× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

  • छत्तीसगढ़
    बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

    5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

    महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के दो आरोपी  गिरफ्तार।

    महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 15 अप्रैल 2026

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 15 अप्रैल 2026

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous123456789...7273Next

जनगणना 2027 संपादित किए जाने हेतु प्रशिक्षण आयोजित

Posted on :21-Mar-2026
जनगणना 2027 संपादित किए जाने हेतु प्रशिक्षण आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

प्रथम चरण में मकान सूचीकरण 1 मई से 31 मई तक किया जाएगा

द्वितीय चरण फरवरी 2027 में

सफल जनगणना के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक - कलेक्टर

महासमुंद : जनगणना 2027 को संपादित करने हेतु जिले में जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला गणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, जनगणना प्रशिक्षक अशोक मिश्रा, संयुक्त निदेशक, जनगणना कार्यालय रायपुर, सहायक संचालक मनोज कुमार महिलांगे, जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व), समस्त चार्ज अधिकारी ग्रामीण से तहसीलदार एवं नगरीय से मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा उनके डीलिंग स्टाफ उपस्थित हुए।

जनगणना 2027 को संपादित करने हेतु जनगणना निदेशालय रायपुर के प्रशिक्षक अशोक मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल होगा, जनगणना 2027 को दो चरणों में संपादित किया जाना है। प्रथम चरण का कार्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई-2026 से 31 मई-2026 तक एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में संपादित कराया जाएगा। जनगणना का कार्य अति महत्वपूर्ण होने के कारण समय पर पूर्ण करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना 2027 को  ¼CMMS½  पोर्टल पर मकान सूचीकरण ब्लॉक निर्माण  ¼HLBC½ वेब एप्लिकेशन में बनाना एवं  ¼CMMS½ पोर्टल में प्रगणक एवं पर्यवेक्षको की यूजर आई. डी. जनरेट करने का कार्य 31 मार्च 2026 तक अनिवार्यतः पूर्ण कर लें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रगणकों के प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक चार्ज ऑफिसर कार्यालय के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आगामी सप्ताह में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से संपादित कर लें। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स द्वारा ही तहसील मुख्यालयों में प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, संपूर्ण कार्य की ऑनलाइन सॉफ्टवेयर एवं ¼CMMS½ पोर्टल द्वारा पर्यवेक्षण की सुविधा होगी। जिला जनगणना अधिकारी मनोज कुमार खाण्डे द्वारा प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Read More

एक साल में विकास शून्य: निखिलकांत साहू के कार्यकाल पर विपक्ष का बड़ा हमला

Posted on :21-Mar-2026
एक साल में विकास शून्य: निखिलकांत साहू के कार्यकाल पर विपक्ष का बड़ा हमला

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी प्रतिपक्ष नेता नानू भाई पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्शद पवन पटेल भाजपा पार्शद गण श्रीमति सुनैना पप्पू ठाकुर सीता ठोन्डेकर जरीना हफीज कुरैषी माखन पटेल कल्पना सूर्यवंषी माधुरी धनीराम साहू प्रीति बादल मक्कड़ निष्चय चन्द्राकर चन्द्रषेखर बेलदार भारती राजू चन्द्राकर भाऊराम साहू पियूश साहू षुभ्रा षर्मा धनेष्वरी सोनाधर सोनवानी ने न.पा. अध्यक्ष निखिलकांत साहू द्वारा 1 वर्श के कार्यकाल की उपब्लिध पर प्रतिक्रिया व्यकत करते हुए कहा कि उनके 1 वर्शीय कार्यकाल में कोई नया विकास नहीं हो पाया जो भी काम हुए वे पुराने कार्यकाल के स्वीकृत व वर्क आडर वाले कार्य ही चालु है तथा पार्शद निधि के राषियों का ही काम हुआ है पारदर्षिता की बात करना सरासर गलत है

10 दिन पहले ही देख चुके हो कि उनके राज मे ठेकेदार लाखोंलीटर पानी का दोहन बेधड़क कर रहे है भ्रश्टाचार कम होता तो आज नगरपालिका आर्थिक तंगी से नहीं गुजरती कर्मचारियो के वेतन के लाले पड़े है 3-3 माह से वेतन भुगतान नही हो रहा है राज्य सरकार ने 2.5 करोड़ की राषि वेतन भुगतान के लिए साल भर में 2 बार किया गया तब कही जाकर कर्मचारियो का भुगतान हुआ है पालिका के कर्मचारी भयभीत है पालिका के सभी विभाग में अपने लोगों को प्लेसमेंट से बैठा दिया गया है

जिसके कारण कर्मचारी आक्रोषित है उन पर विष्वास की कमी आयी है जन्म मृत्यू प्रमाण पत्र विभाग मे षहर के नागरिक परेषान है कई बार लोगो से सुना गया है की पैसे की मांग की जाती है उसी तरह षहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है हाईवे की नालीयों के स्लेबों को तोड़ कर जो स्लेब लगाये है वे घटीया स्तर के हे बताने की जरूरत ही नही स्लेब खुद ही दिख रहे है की मोहन जोदडो के कार्यकाल का स्लेब लगा है कई बडी नालियों के स्लेब टूटे पडे है अभी हालही मे महामाया मंदिर के पास बडी नाली मे महिला गिर गई कभी भी बडी जन हानी हो सकती है उसी तरह षहर मे जोभी निर्माण हो रहे है कही पर भी गुणवत्ता नही देखी जा रही है रोड नाली बनने के बाद पानी से क्यूरिंग नही हो रही है जिसके कारण रोड पर धुल उड रहे है  न.पा. अध्यक्ष ने जो महत्वपूर्ण उपलब्धि हुई उसे छिपाया है

1 वर्श के कार्यकाल मे लगभग 125 गरीबों के प्रधानमंत्री आवास निर्माण हुऐ है जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार  से 350 लाख रूपये की राषि प्राप्त हुई गरीब जनता को लाभ हुआ है सफाई व्यवसथा के लिए जो भी फंड आ रहा है केन्द्र व राज्य से ही आ रहा है षहर के उद्यानों कि हालत और जर्जर होती जा रही है बच्चो की झुले,फिसल पट्टी टुटे हुए है कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है टाउन हाल व संकराचार्य भवन की हालत खस्ता है जिसपर ध्यान नहीं दिया गया पानी की सम्स्या पुरे साल बनी रही लोगों के घरो में लगे नलों में कई दिन तक पानी नहीं पहुचा है विकास के नाम पर षहर पिछले 1 साल से षुन्य है कांग्रेस ने नगरपालिका चुनाव मे षहर के लिए जो भी घोशणएं कि थी वह षुरू ही नहीं हुआ है वाहनों के डीजल में पिछले कार्यकाल के तुलना किया जाना गलत है

क्योकि न.पा. अध्यक्ष स्वंय पिछले कार्यकाल मे नगरपालिका के मंत्री मण्डल के हिस्सा थे इस पर बोलकर वे स्वंय अपने को नहीं बचा सकते है प्रकाष व्यवसथा षहर में चरमराई हुई थी छ.ग.षासन के नगरीय प्रषासन मंत्री अरूण साव विधायक योगेष्वर राजू सिन्हा के प्रयासों को धन्यवाद देना होगा कि उन्होनें पार्शदो को पार्शद निधि से प्रत्येक वर्श 25 प्रतिषत राषि प्रकाष व्यवस्था मे खर्च करनें की अनुमति दी जिसके कारण पार्शद बल्ब खरीद कर विद्युत पोलों मे लगायें है ।

Read More

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू का 1 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

Posted on :20-Mar-2026
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू का 1 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने अपने एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पत्रकारों के समक्ष पेश किया। इस रिपोर्ट कार्ड में एक चौकाने वाला तथ्य सामने आया है जिसमें पिछले चार वर्षो के दौरान नगर पालिका में उपयोग होने वाले वाहनों में डीजल के नाम पर लाखों का खेल हुआ है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि पहले के पदाधिकारियों ने क्या पालिका के पैसों को युही लुटने दिया, या कर्मचारियों ने जमकर दुरूपयोग करते हुए आर्थिक लाभ प्राप्त किया है।

पत्रकारों को जो जानकारी वाहन विभाग का उपलब्ध कराया गया है उसमें बताया गया ह ै कि पालिका में पूर्व के वर्षो में जहां कम वाहन उपयोग हो रहा था लेकिन खर्च काफी हुआ। नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कार्यकाल वर्ष 25-26 में जहां एक वर्ष का डीजल व्यय 29 लाख 33 हजार 878 रुपए है वही वित्तीय वर्ष 21-22 में डीजल व्यय 72 लाख 34 हजार 836 रुपए, वर्ष 22-23 में 76 लाख 38 हजार 412 रुपए, वर्ष 23-24 में 79 लाख 32 हजार 617 रुपए, वर्ष 24-25 में 62 लाख 97 हजार 674 रुपए खर्च हुआ है। इस संबंध में जब पत्रकारों ने सवाल उठाया कि क्या यह भ्रष्टाचार के दायरे में नही आता, तो उन्होंने कहा कि पहले क्या हुआ इस पर मै नही जाता बल्कि हमारे सभी पार्षद, सभापति और टीम ने पारदर्शिता के साथ काम किया है जिसका नजीता हमें सकारात्मक रूप में प्राप्त हुआ है जो हमारे परिषद की उपलब्िध है और सुरक्षित जनता का खजाना के रूप में इसे लेते है।

Open photo

पालिका डिजिटल दिशा में अग्रसर हो रहा है। उन्होंने वाहन विभाग की जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका में पहले 16 वाहन संचालित था जो बढ़कर अब 25 वाहन हो गई है। परिषद ने एक जेसीबी मशीन क्रय की है वर्तमान में 4 जेसीबी कार्यरत है। वाहनों की सं या बढ़ने से सफाई की व्यवस्था सुढृढ हुई है। इसी तरह 9 टिपर वाहनों में केवल 4 ही चल रहे थे अब पूरे 9 संचालित हो रहे है। इसी तरह 14 जर्जर पड़े टैंकरों को मर मत कराकर संचालित किया जा रहा है जिसके कारण टैंकरों की सं या 21 हो गई है। हमने वाहन विभाग को अधिक पारदर्शी बनाते हुए वाहनों के सुनियोजित उपयोग की व्यवस्था लागू की है जिसके कारण वाहनों की सं या बढ़ने के बावजूद डीजल व्यय में नियंत्रण संभव हुआ। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर गर्व के साथ यह कहा जा सकता है कि यह अवधि जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के नए आयम स्थापित करने वाली है। पालिका के विकास कार्यो के लिए राशि उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासमुंद नगरपालिका किसी भी नगरीय निकाय से पीछे नही है बल्कि अपने कार्यो और नवाचार के कारण समुचे प्रदेश में अपनी पहचान और स मानजनक स्थान प्राप्त कर रहा है।

निजी टेंकर को जल देने के आरोप नपा उपाध्यक्ष द्वारा लगाए जाने पर उन्होंने इसे निराधार बताया और कहा कि बिना दस्तावेजों के अपने मन से दर तय कर आरोप लगाया गया है, पानी देने का रजिस्टर मेनटेंन है। उन्होंने उद्यानों में बेहतर तरीके से कार्य योजना बनाकर अमल में लाने की बात कही साथ ही यह भी बताया कि प्रदेश में यह पहली पालिका है जिसने करीब साढ़े 3 से 4 सौ अवैध नल कनेक्क्षन को वैध में बदलने के लिए कार्य किया और उन लोगों से शुल्क लेकर रिकार्ड करवाया। सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही और कहा कि बड़ी नालियों की सफाई उनके कार्यकाल में की गई है।

वही लोनिवि द्वारा भी नगर के विकास के साथ ही चौक-चौराहों के सौंर्दयीकरण के लिए कार्य बनाए जाएगा। जल विभाग द्वारा आबाध पेयजल आपूर्ति के लिए फिल्टर प्लांट में दो नग अतिरिक्त मोटर खरीदकर 4 मोटर पंप की व्यवस्था की गई है अब यदि कोई पंप खराब हो जाए तो भी पेयजल आपूर्ति पर कोई फर्क नही पड़ेगा। उन्होंने डिजिटल नगरपालिका की ओर बढ़ते कदम पर कहा कि नगरवासियों की सुविधा के लिए मकान टैक्स, नल टैक्स का भुगतान क्युआर कोड के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान सभापति गण ज्योति रिंकू चंद्राकर , सूरज नायक, जितेन्द्र धु्रव, ईश्र्वरी भोई, पार्षद गण जय देवगन, गुलशन साहू, ओमिन कागजी, मुस्ताक खान, चंद्रशेखर बेलदार, भाऊराम साहू, सीता टोंडेकर, धनेश्र्वरी सोनवानी, राहुल आवड़े, नीरज चंद्राकर, कल्पना सूर्यवंशी, धनेन्द्र चंद्राकर, माधुरी धनीराम यदु आदि उपस्थित थे।

Read More

बीटीआई रोड घोटाला उजागर: ठेकेदार ने लाखों लीटर पानी बिना अनुमति उठाया, नपा हरकत में

Posted on :20-Mar-2026
बीटीआई रोड घोटाला उजागर: ठेकेदार ने लाखों लीटर पानी बिना अनुमति उठाया, नपा हरकत में

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : बी.टी.आई. रोड मे निर्माणाधीन रोड नाली ठेकेदार द्वारा लाखो लीटर पानी बिना न.पा. के जानकारी के ले जाने वाले मामले को उजागर करने के बाद न.पा. अधिकारी कार्यापालन अभियन्ता लोक निमार्ण विभाग उपसंचालक नगरीय प्रषासन रायपुर को ज्ञापन में न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी पार्शद पियुस साहू भाजपा नेता षरद मराठा ने सौंपते हुये षीघ््रा कठोर कार्यवाही की मांग की है राठी ने कहा कि दिन दहाड़े 4 माह से पानी का दोहन पालिका को बिना कोई षुल्क जमा के किये जा रहा था अब जब नगरपालिका के जानकारी में आने के बाद कोई कठोर कार्यवाही ठेकेदार के खिलाफ नहीं कि जा रही है बल्कि ठेकेदार को बचाने में लगे हुये है एक तरफ पालिका आर्थिक संकट से गुजर रही है

कर्मचारियों के वेतन भुगतान नहीं कर पा रही है राज्य सरकार ने दो बार 2.5 करोड़ राषि जारी कर तन्खवा कि व्यवसथा कराई व नगर पालिका के जलप्रभारी को फुर्सत नही है कि मौके पर जा के पंचनामा करे चैकी दार से पुछताछ करे अगर ऐसा ही रहा तो बर्दास्त नही करेंगे नगरपालिका जनता द्वारा निवार्चित जन प्रतिनिधियों कि संस्था है यहां पर पाई पाई का हिसाब लिया जावेगा कार्यवाही नहीं किये जाने पर मुख्यमंत्री नगरीय प्रषासन मंत्री एवं सचिव को लिखित मे षिकायत के साथ साथ भाजपा के सभी पार्शद नगरपालिका के खिलाफ जन आंदोलन किये जाने कि बात कही है पालिका के जिम्मेदार लोग लिपा पोती करना बंद करें लोक निमार्ण विभाग से कहा गया कि ठेकेदार को भुगतान करने के पहले नगरपालिका में पानी का पैसा पेनाल्टी के साथ जमा कराये और पालिका से अनापत्ती प्रमाण प्रत्र के बाद ही भुगतान करें नगरपालिका के सी एम ओ से कहा गया कि पानी चोरी की लिखित रिर्पोट ठेकेदार व संलिपत लोगो के खिलाफ थाने मे दर्ज कराये ।

Read More

जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी

Posted on :20-Mar-2026
जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

बुकिंग हेतु नंबर जारी

कलेक्टर ने  सतत निगरानी हेतु राजस्व और खाद्य विभाग की दल गठित की

महासमुंद : जिले में एलपीजी गैस सिलेण्डर की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जिला प्रशासन एवं विभाग द्वारा लगातार सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।  वर्तमान में जिले में कुल 17 गैस एजेंसियां संचालित है  जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं गैस सिलेण्डर उपलब्ध करायी जा रही है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश में विभाग द्वारा जिले के गैस एजेसियों को बैठक में निर्देशित किया गया है कि जो हितग्राही गैस सिलेण्डर लेने आ रहे हैं उन्हें बुकिंग ऑर्डर के आधार पर प्राथमिकता के तौर पर उनको गैस सिलेण्डर उपलब्ध करायें। जिला प्रशासन द्वारा जिलें में गैस सिलेण्डर की उपलब्धता सुनिश्चत करने हेतु ऑयल कंपनी से लगातार समन्वय कर गैस सिलेण्डर की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा रहा है।

कस्टमर के बुंकिग करने की समस्या आ रही है के संबंध में ऑयल कंपनी द्वारा भी उपभोक्ताओं के एलपीजी सिलेण्डर बुंकिंग हेतु जारी नंबर के साथ-साथ अन्य अतिरिक्त्त नंबर जारी इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा नंबर-8927225667 और 8391990070 जारी किया गया है, जिसमें जाकर उपभोक्ता अपना गैस बुकिंग करा सकते हैं। सिलेण्डर की सुचारू रूप से डिलीवरी के संबंध में सभी गैस एजेंसियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम से समन्वय कराकर वितरण कराया जा रहा है। ऐसे उपभोक्ता जो स्वयं गैस एजेंसी / गोदाम में आकर गैस सिलेण्डर प्राप्त करते हैं उन्हें डिलीवरी चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है।

गैस एजेंसियों के डिमांड के आधार पर ऑयल कंपनी द्वारा लगातार गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को डिलीवरी देतु निर्धारित समायवधि के अंदर ही उपभोक्ताओं को डिलीवरी हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में गैस सिलेण्डर की उपलब्धता एवं रुचारू वितरण की नियमित निगरानी एवं मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी  सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव को नियुक्त  किया गया है तथा विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग का दल गठित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों से अपील की जाती है कि वे गैस सिलेण्डर में कमी संबंधी भ्रम / अपवाहों को ध्यान न दें तथा भ्रम में आकर अनावश्यक लाईन में लगने अथवा घरों में सिलेण्डरों की स्टॉक जमा करने की आवश्यकता नहीं है एवं आवश्यकता पड़ने पर ही गैस की बुकिंग कराकर गैस सिलेण्डर प्राप्त कर सकते हैं।

Read More

एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted on :20-Mar-2026
एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त

संवाददाता: प्रभात मोहंती

नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 9926545105 जारी

महासमुंद : कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के परिपालन में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिले में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 9926545105 निर्धारित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

Open photo

इस हेतु सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह टीम महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंडों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी करेगी।

गठित दल द्वारा घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी साप्ताहिक प्रतिवेदन जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि व्यवस्था की निरंतर समीक्षा की जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Read More

कार मे मिला 21.089 किलोग्राम ,चांदी के विभिन्न आभूषण ,कीमत 54 लाख 60 हजार रुपये

Posted on :18-Mar-2026
कार मे मिला 21.089  किलोग्राम ,चांदी  के विभिन्न आभूषण ,कीमत 54 लाख 60 हजार रुपये

संवाददाता: प्रभात मोहंती

थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही

वाहन में सवार व्यक्ति को आभूषण के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस किया गया जारी।

वैध दस्तावेज के अभाव में, कार एवं आभूषण सहित जुमला जप्ती किमत 59 लाख 60 हजार रूपये।

महासमुन्द : संपूर्ण जिले मे  अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध हथियार,सामग्रियों के परिवहन रोकथाम हेतु स्थायी चेक पोस्ट एवं  मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर आने जाने वाले  छोटे, बड़े एवं संदिग्ध वाहनों की सघन जांच कार्यवाही की जाती है । दिनांक 17.03.2026 को टेमरी नाका में वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान खरियार रोड उड़िसा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की सेलेरियो कार क्रमांक सीजी 04 पीवाय 7882 को रोककर चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम टिकेश कुमार साहु पिता स्व.गिरवर लाल साहू उम्र 38 वर्ष साकिन बाना थाना उरला  जिला रायपुर (छ.ग.) व दूसरे सवार व्यक्ति ने अपना नाम विरेन्द्र प्रधान पिता स्व. दुर्योधन प्रधान उम्र 50 वर्ष साकिन  वार्ड न. 56 मठपारा रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ.ग.) का होना बताये।

कार की तलाशी पर, बीच सीट में तीन बैग मे रखे सामान के संबंध में पुछताछ करने पर बैग के अंदर विभिन्न प्रकार के चांदी के फैंसी आभूषण रखना तथा उड़िसा से रायपुर लेकर जाना बताया। उक्त वाहन में  रखे तीनो बैगों की तलाशी लेने पर बैग के अदंर 10 प्लास्टिक डिब्बा में विभिन्न प्रकार के चांदी के फैंसी आभूषण कुल 41 पैकेट सहित वजनी 21.089 किग्रा, जिसकी कीमत 54 लाख 60 हजार रूपये का होना पाया गया।

उक्त चांदी के आभूषण रखने ,परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील किया गया। नोटिस पर विरेन्द्र प्रधान एवं टिकेश कुमार साहू द्वारा  संतोषप्रद वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर   गवाहों के समक्ष जब्ती की कार्यवाही की गई है।

जप्त संपत्ति-

01. एक सफेद रंग की मारूति सेलेरियो क्रमांक सीजी 04 पीवाय 7882 , कीमती 5 लाख रूपये। 
2. वाहन का आर.सी. बुक।
03. विभिन्न प्रकार के चांदी के फैंसी आभूषण वजनी  21.089 किलोग्राम।  कीमती करीबन 54 लाख 60 हजार रूपये को जप्त किया गया। 

जुमला जप्त संपत्ति-

 59 लाख 60 हजार रूपये।      

 संपत्ति जिनसे जब्त की गई - 

01. विरेन्द्र प्रधान पिता स्व. दुर्योधन प्रधान उम्र 50 वर्ष पता  वार्ड न. 56 मठपारा थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छग)
02. टिकेश कुमार साहु पिता स्व. गिरवर लाल साहू उम्र 38 वर्ष साकिन बाना थाना उरला जिला रायपुर (छग)।

Read More

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

Posted on :18-Mar-2026
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 01 आरोपी एवं 01अपचारी बालक सहित कुल 2 अंतरराज्यीय तस्कर थाना सिंघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में। 

3 लाख 50 हजार कीमत का 07 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त। 

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर लगातार कार्यवाही । 

दोनो तस्कर मध्यप्रदेश के निवासी, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में। 

गांजा परिवहन में प्रयुक्त KTM मो0सा0बिना नंबर कीमती 75,0000 रूपये,  गांजा 07 किलोग्राम किमती 03,50,000/- रुपये एवं 01 नग मोबाईल कीमती 5,000 रूपये , कुल जुमला 4 लाख 30 हजार /- रूपये जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही। 

महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक बिना नंबर कि KTM मो0सा0में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर दो व्यक्ति आ रहे है कि सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक बिना नंबर कि KTM मो0सा0 आया जिसमें बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम पारस लोधी पिता लल्लू लोधी उम्र 18 साल 02 माह साकिन शाही नाका रोड त्रिपुरी वार्ड शाही नाका पुरूवा थाना गढा जिला जबलपुर म0प्र0, 02 विधि  से  संघर्षरत बालक होना बताये, पूछताछ करने पर मोटर सायकल के बीच सीट में रखे बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को कंटामाल उडिसा से जबलपुर मध्यप्रदेश ले जाना बताये ।

जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 07 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 3,50,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर की  KTM मो0सा0 किमती 75,000/-रू, एवं 01 नग मोबाईल कीमती 05,000 रूपये, व कुल जुमला 04,30,000/- रूपये को जप्त किया गया है।  उक्त अपराध कृत्य एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से एक आरोपी को विधिवत गिर० किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

 यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई ।

जप्त सम्पत्तीः- 

 01. 07 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त , कीमत 3,50,000/- रुपये।  

 02 . परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक बिना नंबर की KTM मो0सा0 कीमती 75,,000 रूपये, एवं 

 03. 01 नग मोबाईल कीमती 05,000 रूपये, कुल जुमला 4,30,000/- रूपये 

 गिरफतार आरोपियो का नाम- 

 परिवहनकर्ता 

 01-  पारस लोधी पिता लल्लू लोधी उम्र 18 साल 02 माह साकिन शाही नाका रोड त्रिपुरी वार्ड शाही नाका पुरूवा थाना गढा जिला जबलपुर म0प्र0
02. विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

Read More

कांकेर पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क” अभियान की तर्ज पर “संवाद” नाम से महासमुंद जिले में भी इसे लागू किया जा रहा है।

Posted on :18-Mar-2026
कांकेर पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क” अभियान की तर्ज पर  “संवाद” नाम से महासमुंद जिले में भी इसे लागू किया जा रहा है।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अब पुलिस को व्हाट्सएप्प पर भेज सकेंगे अपनी शिकायत या अवैध गतिविधियों से संबंधित गुप्त सूचना

शिकायत हेल्प डेस्क में शिकायत करने अथवा सुचना देने हेतु मोबाइल नंबर-9479229939 पर “Whatsapp” में मैसेज करें।

Hi/Hello/नमस्ते/हेल्प- ऐसे कोई भी ग्रीटिंग भेज कर हेल्प डेस्क में चैट की शुरुवात कर सकते हैं।

ग्रीटिंग भेजते ही आटोमेटिक दो विकल्प आएगा - 1. शिकायत दर्ज करें ,2. अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना दे।

AI आधारित आटोमेटिक रेस्पॉन्स सिस्टम पर काम करेगा “संवाद” के अंतर्गत व्हाट्सप्प बॉट चैट ।

AI द्वारा स्वतः शिकायतों को 10 एवं गुप्त सूचनाओं को 4 प्रकार में बाँट कर सम्बंधित थानों को किया जाएगा आबंटित

डैशबोर्ड पर होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

पुलिस और लोगों में संवाद अब और भी आसान तथा प्रभावी।

शिकायत हेल्प डेस्क के द्वारा दी गई शिकायत की अद्यतन स्थिति भी Whatsapp के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

7 दिवस के भीतर एक मोबाइल नंबर से 1 शिकायत भेजी जा सकती है।

महासमुंद : पुलिस और जनता के बीच  संवाद को सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में कांकेर पुलिस के प्रभावी पहल को अक्षरशः महासमुंद जिले में भी लागू किया जा रहा है | आज दिनांक 18 मार्च से जनता महासमुंद जिला पुलिस को व्हाट्सप्प के जरिये अपनी कोई भी शिकायत या किसी आपराधिक गतिविधि के बारे सूचना भेज सकते है|

Open photo

कैसे करे महासमुंद पुलिस से संवाद

महासमुंद पुलिस द्वारा व्हाट्सप्प संवाद के लिए एक व्हाट्सप्प नंबर 9479229939 जारी किया जा रहा है| कोई भी सूचनाकर्ता या शिकायतकर्ता इस व्हाट्सप्प में मैसेज के जरिये अपनी शिकायत या फिर कोई सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेज सकते है | व्हाट्सप्प में इस प्रसारित नंबर पर Hi/Hello/नमस्कार इत्यादि लिखकर भेजने से स्वतः एक मैसेज आएगा|

“महासमुंद संवाद पोर्टल में आपका स्वागत है 

कृपया इनमें से 1 विकल्प चुनें:

  1. अवैध शराब/जुआ या अन्य आपराधिक गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना देने के लिए
  2. शिकायत दर्ज करने के लिए

गुप्त सूचना के लिए 1 या  शिकायत के लिए 2 भेजें।”

शिकायत कैसे भेजे

अगर व्हाट्सप्प में शिकायतकर्ता के द्वारा 2 चुना गया तो व्हाट्सप्प चैट बॉट शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत पत्र की एक प्रतिलिपि भेजने के लिए निर्देशित करता है| शिकायतकर्ता अपने शिकायत पत्र की फोटो या पीडीएफ भेज सकते है या फिर स्वयं टाइप करके व्हाट्सप्प में भेज सकते है|

शिकायत दर्ज करें

कृपया अपनी शिकायत पत्र की फोटो/PDF भेजें या अपनी शिकायत टाइप करके भेजें।
एक से अधिक पेज हों तो एक-एक करके भेजें।”
शिकायत की फोटो या पीडीएफ भेजने के बाद चैटबॉट से निम्नलिखित जवाब आएगा|

फोटो मिल गई! (1 पेज)

  • क्या आपने सम्पूर्ण शिकायत भेज दी है?
  • यदि हाँ तो 1 भेजे
  • यदि नहीं तो और फोटो डाले”
  • शिकायत की सभी फोटो या पीडीएफ भेजने के बाद चैटबॉट से निम्नलिखित जवाब आएगा|
  • आपकी शिकायत दर्ज हो गई है।
  • हम आपकी शिकायत पर कार्यवाही करेंगे।

शिकायत क्रमांक: 9

इस नंबर को संभाल कर रखें।

आपराधिक गतिविधि के बारे में सूचना कैसे भेजे

अगर व्हाट्सप्प में शिकायतकर्ता के द्वारा 1  चुना गया तो व्हाट्सप्प चैट बॉट सूचनाकर्ता  को अपनी सूचना  भेजने के लिए निर्देशित करता है| शिकायतकर्ता अपने सूचना  की फोटो या पीडीएफ भेज सकते है या फिर स्वयं टाइप करके व्हाट्सप्प में भेज सकते है| सूचना  मुख्यतः बड़ी मात्रा में शराब बनाने/बेचने संबंधी, गांजा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी, इंजेक्शन, नशे की दवा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी, किसी अपराधी के आने  सम्बन्धी या कोई अन्य सूचना हो सकती है

“क्या आप किसी अपराधी गतिविधि(अवैध शराब बनाना/बेचना, जुआ, गांजा या अन्य ) के बारे में गुप्त सूचना देकर पुलिस और समाज की मदद करना चाहते है?
सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक(SP) के पास जाएगी | आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

यदि हाँ तो 1 टाइप करके भेजे”

  1. बड़ी मात्रा में शराब बनाने/बेचने संबंधी
  2. गांजा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी
  3. इंजेक्शन/नशे की दवा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी
  4. कोई अन्य सूचना

इनमे से किसी भी अपराधी गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना देने के लिए  कृपया 1 से 5 के बीच नंबर टाइप करके भेजें।

या सीधे सूचना टाइप करके भेजे 

“सूचना में स्थान, गांव, थाना, अपराधी का नाम और अपराध की श्रेणी के बारे में यथासंभव स्पष्ट जानकारी टाइप करके दे| ये सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय जायेगी और आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी”

 AI चैटबॉट का इस्तेमाल

व्हाट्सप्प का AI चैटबॉट शिकायत की फोटो/पीडीएफ को स्कैन करके स्वतः शिकायत को 10 मुख्य वर्गों में वर्गीकरण करता है | साथ ही शिकायत को सम्बंधित थाने को आबंटित करता है| 10 मुख्य श्रेणियाँ निम्नलिखित है|    

1. मारपीट/धमकी/गालीगलौच
2. आपसी लेन देन/ व्यापार संबंधी
3. महिला संबंधी/ छेड़खानी
4. भूमि संबंधी
5. चोरी ( बाइक, मोबाइल, व अन्य सामान्य)
6. सोशल मीडिया संबंधी
7. ठगी ( सामान्य, साइबर)
8. अवैध शराब/जुआ/सट्टा/गांजा
9. सामाजिक एवं पारिवारिक विवाद
10. अन्य

Read More

अमानत में खयानत करने वाले पुलिस की गिरफ्त में।

Posted on :17-Mar-2026
अमानत में खयानत करने वाले  पुलिस की गिरफ्त में।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

रायपुर से चाईबासा झारखंड के लियेे राहर, मसुर, मुंग, काबुली, उड़द, चना, तुअर दाल व शक्कर लेकर निकले मां लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के ट्रक ड्रायवर की हुई नीयत खराब, ग्राम पटपरपाली एनएच 353 स्थित मकान में छिपाया सारा सामान 

खाली ट्रक को ग्राम सिघोड़ा के पास खड़ी कर वाहन चालक हुआ फरार 

ट्रक में लोड 30 मिट्रिक टन दाल व शक्कर कीमत 16,50,000 रूपये जब्त

चालक परिचालक  को किया गया गिरफ्तार

प्रार्थी की शिकायत पर थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही

महासमुन्द : दिनांक 14.03.2026 को प्रार्थी गौतम चंद सेठिया पिता शांतिलाल उम्र 62 साल निवासी गुढ़ियारी रायपुर द्वारा लिखित आवेदन पेष किया कि दिनांक 10.03.2026 को 30 मिट्रिक टन दाल व शक्कर कीमती 16,50,000 रूपये को मां लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमई 8671 में लोड कराकर ड्रायवर झनक नायक निवासी बसना एवं संतोष आदिवासी निवासी बरोदिया मध्यप्रदेष के माध्यम से चाईबासा झारखंड के लिए रवाना किया गया था जो कि नीयत समय पर गंतब्य में नही पहुंचाकर अपना मोबाईल बंद कर एवं वाहन खाली ट्रक को ग्राम सिघोड़ा के पास खड़ी कर वाहन में रखे सामानों का अमानत में खयानत करने कि षिकायत पर अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 316(3), 61(2) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के बाद से फरार आरोपीयान 01 झनक नायक पिता रामसिंग नायक उम्र 37 साल निवासी नायकपारा बसना थाना बसना जिला महासमुन्द 02. संतोष आदिवासी पिता चौदेलाल उम्र 50 साल निवासी बरोदिया थाना मलथौन जिला सागर मध्यप्रदेष का पतासाजी कर दिनांक 16.03.2026 को हिरासत में लेकर मेमोरण्डम पर ग्राम पटपरपाली एनएच 353 स्थित मकान में छुपाकर रखे दाल, चावल एवं शक्कर को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

गिरफ्तार आरोपी-

 01 झनक नायक पिता रामसिंग नायक उम्र 37 साल निवासी नायकपारा बसना थाना बसना जिला महासमुन्द। 
 02. संतोष आदिवासी पिता चौदेलाल उम्र 50 साल निवासी बरोदिया थाना मलथौन जिला सागर मध्यप्रदेश।

बरामद संपत्ति-

420 नग प्लास्टिक बोरी शक्कर 200 क्विंटल कीमती 8,25,101 रूपये।
राहर दाल 30 पैकेट प्रत्येक 30 किग्रा. कुल 1500 किग्रा. कीमती 159000 रूपये
मसुरदाल 32 बैग में प्रत्येक 30 किग्रा कुल 960 किग्रा. कीमती 62100 रूपये
मुंग 20 बैग प्रत्येक 30 किग्रा. कुल 600 क्रिग्रा. कीमती 52500 रूपये
काबुली चना 05 बैग वजनी 30 किग्रा. 150 किग्रा. कीमती 12450 रूपये
राजमा दाल 03 बैग वजनी 30 किग्रा. कुल 90 किग्रा. कीमती 8820 रूपये
उड़द दाल 02 बैग वजनी 30 किग्रा कुल 60 किग्रा. कीमती 5580 रूपये
मुंग मोंगर दाल 40 बैग वजनी 30 किग्रा. कुल 12 क्विंटल कीमती 100200 रूपये
उड़द मोटा 20 बैग कुल 600 किग्रा.  कीमती 62700 रूपये
उड़द मोटा दाल 20 बैग 600 किग्रा. कीमती 48600 रूपये
मुंगदाल 10 बैग 300 किग्रा. कीमती 25650 रूपये
किसान चना दाल 40 बैग प्रत्येक 30 किग्रा. कुल 120 किग्रा. कीमती 78000 रूपये
गरम बंषी चना 20 बैग कुल 600 किग्रा. कीमती 40800 रूपये
गरम हाई फाई 10 बैग कुल 300 किग्रा कीमती 19800 रूपये
तुवर दाल 60 बैग 1800 किग्रा कीमती 129600 किग्रा 
एक ट्रक कीमती 20 लाख। 
जुमला बरामद संपत्ति कीमती 36,50,000 रूपये।

Read More

होण्डा कार मे बड़ी मात्रा में नगदी रकम परिवहन करते दो व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान कोमाखान पुलिस ने पकड़ा

Posted on :17-Mar-2026
होण्डा कार मे बड़ी मात्रा में  नगदी रकम परिवहन करते दो व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान कोमाखान पुलिस ने पकड़ा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

कार के अंदर 500-500 नोट का  कुल 150 बंडल जुमला 75 लाख रूपये बरामद।

वाहन में सवार व्यक्ति को नोटो के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस किया गया जारी।

कार, मोबाईल एवं नगदी सहित जुमला जप्ती किमती 85,10,000.00 रूपये।

महासमुन्द : टेमरी नाका में दिनांक 16.03.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान खरियार रोड उड़िसा की ओर से आ रही सफेद रंग की होण्डा कार क्रमांक ओडी 05 पीबी 2122  को रोककर चालक नाम पता पुछने पर अपना नाम राजेन्द्र महानंद पिता बिडू महानंद उम्र 27 साल निवासी मुण्डापला थाना बेलपला जिला बलांगीर उड़िसा एवं चालक सीट के बाजू में बैठा ब्यक्ति अपना नाम महाप्रज्ञ जैन पिता खेमचंद जैन उम्र 47 साल निवासी वार्ड 02 डेली मार्केट कांटाबांजी थाना कांटाबांजी जिला बलांगीर उड़िसा का होना बतायें कार के बीच सीट में नीला रंग के बैग में रखे सामान के संबंध में पुछताछ करने पर महाप्रज्ञा जैन द्वारा सोना-चांदी खरीदी बिक्री का नगदी रकम 75 लाख रूपये को मनोहर मका एण्ड कंपनी एवं 60 ज्वेलर्स रायपुर को देने हेतु कांटाबांजी से रायपुर लेकर जाना बताया उक्त वाहन में रखे नीला रंग की बैग का तलाषी लेने पर बैग के अंदर 500-500 सौ नोट का बंडल प्रत्येक बंडल में 100-100 नोट कुल 150 बंडल जुमला 75 लाख रूपये रखे मिला। उक्त नोटों के संबंध में वैद्य कागजात पेष करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया नोटिस में महाप्रज्ञ जैन द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिये जाने पर कार्यवाही करते हुए कुल संपत्ति कीमती 85,10,000 रूपये को जप्त किया गया है।

नगद राशि जिनसे जब्त की गई- 

01. महाप्रज्ञ जैन पिता खेमचंद जैन उम्र 47 साल निवासी वार्ड 02 डेली मार्केट कांटाबांजी थाना कांटाबांजी जिला बलांगीर उड़िसा। 
02. राजेन्द्र महानंद पिता बिडू महानंद उम्र 27 साल निवासी मुण्डापला थाना बेलपला जिला बलांगीर उड़िसा।

जप्त संपत्ति-

01- एक वाहन होण्डा कार ओडी 05 पीबी 2122  इस्तेमाली किमत 10 लाख रूपये। 
02- 500 रूपये का कुल 150 बंडल जुमला 75 लाख रूपये।
03. एक नग मोबाईल किमत 10 हजार रूपये जुमला। 

 कुल जप्त संपत्ति कीमती 85,10,000 रूपये।

Read More

महासमुंद में 25 मार्च को निकलेगी 351 मीटर चुनरी यात्रा, शिवसेना की तैयारियां तेज

Posted on :17-Mar-2026
महासमुंद में 25 मार्च को निकलेगी 351 मीटर चुनरी यात्रा, शिवसेना की तैयारियां तेज

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : छत्तीसगढ़ शिवसेना जिला महासमुंद बागबाहरा के द्वारा 25 .03.2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा मंदिर से घुचापाली चंडी माता मंदिर तक 351मीटर चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, इस यात्रा में डीजे धुमाल में थिरकते  हुए जय भवानी जय शिवा जी की जय घोष करते हुए शिव सैनिक मुख्य मार्ग से निकलकर चंडी मंदिर पहुंचेंगे इस दौरान माता के दरबार में पूजा अर्चना कर मन्नत की  चुनरी चढ़ाई जाएगी।

और क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के  लिए प्रार्थना की जाएगी , जिसमें प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार पहुंचेंगे चुनरी यात्रा में बागबाहरा ब्लॉक के लगभग 60 से 70 गांव से सैकड़ो महिला पुरुष शिवसैनिक कार्यकर्ता शामिल होंगे । साथ ही साथ 28.03.2026 को राम जन्मोत्सव रायपुर में मनाई जाएगी जिसमें प्रदेश हुआ सभी जिले से झांकी वह कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे जिसकी अगुवाई प्रदेश प्रमुख धनंजय से परिहार करेंगे महासमुंद जिले से राम जन्मोत्सव में सभी पदाधिकारी व शिवसैनिक रामजन्मोत्सव में शामिल होंगे।

इस जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर,प्रदेश सचिव सेवक दास दीवान ,जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ,जिला महासचिव इनकुमार लहरे, सिंपल दुआ, अशोक प्रधान जिला उपाध्यक्ष , बादल बंजारे विधान सभा अध्यक्ष,सरायपाली विधानसभा अध्यक्ष छबि मानिकपुरी, खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष हरी चंद्राकर,कोमाखन मण्डल अध्यक्ष देवसरण निषाद, तुकेश साहू जीवन लाल ध्रुव, द्वारिका रात्रे, मुकेश चौहान, प्रकाश मांझी,आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।

Read More

साहू समाज महासमुंद द्वारा भव्य आयोजन, देवीचंद राठी ने की पूजा-अर्चना

Posted on :17-Mar-2026
साहू समाज महासमुंद द्वारा भव्य आयोजन, देवीचंद राठी ने की पूजा-अर्चना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : भक्त माता सिरोमणी माता कर्मा जयन्ती लोहिया चौक में साहू समाज महासमुन्द द्वारा आयोजित में न.पा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने शामिल होकर पूजा अर्चना की इस अवसर पर उन्होने कर्मा जयन्ती की बधाई देते हुये कहा कि साहू तेली समाज की सामाजिक, धर्मिक धरोहर मता कर्मा है। उनकी मक्ति भगवान कृष्ण के प्रति इतनी निस्वार्थ थी कि भगवान स्वंय उनके हाथों से खिचड़ी का भोग ग्रहण करते थे इस कारण मात को शिरोमणी की उपाधि प्राप्त हुई। भक्ति सेवा त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूति के रूप में माता कर्मा को पुरा संसार जानता है ।

Read More

समाज सेवा सर्वोपरि

Posted on :16-Mar-2026
समाज सेवा सर्वोपरि

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू शिक्षण समिति के चुनाव में हर्षित चंद्राकर दोबारा संचालक चुने गए.उन्होंने अपनी जीत पर समस्त समाज जनों, मतदाताओं और वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो विश्वास उन पर किया गया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे. श्री चंद्राकर ने कहा कि समाज सेवा सर्वोपरि है और वे सदैव सामाजहित में कार्य करते रहेंगे.

Read More

चन्द्रनाहु शिक्षण समिति के पुन: अध्यक्ष बने राहुल, सचिव बने कमलेश लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुए चुनाव में समाज ने राहुल को दिया दोबारा अवसर

Posted on :16-Mar-2026
चन्द्रनाहु शिक्षण समिति के पुन: अध्यक्ष बने राहुल, सचिव बने कमलेश लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुए चुनाव में समाज ने राहुल को दिया दोबारा अवसर

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : चन्द्रनाहु शिक्षण समिति का चुनाव बागबाहरा रोड स्थित छत्तीसगढ़ स्कूल परिसर में शांतिपूर्ण माहाैल में हुई । जिसमें अध्यक्ष, सचिव सहित संचालन समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन  लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुआ। अध्यक्ष राहुल चंद्राकर तथा ऋषि चंद्राकर अध्यक्ष पद के दावेदार थे। सचिव पद के लिए  सचिव कमलेश चंद्राकर, हरीश चंद्राकर व हेमेंद्र चंद्राकर मैदान में थे। समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी कार्यकाल में संस्था के शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों को संचालित करेंगे। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राहुल चंद्राकर को 449 वोट तथा ऋषि चंद्राकर को 306 मत मिले इस तरह 143 वोटों से राहुल चंद्राकर विजयी रहे। ज्ञात हो कि राहुल चंद्राकर के अध्यक्षीय कार्यकाल का यह दूसरी पारी है। इसी प्रकार सचिव पद के लिए कमलेश चंद्राकर को 297 वोट तथा हरीश चंद्राकर को 290 मत प्राप्त हुए। कमलेश चंद्राकर 7 वोटों के अंतर से विजयी रहे। कमलेश चंद्राकर का भी यह सचिव पद का दूसरा कार्यकाल होगा।  

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने कहा कि उनका प्रयास समाज द्वारा संचालित शिक्षण समिति को पारदर्शी रूप से संचालित करने का रहा है। पिछले कार्यकाल में भी समिति द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं के हित को ध्यान में रखकर कार्य किया गया है। पिछले कार्यकाल में हुए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए समाज ने इस बार पुन: सेवा का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए मैं कृतज्ञ हूं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य, समिति के पदाधिकारी सहित समाजजन बड़ी संख्या में माैजूद रहे।श्री चंद्राकर के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर चंद्रनाहु क्षत्रिय कुर्मी समाज के राज अध्यक्ष केशव चन्द्राकर, ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, पूर्व केंद्रीय महामंत्री हिम्मत चंद्राकर, पूर्व राज अध्यक्ष वतन चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्राकर, सचिव हुलास चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

संचालन मंडल में निधी चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, चंद्रपाल चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, चंद्रमणि चंद्राकर, धर्मराज चंद्राकर, जब्बर चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, दयालु चंद्राकर, प्रसुन चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, हर्षित चंद्राकर, केशव चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, धरमचंद्र चंद्राकर निर्वाचित हुए।

Read More

टोल में 02 ट्रको की जांच में खुला करोडो के अवैध मिनरल ट्रेड का मामला।

Posted on :16-Mar-2026
टोल में 02 ट्रको की जांच में खुला करोडो के अवैध मिनरल ट्रेड का मामला।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

हाईवे पर चल रहे ट्रको से होती थी स्पंज आयरन की चोरी

02 सेल कंपनियो का फर्जी बिल बनाकर रायगढ से रायपुर जाना दिखाकर होती थी ट्रेडिंग
 
दोनो कंपनियो का लगभग 106 करोड से अधिक का ट्रेड और लेन देन संदेह और जांच के दायरे में

इनवॉइस बड़े कंपनियों का, लेकिन स्पंज आयरन का वास्तविक परिवहन चोरी और अवैध भंडारण के माध्यम से

रायगढ की एक इस्पात कम्पनी, कई कंपनियो से बिना खनिज लिये, खरीदती थी फर्जी बिल तथा फर्जी बिलो से चोरी किये गये खनिज स्पन्ज आयरन को बिचौलियो के माध्यम से विभिन्न कंपनियो में  खपाते थे।

मासिक वेतन पर कार्यरत 03 कामगारो के नाम पर सेल कंपनी बनाकर फेक इनवाईसिंग के जरिये किया जाता था फर्जीवाडा

जांच में करोडो के हवाला लेन-देन के भी मिल रहे सबूत।

जांच के दायरे में आ सकते है कई कंपनी और नए आरोपी

महासमुंद : दिनांक 25/02/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक सी जी 04 जेसी 4585, सीजी 07 एवी 5290 के माध्यम से अवैध स्पंज आयरन परिवहन किया जा रहा है कि सूचना तस्दीक पर पुलिस स्टाफ के माध्यम से उक्त ट्रक के  ड्रायवर सोनूलाल मोंगरे एवं रामेश्वर मानिकपुरी से उक्त स्पंज आयरन के संबंध में पुछताछ कर दस्तांवेज प्रस्तुत करने बताया गया। जिस पर ड्रायवरों द्वारा दस्तावेज  नही होना बताये जाने पर उक्त माल को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया गया था। 

उक्त मामले में  अग्रिम जांच कार्यवाही में आरोपी रंजित सिंह पिता रामेश्वर सिंह उम्र 45 साल साकिन लोहराचट्टी थाना सोहेला जिला बरगढ़ उडिसा के द्वारा अवैध लाभ अर्जन करने के आशय से विभिन्न ट्रकों से चोरी किये हुए स्पंज आयरन को अवैध भंडारण कर कुटरचित बिल को प्रयुक्त कर स्पंज आयरन का परिवहन लोहराचट्टी से थाना सोहेला जिला बरगढ़ उडिसा से रायपुर उरला परिवहन करने का अपराध घटित कर ना पाये जाने से आरोपीगण सोनूलाल मोंगरे एवं रामेश्वर मानिकपुरी एवं रंजीत सिंह के विरूद्ध थाना बसना में अप. क्र.84/26 अंतर्गत धारा 318(4), 316(4), 317(2), 336(2), 338, 340, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था और आरोपीगण सोनूलाल मोंगरे, रामेश्वर मानिकपुरी एवं रंजित सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

प्रकरण के अग्रिम विवेचना जांच में गिरफ्तार आरोपियों से  पूछताछ करने  और जप्तशुदा अवैध स्पंज आयरन के संबंध में प्राप्त दस्तावेज का अवलोकन करने पर आरोपियों द्वारा  लोहराचट्ठी से रायपुर परिवहन हेतु रायगढ की एक इस्पात कम्पनी के संचालक तारक घोष एवं उनके सहयोगियों द्वारा फर्जी बिल प्रदाय करना बताये जाने से गढउमरिया पुसौर रायगढ स्थित इस्पात फर्म जाकर तस्दीक दौरान इस्पात फर्म की गतिविधियों से फर्म संचालक की अपराध में संलिप्तता पाये जाने से उक्त इस्पात के संचालक तारक घोष पिता विजय कुमार घोष उम्र 56 वर्ष निवासी शांती बिहार कालोनी माझापारा रैताराई जिला रायगढ को दिनांक 08/03/2026 को गिरफ्तार किया गया है। 

प्रकरण के अब तक के संकलित दस्तावेजी साक्ष्य व गिरफ्तार आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त मामला 106 करोड रूपयों से अधिक का होना पाया गया।  प्रकरण में मासिक वेतन पर कार्यरत 03 कामगारो के नाम पर सेल कंपनी बनाकर फेक इनवाईसिंग के जरिये फर्जीवाडा किया जाता है। जांच में करोडो के हवाला लेनदेन के भी सबूत मिल रहे  है। प्रकरण में आरोपियों द्वारा स्पंज आयरन एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवहन व अवैध भण्डारण हेतु अन्य कम्पनियों से फर्जी बिल प्राप्त कर हाईवे में फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किया जाता था तथा करोडों का हवाला लेन देन किया जाता था इस प्रकार जांच के दायरे में कई कंपनी और नए आरोपी आ सकते है । प्रकरण की विवेचना जांच हेतु स्पेशल टीम गठित कर प्रकरण  के अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Read More

नवा बिहान जागरूकता अभियान

Posted on :16-Mar-2026
नवा बिहान जागरूकता अभियान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महिलाओं को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराधो मे, जागरूकता लाने अभियान

साइबर संबंधी कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबर-1930 पर करें।       
  
यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी- सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्ति को शासकीय अस्पताल में 15 लाख रूपये तक का इलाज निःशुल्क किया जाएगा साथ में घायल व्यक्ति को तत्काल मदद करने वाले को 25 हजार रुपये की नगद राशि शासन द्वारा प्रदाय करने, का प्रचार किया गया।

महासमुंद : महासमुंद पुलिस की जनजागरूकता अभियान, आधुनिक परिवेश में अपराध के बदलते स्वरूप से लोगो को परिचित कराने के साथ-साथ सतर्कता व बचाव के बताये जा रहे उपाय। महासमुंद पुलिस ग्रामीण अंचलो मे, चौक चौराहों, हाट बाजार, स्कूल कॉलेजो व सार्वजनिक जगहो पर लोगो के बीच पहुंचकर उन्हे सतर्क व जागरूक रहने चला रही है नवा बिहान कैपेन। जिसके तहत आज महासमुंद क्षेत्र ग्राम रायतुम, पिथौरा मे लहरोद ओवर ब्रिज, ग्राम परसदा मंदिर परिसर, ग्राम उड़ेला में आयोजित भागवत कथा स्थल एवं मीना बाजार मेला स्थल में उपस्थित लोगो को पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा शहरी एवं ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगो के बीच पहुंचकर विभिन्न प्रकार की जन उपयोगी जानकारियां लोगो से साझा की जा रही है।                   

Open photo NaN

जिसके तहत लोगो को सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करने हेतु कहा गया। सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी  शेयर ना करने एवं मजबूत पासवर्ड बनाने हेतु कहा गया। फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी व ठगी करने एवं एपीके फाईल लिंक को ओपन ना करने व आधुनिक परिवेश  में प्रचलित अपराधों के बारे में बताते हुए इसके शिकार होने से बचने के उपाय व सुझाव दिये गये।  किसी प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड होने पर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में तुरंत ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर थाना जाकर रिपोर्ट कराने के संबंध में जागरूक किया गया। 

Open photo NaN

नवीनतम बढ़ते साइबर क्राईम, सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करें। सोशल मीडिया में अनजान लोगो को रियल लाईफ में सत्यापन किये बिना उनका फ्रेंडशीप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करने, सोशल मीडिया में सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करें, सोशल मीडिया में पोस्ट थर्ड पार्टी एप्स, लिंक अंजान से ना जुड़ने, सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी शेयर ना करने, मजबूत पासवर्ड बनाने, लोगों को गुमराह करने से संबंधित फारवर्डेड मैसेज या पोस्ट की सत्यता की जॉंच किये बिना सोशल मीडिया में शेयर ना करने, व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि में प्राईवेसी सेटिग, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने हेतु व सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर थाना जाकर रिपोर्ट करने हेतु कहा गया। 

किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल को अटेंड ना करें, यदि किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग की जाती है, तो स्वयं उस परिचित को दुबारा फोन लगाकर फोन नंबर की तस्दिक करें, किसी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें, कोई भी अनजान व्यक्ति फोन करके यदि यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पे, गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें, आदि के बारे में बताया गया।

साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं  साइबर थाना में शिकायत करने बताया गया साथ ही नशे के दुष्परिणाम एवं नशे से बचने के बारे में बताया गया। यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी मे सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्तियों को शासकीय अस्पताल में 15 लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।  इसके साथ ही अपने क्षेत्र में गौ वंश पशुओं की तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाने को जानकारी देने बताया गया।  डायल 112 के महत्व को भी साझा किया गया । ग्राम उड़ेला आयोजित भागवत कथा एवं मीना बाजार मेला में ग्राम सरपंच एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष भवरपुर डेविड चौधरी सहित अन्य ग्रामों के लगभग 200  ग्रामवासी इस जागरुकता अभियान के माध्यम से दी गयी उपयोगी जानकारी से लाभान्वित हुए।

Read More

दरवाजा खुला देख दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Posted on :16-Mar-2026
दरवाजा खुला देख दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

संवाददाता: प्रभात मोहंती

24 घंटे के भीतर चोर पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी के कब्जे से चुराई गयी संपत्ति, एक मोटर सायकल और 2 मोबाइल के साथ साथ चोरी का एक अन्य वाहन भी आरोपी के कब्जे से हुई बरामद

तुमगांव पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया शातिर चोर, भेजा गया जेल

महासमुंद : प्रार्थी अजय खुट्टे पिता स्व. इन्दरमन निवासी ग्राम कुकराडिह थाना तुमगांव द्वारा दिनांक 14.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया की वह दिनांक 08.03.26 को अपने मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक सीजी 04 एमपी 8002 से शाम को कामकाज करके अपने घर लौटा। अपने मोटर सायकल को घर के परछी में खडी कर चाबी को मोटर सायकल में ही छोड़कर नहाने गया  व खाना खाकर सो गया।उसकी पत्नि महेश्वरी खुंटे बर्तन धोने बाड़ी की ओर गयी थी। शाम करीब 5.00 बजे उसकी पत्नि ने प्रार्थी को उठाई और बोली कि मोटर सायकल घर मे नही है और कुलर उपर रखे दोनो मोबाईल नहीं दिख रहे है।

उसके बाद प्रार्थी ने घर परछी में खड़ी मोटर सायकल को देखा तो वहां नहीं था और कुलर उपर रखे दो नग मोबाइल भी नहीं था। आसपास  पड़ोस मे खोजबिन किया पता नहीं चला। किसी अज्ञात चोर सुनापन का फायदा उठाकर चोरी कर ले जाने के संदेह पर प्रार्थी ने थाने मे लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर रिपोर्ट के आधार पर अपराध अप क्रमांक 80/26 धारा 303(2),331(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही शुरू की गयी, पतासाजी व आस पास से पुछताछ से प्राप्त सुराग के आधार पर  संदिग्ध को पुलिस कस्टडी मे लेते हुए पुछताछ किया गया जो अपने मेमोरण्डम में चोरी करना अपराध स्वीकार किया और आरोपी के कब्जे से चोरी गये संपत्ति को बरामद कर लिया गया।

जांच पड़ताल के दौरान ही आरोपी के पास से मिले एक अन्य मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सी जी 06 जीआर 1162, कीमत करीब 10 हजार के बारे मे आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त वाहन को दिनांक 12.03.26 को खुशरूपाली थाना बसना से चोरी करना चलाना बताया गया जिसकी जांच कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफतार आरोपी-दौलत राम चौहान पिता बहुर सिंग चौहान उम्र 38 वर्ष साकिन गौरटेक थाना बसना जिला महासमुंद। 

बरामद संपत्ति-  एक मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक सीजी04 एमपी 8002 कीमती करीबन 15 हजार रूपये एवं दो नग मोबाईल कीमती करीबन 10 हजार रूपये। 
3-सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सी जी 06 जीआर 1162, कीमत करीब 10 हजार रुपये। 

जुमला बरामद संपत्ति कीमत 35 हजार रूपये।

Read More

आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार महासमुंद द्वारा आयोजित मेगा सत्संग 13 मार्च को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ

Posted on :16-Mar-2026
आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार महासमुंद द्वारा आयोजित मेगा सत्संग 13 मार्च को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार महासमुंद द्वारा आयोजित मेगा सत्संग 13 मार्च को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ आर्ट ऑफ लिविंग के इस मेगा सत्संग को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहूजी द्वारा निःशुल्क हॉल उपलब्ध कराया गया साथ ही टेंट म्यूजिक एवं अन्य सारी व्यवस्थाएं फौजी टैंट हाऊस,हंटर म्यूजिक, प्लानिंग पैराडाइस एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग महासमुंद एवं बागबाहरा परिवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस आयोजन में महासमुंद शहर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

Open photo NaN

आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार द्वारा समय-समय पर सत्संग सेवा एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिससे आजकल के युवाओं को नई दिशा मिल सके इसी क्रम में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा 16 मार्च से 20 मार्च तक स्वाध्याय भवन महासमुंद में हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है जिसका समय सुबह 6 बजे से 9 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा नगरवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कोर्स का लाभ ले सकते हैं

Open photo NaN

Read More

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

Posted on :14-Mar-2026
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार। 

आरोपियो से 10.600 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 05 लाख 30 हजार रुपये।

दोनो तस्कर महाराष्ट्र के निवासी, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

वर्ष 2026 में अब तक 50 प्रकरण में 3061.790 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 15 करोड़ 25 लाख 70 हजार, 146 आरोपी गिरफ्तार।

महासमुन्द : एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक हिरो पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक एमएच 49 एजी 7784 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंचकर नाकाबंदी की गई, कुछ समय बाद जैसा की सूचना मिली थी, एक हिरो पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक एमएच 49 एजी 7784 आया, रोककर चालक का नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम सागर शुध्दोधन निकालजे पिता शुध्दोधन निकालजे उम्र 35 साल साकिन प्लाट नं. 50 मानोवाडा  रिंग रोड बुध्द विहार थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महराष्ट्र तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अतुल विनोद नंदेश्वर पिता विनोद नंदेश्वर उम्र 33 साल साकिन प्लाट नंबर 53 नरसाला रोड श्री यशनगर नरसाला थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र का होना बताये। बीच में रखे काला कलर के बैग में सामान के बारे में जानकारी लेने पर बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये जिसे फुलवानी उडीसा से नागपुर (महाराष्ट्र )बिक्री करने के लिये ले जाना बताये। आरोपियों से 10.600 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 05 लाख 30 हजार रूपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमएच 49 एजी 7784, कीमत करीब 25 हजार रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20 हजार रूपये कुल 05 लाख 75 हजार रूपये की संपत्ति जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20बी (दो)(बी) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से दोनो आरोपियो को विधिवत गिरफतार व थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया  है।  यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई। 

 गिरफतार आरोपी/परिवहनकर्ता- 

 01- सागर शुध्दोधन निकालजे पिता शुध्दोधन निकालजे उम्र 35 साल साकिन प्लाट नं. 50 मानोवाडा रिंग रोड बुध्द विहार थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महराष्ट्र। 
 02- अतुल विनोद नंदेश्वर पिता विनोद नंदेश्वर उम्र 33 साल साकिन प्लाट नंबर 53 नरसाला रोड श्री यशनगर नरसाला थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र। 

जप्त सम्पत्ती-

01- 10.600 किलो मादक पदार्थ गांजा, कीमत 05 लाख 30 हजार रुपये । 
02-  परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमएच 49 एजी 7784  कीमत करीब 25 हजार  रूपये । 
03- 02 नग मोबाईल कीमत करीब 20 हजार रूपये। 

जुमला जप्त संपत्ति कीमत 05 लाख 75  हजार रुपये।

Read More

Previous123456789...7273Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution