× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

  • छत्तीसगढ़
    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...45678910...4041Next

रासायनिक खाद की अनियमितता पर प्रशासन की सख्ती, कृषि सेवा केंद्र का गोदाम सील

Posted on :24-Jul-2025
रासायनिक खाद की अनियमितता पर प्रशासन की सख्ती, कृषि सेवा केंद्र का गोदाम सील

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर रासायनिक खाद की काला बाजारी और अनियमित आपूर्ति की रोकथाम हेतु प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज रामानुज नगर तहसील अंतर्गत कौशलपुर स्थित मेसर्स मोनू कृषि सेवा केंद्र के संचालक ब्रिज बिहारी साहू के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। तहसीलदार रामानुज नगर, एसएडीओ (क्व्) और हल्का पटवारी की संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच के दौरान गोदाम में करीब 1442 बोरी इफको सहित अन्य रासायनिक खाद का भंडारण पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि संचालक द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। प्रशासन की जांच में स्टॉक पंजी का संधारण नहीं होना, खाद की बिक्री में अनियमितता तथा शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के विरुद्ध कार्य करना पाया गया। इन आधारों पर गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की गई।

Read More

12 पाव अंग्रेजी शराब सहित 1 गिरफ्तार, थाना चंदौरा पुलिस की कार्यवाही।

Posted on :24-Jul-2025
12 पाव अंग्रेजी शराब सहित 1 गिरफ्तार, थाना चंदौरा पुलिस की कार्यवाही।

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  थाना चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि घाट पेण्डारी स्थित कावेरी ढ़ाबा में अवैध शराब रखकर बिक्री की जा रही है। चंदौरा पुलिस मौके पर पहुंची और देवनारायण यादव पिता राम मूरत यादव उम्र 55 वर्ष निवासी घाट पिंडारी के कब्जे से 12 पाव अंग्रेजी शराब कीमत 2390 वं शराब बिक्री की रकम 1 हजार रूपये जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।  इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा मनोज सिंह, एएसआई नील कुसुम बेक, सुनील भारती, प्रधान आरक्षक शैलेश सिंह, आरक्षक रविन्द्र जायसवाल व सूरज पाटिल सक्रिय रहे।

Read More

सूरजपुर में कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली से घर में लगी आग, पूरा सामान जलकर राख

Posted on :24-Jul-2025
सूरजपुर में कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली से घर में लगी आग, पूरा सामान जलकर राख

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  सूरजपुर रात में बिजली की चमक के साथ तेज बारिश हो रहा था तभी मानपुर के रहने वाले मल्लू कश्यप के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई जिससे उनके घर में रखें सामान जलकर खाक हो गया आग इतना तेजी से लगा कि घर में रखे स्कूटी एलइडी टीवी टेबल कुर्सी धान दुकान के समान और कपड़े जलकर खाख हो गए पूरे घर में धुआं धुआं हो गया था पर घर में रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। 

यहाँ  देखे वीडियो :-

 जब बगल के पड़ोसी ने धुआं देखकर इनको जगाया तब बड़ी मुश्किल से घर के लोगो ने जान बचाकर भागे जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना मिलती और फायर ब्रिगेड की टीम यहाँ पहुंचती तब तक यह सब सामान जलकर खाक हो गए थे फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुच कर आग काबू पाया और बाकी घर को जलने से बचाया समय रहते ही पड़ोसी के जागने से बड़ी अनहोनी से परिवार वाले बच गए पर लाखों का समान जलकर ख़ाक हो गया ।

Read More

सूरजपुर जिले में ऑयल पाम की खेती का शुभारंभ

Posted on :24-Jul-2025
सूरजपुर जिले में ऑयल पाम की खेती का शुभारंभ

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सूरजपुर  : सूरजपुर जिले में किसानों की आय में वृद्धि तथा खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स-ऑयल पाम योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिले को कुल 300 हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अभियान की शुरुआत आज भैयाथान विकासखंड के ग्राम सिरसी में हुई, जहां कृषक श्री आशीष गुप्ता के एक हेक्टेयर भूमि पर 143 ऑयल पाम पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, जनपद पंचायत भैयाथान के जनप्रतिनिधि, स्थानीय कृषकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने कहा कि पारंपरिक फसलों की तुलना में ऑयल पाम की खेती से चार गुना अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसकी खेती में न्यूनतम श्रम बल की आवश्यकता होती है, रोगों की संभावना कम रहती है तथा यह किसानों की आय में आशातीत वृद्धि का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से भारत खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। ऑयल पाम की खेती में प्रति हेक्टेयर 143 पौधों का रोपण किया जाता है, जो 9×9 मीटर की त्रिकोणीय पद्धति से किया जाता है। चार वर्षों में पौधे फल देने लगते हैं और एक एकड़ में वार्षिक 10 से 12 टन उत्पादन संभावित होता है, जो लगातार 25-30 वर्षों तक प्राप्त होता है। सरकार द्वारा फलों की खरीदी दर 17 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है।

किसानों की सुविधा हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पौधरोपण सामग्री हेतु 29 हजार रूपए, फेंसिंग हेतु 54 हजार 485 रूपए, ड्रिप सिंचाई प्रणाली हेतु 31 हजार 400 रूपए अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। साथ ही बोर खनन एवं पंप प्रतिस्थापन पर भी अनुदान की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के माध्यम से किसानों की सबसे बड़ी समस्या विपणन का समाधान किया गया है। राज्य सरकार एवं प्री. यूनिक एशिया प्रा. लि. के बीच संपन्न एमओयू के तहत कंपनी किसानों से फसल की खरीदी सीधे खेत से करेगी, जिससे किसानों को बाजार की चिंता नहीं करनी होगी।

ऑयल पाम एक ताड़ प्रजाति का पौधा है, जिससे ताड़ का तेल (पाम ऑयल) प्राप्त होता है। इसका उपयोग रिफाइंड खाद्य तेल, साबुन, सौंदर्य प्रसाधन सहित कई उत्पादों में होता है। यह अभियान किसानों की आय वृद्धि के साथ-साथ देश को खाद्य तेल के आयात पर निर्भरता से मुक्त कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वर्तमान में भारत 60-70 प्रतिशत खाद्य तेल का आयात करता है, जिसमें पाम ऑयल की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है।

Read More

रेंड नदी में बहती युवती की झाड़ियों में फंसी जान, सलका डेडरी में बड़ा हादसा टला

Posted on :23-Jul-2025
रेंड नदी में बहती युवती की झाड़ियों में फंसी जान, सलका डेडरी में बड़ा हादसा टला

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब रेंड नदी में बहती हुई एक युवती सलका डेडरी के पास नदी के बीच झाड़ियों में फंसी हुई पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर सेना की जिला आपदा प्रतिक्रिया बल तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और साहसिक बचाव अभियान चलाकर युवती को जीवित और सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। युवती नदी में किसी अन्य स्थान से बहते हुए आई थी और तेज बहाव के बीच झाड़ियों में फंस गई थी।

नदी में जलस्तर अधिक होने और तेज बहाव के चलते युवती के बह जाने का गंभीर खतरा बना हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर सेना की टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मौके पर पहुँचकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में उतरकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने उपयुक्त उपकरणों की सहायता से नदी के बीच जाकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला।

यहाँ देखें विडियो :-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी घबराई हुई थी और नदी का बहाव इतना तेज था कि यदि थोड़ी भी देर होती तो उसकी जान जा सकती थी। नगर सेना की तत्परता और साहसिक कार्यवाही के चलते युवती की जान बचाई जा सकी। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से नदी किनारे सतर्कता बरतने और तेज बहाव वाले जलक्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। वर्षा ऋतु में जलस्तर अचानक बढ़ जाने और बहाव तेज होने के कारण नदी क्षेत्र जोखिमपूर्ण बन जाते हैं।

Read More

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चरण पादुका का किया वितरण

Posted on :22-Jul-2025
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चरण पादुका का किया वितरण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सूरजपुर जिले में 61,413 महिला संग्राहकों को मिलेगी चरण पादुका  

जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं एक पेंड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित

सूरजपुर वन मंडल में इस साल 7 लाख पौधों का होगा रोपण 

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आम का पौधा लगाया 

सूरजपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में आज सूरजपुर वनमंडल अंतर्गत गायत्री रोपणी नमदगिरी के समीप आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की चरण पादुका योजना का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाओं को चरण पादुकाएं प्रदान करते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। चरण पादुका योजना के तहत सूरजपुर जिले में 61,413 तंेदूपत्ता संग्राहक परिवार की महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। 

सूरजपुर जिले में 61,413 महिला संग्राहकों को मिलेगी चरण पादुका

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर पर आम का पौधा रोपित कर जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। सूरजपुर वनमण्डल अंतर्गत इस साल कैम्पा, ग्रीन इंडिया मिशन, ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत 7 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। ’’किसान वृक्ष मित्र योजना’’ के तहत् हितग्राहियों के निजी भूमि पर ढाई लाख क्लोनल नीलगिरी पौधों का रोपण भी किया जायेगा। सूरजपुर जिले में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा योजना के तहत् तैयार किये गये पौधों का निःशुल्क वितरण भी ग्रामीणों को किया जा रहा है। 

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाओं के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरूआत की गई थी, ताकि तेन्दूपत्ता संग्रहण के दौरान पैरों में कांटा, कंकड़ न चुभे। पूर्ववर्ती सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था, जिसे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने फिर से शुरू किया है। यह योजना तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ी है। उन्होंने शत-प्रतिशत संग्राहक महिलाओं को इस योजना का लाभ सुनिश्चित करने की बात कही। 

सूरजपुर जिले में 61,413 महिला संग्राहकों को मिलेगी चरण पादुका

प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत जरूरी है। प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते  एवं वन विकास निगम अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने सभी को अपने-अपने माता के नाम से एक पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनमत कुमार बछाड, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री शैलेष कुमार अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों और नागरिकों द्वारा पौधरोपण किया गया।

Read More

बिग ब्रेकिंग : 25 हजार रुपये लेते तहसीलदार का बाबू गिरफ्तार

Posted on :21-Jul-2025
बिग ब्रेकिंग : 25 हजार रुपये लेते तहसीलदार का बाबू गिरफ्तार

सूरजपुर :  बिग ब्रेकिंग25 हजार रुपये लेते तहसीलदार का बाबू गिरफ्तार,,,बाबू का नाम जुगेश्वर राजवाड़े,,,,नामांतरण के नाम पर ले रहा था रिश्वत,,,एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Read More

सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा

Posted on :18-Jul-2025
सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा

लगातार जारी रहेगा गुम मोबाईल खोजबीन का अभियान- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर

साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक।

सूरजपुर :  जिले में गुम हुए मोबाइलों को खोजने के लिए सूरजपुर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बरामद किए गए 120 मोबाइलों को संबंधित व्यक्तियों को सौंपा है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रूपये है। गुम हुए मोबाइलों को जैसे ही उनके मालिकों को सौंपा उनके चेहरे खिल उठे। महीनों या वर्षों पहले खोए हुए मोबाइल को पाकर सभी काफी खुश दिखे। मोबाइल फोन गुम होने पर मोबाइल यूजर्स को होने वाला आर्थिक नुकसान और परेशानियों को ध्यान रखते हुए मोबाइल सर्विलांस में लगाकर ट्रेस कर गुम मोबाईल रिकंवर कर मोबाइल धारकों को वापस लौटाया गया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत साइबर सेल को मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर उनका तुरंत ही निराकरण करने के निर्देश दिए गए थे।

लगातार जारी रहेगा गुम मोबाईल खोजबीन का अभियान

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले की पुलिस के द्वारा गुम हुए मोबाईल खोजने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गुम मोबाईलों को खोजकर उनके धारकों को वापस किया गया है, मोबाईल पाकर नागरिकों में संतोष का भाव दिखा। इसके पूर्व पुलिस के द्वारा 429 मोबाईल खोजकर उनके धारकों को वापस कर चुकी है। मोबाईल रिकवरी के इस अभियान में एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, साईबर सेल प्रभारी राकेश यादव व उनकी टीम सहित थाना-चौकी स्तर पर गठित टीम के आरक्षकों ने सक्रियतापूर्वक कार्य किया है। 

साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने मोबाईल वापस लेने आए लोगों को कहा कि वर्तमान समय में मोबाईल एक अत्यन्त उपयोगी वस्तु है। साइबर फ्राड म्युल अकाउंट सहित वर्तमान दौर में धोखेबाज किस तरह धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे है उसकी जानकारी देते हुए सर्तकता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि गुम हुआ मोबाइल फोन गलत हाथों में चला जाता है, तो निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है। आपके फोन में आपके बैंक खातों, ईमेल, सोशल मीडिया और अन्य निजी जानकारी के विवरण हो सकते हैं। यदि कोई गलत व्यक्ति आपके फोन तक पहुंच जाता है, तो वह इन जानकारियों का दुरुपयोग कर सकता है, जैसे कि आपके बैंक खातों से पैसे निकालना या आपके सोशल मीडिया खातों को हैक कर सकता है। आपके फोन के टेक्स्ट संदेश, फ़ोटो, वीडियो, और अन्य निजी जानकारी हो सकती है, जिसका दुरुपयोग किया जा सकता है इसलिए मोबाईल को संभाल कर रखे और यदि मोबाईल गुम जाता है तो नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराए।

Read More

जर्जर छात्रावास भवन में भविष्य गढ़ रहे आदिवासी छात्र

Posted on :18-Jul-2025
जर्जर छात्रावास भवन में भविष्य गढ़ रहे आदिवासी छात्र

सूरजपुर :   जर्जर छात्रावास भवन में आदिवासी छात्र भविष्य गढ़ने को तब विवश है जब इसी छात्रावास से करीब महज सौ मीटर की दूरी पर विधायक का आवास है। जिला मुख्यालय के आदिवासी प्री मैट्रिक बालक छात्रावास की हालत बेहद जर्जर है। इस छात्रावास में ६४ पुराने और ३४ नए छात्र हैं। जहाँ बच्चोंको हर वर्ष बारिश में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश शुरू होते ही छात्रावास परिसर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घुटने तक पानी भर जाता है। जिसके कारण पूरा परिसर तालाब में तब्दील होकर रह गया हैं। 

परिसर बना तालाब, कमरों में भी घुटनो तक पानी जाता है। छात्रावास के अंदर सोने वाले कमरे में भी पानी भरा रहता है।। कई बार आला अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी पानी निकासी के लिए कोई समुचित उपाय नहीं किये जाने से छात्र हताश है। बताया जाता है कि सबसे पुराने छात्रावास की यह हालत वर्षों से है पर आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली है। इस प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास की हालत इतनी जर्जर है की हर पल बच्चों की जिंदगी खतरे में रहती है है जिससे छात्रावास के बच्चे डर के माहौल में रहने को विवश है।वा कर रहा हूं ध्यानाकर्षित

छात्रावास अधीक्षक विजय कुमार टोप्पो ने कहा यह भवन बहुत पुरान और जर्जर हो हो चुका चुका है नए भवन का हमेशा मांग किया जाता रहा है। परंतु अभी तक किसी ने संज्ञान नहीं लिया, कल ही मंडल संयोजक से बात हुई है। वे देखने आने वाले है कब आते है उनका इंतजार है। कमरों में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है, दीवारों की स्थिति इतनी गंभीर है जगह जगह दीवारों में दरार, बारिश होने पर छत से टपकता पानी छात्रावास के अंदर बाहर बाह गंदगी का अंबार यह बेहद चिंताजनक हैं। 

Read More

महूली के स्कूल पारा में जल संकट, ग्राम कार्यालय से लेकर आंगनबाड़ी तक प्रभावित

Posted on :18-Jul-2025
महूली के स्कूल पारा में जल संकट, ग्राम कार्यालय से लेकर आंगनबाड़ी तक प्रभावित

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के चांदनी बिहरपुर क्षेत्र  के ग्राम पंचायत महूली के स्कूल पारा में क्रेडा विभाग सहयोग से पीएचई विभाग द्वारा लगभग 8 साल पहले सोलर ड्यूल पंप लगाया गया था। लगभग 4 महिने से खराब हो गया है। इसका जानकारी कई बार जिले के क्रेडा़ अधिकारियों एवं पीएचई विभाग  के अधिकारी को पंप बनवाने की मांग किया गया लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है। जबकि इस पंप से ग्राम पंचायत कार्यालय,पटवारी अवास, उपस्वास्थ्य केंद्र, पीएम श्री ,माध्यमिक शाला पीएम श्री, आंगनबाड़ी केंद्र के सभी लोग इसी पंप का पानी का उपयोग करते है।  

क्रेडा़ विभाग द्वारा 2 महीने पूर्व निकला गया पंप

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दो महीना पूर्व ही क्रेडा़ विभाग के ब्लॉक अधिकारी द्वारा पंप को बनवाने के नाम पर निकाल ले गया है। लेकिन आज तक पंप नहीं बना जिससे छात्राओं एवं मरीज सहित ग्रामीणों को पेयजल की भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही इस संबंध में जिला क्रेड़ा विभाग के अधिकारी रंजीत यादव से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मरम्मत कार्य के लिए हमारे पास किसी भी प्रकार का फंड नहीं है और यह पंप हमारे अंड़र में 5 वर्ष ही रहता है इसके बाद पंचायत एवं पीएचई विभाग इसका देख रेखा करता है।

Read More

सूरजपुर में सर्पदंश से युवक की हुई मौत...

Posted on :18-Jul-2025
सूरजपुर में  सर्पदंश से युवक की हुई मौत...

सूरजपुर :  सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। पूरा मामला ग्राम पंचायत सोनपुर का है जहां के रहने वाले आत्मानंद सोनवानी उम्र 32 वर्ष पिता छोटेलाल सोनवानी बीती रात खाना खाकर सो गया था। आज सुबह 5:00 बजे भोर में जहरीले सांप ने काट  लिया। परिजनो को पता चलने पर वे लोग सांप को खोजने में लग गए न कि उसे अस्पताल ले जाये।  जब उसे जिला अस्पताल सूरजपुर लाया है तो उसकी स्थिति बहुत बिगड़ चुकी थी जिसे देखते हुए यहां के डॉक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल सर्पदंश से युवक की हुई मौत पर गांव में मातम पसरा हुआ है।

Read More

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़कों की सौगात

Posted on :18-Jul-2025
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़कों की सौगात

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

तीन सड़कों के निर्माण के लिए 14.28 करोड़ रुपए की मंजूरी

सूरजपुर  :  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से सूरजपुर जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 14.28 करोड़ रुपये है, जिनमें लगभग 9.80 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह मंजूरी वित्त विभाग की सहमति के उपरांत जारी की गई है, जिसका उद्देश्य जिले की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देना है।

स्वीकृत परियोजनाओं में बीरपुर अटल चौक से करमपुर सीमा एवम कसलगिरी सीमा तक सड़क निर्माण (लंबाई 3.40 किमी) के लिए 4.43 करोड़ रुपए,  कसलगिरी से शिवसागरपुर तक 1.40 किमी के लिए 2.19 करोड़ रुपए,प्रतापपुर-भैयाथान मुख्य मार्ग ( राज्य मार्ग क्र.12)  से झिलमिली होते हुए परसापारा तक मार्ग निर्माण (लंबाई 5.00 किमी) के लिए 7.66 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा, वर्तमान सरकार ग्रामीण संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। सूरजपुर की इन सड़कों से न केवल आवागमन बेहतर होगा, बल्कि यह सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगी।इन परियोजनाओं से सूरजपुर जिले के कई ग्रामों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा और यह कार्य क्षेत्रीय विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Read More

अर्धविक्षिप्त युवती ने शिशु को दिया जन्म,5 दिन बाद हुई मौत

Posted on :16-Jul-2025
अर्धविक्षिप्त युवती ने शिशु को दिया जन्म,5 दिन बाद हुई मौत

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  आज समाज में इंसानियत कहा किस ओर जा रहा है किसी से छिपा नही है। हमारे आसपास के इंसान के अंदर किस तरह के हैवानियत समाया है यह आये दिन देखने सुनने को मिल जाता है। ऐसा कुछ जिला अस्पताल सूरजपुर में प्रसव पीड़ा से कहराती अर्धविक्षिप्त 25 वर्षीय युवती को परिजन लाये, जो गर्भवती थी। जो न कुछ बोल पाती, न कुछ समझ पाती। वह गर्भवती कैसे हुई, उसके गर्भ का जिम्मेदार कौन है कुछ भी पता नही। अस्पताल स्टाफ इस पूरे मामले को गहराई से समझते हुए महिला बाल विकास को देकर उनके महिला अधिकारियों की उपस्थिति में भर्ती कर प्रसव कराया। प्रसूता ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। शिशु की तबियत 4 दिनों बाद बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने शिशु को इंफेक्शन होना बताया जिसका उपचार के दौरान मौत हो गई। 

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। परिजन हैरान और परेशान है। परिजनों ने बताया कि जब 6 माह का गर्भ हुआ तो तब पता चला कि वह गर्भवती है जिसकी जानकारी बसदेइ पुलिस चौकी में दिया था वहाँ से उनको चलता किया। परिजन बताए कि हमेशा अपने निगरानी में रखते थे लेकिन कई बार वह चकमा देकर फरार हो जाती थी। एक दो दिन बाद ही काफी खोज बिन करने पर मिलती थी। कब कैसे किसने किया यह बहुत बड़ा सवाल है? इस घटना से साफ है हमारा सभ्य समाज कितना गिरा हुआ है। अर्धविक्षिप्त युवती को भी नही छोड़ते,अपने हवस का शिकार बनाते है? फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच विवेचना में लगी हुई है।

Read More

रायपुर गए व्यक्ति के घर से बर्तन, सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले में थाना विश्रामपुर पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

Posted on :16-Jul-2025
रायपुर गए व्यक्ति के घर से बर्तन, सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले में थाना विश्रामपुर पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : ग्राम करमपुर निवासी दीपक सोनी ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.06.2025 को घर में ताला बंद कर परिवार सहित रायपुर गया था दिनांक 13.07.2025 को वापस घर आने पर देखा कि छत का शीट टूटा हुआ है, कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर इस्तेमाली बर्तन एवं आलमारी व बक्शा को तोड़कर सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम चोरी कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 303(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

थाना विश्रामपुर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान संदेही गौरव उर्फ कुमार गौरव पिता हरवंश चेरवा उम्र 19 वर्ष ग्राम करमपुर, थाना विश्रामपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर बताया कि चोरी की वस्तु को घर में छिपाकर रखा है, आरोपी के निशानदेही पर इस्तेमाली बर्तन, सोने का कान का रिंग 2 नग, नाक का किल 2 नग, नथिया 1 नग, चांदी का बिछिया 8 जोड़ी, मेंहदी 2 नग, चाभी छल्ला 1 नग, चैन 2 नग, कड़ा 3 जोड़ी, अंगुठी 2 नग, सिक्का 1 नग कुल कीमत करीब 50 हजार रूपये का बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक सोहरलाल पावले, आरक्षक आसिफ अख्तर, अजय प्रताप राव सक्रिय रहे।
 
Read More

स्कूल लगने और छूटने के दौरान चिहिन्त मार्गो पर हैवी वाहनों की रहेगी नो एन्ट्री

Posted on :16-Jul-2025
स्कूल लगने और छूटने के दौरान चिहिन्त मार्गो पर हैवी वाहनों की रहेगी नो एन्ट्री

सुभाष गुप्ता 

स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत् उठाया गया यह कदम

सूरजपुर :  जिले की पुलिस ने भारी वाहनों को स्कूल के समय के दौरान नो-एंट्री लागू कर दिया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात सुगम बना रहे। यह व्यवस्था सुबह और शाम के स्कूली बच्चों के आवागमन के दौरान भारी वाहनों को स्कूल के आसपास और मुख्य शहर में प्रवेश करने से रोकेगी। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने विश्रामपुर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मुलाकात कर स्कूल टाईमिंग के दौरान भारी वाहनों का प्रतिबंधित करने का आग्रह किया था जिस पर उन्होंने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता क्रम में रखा और नो-एंट्री के मार्गो का सर्वे कराया वं पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने के उपरान्त विश्रामपुर क्षेत्र में स्कूल लगने वं छूटने के दौरान चिहिन्त मार्गो पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है।

इस बारे में यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने बताया कि विश्रामपुर क्षेत्र में स्कूल लगने एवं छूटने के दौरान सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक हैवी वाहन जो रेहर गायत्री से विश्रामपुर, दतिमा से विश्रामपुर एवं अम्बेडकर चौक से डीएव्ही स्कूल होते हुए भटगांव वं सूरजपुर की ओर जाने वाले सभी हैवी वाहनों की नो एन्ट्री रहेगा, इसके लिए मार्ग के एन्ट्री प्वाईंट पर बैनर भी लगाया जायेगा।  एनएच निर्बाध रूप से चालू रहेगी। यह कदम स्कूली बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उठाया गया है।

Read More

Pwd परीक्षा में धांधली के विरोध में एनएसयूआई ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Posted on :16-Jul-2025
Pwd परीक्षा में धांधली के विरोध में एनएसयूआई ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

सूरजपुर : भारतीय जनता पार्टी की सरकार में छत्तीसगढ़ व्यापम के द्वारा पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर के भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में संगठित नकल करने की घटना के विरोध एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में अग्रसेन चौक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया जैसा कि रविवार को बिलासपुर के एक परीक्षा केन्द्र में हाईटेक उपकरणों का उपयोग करते हुए नकल करते और उसमें सहयोग करते 2 युवतियों को पकड़ा जिनका संबंध मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर से है आकाश साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा की सरकार जब से आयी है तब से परीक्षा में घोटाला दिन प्रतिदिन हो रहा है। 

 17 परीक्षा केन्द्रों में 40 लोगों के संगठित सहयोग से नकल की घटना को अंजाम दिया गया है बिना राजनीतिक संरक्षण के यह संभव नहीं है परीक्षा में नकल का मामला प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली की विफलता को उजागर करता है यह बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एनएसयूआई पदाधिकारियों द्वारा दोषियों पर कठोर कार्यवाही और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है और चेतावनी भी दिया गया है कि जल्द से जल्द मामले में कार्यवाही नहीं की गई तो आन्दोलन किया जाएगा इस दौरान इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव जाकेश राजवाड़े,एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राजेश साहू,प्रदेश सचिव शाहरुख खान,लक्ष्मण राजवाड़े,प्रदेश सह सचिव लिवनेश सिंह,शिवम साहू,रूद्र प्रताप सिंह,उत्तम यादव,संतोष साहू,रेहान,गुलशन राजवाड़े,विनय सोनवानी,विष्णु साहू,नुमान अली,मनोज साहू,वारिश खान,विनय पैकरा,राहुल गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे..

Read More

विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी को दी 10 वर्ष की सश्रम कारावास व 1 लाख रूपये अर्थदण्ड की सजा

Posted on :15-Jul-2025
विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी को दी 10 वर्ष की सश्रम कारावास व 1 लाख रूपये अर्थदण्ड की सजा

सूरजपुर :  दिनांक 30.04.2024 को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मोटर सायकल सहित संजय कुमार कुशवाहा पिता हरनारायण ग्राम शिवनंदनपुर विश्रामपुर को पकड़ा था जिसके कब्जे से एविल इंजेक्शन 30 नग व रिचोफिन इंजेक्शन 40 नग जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया था। मामले के विवेचक एएसआई मानिकदास के द्वारा प्रकरण में पुख्ता साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र माननीय विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) न्यायालय सूरजपुर में पेश किया।

इस मामले की सुनवाई विद्धान न्यायाधीश मानवेन्द्र सिंह विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) सूरजपुर के यहां हुई। न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुये प्रकरण के समग्र तथ्यों, गवाहों के कथन, एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर अपराध सिद्ध होने से आरोपी संजय कुमार कुशवाहा पिता हरनारायण ग्राम शिवनंदनपुर, थाना विश्रामपुर को स्वापक औषधि वं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 21(सी) के आरोप में दस वर्ष (10 वर्ष) के सश्रम कारावास वं 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है।
 
Read More

शिक्षा का मंदिर में गुंडागर्दी, गैंग बनाकर की जूनियर छात्रों की पिटाई, जवाहर नवोदय विद्यालय का मामला

Posted on :15-Jul-2025
शिक्षा का मंदिर में गुंडागर्दी, गैंग बनाकर की जूनियर छात्रों की पिटाई, जवाहर नवोदय विद्यालय का मामला

जूनियर छात्रों की पिटाई, सात छात्र को थमाया टीसी

सूरजपुर :  जिले के  जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेइ में मामूली विवाद होने पर गैंग बनाकर छात्रों को मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिससे कई छात्र जख्मी हुए है जिनका उपचार किया जा रहा है। यह घटना बीते शुक्रवार की है जहाँ बारहवी के छात्रों के साथ दसवीं के छात्रों के साथ मामूली विवाद हो गई और यह विवाद गैंगवार में तब्दील हो गई। बारहवीं के शरारती छात्रों ने दसवीं के आठ छात्रों की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया था। इससे विद्यालय में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। घायल छात्रों का विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपचार कराया गया। 

जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेइ में छात्रों की आपस मे मारपीट की घटना की सूचना पर कलेक्टर ने जांच टीम का गठन किया है। फिलहाल पूरे मामले की  विद्यालय की अनुशासन समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मारपीट करने वाले छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए स्कूल में अनुशासन बनाए रखने में असमर्थता व्यक्त की और उनके आवेदन पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें टीसी थमाते हुए स्कूल से बाहर का रास्ता दिखाया है।

Read More

मिनी प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट: किसानों के लिए गुणवत्तायुक्त पौधों का नया समाधान

Posted on :05-Jul-2025
मिनी प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट: किसानों के लिए गुणवत्तायुक्त पौधों का नया समाधान

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सालाना 20 लाख पौधों का उत्पादन, समय और लागत दोनों में लाभ

सूरजपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार कृषि क्षेत्र में ऐसे तकनीकी समाधानों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनका सीधा लाभ किसानों को मिले और उनकी आय में वृद्धि हो। यह पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समृद्ध किसान - सशक्त छत्तीसगढ़ के विजन को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। सूरजपुर जिले में स्थापित मिनी प्लग टाइप सीडलिंग यूनिटें किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण नवाचार साबित हो रही हैं। ये यूनिटें, जिनमें से एक शासकीय उद्यान दतिमा में और दूसरी शासकीय उद्यान खोरमा में स्थित है, किसानों को गुणवत्तायुक्त और स्वस्थ पौधे उपलब्ध कराकर पारंपरिक बुवाई की चुनौतियों से मुक्ति दिला रही हैं। दोनों यूनिटों की संयुक्त वार्षिक उत्पादन क्षमता 20 लाख पौधों की है, जहाँ करेला, टमाटर, बैंगन, गेंदा, मिर्च, फूलगोभी, पत्तागोभी, खीरा और तरबूज जैसी विभिन्न प्रकार की सब्जियां, मसाले और फूलों के पौधे तैयार किए जाते हैं। 

मिनी प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट: किसानों के लिए गुणवत्तायुक्त पौधों का नया समाधान

इन यूनिटों में तैयार किए गए पौधे कीट-व्याधि से मुक्त, स्वस्थ और उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलती है। यदि किसान अपने बीज उपलब्ध कराते हैं, तो उन्हें मात्र 1.00 रुपये प्रति पौधा की दर से पौधे मिलते हैं, जबकि विभागीय बीज से तैयार पौधे 1.50 रुपये प्रति पौधा की दर से उपलब्ध कराए जाते हैं। किसानों की मांग पर, ये यूनिटें टमाटर और बैंगन के ग्राफ्टेड पौधे भी तैयार करती हैं, जो अधिक उपज देने में सहायक होते हैं। बीज से पौधे तैयार होने में सामान्यतः 25 से 30 दिन का समय लगता है, जिससे किसानों को समय पर रोपण के लिए उन्नत किस्म के पौधे मिल जाते हैं। यह सुविधा किसानों को पारंपरिक बीज बुवाई की समय लेने वाली और श्रमसाध्य प्रक्रिया से बचाती है, साथ ही उन्हें आधुनिक, तेज और विश्वसनीय विकल्प प्रदान करती है। जो सीधे तौर पर विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के किसान-हितैषी नीतियों का परिणाम है।

Read More

बिहान योजना से ग्रामीण महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Posted on :26-Jun-2025
बिहान योजना से ग्रामीण महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

टेंट-साउंड संचालन, सिलाई सेंटर और स्थानीय उत्पादों से बदल रही जीवन की दिशा

शासन की बिहान योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास हो रहे हैं। जिले की महिलाएं अब न केवल अपने परिवार का सहारा बन रही हैं, बल्कि समाज में प्रेरणा स्रोत के रूप में उभर रही हैं।

कुदरगढ़ की दीदियों की सशक्त पहल-टेंट-साउंड एवं बर्तन सेवा से आर्थिक आत्मनिर्भरता

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कुदरगढ़, जनपद पंचायत ओड़गी की सरस्वती आजीविका महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने सामूहिक रूप से टेंट, बर्तन एवं साउंड सिस्टम सेवा की शुरुआत कर एक नई मिसाल कायम की है। समूह का गठन 27 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत किया गया था। शासन से उन्हें 15,000 रुपये की रिवॉल्विंग फंड और 60,000 (साठ हजार रुपये) की सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, बैंक लिंकेज के माध्यम से 3,00,000 का ऋण भी प्राप्त हुआ।

इस वित्तीय सहयोग से समूह की 6 सदस्यों ने व्यवसाय की शुरुआत की, जो अब गांव एवं आस-पास के क्षेत्रों में शादी-विवाह, मेले एवं सामाजिक आयोजनों में सेवा प्रदान कर रहा है। विगत एक वर्ष में इस समूह ने लगभग 3,00,000 की आय अर्जित की, जिससे ये महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। यह पहल अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी उद्यमिता की राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रही है।

 प्रीति गुर्जर- सिलाई सेंटर से बनीं ’’लखपति दीदी’’

ग्राम पंचायत खर्रा, विकासखंड ओड़गी की श्रीमती प्रीति गुर्जर ने बिहान योजना के माध्यम से अपने जीवन की दिशा ही बदल दी है। वे वर्ष 2014 से प्रीति महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। वर्ष 2015 में उन्हें 15,000 की रिवॉल्विंग फंड राशि मिली, जिसमें से 5,000 लेकर उन्होंने पहली सिलाई मशीन खरीदी और सिलाई का काम शुरू किया। इसके बाद सीआईएफ के अंतर्गत मिले 60,000 में से उन्होंने 10,000 लेकर दो और मशीनें खरीदीं। वर्ष 2016 में समूह को 1,20,000 का बैंक लोन प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने 70,000 की राशि निकालकर तीन और मशीनें जोड़ीं। वर्तमान में प्रीति का सिलाई सेंटर उन्हें प्रति माह 7,000 की आय दे रहा है।

इसके अतिरिक्त, वे बांस से बनी सामग्रियों और झाड़ू की दुकान भी संचालित करती हैं, जिससे उन्हें प्रति माह 2,000 की आमदनी होती है। साथ ही, वे एफएलसी-आरपी के रूप में भी कार्यरत हैं और 6,360 प्रतिमाह का मानदेय अर्जित कर रही हैं। आज प्रीति गुर्जर की कुल मासिक आय 15,360 और वार्षिक आय 1,84,360 है, जिससे वे “लखपति दीदी” की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने न केवल आत्मनिर्भरता हासिल की है, बल्कि अपने परिवार को मजबूत आधार दिया है और बच्चों को बेहतर शिक्षा भी प्रदान कर रही हैं।

बिहान योजना- ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की बयार

बिहान योजना के अंतर्गत स्वरोजगार और सामूहिक उद्यमिता के ज़रिए महिलाएं अब केवल समूह की सदस्य नहीं, बल्कि अपने गांव की आर्थिक विकास की वाहक बन रही हैं। सूरजपुर जिले में महिला सशक्तिकरण की यह कहानी न केवल बदलाव का प्रतीक है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है।

Read More

Previous12...45678910...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution