× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

  • छत्तीसगढ़
    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    महासमुंद पुलिस द्वारा जिले मे चलाया जा रहा है, नवा बिहान” जागरूकता अभियान।

    महासमुंद पुलिस द्वारा जिले मे चलाया जा रहा है, नवा बिहान” जागरूकता अभियान।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार 2026 से मिलेगा त्वरित समाधान

    सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार 2026 से मिलेगा त्वरित समाधान

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous123456789...7475Next

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पांच दिवसीय कार्यक्रम में जीवन के महत्व पर विशेष प्रवचन

Posted on :22-Apr-2026
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पांच दिवसीय कार्यक्रम में जीवन के महत्व पर विशेष प्रवचन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में पांच दिवसीय  खुशियों के पांच दिन के उपर एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में सिवनी मध्यप्रदेश से पधारी ब्रम्हा कुमारी आस्था दीदी जी ने अपने अनमोल वचनों में बताया, मनुष्य जीवन परमात्मा का अमूल्य उपहार है, मनुष्य इस संसार में सबसे बुद्धिमान प्राणी माना जाता, लेकिन इस संसारिक आकर्षण और मोह माया में फंसकर वह अपनी मूल स्वरूप को , आपने आदि और अनादि संस्कार को भूल चूका है,

हमें अपने जीवन में पुनः खुशियों को वापस हासिल करने के लिए कुछ मूल्यनिष्ठ बातों को अपना संस्कार बनाना होगा, यह सृष्टि एक नाटक शाला है  और हर मनुष्य को अपना अपना किरदार  प्राप्त है ,जानें अनजाने हमसे कुछ गलतियां हो जाती है तो हमें स्वयं को परमात्मा की सन्तान समझकर निस्वार्थ भाव से एक दूसरे को दिल से क्षमादान देने की आवश्यकता है ,क्योंकि माफी मांग लेने से रिश्तों की गांठ में तनाव खींचातान रहता है वह खुल जाता है ,

हम सभी चाहते हैं कि हम सदैव स्वस्थ रहें , हमारे सम्बन्ध मधुर हो, धन सम्पन्नता रहे,हर क्षेत्र में सफलता कदम चूमे आदि आदि, इसके लिए हमें एक ध्यान अभ्यास करना होगा जैसे हम शरिर को स्वस्थ रखने की एक्सरसाइज सुबह करते हैं ठीक उसी तरह सुबह सुबह आंख खुलते ही मन और मुख से जो हम जीवन में चाहते हैं उसे सकारात्मक ऊर्जा के साथ दोहराएं जैसे .. मैं सम्पूर्ण स्वस्थ हूं,मेरे सभी से बहुत अच्छे सम्बन्ध है, स्वयं भगवान मेरा साथी है, मेरे जीवन में खुशियां ही खुशियां है, मैं बहुत धनवान हूं , सफलता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है , इस अभ्यास से हमारा अन्तर्मन जाग्रत हो जाता है और सुबह सुबह इन सकारात्मक चिंतन को साकार करने में सफलता प्राप्त कर लेता है और चमत्कार हो जाता है,ये भी एक प्रकार की मन की एक्सरसाइज बन जाती है और हमारा जीवन

Read More

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार (चाकू) लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

Posted on :22-Apr-2026
सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार (चाकू) लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

थाना महासमुंद एवं थाना तुमगांव पुलिस की कार्यवाही।

जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत- 

महासमुंद : थाना महासमुंद- दिनांक 20.04.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर संजय कानन गार्डन के पास लोगों को आतंकित कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर  भारत साहू उर्फ शूटर पिता स्व. हेमलाल साहू उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 02 ईमलीभांठा, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0 को 01 नग चाकू के साथ पकड़कर आरोपी के खिलाफ थाना महासमुन्द में अप0क्र0 213/ 2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।।

थाना तुमगांव- दिनांक 21.04.2026 को मुखबीर से सुचना मिली कि भोरिंग चौक तुमगांव के आगे,अमन ढाबा के पास जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों और आम लोगों को डरा-धमका रहा है। जिससे की आस पास के लोगो के मन में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना पर तुमगांव पुलिस स्टाॅफ सूचक के बताये स्थान पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों और आम लोगों को डरा-धमका रहा था  पुलिस टीम ने मौके पर दहशतगर्द की घेराबंदी कर हथियारबंद व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर छ0ग0 का रहने वाला है जिसके पास से 01 काला रंग का लोहे का धारदार हथियार चाकु जिसकी कुल लंबाई 11 इंच है एवं 01 नग मोबाईल फोन कीमती 5000/रूपये कुल कीमती 5250/रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं विधिवत गिरफ्तार धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।
 
आमजन से अपील: यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है तो  हेल्प डेस्क में शिकायत करने अथवा सुचना देने हेतु मोबाइल नंबर- 9479229939 पर “Whatsapp” में मैसेज करें, तुरंत पुलिस को सूचित करे।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

01- भारत साहू उर्फ शूटर पिता स्व. हेमलाल साहू उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं.-02 ईमलीभांठा, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0।
02- योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर छ0ग0।

Read More

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर कार्यवाही।

Posted on :22-Apr-2026
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर  कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

07 लाख 69 हजार कीमत का, 15.280 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त।

फुलवानी ओडीसा से रायपुर लाकर खपाने की थी योजना।
 
पुलिस की  सूचनातंत्र एवं मुस्तैदी से तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल व एक मोबाईल सहित  08 लाख 19 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।  

जिला मऊ उत्तरप्रदेश का 01 आरोपी, कोमाखान पुलिस की गिरफ्त में।

पिछले तीन महीने में 75 प्रकरण में कुल 5700.288 किलो (57 क्विटल) गांजा जब्त, 193 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 51 व 142 अन्य राज्यों से।

महासमुन्द : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी,परिवहन तथा बिक्री  एवं  इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।  जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 21.04.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक लाल काला रंग की ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक ओडी 18 ई 1525 में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे हैं सूचक के बताये अनुसार एक व्यक्ति मोटर सायकल में  खरियार रोड की ओर से आते दिखा, कुछ दुर से उसे रूकने का ईशारा करने पर वह अचानकअपनी वाहन को तेज गति से भागने लगा पुलिस टीम ने भी उक्त मोटर सायकल का पीछा करते हुए ग्राम सुवरमाल पेट्रोल पंप के पास वाहन सवार को पकड़ा गया। 

अपना नाम सोनू केसरी पिता जितेन्द्र केसरी उम्र 30 साल निवासी करहां थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ उत्तरप्रदेश का निवासी होना बताया। जिसके मोटर सायकल के पीछे सीट में 01 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला कुल वजनी 15.380 किलो ग्राम कीमती 7,69000 रूपये का होना पाया गया पुछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को फुलवानी उड़िसा से लेकर रायपुर छत्तीसगढ़ जाना बताये। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अप.क्र. 53/2026 धारा 20(B)(ii)(C) एनडीपीएस एक्टएका अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

01- सोनू केसरी पिता जितेन्द्र केसरी उम्र 30 साल निवासी करहां थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ उत्तरप्रदेश।

जब्त संपत्ति-

01- 15.380 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,69,000 रूपये।
02- 01 मोटरसायकल ओडी 18 ई 1525, कीमती 40,000 रूपये। 
03- एक मोबाईल कीमती 10,000 रूपये। 

कुल जुमला कीमती  08 लाख 19 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।

Read More

सिंघोड़ा पुलिस ने बस में पकड़ी चांदी।

Posted on :22-Apr-2026
सिंघोड़ा पुलिस ने बस में पकड़ी चांदी।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

श्याम ट्रैवल्स की बस से 600 नग, वजनी 18.590 किलोग्राम, कीमती 46 लाख, 68 हजार रूपये के चांदी के गहने  बरामद।

वाहन में सवार व्यक्ति को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 94 बी.एन. एस. एस का दिया गया नोटिस

वैध दस्तावेज के अभाव में धारा 106 bnss के तहत किया गया जप्त।

अग्रिम कार्यवाही  हेतु आयकर विभाग को किया गया सूचित।

महासमुंद : जिले में अवैध गतिविधियों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध पदार्थ परिवहन रोकथाम के निर्देश पर  चलाई जा रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेहटीखोल नाका (NH-353) पर की गई कार्रवाई में 'श्री श्याम ट्रैवल्स' की बस मे सवार यात्री से करीब 18.590 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिसकी बाजार मूल्य 46,68,090 रुपये आंकी गई है। दिनांक 20.04.2026 को उड़िसा की ओर से से आने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था उसी समय उडीसा की ओर से आ रही श्री श्याम ट्रैवल्स बस को  रोककर वाहन एवं लगेज की जाॅच करते हुए एक सवारी जो ब्लू कलर का पीटठू बैग पकडा हुआ था,  

जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू पिता बनवारी लाल शर्मा  उम्र 58 साल साकिन बालू बजार आलम चंद बाजार लालबाग थाना लालबाग जिला कटक उडीसा का निवासी होने बताया, पास रखे बैग को चेक करने पर बैग में तीन प्लास्टिक डिब्बो में 600 नग चांदी का पायल वजनी 18.590 किलो ग्राम किमती 46,68,090.00 रूपये के आभूषण बरामद किया गया। चांदी के जेवर रखने के संबंध में धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया जो किसी प्रकार का कोई कागजात नही होना लिखित में दिये जाने पर कार्यवाही करते हुए चांदी जेवरो को जप्त कर प्रकरण आयुक्त आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय छ.ग. की ओर अग्रेषित की  गई है। 

जब्त संपत्ति- 

01- 600 नग चांदी का पायल कुल जुमला वजनी 18.590 किलो ग्राम किमती 46,68,090 रूपया।

Read More

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही।

Posted on :21-Apr-2026
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                           
47.300 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमत 23 लाख, 65 हजार रुपए जब्त।

वाहन के सीट के नीचे चेम्बर में छूपाकर किया जा रहा था गांजा की तस्करी।

उड़ीसा कालाहांडी से लाकर मुंगेली में खपाने की थी योजना।
 
पुलिस की  सूचना,तकनीकी विश्लेषण एवं मुस्तैदी से  त्वरित रूप से तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित 59 लाख 51 हजार रुपए  की संपत्ति जब्त।  

परिवहनकर्ता एवं सहयोगी बलांगीर ओडिसा के 04 व फॉरवर्ड लिंक- 01 आरोपी मुगेली(छग) का पुलिस की गिरफ्त में।

End  to End इन्वेस्टिगेशन के तहत पूरे सप्लाई चैन को पकड़ने टीम रवाना 

पिछले तीन महीने में 74 प्रकरण में कुल 5685.008 किलो (56 क्विटल 85 किलो) गांजा जब्त, 192 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 51 व 141 अन्य राज्यों से।

महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 19.04.2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक सफेद रंग की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यू एस 4806  में चार लोग अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर नाकाबंदी किया गया, कुछ ही देर बाद सूचक के बताये अनुसार वाहन खरियार रोड ओडिसा की ओर से आया, रोककर नाम पता पूछने पर ट्रक चालक अपना नाम मोहम्मद मिराज पिता रहमत अली उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 13 देवनपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर ओडिसा एवं चालक के बगल सीट में बैठा दो विधि से संघर्षरत बालक एवं ट्रक के केबिन में बैठे व्यक्ति नाम रोहित पोंड पिता निलांचल पोंड उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं. 07 जगन्नाथपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर ओडिसा का रहने वाला बताये।

स्टाफ, गवाहों के समक्ष ट्रक की तलाशी लेने के पर तीन सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ, जिसका वजन कुल 47.300  किलोग्राम कीमती 23,65,000 रूपये रखे मिला।  जिसे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अप.क्र. 52/2026 धारा 20(B)(ii)(C) एनडीपीएस एक्टए पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान सोर्स सोर्स/बैकवर्ड पाईट्स तक पहुंचने कार्यवाही की जा रही है एवं डेस्टिनेशन पॉइंट्स की पतासाजी पर आरोपी परिवहनकर्ताओं ने उक्त गांजे की खेप को डेस्टिनेशन पॉइंट्स मुगेली निवासी आरोपी दीपक साहू को डिलिवरी होना बताये, जिसके आधार पर मुगेली निवासी आरोपी दीपक साहू को गांजा मंगवाने, प्रकरण में संलिप्ता पाये जाने से 03 आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं 2 विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

परिवहनकर्ता एवं सहयोगी

01- मोहम्मद मिराज पिता रहमत अली उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं.13 देवनपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर ओडिसा।  
02- रोहित पोंड पिता निलांचल पोंड उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं0 07 जगन्नाथपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर ओडिसा। 
03- दो विधि से संघर्षरत बालक। 

फॉरवर्ड लिंक

05- दीपक साहू पिता चंद्रकुमार उम्र 25 साल निवासी सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली। 

जब्त संपत्ति-

01- 47.300 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 23,65,000 रूपये।  
02- अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यू एस 4806, कीमती 30 लाख रूपये। 
03- एक डिजायर कार क्रमांक सीजी 10 एएल-4475, कीमती 05 लाख रूपये। 
04- 04 नग मोबाईल किमती 41,000 रूपये।  
05- नगदी रकम 45,000 रूपये। 

कुल जुमला कीमती 59,51,000 रूपये की संपत्ति जप्त।

Read More

गुडरूडीह जंगल में हो रहे मुरूम उत्खनन का सीमांकन जरूरी : विनोद चंद्राकर

Posted on :20-Apr-2026
गुडरूडीह जंगल में हो रहे मुरूम उत्खनन का सीमांकन जरूरी : विनोद चंद्राकर

संवाददाता: प्रभात मोहंती

मुरूम का अवैध उत्खनन कर किया जा रहा करोड़ों की राॅयल्टी चोरी

महासमुंद : पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन व पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गुडरूडीह में प्रस्तावित से अधिक क्षेत्रफल में मुरूम का अवैध उत्खनन भारत माला परियोजना कार्य में लगे कंपनी द्वारा कराए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस अवैध उत्खनन को शासन- प्रशासन की मौन सहमति भी बताया है।श्री चंद्राकर ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य के लिए गुडरूडीह (तुमगाँव) के जंगलों से अंधाधूंध मुरूम उत्खनन किया जा रहा है। यहां मुरूम खनन के लिए कंपनी ने प्रस्ताव लिया था, लेकिन, प्रस्तावित घनमीटर से लगभग 10 गुना अधिक क्षेत्रफल में मुरूम की अवैध खुदाई की गई। इसके अलावा गाँव के ही अन्य स्थान पर उत्खनन किया जा रहा। जो वन विकास निगम का वनभूमि है।

पूर्व संसदीय सचिव ने बताया कि इस अवैध उत्खनन से सरकारी खजाने को करोड़ों रूपए की राॅयल्टी का नुकसान होने का अनुमान है। कंपनी द्वारा गुडरूडीह के जिस स्थान पर मुरूम की अवैध खुदाई की जा रही है, यदि उक्त स्थान का सीमांकन किया जाए तो करोड़ों रूपए राॅयल्टी चोरी का खुलासा हो सकता है। इस मामले में खनीज विभाग की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता। विभागीय मिलीभगत से कंपनी द्वारा अनुमति से 10 गुना अधिक क्षेत्रफल में अवैध रूप से उत्खनन किया जा चुका है। इतनी अिधक गहराई तक खोदा गया है, कि यदि कोई उसमें गिर जाए तो जीवित बचना मुश्किल है। वन क्षेत्र से जुड़े होने के कारण जंगली पशुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में उन्हें भी इन गड्ढों से गंभीर खतरा उत्पन्न हो चुका है।

उन्होंने कहा कि मुरूम खनन में राॅयल्टी चोरी आैर अवैध उत्खनन इस परियोजना की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। आखिर किसके शह पर कंपनी द्वारा ग़ुडरूडीह सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर इस तरह अवैध मुरूम का उत्खनन किया जा रहा है। शासन - प्रशासन इस करोड़ों रूपए की रायल्टी चोरी में सज्ञान क्यों नहीं ले रहा। सत्ता पक्ष व प्रशासन की चुप्पी इस मामले में मिलीभगत को दर्शा रहा है। इस अवैध उत्खनन से गाँव का पारिस्थितक तंत्र आैर वनों की सुरक्षा खतरे में पड़ गया है।

गुडरूडीह के जिस स्थान पर वर्तमान में मुरूम उत्खनन किया जा रहा है, वह वन विकास निगम क्षेत्र में आता है, तथा उसकी अनुमति भी नहीं ली गई है। बिना अनुमति यहां से दिन-रात मुरूम का अवैध उत्खनन कर शासन को करोड़ों रु. के रायल्टी का चुना लगाया जा रहा है। पारागाँव क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण के लिए यहीं से मुरुम ले जाया गया है। अब उसके आगे अभनपुर क्षेत्र के गाँवों की ओर चल रहे कार्य के लिए यहां से मुरूम ले जाया जा रहा है। जिससे वन क्षेत्र के पेड़ों की अवैध कटाई व मुरूम का अवैध उत्खनन बेरोकटेक जारी है।

Read More

8 वां इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में सुखदेव एवं लक्की यादव होंगे शामिल।

Posted on :20-Apr-2026
8 वां इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में सुखदेव एवं लक्की यादव होंगे शामिल।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दी शुभकामनाएं

महासमुंद : 8 वां इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में का आयोजन बैंगलोर में दिनांक 25 से 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें महासमुंद जिले से 02 खिलाड़ी लक्की यादव एवं सुकदेव शामिल होंगे। लक्की यादव अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी के सम्मिलित होने के लिए विश्व पैरा एथलेटिक्स के मापदंड के अनुसार योग्यता रखते हैं, जिसमें कोच श्री निरंजन साहू एवं गाइड रनर प्रशांत निषाद शामिल होंगे। लक्की यादव पिता श्री कुमार यादव ग्राम तुमाड़बरी महासमुंद में निवास निवासी हैं, जो फॉर्चून नेत्रहीन उ. मा. वि. विद्यालय कर्मापटपर बागबाहराकला बागबाहरा एवं वन विद्यालय सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक महासमुंद में विश्व पैरा एथलेटिक्स के लिए अभ्यास कर रहे हैं।

लक्की यादव के साथ प्रशिक्षक प्रशांत निषाद गाईड रनर एवं ऑफिशियल निरंजन साहू संचालक फॉर्चून फाउंडेशन महासमुंद शामिल होंगे। इससे पहले भी लक्की ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने के साथ ही 2022-23 में 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक एवं 400 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक लगातार भागीदारी निभाते हुए विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में भागीदारी कर रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया हैं। सुकदेव ने जूनियर एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुके हैं।

बंगलौर में आयोजित इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी एशियन पैरा गेम्स 2026 जो कि जापान में आयोजित होगा उसके लिए चयनित होंगे। जिले से सुकदेव से इंटरनेशनल एशियन पैरा गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करने एवं पदक जीतने के साथ ही जापान के लिए चयनित होने की संभावना जताई गई हैं। इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जिले के खिलाड़ियों के चयनित होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन,

अलका नरेश चंद्राकर, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, विश्वनाथ अग्रवाल, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, आकाश जैन, अतुल बग्गा, भोजराम वर्मा, हरीश पांडे, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, किशोर मोहंती, विकास बग्गा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ईश्वरी निषाद, रश्मि साहू, भूपेंद्र पटेल, बीरकिशोर प्रधान, डॉ. सुनील कुमार भोई, चारूलता गजपाल, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

प्राईस सपोर्ट स्कीम के तहत दलहन-तिलहन खरीदी का शुभारंभ

Posted on :20-Apr-2026
प्राईस सपोर्ट स्कीम के तहत दलहन-तिलहन खरीदी का शुभारंभ

संवाददाता: प्रभात मोहंती

ई-समृद्धि पोर्टल में दलहन एवं तिलहन फसलों का पंजीयन 20 अप्रैल तक कर सकते हैं 

महासमुंद : प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम के अतंर्गत रबी वर्ष 2025-26 में दलहन / तिलहन खरीदी का शुभारंभ जिले के 03 उपार्जन केन्द्रों में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसानों द्वारा तिलहन उत्पाद का उपार्जन किया गया। जिसमें कृषि उपज मंडी पिटियाझर महासमुंद में कृषक खोरबाहरा निषाद ग्राम घोडारी द्वारा 7 क्विटल सरसों बीज उपार्जन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चन्द्राकर, उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, जिला नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती गणेश्वरी बंजारे, जिला विपणन महासमुंद से प्रोग्रामर प्रशांत जोशी, समिति प्रबंधक एवं कृषकगण उपस्थित रहे। 

इसी तरह कृषि उपज मंडी बसना के कृषक मोहन नायक ग्राम दलदली द्वारा 15 क्विटल सरसों बीज उपार्जन किया गया। इस अवसर रमेश अग्रवाल, श्रीमती दीपा अरुण साह, बसना सहकारी समिति अध्यक्ष जन्मजय साव उपस्थित रहें। इसके अलावा कृषि उपज मंडी सरायपाली में कृषक पंकज राज पटेल ग्राम कुटेला (1.5 किंव.) एवं सागरचंद पटेल ग्राम केना (01 क्विं.) से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा बड़ी संख्या में कृषक भी उपस्थित होकर योजना का लाभ लेने पहुंचे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल, कृषि सभापति श्रीमती बालमोती पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियो ने सहभागिता करते हुए किसानों को योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मण्डी सचिव, प्रा.कृ.सा. सह. समिति सरायपाली प्रबंधक, कृषि विकास अधिकारी एवं समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा सरसों की गुणवता जांच, तौल प्रक्रिया एवं खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उपस्थित कृषकों को समर्थन मूल्य पर चना 5875 रु प्रति क्विटल, मसूर 7000 रू प्रति क्विटल एवं सरसों 6200 रू प्रति क्विटल पर अपनी उपज बेचने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई तथा पारदर्शी एवं सुचारू रूप से खरीदी व्यवस्था का क्रियान्वयन किया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा खरीदी केन्द्र पर अपनी उपज लेकर पहुंचे।ई-समृद्धि पोर्टल में दलहन एवं तिलहन फसलों का पंजीयन तिथि 20 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई है। उपसंचालक कृषि द्वारा महासमुंद जिले के अंतर्गत सभी 06 उपार्जन केन्द्रों पिटियाझर, सिर्रीपठारीमुड़ा, कोमाखान, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने हेतु आव्हान किया गया है। छ.ग. शासन किसानों की आय बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Read More

नारी शक्ति अधिनियम का विरोध कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता - शिवसेना

Posted on :20-Apr-2026
नारी शक्ति अधिनियम का विरोध कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता - शिवसेना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : शिवसेना के जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को लेकर हुए हालिया घटनाक्रम पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनकी संकीर्ण और नकारात्मक मानसिकता को उजागर करता है, जिसकी शिवसेना कड़ी निंदा करती है। श्री बंजारे कहा कि शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार के आव्हान पर शिवसेना पार्टी  द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।

 श्री बंजारे ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े ऐसे कानूनों का समर्थन हर दल को करना चाहिए तथा इस मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है। जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ने कहा कि यह अधिनियम किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है, जिस पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जबकि कांग्रेस ने दशकों तक महिलाओं के अधिकारों को सीमित रखने का काम किया है।

श्री बंजारे ने विपक्ष से राजनीतिक स्वार्थ छोड़कर ‘मील का पत्थर’ साबित होने वाले कानून का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति विपक्ष के इस रवैये को देख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

Read More

ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Posted on :18-Apr-2026
ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी  पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

912.760 किलो ग्राम (09 क्विटल 12.760 किलोग्राम) मादक पदार्थ गांजा ,कीमत  4 करोड़ 56 लाख ,38 हजार रुपए जब्त।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित चार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त  

केला परिवहन की आड़ में  बोरियो में छुपाकर किया जा रहा था गांजा की तस्करी।

पुलिस को गुमराह करने गांजा तस्कर  फर्जी नंबर प्लेट का भी कर रहे थे उपयोग।

पुलिस की सूचना एवं मुस्तैदी से चेकिंग के कारण गांजा तस्करी को रोकने में मिली सफलता

उड़ीसा से  ले जाकर उत्तरप्रदेश में किया जाना था गांजा सप्लाई।

गांजा तस्कर झारखंड निवासी अब्दुल नईम पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपी के विरुद्ध  एनडीपीएस सहित ,सख्त कार्यवाही करते हुए कूटरचना  की धाराओं के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध। 

पिछले तीन महीने में 72 प्रकरण में कुल 5629.602 किलो (56 क्विटल 29 किलो) गांजा जब्त, 187 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 52 व  135 अन्य राज्यों से।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही।

महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक आईशर प्रो 2059 वाहन (क्रमांक AP 39 TT 4556) में ओडिशा राज्य की ओर से पलसापाली बैरियर की तरफ आ रहा है। सूचक के निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया। 

वाहन चालक से पूछताछ और सघन तलाशी लेने पर वाहन के अंदर लदे केला के बीच, 29 बोरियो में  छुपाकर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) का परिवहन करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मौके से कुल 29 अलग-अलग बोरियों में भरा 912.760 किलोग्राम गांजा (बोरी सहित) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4,56,38,000 रुपये है।आरोपी का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B)(ii)(C) तथा अन्य सुसंगत धाराओं 336(2), 338, 340 BNS के तहत विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

अब्दुल नईम पिता अब्दुल कलीम उम्र 42 वर्ष निवासी मकान नं. 34, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड, केजीएन कॉलोनी, जाकिर नगर, थाना आजाद नगर, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), झारखंड।

जब्त संपत्ति-

 1- 912.760 किलोग्राम गांजा कीमत 4,56,38,000 रुपये।
 2- परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक आईशर प्रो 2059 क्रमांक AP 39 TT 4556 कीमत 10,00,000 रुपये।
 3- 02 नग मोबाइल कीमत 7,000 रुपये। 
 4- 04 नग फर्जी नंबर प्लेट OD 02 DJ 8517 (दो नग) एवं UP 93 CT 8365 (दो नग)।  

कुल जुमला कीमत  4,66,45,000 रुपये (चार करोड़ छियासठ लाख पैंतालीस हजार रुपये)।

Read More

बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :18-Apr-2026
बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रभार क्षेत्र बोलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बोलपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा हुई। इस सभा में बतौर विधानसभा प्रभारी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी शामिल हुए। सभा में योगी आदित्यनाथ ने आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि भयमुक्त पश्चिम बंगाल बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाए। इससे राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और हिंसा, अपराध खत्म होगी। 

Open photo

बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा बोलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा प्रत्याशी दिलीप कुमार घोष के समर्थन में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्रचार प्रसार के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता जान चुकी है कि प्रदेश को विकास की राह में वापस लाना है, भयमुक्त प्रदेश बनाना है तो भाजपा की सरकार बनानी पड़ेगी। टीएमसी की सरकार ने पश्चिम बंगाल की जनता को विकास से दूर रखा है। प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। इससे लोग उनकी सरकार से परेशान हो चुके हैं।

Read More

5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

Posted on :18-Apr-2026
5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में बालाजी प्लांट, बेलसोंडा में भारी मात्रा में जब्त गांजे का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई शासन के दिशा-निर्देशों के तहत हुई।नष्टीकरण अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों से संबंधित कुल 999.200 किलोग्राम (लगभग 10 क्विंटल) गांजा नष्ट किया गया। जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 5 करोड़ 04 लाख 23 हजार 300 रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे। नष्टीकरण से पूर्व सभी जब्त सामग्री का विधिवत भौतिक सत्यापन किया गया था।नष्ट किए गए गांजे से संबंधित प्रकरण जिले के विभिन्न थानों में दर्ज थे। इनमें थाना कोमाखान से 7, बसना से 7, सांकरा से 1, सिंघोड़ा से 2 और पिथौरा से 1 प्रकरण शामिल हैं। इन मामलों में से सिंघोड़ा थाना के 2 प्रकरण वर्ष 2025 के थे, जबकि शेष 16 प्रकरण वर्ष 2026 के हैं, जो कोमाखान, बसना, सांकरा और पिथौरा थानों से संबंधित हैं।

Read More

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार।

Posted on :18-Apr-2026
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के दो आरोपी  गिरफ्तार।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

प्रार्थीया को अधिक पैसो का लालच देकर ईट भट्टे मे काम के लिए ले गये थे उत्तरप्रदेश।

महासमुंद : विवरण-दिनांक 16.04.2026 को प्रार्थिया कामिनी नाग पति प्रकाश गोंड उम्र 20 वर्ष निवासी बस्ती बागबाहरा थाना बागबाहरा आकर बताई कि ग्राम देवरी का भट्ठा सरदार शांताराम साहू एवं तोरण प्रजापति द्वारा 35,000 रुपए एडवांस देकर और अधिक पैसा कमाने का लालच देकर उत्तर प्रदेश ईट भट्ठा ले जाकर दिनांक 10.10.2025 से 11.04.2026 के मध्य बंधक बनाकर दिन-रात काम कर प्रताड़ित करने की लिखित शिकायत आवेदन थाना बागबाहरा मे देने पर प्रार्थिया के आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर

Open photo

आरोपी शांता राम साहू पिता चमरू राम साहू उम्र 56 साल व तोरण प्रजापति पिता गणेश राम प्रजापति उम्र 49 साल दोनों निवासी ग्राम देवरी थाना कोमाखान को आज दिनांक 17.04.2026 को गिरफ्तार कर थाना बागबाहरा मे अपराध क्रमांक  81/26 धारा 143(1)(d), 3(5) बीएनएस ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

महासमुंद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि बाहरी राज्यों में काम दिलाने के नाम पर लुभावने वादों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गिरफ़्तार आरोपी-

01- शांता राम साहू पिता चमरू राम साहू उम्र 56 साल।
02- तोरण प्रजापति पिता गणेश राम प्रजापति उम्र 49 साल दोनों निवासी ग्राम देवरी थाना कोमाखान जिला महासमुंद (छ.ग.)

Read More

जिले में 16 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना

Posted on :17-Apr-2026
 जिले में 16 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

कलेक्टर श्री लंगेह ने भरा  ऑनलाइन स्व गणना प्रपत्र

पहली बार स्व-गणना, स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने की सुविधा 

प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण शुरू

महासमुंद : जिले में भारत की जनगणना की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी हैं। नागरिकों को स्व-गणना का अवसर प्रदान किया गया है। एसई वेब पोर्टल http://se.census.gov.in के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में कोई भी व्यक्ति जनगणना संबंधी निर्धारित बिंदुओं में अपनी जानकारी स्वयं भर सकता है।  जिले में गुरुवार 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू हो गया है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज सुबह  निर्धारित पोर्टल से अपना स्व गणना पत्रक ऑनलाइन भरा ।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए आसान एवं सरल प्रक्रिया के तहत स्व गणना भरने की सहूलियत दी गई है। घर का मुखिया इस फार्म को भर सकते है। एक मोबाइल से केवल  एक ही स्व गणना  फार्म भरा जा सकता है। यह फॉर्म सुबह 6 बजे से रात 12 बजे  तक भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे एक आई डी प्राप्त होगा। जिसे प्रगणक जब आपके घर आएंगे तब बताना होगा ।लेकिन यदि आप यह फॉर्म नहीं भर पाते तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक आपके घर आकर जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय है।

 जिले में चल रहीं जनगणना की तैयारियों के सिलसिले में बुधवार 15 अप्रैल से प्रगणकों एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। तीन चरणों में सभी प्रगणकों व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण पूर्ण होगा।

बेझिझक दें सही-सही जानकारी, पूरी गोपनीयता रहेगी और साक्ष्य के रूप में मान्य नहीं होगी 

 कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिलेवासियों से  अपील की है कि जनगणना के लिये आने वाले प्रगणकों को बेझिझक सही-सही जानकारी दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णत: गोपनीय रहेगी। स्पष्ट प्रावधान है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं होगा। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिये आधार बनते हैं। 
 
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

 भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत  जिले में भी दो चरणों में जनगणना होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य  01 मई से 30 मई 2026 तक किया जायेगा। 
 
 जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रगणक घर-घर जाकर “Census 2027-HLO” मोबाइल एप का उपयोग कर डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे। साथ ही लोगों द्वारा पोर्टल पर स्व-गणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। दोनों तरह से प्राप्त डाटा की बहुस्तरीय जाँच होगी। पहले यह कार्य पर्यवेक्षकों द्वारा किया जायेगा। साथ ही चार्ज अधिकारी भी मैदान में जाकर पुन: सत्यापन कर त्रुटियां ठीक करायेंगे। ग्राम व नगर रजिस्टर का प्रारूप व विषय वस्तु, ग्रामीण व नगरीय चार्ज रजिस्टर, प्रगणक, पर्यवेक्षकों व चार्ज अधिकारियों के कार्य, पर्यवेक्षण व कानूनी शक्तियां इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Read More

सीनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशीप के लिए तुमगांव के शुभांश शर्मा का चयन।

Posted on :17-Apr-2026
सीनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशीप के लिए तुमगांव के शुभांश शर्मा का चयन।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : सीनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशीप (महिला एवं पुरुष) का आयोजन राजगीर स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स बिहार में दिनांक 16 से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया है। जिसमें तुमगांव जिला महासमुन्द से शुभांश शर्मा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। डॉ. सुनील कुमार भोई खेल प्रशिक्षक भोरिंग ने बताया कि दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी सेवन्स प्रतियोगिता में महासमुंद जिला फाईनल में जगह बनाते हुए उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया था। उक्त प्रतियोगिता में शुभांश शर्मा के शानदार प्रदर्शन करने पर उनका चयन बिहार में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

Open photo

इससे पहले भी शुभांश शर्मा ने वर्ष 2023 में जूनियर नेशनल रग्बी चैंम्पियनशीप पुणे, महाराष्ट्र में भागीदारी किया है, वर्ष 2024 में सीनियर नेशनल भुवनेश्वर ओडिशा में भागीदारी किया है, वर्ष 2024 में राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता 19 वर्ष में पटना बिहार में भाग ले चुके हैं। उनके परिवार से हर्ष शर्मा, सुनील शर्मा द्वारा प्रतियोगिता के लिए सहयोग किया जाता रहा है एवं रिवर्डल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद के प्राचार्य पूजा शर्मा एवं कौनैन अहमद का विशेष सहयोग रहा है। शुभांश शर्मा विगत 4 वर्षों से तुमगांव खेल मैदान में डॉ. सुनील कुमार भोई के मार्गदर्शन में खेल कौशल का ट्रेनिंग लेते रहे हैं।

सीनियर राष्ट्रीय रग्बी सेवंस चैंपियनशीप में चयन होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव एवं पार्षद, महासमुन्द जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, डॉ. अयाज अहमद, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, पोखन ढीढी, प्राचार्य भोरिंग कमलेश्वरी साहू, डोलेश होता, कामता प्रसाद साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, इंद्राणी भास्कर, जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर, सेवन साहू, निमेष मन्नाडे, अभिषेक नेहरू, लिशांसु साहू, जिला संघ के खिलाड़ि़यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Read More

IPL सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश ।

Posted on :17-Apr-2026
IPL सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश ।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

थाना बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली, भंवरपुर में पुलिस टीमों  ने दी दबिश।

9 बड़े बुकी गिरफ्तार: पुलिस की विशेष टीमों ने दबिश देकर सट्टा सिंडिकेट के 9 मुख्य खिलाड़ियों को किया गिरफ्तार।
  
लाखों के ट्रांजेक्शन के सबूत जप्त

मोबाइल फोन्स (iPhone, Vivo, Oppo) में PhonePe और UPI के जरिए 03 लाख से अधिक का online सट्टा लेन देन के मिले है पुख्ता प्रमाण।

सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के तहत की गई है कार्यवाही ।

संगठित अपराध की भी धाराएं जोड़ी जाकर, की गई है सख्त कार्यवाही।

5 पृथक पृथक टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार  पर की गई है कार्यवाही।

महासमुंद : जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ महासमुंद पुलिस का अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है।  थाना बसना, चौकी भंवरपुर पुलिस द्वारा भंवरपुर चौक से गिरफ्तार किए गए ऑनलाइन सटोरिए योगेश्वर देवांगन से हुई पूछताछ में एक बड़े सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ था। आरोपी के मेमोरेंडम कथन में महासमुंद जिले के 11 अन्य बड़े सटोरियों के नाम सामने आए थे। इन खुलासों के तुरंत बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और नामजद आरोपियों की धरपकड़ हेतु जिले के विभिन्न स्थानों भंवरपुर, बसना, पिथौरा और सांकरा  पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई। पुलिस की इस त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई में सट्टा नेटवर्क के 9 मुख्य आरोपियों जो ऑनलाइन IPL सट्टा खेलने और खिलाने के अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल थे। 

जिन्हे गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। थाना बसना में सभी गिरफ्तार 9 आरोपियों के विरुद्ध धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है एवं 03 फरार आरोपियों  की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और एवं उनके बैंक खातों व संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस कि आम जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा/जुआ गतिविधि में शामिल, ऐसी गतिविधियों की गुप्त सूचना “शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद”  व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर-9479229939 पर पुलिस को तुरंत दें।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

1- योगेश्वर देवांगन (निवासी भंवरपुर)।
2- नरेंद्र पटेल (निवासी- भंवरपुर)।
3- उमाशंकरपति (निवासी- बारपेलाडीह थाना बसना)।
4- शरीफ खान (निवासी- वार्ड क्र. 14, आदर्श नगर, बसना)।
5- पार्थो डे (निवासी- वार्ड नं. 05, बसना)।
6- रवि अग्रवाल (निवासी- पिथौरा)।
7- बाबूलाल मानिकपुरी (निवासी- नवरंगपुर)।
8- नोहर राम पटेल (निवासी- सांकरा)।
9- राजा माटा (निवासी- पिथौरा)।

जप्त सम्पत्ती-

01- कुल 11 मोबाइल फ़ोन कीमती 01 लाख 10 हजार रुपए    लगभग। 
02- UPI के माध्यम से प्राप्त किया 3 लाख से अधिक का online सट्टा लेन देन रिकार्ड।

Read More

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही।

Posted on :16-Apr-2026
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

05 लाख रुपये कीमत के 10.100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त।

अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार।

दोनो तस्कर तखतपुर जिला ‍बिलासपुर के निवासी, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन पल्सर NS 125 क्रमांक CG10BV9853 किमती 50,000 रूपया, 02 नग मोबाईल कीमती 10,000.रूपये कुल जुमला 05 लाख 60 हजार रूपये की सम्पत्ती जप्त।

पिछले तीन महीने में 71 प्रकरण में कुल 4716.842 किलो (47 क्विटल 16 किलो) गांजा जब्त, 186 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 52 व  134 अन्य राज्यों से।

महासमुंद : जिले में  मादक पदार्थों के परिवहन,बिक्री,एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन,तथा अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है की जरिये मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग पल्सर NS 125 क्रमांक CG10BV9853 में सवार ओड़ीसा राज्य की ओर से गांजा लेकर जा रहे है। सूचना पर घेराबंदी कर पुछताछ एवं वाहन एवं रखे सामग्री की जाँच करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा ले जाते पाया गया।

जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 10.100 किलो ग्राम गांजा कीमती 5,00,000.रूपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन पल्सर NS 125 क्रमांक CG10 BV 9853 कीमती 50,000 रुपये तथा 02 नग मोबाईल कीमती लगभग 10,000 रुपये कुल जुमला कीमती करीब 05 लाख 60 हजार रूपये की संपत्ति को जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20 (b)(ii)(B) का अपराध थाना बसना में दर्ज किया जाकर ,दोनों आरोपियो को विधिवत गिर० किया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

गिरफतार आरोपियो का नाम-

1 भोजराज उर्फ रामू ठाकुर पिता विनोद ठाकुर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 03 टिकरीपारा राम नगर रोड तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर। 
2  आकाश उर्फ अक्कु ठाकुर पिता रवि सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 03 टिकरीपारा राम नगर रोड तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छग। 

जप्त सम्पत्तीः-

01- 10.100 किलो गांजा कीमती 5,00,000 रूपये।
02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन (पल्सर NS 125 क्रमांक CG10 BV 9853 कीमती 50,000 रुपये ।)
03- दो नग मोबाईल कीमती करीब 10,000 रुपये।

कुल जुमला जप्त सम्पत्ती कीमती 05 लाख 60 हजार रूपये।

Read More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संबंधित पत्र के लिए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Posted on :16-Apr-2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम संबंधित पत्र के लिए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर 16–18 अप्रैल को महत्वपूर्ण चर्चा प्रस्तावित है, जो नीति-निर्माण में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इसी परिपेक्ष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सांसद, विधायकों को पत्र लिखकर इस अधिनियम के बारे में जानकारी साझा किया एवं इस अधिनियम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने कहा है। 

इस पत्र के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा प्रेषित पत्र के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपने संसद के विशेष सत्र एवं उसमें प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन विधेयक पर जो विचार साझा किए हैं, वे न केवल प्रेरणादायक हैं, बल्कि देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक दृढ़ संकल्प का प्रतीक भी है। यह विधेयक देश की मातृ शक्तियों को सशक्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयास निश्चित ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि आपके नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मातृशक्ति के सम्मान में अहम निर्णय

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मातृशक्ति के सम्मान में यह केंद्र सरकार की दूरगामी पहल है। लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए मातृ शक्तियों की भागीदारी महत्त्वपूर्ण है। इस अधिनियम के लिए विधायक श्री सिन्हा ने केंद्र सरकार का आभार जताया है।

Read More

सांसद रूपकुमारी चौधरी की मौजूदगी में वार्ड 25, 26, 30 में BJP का “गांव चलो, घर चलो” अभियान संपन्न

Posted on :15-Apr-2026
सांसद रूपकुमारी चौधरी की मौजूदगी में वार्ड 25, 26, 30 में BJP का “गांव चलो, घर चलो” अभियान संपन्न

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, घर चलो" अभियान के अंतर्गत वार्ड न 25,26,30 के मुख्य अतिथि रूप में महासमुंद लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी थी एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा लाभार्थियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।

जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित वार्ड 25 के पार्षद एवं पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष श्री भाऊ राम साहू , मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का , कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमन वर्मा  वार्ड नंबर 26 के पार्षद पीयूष साहू , मनीष बंसल , सोनाधर सोनवानी , पार्षद चंद्रशेखर बेलदार, राजेंद्र  चंद्राकर , बादल मक्कड़ , प्रशांत श्रीवास्तव , गोविंद ठाकुर , खुशाल श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 30 के पार्षद धनेश्वरी सोनाधार सोनवानी , जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर , प्रदेश कार्यकारणी निरंजना शर्मा, अल्पसंरक सुरेखा कंवर , शहर मंडल मंत्री लक्ष्मी साहू , पार्षद कल्पना सूर्यवंशी , पार्षद भारतीय राजेंद्र चंद्राकर  , पार्षद प्रीति बदल मक्कड़ , युवा मोर्चा मंत्री गीतिका सोनी  आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

राज्य स्तरीय सब-जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता बिलासपुर में शामिल हुए भोरिंग महासमुंद के खिलाड़ी।

Posted on :15-Apr-2026
राज्य स्तरीय सब-जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता बिलासपुर में शामिल हुए भोरिंग महासमुंद के खिलाड़ी।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में।   

महासमुंद : राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बेसबॉल संघ बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल बिलासपुर में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले की सब-जूनियर बालक एवं बालिका टीम शामिल हुई। महासमुंद जिले से ग्रामीण क्षेत्र के सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिसमें अछोला, ग्राम पंचायत भोरिंग के खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास करते हुए टीम में जगह बनाई।

Open photo

बालिका टीम में शालिनी मानिकपुरी, उमेश्वरी साहू, केशरी साहू, दुर्गा साहू, दीपशिखा साहू, तन्नू साहू, कविता साहू, नीतू नेहरू, हेमलता, अवनी निषाद एवं मैनेजर ममता धीवर, गीतांजलि साहू आदि शामिल हुए तथा बालक टीम में गगन साहू, अशद अंसारी, आशीष टंडन, अनुज सोनवानी, अमन देवदास, अनुराग ढ़िढ़ी, हिमांशु ढ़िढ़ी, हर्षराज ढ़िढ़ी, रितेश साय, कमलेश टंडन, निखिल भारती टीम मैनेजर निमेश मन्नाडे, अभिषेक निर्मलकर, सेवन साहू, अभिषेक नेहरू आदि शामिल हुए। प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया की बेसबॉल खेल का अभ्यास साल भर शासकीय हाई स्कूल मैदान भोरिंग एवं तुमगांव खेल मैदान में किया जाता हैं, जिसमें आसपास ग्रामीण क्षेत्र से एवं नगर पंचायत तुमगांव के बच्चे बेसबॉल खेल की बारीकियों को सीखने के लिए आते हैं।

विगत वर्ष जिले के खोमन निषाद ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया है एवं 34 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी किया। राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता बिलासपुर में शामिल होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी, ओसराम ढीढी, झाड़ू राम साहू, डॉ. तुलसी राम साहू, जनकु राम साहू, प्रियंका लवेश ढीढी, कमलेश्वरी साहू प्राचार्य भोरिंग एवं समस्त स्टाफ, समस्त व्यायाम शिक्षक जिला महासमुंद, समस्त खेल संघ एवं खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

Previous123456789...7475Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution