× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...36373839404142...7576Next

आपसी भाईचारे का प्रतीक है ईद का पर्व : निखिलकांत

Posted on :01-Apr-2025
आपसी भाईचारे का प्रतीक है ईद का पर्व : निखिलकांत

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद:  चांद की तस्दीक होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने ईद का पर्व 31 मार्च सोमवार काे धूमधाम से मनाया। इस पाक माैके पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने ईदगाह भाठा पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। इस दाैरान उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक हेै। उन्होंने नमाजी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर शुभकामनाएं दी एवं मुल्क-ए-वतन हिन्दुस्तान, सुबए छत्तीसगढ़, महासमुंद जिले में आपसी भाईचारा, अमनोसुकुन व खुशहाली की दुआ मांगी।

 नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाईयों को खजूर खिलाकर मूंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शकील खान, गुलाम माेहम्मद (बाबु भाई), जाकीर भाई, सरफराज राजवानी, सुल्तान बागड़ी, अमीन रजा चाैहान, जुनैद भाई, मिर्जा रिजवान बेग, सिकंदर (फ्लेक्स), शादाब अशरफी, इदरिश चाैहान, इकबाल भाई, शहबाज राजवानी, अब्दुल सुफियान व समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More

साइबर ठगों से सतर्क रहें, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की धनराशि हेतु कॉल नहीं किया जा रहा है

Posted on :01-Apr-2025
साइबर ठगों से सतर्क रहें, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की धनराशि हेतु कॉल नहीं किया जा रहा है

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

प्रधानमंत्री नल जल योजना के नाम दूधिपाली के सरपंच से 25 हजार की ठगी

महासमुंद : जिले के  विकासखंड बसना और सरायपाली के कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों को साइबर ठगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ठग खुद को पी.एच.ई. विभाग, रायपुर और महासमुंद का अधिकारी बताकर फोन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत मजदूर भेजने का झांसा दे रहे हैं। इसके बदले वे पंचायत प्रतिनिधियों से यात्रा खर्च के नाम पर रकम मांग रहे हैं। बसना के दुधीपाली पंचायत में एक सरपंच से ₹25,000 की ठगी हो चुकी है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड, सरायपाली के सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा किसी भी सरपंच या पंचायत प्रतिनिधि से इस तरह की कोई राशि नहीं मांगी जा रही है। यह पूरी तरह भ्रामक और ठगी का प्रयास है।उन्होंने सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल पर भरोसा न करें।साथ ही फोन पे, गूगल पे या अन्य माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें।और संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दें।

सहायक अभियंता सरायपाली ने बताया कि विकासखण्ड बसना एवं सरायपाली के ग्राम पंचायतों के सरपंचों के पास साइबर क्राइम के ठगों के द्वारा रमेश गुप्ता पी.एच.ई. विभाग रायपुर के नाम से फोन नं. +91-9473621164 एवं योगेश कुमार पी.एच.ई. विभाग महासमुन्द के नाम से फोन नं. +91-9127269740 पर कॉल आया जिसमें उन्होंने कहा कि वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग महासमुन्द से बात कर रहे हैं,  आपके पंचायत में प्रधानमंत्री नल जल में काम करने के लिए लेबर लोग जा रहे है, उनके राशन के लिए 60000 रूपये आपके खाते में डाल रहे, बोला जा रहा है तथा 60000 रूपये में से गाड़ी खर्चा एवं रास्ते का अन्य खर्च के नाम पर 20000 रुपये फोन पे नंबर +91-8403856013 पर श्रीकांत शर्मा के पास भेजने कहा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ठगों के झांसे में न आये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किसी प्रकार के राशि हेतु किसी भी सरपंचों के पास कॉल नहीं किया जा रहा है। यह पूर्ण रूप से भ्रामक है। अगर किसी के पास इस प्रकार का कॉल आता है तो कृपया अपने नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।

Read More

कोडार जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने की मांग : अशवंत तुषार साहू

Posted on :01-Apr-2025
कोडार जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने की मांग : अशवंत तुषार साहू

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुन्द :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गर्मी बढ़ते ही जलस्तर घटने के साथ ही तालाब भी सूखने लगे हैं। गांवों में निस्तारी की समस्या भी शुरू हो गई है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए, भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कोडार जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की है। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिरपुर  ब्लॉक, तुमगांव ब्लॉक, महासमुंद शहर, गांव परसदा ओर बेलटुकरी में जल स्तर गिर चुका है। 

पानी के लेकर मची त्राहि त्राहि से निजात दिलाने के लिए कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर अति शीघ्र कोडर जलाशय से पानी छोड़ने का मांग किया, जिससे पेयजल जल और तालाब में नहाने, निस्तारी पेयजल की आवश्यकता है। आज पेयजल को लेकर आम जनता परेशान हो रही है, न केवल जनता ही नहीं मवेशीयो को भी पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है |

Read More

महासमुंद शहर- में आज हिन्दू नववर्ष पर्व को हिंदू संगठनों और सनातन धर्म के अनुयायियों ने जम कर मनाया

Posted on :01-Apr-2025
महासमुंद शहर- में आज हिन्दू नववर्ष पर्व को हिंदू संगठनों और सनातन धर्म के अनुयायियों ने जम कर मनाया

संवाददाता- प्रभात मोहंती

धूमधाम से मनाई गई हिन्दू नव वर्ष...

महासमुंद : आज शाम 7 बजे शहर के नयापारा स्थित शारदा मंदिर से शुरू होकर गुलशन चौक, एकता चौक, ओवर ब्रिज, स्वामी चौक नेहरू चौक, कचहरी चौक एवं बरोडां चौक स्थित भवानी मंदिर में आरती प्रसादी के साथ संपन्न हुआ, विभिन्न नृत्य मंडली, ढोल नगाड़ा, के साथ भगवान श्रीराम की झांकी निकाली गई झांकी के साथ साथ नागपुर की महिला ढोल बजाने वालों ने दर्शकों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, वहीं घोड़े पर सजी रानी लक्ष्मी और शिवा जी का रूप धारण कर झांकी निकाली गई।

साथ ही शहर के चौक चौराहे पर रंगोली के द्वारा लाइव रंगोली बनाई गई जिसमें मुख्य रूप से झलक से आए कलाकार ने किया वही नगर के सामाजिक संगठनों के द्वारा विभिन्न स्थलों पर पेयजल, शरबत, मिष्ठान भंडार वितरण कर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया साथ ही पिछले एक महीना से आयोजन समिति ने भी जी तोड़ मेहनत कर इस शोभा यात्रा को सफल बनाया। 

आज के हिन्दू नववर्ष पर इस उत्सव में शहर की महिलाओं और पुरुषों से स्वस्फूर्त भगवा और पीले कलर के पोषाक पहन कर पहुंचे थे। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन नगर पालिका प्रशासन एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का आभार धन्यवाद किया।

Read More

हिंदू नववर्ष व सिंधी समाज के शोभायात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत

Posted on :01-Apr-2025
हिंदू नववर्ष व सिंधी समाज के शोभायात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद: सर्व हिन्दू समाज द्वारा हिंदू नववर्ष के अवसर पर तथा पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने स्वागत किया। हिंदू नववर्ष पर निकली शोभायात्रा के स्वागत कर उन्होंने कचहरी चौक में तथा चेटीचंड महोत्सव पर निकली शोभायात्रा का स्वागत कर नेहरू चौक पर पालिकाध्यक्ष ने लोगों को आइसक्रीम का वितरण किया। 

इस अवसर पर सभापति जय देवांगन, गुलशन साहू, पार्षद राहुल आवडे, नीरज चंद्राकर, बड़े मुन्ना देवार, भरत ठाकुर, सोमेश दबे, रत्नेश साहू, शाहबाज़ राजवानी, शुभम चंद्राकर, आशीष सिक्का आयुष भोसले, कान्हा प्रधान, कुणाल सेन, मनोज सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Read More

भगवान झूलेलाल जयंती पर शोभा यात्रा को भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने लोहिया चौक में स्वागत किया

Posted on :31-Mar-2025
भगवान झूलेलाल जयंती पर  शोभा यात्रा को भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने लोहिया चौक में स्वागत किया

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद : विधानसभा क्षेत्र महासमुंद शहर में भगवान झूलेलाल जयंती के शुभ अवसर पर सिंधी समाज द्वारा आयोजित शोभा यात्रा का भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने लोहिया चौक में स्वागत किया एवं सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

उन्होंने कहा चेटी चंड सिंधी समाज का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे सिंधी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है. यह भगवान झूलेलाल (वरुण देव के अवतार) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.इस दिन को सिंधी समाज धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गर्व और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में मनाता है.

Read More

जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन तुमगांव में सम्पन्न।

Posted on :31-Mar-2025
जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन तुमगांव में सम्पन्न।

 संवाददाता- प्रभात मोहंती

सीनियर महिला वर्ग के 100 मीटर दौड़ में उर्मिला पिथौरा ने प्रथम स्थान एवं लक्ष्मी ठाकुर बागबाहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में गीतांजलि सरायपाली ने प्रथम स्थान एवं ममता धीवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

जूनियर  400 मीटर दौड़ में लीकेश्वरी महासमुंद प्रथम एवं जानकी यादव बागबाहरा द्वितीय।

महासमुंद : खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन पब्लिक स्कूल तुमगांव में किया गया जिसमें सरायपाली, बसना, बागबाहरा, पिथौरा, महासमुंद के ब्लॉक विजेता खिलाड़ी शामिल हुए। आयोजन में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव सावित्री उत्तम निर्मलकर, पार्षद गौरी साहू, पार्षद लता यादव, पार्षद चोवा राम तांडेकर, पार्षद गौतम सिंहा, पार्षद रामशरण निर्मलकर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे के द्वारा शुभारंभ एवं विजेताओं को सम्मानित किया गया। 

अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया एवं सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन के संयोजक डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शासकीय उ. मा.  वि. भोरिंग ने विभिन्न खेलों को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीनियर महिला वर्ग खो खो प्रतियोगिता में विजेता पिथौरा एवं उपविजेता बागबाहरा, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता सरायपाली एवं उप विजेता बागबाहरा, रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता सरायपाली एवं उप विजेता पिथौरा रही। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान उर्मिला निर्मलकर पिथौरा एवं द्वितीय स्थान लक्ष्मी ठाकुर बागबाहरा ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पूजा ठाकुर बागबाहरा द्वितीय स्थान लक्ष्मी ठाकुर ने प्राप्त किया। तवा फेंक में सीमा ठाकुर पिथौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर बालिका के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गीतांजलि सरायपाली एवं ममता धीवर महासमुंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लीकेश्वरी साहू महासमुंद एवं द्वितीय स्थान जानकी यादव बागबाहरा ने प्राप्त किया। तवा फेंक में प्रथम स्थान दिनेश्वरी यादव एवं द्वितीय स्थान ममता धीवर महासमुंद ने प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में विजेता सरायपाली एवं महासमुंद उप विजेता रही। बॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बसना एवं उप विजेता महासमुंद रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता बागबाहरा एवं उपविजेता सरायपाली रहीं। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की नवीन योजना छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी खिलाड़ियों को दी गई।

आयोजन को सफल बनाने में एवन कुमार साहू, हेमसागर केवर्त्य, भूपेंद्र प्रधान, सुधीर प्रधान, रंभा साहू, कुसुम यादव, वंदना देवांगन का सहयोग रहा। निर्णायक कुबेर, जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर, डॉ. सुनील भोई का सहयोग रहा। मंच संचालन एवन कुमार साहू एवं सभी का आभार व्यक्त डॉ. सुनील भोई ने किया।

Read More

सफाई कर्मियों के लिए नई व्यवस्था शुरू, संबंधित वार्ड पार्षद के घर लगाएंगे हाजिरी

Posted on :31-Mar-2025
सफाई कर्मियों के लिए नई व्यवस्था शुरू, संबंधित वार्ड पार्षद के घर लगाएंगे हाजिरी

संवाददाता- प्रभात मोहंती

* पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू दिए निर्देश

* सभी वार्डों में 2–2 सफाई कर्मी की लगेगी ड्यूटी

महासमुंद:  नगर पालिका के सफाई कर्मियों के लिए अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर नई व्यवस्था शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत अब सफाई कर्मी संबंधित वार्ड के पार्षद के घर अपनी उपस्थिति देंगे। इसके लिए सभी वार्डों के पार्षदों के घरों में प्रति माह का उपस्थिति पत्रक दिया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। 

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने इस संबंध में सफाई विभाग को निर्देश दिया है। उन्होंने  सभी वार्डों में दो-दो सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने कहा है। जिस वार्ड में सफाई कर्मी की ड्यूटी है। वहीं पर उनकी उपस्थिति लगवाने का निर्देश दिया है। इसके लिए पार्षद आवास में प्रतिमाह का उपस्थिति पत्रक भी रखने कहा है, ताकि कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें। पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता प्रभारी को  सफाई कर्मचारियों को पर्याप्त सफाई उपकरण सहित पहचान पत्र प्रदाय करने के भी निर्देश दिये हैं। श्री साहू ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर पालिका का प्रमुख अंग है। शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रहेगी तो शहर सुंदर दिखेगा।

वार्डों में सफाई को लेकर उनके पास शिकायतें नहीं पहुंचनी चाहिए और सभी सफाई सुपरवाइजर अपने वार्डों में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाकर काम करें। प्रायः देखा जाता है कि शहरवासियों की शिकायतें रहती हैं कि सफाई कर्मचारी आम जनता की समस्याओं को अनदेखा करते हैं। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी कोई भी हो, उसे अपनी जिम्मेदारी पुरी निष्ठा से निभानी होगी।

Read More

स्वाध्याय भवन समिति द्वारा वक़्फ़ ( संशोधन ) विधेयक 2024 के विषय में कार्यशाला संपन्न

Posted on :29-Mar-2025
स्वाध्याय भवन समिति द्वारा वक़्फ़ ( संशोधन ) विधेयक 2024 के विषय में कार्यशाला संपन्न

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद में स्वाध्याय भवन में वक़्फ़ ( संशोधन ) विधेयक 2024 विषय पर कल कार्यशाला आयोजित की गई । इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए ।

सर्वप्रथम भारत माता के चलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया । मंच पर डॉ सलीम राज के साथ समिति के पदाधिकारी अधिवक्ता भूपेंद्र राठौड़, महेश चंद्राकर, लक्ष्मीकांत पाणिग्रही, चंद्रशेखर साहू एवं सीए रितेश गोलछा उपस्थित थे । डॉ सलीम राज ने वक़्फ़ अधिनियम के दुष्प्रभाव को बताते हुए इसमें प्रस्तावित संशोधन के महत्व और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला । उन्होंने वक़्फ़ का अर्थ बताते हुए कहा की वक़्फ़ का अर्थ होता है दान, न की किसी की संपत्ति को ज़बरदस्ती अपनी संपत्ति घोषित कर देना ! वक़्फ़ अधिनियम का अनैतिक फ़ायदा उठाते हुए किसी भी संपत्ति को वक़्फ़ की संपत्ति घोषित कर देने की वर्तमान प्रणाली को ग़लत ठहराते हुए उन्होंने इसमें संशोधन को क़ानून सम्मत बताया । 

वक़्फ़ अधिनियम में संशोधन से पारदर्शिता बढ़ने की बात उन्होंने की । वक़्फ़ बोर्ड में सनातनी की सदस्यता एवं महिला की सहभागिता की बात पर उन्होंने कहा कि ये संशोधन नितांत आवश्यक है । उन्होंने कहा की जब पाकिस्तान की प्रधानमंत्री महिला हो सकती है तो बोर्ड में महिला क्यों नहीं हो सकती । बोर्ड में यदि सनातनी सदस्य होंगे तो किसी सनातनी एवं मुसलमान की संपत्ति जिसमे वो चार पीढ़ी से रह रहा है उसे ग़लत तरीक़े से वक़्फ़ संपत्ति घोषित नहीं किया जा सकेगा । उन्होंने कहा की वक़्फ़ काउंसिल के आदेश के विरुद्ध न्यायालय में अपील करने का अधिकार आम आदमी को इस संशोधन में प्रस्तावित है जोकि न्यायसंगत है । उन्होंने मुसलमानों को याद दिलाया कि उनके पूर्वज भी मूर्तिपूजक ही थे । 

औरगज़ेब के सवाल पर उन्होंने कहा कि औरंगजेब अत्याचारी था और मुसलमानों का आदर्श नहीं हो सकता । मुसलमानों का आदर्श यदि कोई है तो वो डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साहब है । संशोधन विधेयक को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम बताया । संशोधन के पक्ष में उन्होंने अपना भरपूर समर्थन होने की बात कही । समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र राठौड़ एवं उपाध्यक्ष महेश चंद्राकर ने बताया कि प्रत्येक माह इस प्रकार की गोष्ठी आयोजित की जाएगी । मंच का संचालन लक्ष्मीकांत तिवारी ने किया । प्रस्तावना में सुमित ढिल्लों बताया कि क्यों वक़्फ़ संशोधन विधेयक की आवश्यकता हुई । पूर्व में कब कब इसमें संशोधन हुआ । अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए रितेश गोलछा ने मुख्य वक्ता डॉ सलीम राज, सभी गणमान्य नागरिकों एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद प्रेषित किया ।

उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ विमल चोपड़ा, देवीचंद राठी, चन्द्रबदन मिश्रा, गोवर्धन प्रधान, लक्ष्मीकांत तिवारी, राजेश डड़सेना, सुमित ढिल्लों, तिलक साव, एम आर विश्वनाथन, अशोक गिरी गोस्वामी, नरेश मोरयानी, राजेश्वर खरे, सुजाता विश्वनाथन, उत्तरा प्रहरे, प्रमोद चंद्राकर, टेकराम सेन, कन्हैया लाल सोनी, सुशील शर्मा, रिखीराम साहू, शशांक तिवारी, नारायण सिंह ठाकुर, नूतन कुमार साहू, प्रशांत श्रीवास्तव, संजय गिरी गोस्वामी, हरवंश सिंह ढिल्लों, अग्रज शर्मा, अनूप उपासे, गुमान जैन, अनिल जैन, मोहन साहू, पवन साहू, नीलम दीवान, अरुणेंद्र धर दीवान, अश्वनी तिवारी, देव नारायण बिसेन, देवेंद्र चंद्राकर, पीयूष साहू, द्वारिका चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, हेमकांति देवांगन, भूमिका वर्मा सहित मुसलमान समाज से  अनवर हुसैन, शेर मोहम्मद, नईम ख़ान एवं सभी समाज से अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Read More

सर्जरी के बाद नन्ही सिद्धि पूरी तरह स्वस्थ, आयुष्मान योजना बनी जीवन संवारने वाली संजीवनी

Posted on :29-Mar-2025
सर्जरी के बाद नन्ही सिद्धि पूरी तरह स्वस्थ, आयुष्मान योजना बनी जीवन संवारने वाली संजीवनी

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद :  ग्राम बरोंडाबाजार में 11 जनवरी 2024 को कार्तिक ध्रुव के घर नन्ही सी प्यारी बच्ची सिद्धि का जन्म हुआ। उनके आगमन से पूरे परिवार में अपार हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया। लेकिन जन्म के तुरंत बाद ही परिजनों ने सिद्धि के सिर पर असामान्य सूजन देखी, जिससे सभी चिंतित हो गए।

परिवार ने तुरंत स्थानीय मितानिन और चिरायु टीम महासमुंद से संपर्क किया। डॉ. रूही नाज और सहयोगी डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर मानते हुए बिना समय गंवाए उन्हें रायपुर के हायर सेंटर रेफर किया। रायपुर के डीकेएस अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि सिद्धि न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और ऑब्स्ट्रक्टिव हाइड्रोसिफ़ेलस नामक गंभीर समस्या से ग्रसित है। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का निर्णय लिया और उनके स्कल में स्टंट डालकर ऑपरेशन किया गया।

सर्जरी अत्यंत संवेदनशील थी, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और सही इलाज से यह पूरी तरह सफल रही। इस पूरे इलाज में 1.50 लाख रुपये का खर्च आया, जिसमें आयुष्मान योजना के तहत 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता ने परिवार को राहत प्रदान की।

सर्जरी के बाद सिद्धि जब अपने घर लौटी, तो भी उनकी नियमित देखभाल जारी रही। चिरायु टीम महासमुंद, सीएमएचओ डॉ. कुदेशिया और आरबीएसके कंसल्टेंट अनुपम शर्मा के मार्गदर्शन में उनका सही इलाज हुआ। डॉक्टर अनिरुद्ध कसार की निगरानी में सिद्धि की सेहत में लगातार सुधार आता गया। आज सिद्धि पूरी तरह स्वस्थ है। वह हंसती, खेलती और अपनी मासूमियत से सभी को आनंदित कर रही है। माता-पिता की आँखों में संतोष और खुशी झलक रही है। आयुष्मान योजना ने जीवन संवारने वाली योजना को चरितार्थ कर दिया।

Read More

नागरिकों की समस्या सुन समाधान कर रहे नपाध्यक्ष

Posted on :29-Mar-2025
नागरिकों की समस्या सुन समाधान कर रहे नपाध्यक्ष

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद:  नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू प्रतिदिन पालिका दफ्तर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं। विभिन्न वार्डों के लोग अध्यक्ष कक्ष में श्री साहू से मुलाकात कर समस्याएं बता रहे हैं। जिस पर समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को अध्यक्ष द्वारा त्वरित निराकरण के निर्देश जा रहे हैं।

श्री साहू ने कहा कि नगर के समस्त वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर पालिका द्वारा संजीगदी से कार्य किया जा रहा है। नागरिकों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान होगा। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो नागरिक उनसे पालिका दफ्तर में आकर मुलाकात कर सकते हैं।

Read More

मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत 160 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

Posted on :29-Mar-2025
मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत 160 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

संवाददाता- प्रभात मोहंती

अतिथियों ने दी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं

महासमुंद :  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के गरीब परिवारों के 160 कन्याओं का विवाह आज महासमुंद के संजय कानन उद्यान में पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी तथा सुखी दाम्पत्य को उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री जागेश्वर जुगनू चंद्राकर तथा एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहित परिजन मौजूद थे।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर ने सभी नवीन दाम्पत्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से फिजुल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। अब ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना गरीब माता-पिता के सपनों को साकार कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने सुखी दाम्पत्य जीवन की बधाई दी।    

नगरपालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू ने कहा कि शादी सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि दोनों मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य के साथ खुशहाल जीवन बिताएं। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री समीर पाण्डे ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 160 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें पिथौरा विकासखण्ड एवं महासमुंद ग्रामीण से 30-30 जोड़े एवं सरायपाली, बसना, बागबाहरा एवं महासमुंद शहरी से 25-25 जोड़े शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रूपए का अनुदान सहायता राशि प्रदान किया जाता है। प्रति जोड़ा 50 हजार रूपए का व्यय किया गया है। इसमें प्रत्येक कन्या को 35 हजार रूपए की राशि बैंक खाते या बैंक ड्राफ्ट के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विवाह आयोजन व्यवस्था और परिवहन पर प्रति कन्या 8 हजार रुपए, इसके साथ विवाह के मौके पर वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री पर 7 हजार रुपए खर्च किया गया है।  

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती निधि लोकेश चंद्राकर, बेलटुकरी सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी ध्रुव, पार्षद श्री धर्मेंन्द्र चंद्राकर, श्री बड़े मुन्ना देवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर नशामुक्त अभियान हेतु शपथ भी ली गई।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह से लाभान्वित नव विवाहित महासमुंद की श्रीमती यमुना साहू, सिंधू साहू पिंकी बांधे,अंजनी तांडी एवं सुखमनी देवार ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हम जैसे गरीब परिवार की कन्याओं के लिए वरदान है। बेटी की शादी धूमधाम से हो हर गरीब माता-पिता का सपना होता है जिसे राज्य सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। हम जैसे गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने हमारे माता-पिता के सपनों को पूरा किया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऐसी ही एक पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए सहायता प्रदान करती है। यह योजना माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर उनकी चिंता दूर कर रही है। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में यह योजना हजारों परिवारों को राहत पहुंचा रही है। राज्य सरकार के इन प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और अनेक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

Read More

महासमुन्द पुलिस के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति के पास से नगदी रकम 53,00,000 रूपयें (तिरेपन लाख रूपये) जप्त

Posted on :29-Mar-2025
महासमुन्द पुलिस के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति के पास से नगदी रकम 53,00,000 रूपयें (तिरेपन लाख रूपये) जप्त

संवाददाता- प्रभात मोहंती

 ग्राम रेहटीखोल अन्तर्राजीय चेक पोस्ट, सिंघोडा क्षेत्र में अधिक मात्रा में नगदी रकम की परिवहन पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

 सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

महासमुन्द : सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, मादक पदार्थ गांजा व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत् थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी।

इसी दौरान दिनांक 27.03.2025 को पुलिस की टीम के द्वारा एन.एच.53 रेहटीखोल चेक पोस्ट बेरियर पर उडिसा तरफ से आने वाली वाहनो को चेक कर रही थी। कि तभी मारूती स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक MH 02 CR 2126 तेज रफ्तार से आ रही थी। जिसे पुलिस की टीम के द्वारा चेक पोस्ट में रोका गया। वाहन के ड्रायवर सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम (01) शशांक कोठार पिता राजकुमार कोठार उम्र 26 साल साकिन संभाजी नगर पठान लेऊ थाना प्रतापनगर जिला नागपुर महाराष्ट्र का निवासी होना बताया।

पुलिस की टीम के द्वारा वाहन की तलाशी लिया गया। वाहन के पीछे सीट में काला रंग का पिट्ठु बैंग रखा हुआ था जिसके संबंध में पुछताछ करने पर बैग मे नगदी रकम 53,00,000 रूपये होना बताया। रूपये के बारे में पूछताछ करने बताया कि रांची झारखंड से  नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताया। टीम के द्वारा शशांक कोठार के कब्जे से पिट्ठु बैग से भारतीय करंसी नोट  53,00,000 रूपये मिला उक्त रकम को रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु कहा जो कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया। टीम के द्वारा व्यक्ति के कब्जे से जुमला कुल 53,00,000 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 106 भा.ना.सु.सं. के तहत् कार्यवाही किया गया। प्रकरण कि  जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेजी गई हैं। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द की टीम के द्वारा की गई है।

Read More

महान्ती समाज में होली मिलन कार्यक्रम

Posted on :29-Mar-2025
महान्ती समाज में होली मिलन कार्यक्रम

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद। छ.ग. करण महान्ती समाज, माँ तारिणि महिला मंच एवं युवा मंच

महासमुंद : ने श्री जगन्ननाथ भवन में होली मिलन कार्यक्रम धूम धाम से मनाया। हम इस औसर पर सभी पारिवारिक सदस्यों ने मिल जुल कर गुलाल लगाकर, नाचते गाते होली का मजा लिया। समाज के अध्यक्ष मनोहर महान्ती एवं महिला समाज की अध्यक्ष इन्दिरा महान्ती अपने उदबोधन में होली एवं भगवान चित्रगुप्त की पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर पधारे महान्ती महिला समाज की महिलायें पिथौड़ा में 1 अप्रैल को आयोजित उत्कल दिवस में पधारने का न्योता दिया। होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्होने भी होली मिलन का आनन्द लिया। पिथौरा से अर्चना महान्ती, इन्दिरा महान्ती, मीनू महान्ती, लोकमुडा महान्ती, रिंकी महान्ती, अनीता महान्ती, रवि महान्ती पधारे थे।

Read More

महासमुन्द जिले के स्वैच्छिक संगठन के नवीन पदाधिकारियों को दिया बधाई

Posted on :28-Mar-2025
महासमुन्द  जिले के स्वैच्छिक संगठन के नवीन पदाधिकारियों को दिया बधाई

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुन्द : जिले में सामाजिक संस्थाओं को संगठित एवं प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु महासमुन्द जिला स्तरीय एन.जी.ओ. फोरम मे अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता राजपूत, सचिव श्री प्रतिभा गिरी गोस्वामी  को  महासमुन्द जिले के स्वैच्छिक संगठन के निदान सेवा परिषद, आस्था संस्था, सृजन, सजग, उन्नति दिव्यान्ग कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ जन जागरण संस्था, विकास समिति, विकास आशा सेवा संस्था, सजग, प्रगति संस्था के पदाधिकारियों ने बधाई संदेश प्रेषित किया ।

Read More

रूढ़ीवादी परपंराओं को त्याग कर आगे बढ़ रहा साहू समाज - विनोद चंद्राकर

Posted on :28-Mar-2025
रूढ़ीवादी परपंराओं को त्याग कर आगे बढ़ रहा साहू समाज - विनोद चंद्राकर

संवाददाता- प्रभात मोहंती

 ग्राम मचेवा में साहू समाज ने मनाया संत माता कर्मा जयंती

महासमुंद :  ग्राम मचेवा में 25 मार्च को संत माता कर्मा जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन व पूर्व विधायक महासमुंद शामिल हुए।

इस अवसर पर ग्राम मचेवा के साहू समाज द्वारा संगीतमय रामायण कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें मानस मंडली द्वारा श्रीराम चरित मानस पाठ के प्रमुख चाैपाई व भगवान श्रीराम के कथाओं का वर्णन किया गया। संत माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि विनोद सेवनलाल चंद्राकर पूर्व विधायक ने कहा कि साहू समाज एेसे महान व्यक्तित्व के वंशज हैं, जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण की विशेष भक्ति प्राप्त हुई। संत माता कर्मा भगवान श्रीकृष्ण के महान भक्तों में शामिल हैं। उनकी भक्ति व प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान ने उनके हाथों से खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया था। आज साहू समाज के लोग जागरूक हो चुके हैं। समाज के विभिन्न रूढ़ीवादी परंपराओं का त्याग कर समाज हित में निर्णय ले रहे हैं तथा समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच श्रीमती प्रमिला ध्रुव, पंच गण, साहू समाज के ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र साहू, सुखदेव साहू, भुवन लाल साहू, जगदीश साहू, निरंजन साहू, शिवकुमार साहू, किशन देवांगन, जनकराम साहू, तोगेश साहू, सीताराम साहू, उपसरपंच जितेंद्र साहू, नीलकंठ साहू, मुरारी साहू, हिरामन साहू, ठगन साहू, पन्नालाल, राजेश, पुरुषोत्तम, लालू, लोचन साहू, मुकेश साहू एवं बड़ी संख्या में साहू समाज के महिला-पुरुष, युवा व ग्रामीण जन उपस्थित थे। संचालन किशन लाल देवांगन ने किया।

Read More

नयापारा में पुलिस सहायता केंद्र पुन: खोलने वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष को साैंपा ज्ञापन

Posted on :28-Mar-2025
नयापारा में पुलिस सहायता केंद्र पुन: खोलने वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष को साैंपा ज्ञापन

संवाददाता- प्रभात मोहंती

 नयापारा इलाके में चल रहा नशे का कारोबार, नशावृत्ति से बढ़ रहा अपराध

 आए दिन लड़ाई-झगड़े से नागरिक हो रहे परेशान

महासमुंद : वार्ड क्रमांक - 6, 7 व 8 के मध्य स्थित शिच चाैक नयापारा में स्थित पुलिस सहायता केंद्र को पुन: खोलने की मांग को लेकर आज वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निवास पहुंचकर ज्ञापन साैंपा है।

मानव संस्कार सेवा समिति के पदाधिकारियों व तीनाें वार्ड के नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू को बताया कि शिव चाैक स्थित पुलिस सहायता केंद्र विगत कुछ वर्षों से बंद है। वर्तमान में शिव चाैक सहित नयापारा स्लम क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार हो रहा है। शराब की अवैध बिक्री, गांजा, नशीली टेबलेट सहित अन्य नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री नयापारा क्षेत्र में हो रहा है। नशे के चपेट में युवाओं सहित 14-15 साल के किशोर वर्ग के बच्चे भी आ रहे हैं। आए दिन लड़ाई-झगड़े की स्थिति निर्मित हो रही है। महिलाओं, युवतियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। महिला सुरक्षा को ध्यान मंंें रखते हुए तत्काल पुलिस सहायता केंद्र को खोलने की आवश्यता है। समिति अध्यक्ष अशोक साहू, सचिव राजू बरिहा ने नपाध्यक्ष को बताया कि इस आशय का एक पत्र पुलिस विभाग को भी दिया गया है। अत: इस दिशा में नपाध्यक्ष से सहयोग की मांग की है। वार्डवासियों की मांग पर पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने पुलिस सहायता केंद्र शीघ्र प्रारंभ कराने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक साहू, टीकम साहू, मोहन बावनकर, भरत ठाकुर, महिला समूह के सदस्य गण, नैनू शर्मा, आशा ठाकुर, सुमित यादव, राम बाई, रेशमा साहू, मंजू साहू, श्याम कहार, सुशीला गाड़ा, कुंती साहू, चंद्रकांता, लक्ष्मी साहू सहित बड़ी संख्या में तीनों वार्ड के महिला, पुरुष उपस्थित थे।

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दादी राजयोगिनी दादी जानकी जी की 5वीं पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

Posted on :28-Mar-2025
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दादी राजयोगिनी दादी जानकी जी की 5वीं पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशस्तिका राजयोगिनी दादी जानकी जी का 5वीं पुन्य स्मृति दिवस आज स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में मनाया गया।  ब्रम्हा कुमारी बहने एवं पूरा ईश्वरीय परिवार ने मिलकर दादी जी को पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित किए , और एक अवगुण छोड़ने और सदगुण धारण करने का संकल्प लिया। सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी ने कहा कि आज के दिवस को वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।  दादी जी बहुत ही मिलनसार और कुशल नेतृत्व करने वाली सेनानी थी, उन्हें विश्व की सबसे स्थिर चित्त महिला का खिताब प्राप्त था।  विशेष दादी के नाम शिव पिता को भोग स्विकार कराया गया। 

Read More

उत्साह पूर्वक वार्ड 25 से मनाया गया कर्मा जयंती

Posted on :27-Mar-2025
उत्साह पूर्वक वार्ड 25 से मनाया गया कर्मा जयंती

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद:  स्थानीय वार्ड नंबर 25 में कर्मा जयंती उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद व भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष भाउराम साहू और नागरिकों ने मां कर्मा की पूजा अर्चना कर एक दूसरे को कर्मा जयंती की बधाई दी। आरती पूजा उपरांत खिचड़ी, खीर पूड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मौसम साहू, सीताराम साहू, ओम साहू, सूरज साहू, नीरज, कुलेश्वर, रामेश्वर साहू,गोविंद साहू, आनंद, तुकाराम साहू आदि उपस्थित थे।

Read More

महासमुन्द पुलिस के द्वारा महामाया पारा में घर में हुई चोरी का खुलासा

Posted on :27-Mar-2025
महासमुन्द पुलिस के द्वारा महामाया पारा में घर में हुई चोरी का खुलासा

संवाददाता- प्रभात मोहंती

 सुने घर में चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार।

 पुलिस ने चोरी की घटना के 24 घण्टे के अन्दर में आरोपी को किया गिरफ्तार।

 आरोपी के कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम बरामद ।

 सायबर सेल एवं थाना महासमुन्द पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

महासमुंद : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोहन चन्द्राकर सा. महामाया पारा महासमुन्द ने थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26/03/2025 के सुबह लगभग 04/30 बजे मै घर से सब्जीे मार्केट आ गया एवं मेरी पत्नि श्रीमती पायल चन्द्रा कर घर से अपने दोनो बच्चो् के साथ लेकर घर के दरवाजा में संकडी लगाकर सडक तरफ घुमने चली गयी। लगभग 05/30 बजे अपने दोनो बच्चो के साथ घुमकर घर वापस आयी तो घर के सामने का दरवाजा की संकडी खुली हुई घर अंदर जाकर देखी तो घर के कमरे मे रखे आलामरी खुली हुई थी जिसे देखकर मै अपने सामान की खोजबीन की तो आलमारी के अंदर रखे एक जोडी सोने की झुमका, एक चांदी का करधन, एक जोडी चांदी की पायल, तीन जोडी चांदी की बिछिया, एक जोडी चांदी की चुडा, नगदी रकम लगभग 6000 रूपये, एक नग रेडमी कंपनी का मोबाईल बाहर बिस्तार में रखे किमती 5000 रूपये को कोई अज्ञात व्यीक्ति घर अंदर घुसकर चोरी कर ले गये है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस. का कायम कर विवेचना में लिया गया। 

विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तथा संदिग्ध लोगो की पता तलाश कर रही थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि सीसीटीवी फुटेज से मिलता जूलता व्यक्ति कृषि मंडी महासमुन्द में घुम रहा है कि पुलिस की टीम के द्वारा मौका पहुच कर घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम नोहर ध्रुव पिता अघनु ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी खाल्हेपारा वार्ड नं. 24 सुभाष नगर, महासमुन्द का होना बताया। जिससे उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 01 नग चांदी का करधन, 01 जोडी चांदी का पायल, 01 जोडी चांदी बिछिया, 01 नग मोबाईल एवं नगदी रकम 175 रूपये जप्त कर थाना महासमुन्द अपराध धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

Read More

Previous12...36373839404142...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution