग निवासी श्रीमती सत्यवती  एवं रायपुर की श्रीमती आशा चौहान ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ राज्य की मां, बहन, बेटियों के लिए तीजा का त्यौहार एक बहुत बड़ा त्योहार है। आज हम सभी बहनों ने हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाया।

Read More

रायपुर शहर का संजय नगर बना तलाब, घरों में भर जाता है भारिश का पानी...(VIDEO)

Posted on :14-Sep-2023
रायपुर शहर का संजय नगर बना तलाब, घरों में भर जाता है भारिश का पानी...(VIDEO)

रायपुर : दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते रायपुर नगर निगम की खुली पोल, बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में तालाब जैसे नजारा देखने को मिला, जिसके कारण शहर के लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है, 

No description available.

जैसे के आपको बता दे कि शहर के कई बड़े इलाके में पानी भर जाने की शिकायते आ रही है तेलीबांधा, संजय नगर,अमली डी, जयस्थंभ चौक और घड़ी चौक के बीच पानी भर जाता है. जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसी तरह रायपुर शहर के संजय नगर वार्ड क्र. 62 शहीद राजीव पांडे वार्ड की कुछ

No description available.

तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जिसमे देखा जा सकता है कि बारिश का पानी कैसे इलाकों में भर जा रहा है. इसके बावजूद रायपुर नगर निगम अपनी आंखे नहीं खोल रही है.

यहां देखें VIDEO- 

Read More

सूचना का अधिकार के एक मामले पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता लवकुमार ने मांग किया 5 लाख की क्षतिपूर्ति

Posted on :14-Sep-2023
सूचना का अधिकार के एक मामले पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता लवकुमार ने मांग किया 5 लाख की क्षतिपूर्ति

सुनील यादव 

उच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग,नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को जारी किया नोटिस 

रायपुर : मामला सूचना का अधिकार के तहत समय सीमा पर जानकारी नहीं देने तथा जुर्माना व अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं किए जाने का है जिसमे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन के संस्थापक लवकुमार रामटेके द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जनसूचना अधिकारी थाना प्रभारी दुर्ग से 2 नवम्बर 2020 को आवेदन प्रस्तुत कर एक जप्त मामले से संदर्भ बिंदुओं की जानकारी चाही गई थी। जिसे जनसूचना अधिकारी राजेश बागड़े द्वारा उक्त बिल को चालान के साथ न्यायालय में पेश करने की बात कहते हुए समय सीमा पर जानकारी नहीं दी गई थी। जनसूचना अधिकारी से असंतुष्ट होकर आवेदक द्वारा प्रथम अपीलीय अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के समक्ष 1 दिसंबर 2020 को विधिवत आवेदन प्रस्तुत की गई जिस पर प्रथम अपीलीय अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी दुर्ग को यह निर्देश जारी किया कि वह आवेदक द्वारा चाही गई जानकारी के अभिलेखों का अवलोकन कर स्पष्ट करें कि उक्त प्रकरण में जप्त की गई है तो जप्त पक्ष न्यायालय में अभियोग पत्र के साथ पेश किया गया है अथवा नहीं तथा उक्त संबंध में प्रमाणित दस्तावेज के संदर्भ मे अपीलार्थी को एक सप्ताह के भीतर सूचित करें।

जनसूचना अधिकारी द्वारा जानकारी नहीं देने पर श्री रामटेके ने द्वितीय अपील अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के समक्ष 23 जनवरी 2021 को अपील प्रस्तुत कर नियमानुसार 25 हजार रूपयें की अर्थदंड लगाकर दंडात्मक कार्यवाही कीए जाने की मांग की साथ ही उत्तरवादीगणों से मानसिक,शारीरिक व आर्थिक हानि के लिये दो-दो लाख रुपये क्षतिपूर्ति की मांग की.

राज्य सूचना आयोग द्वारा जारी नोटिस का जवाब थाना प्रभारी दुर्ग भूषण एक्का द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश से जप्त मामले के दस्तावेज थाना में रखा गया है यदि इसकी प्रति चाहिए तो न्यायालय से आदेश प्राप्त करने पर ही दिया जा सकता है उक्त तथ्यों के आधार पर राज्य सूचना आयोग ने माना की जनसूचना अधिकारी थाना प्रभारी द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत चाही गई जानकारी 30 दिन के भीतर में उपलब्ध नहीं कराई गई और ना ही निर्धारित समय पर आवेदक को सूचित किया गया साथ ही आयोग ने यह भी निर्देशित किया कि प्रकरण में किए गए विलंब के लिए जन सूचना अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाए और स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं होने पर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20(2) के तहत आवश्यकता अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई कर आयोग में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

जिसे लेकर लव कुमार रामटेके द्वारा बताया गया कि राज्य सूचना आयोग की उक्त आदेश को माननीय उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए जनसूचना अधिकारी सहित प्रथम अपीलीय अधिकारी व राज्य सूचना आयोग के प्रति कार्रवाई करने हेतु निवेदन किया साथ ही नियमानुसार 25 हजार रूपए के अर्थदंड  और अनावेदक से बगैर टीडीएस काटे 5 लाख रूपये आर्थिक मानसिक व शारीरिक क्षति पूर्ति के रूप में मांग किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने याचिकाकर्ता व शासन के पक्ष को सुनने के बाद अनावेदकगणों को सूचना पत्र (नोटिस) जारी करते हुए तीन सप्ताह का समय दिया गया है।

Read More

हत्या की घटना को अंजाम देने वाले पिता, पुत्र एवं दामाद सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

Posted on :13-Sep-2023
हत्या की घटना को अंजाम देने वाले पिता, पुत्र एवं दामाद सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

थाना उरला क्षेत्रांतर्गत अछोली में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले पिता, पुत्र एवं दामाद सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : प्रार्थी उधम सिंग ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह थाना उरला क्षेत्रांतर्गत स्थित यशनवी कंपनी अछोली लेबर क्वाटर में रहता है तथा यशनवी कंपनी में मजदूरों के काम का देख-रेख करता है। दिनांक 11.09.2023 के करीबन शाम 07ः00 बजे कृष्णा कंपनी के मजदूर अवध राज सिंह व संजू सिंह गोड ने कंपनी के सुपरवाईजर मोहित सिंह से कंपनी का मोटर सायकल मांग कर मोटर सायकल से उरला बाजार सामान लेने गये थे कि कुछ मजदूर प्रार्थी को बताये कि कुछ व्यक्ति कंपनी के मजदूर अवध राज सिंह के साथ मारपीट कर रहे है तब प्रार्थी कंपनी के कृष्णा बिहारी मिश्रा के साथ जाकर देखा तो रास्ते में ग्राम अछोली ग्रेवेटी 02 कंपनी के पीछे रोड में एक व्यक्ति कंपनी के मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम एन 5667 को धक्का देकर ले जा रहा था,

कि प्रार्थी व्यक्ति को मोटर सायकल लेकर कहां जा रहा है अवधराज सिंह व संजू सिंह गोड कहां है पूछा तभी पानी भरे दलदल जमीन की ओर से संजू सिंह गोड, एक आदमी के साथ बाहर आया जिससे पूछा कि अवध राज सिंह कहा है तुम्हारा क्या नाम है तब वे लोग अपना नाम बली सिंह गोड व राम लाल सिंग गोड बताये जिनसे अवध राज सिंह कहा है पूछा तो बली सिंह गोड, राम लाल सिंग गोड व संजू सिंह गोड ने बताया कि सुनीता सिंह हमारी लड़की व पत्नि है जिसे अवध राज सिंह ने पत्नि बनाकर रखा था, इसी बात को लेकर अवध राज गोड की गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को पानी भरे दलदल जमीन में डाल दिये है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 360/23 धारा 302, 201, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी बली सिंह, राम लाल सिंह एवं संजू सिंह गोड को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी बली सिंह गोड की लड़की सुनीता सिंह अपने पहले पति आरोपी राम लाल सिंह को छोड़कर मृतक अवध राज सिंह के साथ विगत 05 माह से रह रहीं थी। इसी बात को लेकर सुनीता सिंह के पिता बली सिंह, पति राम लाल सिंह एवं भाई संजू सिंह गोड ने अवध राज सिंह की हत्या करने की योजना बनायी तथा योजना के अनुसार तीनों दिनांक घटना को अवध राज सिंह को घटनास्थल पास ले जाकर उसका गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को झाड़ी युक्त दलदल में फेंक दियेे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी

  1. बली सिंह पिता बाबू लाल मरपची उम्र 45 साल साकिन कुड़ेली थाना जैतपुर जिला शहडोल मध्यप्रदेश।
  2. राम लाल सिंह पिता भैया लाल सिंह उम्र 30 साल साकिन खोहरा थाना जैतपुर जिला शहडोह मध्यप्रदेश हाल पता-ग्रेविटी कंपनी थाना उरला जिला रायपुर।
  3. संजू सिंह गोड पिता बली सिंह गोड़ उम्र 24 साल साकिन कुड़ेली थाना जैतपुर जिला शहडोल मध्यप्रदेश हॉल पता-यश्वनी कंपनी अछोली थाना उरला जिला रायपुर।
Read More

संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग संभाग रायपुर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित...

Posted on :13-Sep-2023
संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग संभाग रायपुर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित...

लक्ष्मी लाल पटेल

शिक्षक विनोद यादव (एलबी) व शिक्षक विद्या प्रसाद चंद्राकर ( एलबी ) को किया गया निलंबित...

रायपुर : इन शिक्षकों ने 3 अगस्त को सर्व समाज द्वारा लव जिहाद , धर्मांतरण जैसे विषयों को लेकर बागबाहरा थाना का घेराव किया था जिसमें ये लोग सम्मलित होकर भीड को थाना और अन्य दूसरे स्थानों में ले जाने और धार्मिक उन्माद व साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने पर किया गया निलंबित...

Read More

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने पचास विधानसभा क्षेत्रों में उतारे प्रभारी

Posted on :12-Sep-2023
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने पचास विधानसभा क्षेत्रों में उतारे प्रभारी

चुनाव के मद्देनजर कर रहे हैं आकलन कार्य दमदार छत्तीसगढ़ियों को भेजा जाएगा सदन 

रायपुर : विगत आठ वर्षों से लगातार छत्तीसगढ़ियावाद के लिये संघर्षरत संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने इस बार अपना मजबूत राजनैतिक विंग तैयार कर लिया है। क्रान्ति सेना का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के हक अधिकार की जमीनी लड़ाई लड़ते हुए हमलोग लगातार जेल जाते रहे, प्रताड़ना सहते रहे और प्रदेश में छत्तीसगढ़ियावाद को केंद्रीय मुद्दा बनाने में सफल रहे। लेकिन वास्तविकता में दोनो राष्ट्रीय दल के नेता वोट बटोरने के लिये ही छत्तीसगढ़ियावाद का मुखौटा लगाकर घूमते नजर आ रहे हैं। सदन को गुमराह करते हैं, और हर क्षेत्र में गैर छत्तीसगढ़िया बाहरी लोगों को हमारी धरती में हमारे सिर के उपर स्थापित करने की ठेकेदारी ही कर रहे हैं।

ऐसे में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना अपने बड़े बुजुर्गों के आदेश और हताश-निराश छत्तीसगढ़िया युवाओं के आह्वान पर इस प्रदेश के नीति-निर्धारण को अपने मजबूत छत्तीसगढ़िया कंधो में थामने के लिए छाती ठोंक कर निकल चुकी है। पहली सूची के अनुसार पंद्रह जिलों के पचास से अधिक विधानसभाओं के मूल्यांकन और खंड़-गुड़ी-पार की अवधारणा के साथ बूथ लेवल तक की सुनिश्चितता के लिए मूल संगठन के राजनैतिक विंग द्वारा चयनित और प्रशिक्षित तीस जिला प्रभारी एवं उप प्रभारी अपने निर्देशित जिलों के लिये कूच कर चुके हैं। बाकी बचे जिलों के लिये द्वितियक सूची का निर्माण हो रहा है

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश संयोजक ने बताया कि हम कभी नहीं चाहते थे कि राजनीति में आएं। राजनीति ही अगर मंजिल होती तो हम आठ साल पहले ही चुनावी समर में कूद चुके होते लेकिन छत्तीसगढ़ियों का शोषण वक्त-दर-वक्त बरदाश्त से बाहर होने लगा है, हमारे जैसे मूल निवासी समर्थक संगठन के उपर हो रहा प्रशासनिक उत्पीड़न चरम पर जाने लगा है। अब हमें प्रदेश के उच्च सदन छत्तीसगढ़ विधानसभा में अमीर धरती के कंगाल कर दिये गये छत्तीसगढ़िया लोगों की करुण पीड़ा की आवाज पहुंचाने के लिये खुद वहां तक पहुंच कर सत्ता की मशाल लिए लोगों से छीनकर खुद के हाथों में थामना होगा।

मीडिया विभाग 
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना

Read More

100 किलोग्राम गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार...

Posted on :12-Sep-2023
100 किलोग्राम गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार...

 थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत सुंदरी तालाब  बंजारी नगर रांवाभाठा के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा था।

 आरोपी निजामुद्दीन उर्फ करिया पूर्व में भी गांजा के प्रकरण में जा चुका है जेल

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 50,000/- रूपये।

 आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 810/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

Raipur  : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 

इसी तारतम्य में दिनांक 11.09.2023 को मुखबिर से थाना खमतराई सूचना प्राप्त हुई कि सुंदरी तालाब  बंजारी नगर रांवाभाठा के पास एक व्यक्ति अपने पास थैला में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस की  टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम निजामुद्दीन उर्फ करिया निवासी बंजारी नगर रांवभाठा का होना बताया। उसके पास रखें थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी निजामुद्दीन उर्फ करिया पिता बाबू खान  उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 05.100 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 810/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तार आरोपी - निजामुद्दीन उर्फ करिया पिता बाबू खान  उम्र 41 वर्ष निवासी- बंजारी नगर मदरसा के पास रांवभाठा थाना खमतराई

Read More

आवास-पर्यावरण एवं वाणिज्यिक कर आबकारी के विशेष सचिव के पद पर महादेव कावरे ने किया कार्यभार ग्रहण

Posted on :12-Sep-2023
आवास-पर्यावरण एवं वाणिज्यिक कर आबकारी के विशेष सचिव के पद पर महादेव कावरे ने किया कार्यभार ग्रहण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर : आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्य कर आबकारी विभाग के विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर श्री महादेव कावरे ने आज मंत्रालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर वेल्फेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की ओर से श्री महादेव कावरे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। साथ ही मंत्रालय में उनके विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्री कावरे से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व श्री कावरे दुर्ग संभाग के संभागीय आयुक्त के पद पर पदस्थ थे।

राज्य शासन द्वारा पिछले दिनों जारी आदेश के तहत उन्हें विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) छत्तीसगढ़ शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, आयुक्त आबकारी और नगर एवं ग्राम निवेश तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Read More

जमाअत ए इस्लामी हिंद द्वारा अंजुम शेख को शिक्षा मे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला बेस्ट टीचर का अवार्ड

Posted on :11-Sep-2023
जमाअत ए इस्लामी हिंद द्वारा अंजुम शेख को शिक्षा मे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला बेस्ट टीचर का अवार्ड

रायपुर : जमाअत ए इस्लामी हिंद, रायपुर द्वारा बैरन बाजार स्थित अल-फलाह टावर मे दिनांक 10 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें रायपुर शहर के 120 टीचर्स का सम्मान किया गया इस सम्मान समारोह के चीफ गेस्ट ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (AIITA) के साबिक जनरल सेक्रेटरी अहमद सिद्दीक

No description available.

साहब , विशेष अतिथि के रूप में आईटा के सेंट्रल सेक्रेटरी असलम फिरोज साहब रहे, इस कार्यक्रम की  अध्यक्षता जमाअत ए इस्लामी हिंद के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शफीक अहमद साहब ने की कार्यक्रम में शहर के प्रमुख प्रोफेसर एवं टीचर मौजूद रहे जिन्हें सम्मान किया गया जिसमें पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री प्रोफेसर शम्स परवेज़  साहब, राष्ट्रपति अवार्डेड रहे रिटायर्ड प्रिंसिपल गवर्नमेंट स्कूल जनाब ज़फर अमजद साहब, जनाब हसन साहब, नूरानी स्कूल के प्रिंसिपल रह चुकी ताहिरा बाजी, अंजुमन स्कूल के प्रिंसिपल शहनाज बाजी, डॉक्टर सितारा खान ,अंजुम शेख मैडम, रफीउद्दीन साहब, हफ़िज़ाँ खान मैडम, अब्दुल कादिर साहब, अब्दुल आसिफ खान, अज़रा मैडम, आशिरा अली मैडम, शिप्रा मैडम इन सभी  के अलावा शहर के बहुत से प्रोफेसर एवं टीचर्स ने उपस्थिति दर्ज कराई जिन्हें  जमाअत ए इस्लामी हिंद रायपुर द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जुनैद सिद्दीकी साहब ने  किया,  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सदस्य शोएब अख्तर, मोहम्मद असलम, सरदार अहमद, हैदर, सोहेल अख्तर, इबाद, फहीम उल्ला खान, जुबैद खान, यार खान, जु़वेरिया साहिब, आलिया, मुजाहिद नाहिद, उज़मा साहिब ने अहम भूमिका निभाई इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर  तुफैल कुरैशी साहब रहे।

Read More

फ़ार्मास्यूटिकल सेक्टर में सम्भावनाएँ... दो दिनी सेमिनार सम्पन्न

Posted on :11-Sep-2023
फ़ार्मास्यूटिकल सेक्टर में सम्भावनाएँ... दो दिनी सेमिनार सम्पन्न

छत्तीसगढ़ विज्ञान और तकनीकी कौंसिल का आयोजन, 50 से ज़्यादा रिसर्च स्कालर और दवा निर्माता कम्पनियों के प्रतिनिधि हुए शामिल

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में दवा निर्माता कम्पनियों को बढ़ावा देने और दवा निर्माण क्षेत्र में रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए दो दिवसीय सेमिनार अभनपुर के ग्रेसियस कालेज ऑफ़ फ़ार्मेसी में हुआ। इस सेमिनार का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान और तकनीकी कौंसिल ने किया । सेमिनार में पचास से अधिक फ़ार्मेसी रिसर्च स्कॉलर्स और नौ दवा निर्माता फ़ार्मेसी कम्पनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सेमिनार में निर्माण इकाइयों और अध्ययन संस्थाओ के समन्वय फ़ार्मास्यूटिकल सेक्टर में रोज़गार के अवसर एवं नई रिसर्च को बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ। सेमिनार का शुभारंभ फ़ार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के एजुकेशन रेग्युलेशन कमेटी के अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह और पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविध्यालय के एसोसियेट प्रोफ़ेसर डॉ विशाल जैन ने किया। इस सेमिनार में विभिन्न फ़ार्मेसी कालेजों के पचास से अधिक शोधकर्ताओं ने फ़ार्मा क्षेत्र में अपनी रिसर्च और नवाचार के बारे में प्रेसेंटेशन दिया साथ ही तीस से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रेज़ेंटेशन भी सेमिनार में दिया। 

इस सेमिनार में फ़ार्मेसी की फ़ील्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फ़ार्मासिस्टों को सम्मानित भी किया गया।सेमिनार में दवा निर्माता कम्पनियों और फ़ार्मा के पठन-पाठन- शोध से जुड़े विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखें।

Read More

संस्था, अवाम ए हिन्द ने अपने दायित्वों का निर्वहन कर सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा के 1260वां दिन बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन व फलों का किया वितरण : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

Posted on :10-Sep-2023

रायपुर : राजधानी की सेवाभावी सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के आज 1260वें दिन पुरे किये, जिसमें संस्था ने मानव सेवा के प्रति निरंतर अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए शहर में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले अनाथ, बेसहारों, निर्धन लाचार व्यक्तियों तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल, अम्बेडकर अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये सैकड़ों मरीजों के परिजनों को गर्म स्वादिष्ट भोजन के साथ मौसमी फलों का वितरण किया गया।

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कोई भूखा न रहे न भूखा सोए, इस हेतु निर्धन असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों को नियमित रूप से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाये तथा लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों की आर्थिक तंगी की वजह से भोजन व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, इसलिए संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को गर्म भोजन मुहैया कराकर बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये नियमित रूप से यह मानवीय कार्य संचालित किया जा रहा है।

संस्थापक, मो. सज्ज़ाद खान जी के साथ ज़ुबैर खान, देवानंद सिन्हा, वसीम अकरम, फराज़ खान, राजकुमार साहू, विनीता कश्यप एवं अन्य सदस्य इस कार्य में उपस्थित रहे।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

ब्लड बैंक के नि:शुल्क ब्लड को बेचकर अवैध रकम प्राप्त करने वाले ब्लड बैंक के सुपरवाइजर एवं लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

Posted on :10-Sep-2023
ब्लड बैंक के नि:शुल्क ब्लड को बेचकर अवैध रकम प्राप्त करने वाले ब्लड बैंक के सुपरवाइजर एवं लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

रायपुर : प्रार्थी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर रूपल पुरोहित ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि  श्री जयंत नहाटा (भा.प्रा.से.) प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में जांच समिति की जांच में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के डीकेएस अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में माह मार्च अप्रैल 2020 में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ व्ही. बघेल के द्वारा निशुल्क ब्लड दिए जाने के आदेश के उपरांत ब्लड बैंक सूप्रवाइजर व लब टेक्नीशियन आसिफ इकबाल खान व मनोज टंडन आरसी ब्लड बैंक, न्यू राजेंद्र नगर रायपुर को 105 यूनिट ब्लड का 47,250/- रुपए राशि का भुगतान प्राप्त करने उपरांत इसकी रसीद ब्लड बैंक को न देना और न ही उक्त राशि ब्लड बैंक के खाते में डाले जाने का जांच में प्रमाण पाए जाने की प्रस्तुत शिकायत की जांच पर आरोपीगण के विरुद्ध थाना गोलबाजार में दिनांक 08.09.2023 को अपराध क्रमांक 246/2023 धारा 408, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, तथा थाना प्रभारी गोलबाजार को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में  थाना गोलबाजार पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी तथा अन्य गवाहों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करतें हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी के सकुनत ठिकानों पर दबिश देकर आरोपीगण को दिनांक 08.09.2023 को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी- 

  1. आसिफ इकबाल खान पिता मामून रसीद खान उम्र 41 साल पता मकान नंबर केबीटी-152, गुरुनानक चौक, PS कबीरनगर रायपुर 
  2. मनोज टंडन पिता स्व. अंजोरी दास टंडन उम्र 35 साल पता आदर्शनगर, सतनामी पारा, सतनाम भवन के बाजू, संगीता वर्मा के मकान, थाना पंडरी रायपुर*
Read More

अवैध रूप से शराब बिक्री करते 60 पौव्वा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

Posted on :09-Sep-2023
अवैध रूप से शराब बिक्री करते 60 पौव्वा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

थाना खमतराई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करते 60पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब कुल 10.800 बल्क लीटर शराब के साथ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में दिनांक 08.09.2023 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पार्किंग नंबर 5 ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में अवैध रूप से सफेद रंग की बोरी में शराब विक्रय कर रहा है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए जगह दबिश देकर आरोपी लाल बागु निषाद से टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे सफेद रंग बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में 60 पौव्वा देशी  मदिरा मसाला शराब  रखा होना पाया गया।

शराब रखने के  संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी लाल बागु निषाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल 10.800 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा  कीमती 6600/- रूपये एवं बिक्री रकम 300/- रूपये  कुल जुमला 6900 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 802/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी

  1. लाल बागु निषाद पिता  फवदारी चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी बजरंग नगर बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर
Read More

रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति

Posted on :09-Sep-2023
रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति

रायपुर : गणेश चतुर्थी त्योहार आ रहा है ऐसे में रीपा से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं सुंदर और आकर्षक गणेश भगवान की प्रतिमा बना रही है। पूरे देश में धूम धाम से गणेश चतुर्थी मनाया जाता है और 10 दिनों तक घरों और पंडालों में गणेश भगवान विराजमान होते हैं। त्योहार के अवसर पर बड़ी संख्या में गणेश भगवान मूर्ति की मांग बनी रहती है अम्बिकापुर जिले के रीपा मेंड्राकला की गणेश की मूर्ति निर्माण उत्पादक समूह कर्मी और शक्ति ममूह की महिलाओं द्वारा गणेश प्रतिमा बना रही है। महिलाओं ने बताया कि त्यौहार को देखते हुए गणेश प्रतिमा बनाने की मांग अच्छी खासी बनी हुई है। अब तक 7000 रूपए के मूर्ति का विक्रय भी कर चुके हैं। डिमांड इतनी ज्यादा है कि लोगों के द्वारा एडवांस में मूर्ति आर्डर दिया जा रहा है। स्व सहायता समूह कि महिलाओं ने बताया कि शहरों में स्टॉल लगाकर गणेश मूर्ति का विक्रय किया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ शासन ने रीपा के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उघोग से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर भी  महिलाओं ने सुंदर और आकर्षक राखी बनाकर विक्रय किया जिससे उनको अच्छी आमदनी भी  प्राप्त हुई।

Read More

अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Posted on :08-Sep-2023
अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

 थाना कबीरनगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित राम जानकी मंदिर पास अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया आरोपियों को।

  आरोपियान रिश्ते में है पिता-पुत्र।
 
 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
 
 आरोपियों के कब्जे से 192 पौवा तथा 14 बॉटल अंग्रेजी शराब किया गया है जप्त।

 शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सी जी/04/एल डब्ल्यू/7626 को भी किया गया है जप्त।
 
 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 8,40,000/- रूपये।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीरनगर में अपराध क्रमांक 163/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
 
रायपुर :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 06.09.2023 की दरम्यानी रात्रि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में शराब रखे है तथा उसे लेकर टाटीबंध से हीरापुर की ओर जा रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर श्री आकाश शुक्ला (भा.पु.से.) तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं वाहन में सवार व्यक्तियों को पकड़ने हेतु क्षेत्र में नाकेबंदी करने के साथ ही वाहनों में पेट्रोलिंग कर पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा थाना कबीरनगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित राम जानकी मंदिर पास मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन को आता देख वाहन को रोकवाने का प्रयास करने पर वाहन चालक वाहन को और अधिक तेजी से चलाकर भाग रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा वाहन का पीछा कर वाहन को रूकवाया गया।

वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिन्होने पूछताछ में अपना नाम मुकेश कुमार शाह एवं पवन शाह निवासी हीरापुर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में दोनो से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 192 पौवा तथा 14 बॉटल अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक सी जी/04/एल डब्ल्यू/7626 जुमला कीमती लगभग 8,40,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीरनगर में अपराध क्रमांक 163/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी-

  1. मुकेश कुमार शाह पिता स्व. आदया प्रसाद शाह उम्र 48 वर्ष निवासी वीर सावरकर नगर ईडब्ल्यूएस 668 हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।
  2.  पवन शाह पिता मुकेश कुमार शाह उम्र 22 वर्ष निवासी वीर सावरकर नगर ईडब्ल्यूएस 668 हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।
     
Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ चार सूत्री मांग 8 सितंबर 2023 को प्रदेश कोषालय कर्मचारी राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री निवास घेराव करेंगे

Posted on :07-Sep-2023
छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ चार सूत्री मांग 8 सितंबर 2023 को प्रदेश कोषालय कर्मचारी राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री निवास घेराव करेंगे

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि चार सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा विधिवत 15 दिन पूर्व शासन को ज्ञापन सौंप दिया गया था शासन द्वारा कोषालय संवर्ग के  वेतन विसंगति अधीनस्थ लेखा सेवा के पद बढ़ाने एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन विसंगति

तृतीय समय मान वेतनमान मांगों पर कोई पहल नहीं करने के कारण उक्त मांगों में उल्लेखित अनुसार 7 अगस्त 2023 से 11 अगस्त 2023 तक काली पट्टी लगाकर शासन का ध्यान आकृष किया 11 अगस्त को सभी जिलों के पदाधिकारी द्वारा कोषालय साथीगण भोजन अवकाश के समय कलेक्टर को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा दूसरे चरण में संभाग स्तर पर 26 अगस्त 2023 को एक दिवस की धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के सभी संभागों में किया गया तीसरे चरण में राजधानी रायपुर पर 8 सितंबर 2023 को  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री निवास घेराव करने प्रदेश के समस्त कोषालय कर्मचारी गण उपस्थित रहेंगे प्रदेश के सभी कोषालय से राजधानी रायपुर में एकत्र होकर 8 सितंबर को धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे

प्रमुख रूप से संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष हरीश कवर, उप प्रांताध्यक्ष अरुण चौरिया, संघ के संरक्षक चवन प्रकाश साहू, एस के झा, वरिष्ठ सलाहकार एस पी केसरी, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय सचिव गंभीर नेताम, प्रांतीय प्रचार सचिव द्वारिका प्रसाद वस्त्रकार, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, संभागीय अध्यक्ष रायपुर गोविंद राम बसोने, संभागीय अध्यक्ष बस्तर पूरनलाल ताती, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर ज्ञानूराम भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा सुशील सिंह, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग रामनाथ भूआर्य जिलाध्यक्ष रायपुर अफरोज खान, जिला अध्यक्ष दुर्ग जगजीवन नायक, जिला अध्यक्ष जगदलपुर अविनाश पांडे, जिला अध्यक्ष बिलासपुर संजय नेताम, जिला अध्यक्ष सरगुजा सुशील गुप्ता,

जिला अध्यक्ष बालोद केवल राम नेताम, जिला अध्यक्ष राजनंदगांव सुशांत बेलेकर, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार खेम सिंह ध्रुव, जिलाध्यक्ष रायगढ़ राजीव बरेट, जिला अध्यक्ष मुंगेली भरत लाल सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा रामाधीन साहू, जिला अध्यक्ष कोरिया राहुल मिश्रा, जिला अध्यक्ष सूरजपुर संगीत कुमार, जिला अध्यक्ष जशपुर मृत्युंजय सिंह, जिला अध्यक्ष धमतरी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला अध्यक्ष सुकमा सुखदेव सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष कोंडागांव भानु पटेल, जिला अध्यक्ष बीजापुर उपेंद्र कुमार ओगर, जिलाध्यक्ष नारायणपुर दया, जिला अध्यक्ष कांकेर गौरव द्विवेदी, जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा प्रदीप मारकंडे, जिलाध्यक्ष कोरबा एन के नरसिंह एवं कर्मचारी साथी गण आदि पदाधिकारियों ने दी है !!! 

दीपक देवांगन 
प्रांतीय महामंत्री 
छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ

Read More

अवैध रूप से शराब बिक्री करते 01 आरोपी को 47 पौव्वा के साथ किया गया गिरफ्तार...

Posted on :07-Sep-2023
अवैध रूप से शराब बिक्री करते 01 आरोपी को 47 पौव्वा के साथ किया गया गिरफ्तार...

थाना खमतराई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करते 47 पौव्वा देशी मदिरा मसाला

शराब कुल 08.460 बल्क लीटर शराब के साथ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में दिनांक 06.09.2023 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भनपुरी तिराहा राहुल ठेला के पीछे अवैध रूप से सफेद रंग की बोरी में शराब विक्रय कर रहा है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए जगह दबिश देकर आरोपी बलदाऊ वर्मा से टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे सफेद रंग बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में 47पौव्वा देशी  मदिरा मसाला शराब  रखा होना पाया गया।

शराब रखने के  संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी बलदाऊ वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल 8.460 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा  कीमती 5170/- रूपये एवं बिक्री रकम 350/- रूपये  कुल जुमला 5520 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 797/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी

  1. बलदाऊ वर्मा पिता स्वर्गीय श्यामलाल वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी रानी खोलपारा मनोज किराना दुकान के पास रावांभाटा थाना खमतराई जिला रायपुर
Read More

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Posted on :07-Sep-2023
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले विधि के साथ संघर्षरत

02 बालक एवं चोरी की सामग्री क्रय करने वाले 02 क्रेता सहित कुल 04 गिरफ्तार

रायपुर : प्रार्थी पुरूषोत्तम करियारे ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सांकरा धरसींवा में रहता है तथा नकोड़ा इस्पात सिलतरा में आर.एम.पी.सिप्ट इंचार्ज का का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 26.08.2023 के सुबह 08.00 बजे अपने भाई तथा परिवार के साथ कार्यक्रम में ग्राम भैंसदा, जांजगीर-चांपा गये थे। दिनांक 03.09.2023 के शाम 06.00 बजे घर वापस आकर मकान का मुख्य दरवाजा को खोलकर कमरे के अंदर घुसे तो देखा कि आलमारी का ताला टूटा हुआ था,

समान बिखरा पड़ा था तथा कमरे अंदर लगा टी.व्ही., टी.व्ही का रिसिव्हर, रसोई घर में चुल्हा के साथ लगा भरा सिलेंडर एवं खाली सिलेंडर तथा मिट्टी का गुल्लक नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर से लगे पेड़ के सहारे घर अंदर प्रवेश कर घर तथा आलमारी का ताला तोड़कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 411/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी धरसींवा व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी उसके परिवार सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा धरसींवा निवासी 02 बालक, जो विधि के साथ संघर्षरत है की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ-साथ चोरी की सामग्री को अजय देवांगन एवं राजेश दिवाकर को विक्रय करना बताया गया। 

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की सामग्री क्रय करने पर आरोपी अजय देवांगन एवं राजेश दिवाकर को भी धारा 411 भादवि. के तहत गिरफ्तार किया गया है। चारो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की टी.व्ही., टी.व्ही. रिसिवर तथा 03 नग गैस सिलेण्डर जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार -

  1. अजय देवांगन पिता विष्णु देवांगन उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 11 कैलाश नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।
  2. राजेश दिवाकर पिता हिरालाल दिवाकर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा रायपुर।
  3. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।
Read More

CG BIG NEWS: आईएएस महादेव कावरे बने आवास एवं पर्यावरण विभाग में विशेष सचिव, आबकारी विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Posted on :06-Sep-2023
CG BIG NEWS: आईएएस महादेव कावरे बने आवास एवं पर्यावरण विभाग में विशेष सचिव, आबकारी विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य सरकार ने आज दो आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है. दुर्ग संभाग कमिश्नर महादेव कावरे को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है उन्हें आवास एवं पर्यावरण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. साथ ही वाणिज्यिक कर (अबकारी) विभाग का विशेष सचिव और आबकारी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कावरे अभी दुर्ग संभाग के कमिश्नर हैं. वहीं, जनक प्रसाद पाठक को दुर्ग संभाग आयुक्त बनाया गया है, बता दे कि पाठक को अभी 14 अगस्त को ही स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है.

Read More

निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर

Posted on :06-Sep-2023
निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर

रायपुर : एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर, विश्व ब्राह्मण समाज, दुर्ग एवं जन समर्पण सेवा सँस्था, दुर्ग  के संयुक्त तत्वाधान में दिनाँक 10 सितंबर, दिन रविवार को श्री कृष्ण भवन, सत्तीचौरा, दुर्ग में निःशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गयाहै..

जिसमें एमजीएम नेत्र संस्थान, रायपुर से बेहतरीन चिकित्सकों द्वारा जिले के नागरिकों की नेत्र जाँच, एवं उपचार कर परामर्श दिया जायेगा। विश्व ब्राह्मण समाज दुर्ग के अध्यक्ष बंसत शर्मा ने बताया कि शिविर में शहर व आसपास के निवासियों जिनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन 6 माह या उससे पहले हो चुका है वे मरीज और अन्य सामान्य मरीजों के आंखों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच नेत्र रोग चिकित्सक द्वारा की जाएगी। जिन मरीजों को चश्में की आवश्यकता होगी, उन सभी मरीजों की जांच आधुनिक जापानी मशीन द्वारा की जाएगी

महिला अध्यक्ष किरण शर्मा ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों को चिंहित किया जाएगा।

जन समर्पण सेवा सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा अधिक से अधिक संखया में शिविर का लाभ लेने की अपील की है। एमजीएम नेत्र संस्थान से बेहतरीन चिकित्सकों द्वारा जन सामान्य को नेत्र की जाँच, उपचार कर परामर्श दिया जायेगा। एमजीएम संस्था की चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का आने जाने के व्यय रहने और भोजन की निःशुल्क उपचार एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जायेगा। निःशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद जाँच एवं उपचार शिविर के लिए पूर्व पंजीयन की व्यवस्था की गयी है, ताकि मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, पंजीयन के लिए योगेन्द्र शर्मा बंटी, बसन्त शर्मा, किरण शर्मा से सम्पर्क किया जा सकता है पंजीयन हेतु सम्पर्क करें
99071 14000,
94241 09374,
98271 49879,

Read More

Previous12...676869707172737475Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution