× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    क्या 8वें वेतन आयोग में दोगुनी होगी सैलरी? फिटमेंट फैक्टर 2.0 की सच्चाई समझिए

    क्या 8वें वेतन आयोग में दोगुनी होगी सैलरी? फिटमेंट फैक्टर 2.0 की सच्चाई समझिए

    पुंछ में बाढ़ और भूस्खलन ने ली 16 लोगों की जान, किश्तवाड़ में बादल फटने से मची तबाही

    पुंछ में बाढ़ और भूस्खलन ने ली 16 लोगों की जान, किश्तवाड़ में बादल फटने से मची तबाही

  • छत्तीसगढ़
    मगरमच्छ की भ्रामक ए.आई. फोटो वायरल करने वाले युवक पर वन विभाग की वैधानिक कार्रवाई

    मगरमच्छ की भ्रामक ए.आई. फोटो वायरल करने वाले युवक पर वन विभाग की वैधानिक कार्रवाई

    नशीले इंजेक्शनों के गिरफ्त में युवा, बर्बाद होती जिंदगी

    नशीले इंजेक्शनों के गिरफ्त में युवा, बर्बाद होती जिंदगी

    ब्रेकिंग: खेत की मेड काटने का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला

    ब्रेकिंग: खेत की मेड काटने का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    सिंधु जल पर बढ़ा तनाव, बिलावल भुट्टो ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

    सिंधु जल पर बढ़ा तनाव, बिलावल भुट्टो ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

    जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 22 जुलाई 2026

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 22 जुलाई 2026

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...57585960616263...7576Next

स्वीप खेल गतिविधियों के विजेताओं को कलेक्टर ने किया पुरस्कृत

Posted on :15-Apr-2024
स्वीप खेल गतिविधियों के विजेताओं को कलेक्टर ने किया पुरस्कृत

प्रभात महंती 

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान जिले में आयोजित किया जा रहा हैं। खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद द्वारा स्थानीय मिनि स्टेडियम महासमुंद में विभिन्न खेल गतिविधियां 6 से 7 अप्रैल एवम 13 अप्रैल शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न गतिविधियां 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, कुर्सी दौड़, लंगड़ी दौड़, संखली, बोरा दौड़, फ्रंट रोल, चम्मच बांटी दौड़, खो खो व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिले के बालक बालिका खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने आयोजन में मतदाताओं को जागरुक करने संदेश देते हुए नारे लगाए, दाई-ददा दूनों झन, मतदान करें बर भूलों झन।

हम सब हैं देश की शान, चलो चले करें मतदान। चाहें नर हो या नारी, मतदान हैं सबकी जिम्मेदारी। शत प्रतिशत मतदान, महासमुंद का अभिमान। मत देना अपना अधिकार, बदले में न लो उपहार। चुनाव का पर्व है देश के लिए गर्व है, मतदान करना हम सबका   कर्त्तव्य है। इसके साथ मतदान ज़रूर करें का संदेश दिया। 13 अप्रैल को पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के कलेक्टर एवम् जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक, जिला स्वीप नोडल अधिकारी एस. आलोक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जिसमें बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विजेता जोशी द्वितीय स्थान सुरेखा ध्रुव तृतीय स्थान अनिशा मिंज, कुर्सी दौड़ में प्रथम नीरा देवांगन द्वितीय सोनाली दीवान तृतीय राधिका दीवान, गोला फेंक में प्रथम वर्षा सोनटके द्वितीय प्रीति सबर तृतीय कामिनी ध्रुव, बोरा दौड़ में प्रथम सुरेखा ध्रुव द्वितीय प्रीति सबर तृतीय पूर्णिमा धीवर,

Open photo

चम्मच बांटी दौड़ में प्रथम भुवनेश्वरी सोनकर द्वितीय पदमिनी साहू तृतीय प्रियांशु साहू, फ्रंट रोल में प्रथम प्रियांशु साहू द्वितीय विजेता जोशी तृतीय सोनाली दीवान, लंगड़ी दौड़ में प्रथम सुरेखा द्वितीय प्रीति तृतीय राधिका व बालक वर्ग में प्रथम स्थान राजेन्द्र पटेल द्वितीय श्यामचंद तृतीय सागर यादव, बोरा दौड़ में प्रथम डगेंद्र रात्रे द्वितीय राजेंद्र तृतीय आर्य राज, गोला फेंक में प्रथम आर्य राज द्वितीय प्रेम सिंह तृतीय डगेंद्र रात्रे, चम्मच बांटी दौड़ में प्रथम हेमंत साहू द्वितीय पूनम साहू तृतीय इंद्रजीत, फ्रंट रोल में प्रथम राजेंद्र द्वितीय डगेंद्र तृतीय आर्य राज, लंगड़ी दौड़ में प्रथम अनमोल द्वितीय राहुल तृतीय इंद्रजीत को मिला। खो खो, कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से जिला पंजियक दीपक मंडावी, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनिल भोई, हिरेंद्र साहू, एवन साहू ने परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुवात किया। 26 अप्रैल को मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने संदेश दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में टिकेश्वर,अभिषेक, उदय, सेवन दास, नीलम सिन्हा का सहयोग रहा। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Read More

कलेक्टर ,डीएफओ सहित जिला अधिकारियों ने 2 किमी पैदल चलकर दिया मतदान का संदेश

Posted on :13-Apr-2024
 कलेक्टर ,डीएफओ सहित जिला अधिकारियों ने  2 किमी पैदल चलकर दिया मतदान का संदेश

प्रभात महंती 

स्वीप वाकथान कार्यक्रम का आयोजन

मिनी स्टेडियम में अनिवार्य मतदान के लिए हजारों लोगों ने ली शपथ

महासमुंद : जिले में अनिवार्य मतदान को लेकर आज कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, वनमंडल अधिकारी श्री पंकज राजपूत सहित जिला अधिकारी और कर्मचारियों ने वॉकथान में भाग लेकर लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलते हुए मतदाता जागरूकता के लिए संदेश दिया। इस दौरान महासमुंद के मिनी स्टेडियम में सभी एकत्रित हुए और  कलेक्टर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई।

Open photo

इस अवसर पर कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी  श्री प्रभात मलिक ने कहा कि जिले में मतदान की प्रति उत्साह को देखते हुए इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। यहां लोग मतदान के प्रति जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक वोट की कीमत पहचानी होगी तभी लोकतंत्र स्वस्थ और समृद्ध रहेगा ।आज यहां मिनी स्टेडियम में हजारों लोगों ने शपथ ली और संकल्प पत्र भरे हैं इसका सकारात्मक प्रभाव मतदान के दौरान आवश्यक दिखेगा। उन्होंने  जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की और जिले वासियों से अनिवार्य मतदान के लिए अपील भी की।

Open photo

वनमंडल अधिकारी श्री पंकज राजपूत ने कहा कि कहा की महासमुंद के लोग हमेशा से ही जागरूकता का परिचय देते हैं, आज फिर जागरुक होकर मतदान करने की आवश्यकता है। हमें पिछले मतदान के रिकॉर्ड को ध्वस्त करना है ।उन्होंने आज के इस  आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात वॉक थान का आयोजन किया गया। कलेक्टर, वन मंडल अधिकारी सहित जिलाधिकारी और अलग-अलग विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने मिनी स्टेडियम से कॉलेज रोड होते हुए बरोंडा चौक, सातबहनिया चौक, गांधी चौक ,नेहरू चौक होते हुए वापस मिनी स्टेडियम पहुंचे, जहां पुनः मतदान की शपथ ली गई।

Open photo

इस दौरान महिला बाल विकास, नगर पालिका, महाविद्यालय आईटीआई ,बी एड त, महिला समूह ,समाज कल्याण आदि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वाकथान को दिव्यांग ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वीप सहायक नोडल श्री रेखराज शर्मा, समाज कल्याण के उपसंचालक संगीता सिंह, प्राचार्य  डा अनुसूया अग्रवाल सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।

Read More

भक्त माता कर्मा जयंती पर भाजपा किसान अशवंत तुषार ने पूजा अर्चना की: बोले – माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं

Posted on :11-Apr-2024
भक्त माता कर्मा जयंती पर भाजपा किसान अशवंत तुषार ने पूजा अर्चना की: बोले – माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं

प्रभात महंती 

महासमुंद : कर्मा जयंती के अवसर पर भाजपा किसान अशवंत तुषार साहू लाफिंग खुर्द कार्यक्रम में शामिल हुआ सेवा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा देवी की पूजा अर्चना एवं आरती की। 

डॉक्टर सुंदरलाल साहू के द्वारा भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान अशवंत  तुषार साहू  ने कहां माता कर्मा  भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्ति की बात कही, उन्होंने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है।

Open photo

मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई। कार्यक्रम में साहू समाज शेर परिक्षेत्र के अध्यक्ष सुंदरलाल साहू, विष्णु साहू, लखन साहू, सुरेश साहू, मुकेश साहू, हिमांशु साहू, के अनेक पदाधिकारी ग्रामीण जन उपस्थित है

Read More

नगर में निकली हिंदू नव वर्ष की भव्य शोभायात्रा...

Posted on :11-Apr-2024
नगर में निकली हिंदू नव वर्ष की भव्य  शोभायात्रा...

प्रभात महंती 

महासमुंद : चैत्र नवरात्र के साथ ही मंगलवार को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत हुई। शहर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हिन्दू संगठनों द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत होने के साथ जलपान भी कराया गया। इस दौरान प्रमुख आकर्षण का केंद्र ड्रोन के माध्यम से उड़ते हुए हनुमान जी, बनारस से आए कलाकारों द्वारा अघोरियों की वेशभूषा में महाकाल की बारात की झांकी एवं गुरूकुल आश्रम कोसरंगी के ब्रह्मचारियों द्वारा शौर्य प्रदर्शन रहा। जुलूस के साथ ही विशालकाय नंदी आकर्षण का केंद्र रहा।

Open photo

मंगलवार को नववर्ष पर निकाली गई शोभयात्रा की शुरूवात तुमगांव रोड स्थित मां शारदा मंदिर में पूजा के बाद हुई, जो ओवरब्रिज से बग्गा चौक, स्वामी चौक, नेहरू चौक होते हुए कचहरी चौक, बरोंडा चौक से माँ दुर्गा मंदिर बरोंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में समापन हुआ। शोभयात्रा में हजारों की तदाद में शामिल लोगो द्वारा लगाए गए जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गूंज गया। इस दौरान नगर के मुख्यमार्ग पर जमकर आतिशबाजी की गई।

Open photo

यहाँ देखे विडियो :-

साथ ही शोभायात्रा में ध्वजवाहक, राउतनाचा, अयोध्या में नवनिर्मित रामलला मंदिर का प्रतिरूप, जय सोनई रूपई बालक झांकी , भजन मंडली और कोसरंगी गुरूकुल के विद्यार्थियों द्वारा शौर्य प्रदर्शन किया गया। लेकिन, इस दौरान चौक चौराहों पर प्रदर्शन किए गए मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनारस से आ रहे कलाकारों द्वारा अघोरी की वेशभूषा में महाकाल की बारात और साथ ही ड्रोन की सहायता से आदमकद हनुमान जी उड़ते हुए देखना रहा।

Read More

महासमुंद जिला तीरंदाजी संघ को अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि

Posted on :11-Apr-2024
महासमुंद जिला तीरंदाजी संघ को अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि

प्रभात महंती 

नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस सोनीपत हरियाणा के लिए जिले की तीरंदाजी खिलाड़ी पद्मा साहू का चयन

महासमुंद : ग्राम बिहाझर बागबाहरा की पद्मा साहू तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में खेलों इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही जिले की बालिका खिलाड़ी पद्मा साहू पिता वेदराम साहू का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस सोनीपत हरियाणा के लिए हुआ है। पद्मा साहू छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित दूसरी तीरंदाजी खिलाड़ी हैं जिन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि जिला तीरंदाजी संघ सन् 2020 से ही महासमुंद जिले में तीरंदाजी खेल में खेलो इंडिया सेंटर स्थापना हेतु प्रयासरत था, जिसे अन्ततः पास्ट चैंपियन एथलीट एवन साहू तीरदांजी प्रशिक्षक की नियुक्ति खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद में हुई और खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना पश्चात् तीरंदाजी खेल में गति मिली जिसके चलते जिले के खिलाड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहें हैं।

पद्मा साहू के चयन के बारे में जानकारी देते हुए जिला संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल व सचिव एवन साहू ने बताया कि सोनीपत स्थित एनसीओई का यह प्रशिक्षण केंद्र तीरंदाजी खेल की अंतर्राष्ट्रीय बारीकियों को सिखाता है एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु खिलाड़ियों को तैयार करता है, जिससे  खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार तो होता ही है, साथ ही खेल के प्रति एकाग्रता भी बढ़ती हैं। यहां डाइट और खेल की बारीकियां कोरियन कोच के माध्यम से कराया जाता हैं।

Open photo

पद्मा साहू की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव कैलाश मुरारका, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, पुणेंद्र चंद्राकर, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, आरुषि अग्रवाल, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, डॉ. सुनील भोई, व्यायाम शिक्षक आर. के. साहू, हिरेंद्र देवांगन, अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर आलोक द्विवेदी, मेहत्तर राम साहू, सृजन संस्थान, बाल आश्रम बिहाझर, अंजोर फाउंडेशन एवं अन्य गणमान्य नागरिकों व संस्थाओं व माता पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी। पदमा साहू सामान्य परिवार से हैं, प्रतिभा की धनी और मेहनत में किसी भी प्रकार से खेल में कमी नहीं होने दिया,

कमी होने पर अपने आप से पूछती कि मेरे से ही क्यू नहीं होता यह सोचने वाली बेटी ने आज बागबाहरा जिला महासमुंद और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करके दिखाया है। अधीक्षक बाल आश्रम पुनेद्र चंद्राकर ने प्रेरित कर तीरंदाजी खेल प्रारंभ कराया। जहां पद्मा प्रतिदिन अभ्यास कर करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कोण्डागांव में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल नेशनल राजस्थान में तीसरा स्थान प्राप्त किया। तथा 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जनवरी 2024 रायपुर में 30 मीटर में कांस्य पदक, व्यक्तिगत में कांस्य पदक और मिस्क टीम में रजत पदक प्राप्त किया जिसके आधार पर नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस सोनीपत हरियाणा में चयन हुआ हैं।

Read More

स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में खेल गतिविधियां आयोजित किया गया।

Posted on :09-Apr-2024
स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में खेल गतिविधियां आयोजित किया गया।

प्रभात महंती 

महासमुंद : कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ व स्वीप जिला नोडल श्री एस. आलोक, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन में खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिले में व्यापक रूप से मतादाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें 2 दिवसीय खेल गतिविधियां मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न गतिविधियां - 100मीटर दौड़, गोला फेंक, चम्मच दौड़, बोरा दौड़, फ्रंट रोल, लंगड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। आयोजन में बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Open photo

लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने के साथ 26 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने नारे लगाते हुए मतदान जरुर करें का संदेश दिया व हम सब हैं देश की शान, चलो चले करें मतदान का नारा लगाया। इस अवसर पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, व्यायाम शिक्षक सेवन दास मानिकपुरी व खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के परिणाम - कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीरा देवांगन, द्वितीय सोनाली दिवान, तृतीय राधिका दिवान ने प्राप्त किया। बोरा दौड़ प्रतियोगिता बालिका में प्रथम स्थान सुरेखा ध्रुव, द्वितीय स्थान प्रीति सबर, तृतीय स्थान पूर्णिमा धीवर, बोरा दौड़ बालक में प्रथम स्थान डगेंद्र कुमार रात्रे, द्वितीय राजेंद्र पटेल, तृतीय स्थान आर्य राज, चम्मच दौड़ प्रथम स्थान भुनेश्वरी सोनकर, द्वितीय स्थान पदमिनी साहू, तृतीय स्थान प्रियांशु साहू, चम्मच दौड़ बालक में प्रथम स्थान हेमंत साहू, द्वितीय स्थान पूनम साहू, तृतीय स्थान इंद्रजीत ने प्राप्त किया।

Open photo

100 मीटर दौड़ बालक में प्रथम स्थान राजेंद्र पटेल, द्वितीय श्यामचंद, तीसरा स्थान सागर यादव ने प्राप्त किया। फ्रंट रोल प्रतियोगिता बालिका में प्रथम स्थान प्रियांशु साहू, द्वितीय स्थान विजेता जोशी, तृतीय स्थान सोनाली दिवान, फ्रंट रोल बालक में प्रथम स्थान राजेंद्र पटेल, द्वितीय स्थान डगेंद्र कुमार रात्रे, तृतीय स्थान आर्य राज ने प्राप्त किया। गोला फेंक पुरुष प्रथम स्थान आर्य राज, द्वितीय प्रेमसिंह, तृतीय डगेन्द्र रात्रे ने प्राप्त किया। 13 अप्रैल को स्वीप क्रिक्रेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को कलेक्टर श्री प्रभात मालिक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Read More

आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Posted on :09-Apr-2024
आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

प्रभात महंती 

महासमुन्द : सनातनी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नववर्ष मनाते हैं। हिन्दू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति द्वारा वर्ष 2016 से निरंतर महासमुन्द में शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूरा नगर इस कार्यक्रम में यथाशक्ति तन-मन-धन से सहयोग करता है। इस कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दल सनातन धर्म के अनुसार हिन्दू नववर्ष के लिए एक हो जाते हैं। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के जितेंद्र साहू,विक्रम ठाकुर,  खिलावन बघेल, शैलेष गुप्ता, अग्रज शर्मा, रितेश गोलछा,  मनीष साहू, अनुपम  त्रिपाठी, धीरज सिन्हा, सुनील पाटिल ने बताया कि इस बार हिन्दू नववर्ष 9 अप्रैल को आरम्भ हो रहा है। नववर्ष की शोभायात्रा 9 अप्रैल को संध्या 5 बजे मां शारदा मंदिर तुमगांव रोड से आरम्भ होगी। जो ओवरब्रिज से बग्गा चौक, स्वामी चौक, नेहरू चौक होते हुए कचहरी चौक, बरोंडा चौक से माँ दुर्गा मंदिर बरोंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में समापन होगा।

Open photo

शोभायात्रा में इस बार मुख्य आकर्षण बनारस से आ रहे कलाकारों द्वारा अघोरीयों की वेशभूषा में प्रस्तुति और महाकाल की बारात होगी।  भिलाई के इंजिनयरिंग कॉलेज के  छात्रों द्वारा निर्मित ड्रोन द्वारा उड़ते हुए 'हनुमान जी' का श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। इसके साथ ही ध्वज वाहक, राउत नाचा, भारत माता का छायाचित्र,अयोध्या में नवनिर्मित रामलला मंदिर का प्रतिरूप, जय सोनई रुपई बालक झांकी, राम जी की मूर्ति, भजन मंडली, कोसरंगी गुरुकुल के विद्यार्थियों का मलखंभ पर शौर्य प्रदर्शन के साथ भव्यता लिए शोभायात्रा निकलेगी।

Open photo

शोभायात्रा में आने वाले सभी सनातनी भाइयों से समिति के सदस्यों ने आव्हान किया है कि नववर्ष के दिन भारतीय परिधान धोती-कुर्ता या कुर्ता- पायजामा ही पहनें।  बहनों -माताओं से निवेदन किया गया है कि शोभायात्रा में भगवा या पीला साड़ी या सूट पहनकर शोभायात्रा में सम्मलित होवें। इसके साथ ही हिन्दू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति द्वारा सभी नगरवासियों से अपील भी की गई है कि सभी इस दिन अपने घरों में भगवा ध्वज लगाकर आंगन में रंगोली बनाकर और संध्या बेला में दीप अवश्य जलाकर नववर्ष मनाएं।

Read More

महान्ती करण समाज ने मनाया उत्कल दिवस..

Posted on :04-Apr-2024
महान्ती करण समाज ने मनाया उत्कल दिवस..

प्रभात महंती 

महासमुंद : प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी छ .ग .करण महांती समाज महासमुंद, माँ तारिणी महिला मंच एवं महांती युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें प्रथम चरण में लोहिया चौक स्थित आर के. स्टूडियो-प्रकाश महांती के द्वारा स्वर्गीय- श्री ध्रुव चरण महांती एवं गुलशन चौक भवानी स्टूडियो रिंकू पटनायक के द्वारा  स्वर्गीय. श्री युधिष्ठिर महांती की स्मृति में प्याऊ का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सूर्य कांति महांती, एवं राशि महिलांग के उपस्थिति में छत्तीसगढ़ कारण महांती समाज, तारिणी महिला मंच, महांती युवा मंच पदाधिकारी व सदस्यों के उपस्थिति में हुआ दूसरे चरण में सुभाष नगर स्थित जगन्नाथ भवन में अपरान्ह 4 बजे से समाजजन एकत्र हुए।

Open photo

कार्यक्रम की शुरूवात समाज की वरिष्ठ महिला सदस्य सूर्यकान्ति महांती ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ व संरक्षक सदस्यों राजकिशोर महांती, प्रतापचंद महांती, किशोरचंद्र महांती, किशोर कुमार महांती (संयोजक), संजय, आनंद, विनोद श्रीकांत महांतीने उत्कल दिवस पर प्रकाश डालते हुए समस्त उत्कलवासियों को उत्कल दिवस की बधाई दी।

यहाँ देखे विडियो :-

कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों ने अनेक मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कल संस्कृति पर प्रश्नोत्तरी व जनरल नॉलेज के प्रश्न किए गए। माही पटनायक ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में इस समारोह को होली मिलन समारोह के रूप में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष-राशि महिलांग की उपस्थिति में समाज की महिलाओं ने मस्ती भरी होली खेली। पुरूष सदस्यों ने गुलाल तिलक लगाकर अतिथि का सम्मान किया। फाग गीतों पर थिरकतीं महिलाओं ने माहौल को रंगीन बना दिया। राशि महिलांग की विशेष उपस्थिति को यादगार बनाने के लिए समाज की ओर से समाज के अध्यक्ष मनोहर महांती ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मंहाती युवा मंच के युवाओं ने की ने किया।

Read More

महासमुन्द पुलिस द्वारा गांजा तस्करो पर की जा रही है लगातार कार्यवाही

Posted on :03-Apr-2024
 महासमुन्द  पुलिस  द्वारा  गांजा तस्करो  पर की जा रही है लगातार कार्यवाही

प्रभात महंती 

दो अंतर्राज्यीय  तस्कर  गिरफ्तार   

थाना सिघोडा एवं सायबर सेल महासमुन्द  की संयुक्त  कार्यवाही
       
महासमुंद :
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को  अवैध नशीले पदार्थो की परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमान अनुविभागीय  अधिकारी  पुलिस सरायपाली के मार्गदर्शन मे थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 03/04/2024 को मुखबीर सूचना पर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही  एक सिल्वर कलर का होण्डा सिटी इक्सी कार क्रमांक MH 31 CM 9625 को रोका गया,

वाहन मे दो व्यक्ति  सवार था पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पूछताछ करने पर वाहन के पीछे डिक्की मे मादक पदार्थ गांजा  रखकर फुलवाड़ी उडिसा से महाराष्ट्र ले जाना बताया नाम पता पूछने पर अपना नाम 1- अब्दुल जावेद पिता अब्दुल रशिद उम्र 36 साल जाति मुस्लिम साकिन बलगांव रोड धरमकांटा थाना बलगांव रोड जिला अमरावती महाराष्ट्र, 2. सुमेर अजगर शेख पिता अजगर शेख उम्र 24 साल जाति मुस्लिम साकिन उतावली थाना धारनी जिला अमरावती महाराष्ट्र बताया , वाहन की तलासी लेने पर वाहन के पीछे डिक्की मे एकम बोरी के अंदर 21 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा  मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी से 21 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

नाम आरोपी - 

  1. अब्दुल जावेद पिता अब्दुल रशिद उम्र 36 साल जाति मुस्लिम साकिन बलगांव रोड धरमकांटा थाना बलगांव रोड जिला अमरावती महाराष्ट्र,
  2. सुमेर अजगर शेख पिता अजगर शेख उम्र 24 साल जाति मुस्लिम साकिन उतावली थाना धारनी जिला अमरावती महाराष्ट्र

जप्त संपत्ति    

  1. 21 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 315000 रूपये, 
  2. घटना मे प्रयुक्त एक सिल्वर कलर का होण्डा सिटी इक्सी कार क्र. MH 31 CM 9625 कीमती 250000रूपये,                     
  3. दो नग  मोबाईल कीमती 20000 रूपये,  नगदी रकम 800 रूपये, 

 कुल जूमला कीमती जूमला कीमती 585800 रूपये।

Read More

राज्य स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स में महासमुंद ने जीता 5 पदक

Posted on :03-Apr-2024
राज्य स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स में महासमुंद ने जीता 5 पदक

प्रभात महंती 

आर्म रेसलिंग में दृष्टिहीन खिलाड़ी लक्की यादव ने जीता स्वर्ण पदक

महासमुंद : 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा पॉवर जिम सेक्टर - 6 भिलाई जिला दुर्ग में दिनांक 31 मार्च को आयोजित किया गया। जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने भागीदारी करते हुए 3 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक सहित कुल 5 पदक जीतने में सफल रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम - लक्की यादव 69 किलो में स्वर्ण पदक, बिन्दा यादव 70 किलो में स्वर्ण पदक, विकास यादव 65 किलो में स्वर्ण पदक, प्रीति यादव 60 किलो में रजत पदक, तोरण यादव 60 किलो में रजत पदक जीतने में सफल रहें।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शामिल होने व पदक जीतने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, उप संचालक संगीता सिंह, संचालक फॉर्च्यून फाउंडेशन बागबाहरा निरंजन साहू, विश्वनाथ पाणिग्रही, भोज राम वर्मा, मंजू कमल कुंजेकर, आरती गिरिश श्रीवास्तव, तुलसी राम बरिहा, दिलेशवर चंद्राकर, मायाराम पटेल, रश्मि साहू, लक्ष्मी प्रिया साहू, एवम् स्टॉफ ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

Read More

राजयोगिनी दादी जानकी जी की चतुर्थ पुन्य स्मृति दिवस...

Posted on :03-Apr-2024
राजयोगिनी दादी जानकी जी की चतुर्थ पुन्य स्मृति दिवस...

प्रभात महंती 

महासमुंद : अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका रहीं राजयोगिनी दादी जानकी जी की चतुर्थ पुन्य स्मृति दिवस आज स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा में मनाया ,गया दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने रायपुर शान्ति सरोवर से ब्रम्हा कुमारी किरण बहन, आरंग सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी लता बहन विशेष रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे, इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दादी के नाम ब्रम्हा भोज की व्यवस्था रखी गई, पूरा ईश्वरीय परिवार ने मिलकर दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया, 

Read More

बास्केटबॉल राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर महासमुंद में।

Posted on :01-Apr-2024
बास्केटबॉल राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर महासमुंद में।

प्रभात महंती 

कलेक्टर प्रभात मलिक ने छत्तीसगढ़ की टीम को बधाई देते हुए किया प्रोत्साहित।

महासमुंद : बास्केटबॉल खेल में जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हो, खेल अकादमी में प्रवेश कर कामयाबी हासिल करने के उद्देश्य से जिले के खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हुए उपलब्धियां हासिल कर रहें हैं। विदित हो कि जिले में इस साल राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिससे जिले के खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला। जिले के खिलाड़ियों में आशीष शर्मा, आदित्य पटेल, सिद्धार्थ चंद्राकर, अभिषेक अंबिलकर, दिव्या रंगारी, स्वाति यादव, सुभाष मंडल, लालू सोनवानी, कुलेश्वर चंद्राकर ने राष्ट्रीय व यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता अगस्त 2023 पांडिचेरी में महासमुंद से दिव्या रंगारी व स्वाति यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

मिनी स्टेडियम महासमुंद में खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण साल भर सुबह-शाम दिया जाता हैं तथा जिला प्रशासन तथा खेल विभाग द्वारा ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाता हैं। जिले से बास्केटबॉल खेल व अन्य खेलों में रुचि रखने वाले नागरिक, माता पिता अपने बच्चों को सुबह शाम अभ्यास करने के लिए शामिल करा सकते हैं। खिलाड़ियों के खेल कौशल में विकास, बेहतर प्रदर्शन हेतु जिले में राष्ट्रीय यूथ बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया हैं, जिसमें विभिन्न जिलों से चयनित होकर छत्तीसगढ़ टीम के 12 बालक शामिल हुए हैं जो 38 वीं राष्ट्रीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पांडिचेरी में 9 से 15 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया गया है में शामिल होंगे, जिसके लिए  छत्तीसगढ़ बालक टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद के मार्गदर्शन व सहयोग से महासमुंद जिला बास्केटबॉल संघ और छत्तीसगढ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के द्वारा 27 मार्च से 06 अप्रैल तक महासमुंद में आयोजित किया गया है।

Open photo

छत्तीसगढ़ यूथ बास्केटबाल राष्ट्रीय टीम के सदस्य में अभिषेक पाठक, हिमांशु पनघरे, हर्ष गहलोत, प्रथमेश द्विवेदी साई सेंटर राजनंदगांव, शरद पाढ़िया, अनुज सिंह, राहुल कोरी, फैजान अली, आदर्श सिंह बीएसपी दुर्ग, शिवम वर्मा रायपुर, पारस सिंह कोरबा, विक्की बघेल अंबिकापुर सरगुजा शामिल हैं। टीम के प्रशिक्षक शिवम दुबे व सहायक प्रशिक्षक विशाल सिंह शामिल हैं। जिले के कलेक्टर श्री प्रभात मलिक आज मिनी स्टेडियम महासमुंद में छत्तीसगढ़ राज्य की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों ने अपना परिचय दिया व अपने खेल कौशल का प्रर्दशन किया l। श्री प्रभात मलिक द्वारा खिलाड़ियों के आवास, भोजन की जानकारी लेकर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने कहा गया।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, रेख राज शर्मा, हिरेंद्र साहू व अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ाने व राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर को सफ़ल बनाने में मार्गदर्शक व सहयोगी खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, संतोष सोनी, किरण महाडिक, जिला बास्केटबाल संघ अध्यक्ष नूरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, पूरन साहू, विवेक मंडल, शुभम तिवारी, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, तारिणी साहू इत्यादि का सहयोग मिल रहा हैं।

Read More

मतदाता जागरूकता रैली एवं स्वीप गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन

Posted on :30-Mar-2024
मतदाता जागरूकता रैली एवं स्वीप गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन

प्रभात महंती 

मानव श्रृंखला बनाकर हजारों लोगों ने ली शपथ

जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जा रहा है अभियान

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदान जागरूकता रैली एवं स्वीप गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन आज स्थानीय मिनी स्टेडियम में किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृखला बनाकर महिला समूह, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारियों सहित हजारों लोगों ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक मानव श्रृंखला में शामिल होकर उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिले में कम से कम 80 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है।

Open photo

इसके लिए समाज के सभी वर्गां का साथ आवश्यक है। आज स्वीप गुड मॉर्निंग महासमुंद कार्यक्रम के आयोजन से सशक्त संदेश देना है। उन्होंने मौजूद लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान रैली की शक्ल में स्वच्छता दीदीयां, आईटीआई, स्कूल और महाविद्यालयीन विद्यार्थी मिनी स्टेडियम पहुंचे। मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित स्लोगन और तख्ती के साथ आम लोगो को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सुंदर रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया गया। इसके पूर्व मतदान संबंधित सुंदर गीत और जुम्बा डांस के माध्यम से प्रभावशाली मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।

Open photo

यहाँ देखे विडियो :- 

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री एस. आलोक ने कहा कि आने वाले लोकसभा निर्वाचन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सभी ब्लॉक में मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और जिले के 80 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करना है।

Open photo

स्वीप के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही ने तख्ती के माध्यम से संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री टॉमसन रात्रे, स्वीप के सहायक नोडल श्री रेखराज शर्मा सहित जिला अधिकारी एवं मिशन क्लीन सिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महाविद्यालय, स्कूल, आईटीआई, बीएड कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली गई।

 

Read More

महासमुन्द शहर में धार-दार हथियारों को लेकर रात्रि में घुमने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

Posted on :29-Mar-2024
 महासमुन्द शहर में धार-दार हथियारों को लेकर रात्रि में घुमने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

प्रभात महंती 

सभी 05 आरोपियो के विरूध्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया

आरोपियों के विरूध्द पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आम्र्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मार-पीट के अपराध दर्ज है।

थाना महासमुन्द व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।

महासमुन्द : दिनांक 27.03.2024 को सोशल मीडिया में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में धार दार हथियारों को लेकर महासमुन्द शहर के कुछ गली व महोल्ला में रात्रि में घुमते हुये सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ था जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा महासमुन्द पुलिस की 5  टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उक्त वायरल वीडियों में शामिल व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया एवं  चिन्हांकित व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सायबर सेल एवं महासमुन्द पुलिस की अलग-अलग टीमों के द्वारा उक्त चिन्हांकित व्यक्तियों को महासमुन्द सिटी कोतवाली के द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा जिनका नाम (01) प्रशांत चन्द्राकर पिता चुजालाल चन्द्राकर उम्र 21 वर्ष सा. बीटीआई रोड राकेश सेलून के पास महासमुन्द, (02) सिध्दू सेन्द्रे पिता शेरू सेन्द्रे उम्र 22 वर्ष सा. स्वीपर काॅलोनी महासमुन्द, (03) टिकेश्वर उर्फ टिंकू चन्द्राकर पिता रवि चन्द्राकर उम्र 19 वर्ष सा. वार्ड नं. 08 संतोषी मंदिर के पास महासमुन्द, (04) कैलाश बाघ पिता प्रकाश बाघ उम्र 28 वर्ष सा. स्वीपर काॅलोनी महासमुन्द तथा (05) सुनिल सोनी पिता अंकुर सोनी उम्र 32 वर्ष सा. स्वीपर काॅलोनी महासमुन्द का होना पाया गया।

Open photo

जिनके पास से अलग-अलग छोटा-बडा धार दार चाकू, कत्तानुमा व हथियार को जप्त किया गया तथा थाना महासमुन्द में अलग-अलग अपराध पंजीबध्द कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई। यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा किया गया।
 

Read More

26 किलो गांजा के साथ ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश लेकर जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Posted on :23-Mar-2024
26 किलो गांजा के साथ ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश लेकर जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात महंती 

26 किलो गांजा के साथ ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश लेकर जा रहे दो आरोपी महिंद्रा TUV 300 कार सहित गिरफ्तार

थाना बलौदा व साइबर सेल कि संयुक्त कार्यवाही,सिरपुर नाका में चेकिंग के दौरान किया गांजा जप्त

महासमुंद : महासमुंद पुलिस द्वारा जिले के सरहदी सीमाओं पर लगातार अवैध सामग्रियों नशीले पदार्थों के, व आगामी लोकसभा चुनाव तथा आचार संहिता को मद्दे नजर रखते हुए , अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है कार्रवाइयों के इसी कार्यक्रम में महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना बलौदा के सिरपुर नाका में लगातार चेकिंग जारी है जहां चेकिंग के दौरान दिनांक 21 /03 /24 को उड़ीसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन चेकिंग किया जा रहा था,

चेकिंग के दौरान उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही TUV300 महिंद्रा कंपनी का सफेद कलर बिना नंबर प्लेट वाला कार को रोका गया वाहन में दो व्यक्ति सवार थे पूछताछ करने पर ड्राइविंग सीट में बैठे व्यक्ति द्वारा गोल-मोल जवाब देने लगा , जिससे कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे बने चैंबर में 25 पैकेट खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ कुल26 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा में एनडीपीएस एक्ट की प्रावधानों के तहत धारा 20 (ख)NDPS एक्ट, कार्यवाही कर आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया  , 

Open photo

जप्त संपत्ति

  1. 26 किलोग्राम नमीयुक्त मनोउत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 390000रू
  2. घटना में प्रयुक्त एक महिंद्रा कंपनी TUV300सफ़ेद रंग, बिना नंबर का कार कीमती 600000 लाख रुपए
  3. आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल जप्त कीमती₹10000 रू० कुल जुमला 1000000 (दस लाख रूपये)

उक्त दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम

  1. अनिल यादव पिता रामबरन यादव उम्र 24 वर्ष साकीन वार्ड न० 18 हनुमान नगर नई बस्ती थाना कोलगाम जिला सतना (म०प्र०)   
  2. विनयकुमार पटेल पिता चंद्रपाल पटेल उम्र 21वर्ष साकिन गटना थाना अजयगढ़ जिला पन्ना (म०प्र ०)।।
Read More

आयुश का चयन राष्ट्रीय जूनियर हैंडबाल में

Posted on :23-Mar-2024
आयुश का चयन राष्ट्रीय जूनियर हैंडबाल में

प्रभात महंती 

महासमुंद : भारतीय हैंडबॉल संघ तथा मध्य प्रदेश हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में 45वीं जूनियर बालक राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विदिशा मध्य प्रदेश में दिनांक 23 से 27 मार्च तक आयोजित किया गया हैं। जूनियर चैंपियनशिप में जिले के आयुश निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर का चयन हुआ हैं। जो नियमित रूप से प्रशिक्षक व व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोरिंग डॉ. सुनील कुमार भोई व सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।

आयुश के चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव व हीना ढालेन, समस्त व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनिल कुमार भोई,  एवम् जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर, ओंकार निषाद, लिशान्शू साहू, सुभांश शर्मा, लोचन साहू, गगन धीवर, रितेश पाटले, सूरज पाटले, प्रणव शर्मा, नैतिक, पार्थ शर्मा, अजय साहू, मनीष कुर्रे, मनीष चौधरी, मयंक साहू, दिपेश साहू, हितेश ध्रुव, प्रवीण ध्रुव, आशीष टंडन, श्रेयांश सिंह, दित्या शर्मा, कनक साहू, मानशी साहू, गीतांजलि साहू, ममता धीवर, पिंकी धीवर, मनोज प्रधान इत्यादि खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

हत्या कि घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया...

Posted on :21-Mar-2024
हत्या कि घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया...

प्रभात महंती 

महासमुन्द : विवाद के बाद शराब के नशे में गांव के ही प्रेम जांगड़े ने हत्या को दिया था अंजाम, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेश पटेल पिता पिरीत पटेल उम्र 55 वर्ष सा0 पटेल पारा वार्ड नं 05 नांदगांव थाना व जिला महासमुंद छ0ग0 तथा भगवती राईस मिल में कुली मजदूरी का काम करता हूं । मेरे परिवार में मेरे पत्नि के अलावा मेरे दो बेटे हैं व एक बहू है। छोटे बेटे की शादी नही हुई है। मैं तथा मेरा छोटा बेटा पूनम पटेल भगवती राईस मिल बेलसोंडा मे काम करते हैं ।

मेरी प्रतिदिन छुट्टी रात्रि करीबन 08.00 बजे होती है तथा मेरे बेटे की छुट्टी शाम 05.00 बजे हो जाती है । दिनांक 18.03.2024 के करीबन 05.00 बजे शाम को मेरा बेटा पूनम पटेल राईस मिल से छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिये निकला था। मैं जब अपने घर वापस आया तो पता चला कि मेरा बेटा पूनम पटेल अभी तक घर वापस नहीं आया है। घरवालों के बताने के बाद मैं तुरंत अपने बेटे को खोजने के लिये निकला करीबन 11.00 बजे रात्रि तक खोजने के बाद नहीं मिलने पर घर वापस आ गया । फिर दिनांक 19.03.2024 के प्रातः सुबह 07.00 बजे पुनः अपने बेटे पूनम पटेल को खोजने के लिये निकला था तो देखा कि फतौव्वा तालाब के पास काफी लोगों का भीड जमा है।

पास जाकर देखा तो मेरा बेटा पूनम पटेल था शव तालाब के बिचों बीच बेशरम के पेड के पास नग्न अवस्था में चित्त हालत में मृत अवस्था में जमीन पर पडा हुआ था। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से पुलिस की टीम को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देषित किया। पुलिस की टीम घटना स्थल मौका पहुच कर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी एवं परिवार संबंधि, भूमि बटवारा संबंधि एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया।

जाॅच दौरान पता चला कि मृतक रात्रि में लगभग 09ः30 बजे पानी पाउट, डिस्पोजन, चखना लेने गाॅव के बिहारी दुकान में गांव के प्रेम जांगडे के साथ खरीदने गया था। मृतक को आखरी बार प्रेम जांगडे के साथ देखने से प्रेम जांगडे पर संदेह होने पर पुलिस की टीम के द्वारा प्रेम जांगडे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ संतोषप्रद जवाब नही मिलले से बारिकी एवं कडाई से पूछताछ  बताया कि मृतक पूनम पटेल के साथ शराब पीने हेतु बिहारी दुकान से चखना, डिस्पोजल, पानी पाउच लेकर गांव के फतौव्वा तलाब के पास शराब पीने के लिए जाना और दोनो मिलकर शराब पीना।

शराब पीने के दौरान दोनो आपसी विवाद होना और मृतक द्वारा अश्लील गाली गलौच करना जिससें गुस्से में आकर हाथ मुक्का से मारना और नाक मुह से खुन निकलने लगा जिससे मृतक बिहोस होकर जमीन में गिर गया कि इसी बीच पाकिट में रखे ब्लैड नुमा कटर को निकालकर मृतक पूनम पटेल का गला को काट देना और मृतक का मृत्यु हो जाने पर उसे शव को छुपाने के नियत से अपने कन्धें में उठाकर तलाब के बीचों बीच ले जाना, इसी बीच दोनो नशे में होने से रास्ते दोनो गिर जाना से मृतक के शव घसिटते हुये बेसरम के झाडियों के पास फेक देना बताया और अपराध करना स्वीकार किया और घटना में पहने खून लगे कपडे जला देना बताया। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी प्रेम जांगडे पिता श्रवण कुमार जांगडे उम्र 24 वर्ष सा. ग्राम नांदगाॅव थाना महासमुन्द, जिला महासमुन्द के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग ब्लैड नुमा कटर तथा घटना के समय पहने अधजला कपडा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द थाना सिटी महासमुन्द में धारा 302 भादवि के तहत् कार्रवाई की गई।
 

Read More

पत्रकारों ने सीखी जीवन जीने की कला...

Posted on :20-Mar-2024
पत्रकारों ने सीखी जीवन जीने की कला...

प्रभात महंती 

प्रेस क्लब भवन में लगा तीन दिवसीय आर्ट आॅफ लिविंग , आनंद अनुभूति शिविर

महासमुंद : स्थानीय प्रेस क्लब भवन में आयोजित तीन दिवसीय आर्ट आॅफ लिविंग शिविर का 18 मार्च को समापन हुआ। कोरबा से यहां पहुंचीं गुरूमाता शशि देशमुख ने पत्रकारों को पारिवारिक माहौल में जीने की कला के साथ सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया। शिविर का आयोजन विगत 16 -मार्च से जारी था। बता दें कि इस तीन दिवसीय शिविर में योग गुरु शिक्षक शशिकांत देशमुख ने पत्रकारों को सूक्ष्म व्यायाम सहित प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया और उसकी संपूर्ण जानकारी दीं साथ ही अनुभव साझा किया।

Open photo

जिसका लाभ प्रेस क्लब अध्यक्ष उत्तरा विदानी, उपाध्यक्ष संजय यादव, महासचिव विपिन दुबे, कोषाध्यक्ष विजय चौहान, वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार तिवारी, बाबूलाल साहू, संजय डफले, आशीष साहू एवं श्रीमती साहू, आकांक्षा दुबे, रत्नेश सोनी, रानी सोनी, अमित हिशिकर, विक्रम साहू, छबि राम साहू, प्रज्ञा चौहान, रवि विदानी, प्रभात महंती, महेन्द्र यादव, राकेश झाबक, प्रभात महंती, उमा भारती महंती, पोषण कनौजे, कुंजू रात्रे आदि ने उक्त शिविर का लाभ लिया। शिविर के आखरी दिन गुरूमाता- शशि कांता देशमुख ने सभी पत्रकार से अनुभव जाना और प्रमाण पत्र बांटा और योग के प्रति  निरंतरता बनाये रखने की बात कही। इस कार्यक्रम में प्रभात महंती, मनीषकांत साहू, मनीष अग्रवाल और एम.आर. विश्वनाथन का विशेष सहयोग रहा।

 

Open photo

कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष ,उतरा विदानी, महासचिव विपिन दुबे वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार तिवारी सुमन, संजय ढपले, बाबूलाल साहु ने योग गुरु शशिकांत देशमुख जी का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया साथ ही प्रेस क्लब के समस्त साथियों के द्वारा स्वागत किया गया.. अंत में आभार प्रदर्शन विपिन दुबे ने की

Open photo

Read More

राष्ट्रीय सीनियर रग्बी प्रतियोगिता भुवनेश्वर में जिले के 3 खिलाड़ी शामिल

Posted on :20-Mar-2024
राष्ट्रीय सीनियर रग्बी प्रतियोगिता भुवनेश्वर में जिले के 3 खिलाड़ी शामिल

प्रभात महंती 

राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम में जिले के 3 खिलाड़ी शामिल

महासमुंद : सीनियर पुरूष राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन भुवनेश्वर उड़ीसा में दिनांक 24 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित होगी। जिसमें महासमुंद जिले के 3 खिलाड़ी लिशांशु साहू पिता चंद्रशेखर साहू तुमगांव, शुभांश शर्मा पिता मंगेश शर्मा तुमगांव व प्रवीण ध्रुव पिता गेंदूराम ध्रुव पता महासमुंद का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विदित हो कि राज्य स्तरीय रग्बी चयन ट्रायल रायपुर में दिनांक 4 फरवरी 2024 को रखा गया था। जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन किया गया हैं।

जिनका 03 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर सेंट विशेंट पैलोटी स्कूल मंगला बिलासपुर में आयोजित किया गया हैं तथा आवास हेतु खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में किया गया हैं जिले की टीम 19 मार्च की शाम पहुंच कर अभ्यास में शामिल हुए। जिले में रग्बी खेल तुमगांव में नियमित रूप से प्रशिक्षक व व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग डॉ. सुनिल कुमार भोई व सीनियर खिलाड़ियों के द्वारा संचालित किया जा रहा हैं। जहा आस पास के बच्चें प्रतिदिन खेल अभ्यास करते हुए राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवम् युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, डॉ. सुनिल कुमार भोई व्यायाम शिक्षक, समस्त व्यायाम शिक्षक महासमुंद, जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर, ओंकार निषाद, मनोज प्रधान, मनीष, अजय साहू, आयुश निर्मलकर, मानसी साहू, प्रणव शर्मा, नैतिक शर्मा, आशीष, पार्थ शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत से छ.ग. शरीरिक शिक्षा शिक्षक संघ महासमुंद ने की सौजन्य भेंट

Posted on :20-Mar-2024
नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत से छ.ग. शरीरिक शिक्षा शिक्षक संघ महासमुंद ने की सौजन्य भेंट

प्रभात महंती 

कहा सबको साथ मिलकर जिले में खेलकूद व शिक्षा को नया आयाम देने का प्रयास रहेगा।- नव पदस्थ डीईओ सावंत

महासमुंद : छत्तीसगढ़ शरीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला इकाई महासमुंद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद मोहन राव सावंत से सौजन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहायक खेल अधिकारी सुश्री अंजलि बरमाल,  प्रांत के महासचिव पीतांबर पटेल, सह सचिव कुंतल बाघमार, जिला अध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, जिला सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, कोषाध्यक्ष हीरेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष राजेश साहू, गणेश कोशरे, बेदराम रात्रे, राजेश्वरी ध्रुवंशी, इंद्राणी भास्कर, अंजनी साहू, पियूष परोहा, हेमकुमारी पटेल, अंजु प्रजापति, हीरेंद्र साहू, गौरी शंकर पटेल, नीलम सिन्हा, कामता साहू, तृषा शर्मा, रामेश्वरी दीवान,  दिव्या साहू , होरी लाल रजक, आदि उपस्थित रहे,  जिला शिक्षा अधिकारी  ने शरीरिक शिक्षा शिक्षक संघ को उदबोधन मे कहा की सबको साथ मिलकर जिले में खेलकूद व शिक्षा को नया आयाम देने का प्रयास रहेगा। उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव डॉ सुनील भोई व मीडिया प्रभारी हीरेंद्र साहू ने दी।

Read More

Previous12...57585960616263...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

ज्योतिष और हेल्थ

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution