× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

  • छत्तीसगढ़
    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous123456789...4041Next

शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

Posted on :27-Jun-2026
शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

-विगत तीन वर्षों के प्रदर्शन मूल्यांकन में जयनगर, बतरा एवं प्रेमनगर के विद्यालयों ने बढ़ाया जिले का मान

-प्राचार्यों ने रायपुर में प्राप्त किया राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

सूरजपुर : पीएम  विद्यालयों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें जिले की उपलब्धियों ने सूरजपुर को पूरे छत्तीसगढ़ में गौरवान्वित किया है। पीएम  नोडल  चंद्रपाल कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में पीएम  प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों एवं प्राचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतिभागियों ने विद्यालयों की गुणवत्ता, नवाचार, प्रभावी नेतृत्व तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिले के लिए सर्वाधिक गौरव का विषय यह रहा कि विगत तीन वर्षों के पीएम विद्यालयों के प्रदर्शन मूल्यांकन में राज्य के शीर्ष पाँच विद्यालयों में सूरजपुर जिले के तीन विद्यालयों ने स्था

Read More

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

Posted on :27-Jun-2026
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

- नगर पंचायत जरही में अब तक 463 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, शहरी गरीब एवं स्लम बस्तियों को घर के समीप सुविधा

सूरजपुर : मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत नगर पंचायत जरही द्वारा संचालित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से शहरी गरीब एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को घर के समीप ही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। योजना के सकारात्मक परिणामस्वरूप अब तक हजारों जरूरतमंद नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं।

Open photo NaN

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 463 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 22,495 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। प्रति शिविर औसतन 49 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। योजना के तहत 5,635 लैब जांचें की गईं तथा 19,395 मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

Open photo NaN

गंभीर एवं गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान:-

गंभीर एवं गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के उद्देश्य से 536 मरीजों की शुगर जांच की गई, जिनमें 86 मरीज मधुमेह (शुगर) से प्रभावित पाए गए। वहीं 21,603 मरीजों का रक्तचाप (बीपी) परीक्षण किया गया, जिनमें 2,144 मरीज उच्च रक्तचाप एवं शुगर संबंधी समस्याओं से प्रभावित पाए गए। सभी चिन्हित मरीजों को आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

Open photo NaN

स्वास्थ्य शिविर में भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नागरिकों का रक्तचाप परीक्षण, शुगर जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। शिविरों के माध्यम से लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।+

Read More

अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

Posted on :11-Jun-2026
अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स की निरंतर निगरानी जारी

सूरजपुर : जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 11 जून को खनिज अमला सूरजपुर द्वारा तहसील प्रेमनगर के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में खनिज वाहनों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई।

Open photo NaN

जांच के दौरान तारा मुख्य मार्ग पर खनिज गिट्टी (चूना पत्थर) से भरे 03 ट्रेलर वाहन पाए गए, जो जिला जांजगीर-चांपा स्थित क्रशर से लोड होकर बिना अभिवहन पास के परिवहन करते पाए गए। नियमानुसार वाहन मालिकों के विरुद्ध अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज करते हुए तीनों वाहनों को पुलिस थाना प्रेमनगर के सुरक्षार्थ में रखा गया है।

Open photo NaN

खनिज अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा खनिजों के खनन, परिवहन एवं भण्डारण से प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Read More

माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

Posted on :09-Jun-2026
माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : दिनांक 11.09.2021 को ग्राम बलदेवनगर निवासी मनोज उरांव ने थाना प्रेमनगर में सूचना दिया कि बांगों बांध के डुबान छोटे छुरी में एक व्यक्ति का पैर पानी के ऊपर दिखाई दे रहा है जिसकी सूचना मिलने पर उसकी तस्दीक करने पुलिस मौके पर पहुंची जहां पानी में दिख रहे पैर को रस्सी फंसाकर बाहर निकाला गया जो अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जिसके गले में रस्सी बंधा हुआ था। प्रेमनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर शव पंचनामा बाद पीएम के लिए भेजा।

Open photo NaN

जांच के दौरान पुलिस के द्वारा मृतक की शिनाख्त किया कि वह सुरेन्द्र यादव पिता हीरासाय उम्र 22 वर्ष निवासी हनुमानगढ़, थाना रामानुजनगर है। मृतक के पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृत्यु का कारण हत्यात्मक लेख किए जाने पर थाना प्रेमनगर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध क्रमांक 85/21 धारा 302, 201 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। 

Open photo NaN

विवेचना में पाया गया कि 5 सितम्बर को मृतक अपने दीदी-जीजा के घर अम्बिकापुर गया था जहां से मृतक अपने जीजा सुखसाय उर्फ गवटियां बरगाह के साथ उसके पुत्र को लेने विध्यांचल गए थे और दूसरे दिन सुखसाय अपने लड़के को लेकर वापस अम्बिकापुर आया जहां पत्नी के द्वारा सुरेन्द्र के बारे में पूछने पर प्रेमनगर से उतरकर अपने घर चले जाना बताया जिस पर आरोपी सुखसाय को गिरफ्तार किया गया।

Open photo NaN

जो खुलासा हुआ कि विध्यांचल स्थित मकान में 5 सितम्बर की रात्रि में सुरेन्द्र के पिता का मेडिकल दस्तावेज को फाड देने पर दोनों के बीच में वाद-विवाद हुआ इसी बीच लकड़ी पराठी उठाकर सुरेन्द्र के सिर में मारा और रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दिया और बोरे में भरकर साइकिल में रखकर पिता महाबीर बरगाह के साथ साक्ष्य छुपाने के उद्धेश्य से छोटे छुरी बांध के डुबान में ले जाकर पत्थर बांधकर शव एवं साइकिल को फेंक दिया। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण के विवेचक एसआई निर्मल राजवाड़े द्वारा पुख्ता साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय सूरजपुर में पेश किया। अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक रमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा की गई।

इस मामले की सुनवाई विद्धान न्यायाधीश श्री मानवेन्द्र सिंह प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सूरजपुर के यहां हुई। माननीय न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी कर निर्णय दिनांक 05.06.2026 में समग्र तथ्यों के आधार पर दोषसिद्ध सुखसाय उर्फ गंवटिया को धारा 302 भारतीय दण्ड संहिता के आरोप में आजीवन कारावास, धारा 201, 34 भादसं. के आरोप में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 200 रूपये का अर्थदण्ड, दोषसिद्ध महावीर को धारा 201, 34 भारतीय दण्ड संहिता के आरोप में 3 वर्ष का सश्रम कारावास व 100 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है।
 
Read More

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

Posted on :03-Jun-2026
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।

सूरजपुर के ग्राम पीढ़ा निवासी श्रीमती बृहस्पति राजवाड़े, पति श्री विनोद राजवाड़े, बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है। यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वे प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, स्कूल संबंधी आवश्यक सामग्री तथा स्वास्थ्य देखभाल में करती हैं। उनका कहना है कि इस आर्थिक सहयोग से बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है और परिवार पर आर्थिक बोझ भी कम होता है।

इसी प्रकार ग्राम पीढ़ा की ही श्रीमती श्याम बाई राजवाड़े, पति श्री दामोदर राजवाड़े, भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। वे बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि को वे अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर खर्च करती हैं। इससे बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिल रही है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिली है।

दोनों हितग्राहियों ने बताया कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना से मिलने वाली नियमित सहायता राशि उनके परिवार के लिए संबल का कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा परिवार के स्वास्थ्य एवं शिक्षा स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले की अनेक महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर अपने परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में योगदान दे रही हैं।

Read More

सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

Posted on :03-Jun-2026
सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग, पुलिसिंग व कानून की बारीकियां सीखेंगे, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश।

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : जिले को 15 नए एसआई मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी अधिकारियों को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए शहरी और ग्रामीण थानों में पदस्थ किया गया है। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने इनके लिए पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं।

Open photo

जारी आदेश के अनुसार, नए एसआई को कानून-व्यवस्था, अपराध जांच और पुलिसिंग के व्यावहारिक अनुभव के लिए अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। सबसे अधिक 4 एसआई की पदस्थापना थाना सूरजपुर, 2-2 को थाना विश्रामपुर, जयनगर, भटगांव, प्रतापपुर व 1-1 एसआई को थाना प्रेमनगर, झिलमिली व रामानुजनगर थाने में की गई है। नए अधिकारियों को अनुभवी पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा। जिससे वे पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध अनुसंधान और जनता से जुड़ी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
 
Read More

सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

Posted on :27-May-2026
सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

फलदार वृक्षों से जब बना उपवन तो शरारती तत्व कब्जा करने लगाए है गिद्ध दृष्टी 

सूरजपुर : सूरजपुर ब्यूरो -एस ई सी एल बिश्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले विस्थापित ग्राम करमपुर की बंजर भूमि पर सेवा निवृत्त कालरी कर्मचारी वृक्ष मित्र  पंडित राजेंद्र दुबे ने अपनी जीवन भर की  गाढ़ी कमाई  बंजर भूमि को हरियाली बनाने में लगा दी ।सेवा मुक्ति के बाद हालही में सूरजपुर जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखा जिसमें उल्लेख किया है कि एक समिति बनाकर  उसके पदेन अध्यक्ष कलेक्टर रहे  ताकि भविष्य में इस उपवन को बचाया जा सके। तो दूसरी तरफ कुछ शरारती नशेड़ी युवक  पूरे उपवन पर कब्जा करने का साजिश रच रहे हैं जिससे वृक्ष मित्र राजेंद्र दुबे काफी विचलित एवं परेशान।।

Open photo

जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्वी कोयला परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाला  कॉलोनी से सत्ता विस्थापित ग्राम करमपुर से लगा एस ई सी एल कंपनी की भूमि पर अपने जीवन भर की लाखों रुपए कमाई लगाकर  विभिन्न प्रजाति के फलदार वृक्ष जिसमें आम ,अमरूद, लीची , कटहल जामुन, रुद्राक्ष जैसे अनेक  पौधे रोपित कर विशाल वृक्ष तैयार किया जो आज बड़ा होकर फल से लद गया है। अब इस उपवन पर ग्राम करमपुर के शरारती तत्व अपना पहुंच बता कर पंडित राजेंद्र दुबे को परेशान करने लगे  हैं।

Open photo

बताया जाता है कि वृक्ष मित्र पंडित राजेंद्र दुबे केवल वृक्ष ही नहीं लगाया है अपितु बहुत सुंदर पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर का भी निर्माण कर मंदिर स्थापित किया है जिसमें आसपास के लोग पूजा करने आते हैं एवं बच्चे सुबह-शाम घूमने  जाते है । सेवा मुक्ति के बाद अब इस पूरे हरियाली उपवन को जिला प्रशासन को पूर्णतः शौप देना चाहते हैं ताकि उनके द्वारा लगाया गया उपवन एवं मंदिर पर शरारती तत्वों का नजर न पड़ेतथा भविष्य में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके।

वृक्ष मित्र राजेंद्र दुबे ने प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री, पर्यावरण मंत्री एवं कलेक्टर को कई बार लिख चुके हैं पत्र

अभी हाल ही में सूरजपुर कलेक्टर को दिए गए पत्र में वृक्ष मित्र राजेंद्र दुबे ने उल्लेख किया है कि उक्त स्थल पर निवृत्त श्री संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर, एस ई सी एल के विस्थापित ग्राम करमपुर में जीवन की संपूर्ण कमाई लगाकर स्थापित किया है  इसे जिला प्रशासन अपने संरक्षण में लेकर  पर्यटन , दर्शनीय स्थल, एवं एवं बच्चों के पार्क के रूप में विकसित कर सूरजपुर जिला का प्रदेश में अंकित करें। 

अपने आवेन मे पंडित राजेन्द्र कुमार दुबे ने अब तक प्रधानमंत्री, भारत सरकार सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर्यावरण मंत्री एवं सूरजपुर जिला के कलेक्टर को अब तक भेजे गए  पत्र की सत्यप्रतिलिपि भी संलग्न  की है।

वृक्ष मित्र राजेंद्र दुबे ने कलेक्टर को मार्मिक पत्र लिखा 

कलेक्टर को संबोधित करते हुए अपने पत्र में पंडित राजेंद्र दुबे लिखते हैं कि एक मजदूर जो विगत 38 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से जनहित एवं समाज हित में पर्यावरण का कार्य करता आ रहा है जो आज भी निरन्तर जारी है। आपसे  विनम्र आग्रह है कि इस स्थल का मौका निरीक्षण कर इसके संपूर्ण विकास हेतु कार्यवाही कर इस स्थल को सूरजपुर के नक्शे में पर्यटन/दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने की कृपा करें तथा  विगत 20 वर्षों से आधा किलोमीटर रोड निर्माण, बच्चों के मनोरंजन हेतु पार्क की व्यवस्था एवं इसके सौन्दर्याकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने की कृपा करें। सुरतपुर  जिला कलेक्टर को 13 मई 2026 को आवेदन के साथ प्रधानमंत्री, भारत सरकार को प्रेषित पत्र की छायाप्रति मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन , सूरजपुर कलेक्टर को प्रेषित पत्र की  सत्यप्रतिलिपि भी सलग्न की है ।

ग्राम करमपुर के शरारती तत्व वृक्षों से लहलता बगीचा को हड़पने गड़ा रखी है गिद्ध दृष्टी

उक्त  बंजर भूमि पर वर्षों से वृक्ष लगाकर विभिन्न प्रजातियों का पौधा तैयार कर विशाल उपवन तैयार करने वाले वृक्ष मित्र  पंडित राजेंद्र दुबे सेवानिवृत के बाद अब थक चुके हैं इसी का फायदा उठाकर ग्राम करमपुर के कुछ शरारती तत्व  अपनी पहुंच का दावा कर  अपनी गिद्ध दृष्टि लगाए हुए है जबकि वृक्ष मित्र राजेंद्र दुबे  चाहते हैं कि जिला कलेक्टर एक समिति बनाकर उसका पदेन अध्यक्ष एवं संरक्षण रहे ताकि इन हरे भरे फलदार वृक्षों की सुरक्षा ही नहीं अपितु एक सुंदर धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके।

वे  कहते हैं कि पर्यावरण दिवस पर राज्य एवं केंद्र सरकार लाखों पौधा लगाने की दावा करती है तथा बचा नहीं पाती  है जबकि हमने जिन पौधों को लगाया है उसका संरक्षण संवर्धन किया है ,आज वह उपवन के रूप में लह लाहा रहा है। केंद्र  सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को कई बार पत्र लिखने के बाद भी दुर्भाग्य से अभी तकइस ओर कोई कार्रवाई  अब तक नहीं हो पाई है। वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय से जिला कलेक्टर को पत्र आया था कार्रवाई करने हेतु कहां गया था।  जिला कलेक्टर के निर्देश पर एक समिति भी स्थल का अवलोकन किया परंतु फिर क्या हुआ उसका अब तक पता नहीं चला।

Read More

थाना विश्रामपुर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर

Posted on :25-May-2026
थाना विश्रामपुर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

विश्रामपुर : शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करन का प्रयास करते हुए कांग्रेस पार्टी के चुनाव संचालन कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री नरेन्द्र जैन के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत फर्जी एफ.आई.आर. दर्ज किये जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान. श्री दीपक बैज जी के नेतृत्व में आज से अनिश्चितकालीन धरना / प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने उक्त धरना/प्रदर्शन को कार्यवाही तक निरंतर चलाये जाने हेतु निम्नलिखित पदाधिकारी / वरिष्ठ नेताओं को जवाबदारी दिया है :-

Open photo NaN

  1. श्री बालकृष्ण पाठक
  2. श्री हरिहर प्रसाद यादव
  3. श्री प्रदीप गुप्ता
  4. श्री अशोक श्रीवास्तव
  5. श्री नरेश राजवाड़े
  6. श्री अखिलेश प्रताप सिंह
  7. श्री नवीन जायसवाल
  • जिला अध्यक्ष-सरगुजा
  • जिला अध्यक्ष-बलरामपुर
  • जिला अध्यक्ष-कोरिया
  • जिला अध्यक्ष एमसीबी
  • वरिष्ठ इंका नेता
  • वरिष्ठ इंका नेता
  • वरिष्ठ इंका नेता

Open photo NaN

उपरोक्त पदाधिकारियों से आग्रह है कि, वे अपने-अपने साथियों सहित विश्रामपुर थाना पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना/प्रदर्शन की जिम्मेदार

Read More

कुसमुसी बाजार के पास पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

Posted on :19-May-2026
कुसमुसी बाजार के पास पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : जिले के ग्राम पंचायत कुसमुसी से इस वक्त एक बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ कुसमुसी बाजार के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा कुसमुसी बाजार के पास हुआ जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे 30 वर्षीय भुनेश्वर देवांगन ट्रैक्टर चालक की मौक पर ही मौत हो गई।

चश्मदीदों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर पलटने के बाद चालक उसके नीचे दब गया। गंभीर चोटें आने के कारण 30 वर्षीय भुनेश्वर देवांगन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More

करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप, अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

Posted on :18-May-2026
करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप, अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

पांच सदस्यीय समिति गठित, बेनामी संपत्ति और नियम विरुद्ध नामांतरण की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में पदस्थ एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति के आरोपों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डी.के. सोनी की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने वर्तमान अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा के खिलाफ संयुक्त जांच टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Open photo NaN

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जगन्नाथ वर्मा ने अपने पूर्व पदस्थापना कार्यकाल के दौरान सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में नियमों की अनदेखी करते हुए करोड़ों रुपये की जमीन के सौदे में अनियमितताएं कीं। शिकायत के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित ग्राम मदनपुर की पुनर्वास भूमि को कथित रूप से प्रभाव का इस्तेमाल कर निजी लोगों के नाम दर्ज कराया गया और बाद में बेनामी तरीके से उसका हस्तांतरण किया गया।

Open photo NaN

शिकायतकर्ता का दावा है कि जमीन की वास्तविक कीमत करीब दो करोड़ रुपये थी, लेकिन दस्तावेजों में कम मूल्य दर्शाकर स्टांप शुल्क में भारी गड़बड़ी की गई। मामले में कई चरणों में नामांतरण और रजिस्ट्री होने की बात भी सामने आई है, जिससे पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Open photo NaN

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में जिला पंचायत सीईओ बिजेंद्र सिंह पाटले को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एसडीएम शिवानी जायसवाल, शिकायत शाखा प्रभारी सुनील अग्रवाल, भू-अभिलेख अधीक्षक भूपेंद्र कुमारी बंजारे और तहसीलदार सूर्यकांत साथ को सदस्य बनाया गया है। समिति को पूरे मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Open photo NaN

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अधिकारी ने प्रदेश और दूसरे राज्यों में पेट्रोल पंप, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और अन्य संपत्तियों में निवेश किया है। शिकायतकर्ता ने जांच एजेंसी के समक्ष दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही है।

Open photo NaN

वहीं, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं और वे इस विषय पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करना चाहते। अब पूरे मामले में जांच समिति की रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

डी के सोनी
अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता 
नवापारा अंबिकापुर 
7999424423,7354602913

Read More

नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का फिर एक बड़ा प्रहार, 75 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

Posted on :15-May-2026
नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का फिर एक बड़ा प्रहार, 75 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने व प्रभावी तौर वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है और लगातार सख्ती से कार्यवाही करने में लगी हुई है। 

इसी तारतम्य में दिनांक 13.05.2026 को चौकी बसदेई पुलिस रोड पेट्रोलिंग दौरान सूरजपुर रोड रेल्वे स्टेशन में अम्बिकापुर-दुर्ग ट्रेन का आने का समय होने पर स्टेशन सूरजपुर रोड जाकर स्टेशन के बाहर ट्रेन से उतर कर आने जाने वाले यात्रियो से पूछताछ किया जा रहा था उसी समय एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन के बाहर हाथ में झोला रखा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम मदनेश्वर प्रसाद पिता स्व. राम रतन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुर चौकी बसदेई का होना बताया तथा उसके हाथ में रखे झोला की तलाशी लेने पर नशीली एविल इंजेक्शन 50 नग व रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 50 कुल 100 इंजेक्शन कीमत करीब 75 हजार रूपये का बरामद किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि एक व्यक्ति 20 हजार रूपये नशीली इंजेक्शन खरीदने के लिए दिया था जिसके बाद मध्यप्रदेश के एक जिले के एक मेडिकल स्टोर से नशीली इंजेक्शन खरीदकर ला रहा था।

मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी मदनेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो, देवदत्त दुबे, आदित्य यादव, अशोक केंवट व निलेश जायसवाल सक्रिय रहे।

Read More

डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने ली जनरल परेड की सलामी।

Posted on :15-May-2026
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने ली जनरल परेड की सलामी।

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

चुस्त शरीर ही बेहतर पुलिसिंग का है आधार, इसलिए बनाए रखे शारीरिक फिटनेश।

सूरजपुर : पुलिस लाईन में शुक्रवार, 15 मई 2026 को आयोजित जनरल परेड की सलामी डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने ली। उन्होंने अधिकारी व जवानों के वेशभूषा का जायजा लिया और साफ-सुथरी वेशभूषा धारण करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया। परेड उपरांत जवानों को अनुशासन में रहकर मजबूत पुलिसिंग करने, अपराध नियंत्रण, जनता के साथ बेहतर संवाद और शारीरिक व मानसिक फिटनेस को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 

Open photo

इस दौरान डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने कहा कि पुलिसकर्मी आम जनता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुस्त शरीर ही बेहतर पुलिसिंग का आधार है इसलिए नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करें और अपने आपको फिट रखे। इस अवसर पर सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी अजाक रीना नीलम कुजूर, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना-चौकी प्रभारी सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
 
Read More

देव ऋषि नारद जयंती पर किया गया पत्रकारों का सम्मान -

Posted on :15-May-2026
देव ऋषि नारद जयंती पर किया गया पत्रकारों का सम्मान -

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ एवं प्रचार विभाग जिला सूरजपुर के द्वारा श्री नारद जयंती के उपलक्ष में पत्रकार सम्मान एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर सूरजपुर में किया गया,इस अवसर पर मुख्य वक्ता अरविंद मिश्रा संपादकीय सलाहकार जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ शासन, सत्यम गर्ग जिला सह संघचालक,दिनेश सिंह विभाग प्रचार प्रमुख,गोपाल सिंह विद्रोही वरिष्ठ पत्रकार,विरेश सिंह विभाग स्तंभ लेखाकार प्रमुख,महेश गुप्ता विभाग सह प्रचार प्रमुख,जिला सहकार्यवाह विजय शर्मा,अभिषेक उपाध्याय जिला प्रचार प्रमुख,अंबिकेश जायसवाल जिला सह प्रचार प्रमुख ने श्री नारद जी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Open photo NaN

मुख्य वक्ता अरविंद मिश्रा  ने उपस्थित प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया के पत्रकारों को श्री नारद जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवऋषि नारदजी को देवताओं का दूत माना जाता है,वे सूचनाओं का आदान-प्रदान करते थे,इस कारण उन्हें भारतीय परंपरा में प्रथम पत्रकार एवं संवाद दूत के रूप में सम्मानित किया जाता है,नारद जी सदैव धर्म के प्रसार एवं जन कल्याण के लिए कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक एवं सत्य के मार्ग में चलने के लिए प्रेरित करते थे,पत्रकारों को सबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ एवं समाज का दर्पण है,इसका प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सत्य जानकारी उपलब्ध कराकर सजग एवं जागरूक करना है,यह समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर पारदर्शिता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है, पत्रकारिता लोकतंत्र की रक्षा,जनमत निर्माण,शिक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देती है।   

Open photo NaN  

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही ने इस अवसर पर कहा कि नारद जयंती जैसे कार्यक्रम किया जाना वास्तव में प्रशंसनीय है,नारद जी को देवताओं का संदेश वाहक होने के साथ प्रथम पत्रकार होने का दर्जा प्राप्त है,पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करती है,यह सरकार और अन्य संस्थाओं को जवाबदेही बनाकर राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में जिला सह संघचालक सत्यम गर्ग,जिला सह कार्यवाह विजय शर्मा सहित सम्मानीय पत्रकारगण एवं संघ के कार्यकर्ता  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग सह प्रचार प्रमुख महेश गुप्ता एवं आभार व्यक्त करते हुए विभाग प्रचार प्रमुख दिनेश सिंह ने उपस्थित अतिथियों एवं सम्मानीय पत्रकारों को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रचार प्रमुख अभिषेक उपाध्याय,अंबिकेश जायसवाल सह प्रचार प्रमुख सहित संघ कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही।

Read More

निर्मोही मां की करतूत: 2 माह की मासूम को मंदिर के पास छोड़ फरार, रोने की आवाज सुन जुटे लोग

Posted on :07-May-2026
निर्मोही मां की करतूत: 2 माह की मासूम को मंदिर के पास छोड़ फरार, रोने की आवाज सुन जुटे लोग

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

बिग ब्रेकिंग - वाह रे निर्मोही मां: 2 माह की दुधमुंही को मंदिर के पास छोड़ा, सुबह लोगो ने रोते देखा, पुलिस को दी सूचना,सूरजपुर - कोरिया सीमा बार्डर के पास का मामल।

सूरजपुर : जानकारी के अनुसार, सूरजपुर और कोरिया जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे-43 स्थित गोबरी नदी के किनारे एक शिव मंदिर परिसर में लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जब आसपास मौजूद लोगों ने जाकर देखा तो वहां एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रात में छोड़कर जाने की आशंका

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को रात के समय मंदिर परिसर में छोड़कर जाया गया होगा। फिलहाल बच्ची की उम्र लगभग दो माह बताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को वहां कौन छोड़कर गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। नेशनल हाईवे किनारे मंदिर परिसर में इस तरह मासूम बच्ची के मिलने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Read More

सूरजपुर वन मंडल अधिकारी ऑफिस के बगल में करोड़ों का अवैध निर्माण चल रहा है

Posted on :30-Apr-2026
सूरजपुर वन मंडल अधिकारी ऑफिस के बगल में करोड़ों का अवैध निर्माण चल रहा है

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : सूरजपुर वन मंडल अधिकारी ऑफिस के बगल में करोड़ों का अवैध निर्माण चल रहा है। कुंभकरण के नींद में सो रहे हैं। वन मंडल अधिकारी कौन है जिम्मेदार कब होगी कार्रवाई। सूत्र बताते हैं वन मंडल के अंदर में ट्यूबवेल से तार चोरी का मामला आया है सामने वन मंडल अधिकारी से फोन से चर्चा हुआ तो उन्होंने कहा कि हमारे फॉरेस्ट का नहीं है मामला जबकि फॉरेस्ट से लगा हुआ मामला है फॉरेस्ट विभाग में एक बार नोटिस भी जारी कर चुका है।

Open photo

इसके बावजूद वन मंडल अधिकारी कार्रवाई से बचने के लिए अभी नहीं हो पाएगा मुलाकात नहीं रख पाए अपना पक्ष आखिर कौन है जिम्मेदार कीमती पेड़ों की हो रही है कटाई बन मंडल के अधिकारी के ऑफिस के बगल में हो रहा है अवैध कटाई बेफिक्र है वन मंडल अधिकारी जमीनी स्तर पर अधिकारी शहरी हो या गांव बिट गार्ड लगातार कर रहे हैं। सर्चिंग कागजों पर कौन है जिम्मेदार कब होगी कार्रवाई....₹?

डीपी साहू वन मंडल अधिकारी सूरजपुर से फोन में बात किया तो उन्होंने  पक्ष नही दिया बल्कि फोन कट कर दिया।

Read More

9 अलग अलग वेबसाइट पर देख सकते हैं परीक्षा परिणाम

Posted on :29-Apr-2026
9 अलग अलग वेबसाइट पर देख सकते हैं परीक्षा परिणाम

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

कक्षा दसवीं एवं 12वीं का जारी होगा परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री मंत्रालय से जारी करेंगे परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के द्वारा जारी किया गया है वेबसाइट

वेबसाइट

1. https://cg.results.nic.in

2. https://cgbse.nic.in

3. https://results.cg.nic.in

4. https://results.digilocker.gov.in

5. https://timesofindia.indiatimes.com

6. www.tv9hindi.com

7. https://education.indianexpress.com

8. www.jagranjosh.com

9. www.ndtv.in

Read More

नक्सल मुक्त दावे के बीच छत्तीसगढ़ में पत्रकार असुरक्षित, सूरजपुर की घटना ने खोली पोल

Posted on :25-Apr-2026
नक्सल मुक्त दावे के बीच छत्तीसगढ़ में पत्रकार असुरक्षित, सूरजपुर की घटना ने खोली पोल

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ ने पत्रकारों पर हुए आघात को बेहद निंदनीय, चिंताजनक एवं लोकतन्त्र की हत्या होना कहा है

रायपुर : छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी ने सूरजपुर जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड की भास्कर पारा कोयला खदान में पत्रकारों के साथ हुई घटना को बेहद गंभीर, चिंताजनक और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार प्रदेश को नक्सल मुक्त बताकर अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि अब पत्रकारों को सच दिखाने और जनता की आवाज उठाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है।

राज गोस्वामी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को चंद्र प्रकाश साहू, लोकेश गोस्वामी और मनीष जायसवाल जब भास्कर पारा खदान क्षेत्र के पास सार्वजनिक स्थान से रिपोर्टिंग कर रहे थे, तब वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने उन्हें रोककर विवाद किया, उनके साथ मारपीट की, उनके कैमरे और मोबाइल छीन लिए, रिकॉर्ड किए गए वीडियो जबरन डिलीट कराए और करीब तीन घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर रखा। इस दौरान गाली-गलौज, धमकी और लूटपाट जैसी घटनाएं भी हुई, जो पूरी तरह से गैरकानूनी और अस्वीकार्य हैं।

राज गोस्वामी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इसे एक सामान्य घटना माना जाए, या फिर यह संकेत है कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षित नहीं है। पत्रकारों के ऊपर हुई घटना के चार दिन बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन का चार कदम आगे नहीं बढ़ाना क्या यह भी  संकेत है कि अब सरकार उद्योगपतियों और उनके प्रभाव में काम करने वालों के आगे झुकती नजर आ रही है? यह केवल तीन पत्रकारों के साथ हुई ज्यादती नहीं है, असल में यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की एक सोची-समझी कोशिश दिखाई देती है। 

श्री गोस्वामी का कहना है कि जब पत्रकारों को ही डराकर, धमकाकर और बंधक बनाकर चुप कराने की कोशिश की जाएगी, तो आम जनता की आवाज कौन उठाएगा और सच्चाई सामने कैसे आएगी? यह स्थिति न केवल पत्रकारों के लिए, गहराई से समझा जाए तो यह पूरे समाज के लिए खतरे की घंटी है।

उन्होंने कहा कि सूरजपुर वही जिला है जो कभी नक्सल प्रभाव में रहा है और उस दौर में पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर खबरें जनता तक पहुंचाईं। शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम किया। आज जब वही क्षेत्र मुख्यधारा में लौट चुका है, तो वहां पत्रकारों के साथ इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इससे यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या सच में हालात बदले हैं, या सिर्फ खतरे का रूप बदल गया है।

राज गोस्वामी ने आगे कहा कि बस्तर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मामला अभी लोगों के दिलों से गया नहीं है। उनकी चिता की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई है और इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में यह डर और गहरा हो जाता है कि अगर प्रकाश कोल इंड्रस्टी के भास्कर पारा में कोई बड़ी अनहोनी हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता ? क्या पत्रकारों की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है यह एक बड़ा सवाल है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा पीड़ित पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे बिना डर के अपना काम कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस घटना पर सख्त और स्पष्ट कार्रवाई नहीं होती है, तो यह संदेश जाएगा कि प्रदेश में सच लिखना और दिखाना अपराध बन गया है और प्रभावशाली लोगों के सामने कानून भी कमजोर पड़ रहा है।

अंत में उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मजबूत जड़ आंचलिक क्षेत्र के पत्रकार है वो वे डर कर अपना काम छोड़ने वाले नहीं हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन को यह तय करना होगा कि वे लोकतंत्र और सच के साथ खड़े हैं या उसे दबाने वालों के साथ। यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई, तो यह न केवल पत्रकारिता बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए एक गंभीर संकट बन जाएगा। आंचलिक पत्रकारिता को कमजोर करना मतलब पत्रकारिता के जड़ों को खोखला करने में शासन का सहयोग भी माना जा सकता है।

Read More

प्रकाश इंड्रस्टी भास्कर पारा में बंधक बनाए गए पत्रकार

Posted on :21-Apr-2026
प्रकाश इंड्रस्टी भास्कर पारा में बंधक बनाए गए पत्रकार

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के भास्कर पारा कोयला खदान क्षेत्र में रविवार 19 अप्रैल को तीन पत्रकारों के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। बताया गया कि खदान से जुड़ी अनियमितताओं की जानकारी मिलने पर पत्रकार चंद्र प्रकाश साहू (संपादक, लोक विचार न्यूज़), लोकेश गोस्वामी (संपादक, सीजी पब्लिक न्यूज़) और मनीष जायसवाल (प्रदेश रिपोर्टर, सीजी वाल न्यूज़) मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।

पत्रकार कार से खदान क्षेत्र पहुंचे, जहां मुख्य गेट पर तैनात गार्ड ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से बातचीत की और मुख्य गेट के सामने अमृत सरोवर योजना के तहत बने तालाब का निरीक्षण किया, जहां प्रकाश इंडस्ट्री के सहयोग से निर्मित स्नान गृह का उल्लेख किया गया था। आगे बढ़ते हुए वे खदान के पीछे पहुंचे, जहां एक बोर्ड पर सुबह 10 बजे से तीन बजे तक विस्फोट की जानकारी दर्ज थी। वहां भी बैरियर लगाकर प्रवेश रोक दिया गया।

इसके बाद तीनों पत्रकार गांव की ओर बढ़े, जो खदान के पीछे का हिस्सा है। मुख्य डामर सड़क से लगभग 200 मीटर दूरी पर खड़े होकर वे खदान क्षेत्र का अवलोकन करने लगे। यह घटना लगभग शाम चार बजे की बताई जा रही है। सड़क किनारे एक लाल झंडी जैसे संकेत के पास खड़े होकर पत्रकार फुटेज के लिए वीडियो रिकॉर्डिग कर रहे थे।

इसी दौरान वहां मौजूद गार्ड और बाद में पहुंचे सुपरवाइजर ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और उनकी रिकॉर्डिंग करने लगे। पत्रकारों ने उन्हें कहा कि वे केवल रोजगार और स्थानीय विरोध से जुड़े तथ्यों की रिपोर्टिग कर रहे हैं। जब उन्हें वहां रिपोर्टिंग से रोका गया, तो वे वापस सड़क पर आकर रिपोर्टिंग करने लगे, क्योंकि स्थानीय लोगों के अनुसार खदान की सीमा सड़क तक मानी जाती है। इस क्षेत्र में न तो स्पष्ट फेंसिंग थी और न ही पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, जबकि ग्रामीणों का आवागमन लगातार जारी था। और यहां पर हैवी ब्लास्टिंग होती है।

पत्रकारों का सड़क के किनारे प्रकाश इंडस्ट्री के पहाड़ को दिखाते हुए रिपोर्टिंग जारी था इसी दौरान एक सफेद बोलेरो वाहन में सवार 5-6 लोग मौके पर पहुंचे और पत्रकारों पर अचानक हमला कर दिया। और कैमरा और माइक फेक कर छीन लिया गया। मोबाइल जब्त कर लिए गया ।पहले गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। चंद्र प्रकाश साहू को विशेष रूप से निशाना बनाया गया, जिनके हाथ में कैमरा था। पत्रकारों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया।

इसके बाद तीनों को जबरन वाहन में बैठाकर खदान क्षेत्र की ओर ले जाया गया। इस दौरान उनसे आधार कार्ड और परिचय पत्र लिए गए और उनकी फोटो खींची गई। पूरे घटनाक्रम में अपहरण जैसी स्थिति बनी रही और पत्रकारों को अपनी जान का खतरा बन गया। 

खदान परिसर के पास ले जाकर उन्हें जमीन पर बैठाकर पूछताछ की गई और दबाव बनाकर वीडियो में यह कहलवाने की कोशिश की गई कि वे खदान के अंदर अनाधिकृत रूप से घुसे थे, जबकि पत्रकारों का कहना है कि वे केवल सड़क किनारे से रिपोर्टिंग कर रहे थे और खदान के भीतर प्रवेश नहीं किया था।

पूछताछ के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और यह तक कहा गया कि “बड़े पत्रकार यहां आते हैं, खर्चा लेकर चले जाते हैं, तुम जैसे छोटे पत्रकार यहां कैसे आ गए।” इस दौरान करीब एक दर्जन सुरक्षा कर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।

करीब 3 से 4 घंटे तक तीनों पत्रकारों को बंधक बनाकर रखा गया। शाम लगभग सात बजे के करीब  छोड़ा गया। इस दौरान उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और रिकॉर्ड की गई वीडियो फुटेज डिलीट कर दी गई। उनकी कार को भी पूरे घटना क्रम के दौरान कब्जे में रखा गया।

घटना के दौरान मनीष जायसवाल की तबीयत बिगड़ गई, बताया गया कि उनका शुगर लेवल लो हो गया था, जिसके बाद उन्हें चाय दी गई।

यह घटना पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या पत्रकार स्वतंत्र रूप से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग कर सकते हैं या उन्हें दबाव में केवल आधिकारिक जानकारी तक सीमित रहना होगा, यह अब बड़ा सवाल बन गया है।

इस पूरे मामले को लेकर हमर उत्थान सेवा समिति ने पुलिस थाना झिलमिली में शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Read More

2 वर्ष गुजर गए न्यायालय एवं नेताओं का चौखट पर माथा टेकते हुए

Posted on :20-Apr-2026
2 वर्ष गुजर गए न्यायालय एवं नेताओं का चौखट पर माथा टेकते हुए

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

केवल मोहल्ले वालों को मिला तारीख पर तारीख तारीख पर तारीख 

सूरजपुर : सूरजपुर भैया था रोड वार्ड  क्रमांक 7 15 डिसमिल सड़क रास्ता के भूमि में किराए के दुकान और मकान चलाया जा रहा है आखिर कौन है जिम्मेदार न्याय की आस लगाएं सूरजपुर का एक वार्डवासी पिछले  2 वर्ष न्याय की आस में गुजर दी  अपनी आवास के सामने सड़क चौड़ीकरण की मांग को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से लेकर सूरजपुर  न्यायालय की शरण में माता टेकते टेकते गुजार दी परंतु मोहल्ले वालों को केवल न्यायालय एवं नेताओं से  आश्वासन ही  मिलता रहा है।

लोकतंत्र में जनता द्वारा चुना गया जनता के लिए प्रशासन चलाने वाला जनप्रतिनिधि अपनी जनता की ओर से आंखें बंद कर ली है तो वही न्याय व्यवस्था इतनी लचर होने के कारण न्यायालय में केवल समय बर्बाद हो रहा। कॉलोनी वासियों का कहना है कि नेताओं का तो आश्वासन देना  आदत है उनसे न्याय की उम्मीद भी नहीं की जा सकती परंतु हमारे न्यायालय पर अटूट विश्वास है कि आज नहीं तो कल न्यायालय सत्य के साथ न्याय करेगी परंतु न्यायालय में काफी विलंब हो जाने से मोहल्ले वासियों का भी सब्र टूट रहा है मोहल्ले वासियों का कहना है कि न्यायालय द्वारा 1993 की हिट फिल्म दामिनी में सनी देओल द्वारा बोले गए मशहूर डायलॉग तारीख पर तारीख तारीख पर तारीख का स्मरण हो जा रहा है।

 वार्ड वासी कहते हैं कि  2 वर्ष होने को है तारीख पेशी के अलावा कुछ नहीं मिल पा रहा हैआखिर कौन है जिम्मेदार छत्तीसगढ़ के मुखिया से गोहार लगाया था जिले के अधिकारी को अवगत कराया इसके बावजूद मामले से जिले के अधिकारी दूरी बनाए हुए हैं आखिर कौन है जिम्मेदार । विभिन्न पार्टियों की नुमाइंदगी करने वाले तथाकथित नुमाइंदे तथा वार्ड वासियों का रहनुमा बनने वाले इस मुद्दे पर दूरी बनाना उनकी बेशर्मी  शहर में चर्चा का विषय है।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह  सत्ता से जुड़े नेता ,मंत्री विधायक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंच पर विराजमान थे जब वार्ड की निवासी एवं पत्रकार सुभाष गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री को  आवेदन दिया। आवेदन देने के बाद सत्ता के मंत्री विधायक सभी नेताओं ने समस्या निदान हेतु आश्वासन दिया था परंतु उन्होंने  कभी इस श्रवण कुमार की सुध नहीं ली। इसी तरह जिला प्रशासन के उपर भी कई सवालिया निशान  रहे हैं प्रशासन की मांग स्वीकृति इस मामले पर क्यों है? वार्ड वासी सवाल उठाते हैं कि आखिर  कौन है जिम्मेदार कब होगी कार्रवाई? गंभीर विषय में जिले के सत्ता पक्ष के नेता इस विषय पर कोई बात करने के लिए तैयार नहीं है विपक्षी भी मौन सड़े हुए हैं  आखिर कौन है जिम्मेदार कब होगी कार्रवाई।

 एसडीएम  मामले  को कैसे खारिज कर देते हैं ।आठ माह से कोई दस्तावेज पेश नहीं करने के कारण कैसे को खारिज कर दिया जाता है जबकि जिले की सारी दस्तावेज एसडीएम के एक नोटिस में उपलब्ध हो जाएगा मगर एसडीम  मामले को ही खारिज करना  मुनासिब समझे और हो रहा है तारीख पैश । मोहल्ले वासियों को केवल आश्वासनमिल रहा है केवल तारीख पर तारीख तारीख पर तारीख।

Read More

ऑपरेशन तलाश। सूरजपुर पुलिस ने गुम इंसान महिला को सूरत गुजरात से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा।

Posted on :20-Apr-2026
ऑपरेशन तलाश। सूरजपुर पुलिस ने गुम इंसान महिला को सूरत गुजरात से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा।

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : दिनांक 06.02.2026 को चौकी करंजी क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने चौकी में गुम इंसान दर्ज कराया कि यह काम करने गांव में गया था जहां से रात्रि में वापस घर पहुंचा तो पत्नी घर में नहीं थी, आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां पता करने पर पता नहीं चला। सूचना पर गुम इंसान दर्ज कर गुमशुदा महिला की पतासाजी प्रारंभ की गई।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने ऑपरेशन तलाश में गुमशुदा लोगों की पतासाजी गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी क्रम में चौकी करंजी पुलिस सूचक से गुमशुदा के बारे में जानकारी लेने के दौरान गुमशुदा महिला एक मोबाईल व आधार कार्ड साथ में लेकर जाने की बात सामने आई। गुम इंसान की पतासाजी के दौरान प्राप्त सूचना व तकनीकी मदद से गुम इंसान को सूरत गुजरात में होने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीम सूरत गुजरात पहुंची और काफी खोजबीन के बाद गुम इंसान महिला को दस्तयाब कर वापस लाया और उसे परिजनों को सौंप दिया। 

जिले की पुलिस प्रत्येक ऐसे मामलों पर संवेदनशीलता के साथ पतासाजी में लगी हुई है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक हरविन्दर सिंह, आरक्षक रूपेश राय व महिला आरक्षक कमलावती सिदार सक्रिय रहे।

Read More

Previous123456789...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution