× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

  • छत्तीसगढ़
    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous123456789...4041Next

कुमेली वाटरफॉल रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, वन विभाग के आला अधिकारियों ने शुरू की जांच

Posted on :13-Jan-2026
कुमेली वाटरफॉल रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, वन विभाग के आला अधिकारियों ने शुरू की जांच

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : जिले के वनपरिक्षेत्र सूरजपुर अंतर्गत पर्यटन स्थल कुमेली वाटरफॉल में वन विभाग के रेस्ट हाऊस में कथित तौर पर युवतियों के साथ आपत्तिजनक ढंग से अश्लील डांस के वायरल वीडियों के मामले को लेकर खबर प्रकाशन के उपरांत हरकत में आये विभाग के आला अधिकारी रेस्ट हाऊस पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में जांच अधिकारी एसडीओ का कहना है कि पूरे

मामले की जांच की जा रही है और जांच में आये तथ्यों के अनुरूप संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में नजर आ रहे लोगों की भी शिनाख्त कर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई होगी। एसडीए ने बताया कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सीसीएफ को भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुमेली वाटरफाल के समीप स्थित वन विभाग के सर्किट हाऊस में रात को बकायदा आर्केस्टा और महिला डांसर बुलाकर कुछ लोगों का ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हुआ था। वारयल वीडियों में मौके

पर कुछ जनप्रतिनिधि, कर्मचारी भी नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा था युवक-युवतियों द्वारा अश्लील गानों पर डांस किया जा रहा था। वायरल वीडियो को लेकर नागरिकों का कहना था कि यह वीडियो स्थानीय परंपरा और संस्कृति पर कुठाराघाट है। इस मामले में प्रशासन को जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों सहित इस रंगीन महफिल में शामिल लोगों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। बहरहाल मामला प्रकाश में आने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी हरकत में आये और मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।

एसडीओ ने कहा- सीसीएफ को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा गया था। दूसरे दिन विभाग के आला अधिकारियों ने आनन-फानन में एसडीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कर करने के लिए मौके पर भेजा गया। जांच अधिकारी एसडीओ ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच जा रही है। जांच पूरी होने के उपरांत इसकी रिपोर्ट सीसीएफ को भेजी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस मामले में विभाग के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वीडियो में नजर आ रहे लोगों की भी पहचान कर उनके विरूद्ध भी कानूनी कार्रवाई होगी।

रेस्ट हाऊस के चौकीदार ने किए चौंकाने वाले खुलासे

इस पूरे मामले में रेस्ट हाऊस के चौकीदार शोभित राम ने काफी चौकाने वाला खुलासा किया है। चौकीदार की माने तो उसका कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो काफी पुराना है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित रेस्ट हाऊस तत्कालीन वनपरिक्षेत्राधिकारी आरसी प्रजापति के कहने पर खोला जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल के समय यहां कई तरह की गतिविधियां संचालित होती थी। चौकीदार के इस बयान के सामने आने के बाद वन विभाग के कार्यशैली की पोल खुलकर सामने आ गई है। इससे स्पष्ट होता है कि विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में रेस्ट हाऊस में काफी समय से इस तरह की गतिविधियों का संचालन होता रहा है। साथ ही यहां असामाजिक व आवारा तत्वों का जमावड़ा विभाग की जानकारी से होता आया है। बावजूद इसके विभाग के आला अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

एसडीओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामले में जांच प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत ही पता चल सकेगा कि तत्कालीन रेंजर

सहित जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के उपर विभागीय कार्रवाई की गाज गिरती है या फिर अन्य मामलों की तरह इसे भी जांच के उपरांत ठण्डे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Read More

सूरजपुर के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने संभाला पदभार।

Posted on :13-Jan-2026
सूरजपुर के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने संभाला पदभार।

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : सोमवार, 12 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के पद पर पदभार ग्रहण किया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर से सौजन्य मुलाकात के उपरान्त उन्होंने विधिवत् पदभार ग्रहण किया और जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विदित हो कि एएसपी योगेश देवांगन 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व वें उप सेनानी 17वीं वाहिनी छसबल कर्वधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जगदलपुर में अपनी सेवाएं दी है।

Read More

सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर क्रिकेट टूर्नामेंट एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Posted on :12-Jan-2026
सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर क्रिकेट टूर्नामेंट एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में यातायात जागरूकता एवं महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी बसदई क्षेत्र अंतर्गत सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर ग्राम उचडीह में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला मसिरा एवं लोधिमा टीम के बीच खेला गया, जिसमें लोधिमा की टीम विजेता एवं मसिरा की टीम उपविजेता रही। चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र गोयल, लक्ष्मण रजवाड़े, ग्राम उचडीह के सरपंच बोधन राम सिंह सहित चौकी बसदई का स्टाफ उपस्थित रहा।

इसी के साथ चौकी बसदई द्वारा ग्राम सुंदरपुर में महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, चॉकलेट दौड़ में प्राची राजवाड़े, कुर्सी दौड़ में उर्मिला देवांगन तथा मटका फोड़ प्रतियोगिता में सृष्टि वैष्णव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में विजेताओं को गणमान्य नागरिकों एवं ग्राम सुंदरपुर की सरपंच निर्मला अगरिया तथा चौकी बसदई महिला स्टाफ द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल सहित चौकी बसदई का महिला एवं पुरुष स्टाफ उपस्थित रहा।

Read More

सूरजपुर में नशे के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई...

Posted on :12-Jan-2026
सूरजपुर में नशे के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई...

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन वं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग सूरजपुर द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।

Open photo

वृत सूरजपुर प्रभारी एवं आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आबकारी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पंच मंदिर पारा, कब्रिस्तान मोहल्ला, थाना सूरजपुर क्षेत्र में मो. रोशन पिता अमीनुद्दीन (उम्र 23 वर्ष) अवैध रूप से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल रखकर विक्रय कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने दबिश देकर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 8352 नग नशीले कैप्सूल SPASMO-PROXYVON  (ट्रामाडोल) बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त कर सीलबंद कर आबकारी विभाग के कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
              
इस पूरी कार्रवाई एवं विवेचना का कार्य आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा द्वारा किया गया। कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक मेवालाल सोनवानी, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, आरक्षक कमलेश्वर राजवाड़े, महिला आरक्षक जमुना एक्का तथा वाहन चालक प्रमोद साहू एवं योगेंद्र पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More

अपराधों पर लगाम के लिए सख्त निर्देश: डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने वारंट तामीली को बताया प्राथमिकता

Posted on :09-Jan-2026
अपराधों पर लगाम के लिए सख्त निर्देश: डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने वारंट तामीली को बताया प्राथमिकता

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : अपराधों की रोकथाम के लिए डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना-चौकी प्रभारियों को स्थाई-गिरफ्तारी वारंट तामीली प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में चौकी बसदेई पुलिस ने धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज के मामले में वर्षो से फरार स्थाई वारंटी दीपक उर्फ बादशाह बजरंगी सिंह, बाजीलाल, प्रेमसाय व सूरज प्रसाद तथा गिरफ्तारी वारंटी जारूल खान, घरभरन काशी, नंदकुमार कुशवाहा, रामकुमार पैंकरा को दबिश देकर पकड़ा है। वहीं थाना भटगांव पुलिस ने चोरी व जुआ एक्ट के मामले में फरार स्थाई वारंटी हीरामन राजवाड़े ग्राम अनरोखा व शमीम उर्फ सोनू खान ग्राम अधिना को पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

Read More

चौकी बसदेई पुलिस की कार्रवाई, कार से 49 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

Posted on :09-Jan-2026
चौकी बसदेई पुलिस की कार्रवाई, कार से 49 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम डबरीपारा तालाब के पास मेन रोड़ पर आरोपी अमजद अली अंसारी पिता शेख हामीद अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जूर को उसकी कार क्रमांक सीजी 16 सीजी 9664 से 34 नग एविल इंजेक्शन एवं 15 नग आईपीपीएल इंजेक्शन के साथ पकड़ा था। मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर अपराध क्रमांक 61/25 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

मामले के विवेचक एसआई सकलू राम भगत के द्वारा प्रकरण में पुख्ता साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) न्यायालय में पेश किया।मामले की सुनवाई विद्धान न्यायाधीश मानवेन्द्र सिंह विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) के यहां हुई। न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुये प्रकरण के समग्र तथ्यों, गवाहों के कथन, एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर अपराध सिद्ध होने से आरोपी अमजद अली अंसारी को स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 21(सी) के आरोप में दस वर्ष (10 वर्ष) के सश्रम कारावास एवं 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

Read More

टोकन की समस्या से जूझ रहे किसान,नही बेच पा रहे धान

Posted on :09-Jan-2026
टोकन की समस्या से जूझ रहे किसान,नही बेच पा रहे धान

सुभाष गुप्ता 

भैयाथान : धान खरीदी का समय समाप्ति की ओर है, लेकिन भैयाथान क्षेत्र के किसान एक बार फिर टोकन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। तुहर टोकन एप के माध्यम से धान उपार्जन केंद्रों में टोकन जारी किए जाने की व्यवस्था होने के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों को अब तक धान विक्रय के लिए निर्धारित तिथि नहीं मिल पा रही है। इससे किसान मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक नुकसान की आशंका में भी हैं।किसानों का कहना है कि रकबा सुधार, अग्रिस्टेक में त्रुटि तथा अन्य तकनीकी कारणों के चलते वे समय पर टोकन नहीं कटवा पाए थे। हालांकि अब जब सभी दस्तावेजों का सुधार कर किसान समितियों में पहुंच रहे हैं, तो उन्हें यह कहकर लौटना पड़ रहा है कि तुहर टोकन एप में स्लॉट उपलब्ध नहीं है। हालात यह हैं कि खरीदी केंद्र खुले होने के बावजूद किसान धान विक्रय से वंचित रह जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह स्थिति केवल किसी एक-दो केंद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग पूरे भैयाथान विकासखंड क्षेत्र की सभी धान उपार्जन समितियों में यही हाल बना हुआ है, जिससे किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।किसानों का आरोप है कि धान खरीदी में लगभग 20 दिन शेष है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर न तो टोकन की लिमिट बढ़ाई जा रही है और न ही खरीदी अवधि में कोई ठोस राहत दी जा रही है।

इससे छोटे और सीमांत किसानों की परेशानी और बढ़ गई है, जिनके पास धान को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था नहीं है।पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तुहर टोकन एप में तत्काल अतिरिक्त स्लॉट खोले जाएं तथा धान खरीदी की अवधि और टोकन लिमिट दोनों में बढ़ोतरी की जाए, ताकि विकासखंड का कोई भी पात्र किसान धान विक्रय से वंचित न रह जाए।

Read More

आदिवासी समाज से बिना शर्त माफी मांगे भूपेश बघेल

Posted on :09-Jan-2026
आदिवासी समाज से बिना शर्त माफी मांगे भूपेश बघेल

सुभाष गुप्ता 

भैयाथान : अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने बिलासपुर जिले के लिंगयाडीह गांव में आयोजित एक राजनीतिक सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय पर की गई कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा कि मंच से की गई यह टिप्पणी अशोभनीय, अमर्यादित एवं निंदनीय है, जो केवल राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज के स्वाभिमान और अस्मिता पर सीधा प्रहार है।

यह घटना कांग्रेस की आदिवासी-विरोधी मानसिकता और राजनीतिक षड्यंत्र को उजागर करती है।श्री सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा और मुख्यधारा से जोड़ने हेतु किए जा रहे प्रभावी कार्यों से विपक्ष बौखलाया हुआ है। वनबंधु कल्याण योजना, पोषण आहार योजनाएं, छात्रावासों का विस्तार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य तथा पोक्सो प्रकरणों में त्वरित न्याय जैसी उपलब्धियों से पूर्व मुख्यमंत्री की हताशा स्पष्ट झलकती है, जिसके चलते वे ओछी और असंयमित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस का आदिवासी प्रेम केवल चुनावी दिखावा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तत्काल मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय तथा संपूर्ण आदिवासी समाज से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें अन्यथा आदिवासी समाज के विरोध के लिए तैयार रहे।

Read More

बेटे की मौत के दो महीने बाद परिजनों ने धार्मिक-सामाजिक रीति से किया अंतिम संस्कार

Posted on :09-Jan-2026
बेटे की मौत के दो महीने बाद परिजनों ने धार्मिक-सामाजिक रीति से किया अंतिम संस्कार

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : बेटे की मौत के करीब दो महीने बाद परिजनों को अब जाकर धार्मिक व सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार का मौका मिल पाया है। प्रशासन ने आज कब्र से निकलवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।1नवम्बर को नगर सीमा से लगे देवीपुर के एक सुनसान कुएं में युवक का शव मिला था।आनन फानन में पुलिस ने बगैर किसी पुख्ता पहचान के शव को चंद्रपुर के एक परिवार को सौंप दिया और उस परिवार ने अपना पुत्र पुरषोत्तम समझ अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन जब तीसरे दिन के कार्यक्रम के लिए परिजनों को सूचना दी तो पता चला कि पुरषोत्तम तो जिंदा है।

इस किरिकरी के बाद पुलिस यह पता कर रही थी कि शव किसका है तभी महुआ पारा के एक परिवार ने शव पर अपना पुत्र होने का दावा किया तो पुलिस ने डीएनए करा कर किसी नतीजे पर पहुँचने का निर्णय लिया।डीएनए रिपोट आने के बाद तय हो गया है कि कुँए में मिला शव किशन देवांगन नामक युवक का ही है तो आज नायब तहसीलदार इजराइल खान की उपस्थिति में शव को कब्र से निकलवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।जिससे परिजन अब धार्मिक व सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर सकेंगे।

Read More

रातभर ठंड में तड़पता रहा युवक, उमझर- महुली मार्ग पर बाइक दुर्घटना

Posted on :09-Jan-2026
रातभर ठंड में तड़पता रहा युवक, उमझर- महुली मार्ग पर बाइक दुर्घटना

सुभाष गुप्ता 

चांदनी बिहारपुर : उमझर मुख्य मार्ग महुली के मोड़न के पास तेज़ रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे आहत युवक पूरी रात ठंड में पड़ा रहा। महूली मोड़न के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद युवक पूरी रात कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे पड़ा रहा, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों की नजर घायल युवक पर पड़ी।

जानकारी मिलते ही समाजसेवियों ने तत्काल थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर को सूचना दी।गांव के ही लक्ष्मण जायसवाल, सियाराम साहू, बसंत साहू, शिशुपाल जायसवाल की सक्रियता से एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के भंवरखोह निवासी जयकरण सिंह, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बैढ़न रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है।

Read More

बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन महोत्सव में हजारों की संख्या में उमड़े श्याम प्रेमी।

Posted on :08-Jan-2026
बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन महोत्सव में हजारों की संख्या में उमड़े श्याम प्रेमी।

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : श्री श्याम सेवा समिति सूरजपुर के द्वारा बाबा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन गत दिवस रंगमंच मैदान में भव्य स्वरूप में किया गया। जिसमें श्याम रस की अलख जगाने के लिए श्याम जगत के भजन प्रवाहकों को आमंत्रित किया गया था। मुख्य आयोजन में श्री श्याम गुणगान शीतला पाण्डेय दिल्ली, पूजा नथानी कलकत्ता तथा अनमोल-शुभम कलकत्ता की जोड़ी विशेष रूप से बाबा श्याम की अलख जगाई और सारी रात श्याम भक्तों को श्याम भक्ति में सराबोर किया।

Open photo NaN

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के द्वितीय संस्करण में रंगमंच मैदान में नगर पालिका के टेनसाईल डोम के नीचे विशेष रूप से बाबा का खजाना के रूप में एक ड्रा का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही बाबा का अलौकिक पुष्प श्रृंगार नैनाभिराम था, इत्र वर्षा व श्याम रसोई के साथ बाबा के महोत्सव को लेकर वातावरण धार्मिक हो गया था।  आयोजन को लेकर पूरा नगर बाबा श्याम की भक्ति से सराबोर रहा। उल्लेखनीय है कि उक्त श्याम महोत्सव का श्याम प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है और आयोजन समिति के उजार्वान भक्तों के द्वारा भी बाबा के संकीर्तन महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Open photo NaN

बाबा के दरबार को विशेष रूप से फूलों से सजाने के लिए कलकत्ता के दरबार सेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं श्याम संकीर्तन में पप्पू महाराज के पावन सानिध्य में राहुल अग्रवाल शीश सेवा की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण हुआ। जिसमें ख्याति प्राप्त भजन गायकों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। आयोजन को सफल बनाने में सुनील अग्रवाल, पप्पल अग्रवाल, प्रवेश गोयल, दिनेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अमित रोहिल्ला, पवन अग्रवाल, रोहित गर्ग, रूपेश मित्तल, रवि अग्रवाल, राकेश बंसल, प्रियांशु जैन, सचिन अग्रवाल, रवि पाण्डेय, विक्की कुमार, दीपक गोयल, राहुल पाण्डेय, सुमित रोहिल्ला, प्रियांश मित्तल, सचिन अग्रवाल, अंश मित्तल, आशीष, यश अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल सहित श्री श्याम सेवा समिति के सदस्य व आयोजन से जुड़े श्याम प्रेमी श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को पूर्ण करने में सक्रिय रहे। 

Open photo NaN

रामकुमार व रामप्रसाद को मिली कार

समिति के द्वारा बाबा के खजाने के रूप में लक्की ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार डिजायर कार राजापुर निवासी रामकुमार प्रजापति तथा द्वितीय मारूती कार रामप्रसाद पतरापाली को मिला। इसके अलावा हंस हलदार दिल्ली को मोटरसाईकिल, राहुल गुप्ता व सुरेश साहू सूरजपुर को स्कूटी, अनन्या जैन रायपुर, पंकज किराना भैयाथान, विक्की झा सूरजपुर, खाटू श्याम जी पसान, विवेक कुमार गढ़वा व मनीष साहू अम्बिकापुर को मोटरसाइकिल के साथ इलेक्ट्रानिक स्कूटी का खजाना प्रिती साहू कटनी, नरेश अग्रवाल कांसाबेल, अनुष्का गुप्ता आरागाही, जागिर सिंह चंदरपुर, मोहन साहू व परिधि गुप्ता दवना को मिला। वहीं 100 सांत्वना पुरस्कार प्रेस का वितरण किया गया।

Open photo NaN

Read More

सूरजपुर यातायात पुलिस की कवायद, दुर्घटनाओं में कमी लाने बसों पर लगाई रेडियम पट्टी।

Posted on :07-Jan-2026
सूरजपुर यातायात पुलिस की कवायद, दुर्घटनाओं में कमी लाने बसों पर लगाई रेडियम पट्टी।

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर यातायात पुलिस के द्वारा रात के समय आवागमन के दौरान सड़क हादसों से बचाव के लिए वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाई जा रही है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत बुधवार, 07 जनवरी 2026 को यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय व उनकी टीम के द्वारा नया बस स्टैण्ड में 25 बसों के आगे-पीछे रेडियम युक्त पट्टी लगाई गई।

Open photo

यातायात प्रभारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य खराब रोशनी या रात के दौरान बसों की दृश्यता बढ़ाना है। बस के आगे, पीछे और किनारों पर रेडियम पट्टी लगाने से अंधेरे में या कोहरे जैसी खराब मौसम की स्थिति में अन्य चालकों को वाहन आसानी से दिखाई देता है, जिससे टक्कर का जोखिम कम हो जाता है। 

इमरजेंसी गेट नहीं खुलने पर काटा गया चालान। बस में रेडियम पट्टी लगाने के उपरान्त यातायात प्रभारी ने बस की इमरजेंसी गेट (आपातकालीन द्वार) का जायजा लिया गया। इस दौरान एक बस की इमरजेंसी गेट खोलवाने पर काफी देर के बाद भी गेट नहीं खुला जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर चालान काटा गया। वाहन चालक को समझाईश दी गई कि यातायात नियमों का पालन करते हुए फौरन गेट को अपडेट कराकर सुरक्षित सड़क पर चले। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी गेट का मुख्य उद्देश्य सामान्य निकास मार्गों के विफल होने पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में बस से सुरक्षित और तुरंत बाहर निकालना है।

Read More

भारत के गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम - भाजपा प्रदेशमहामंत्री अखिलेश सोनी

Posted on :07-Jan-2026
भारत के गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम - भाजपा प्रदेशमहामंत्री अखिलेश सोनी

सुभाष गुप्ता 

मनरेगा से बेहतर, अधिक प्रभावी और पारदर्शी है विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम - अखिलेश सोनी

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम किसानों, मज़दूरों व गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का प्रमाण - भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी

ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारण्टी देगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम - भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी की पत्र वार्ता

सूरजपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने आज बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्र वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने याद दिलाते हुये कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी ने संसद में अपने पहले भाषण में ही स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार गरीबों के नाम समर्पित रहेगी और उसी भावना के अनुरूप घर-घर बिजली, शौचालय, आवास और जनधन खाते जैसी ऐतिहासिक योजनाएँ लागू की गईं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है। मनरेगा में जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। इससे मजदूरों की आमदनी में स्वाभाविक रूप से बढ़ोतरी होगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि मजदूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो विलंबित भुगतान पर अतिरिक्त राशि मजदूर को दी जाएगी, जिसे मजदूरी पर ब्याज की तरह माना जा सकता है। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी जैसी पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए भी अधिनियम में महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य रोके जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हों और कृषि गतिविधियाँ प्रभावित न हों। इससे ग्रामीण पलायन भी रुकेगा और कृषि उत्पादन को स्थिरता मिलेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मनरेगा में पहले फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के उपयोग और धांधली की शिकायतें मिलती थीं, जिन्हें यह नया अधिनियम स्वतः समाप्त करेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मजदूरों को सीधे लाभ मिलेगा। यह अधिनियम ग्रामीण विकास में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाएगा—जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन। जल संरक्षण, नदी-नालों के सुधार, कटाव रोकने तथा सिंचाई संरचनाओं के विकास जैसे कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं सतत आय के नए अवसर सृजित होंगे और पीएम गति शक्ति जैसी राष्ट्रीय योजनाओं को भी इससे बल मिलेगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह अधिनियम गांवों में टिकाऊ विकास, स्थायी रोजगार और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा।

पत्र वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, प्रदेश अजजा मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग व अशोक सिंह जी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला प्रवक्ता मुकेश गर्ग, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल, संध्या सिंह,गौरी सिंह ललित गोयल, कैलाश सिदार अनिल साहू विजय रजवाड़े लीलू गुप्ता नीरज गुप्ता, रामानंद जायसवाल मधुसूदन शुक्ला प्यारे साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More

भैयाथान हाइड्रो पावर प्लांट मारपीट मामला: 5 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

Posted on :07-Jan-2026
भैयाथान हाइड्रो पावर प्लांट मारपीट मामला: 5 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : भैयाथान में हाइड्रो पावर प्लांट के कर्मचारियों द्वारा एक युवक के साथ गुंडागर्दी व मारपीट मामले के पांच दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। नए वर्ष के जश्न पर पावर प्लांट के कर्मचारियों द्वारा एक आदिवासी युवक को प्लांट के अंदर ले जाकर बेदम पिटाई की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडया में वायरल हो रहा था। बताया गया है कि भैयाथान के हाइड्रो पावर प्लांट के कर्मचारी प्लांट परिसर में नए साल की रात डीजे की धुन में जश्न मना रहे थे।

Open photo

डीजे की तेज आवाज पर जब गांव का आदिवादी युवक विनय पावले ने विरोध किया तो वहाँ मौजूद प्लांट कर्मचारी भड़क गए और विनय के साथ मारपीट कर दिया। इस मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर कार्यवाही की मांग कर रहे थे।

भैयाथान पुलिस से पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके पांच दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमे प्लान्ट के क्रमिक प्रबंधक संतोष सिंह सहित तेजबहादुर व एक अन्य के विरुद्ध बीएनएस की धारा ११५(२) २९६,३ (५) तथा ३५१ (२) के धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Read More

नशा मुक्त अभियान के तहत ग्राम रगदा में संकल्प समारोह आयोजित

Posted on :07-Jan-2026
नशा मुक्त अभियान के तहत ग्राम रगदा में संकल्प समारोह आयोजित

सुभाष गुप्ता 

बसदेई चौकी प्रभारी एवं ग्रामवासियों ने लिया नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प

बसदेई : पुलिस चौकी बसदेई के प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, महिला प्रधान आर अलका टोप्पो, महिला आर पूनम सिंह एवं सैनिक अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में ग्राम रगदा में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम रगदा की महिलाओं ने अपने गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए न केवल एकजुट होकर समर्थन किया, बल्कि चौकी बसदेई क्षेत्र को भी नशा मुक्त बनाने की ठानी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम रगदा की महिलाएं जैसे आरती रजवाड़े, शांति रजवाड़े, लीलावती, अनीता, नीलम, सोनमति, सरिता रजवाड़े, सविता रजवाड़े, मन्कुवार, संगीता रजवाड़े, धनेश्वरी रजवाड़े, उमेश्वर रजवाड़े, और कामेस्वर रजवाड़े उपस्थित रहे। इन महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और गांव में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और ग्रामवासियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "नशा हमारे समाज के लिए बहुत बड़ा संकट है। इसे समाप्त करना हर नागरिक का कर्तव्य है। हम सब मिलकर इस मुहिम को सफल बनाएंगे।"

महिला प्रधान आर अलका टोप्पो ने भी नशे के खिलाफ महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा, "हमारी महिलाएं समाज को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह अभियान न सिर्फ ग्राम रगदा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगा।"

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने एकजुट होकर अपने घर, गांव और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। चौकी बसदेई के पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग भी इस अभियान में पूरी तरह से सक्रिय रहे। यह कदम निश्चित ही नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Read More

प्रतापपुर में राष्ट्रीय पशु बाघ की हत्या, करंट लगाकर शिकार से वन विभाग की लापरवाही उजागर

Posted on :20-Dec-2025
प्रतापपुर में राष्ट्रीय पशु बाघ की हत्या, करंट लगाकर शिकार से वन विभाग की लापरवाही उजागर

सुभाष गुप्ता 
सूरजपुर :
प्रतापपुर राष्ट्रीय पशु बाघ की मौत ने एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत घूई वन परिक्षेत्र के रेवटी बीट में शिकारियों द्वारा करंट लगाकर बाघ की हत्या किए जाने के मामले से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना वन विभाग की घोर लापरवाही, उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का प्रत्यक्ष परिणाम है।

Open photo

ग्रामीणों ने सूरजपुर जिला वनाधिकारी (डीएफओ) को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। क्षेत्र में कई दिनों से बाघ की हलचल देखी जा रही थी, इसके बावजूद वन विभाग ने न तो गश्त बढ़ाई और न ही कोई सतर्कता बरती। परिणामस्वरूप शिकारियों ने बाघ को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया।

Open photo

बताया गया कि रेवटी बीट में बाघ की हत्या के चार दिन बाद शव बरामद किया गया, जो विभागीय लापरवाही को और भी उजागर करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेवटी बीट के जिम्मेदार वन अधिकारी जयनारायण मेहता और सुनील केरकेट्टा अपने बीट में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते। वे कभी अंबिकापुर तो कभी अपने घर से ही आना-जाना करते हैं, और 15–20 दिन में एक बार कार्यालय आना भी बड़ी बात मानी जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि इसी लचर व्यवस्था के कारण पहले भी कई वन्य जीवों और पक्षियों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक मात्र एक बीट गार्ड को निलंबित कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इतने बड़े मामले में अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी।

ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत रेवटी के सरपंच विष्णु सिंह, पंच वार्ड क्रमांक-6 शुभम गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री अवधेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक-5 राजपाल अगरिया, नीतीश पटेल, अनिल विश्वकर्मा, सीताराम पटेल, हिमालय पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस संबंध में सूरजपुर डीएफओ दुलेश्वर साहू ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। वन्यजीव संरक्षण को लेकर उठते सवालों के बीच यह घटना वन विभाग के लिए एक बड़ी चेतावनी मानी जा रही है।

Read More

बाघ मौत मामलाः महिला सरपंच समेत छह आरोपी गिरफ्तार, बीट गार्ड निलंबित

Posted on :19-Dec-2025
बाघ मौत मामलाः महिला सरपंच समेत छह आरोपी गिरफ्तार, बीट गार्ड निलंबित

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : जिले के घुई वन परिक्षेत्र अंतर्गत भैसामुण्डा क्षेत्र में बाघ की संदिग्ध मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कारर्वाई करते हुए महिला सरपंच सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है, वहीं रेंजर और वनपाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

Open photo NaN

तीन दिन पूर्व भैसामुण्डा क्षेत्र में बाघ का शव मिलने से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पीसीसीएफ से जवाब मांगा है। न्यायालय ने वन्य जीवों की सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को लेकर वन विभाग से ठोस

काययोजना की जानकारी भी मांगी है।

वन विभाग के अनुसार 15 दिसंबर को मृत पाए गए बाघ की मौत करंट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से झुलसने के स्पष्ट संकेत मिले हैं। विभागीय निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद बाघ का अंतिम संस्कार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि बाघ के दांत, नाखून और जबड़ा निकाले गए थे, जिससे शिकार किए जाने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद वन विभाग ने अलग-अलग टीमें गठित कर सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनके पास से बाघ से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए गए। इसी क्रम में भैसामुण्डा की महिला सरपंच सिस्का कुजूर को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, जिसके घर से जांच से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी

Open photo NaN

जब्त किए गए थे। अब तक की कारर्वाई में महिला सरपंच सिस्का कुजूर के अलावा भैसामुण्डा निवासी दिलीप कुजूर, अभिषेक रोशन, कैलासपुर के मिथलेश सिंह, रामनाथ सिंह और भोला प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है, वहीं अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर निगरानी व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं। वन विभाग ने दावा किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कारर्वाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Read More

सूरजपुर में बाघ शिकार पर हाईकोर्ट सख्त,स्वतः संज्ञान लेकर PCCF से मांगा जवाब

Posted on :18-Dec-2025
सूरजपुर में बाघ शिकार पर हाईकोर्ट सख्त,स्वतः संज्ञान लेकर PCCF से मांगा जवाब

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही वन्यजीव शिकार की घटनाओं पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सूरजपुर जिले के गुरु घासीदास–तैमोर–पिंगला टाइगर रिजर्व अंतर्गत घुई वन परिक्षेत्र में करंट लगाकर बाघ के शिकार के मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने इस गंभीर मामले में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) से व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ जवाब तलब किया है।

हाईकोर्ट ने राज्य शासन और वन विभाग से स्पष्ट रूप से पूछा है कि प्रदेश में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वर्तमान में क्या इंतजाम किए गए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस योजना तैयार की गई है। कोर्ट ने माना कि बाघ जैसे संरक्षित और दुर्लभ वन्यजीव का इस तरह से शिकार होना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

गौरतलब है कि 15 दिसंबर को सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र में एक बाघ मृत अवस्था में पाया गया था। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत करंट लगने से होने की पुष्टि हुई। मंगलवार को वन विभाग की निगरानी में बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शिकारी बाघ के दांत, नाखून और जबड़ा उखाड़ कर अपने साथ ले गए थे। बाघ के जबड़े और पीठ पर करंट लगने से जलने के स्पष्ट निशान पाए गए।

इस अमानवीय और संगठित शिकार की घटना पर हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने मीडिया में प्रकाशित खबरों को जनहित याचिका मानते हुए इस मामले में सुनवाई शुरू की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वन्यजीवों के शिकार को लेकर पहले से ही एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जिस पर लगातार सुनवाई चल रही है।

इससे पहले 10 दिसंबर को हुई सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि हाल के दिनों में शिकार की कोई नई घटना सामने नहीं आई है, जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई मार्च 2026 के लिए तय की गई थी। लेकिन सूरजपुर में बाघ शिकार की ताजा घटना ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।

अब हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। PCCF को व्यक्तिगत रूप से शपथपत्र देकर यह बताना होगा कि प्रदेश में बाघों और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

Read More

सूरजपुर में बेलगाम भ्रष्टाचार, नियुक्ति के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल उजागर

Posted on :18-Dec-2025
सूरजपुर में बेलगाम भ्रष्टाचार, नियुक्ति के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल उजागर

सुभाष गुप्ता 

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सहकारी निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ा

सूरजपुर  : जिले में रिश्वतखोरी अब अपवाद नहीं बल्कि आम बात बनती जा रही है। सरकारी दफ्तरों में काम के बदले खुलेआम पैसों की मांग हो रही है और अधिकारी-कर्मचारी खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि आए दिन रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं, बावजूद इसके भ्रष्टाचार पर कोई स्थायी लगाम नहीं लग पा रही है।

मंगलवार को उप तहसील कार्यालय जरही में पदस्थ एक बाबू को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रंगे हाथ पकड़ा था। इसके ठीक अगले ही दिन बुधवार को एक और सनसनीखेज मामला सामने आया, जब नियुक्ति आदेश जारी करने के बदले रिश्वत मांगने वाले सहकारी निरीक्षक को एसीबी ने दबोच लिया। लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी है।

ग्राम करसी, तहसील व थाना प्रतापपुर निवासी 25 वर्षीय शुभम जायसवाल ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की योजना के तहत गठित मां समलेश्वरी बहुउद्देशीय कृषक उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित, टुकुडांड में लेखापाल पद पर संविदा नियुक्ति के लिए उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। पात्र सूची में नाम आने, दक्षता परीक्षण और साक्षात्कार पूरा करने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी करने के एवज में प्राधिकृत अधिकारी एवं सहकारी निरीक्षक अभिषेक सोनी द्वारा पहले 1.50 लाख रुपये की मांग की गई।

शिकायत के सत्यापन के दौरान सौदेबाजी के बाद आरोपी ने 80 हजार रुपये में बात तय की और तत्काल 40 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में देने का दबाव बनाया। 17 दिसंबर की रात करीब 8.25 बजे कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, सूरजपुर के कक्ष क्रमांक-01 में जैसे ही प्रार्थी ने रिश्वती रकम आरोपी को सौंपी, पहले से तैनात एसीबी अंबिकापुर की टीम ने सहकारी निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने रकम अपनी जैकेट की जेब में रख ली थी और अगले दिन नियुक्ति आदेश देने का भरोसा दिला रहा था।

जिले में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह स्पष्ट हो गया है कि कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार को अपना अधिकार समझ बैठे हैं। आमजन और बेरोजगार युवाओं को मजबूरी में रिश्वत देने के लिए दबाया जा रहा है। एक ओर सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि दफ्तरों में खुलेआम वसूली चल रही है।

मंगलवार और बुधवार को हुई लगातार एसीबी कार्रवाई ने जरूर संदेश दिया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या केवल छापे और गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार पर अंकुश लग पाएगा? जरूरत इस बात की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई हो, ताकि जिले में फैल चुकी रिश्वतखोरी पर वास्तव में ब्रेक लग सके।

Read More

सूरजपुर में होगी फेडरेशन की सम्भाग स्तरीय बैठक

Posted on :18-Dec-2025
सूरजपुर में होगी फेडरेशन की सम्भाग स्तरीय बैठक

सुभाष गुप्ता 

 29 से 31 दिसंबर को वर्क आफ्टर ब्रेक के थीम पर कार्यालयों में लटकेंगे ताले 

सूरजपुर : छत्‍तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी अधिकारी 29 से 31 दिसंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। इस आंदोलन का ऐलान प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के सबसे बड़े संयुक्‍त संगठन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बड़े स्‍तर पर तैयारी चल रही है। संभाग स्‍तर पर 13 दिसंबर से बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में सरगुजा संभाग की बैठक सूरजपुर में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा की उपस्थिति में 19 दिसंबर को आयोजित की गई है। जिला संयोजक डॉ आर एस सिंह ने बताया कि शासकीय कर्मचारी अधिकारी 29 से 31 दिसंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। आंदोलन की तारीखों  की लिखित सूचना शासन प्रशासन को दे दी गई है। 16 जुलाई से चल रहा है चरणबद्ध आंदोलन  

फेडरेशन की तरफ से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 16 जुलाई 2025 को जिला कलेक्टरों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। 22 अगस्त 2025 को फेडरेशन के नेतृत्‍व में कलम बंद-काम बंद आंदोलन के तहत सामूहिक अवकाश लेकर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही ज्ञापन भी सौंपा गया था। सरकार की अनदेखी से कर्मचारियों में नाराजगी है जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ श्रीमती प्रतिमा सिंह ने बताया कि फेडरेशन की तरफ से “मोदी की गारंटी” के तहत किए गए वादों को पूरा करने की मांग की जा रही है।

इसके लिए आंदोलन के माध्यम से लगातार शासन-प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। इसके बावजूद अब तक निराकरण के लिए त्वरित कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी काफी आक्रोशित हैं। फेडरेशन की प्रांतीय कोर कमेटी की हुई बैठक में 29 से 31 दिसंबर तक (तीन दिवसीय) निश्चितकालीन आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू व रमेश राजवाड़े ने बताया कि 29 से 31 दिसंबर तक घोषित हड़ताल को सफल बनाने के लिए संभाग स्‍तरीय बैठकों का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

संबद्ध सभी संगठनों के पदाधिकारी होंगे। संभाग स्‍तर पर होने वाली इन बैठकों में फेडरेशन से संबद्ध सभी प्रांत अध्यक्ष/महामंत्री,संभाग के समस्त पदाधिकारीगण, जिला संयोजक/महासचिव शामिल होंगे।

 प्रमुख मांगे :- 

  1. मोदी की गारंटी अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) दिया जाए।
  2. मोदी की गारंटी अनुसार वर्ष 2019 से लंबित DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए।
  3. प्रदेश के लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
  4. प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान कमशः 8,16,24,32 वर्ष में दिया जाए।
  5. सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए।
  6. प्रदेश में अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति प्रदेश में कैशलेस सुविधा लागू की जाए।
  7. प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति निःशर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी जारी किया जाये। वर्तमान में 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दिया जाए।
  8. मध्यप्रदेश की भांति प्रदेश में अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए।
  9. प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त सेवा लाभ दिया जाय। साथ ही प्रदशे के पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाये।
  10. प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जाए।
  11. प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित, दैनिक वेतन भोगी, अनियमित, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्त किया जाए।
Read More

Previous123456789...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution