× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

  • छत्तीसगढ़
    भविष्यवाणी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला से 85 लाख की ठगी, थाने पहुंची पीड़िता

    भविष्यवाणी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला से 85 लाख की ठगी, थाने पहुंची पीड़िता

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार

    1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...37383940414243...5556Next

सरकार का बड़ा फैसला, 100 वेबसाइट को किया गया ब्लॉक, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर कर रही थीं ठगी

Posted on :06-Dec-2023
सरकार का बड़ा फैसला, 100 वेबसाइट को किया गया ब्लॉक, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर कर रही थीं ठगी

भारत में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर हर दिन फ्रॉड हो रहे हैं। हर रोज लोगों के साथ ठगी हो रही है। कई लोगों ने इस पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में लाखों रुपये गंवाए हैं। हाल ही में बंगलूरू में एक शख्स को 61 लाख का रुपये का चूना लगाया गया था।

अब सरकार ने इस पर बड़ी कार्रवाई की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के ऐसी 100 वेबसाइट को ब्लॉक किया है जो पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी कर रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक इन साइट को विदेशी कंपनियों द्वारा ऑपरेट किया जाता था।

गृह मंत्रालय के I4C डिवीजन ने अपने वर्टिकल नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने पिछले हफ्ते ही टास्क आधारित पार्ट टाइम जॉब और यूट्यूब वीडियो लाइक के नाम पर पार्ट टाइम जॉब ऑफ करने वाली 100 से अधिक वेबसाइटों की पहचान की थी और उन पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।
बता दें कि गूगल मैप्स पर रिव्यूज भी इसी का एक हिस्सा है। यह एक नए तरह का स्कैम है। स्कैमर लोगों को व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजते हैं और पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देते हैं। वे किसी होटल या किसी जगह की लोकेशन भेजते हैं और 5 स्टार रेटिंग देने के लिए कहते हैं। लोगों को लगता है कि गूगल पर रेटिंग देने के बदले पैसे मिल रहे हैं तो क्या दिक्कत है, लेकिन यह एक अलग लेवल का स्कैम है। 

रेटिंग देते ही आपकी ई-मेल आईडी सार्वजनिक हो जाती है, क्योंकि गूगल मैप्स पर रिव्यूज प्राइवेट नहीं होते हैं। ये ठग रिव्यू के बाद आपसे लिंक और स्क्रीनशॉट मांगते हैं। जब पैसे देने की बात आती है तो ये एक टेलीग्राम नंबर देते हैं और कहते हैं कि आप वहां रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करें और एक कोड बताएं। इसके बाद वे लोगों से बैंक डीटेल और अन्य जानकारी लेते हैं और फिर ठगी का काम शुरू होता है।

Read More

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

Posted on :05-Dec-2023
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे। सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है।  जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई। 

अपने घर के बाहर खड़े थे सुखदेव सिंह
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए। हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग की।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है।

सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

Read More

शराब के नशे में बेटे ने की पिता की हत्या, सामने आई यह वजह

Posted on :05-Dec-2023
शराब के नशे में बेटे ने की पिता की हत्या, सामने आई यह वजह

यूपी : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत बेटे ने कुदाल से काटकर पिता की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के तरकुलही गांव में सोमवार देर रात नशे की हालत में घर आए बेटे का बिस्तर को लेकर पिता से विवाद हो गया। पिता ने बेटे को नशेड़ी कहते हुए झोपड़ी में सोने की बात कही थी। यह बात बेटे को इतना नागवार गुजरी कि उसने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में पिता बुरी तरह घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। बेटा गांव के ही एक घर में छिप गया। तरकुलही गांव निवासी निवासी त्रिभुवन राजभर (48) के दो बेटे रामानंद एवं आनंद राजभर हैं। गांव में त्रिभुवन के दो घर हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक मकान पर बड़ा पुत्र रामानंद सोया था। दूसरे मकान पर छोटा बेटा आनंद (18) रात 9:30 बजे नशे की हालत में पहुंचा था।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल संचालन में मिली तीन राज्य में भाजपा को मध्य प्रदेश में भाजपा की लाडली बहनों ने दिया आशीर्वाद:-संजय जैन

Posted on :05-Dec-2023
प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल संचालन में मिली तीन राज्य में भाजपा को मध्य प्रदेश में भाजपा की लाडली बहनों ने दिया आशीर्वाद:-संजय जैन

राकेश यादव 

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव : भाजपा के श्रद्धेय दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई की पंक्ति थी कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खेलेंगे तीन हिंदी भाषा राज्य में भाजपा की जीत से यह साबित हो गया की आखिरी भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी क्यों है यह बात तीन राज्य में भाजपा को मिली परसेंट बहुमत पर अपील समिति सदस्य एवं नपा पार्षद संजय मदनलाल जैन ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्हें कहा कि तीन राज्य में भाजपा को बहुमत की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल संचालक की जीत है मध्य प्रदेश में जिस तरह से परसेंट बहुमत प्रदेश की जनता ने दिया है

उसे साफ है कि प्रदेश में भाजपा की लाडली बहन का भरपूर आशीर्वाद मिला है भाजपा नेता संजय जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की आंधी के सामने कांग्रेस तहस-नहस हो गई है जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल संचालन में मध्य प्रदेश के केंद्र मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहलाद पटेल नाथन शाह कावरेती के चुनाव मैदान में उतर गया और प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा संगठन प्रभारी हितानंद शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में भाजपा की जीतने में जो महती भूमिका निभाई है उसके ही परिणाम है

कि आज प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पांचवीं बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है मध्य प्रदेश में जनता का जनादेश में साबित कर दिया है कि एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी है। जिसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा और लोकसभा चुनाव में ही इस प्रकार से जनादेश के आंधी और तूफान आएगा तीसरी बार केंद्र में वैश्विक नेता प्रधानमंत्री मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे इस जीत के लिए मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ताओं की मेहनत है जिसमें भाजपा को जीतने के लिए अपने सब कुछ समर्पित कर दिया जो साधुवाद और बधाई के पात्र है।

Read More

बड़ी खबर: तेलंगाना में वायुसेना का ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

Posted on :04-Dec-2023
बड़ी खबर: तेलंगाना में वायुसेना का ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

हैदराबाद: तेलंगाना के मेडक जिले में भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनी विमान सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में दो अधिकारी सवार थे.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के तूपरन मंडल में हुई. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के वक्त विमान में एक ट्रेनर और एक ट्रेनी पायलट मौजूद थे. उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान ने हैदराबाद के समीप दुंडिगल में एयर फोर्स एकेडमी (एएफए) से उड़ान भरी थी. उन्होंने बताया कि एएफए प्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

Read More

आगरा में भीषण हादसा; ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, पांच सवारियों की मौत

Posted on :02-Dec-2023
आगरा में भीषण हादसा; ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, पांच सवारियों की मौत

आगरा।  आगरा में सिकंदरा हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने शनिवार को भीषण हादसा हुआ। ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लालबत्ती पर खड़े ऑटो को रौंद दिया। उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत बताई जा रही है।

पुलिस ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। ऑटो में आगे खड़े ट्रक और पीछे से आकर टक्कर मारने वाले ट्रक के बीच फंस गया। दुर्घटना को देख वहां माैजूद लोग कांप उठे।

वाहन क्रास कर रहे थे
घटना दोपहर करीब सवा तीन बजे की है। सिकंदरा हाईवे स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर भगवान टाकीज चौराहे की ओर से आने वाले यातायात रुका हुआ था। सिकंदरा रेलव ओवर ब्रिज ओर गुरुद्वारा से आने वाले वाहन हाईवे क्रास कर रहे थे।इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे की ओर से आते तेज रफ्तार राजस्थान नंबर के ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो आगे खड़े ट्रक में फंस गया। सवारियों को चीखने का भी मौका नहीं मिल सका। वह दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह से फंस गईं।

ट्रक छोड़कर भाग गया चालक
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। हाईवे पर मौजूद राहगीरों ने सवारियों के शवों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया। भीषण दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पांच बताई गई है। हालांकि अभी पुलिस ने मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की है। एक महिला का नाम मोनिका सामने आ रहा है। हालांकि अभी सभी मरने वालाें की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ऑटो सिकदंरा तिराहे की ओर जा रहा था।  इससे अनुमान है कि सवारियां सिकंदरा और उसके आसपास की होंगी।

Read More

नौकरी से निकालने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, अंतरंग तस्वीरों के माध्यम से किया ब्लेकमेल

Posted on :02-Dec-2023
नौकरी से निकालने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, अंतरंग तस्वीरों के माध्यम से किया ब्लेकमेल

मुंबई : मुंबई पुलिस ने मेक्सिको की 31 वर्षीय महिला डिस्क जॉकी (DJ) से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 35 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी भी डीजे के रूप में काम करता है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 2019 से कई बार महिला से दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि महिला फिलहाल मुंबई में रहती है और आरोपी उसका मैनेजर है।

पुलिस अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर कहा, 'महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2017 में सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से मिली थी। आरोपी ने जुलाई 2019 में बांद्रा में अपने घर में उसका यौन उत्पीड़न किया। इस घटना के बाद आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया।' उन्होंने कहा कि महिला को आरोपी धमकाया करता था कि अगर वह राजी नहीं हुई तो वह उसे काम से बाहर निकाल देगा। वह महिला को उसकी अंतरंग तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल किया करता था। इसे लेकर वह बहुत डर गई थी और पुलिस के सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी। मगर, तंग आकर उसने आवाज उठाने का फैसला लिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ जारी
अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (महिला की इज्जत को भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 506 (आपराधिक मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल में जो कुछ भी निकलकर सामने आएगा, उसी आधार पर आगे का ऐक्शन लिया जाएगा।

Read More

बड़ी खबर: ईडी अफसर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Posted on :02-Dec-2023
बड़ी खबर: ईडी अफसर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

तमिलनाडु : तमिलनाडु के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि ईडी अधिकारी ने एक सरकारी कर्मचारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अंकित तिवारी के रूप में हुई है, जो मदुरै स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत है।

ED officer Ankit Tiwari arrested while taking bribe in Tamil Nadu News in Hindi

वहीं, डीवीएसी के अधिकारी अंकित तिवारी से जुड़े मामले के संबंध में मदुरै में ईडी के कार्यालय में भी छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ जवानों को कार्यालय के बाहर तैनात किया गया। डीवीएसी को रिश्वत मामले में ईडी के अन्य अधिकारियों की मिलीभगत होने का संदेह है।  

डीवीएसी ने एक बयान में कहा कि अंकित तिवारी को डिंडीगुल में हिरासत में लिए जाने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने आरोपी को 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले अधिकारियों ने तिवारी से गहन पूछताछ की। डीवीएसी ने कहा कि हमारी टीम इस बात की जांच की जा रही है कि क्या आरोपी अधिकारी ने पहले भी किसी अन्य को ब्लैकमेल या धमकी देकर पैसे ऐंठे थे। 

पुराने सतर्कता मामले के जरिये सरकारी कर्मचारी को धमकाया 
बयान में कहा गया है कि आरोपी अधिकारी ने अक्तूबर में डिंडीगुल के एक सरकारी कर्मचारी से संपर्क किया और उनके खिलाफ दर्ज एक सतर्कता मामले का जिक्र किया, जिसका पहले ही निपटारा हो चुका था। अंकित तिवारी ने कर्मचारी से कहा कि मामले की जांच करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से निर्देश प्राप्त हुए हैं और सरकारी कर्मचारी को 30 अक्तूबर को मदुरै स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा।

कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए तीन करोड़ मांगे
डीवीएसी ने दावा किया है कि जब सरकारी कर्मचारी मदुरै गया, तो तिवारी ने मामले में कानूनी कार्रवाई से बचने के एवज में उससे तीन करोड़ रुपये देने को कहा। बाद में कहा कि उसने अपने वरिष्ठों से बात की और उनके निर्देशों के अनुसार वह रिश्वत के रूप में 51 लाख रुपये लेने के लिए सहमत हो गए हैं। एक नवंबर को कर्मचारी ने उन्हें रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये दिए। बाद में तिवारी ने कर्मचारी को व्हाट्सएप कॉल और टेक्स्ट मैसेज करके कई बार धमकाया कि उसे 51 लाख रुपये की पूरी राशि का भुगतान करना होगा, नहीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

इससे सरकारी कर्मचारी को संदेह हुआ और उसने गुरुवार को ईडी अधिकारी के खिलाफ डिंडीगुल जिला सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी इकाई में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शुक्रवार को डीवीएसी के अधिकारियों ने अंकित तिवारी को शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बयान में कहा गया है कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सुबह 10.30 बजे ईडी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने उसके कदाचार के संबंध में कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। 

रिश्वत मामले में ईडी के अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की होगी जांच
डीवीएसी ने कहा कि रिश्वत मामले में ईडी के अन्य अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की जांच के लिए भी पूछताछ की जाएगी। सतर्कता टीम के अधिकारी तिवारी के आवास और मदुरै में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय की तलाशी ले रहे हैं। अंकित तिवारी से जुड़े स्थानों की भी तलाशी ली जा रही है। 

Read More

नौकरी के बदले नकदी... असम सरकार ने 21 अधिकारियों को किया निलंबित

Posted on :02-Dec-2023
नौकरी के बदले नकदी... असम सरकार ने 21 अधिकारियों को किया निलंबित

गुवाहाटी : असम सरकार ने असम लोक सेवा आयोग में 'नौकरी के बदले नकदी' घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए राज्य की लोक, पुलिस और संबद्ध सेवा के 21 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बृहस्पतिवार को जारी आदेशों के माध्यम से निलंबित किए गए 21 अधिकारियों में से 11 असम पुलिस सेवा (एपीएस), चार असम लोक सेवा (एएससी), तीन सहायक रोजगार अधिकारी, सहकारी समितियों के दो सहायक रजिस्ट्रार और एक उत्पाद शुल्क निरीक्षक हैं.

सूत्रों ने बताया कि इनमें से एपीएस के दो अधिकारियों को पिछले सप्ताह इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जबकि मामले की जांच कर रही राज्य पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने के लिए कई अन्य को समन जारी किया गया है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी निलंबन अधिसूचना में कहा गया है कि ये अधिकारी “एपीएससी द्वारा की गई विसंगतियों और कदाचार” के लाभार्थी थे और उन्हें अंतिम सारणी शीट में उनके मूल रूप से प्राप्त अंकों को “बढ़ा कर” नियुक्ति मिली, जिसके आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किए गए थे. 

इसमें कहा गया है कि इन अधिकारियों की भर्ती के लिए एपीएससी की सिफारिश “अवैध” थी और जिस प्रक्रिया के माध्यम से उन्होंने अपनी नौकरियां प्राप्त कीं वह “घोर कदाचार, भ्रष्टाचार और नैतिक अधमता के बराबर है”. 

इसमें कहा गया है कि चूंकि उन पर आपराधिक मामले की जांच जारी है इसलिए उन्हें उनके वर्तमान पद पर बने रहने की अनुमति देना “सार्वजनिक सेवा के हित में नहीं हो सकता है और सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकता है”. 

अधिसूचना में कहा गया है कि यह देखते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि जिन साक्ष्यों के आधार पर अब निलंबित अधिकारी जांच का सामना कर रहे हैं, उसकी जानकारी एक सदस्यी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी.के. शर्मा आयोग की तरफ से दी गई थी. 

Read More

गुजरात में आयुर्वेदिक कफ सिरप पीने से 6 लोगों की मौत, 7 गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर

Posted on :02-Dec-2023
गुजरात में आयुर्वेदिक कफ सिरप पीने से 6 लोगों की मौत, 7 गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर

सूरत : गुजरात (Gujarat) में कफ सिरप मामले (Cough Syrup Case) में कथित संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, इसके कारण खेड़ा में छह लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि कफ सिरप मामले को लेकर गुजरात के सूरत में सात जगहों पर छापेमारी की गई और कुल 2195 बोतलें जब्त की गई हैं.

एसओजी सूरत के डीसीपी राजदीप नकुम ने कहा, "खेड़ा में आयुर्वेदिक सिरप पीने से छह लोगों की मौत की घटना के बाद  आयुर्वेदिक सिरप बेचने वालों को पकड़ने के लिए पूरे गुजरात में पुलिस तैनात की गई थी. इसके बाद सूरत पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को बड़ी सफलता मिली है. सूरत पुलिस ने 2195 बोतलें जब्त की हैं."

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में बताया कि गोदादरा में एक, कापोद्रा में दो, वराछा में दो, पूना में एक और अमरोली इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

डीसीपी नकुम ने कहा, "जब्त किए गए सिरप में अल्कोहल की मात्रा की जांच की जा रही है. पुलिस द्वारा जब्त सभी सिरप की एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद जांच शुरू की जाएगी."

इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.  

मीडिया इनपुट 

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में डिजिटल एक्स-रे सेवा शुरू

Posted on :02-Dec-2023
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में डिजिटल एक्स-रे सेवा शुरू

राकेश यादव 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत शासकीय सामुदायिक केंद्र जुन्नारदेव में पहली बार डिजिटल एक्स-रे सुविधाओं का उद्घाटन विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविंद्र बाथम द्वारा विगत दिवस किया गया। उपरोक्त जानकारी एक्स-रे टेक्नीशियन श्री पाटिल ने बताया कि तहसील मुख्यालय का सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जुन्नारदेव में डिजिटल एक्स-रे और कम्प्यूटरीकृत पैथोलॉजी जैसी सेवाएं क्षेत्रवासियों को प्राप्त हो रही है।

डिजिटल एक्स-रे सेवाओं के लिए पहले क्षेत्र वासियों को दूसरे शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी। अब यह डिजिटल एक्स-रे सेवा नगर के शासकीय अस्पताल जुन्नारदेव में जनता को प्राप्त होगी।डिजिटल एक्स-रे से उच्च क्वालिटी की एक्स-रे फोटो कंप्यूटर पर नजर आएगी। जिससे बीमारियों की तत्काल जांच पड़ताल में डॉक्टरों को सुविधा होगी वहीं मरीजों को भी तत्काल लाभ प्राप्त होगा।

Read More

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, एडवाइजरी जारी...

Posted on :01-Dec-2023
बेंगलुरु के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, एडवाइजरी जारी...

बेंगलुरु : बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह ही 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। इसमें दावा किया गया था कि स्कूल कैंपस के अंदर विस्फोटक रखे गए हैं। इस ईमल की सूचना पुलिस को तुरंत दी गई जिसके बाद इन सभी स्कूलों में किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में छानबीन शुरू हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, बम स्क्वॉड टीमें भी अब मौके पर पहुंच गई हैं। जिन स्कूलों की यह धमकी भरा मेल मिला है वे व्हाइटफील्ड, कोरमंगला, बसवेशनगर, येलहंका और सदाशिवनगर में स्थित हैं।

बम धमाके की धमकी को देखते हुए एक स्कूल मैनेजमेंट ने छात्रों के अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया, 'हम आज स्कूल में अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। स्कूल को अज्ञात स्रोतों से सुरक्षा को लेकर खतरा बताया गया है। हम अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए हमने स्टूडेंट्स को कैंपस से तुरंत बाहर निकालने का फैसला लिया।' वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल इसी तरह की धमकी मिली थी। इसमें बेंगलुरु के 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की बात कही गई थी जो कि पूरी तरह से अफवाह साबित हुई।

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्कूल का किया दौरा
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु के एक स्कूल का दौरा किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने डिप्टी सीएम के दौरे का वीडियो फुटेज जारी किया है। इसमें शिवकुमार पुलिस अधिकारियों के साथ स्कूल कैंपस में मौजूद नजर आ रहे हैं। वह मामले को लेकर ऑफिसर्स से बीतचीत करते भी दिख रहे हैं। वहीं, बम स्क्वॉड टीमों की ओर से सभी स्कूलों की जांच की जा रही है। क्या यह धमकी भरा ईमेल फर्जी है? इस तरह की भी आशंका जताई जा रही है, मगर अभी तक इसे लेकर अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Read More

ओडिशा में भाषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी वैन ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत

Posted on :01-Dec-2023
ओडिशा में भाषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी वैन ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत

क्योंझर : ओडिशा के क्योंझर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. घाटगांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि गाडि़यों के परखच्‍चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि दुर्घटना उस वक्त हुई, जब यात्रियों से भरी एक वैन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. ये सभी लोग जिले के मां तारिणी मंदिर जा रहे थे.

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के ओडिशा के क्योंझर जिले में एक वाहन के एक खड़े ट्रक से टकरा हो जाने से तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना घटगांव इलाके में बालीजोडी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 20 पर उस समय हुई, जब वैन में सवार लोग एक मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. 

सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायलों में से पांच लोगों का इलाज क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीन अन्य की हालत बिगड़ने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि गंजम जिले के पुदामारी गांव से कुल 20 लोग देवी तारिणी के दर्शन के लिए जा रहे थे. ऐसा संदेह है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई. बता दें कि घटना मंदिर से महज तीन किमी दूर हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Read More

आधे घंटे में रुपये कर दूंगा दुगने... झांसा देकर लोगों को ठगने वाले नेता गिरफ्तार

Posted on :30-Nov-2023
आधे घंटे में रुपये कर दूंगा दुगने... झांसा देकर लोगों को ठगने वाले नेता गिरफ्तार

नेपाल से लाए गए नकली नोट थमा कर तीन लाख रुपये हड़पने वाले अजीत मौर्या को लखनऊ में सरोजनीनगर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जो गोंडा जिला पंचायत का सदस्य रह चुका है। अजीत ने तीन लाख रुपये के बदले छह लाख रुपये देने का लालच देकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। अजीत ने बताया कि  बताया कि उसने अपराध करना इसलिए शुरू कर दिया क्योंकि उसे 2 पत्नियों, 4 बच्चों और 6 गर्लफ्रेंड्स को पालना था।

2 पत्नी, 6 गर्लफ्रेंड और ऊपर से बच्चे, पैसे के लिए नेता से क्रिमिनल बन गया ये जिला पंचायत सदस्य

आधे घंटे में रुपये कर दूंगा दुगने

डीसीपी दक्षिण विनीत जायसवाल ने बताया कि बुधवार को गोण्डा जलालपुर बुधनी बाजार निवासी अजीत मौर्या को गिरफ्तार किया गया है। मौजूदा वक्त में पीजीआई साउथ सिटी में किराए के मकान में रहता है। अजीत के खिलाफ उन्नाव असोहा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के पास अन्जान नम्बर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने आधे घंटे में रुपये डबल करने की स्कीम के बारे में बताया था। झांसे में फंस कर धर्मेंद्र कुमार ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात कुछ युवकों से हुई। स्कार्पियो सवार युवकों ने धर्मेंद्र से तीन लाख रुपये लिए। जिसके बदले छह लाख रुपये धर्मेंद्र को थमा दिए। जिसके बाद युवक गाड़ी लेकर भाग निकले। धर्मेंद्र ने नकली नोट देख कर सरोजनीनगर कोतवाली पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कार शोरूम के पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज से ठगों की कार का नम्बर मिला। साथ ही धर्मेंद्र को कॉल करने वाले नम्बर को सर्विलांस पर लेकर जांच शुरू की गई।

नकली नोटों के ऊपर लगाते थे असली नोट

अजीत के साथ गिरोह में दो लोग और शामिल हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी ने बताया कि वह रेडंम मोबाइल नम्बर डॉयल करता है। इसके बाद लोगों को आधे घंटे में रुपये डबल करने की स्कीम बताई जाती है। झांसे में फंसने वालों को विश्वास दिलाने के लिए पहले असली नोट को नकली बता कर दिया जाता है। चिह्नित व्यक्ति नकली नोट समझ कर असली नोट बाजार में चलाता है। जिससे पकड़ नहीं होती। इसके बाद लोग खुद ही अजीत व उसके साथियों से सम्पर्क करते हैं। दोबारा फोन आने पर वह लोग बड़ी रकम मांगते हैं। लालच में फंसा व्यक्ति दोगुने रुपये के लालच में फंस कर आसानी से बताई हुई जगह पर पहुंचा जाता है। इसके बाद गिरोह के सदस्य गड्डी के ऊपर और नीचे कुछ असली नोट लगा कर नकली नोट की गड्डी थमा कर भाग जाते हैं।

नकली नोट के साथ चिल्ड्रेन नोट का भी इस्तेमाल

धर्मेंद्र कुमार से हड़पे गए तीन लाख में से दो लाख 15 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए है। वहीं, आरोपी अजीत के पास से चिल्ड्रेन बैंक लिखे नोट के साथ कुछ नकली नोट भी मिले हैं। अजीत ने पुलिस को बताया कि वह नेपाल के एक व्यक्ति से नकली नोट लेकर आता है। जिनका इस्तेमाल गड्डी बनाने में किया जाता है।

मीडिया इनपुट 

Read More

बारिश की वजह से तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज बंद, चेतावनी जारी...

Posted on :30-Nov-2023
बारिश की वजह से तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज बंद, चेतावनी जारी...

तमिलनाडु : चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिलों के निचले हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर की कई सड़कें पानी में डूब गईं। सड़कों पर घुटने भर पानी जमने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चेन्नई और तमिलनाडु के कई अन्य जिलों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश की आशंका है। चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई अन्य क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है।

भारी बारिश और तूफान के मद्देनजर चेन्नई, चेंगलपट्टू, रानीपेट और कांचीपुरम के स्कूलों को आज के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि तिरुवल्लूर के स्कूल और कॉलेजों दोनों ही आज बंद रहेंगे। शहरवासियों की मदद के लिए चेन्नई निगम ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

2 और 3 दिसंबर को मौसम विभाग ने चेन्नई और आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 4 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी और कराईकल जैसे अन्य दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार एक चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर बना हुआ है। आज इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव में बदलने की संभावना है। ये दवाब क्षेत्र 2 दिसंबर को चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए चेन्नई, चेंगलपेट और विल्लुपुरम जिलों में एनडीआरएफ की पांच टीमें तैनात की गई हैं।

राज्य में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री एम.के स्टार्लिन (MK Stalin) ने सभी अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को बारिश प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

Read More

समझौते के बाद मणिपुर के सबसे पुराने विद्रोही समूह UNLF ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

Posted on :29-Nov-2023
समझौते के बाद मणिपुर के सबसे पुराने विद्रोही समूह UNLF ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

नई दिल्ली: मणिपुर हिंसा (Manipur Voilence) के बाद राज्य में शांति स्थापित करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार कई कोशिशें कर रही थी. बुधवार को इस दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है. मणिपुर के सबसे पुराने विद्रोही समूह ने स्थायी शांति समझौते के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. सरकार कई दिनों से इस समूह से बात कर रही थी. यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) ने बुधवार को स्थायी शांति समझौते पर साइन कर दिए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी.

गृह मंत्री ने X पर लिखा, "एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. पूर्वोत्तर में स्थायी शांति स्थापित करने के मोदी सरकार के अथक प्रयासों में एक नया अध्याय जुड़ गया है. यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) ने आज नई दिल्ली में एक शांति समझौते पर साइन किए हैं."

शाह ने आगे लिखा, "मणिपुर के घाटी स्थित सबसे पुराने आर्म्ड ग्रुप UNLF हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने पर सहमत हो गया है. मैं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनका स्वागत करता हूं. शांति और प्रगति के रास्ते पर उनकी यात्रा के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं."

मणिपुर में हुई जातीय हिंसा भड़कने के बाद सरकार लगातार मीडिया के सामने अपना पक्ष रख रही है, लेकिन ऐसा पहली बार है कि उन्होंने इस तरह की बातचीत की आधिकारिक पुष्टि की है. इससे पहले, सूत्रों ने कहा था कि सरकार प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के एक गुट के साथ बातचीत कर रही थी.

3 मई से भड़की थी हिंसा
अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 3 मई को आयोजित 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के बाद भड़की हिंसा के बाद से 180 से अधिक लोग मारे गए हैं. मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है. वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी (नागा और कुकी) की आबादी 40 प्रतिशत हैं. ये मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं.

UNLF के बारे में जानिए
यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) को यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ मणिपुर के नाम से भी जाना जाता है. ये पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में सक्रिय एक अलगाववादी विद्रोही समूह है. इसका मकसद एक संप्रभु और समाजवादी मणिपुर की स्थापना करना है.

UNLF की स्थापना 24 नवंबर 1964 को हुई थी. UNLF के अध्यक्ष आरके मेघन उर्फ सना याइमा पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भारत के खिलाफ "युद्ध छेड़ने" का आरोप लगाया गया है. हालांकि, UNLF के नेता का कहना है कि वह भारत या उसकी सेना को दुश्मन के रूप में नहीं देखता है. UNLF सिर्फ भारतीयों का विरोध करता है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सितंबर 2012 में स्वीकार किया कि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट की गतिविधियां मणिपुर राज्य में संप्रभुता लाने के लिए हैं. UNLF के चीफ सना याइमा का मानना ​​है कि मणिपुर मार्शल लॉ के तहत है. उन्होंने मणिपुर में हुए चुनावों के चरित्र और योग्यता पर सवाल उठाया था. उनका मानना ​​है कि इस संघर्ष को सुलझाने का सबसे लोकतांत्रिक साधन जनमत संग्रह है.

Read More

इंफोसिस अधिकारी से साइबर ठगी; 3.7 करोड़ रुपये ऐंठे... पढ़े पूरी खबर

Posted on :29-Nov-2023
इंफोसिस अधिकारी से साइबर ठगी;  3.7 करोड़ रुपये ऐंठे... पढ़े पूरी खबर

आईटी कंपनी इंफोसिस के सीनियर एग्जीक्यूटिव के साथ 3.7 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर-क्रिमिनल्स ने उनसे TRAI, CBI और मुंबई पुलिस के अधिकारी के तौर पर बातचीत की थी। ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई सारे मामलों में उनकी मिलीभगत को लेकर गिरफ्तार करने की धमकी दी। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने पुलिस को बताया, 'सबसे पहले 21 नवंबर को एक व्यक्ति ने मुझे कॉल किया। उसने बताया कि मुंबई के वकोला पुलिस स्टेशन में मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है। साथ ही मेरे आधार कार्ड डिटेल्स को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ है।'

ठगी के शिकार शख्स ने बताया कि उन्हें अगले 2 दिनों तक लगातार फोन कॉल्स किए गए। इस दौरान उन्हें अपने पर्सनल अकाउंट से अलग-अलग बैंक खातों में 3.7 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने IT एक्ट और IPC की धारा 419 व 420 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि गायब हुई है, इसे देखते हुए यह केस CID को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि अब उन बैंक खातों को फ्रीज किया जा रहा है जिनमें पैसे भेजे गए थे। 

वीडियो कॉल के जरिए दिखाया फेक पुलिस स्टेशन
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने खुद को TRAI ऑफिसर बताया। इस मामले में शिकायतकर्ता के नाम पर जो सिम कार्ड रजिस्टर्ड थी उसका गैरकानूनी विज्ञापन पोस्ट करने में यूज होता था। जालसाजी के दौरान कॉल ऐसे शख्स को ट्रांसफर की गई जिसने खुद को मुंबई पुलिस का सीनियर अधिकारी बताया। उसने एग्जीक्यूटिव से कहा कि जांच के सिलसिले में मुंबई और दिल्ली के सीबीआई ऑफिसर्स उनके घर का दौरा करेंगे। वे लगातार यह धमकी देते रहे कि ऐसा नहीं हुआ तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस दौरान वीडियो कॉल पर भी बातचीत हुई थी। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने पुलिस स्टेशन, खाकी पहने पुलिसकर्मी और शिकायत की कॉपी भी देखी। मगर, उन्हें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि ये सब फर्जी है।

Read More

भीषण सड़क हादसा : बारातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में घुसी, चार लोगों की मौत

Posted on :29-Nov-2023
भीषण सड़क हादसा : बारातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में घुसी, चार लोगों की मौत

आगरा- दिल्ली हाईवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। पलवल से छाता क्षेत्र में एक बरात आई थी। बराती रात में वापस ट्रेवलर से लौट रहे थे, कोसीकलां के पास पीछे से ट्रेवलर एक ट्रक में घुस गई। इसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। पलवल के मुड़कटी से एक बरात छाता के उमराया गांव आई थी। हाईवे पर कोसीकलां के पास ट्रेवलर पीछे से ट्रक में घुसने से ट्रेवलर सवार आठ लोग घायल हो गए।

इनमें उपचार के दौरान पलवल के औरंगाबाद गोपालगढ़ निवासी ध्रुव, चुन्नीलाल, श्याम तथा दलवीर सिंह की मृत्यु हो गई। ट्रेवलर सवार मोहित, रोहन, उनके पिता रोहताश, और नवीन घायल हो गए। पुलिस ने वाहनों को किनारे कर आवागमन सुचारू कराया।

Read More

भारत गौरव ट्रेन में यात्रा कर रहे 40 यात्री फूड पॉइजनिंग के शिकार, अचानक बिगड़ी तबीयत

Posted on :29-Nov-2023
भारत गौरव ट्रेन में यात्रा कर रहे 40 यात्री फूड पॉइजनिंग के शिकार, अचानक बिगड़ी तबीयत

चेन्नई : चेन्नई से पुणे जा रही भारत गौरव ट्रेन में यात्रा कर रहे 40 यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सभी यात्री फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गए हैं। जैसे ही प्रभावित व्यक्तियों ने ट्रेन अधिकारियों को अपनी स्थिति बताई, पुणे रेलवे प्रशासन की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया के बाद त्वरित कार्रवाई की गई।

आधी रात के आसपास पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर, रेलवे कर्मचारियों और ससून अस्पताल के मेडिकल एक्सपर्ट की एक टीम तैनात की गई। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर त्वरित चिकित्सा सहायता मिली और उनकी स्थिति को स्थिर करने के लिए आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया।

गनीमत रही कि प्रभावित यात्रियों में से किसी को भी लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने की जरूरत नहीं पड़ी। यह घटना ट्रेनों में खाद्य सुरक्षा मानकों के बारे में चिंताओं को उजागर करती है। उधर, रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एक निजी कंपनी इस सेवा का संचालन कर रही है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

Read More

जंगल में मिली लाश, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, मामला दर्ज

Posted on :29-Nov-2023
जंगल में मिली लाश, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, मामला दर्ज

एजेंसी 

UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरंदरपुर क्षेत्र के टेढ़ीघाट के जंगल खेसरहवा ताल में एक युवती का शव झाड़ियों के बीच से पुलिस ने बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, टेढ़ी गांव के ग्रामीण सुबह शौच करने गए तो शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने अन्य लोगों व पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की इस सूचना पर सीओ फरेंदा अनुज कुमार सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थानाध्यक्ष पुरंदपुर पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 23 वर्ष है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। महराजगंज में पराली जलाने पर कार्रवाई मंगलवार को केएमसी डिजिटल अस्पताल के सामने पराली जलाई जा रही थी। यह देख उप निदेशक कृषि ने पराली बुझाई और मौके पर मौजूद दो किसानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जनपद में अब तक 105 किसानों पर 262500 रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है। 41 किसानों से 102500 रुपये जुर्माना वसूला भी गया है। तीन कंबाइन हार्वेस्टर भी प्रशासन द्वारा सीज किया जा चुका है। शहर की एक्यूआई 157 है।

Read More

Previous12...37383940414243...5556Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution