× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

  • छत्तीसगढ़
    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...567891011...4041Next

सूरजपुर जिले की शालाएं बनीं शिक्षक युक्त, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर ऐतिहासिक पहल

Posted on :12-Jun-2025
सूरजपुर जिले की शालाएं बनीं शिक्षक युक्त, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर ऐतिहासिक पहल

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई है। इस पहल के तहत अब जिले की लगभग सभी शालाएं शिक्षक युक्त हो चुकी हैं, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक और सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

पूर्व में जिले की 18 प्राथमिक शालाएं पूरी तरह से शिक्षकविहीन थीं, लेकिन अब ये सभी शालाएं शिक्षकयुक्त हो गई हैं। इसी तरह, पहले 281 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षक प्रणाली पर आधारित थीं, जिनकी संख्या अब घटकर केवल 47 रह गई है। इसके अतिरिक्त, दो हाई स्कूल भी शिक्षकविहीन थे, जिन्हें अब योग्य शिक्षकों से सुसज्जित कर दिया गया है। जिले के सभी पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।

शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, 1 से 3 जून 2025 तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विश्रामपुर में ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया में वरीयता क्रम के आधार पर सैकड़ों अतिशेष शिक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई। इससे न केवल शिक्षकविहीन शालाओं की समस्या का समाधान हुआ, बल्कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों की शालाओं में भी शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। शिक्षकों के इस युक्तियुक्तकरण से जिले में शिक्षा के परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। शासन और जिला प्रशासन की यह पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध हो रही है।

Read More

समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम: सूरजपुर में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण सफल

Posted on :12-Jun-2025
समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम: सूरजपुर में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण सफल

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

ओपन काउंसलिंग से अतिशेष शिक्षकों की नई पदस्थापना, अब बच्चों को मिलेंगे सभी विषयों के शिक्षक

सूरजपुर : शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रत्येक बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से सूरजपुर जिला प्रशासन ने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले की कई शालाएं जहां शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रही थीं, वहीं कुछ विद्यालयों में शिक्षक आवश्यकता से अधिक पदस्थ थे। इस असंतुलन को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने छात्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया। इसके तहत जहां शिक्षक आवश्यकता से अधिक पदस्थ थे, वहां से उन्हें ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की जरूरतमंद शालाओं में स्थानांतरित किया गया।

ओपन काउंसलिंग से तय हुई पदस्थापनाएं

इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। 1 से 3 जून 2025 तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विश्रामपुर में ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें वरियता के आधार पर शिक्षकों को नई शालाएं चुनने का अवसर मिला। इससे न केवल शिक्षकों को संतोषजनक स्थान मिला, बल्कि उन स्कूलों को भी लाभ मिला जहां लंबे समय से योग्य शिक्षकों की आवश्यकता थी।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर ठोस कदम

इस युक्तियुक्तकरण से अब जिले के दूरस्थ व ग्रामीण अंचलों की शालाओं में भी सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध हो गए हैं। इससे बच्चों को अब गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषयों में भी बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा। शिक्षकों की नई और आवश्यकतानुसार पदस्थापना से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। यह पहल न केवल बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को संतुलित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी एक सकारात्मक और दूरदर्शी प्रयास सिद्ध हो रही है। शासन की इस पहल को शिक्षक समुदाय और अभिभावकों दोनों से सराहना मिल रही है। यह युक्तियुक्तकरण न केवल शिक्षक वितरण की समस्या का समाधान है, बल्कि यह दर्शाता है कि सही नीति और पारदर्शी प्रक्रिया से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना संभव है।

Read More

सूरजपुर में अवैध प्रवासियों का बड़ी चेकिंग अभियान, 500 व्यक्ति किए गए चेक, नहीं मिले अवैध प्रवासी।

Posted on :01-May-2025
सूरजपुर में अवैध प्रवासियों का बड़ी चेकिंग अभियान, 500 व्यक्ति किए गए चेक, नहीं मिले अवैध प्रवासी।

सूरजपुर : जिले में अवैध रूप से निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने जांच का वृहद अभियान चलाया है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पिछले एक सप्ताह से जिले के थाना-चौकी की कई पुलिस टीमों के द्वारा क्षेत्र में अवैध प्रवासियों की सघन जांच करने में लगी हुई है।

Open photo

अवैध प्रवासियों की चेकिंग अभियान के लिए डीएसपी अनूप एक्का को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो अभियान के दौरान पुलिस टीम के साथ खुद भी सक्रियता से चेकिंग करते नजर आते है। इस अभियान में अभी तक  500 से अधिक लोगों की जांच पड़ताल की गई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र में ग्राम शिवनंदनपुर, फोकटपारा, रेलवे स्टेशन के पीछे दिगर प्रदेश से आकर रहने वाले लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य पहचान आईडी देखा गया और उसकी तस्दीक कराई जा रही है। थाना सूरजपुर, भटगांव, जयनगर, प्रतापपुर, झिलमिली, चौकी बसदेई सहित सभी थाना-चौकी क्षेत्र में सूक्ष्मता से अवैध प्रवासी की चेकिंग पुलिस टीमों के द्वारा लगातार की जा रही है।

Open photo

डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि यह अभियान जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बाहरी तत्वों पर नजर रखने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। आमजन से अपील की है कि अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके और संबंधित की बारीकी से चेकिंग की जा सके। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखें।

Read More

स्थाई शिक्षा समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न, शिक्षा, पेयजल सहित अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted on :28-Apr-2025
स्थाई शिक्षा समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न, शिक्षा, पेयजल सहित अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा

नवोदय में चयनित छात्र/ छात्राओं का किया गया सम्मान

सूरजपुर : जनपद पंचायत प्रेमनगर में स्थाई शिक्षा समिति की प्रथम बैठक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में स्थाई शिक्षा समिति के सभापति पुनिया राजेश्वर रजवाड़े, सदस्य अशोक कुमार सिंह श्याम, मुन्नी बाई उइके, किरण साहू, सहोदर आयाम, विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह पैंकरा, बीपीओ राकेश जायसवाल, एबीईओ सतीश साहू व बीआरसी राजेश कुजूर उपस्थित रहे। 

बता दें कि स्थाई शिक्षा समिति प्रेमनगर में अनेक मुद्दों को लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक हुई जिसमें शिक्षा समिति के सामने विकास खंड शिक्षा श्री पैंकरा के द्वारा विकास खंड अंतर्गत समस्त विद्यालयों का एक एक कर समस्त जानकारी रखी गई अंतर्गत समस्त विद्यालयों के अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे शाला भवन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शिक्षक व्यवस्था, शिक्ष विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, शिक्षा गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आगामी शिक्षा सत्र - 25 हेतु चर्चा, नवोदय/ एकलव्य/ सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम स्कूल व प्रतियोगी परीक्षा आदि पर चर्चा थी।

इस मुद्दों पर शिक्षा समिति अध्यक्ष पुनिया राजेश्वर रजवाड़े के सहमति से चर्चा शुरू की गई जिस पर शिक्षा समिति के ने गहन चर्चा करते हुए जरूरत मंद विद्यालय में आवश्यक सुविधा प्रदान करने निर्देश दिए और आगामी शिक्षा सत्र की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सत्र प्रारंभ से पहले विद्यालय की साफ सफाई व रंग रोगन करने कहा गया। इस बैठक में शिक्षा समिति  व बीईओ ने विकास खंड से नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र छात्राओं आराधना साहू, परिधि सिंह, अंजलि साहू, सौर्य कुमार साहू, नब्या साहू, चंदन कुमार पाटले, रुद्र मराबी व आर्यन सिंह का सम्मान किया गया जिन्होंने नवोदय के प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनित होकर ब्लॉक का नाम रोशन किया है। इनको शिक्षा समिति के अध्यक्ष सहित सदस्य व शिक्षा विभाग ने आशीर्वाद प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए। इस दौरान कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्थाई शिक्षा समिति की बैठक शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण:- पुनिया रजवाड़े

स्थाई शिक्षा समिति के अध्यक्ष पुनिया राजेश्वर रजवाड़े ने बताया कि बैठक में चर्चा के दौरान बच्चों के परीक्षा परिणाम, उपस्थिति, आय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज पहले से तैयार करवाने के संबंध में, अपार आईडी के बारे में पालकों तक जानकारी पहुंचाना तथा जर्जर भवन के संबंध में चर्चा हुई, ऐसे स्कूल जहां पर भवनहीन, सुविधा युक्त पुस्तकालय बनाने, विद्युत बिल भुगतान के संबंध में चर्चा एवं शिक्षण व्यवस्था पर चर्चा की गई साथ ही नए शिक्षक पदस्थापना पर चर्चा के साथ पेयजल, विद्यालय भवन पर चर्चा की गई साथ ही साइकिल वितरण, मध्यान भोजन एवं अन्य मुद्दें  जो शासन के द्वारा उपलब्ध कराया जाता है इन सभी पर चर्चा करते हुए बैठक संपन्न हुई।

Read More

प्रतापपुर में स्काउट गाइड ने खोला प्याऊ घर

Posted on :23-Apr-2025
प्रतापपुर में स्काउट गाइड ने खोला प्याऊ घर

गुड़ के साथ राहगीरों को मिलता है ठंडा पानी

सूरजपुर : भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा के आदेश अनुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नू सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में विकासखंड सचिव प्रेम सिंधु मिश्रा के नेतृत्व में प्रतापपुर के बस स्टैंड में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए पानी की किल्लत को देखते हुए प्याऊ घर का शुभारंभ 23.4.2025 को नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश पायल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजीत शरण सिंह एवं मंडल अध्यक्ष जरही के द्वारा गुड़ और पानी के साथ प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया।

Open photo

इस अवसर पर स्काउट प्रभारी संजय सिंह तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर के स्काउट उपस्थित रहे। विगत वर्ष भी गुड़ और पानी के साथ विकासखंड प्रतापपुर के स्काउट गाइड के द्वारा राहगीरों को पिलाया गया। गुड़ की व्यवस्था प्रतापपुर के गणमान्य नागरिकों तथा व्यापारियों के द्वारा किया गया था और इस वर्ष भी गुड़ की व्यवस्था गणमान्य नागरिक व व्यापारियों के द्वारा किया जाएगा। प्रथम दिवस गुड़ की व्यवस्था नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह के द्वारा किया गया था। उपरोक्त जानकारी भारत स्काउट गाइड जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव के द्वारा दी गई।

Read More

पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर के छात्र करेंगे अनेक शैक्षिक स्थलों का भ्रमण

Posted on :23-Apr-2025
पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर के छात्र करेंगे अनेक शैक्षिक स्थलों का भ्रमण

जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी देकर किया रवाना

सूरजपुर : राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छ. ग. रायपुर के पत्रानुसार कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला सूरजपुर के आदेशानुसार पीएमश्री के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत 6 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाना है इस हेतु प्रेमनगर पीएमश्री सेजेस विद्यालय के छात्रों को जिले के अंतर्गत अनेक शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराने जनपद अध्यक्ष प्रेमनगर फुलेश्वर सिरदार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुखमनिया जगते, जनपद उपाध्यक्ष पुनिया राजेश्वर रजवाड़े, बीईओ प्रताप सिंह पैंकरा, आई. अंसारी व सेजेस प्राचार्य आर. बी. सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। 

Open photo

बता दें कि समग्र शिक्षा के द्वारा पीएमश्री विद्यालय के छात्रों में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने जिले के अनेक शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराने आदेशित किया गया है जिसके परिपालन में पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर के 6 वीं से 12 वीं के छात्र/ छात्राओं की टीम सरगुजा संभाग के अंबिकापुर कृषि विज्ञान केंद्र, संजय पार्क, पुरातात्विक स्थल रामगढ़ एवं महेशपुर में शैक्षणिक भ्रमण करने निकली है। जनपद अध्यक्ष फुलेश्वर सिंह सिरदार ने कहा इस भ्रमण से छात्रों के अंदर अनेक महत्वपूर्ण शैक्षिक जानकारियाँ विकसित होंगी जिसका प्रभाव सीधा उनके जीवन पर पड़ेगा।

उपाध्यक्ष पुनिया राजेश्वर राजवाड़े ने कहा शासन की यह योजना बहुत महत्त्वपूर्ण है इसके माध्यम से बच्चे अनेक जीवनोपयोगी जानकारियों से रूबरू होंगे जिसका सीधा प्रभाव क्लासरूम में पड़ेगा। यह जानकारी देते हुए कृष्ण कुमार ध्रुव व्याख्याता ने बताया कि पीएमश्री के अंतर्गत यह कार्यक्रम छात्रों में नई ऊर्जा प्रदान करेगी जिससे छात्रों में पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ेगा। इस शैक्षिक भ्रमण में व्याख्याता सचिन तिवारी, पूर्णिमा सागर, शुभांशु शर्मा, मिथुन चक्रवर्ती, कृष्ण कुमार ध्रुव, शिक्षक में विशाखा, निमेष कुमार सिन्हा,  अशोक कुमार साहू, उर्मिला सिंह, रवि दुबे, सहायक शिक्षक जोएल टोप्पो, नौरीन सबा, सहायक ग्रेड 02 सारांश तिवारी व शिवकुमारी निकले हैं।

Read More

मनबस ने दृढ़ इच्छाशक्ति से बनाई अपने आर्थिक उन्नति की राह

Posted on :22-Mar-2025
मनबस ने दृढ़ इच्छाशक्ति से बनाई अपने आर्थिक उन्नति की राह

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

स्व सहायता समूह से जुड़कर कर रही हैं 25 से 35 हजार तक की आय

सूरजपुर : कर्मठ व्यक्ति अपने में बदलाव लाने और अपने जीवन शैली को बेहतर करने अर्थिक रूप से उन्नत होने के लिए में हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करता रहता है। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिलता है सूरजपुर जिले में जहां एक नारी ने अपने दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच से  अपनी परिस्थिति को बेहतर कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह कहानी है जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरहरी की रहने वाली मनबस कुशवाहा की । इन्होंने अपने आर्थिक स्थिति को बेहतर करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए एक नए प्रयास के रूप में 14 जुलाई 2019 के दिन मां गौरी महिला स्व सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया। मनबस की शुरुआत शून्य अधिशेष से हुई, लेकिन समूह के सहयोग से उन्होंने धीरे-धीरे अपनी उन्नति की राह बनाई। समूह की साप्ताहिक बचत, चक्रिय निधि और सामुदायिक निवेश कोष ने सदस्यों को कृषि आधारित कार्यों ने उन्हें सहयोग दिया।

महत्वपूर्ण बात यह है कि मनबस कुशवाहा अपने सकारात्मक सोंच से निरंतर आगे बढ़ने की राह चुनी। अपने भविष्य को संवारने की उनकी इच्छाशक्ति ने उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए प्रेरित किया। जिससे ऋणस्वरूप 1,42,000 रुपये की राशि प्राप्त हुई । इस राशि का प्रयोंग करने उन्होंने नमकीन खाद्य उत्पाद मक्के से बने पोला, रिंग, पफ और कपड़ा दुकान संचालन का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। इस कदम में बी.पी.एम. अल्का कुजूर और पी.आर.पी. ललीता मिंज का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

जब इंसान खुद पर विश्वास करता है, तो जीवन में चमत्कार होने लगते हैं। आज मनबस कुशवाहा वाड्रफनगर और प्रतापपुर विकासखंड के 100 से अधिक गांवों में किराना दुकानों को होलसेलर के रूप में खाद्य सामग्री सप्लाई कर रही हैं। इससे हर महीने 20 से 30 हजार रुपये तक की आय हो रही है। साथ ही, कपड़े के व्यवसाय से भी 5 से 8 हजार रुपये मासिक आमदनी हो रही है।अब उनका परिवार भी अपनी छोटी बड़ी इच्छाओं को खुल कर पूरा करने न समर्थ है, उनकी सफलता केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में स्वरोजगार को लेकर महिलाओं की सोच में एक सकारात्मक बदलाव का बड़ा कारण बनी है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को तो मजबूत किया ही, साथ ही अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन गईं। आज मनबस कुशवाहा अपने समूह को अपने परिवार का अभिन्न अंग मानती हैं और कहती हैं। कि तंगहाली से खुशहाली की ओर जाने वाला यह सफर आसान नहीं था, हर सपनों को पूरा करने के पहले अनेकों चुनौतियां सामने खड़ी होती थी, लेकिन समूह और बिहान योजना ने सभी चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देते हुए इसे संभव बनाया। उनकी कहानी उन सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल है, जो अपने सपनों को सच करने की चाह रखती हैं। प्रयास करने वाले ही अपने जीवन में चमत्कार कर सकते हैं, और मनबस कुशवाहा इसकी जीती-जागती मिसाल हैं।

Read More

सूरजपुर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कई मामले में अर्थदंड अधिरोपित

Posted on :12-Mar-2025
 सूरजपुर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कई मामले में अर्थदंड अधिरोपित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा उत्खनन वाले ईलाकों में सतत् निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से पुल-पुलिया व एनीकट के आसपास अवैध खनिज उत्खनन पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

खनिज विभाग की टीम ने रामानुजनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर एवं पवनपुर में अवैध रूप से खनिज मिट्टी के उत्खनन के दो मामलों में कार्यवाही करते हुए 1,23,450 रुपये का अर्थदंड वसूला।इसी क्रम में, 06 मार्च को वाहनों की जांच के दौरान प्रेमनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हपुर में खनिज मिट्टी के एक मामले में 14,596 रुपये तथा 07 मार्च को ग्राम नमदगिरी एवं छठ घाट सूरजपुर में खनिज ईंट के अवैध परिवहन के दो मामलों में 27,350 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इन तीनों मामलों में कुल 41,946 रुपये का जुर्माना वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया।

सूरजपुर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन

इसके अलावा, रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना में अवैध रूप से खनिज मिट्टी का उत्खनन कर ईंट निर्माण का मामला पकड़ा गया। इस मामले में श्री टीपनारायण साहू, श्री ठाकुरदयाल साहू, श्री प्रवीण साहू एवं श्री प्रमोद कुमार राजवाड़े के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर भट्ठे को जब्त कर लिया गया है। साथ ही, मौके पर ईंट पकाने के लिए डंप किए गए खनिज कोयले के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More

हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :03-Mar-2025
हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सूरजपुर : दिनांक 27.02.2025 को ग्राम बरबसपुर प्रतापपुर निवासी गोपाल प्रसाद ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन फुलमेत कमजोर दिमाग की थी जो अपने ससुराल आकर करीब 5 वर्ष से इसके पुराने घर में अकेले रहती थी तथा बड़बराते रहती थी, सुबह इसका लड़का बताया कि दिनांक 26.02.25 के रात अपने पुराना घर में गया था जहां फुलमेत उसे अनावश्यक गाली-गलौज कर रही थी जिससे गुस्सा होकर बुआ फुलमेत को मारकर हत्या कर दिया तब यह मौके पर जाकर देखा कि फुलमेत वहां मृत अवस्था में पड़ी हुई है। प्रार्थी की सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 32/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने प्रकरण के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना प्रतापपुर पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए दबिश देकर आरोपी सुखसागर पिता गोपाल प्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर दबगड़ी थाना प्रतापपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी एवं लकड़ी का फराटी जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज केरकेट्टा, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, राजेश तिवारी, विरेन्द्र कुजूर सक्रिय रहे।
 
Read More

रात्रि 10:00 से प्रातः 06:00 बजे के मध्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः रहेगा प्रतिबंधित

Posted on :01-Mar-2025
 रात्रि 10:00 से प्रातः 06:00 बजे के मध्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः रहेगा प्रतिबंधित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सूरजपुर : कलेक्टर श्री एस जयवर्धन जिला मजिस्ट्रेट द्वारा छत्तीसगढ़ कोलहाल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 5 के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्र का चलाना या चलवाया जाना प्रतिबंधित किया गया है। गौरतलब है कि शालेय एवं महाविद्यालयीन परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली हैं तथा विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा की तैयारी की जा रही है। आम जनता द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग मानक सीमा से अधिक आवाज, ऊंची आवाज में किये जाने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है।

इसके अतिरिक्त बुजूर्ग, दुर्बल एवं बीमार व्यक्ति चाहे वे किसी संस्था, अस्पताल या घर में हों, को अत्यधिक परेशानी होती है। इन परिस्थितियों को  ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मनमानी तरीके से उपयोग की सुविधा नहीं दी जा सकती है।  विशेष परिस्थितियों में क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर धीमी आवाज में लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा सकता है, किन्तु रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे के मध्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Read More

हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :01-Mar-2025
हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सूरजपुर:  को ग्राम बरबसपुर प्रतापपुर निवासी गोपाल प्रसाद ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन फुलमेत कमजोर दिमाग की थी जो अपने ससुराल आकर करीब 5 वर्ष से इसके पुराने घर में अकेले रहती थी तथा बड़बराते रहती थी, सुबह इसका लड़का बताया कि दिनांक 26.02.25 के रात अपने पुराना घर में गया था जहां फुलमेत उसे अनावश्यक गाली-गलौज कर रही थी जिससे गुस्सा होकर बुआ फुलमेत को मारकर हत्या कर दिया तब यह मौके पर जाकर देखा कि फुलमेत वहां मृत अवस्था में पड़ी हुई है। प्रार्थी की सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 32/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने प्रकरण के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना प्रतापपुर पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए दबिश देकर आरोपी सुखसागर पिता गोपाल प्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर दबगड़ी थाना प्रतापपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी एवं लकड़ी का फराटी जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज केरकेट्टा, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, राजेश तिवारी, विरेन्द्र कुजूर सक्रिय रहे।

Read More

जिला प्रशासन की तत्परता से नाबालिग का बाल विवाह रूका

Posted on :15-Feb-2025
जिला प्रशासन की तत्परता से नाबालिग का बाल विवाह रूका

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सूरजपुर  : बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत जिला प्रशासन ने एक नाबालिग लड़की का विवाह रोककर सराहनीय कार्य किया। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाइश दी और बाल विवाह होने से रोका।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल को सूचना मिली कि नगर केंद्र सूरजपुर में 17 वर्ष 7 माह 20 दिन की लड़की का विवाह किया जाने वाला है। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रमेश साहू के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि मंडप की तैयारियां चल रही थीं और परिवारजन तिलक की रस्म के लिए कोरिया जाने की तैयारी कर रहे थे। टीम ने परिवार को कानून की जानकारी दी और बताया कि 18 वर्ष की आयु से पहले विवाह करने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

टीम की समझाइश के बाद परिवार ने बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करने की सहमति दी। इस संबंध में वचन पत्र और पंचनामा तैयार किया गया तथा बालिका का कथन दर्ज किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और बाल विवाह मुक्त भारत, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ और बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की अपील की गई। इस दौरान सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), महिला हेल्पलाइन (181) और आपातकालीन हेल्पलाइन (112) की जानकारी भी दी गई, ताकि बाल विवाह या महिलाओं और बच्चों से जुड़े अन्य मामलों की तुरंत सूचना दी जा सके। इस अभियान में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल, परियोजना अधिकारी श्रीमती वर्षा अग्रवाल, संरक्षण अधिकारी श्री अखिलेख सिंह, पर्यवेक्षक अविधा उईके, चाइल्डलाइन से कार्तिक मजूमदार, सुश्री शीतल सिंह, पवन धीवर, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव और प्रेम सागर साहू शामिल थे।

Read More

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सूरजपुर जिले में निर्वाचन व्यवस्था का लिया जायजा

Posted on :31-Jan-2025
राज्य निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह ने सूरजपुर जिले में निर्वाचन व्यवस्था का लिया जायजा

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

बिश्रामपुर बस स्टैंड पर चल रहे ईवीएम डेमो मशीन प्रदर्शन का किया अवलोकन, हैंडस ऑन एक्सपीरिंएस को प्राथमिकता देने के दिये निर्देश

शा.क.उ.म.वि. नवापारा की छात्राओं द्वारा मताधिकार प्रयोग हेतु पालको को किये गये पत्र लेखन की सराहना की

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत  जिला  सयुंक्त कार्यालय सूरजपुर से बाइक रैली को  हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला सूरजपुर के दौरे पर रहे । जहां उनके द्वारा निर्वाचन के संबंध में जिले में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया।

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत  जिला  सयुंक्त कार्यालय सूरजपुर से बाइक रैली को  हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयनगर मतदान केंद्र से निरीक्षण की शुरूआत कीतथा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा. इसके पश्चात श्री सिंह ने बिश्रामपुर बस स्टैंड पर चल रहे ईवीएम डेमो मशीन प्रदर्शन का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने ईवीएम मशीन के प्रदर्शन कर्ता को स्थल पर डेमो के लिए उपलब्ध मशीन का ज्यादा से ज्यादा हैंडस ऑन एक्सपीरिंएस अर्थात व्यवाहरिक अनुभव उपस्थित आमजन के बीच मिले, इस बात पर ज्यादा जोर देने की बात कही। उन्होंने उपस्थित भावी मतदाताओं को अपने समक्ष ईवीएम डेमो मशीन पर मताधिकार का उपयोग करने हेतु आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम डेमो मशीन के बारे में प्रदर्शनकर्ता को सरल भाषा उपयोग करने की हिदायत दी ताकि आम जन आसानी से मशीन से परिचित हो सके और सफलतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करे सके। 

इसके पश्चात निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने आई टी आई में बनाये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था व निर्वाचन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इसके साथ ही वहां उपस्थित निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को उनके द्वारा आवश्यक दिशानिर्देेश दिये गये। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा में जाबो मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा अपने पालक एवं परिवार के अन्य परिचित सदस्यों के लिए पत्र लेखन किया गया, इस अवसर पर वहां उपस्थित राज्य निर्वाचन आयुक्त ने  विद्यालय की छात्राओं की इस पहल की सराहना की और उन्हें भविष्य का जागरूक मतदाता संबोधित किया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला संयुक्त कार्यालय से बाईक रैली भी निकाली गई। जिसे राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला सयुंक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर स्टेडिम ग्राउंड के लिए किया रवाना।

इस अवसर पर  सरगुजा संभाग के संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, नोडल अधिकारी नगर पालिका /पंचायत निर्वाचन (पुलिस) श्री ओपी पाल,आई.जी. श्री अंकित गर्ग, निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगन्नाथ वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव श्री प्रणय कुमार वर्मा,  उप संचालक (जनसंपर्क) श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त के निज सचिव श्री बलराम देवांगन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

प्रेमनगर में नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला

Posted on :17-Jan-2025
प्रेमनगर में नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला

छात्र महत्वपूर्ण जानकारी से हुए रूबरू

प्रेमनगर: शासन के द्वारा सभी विद्यालयों को तम्बाकू मुक्त विद्यालय बनाने व पूरे जनवरी भर सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम चलाई जा रही है जिसके तहत बा.उ. मा. विद्यालय प्रेमनगर में बीईओ प्रताप पैंकरा के नेतृत्व में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

बता दें कि विद्यालय के आसपास दुकानों में नशा से संबंधित अनेक वस्तुओं का विक्रय धड़ल्ले से हो रही है जिसके कारण विद्यालयीन छात्र नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं जिसके मद्देनजर शासन ने संज्ञान लेते हुए इस पर लगाम लगाने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि विद्यालय के आसपास 100 मीटर की दूरी पर नशा से संबंधित कोई उत्पाद विक्रय ना हो इसके लिए प्रत्येक संस्था प्रमुख को निर्देशित किया गया है और इसके लिए विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी छात्रों को दी जा रही है।

इसके परिपालन में बालक उ. मा. विद्यालय प्रेमनगर में पुलिस विभाग के अधिकारियों व प्राचार्य विपिन पांडेय की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को नशा से संबंधित व सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। पुलिस विभाग के द्वारा छात्रों को बिना हेलमेट व लाइसेंस के गाड़ी नहीं चलाने कहा। और कहा की जब भी सड़क पर चलें अपने साइड पर ही चलें साथ ही शिक्षकों के द्वारा छात्रों को नशा से दूर रहने कहा गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित विद्यालयीन शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Read More

सूरजपुर पुलिस व परिवहन विभाग के द्वारा की गई स्कूली बसों चेकिंग।

Posted on :17-Jan-2025
सूरजपुर पुलिस व परिवहन विभाग के द्वारा की गई स्कूली बसों चेकिंग।

सूरजपुर: स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने स्कूली बसों की सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने के निर्देश दिए है। बुधवार, 15 जनवरी 2025 को स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल बस का जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूलों के बच्चों को परिवहन करने वाले 16 बसों का जांच किया गया है। जांच शिविर के दौरान सर्व प्रथम वाहनों का रजिस्ट्रेशन चेक किया गया तत्पश्चात स्कूल बसों के दस्तावेजो की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन का रजिस्टेशन, परमिट, फिटनेश, बीमा, पीयूसी, रोड टैक्स, वाहन चालक का लायसेंस चेक किया गया।

शिविर में स्कूली बसों का मैकनिकल फिटनेश जांच किया गया जिसके अंतर्गत हेड लाईट, ब्रेक लाईट, पार्किग लाईट, इन्डिकेटर लाईट, बैक लाईट, मीटर, स्टेरिंग की स्थिति, टायर की स्थिति, क्लच, ऐक्सीलेटर, सीट की स्थिति, हॉर्न की स्थिति, वॉयपर एवं वाहन में आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगा है कि नहीं चेक किया गया। चेंकिग के क्रम में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप जैसे वाहन में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गर्वनर, प्रेर्शर हार्न, आपातकालीन खिडकी, स्कूल का नाम, टेलीफोन नंबर, चालक का मोबाईल नंबर, फर्स्ट ऐड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, स्कूल बस के आगे पीछे स्कूल बस लिखा है की नहीं चेक किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस के द्वारा स्कूल बस के चालकों को यातायात संकेत, यातायात सिग्नल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए वाहन चालन के दौरान लापरवाही न करने, कंडक्टर के द्वारा दरवाजे पर खड़ा ना रहने, स्कूल बच्चे को सुरक्षित उतारने चढ़ाने, नियंत्रित गति में सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं किसी भी प्रकार का नशीली पदार्थ का सेवन ना करने हेतु समझाइश दिया गया। इस दौरान आरटीओ निरीक्षक मोहम्मद आबिद खान, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय व उनकी टीम सक्रिय रहे।

ड्राईवरों के ऑखों की गई जांच। स्कूली बस चेकिंग के दौरान उपस्थित 16 स्कूली वाहन चालकों के आंखों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. विजय राजवाड़े के द्वारा किया गया। कुछ चालकों के पास-दूर देखने की समस्या पर चश्मा लगाने की समझाईश देते हुए दवाई उपलब्ध कराया गया।

Read More

सूरजपुर में पत्रकार परिवार का मर्डर, पति-पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

Posted on :11-Jan-2025
सूरजपुर में पत्रकार परिवार का मर्डर, पति-पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

सूरजपुर  : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के जगन्नाथपुर डुबकापारा में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, 20 से 30 लोगों ने कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से एक परिवार पर हमला कर दिया. जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

दरअसल पूरा मामला जमीन विवाद को लेकर है. डुबकापारा में माधे टोप्पो के परिवार की 7 एकड़ जमीन है. जिसके बंटवारे को लेकर उसके भाई से विवाद चल रहा था. इसी बीच आज फसल लगाने को लेकर दोनों भाइयों और उनके परिवार के बीच मारपीट हुई. जानकारी के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि माधे टोप्पो के भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसमें उसकी पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं माधे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. मामले को लेकर खड़गवां पुलिस जांच में जुटी गई है.

तीन लोगों की हत्या

थाना प्रतापपुर के खड़गावा चौकी अंतर्गत केरता पंचायत के डूबका पारा में दो परिवारों में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष देखने को मिला. इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतकों में बसंती टोप्पो (53), नरेश टोप्पो (31), और माघे टोप्पो (60) शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, मृतक परिवार ने दो महीने पहले जिला सत्र न्यायालय और एसडीएम कोर्ट में साढ़े सात एकड़ जमीन का केस जीता था. शुक्रवार को मृतक परिवार खेत की जुताई करने पहुंचा था. इसी दौरान आरोपी, जो करीब 30-40 की संख्या में बताए जा रहे हैं, वहां पहुंचे और परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी. घटना में आरोपी जगरनाथपुर और केरता गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं घटना में माघे टोप्पो का एक बेटा बच गया है जो स्थानीय लोकल पत्रकार है.

जमीनी विवाद में किया हमला

इस हत्याकांड के बाद से एक बार फिर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. भरी संख्या में लोग पहुंचकर दिन दहाड़े खेत में 3 लोगों पर जानलेवा हमला कर हत्या कर देते हैं. जिसकी भनक पुलिस को घंटों बाद लगती है. पुलिस यदि सही समय पर घटना स्थल पहुंचती तो शायद मृतकों को बचाया जा सकता था. सवाल यह भी है कि भरी भीड़ में पहुंचे लोग क्या गुंडे, बदमाश या हत्यारे थे.

पुलिस पर उठ रहे सवाल

इस हत्याकांड के बाद से एक बार फिर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. भरी संख्या में लोग पहुंचकर दिन दहाड़े खेत में 3 लोगों पर जानलेवा हमला कर हत्या कर देते हैं. जिसकी भनक पुलिस को घंटों बाद लगती है. पुलिस यदि सही समय पर घटना स्थल पहुंचती तो शायद मृतकों को बचाया जा सकता था. सवाल यह भी है कि भरी भीड़ में पहुंचे लोग क्या गुंडे, बदमाश या हत्यारे थे.(एजेंसी)

Read More

राज्य स्तरीय मेम्बरशिप ग्रोथ वर्कशॉप में शामिल सूरजपुर डीओसी

Posted on :07-Jan-2025
राज्य स्तरीय मेम्बरशिप ग्रोथ वर्कशॉप में शामिल सूरजपुर डीओसी

स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ाने संबंधी मिली जानकारी

सूरजपुर:  राज्य स्तरीय मेम्बरशिप ग्रोथ वर्कशॉप का दो दिवसीय कार्यशाला इंडस पब्लिक स्कूल कोरबा में आयोजित था जो राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी के आदेशानुसार व राज्य सचिव कैलाश सोनी जी के नेतृत्व में यह कार्यशाला संचालित हुई। इस कार्यशाला का उद्घाटन राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी ने किया इस दौरान राज्य सचिव कैलाश सोनी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) शैलेन्द्र मिश्रा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पाण्डेय, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय यादव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में स्काउटिंग गतिविधियों में बढ़ोत्तरी व ऑनलाइन, पंजीयन को दुरुस्त करने वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें सूरजपुर से सहायक जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) कन्हैया सोनी व जिला संगठन आयुक्त (गाइड) विनीता भगत ने भाग लिया। इस वर्कशॉप में सम्मिलित राज्य के 33 एक शैक्षणिक जिले सहित 34 जिलों के प्रतिभागियों से डॉ. यादव ने कहा कि सटीक कार्ययोजना और समन्वय के साथ काम किया जाए तो किसी भी लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। राज्य मुख्य आयुक्त ने कहा कि मेम्बरशिप ग्रोथ के तहत राज्य की रणनीति तैयार की गई है। अब प्रत्येक जिलों की जिला स्तरीय रणनीति को अंतिम रूप देना है । आगे श्री यादव ने कहा स्ट्रेटजी प्लान और मेम्बरशिप ग्रोथ के लिए आवश्यक सहयोग और संसाधन राज्य मुख्यालय द्वारा जिलों को उपलब्ध कराए जाएंगे। 

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय, रायपुर द्वारा इंडस पब्लिक स्कूल दीपका, कोरबा में आयोजित वर्कशॉप के उद्घाटन सत्र के अति विशिष्ट अतिथि एसीबी इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक (प्रशासन) कैप्टेन एके सिंह रहे। कैप्टेन श्री सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड जैसे संगठनों की गतिविधियां युवाओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाती है और उनके भीतर देश भक्ति, समाज सेवा का जज़्बा पैदा करती है। विशिष्ट अतिथि और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला आयुक्त (रोवर) तथा इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य का विषय है कि राज्य स्तरीय कार्यशाला की मेजबानी का अवसर संस्था को मिला है। उद्घाटन सत्र का आभार स्टेट कोऑर्डिनेटर (मेम्बरशिप ग्रोथ) मोहम्मद सादिक़ द्वारा व्यक्त किया गया। संचालन गाइड कैप्टिन पुष्पा शांडिल्य ने किया। दो दिवसीय मेम्बरशिप ग्रोथ वर्कशॉप में सूरजपुर से सहायक जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) कन्हैया सोनी व जिला संगठन आयुक्त (गाइड) विनीता भगत शामिल रहे। इस कार्यक्रम की जानकारी भारत स्काउट गाइड जिला मीडिया प्रभारी व रोवर लीडर कृष्ण कुमार ने दिया।

Read More

भटगांव विधानसभा के विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण

Posted on :20-Dec-2024
भटगांव विधानसभा के विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

भटगांव : भटगांव विधानसभा से वहां के विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधानसभा कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने छात्रों को राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर था। इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी। छात्रों ने विधानसभा भ्रमण और महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री से मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताया और भविष्य में ऐसी और भी शैक्षणिक यात्राओं की इच्छा जताई।

Read More

महिला स्व सहायता समूह का अधिकारी बताकर 41 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को थाना चांदनी पुलिस ने गुना मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार।

Posted on :16-Dec-2024
महिला स्व सहायता समूह का अधिकारी बताकर 41 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को थाना चांदनी पुलिस ने गुना मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार।

सूरजपुर: ग्राम नवगई चांदनी निवासी चन्द्रकला जायसवाल ने थाना चांदनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह महामाया महिला स्व सहायता समूह में कार्य करती है, दिनांक 13.05.2024 को एक मोबाईल नंबर से इसे फोन आया और वह अपने को शिवराम यादव महिला स्व सहायता समूह का अधिकारी बोल रहा हॅू कहते हुए बोला कि तुम लोग समूह की एक्टिव महिला हो तुम लोगों को आगे बढ़ना है, पैसा डालो और पैसा कमाओ कहकर झांसे में लेकर फोन पे के माध्यम से तीन किस्तों में 41 हजार रूपये पैसा लेकर धोखाधड़ी करते हुए ऑनलाईन ठगी कर लिया है। प्रार्थियां की रिपोर्ट अपराध क्रमांक 47/24 धारा 420 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निराकरण करने की दिशा में आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना चांदनी की पुलिस आधुनिक तकनीक की मदद से आरोपियों को गुना मध्यप्रदेश में होने की पुष्टि के बाद विधिवत् रवाना होकर गुना जिला मध्यप्रदेश में दबिश देकर आरोपी शिवराम सिंह यादव पिता हटे सिंह यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम अमरपुरा, थाना आरेन, जिला गुना मध्यप्रदेश एवं धनपाल पिता लीलम सिंह उम्र 19 वर्ष ग्राम झाझौन, थाना आरोन जिला गुना को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने धोखाधड़ी को अंजाम देना स्वीकार किया जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना को अंजाम देने में एक अन्य आरोपी भी शामील है जिसके विरूद्ध थाना अरोन में 6 प्रकरण चोरी, अनाचार, धोखाधड़ी, जबरन वसूली, गंभीर आघात पहुंचाने की धमकी देकर जबरन वसूली करने का अपराध दर्ज है जो वर्तमान में जिला जेल गुना में निरूद्ध है, जिसकी विधिवत् अनुमति प्राप्त कर गिरफ्तारी किया जाना है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चांदनी रूपेश कुंतल, एएसआई सुप्रियन टोप्पो, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, इशित बेहरा, आरक्षक कुलदीप तिग्गा व आलोक सिंह सक्रिय रहे।

Read More

प्रेमनगर प्रधान पाठकों ने नव पदस्थ बीईओ का किया स्वागत

Posted on :06-Dec-2024
प्रेमनगर प्रधान पाठकों ने नव पदस्थ बीईओ का किया स्वागत

सूरजपुर : प्रेमनगर में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह पैकरा का प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठकों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात बीईओ श्री पैकरा ने सभी प्रधान पाठकों से कहा कि हम सब को मिलकर बच्चों के शिक्षा व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना है। हम सभी कार्य करेंगे तभी छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा व प्रधान पाठकों से कहा कि छात्रों को नवोदय, एकलव्य व प्रयास जैसे विद्यालयों में जाने तैयारी कराने कहा।

प्रत्येक विद्यालय में अतिरिक्त कोचिंग क्लास लेने कहा गया। जिसमें सभी प्रधान पाठकों ने अपनी सहमति जताई और कहा कि हम सब बच्चों के शिक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और निरंतर शिक्षा के बेहतर के लिए कार्य करते रहेंगे। नवपदस्थ बीईओ श्री पैकरा के स्वागत करने के लिए ब्लॉक के प्रधान पाठक ओंकार सिंह, अशफाक अली, दिल साय ध्रुव, सुदर्शन सिंह, देवनाथ सिंह, सत्यदेव सिंह, पवन कुमार सिंह, घरभरन सिंह, शिखा मेश्राम, उर्वशी सिंह, निर्मला निकुंज, मीरा सिंह, करुणा मिंज, उषा सिंह उपस्थित रहे।

Read More

Previous12...567891011...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution