× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

  • छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित

    सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार 2026 से मिलेगा त्वरित समाधान

    सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार 2026 से मिलेगा त्वरित समाधान

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

    मंत्रिपरिषद के निर्णय

    मंत्रिपरिषद के निर्णय

    छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous123456789...4041Next

कुमेली मेले में डांस को लेकर विवाद, तीन युवतियों ने युवक को जमकर पीटा

Posted on :15-Jan-2026
कुमेली मेले में डांस को लेकर विवाद, तीन युवतियों ने युवक को जमकर पीटा

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : कुमेली डीजे की शोर में लड़कियों ने  लड़के को सेंडल चप्पल से मारा चले लात घुसे मारपीट की घटना का रील बना प्रत्यक्षदर्शियों ने किया पोस्ट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल मकरसंक्रांति के दिन कुमेली मेले का बताया जा रहा वीडियो रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है मामला ।

Read More

छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधोसंरचना का विस्तार

Posted on :15-Jan-2026
छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधोसंरचना का विस्तार

सुभाष गुप्ता 

छ.ग. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल भूमि पूजन

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायिक क्षेत्र में आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में नए सिविल कोर्ट (व्यवहार न्यायालय) भवन के निर्माण के लिए ऑनलाइन माध्यम से भूमि पूजन और शिलान्यास किया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा के साथ न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल, पोर्टफोलियो जज सूरजपुर इस महत्वपूर्ण शुभ अवसर पर शामिल रहे।

बिलासपुर उच्च न्यायालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने अपने संबोधन में प्रतापपुर की जनता और न्यायिक अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें आधुनिक कोर्ट रूम, रीडर रूम, बिटनेस रूम, चौम्बर, वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग हॉल, नजारत, सेन्ट्रल फाइलिंग रूम, बार रूम, वीआईपी वेटिंग एरिया आदि होने से उसका लाभ आमजन मानस एवं न्यायालय आ रहे प्रत्येक व्यक्ति को होगा।

उन्होनें पीडब्ल्यू डी विभाग को नवीन भवन निर्माण को समय पर पूरा करने एवं बेस्ट क्वालिटी मैटेरियल का उपयोग करने के निर्देश दिए तथा साथ ही साथ उन्होनें प्रधान जिला न्यायाधीश सूरजपुर को इस कार्य की निगरानी का भी जिम्मा दिया। प्रतापपुर के अधिवक्तागण और आम जनता के लिए यह सालों पुराना सपना सच होने जैसा है। नए हाईटेक भवन से न केवल अदालती कार्यवाही तेज होगी, बल्कि गवाहों और पक्षकारों को भी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर, श्रीमती प्रज्ञा पचौरी, न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर, श्री मानवेन्द्र सिंह, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सूरजपुर, श्री ओम प्रकाश सिंह चौहान, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रतापपुर, श्री प्रशांत कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर, न्यायाधीशगण, सूरजपुर बार अध्यक्ष श्री बलराम शर्मा समेत सूरजपुर व प्रतापपुर के अधिवक्तागण एवं कर्मचारिगण प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल रूप से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More

बसदेई चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरसी जूनापारा से 48 नशीली इंजेक्शन जब्त

Posted on :14-Jan-2026
बसदेई चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरसी जूनापारा से 48 नशीली इंजेक्शन जब्त

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सिरसी जूनापारा निवासी राही खान के कब्जे से 48 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया। पूछताछ आरोपियों ने बताया कि ग्राम जमड़ी के पवन पाटील, मोहर मनियां, श्रावण पाटील तथा एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक से कई बार नशीली इंजेक्शन खरीद कर बिक्री हेतु लाया गया है जिसके बाद पुलिस ने मोहरमनिया को पकड़ा जिससे 252 नग नशीली इंजेक्शन जप्त कर पवन पाटिल व एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा गया।

इसी क्रम में श्रावण पाटील को भी पकड़ा गय। प्रकरण में आरोपीगण द्वारा उक्त नशीली इंजेक्शन को विश्रामपुर के दिनेश राव उर्फ बबली वं उसकी पत्नी सोनिया राव उर्फ बंटी से खरीदकर लाना बताया। उक्त प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन दवा को अरोपियों को अवैध रूप से अपने संरक्षण में बिक्री कर औषधी व्यापार करना तथा आपराधिक षड़यंत्र कर अपराध का दुप्रेरणा करना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दिनेश व सोनिया को पकड़ा जिनके कब्जे से 300 नग नशीली इंजेक्शन जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया था

इस मामले में एक आरोपी लवकेश रवि उर्फ रिंकू फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने इण्ड-टू-इण्ड विवेचना कर आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के निर्देश दिए थे। चौकी बसदेई पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर फरार आरोपी लवकेश रवि उर्फ रिंकू पिता सुरेन्द्र रवि उम्र 28 वर्ष निवासी केशवनगर, थाना विश्रामपुर को पकड़ा गया।

पूछताछ पर उसने रमेश राव को अवैध नशीली इंजेक्शन देना स्वीकार किया जिसके विरूद्ध धारा 21(21), 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह आरक्षक देवदत्त दुबे महेंद्र सिंह राकेश सिंह आदित्य यादव रामकुमार सिंह दिलीप साहू भुनेश्वर सिंह प्रेम सिंह महिला आरक्षक पूनम सिंह प्रफुल्ल टोप्पो सैनिक अनिल विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Read More

सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना: मामूली विवाद के बाद 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Posted on :14-Jan-2026
सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना: मामूली विवाद के बाद 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा ने मामूली विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। स्कूल परीक्षा से लौटने के बाद मोबाइल से पैसे के लेन-देन को लेकर मां की फटकार छात्रा को इतनी नागवार गुज़री कि उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से क्षेत्र में गम और सन्नाटा फैल गया है।

मोबाइल ट्रांजैक्शन पर माँ ने जताई नाराज़गी जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं की छात्रा परीक्षा देकर घर लौटी थी। घर आने के बाद उसने अपनी मां के मोबाइल से डिजिटल भुगतान किया और इस लेन-देन को लेकर माँ ने उससे सवाल-जवाब किए और डांटते हुए समझाइश दी

डांट से आहत छात्रा ने दी जान

माँ की फटकार से नाबालिग बेहद नाराज़ हो गई। कुछ ही देर बाद वह अपने कमरे में चली गई और भीतर से दरवाज़ा बंद कर लिया, घरवालों ने जब काफी देर तक कोई आवाज़ नहीं सुनी तो दरवाज़ा खोला और तब तक छात्रा पंखे से लटकी मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस डिजिटल लेन-देन, परिजनों के बयान और मोबाइल डेटा की जांच भी कर रही है।

परिवार और स्कूल में मातम का माहौल

छात्रा की मौत से परिवार टूट गया है। स्कूल में भी सहपाठी और शिक्षक गमगीन हैं। समाज में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पैरेंटल गाइडेंस, संवाद और काउंसलिंग पर ज़ोर दिए जाने की बात कही जा रही है।

Read More

सड़कें बनेंगी विकास का आधार -

Posted on :13-Jan-2026
सड़कें बनेंगी विकास का आधार -

सुभाष गुप्ता 

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में 15.50 करोड़ के कार्यों का किया शुभारंभ

सूरजपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले में 15.50 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के कार्यप्रारंभ पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इन कार्यों के शुभारंभ से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी और विकास को नई गति मिलेगी।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े अपने गृह ग्राम बीरपुर से कसलगिरी सड़क निर्माण कार्य के कार्यप्रारंभ पूजन में ग्राम कसलगिरी, पंचायत भवन के पास सम्मिलित हुईं। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम केंवटाली से सुन्दरपुर सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर ग्राम केंवटाली चौक में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं ग्राम गंगौटी से शिवपुर सड़क निर्माण कार्य के कार्यप्रारंभ पूजन कार्यक्रम में ग्राम शिवपुर, यादव पारा में भी मंत्री श्रीमती राजवाड़े सम्मिलित हुईं।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सुदृढ़ सड़कें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को लाभ होगा तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और बाजार तक पहुंच आसान होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और वंचित वर्ग के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अधोसंरचना विकास के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

Read More

सूरजपुर एएसपी संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी को स्थानान्तरण पर दी गई विदाई।

Posted on :13-Jan-2026
सूरजपुर एएसपी संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी को स्थानान्तरण पर दी गई विदाई।

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : जिले में बेहतर पुलिसिंग कर अपनी एक खास पहचान बनाने तथा सदैव अपने कार्यो के प्रति जवाबदेह रहे एएसपी संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी को स्थानान्तरण पर पुलिस परिवार सूरजपुर के द्वारा सोमवार, 12 जनवरी 2026 को विदाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदित हो कि बीते दिन श्री महतो का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अअवि) पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री पैंकरा का डीएसपी यातायात जिला रायपुर व श्री पुजारी का डीएसपी बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा जिला कोण्डागांव के पद पर स्थानांतरण हुआ है।

Open photo NaN

विदाई सम्मान समारोह में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि स्थानान्तरित हो रहे तीनों अधिकारी अच्छे पुलिस अधिकारी है, सभी से बेहतर समन्वय बनाकर अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन लगन व सतर्कता के साथ निभाया।

Open photo NaN

जिले में बेहतर कार्य कर अपनी विशेष पहचान बनाई तथा पुलिस के अभियानों में इनकी सक्रियता दिखती थी इससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है। डीआईजी व एसएसपी ने तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अनूप एक्का, रीना नीलम कुजूर, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, थाना-चौकी प्रभारीगण मौजूद रहे।
 
Read More

कुमेली वाटरफॉल रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, वन विभाग के आला अधिकारियों ने शुरू की जांच

Posted on :13-Jan-2026
कुमेली वाटरफॉल रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, वन विभाग के आला अधिकारियों ने शुरू की जांच

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : जिले के वनपरिक्षेत्र सूरजपुर अंतर्गत पर्यटन स्थल कुमेली वाटरफॉल में वन विभाग के रेस्ट हाऊस में कथित तौर पर युवतियों के साथ आपत्तिजनक ढंग से अश्लील डांस के वायरल वीडियों के मामले को लेकर खबर प्रकाशन के उपरांत हरकत में आये विभाग के आला अधिकारी रेस्ट हाऊस पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में जांच अधिकारी एसडीओ का कहना है कि पूरे

मामले की जांच की जा रही है और जांच में आये तथ्यों के अनुरूप संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में नजर आ रहे लोगों की भी शिनाख्त कर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई होगी। एसडीए ने बताया कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सीसीएफ को भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुमेली वाटरफाल के समीप स्थित वन विभाग के सर्किट हाऊस में रात को बकायदा आर्केस्टा और महिला डांसर बुलाकर कुछ लोगों का ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हुआ था। वारयल वीडियों में मौके

पर कुछ जनप्रतिनिधि, कर्मचारी भी नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा था युवक-युवतियों द्वारा अश्लील गानों पर डांस किया जा रहा था। वायरल वीडियो को लेकर नागरिकों का कहना था कि यह वीडियो स्थानीय परंपरा और संस्कृति पर कुठाराघाट है। इस मामले में प्रशासन को जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों सहित इस रंगीन महफिल में शामिल लोगों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। बहरहाल मामला प्रकाश में आने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी हरकत में आये और मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।

एसडीओ ने कहा- सीसीएफ को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा गया था। दूसरे दिन विभाग के आला अधिकारियों ने आनन-फानन में एसडीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कर करने के लिए मौके पर भेजा गया। जांच अधिकारी एसडीओ ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच जा रही है। जांच पूरी होने के उपरांत इसकी रिपोर्ट सीसीएफ को भेजी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस मामले में विभाग के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वीडियो में नजर आ रहे लोगों की भी पहचान कर उनके विरूद्ध भी कानूनी कार्रवाई होगी।

रेस्ट हाऊस के चौकीदार ने किए चौंकाने वाले खुलासे

इस पूरे मामले में रेस्ट हाऊस के चौकीदार शोभित राम ने काफी चौकाने वाला खुलासा किया है। चौकीदार की माने तो उसका कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो काफी पुराना है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित रेस्ट हाऊस तत्कालीन वनपरिक्षेत्राधिकारी आरसी प्रजापति के कहने पर खोला जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल के समय यहां कई तरह की गतिविधियां संचालित होती थी। चौकीदार के इस बयान के सामने आने के बाद वन विभाग के कार्यशैली की पोल खुलकर सामने आ गई है। इससे स्पष्ट होता है कि विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में रेस्ट हाऊस में काफी समय से इस तरह की गतिविधियों का संचालन होता रहा है। साथ ही यहां असामाजिक व आवारा तत्वों का जमावड़ा विभाग की जानकारी से होता आया है। बावजूद इसके विभाग के आला अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

एसडीओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामले में जांच प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत ही पता चल सकेगा कि तत्कालीन रेंजर

सहित जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के उपर विभागीय कार्रवाई की गाज गिरती है या फिर अन्य मामलों की तरह इसे भी जांच के उपरांत ठण्डे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Read More

सूरजपुर के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने संभाला पदभार।

Posted on :13-Jan-2026
सूरजपुर के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने संभाला पदभार।

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : सोमवार, 12 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के पद पर पदभार ग्रहण किया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर से सौजन्य मुलाकात के उपरान्त उन्होंने विधिवत् पदभार ग्रहण किया और जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विदित हो कि एएसपी योगेश देवांगन 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व वें उप सेनानी 17वीं वाहिनी छसबल कर्वधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जगदलपुर में अपनी सेवाएं दी है।

Read More

सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर क्रिकेट टूर्नामेंट एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Posted on :12-Jan-2026
सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर क्रिकेट टूर्नामेंट एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में यातायात जागरूकता एवं महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी बसदई क्षेत्र अंतर्गत सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर ग्राम उचडीह में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला मसिरा एवं लोधिमा टीम के बीच खेला गया, जिसमें लोधिमा की टीम विजेता एवं मसिरा की टीम उपविजेता रही। चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र गोयल, लक्ष्मण रजवाड़े, ग्राम उचडीह के सरपंच बोधन राम सिंह सहित चौकी बसदई का स्टाफ उपस्थित रहा।

इसी के साथ चौकी बसदई द्वारा ग्राम सुंदरपुर में महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, चॉकलेट दौड़ में प्राची राजवाड़े, कुर्सी दौड़ में उर्मिला देवांगन तथा मटका फोड़ प्रतियोगिता में सृष्टि वैष्णव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में विजेताओं को गणमान्य नागरिकों एवं ग्राम सुंदरपुर की सरपंच निर्मला अगरिया तथा चौकी बसदई महिला स्टाफ द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल सहित चौकी बसदई का महिला एवं पुरुष स्टाफ उपस्थित रहा।

Read More

सूरजपुर में नशे के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई...

Posted on :12-Jan-2026
सूरजपुर में नशे के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई...

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन वं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग सूरजपुर द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।

Open photo

वृत सूरजपुर प्रभारी एवं आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आबकारी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पंच मंदिर पारा, कब्रिस्तान मोहल्ला, थाना सूरजपुर क्षेत्र में मो. रोशन पिता अमीनुद्दीन (उम्र 23 वर्ष) अवैध रूप से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल रखकर विक्रय कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने दबिश देकर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 8352 नग नशीले कैप्सूल SPASMO-PROXYVON  (ट्रामाडोल) बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त कर सीलबंद कर आबकारी विभाग के कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
              
इस पूरी कार्रवाई एवं विवेचना का कार्य आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा द्वारा किया गया। कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक मेवालाल सोनवानी, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, आरक्षक कमलेश्वर राजवाड़े, महिला आरक्षक जमुना एक्का तथा वाहन चालक प्रमोद साहू एवं योगेंद्र पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More

अपराधों पर लगाम के लिए सख्त निर्देश: डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने वारंट तामीली को बताया प्राथमिकता

Posted on :09-Jan-2026
अपराधों पर लगाम के लिए सख्त निर्देश: डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने वारंट तामीली को बताया प्राथमिकता

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : अपराधों की रोकथाम के लिए डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना-चौकी प्रभारियों को स्थाई-गिरफ्तारी वारंट तामीली प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में चौकी बसदेई पुलिस ने धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज के मामले में वर्षो से फरार स्थाई वारंटी दीपक उर्फ बादशाह बजरंगी सिंह, बाजीलाल, प्रेमसाय व सूरज प्रसाद तथा गिरफ्तारी वारंटी जारूल खान, घरभरन काशी, नंदकुमार कुशवाहा, रामकुमार पैंकरा को दबिश देकर पकड़ा है। वहीं थाना भटगांव पुलिस ने चोरी व जुआ एक्ट के मामले में फरार स्थाई वारंटी हीरामन राजवाड़े ग्राम अनरोखा व शमीम उर्फ सोनू खान ग्राम अधिना को पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

Read More

चौकी बसदेई पुलिस की कार्रवाई, कार से 49 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

Posted on :09-Jan-2026
चौकी बसदेई पुलिस की कार्रवाई, कार से 49 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम डबरीपारा तालाब के पास मेन रोड़ पर आरोपी अमजद अली अंसारी पिता शेख हामीद अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जूर को उसकी कार क्रमांक सीजी 16 सीजी 9664 से 34 नग एविल इंजेक्शन एवं 15 नग आईपीपीएल इंजेक्शन के साथ पकड़ा था। मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर अपराध क्रमांक 61/25 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

मामले के विवेचक एसआई सकलू राम भगत के द्वारा प्रकरण में पुख्ता साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) न्यायालय में पेश किया।मामले की सुनवाई विद्धान न्यायाधीश मानवेन्द्र सिंह विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) के यहां हुई। न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुये प्रकरण के समग्र तथ्यों, गवाहों के कथन, एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर अपराध सिद्ध होने से आरोपी अमजद अली अंसारी को स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 21(सी) के आरोप में दस वर्ष (10 वर्ष) के सश्रम कारावास एवं 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

Read More

टोकन की समस्या से जूझ रहे किसान,नही बेच पा रहे धान

Posted on :09-Jan-2026
टोकन की समस्या से जूझ रहे किसान,नही बेच पा रहे धान

सुभाष गुप्ता 

भैयाथान : धान खरीदी का समय समाप्ति की ओर है, लेकिन भैयाथान क्षेत्र के किसान एक बार फिर टोकन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। तुहर टोकन एप के माध्यम से धान उपार्जन केंद्रों में टोकन जारी किए जाने की व्यवस्था होने के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों को अब तक धान विक्रय के लिए निर्धारित तिथि नहीं मिल पा रही है। इससे किसान मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक नुकसान की आशंका में भी हैं।किसानों का कहना है कि रकबा सुधार, अग्रिस्टेक में त्रुटि तथा अन्य तकनीकी कारणों के चलते वे समय पर टोकन नहीं कटवा पाए थे। हालांकि अब जब सभी दस्तावेजों का सुधार कर किसान समितियों में पहुंच रहे हैं, तो उन्हें यह कहकर लौटना पड़ रहा है कि तुहर टोकन एप में स्लॉट उपलब्ध नहीं है। हालात यह हैं कि खरीदी केंद्र खुले होने के बावजूद किसान धान विक्रय से वंचित रह जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह स्थिति केवल किसी एक-दो केंद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग पूरे भैयाथान विकासखंड क्षेत्र की सभी धान उपार्जन समितियों में यही हाल बना हुआ है, जिससे किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।किसानों का आरोप है कि धान खरीदी में लगभग 20 दिन शेष है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर न तो टोकन की लिमिट बढ़ाई जा रही है और न ही खरीदी अवधि में कोई ठोस राहत दी जा रही है।

इससे छोटे और सीमांत किसानों की परेशानी और बढ़ गई है, जिनके पास धान को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था नहीं है।पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तुहर टोकन एप में तत्काल अतिरिक्त स्लॉट खोले जाएं तथा धान खरीदी की अवधि और टोकन लिमिट दोनों में बढ़ोतरी की जाए, ताकि विकासखंड का कोई भी पात्र किसान धान विक्रय से वंचित न रह जाए।

Read More

आदिवासी समाज से बिना शर्त माफी मांगे भूपेश बघेल

Posted on :09-Jan-2026
आदिवासी समाज से बिना शर्त माफी मांगे भूपेश बघेल

सुभाष गुप्ता 

भैयाथान : अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने बिलासपुर जिले के लिंगयाडीह गांव में आयोजित एक राजनीतिक सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय पर की गई कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा कि मंच से की गई यह टिप्पणी अशोभनीय, अमर्यादित एवं निंदनीय है, जो केवल राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज के स्वाभिमान और अस्मिता पर सीधा प्रहार है।

यह घटना कांग्रेस की आदिवासी-विरोधी मानसिकता और राजनीतिक षड्यंत्र को उजागर करती है।श्री सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा और मुख्यधारा से जोड़ने हेतु किए जा रहे प्रभावी कार्यों से विपक्ष बौखलाया हुआ है। वनबंधु कल्याण योजना, पोषण आहार योजनाएं, छात्रावासों का विस्तार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य तथा पोक्सो प्रकरणों में त्वरित न्याय जैसी उपलब्धियों से पूर्व मुख्यमंत्री की हताशा स्पष्ट झलकती है, जिसके चलते वे ओछी और असंयमित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस का आदिवासी प्रेम केवल चुनावी दिखावा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तत्काल मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय तथा संपूर्ण आदिवासी समाज से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें अन्यथा आदिवासी समाज के विरोध के लिए तैयार रहे।

Read More

बेटे की मौत के दो महीने बाद परिजनों ने धार्मिक-सामाजिक रीति से किया अंतिम संस्कार

Posted on :09-Jan-2026
बेटे की मौत के दो महीने बाद परिजनों ने धार्मिक-सामाजिक रीति से किया अंतिम संस्कार

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : बेटे की मौत के करीब दो महीने बाद परिजनों को अब जाकर धार्मिक व सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार का मौका मिल पाया है। प्रशासन ने आज कब्र से निकलवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।1नवम्बर को नगर सीमा से लगे देवीपुर के एक सुनसान कुएं में युवक का शव मिला था।आनन फानन में पुलिस ने बगैर किसी पुख्ता पहचान के शव को चंद्रपुर के एक परिवार को सौंप दिया और उस परिवार ने अपना पुत्र पुरषोत्तम समझ अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन जब तीसरे दिन के कार्यक्रम के लिए परिजनों को सूचना दी तो पता चला कि पुरषोत्तम तो जिंदा है।

इस किरिकरी के बाद पुलिस यह पता कर रही थी कि शव किसका है तभी महुआ पारा के एक परिवार ने शव पर अपना पुत्र होने का दावा किया तो पुलिस ने डीएनए करा कर किसी नतीजे पर पहुँचने का निर्णय लिया।डीएनए रिपोट आने के बाद तय हो गया है कि कुँए में मिला शव किशन देवांगन नामक युवक का ही है तो आज नायब तहसीलदार इजराइल खान की उपस्थिति में शव को कब्र से निकलवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।जिससे परिजन अब धार्मिक व सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर सकेंगे।

Read More

रातभर ठंड में तड़पता रहा युवक, उमझर- महुली मार्ग पर बाइक दुर्घटना

Posted on :09-Jan-2026
रातभर ठंड में तड़पता रहा युवक, उमझर- महुली मार्ग पर बाइक दुर्घटना

सुभाष गुप्ता 

चांदनी बिहारपुर : उमझर मुख्य मार्ग महुली के मोड़न के पास तेज़ रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे आहत युवक पूरी रात ठंड में पड़ा रहा। महूली मोड़न के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद युवक पूरी रात कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे पड़ा रहा, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों की नजर घायल युवक पर पड़ी।

जानकारी मिलते ही समाजसेवियों ने तत्काल थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर को सूचना दी।गांव के ही लक्ष्मण जायसवाल, सियाराम साहू, बसंत साहू, शिशुपाल जायसवाल की सक्रियता से एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के भंवरखोह निवासी जयकरण सिंह, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बैढ़न रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है।

Read More

बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन महोत्सव में हजारों की संख्या में उमड़े श्याम प्रेमी।

Posted on :08-Jan-2026
बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन महोत्सव में हजारों की संख्या में उमड़े श्याम प्रेमी।

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : श्री श्याम सेवा समिति सूरजपुर के द्वारा बाबा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन गत दिवस रंगमंच मैदान में भव्य स्वरूप में किया गया। जिसमें श्याम रस की अलख जगाने के लिए श्याम जगत के भजन प्रवाहकों को आमंत्रित किया गया था। मुख्य आयोजन में श्री श्याम गुणगान शीतला पाण्डेय दिल्ली, पूजा नथानी कलकत्ता तथा अनमोल-शुभम कलकत्ता की जोड़ी विशेष रूप से बाबा श्याम की अलख जगाई और सारी रात श्याम भक्तों को श्याम भक्ति में सराबोर किया।

Open photo NaN

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के द्वितीय संस्करण में रंगमंच मैदान में नगर पालिका के टेनसाईल डोम के नीचे विशेष रूप से बाबा का खजाना के रूप में एक ड्रा का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही बाबा का अलौकिक पुष्प श्रृंगार नैनाभिराम था, इत्र वर्षा व श्याम रसोई के साथ बाबा के महोत्सव को लेकर वातावरण धार्मिक हो गया था।  आयोजन को लेकर पूरा नगर बाबा श्याम की भक्ति से सराबोर रहा। उल्लेखनीय है कि उक्त श्याम महोत्सव का श्याम प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है और आयोजन समिति के उजार्वान भक्तों के द्वारा भी बाबा के संकीर्तन महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Open photo NaN

बाबा के दरबार को विशेष रूप से फूलों से सजाने के लिए कलकत्ता के दरबार सेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं श्याम संकीर्तन में पप्पू महाराज के पावन सानिध्य में राहुल अग्रवाल शीश सेवा की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण हुआ। जिसमें ख्याति प्राप्त भजन गायकों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। आयोजन को सफल बनाने में सुनील अग्रवाल, पप्पल अग्रवाल, प्रवेश गोयल, दिनेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अमित रोहिल्ला, पवन अग्रवाल, रोहित गर्ग, रूपेश मित्तल, रवि अग्रवाल, राकेश बंसल, प्रियांशु जैन, सचिन अग्रवाल, रवि पाण्डेय, विक्की कुमार, दीपक गोयल, राहुल पाण्डेय, सुमित रोहिल्ला, प्रियांश मित्तल, सचिन अग्रवाल, अंश मित्तल, आशीष, यश अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल सहित श्री श्याम सेवा समिति के सदस्य व आयोजन से जुड़े श्याम प्रेमी श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को पूर्ण करने में सक्रिय रहे। 

Open photo NaN

रामकुमार व रामप्रसाद को मिली कार

समिति के द्वारा बाबा के खजाने के रूप में लक्की ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार डिजायर कार राजापुर निवासी रामकुमार प्रजापति तथा द्वितीय मारूती कार रामप्रसाद पतरापाली को मिला। इसके अलावा हंस हलदार दिल्ली को मोटरसाईकिल, राहुल गुप्ता व सुरेश साहू सूरजपुर को स्कूटी, अनन्या जैन रायपुर, पंकज किराना भैयाथान, विक्की झा सूरजपुर, खाटू श्याम जी पसान, विवेक कुमार गढ़वा व मनीष साहू अम्बिकापुर को मोटरसाइकिल के साथ इलेक्ट्रानिक स्कूटी का खजाना प्रिती साहू कटनी, नरेश अग्रवाल कांसाबेल, अनुष्का गुप्ता आरागाही, जागिर सिंह चंदरपुर, मोहन साहू व परिधि गुप्ता दवना को मिला। वहीं 100 सांत्वना पुरस्कार प्रेस का वितरण किया गया।

Open photo NaN

Read More

सूरजपुर यातायात पुलिस की कवायद, दुर्घटनाओं में कमी लाने बसों पर लगाई रेडियम पट्टी।

Posted on :07-Jan-2026
सूरजपुर यातायात पुलिस की कवायद, दुर्घटनाओं में कमी लाने बसों पर लगाई रेडियम पट्टी।

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर यातायात पुलिस के द्वारा रात के समय आवागमन के दौरान सड़क हादसों से बचाव के लिए वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाई जा रही है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत बुधवार, 07 जनवरी 2026 को यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय व उनकी टीम के द्वारा नया बस स्टैण्ड में 25 बसों के आगे-पीछे रेडियम युक्त पट्टी लगाई गई।

Open photo

यातायात प्रभारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य खराब रोशनी या रात के दौरान बसों की दृश्यता बढ़ाना है। बस के आगे, पीछे और किनारों पर रेडियम पट्टी लगाने से अंधेरे में या कोहरे जैसी खराब मौसम की स्थिति में अन्य चालकों को वाहन आसानी से दिखाई देता है, जिससे टक्कर का जोखिम कम हो जाता है। 

इमरजेंसी गेट नहीं खुलने पर काटा गया चालान। बस में रेडियम पट्टी लगाने के उपरान्त यातायात प्रभारी ने बस की इमरजेंसी गेट (आपातकालीन द्वार) का जायजा लिया गया। इस दौरान एक बस की इमरजेंसी गेट खोलवाने पर काफी देर के बाद भी गेट नहीं खुला जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर चालान काटा गया। वाहन चालक को समझाईश दी गई कि यातायात नियमों का पालन करते हुए फौरन गेट को अपडेट कराकर सुरक्षित सड़क पर चले। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी गेट का मुख्य उद्देश्य सामान्य निकास मार्गों के विफल होने पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में बस से सुरक्षित और तुरंत बाहर निकालना है।

Read More

भारत के गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम - भाजपा प्रदेशमहामंत्री अखिलेश सोनी

Posted on :07-Jan-2026
भारत के गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम - भाजपा प्रदेशमहामंत्री अखिलेश सोनी

सुभाष गुप्ता 

मनरेगा से बेहतर, अधिक प्रभावी और पारदर्शी है विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम - अखिलेश सोनी

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम किसानों, मज़दूरों व गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का प्रमाण - भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी

ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारण्टी देगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम - भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी की पत्र वार्ता

सूरजपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने आज बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्र वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने याद दिलाते हुये कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी ने संसद में अपने पहले भाषण में ही स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार गरीबों के नाम समर्पित रहेगी और उसी भावना के अनुरूप घर-घर बिजली, शौचालय, आवास और जनधन खाते जैसी ऐतिहासिक योजनाएँ लागू की गईं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है। मनरेगा में जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। इससे मजदूरों की आमदनी में स्वाभाविक रूप से बढ़ोतरी होगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि मजदूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो विलंबित भुगतान पर अतिरिक्त राशि मजदूर को दी जाएगी, जिसे मजदूरी पर ब्याज की तरह माना जा सकता है। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी जैसी पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए भी अधिनियम में महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य रोके जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हों और कृषि गतिविधियाँ प्रभावित न हों। इससे ग्रामीण पलायन भी रुकेगा और कृषि उत्पादन को स्थिरता मिलेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मनरेगा में पहले फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के उपयोग और धांधली की शिकायतें मिलती थीं, जिन्हें यह नया अधिनियम स्वतः समाप्त करेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मजदूरों को सीधे लाभ मिलेगा। यह अधिनियम ग्रामीण विकास में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाएगा—जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन। जल संरक्षण, नदी-नालों के सुधार, कटाव रोकने तथा सिंचाई संरचनाओं के विकास जैसे कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं सतत आय के नए अवसर सृजित होंगे और पीएम गति शक्ति जैसी राष्ट्रीय योजनाओं को भी इससे बल मिलेगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह अधिनियम गांवों में टिकाऊ विकास, स्थायी रोजगार और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा।

पत्र वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, प्रदेश अजजा मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग व अशोक सिंह जी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला प्रवक्ता मुकेश गर्ग, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल, संध्या सिंह,गौरी सिंह ललित गोयल, कैलाश सिदार अनिल साहू विजय रजवाड़े लीलू गुप्ता नीरज गुप्ता, रामानंद जायसवाल मधुसूदन शुक्ला प्यारे साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More

भैयाथान हाइड्रो पावर प्लांट मारपीट मामला: 5 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

Posted on :07-Jan-2026
भैयाथान हाइड्रो पावर प्लांट मारपीट मामला: 5 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : भैयाथान में हाइड्रो पावर प्लांट के कर्मचारियों द्वारा एक युवक के साथ गुंडागर्दी व मारपीट मामले के पांच दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। नए वर्ष के जश्न पर पावर प्लांट के कर्मचारियों द्वारा एक आदिवासी युवक को प्लांट के अंदर ले जाकर बेदम पिटाई की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडया में वायरल हो रहा था। बताया गया है कि भैयाथान के हाइड्रो पावर प्लांट के कर्मचारी प्लांट परिसर में नए साल की रात डीजे की धुन में जश्न मना रहे थे।

Open photo

डीजे की तेज आवाज पर जब गांव का आदिवादी युवक विनय पावले ने विरोध किया तो वहाँ मौजूद प्लांट कर्मचारी भड़क गए और विनय के साथ मारपीट कर दिया। इस मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर कार्यवाही की मांग कर रहे थे।

भैयाथान पुलिस से पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके पांच दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमे प्लान्ट के क्रमिक प्रबंधक संतोष सिंह सहित तेजबहादुर व एक अन्य के विरुद्ध बीएनएस की धारा ११५(२) २९६,३ (५) तथा ३५१ (२) के धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Read More

Previous123456789...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution