× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    संसद के बजट सत्र का आगाज़: पीएम बोले– रिफॉर्म से परफॉर्म, परफॉर्म से ट्रांसफॉर्म, युवाओं पर फोकस

    संसद के बजट सत्र का आगाज़: पीएम बोले– रिफॉर्म से परफॉर्म, परफॉर्म से ट्रांसफॉर्म, युवाओं पर फोकस

    अजीत पवार का विमान लैंडिंग के समय हुआ क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री पवार सहित 6 की मौत

    अजीत पवार का विमान लैंडिंग के समय हुआ क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री पवार सहित 6 की मौत

    PM मोदी बोले– ग्लोबल ऑर्डर में उथल-पुथल के बीच भारत–EU ट्रेड डील से खुलेगा नया अध्याय

    PM मोदी बोले– ग्लोबल ऑर्डर में उथल-पुथल के बीच भारत–EU ट्रेड डील से खुलेगा नया अध्याय

    मौसम लेगा करवट: दोपहर की गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    मौसम लेगा करवट: दोपहर की गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का कहर: 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हाईवे ठप

    जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का कहर: 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हाईवे ठप

  • छत्तीसगढ़
    पीएम श्री बृजराज पाठशाला के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    पीएम श्री बृजराज पाठशाला के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कांग्रेसजनों ने किया नमन....

    कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कांग्रेसजनों ने किया नमन....

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    हसीना पर आज होगा निर्णायक फैसला,  प्रदर्शन और हिंसक पर प्रशासन ने दी चेतावनी देखते ही गोली मारने का आदेश

    हसीना पर आज होगा निर्णायक फैसला, प्रदर्शन और हिंसक पर प्रशासन ने दी चेतावनी देखते ही गोली मारने का आदेश

  • मनोरंजन
    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    “मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

    “मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

    टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

    राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

    राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

    आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के खिलाड़ी 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

    आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के खिलाड़ी 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

  • राजधानी
    संभागायुक्त श्री कावरे ने लिया निर्णय में 48 वर्ष पूर्व का नामांतरण निरस्त, तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश

    संभागायुक्त श्री कावरे ने लिया निर्णय में 48 वर्ष पूर्व का नामांतरण निरस्त, तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश

    आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री श्री साय

    आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री श्री साय

    महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री श्री साय

    महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ

    सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री श्री साय

    सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री श्री साय

  • ज्योतिष
    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    Benefits of Fennel, जानिए इसके 11 अनोखे फायदे जो बनाते हैं इसे सुपरफूड

    Benefits of Fennel, जानिए इसके 11 अनोखे फायदे जो बनाते हैं इसे सुपरफूड

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

विश्व

Previous1234567Next

अमेरिका में नोरोवायरस के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी

Posted on :02-Jan-2025
अमेरिका में नोरोवायरस के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी

अमेरिका  : अमेरिका में नोरोवायरस के मामले बढ़ रहे हैं. दिसंबर से अबतक इस वायरस के 90 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. नोरोवायरस एक ऐसी बीमारी है जो तेजी से फैलती है. कुछ मामलों में ये एक से दूसरे व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकती है.सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ (सीडीसी) के मुताबिक अमेरिका के कई हिस्सों में नोरोवायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. नोरोवायरस क्या है. इसके लक्षण कारण और बचाव के बारे में जानते हैं.

नोरोवायरस पेट और आंतों पर असर करता है. इस कारण वायरस को गैस्ट्रोएन्टेराइटिस की बीमारी भी कहा जाता है. इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति में उल्टी, दस्त, पेट में दर्द जैसे लक्षण सामने आते हैं. कुछ मामलों में सिर में दर्द और लगातार थकान बने रहने की समस्या भी होती है. यह बीमारीदूषित भोजन और पानी व किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है. आमतौर पर ज्यादा केस संक्रमित भोजन वाले होते हैं. नोरोवायरस का कोई निर्धारित इलाज नहीं है. लक्षण के आधार पर मरीज का ट्रीटमेंट किया जाता है.

अमेरिका में क्यों फैल रहा नोरोवायरस

महामारी विशेषज्ञ डॉ जुगल किशोर बताते हैं कि नोरोवायरस कोई नई बीमारी नहीं है. ये दशकों पुरानी डिजीज है. इस वायरस का पहला मामला 1968 में ओहियो के नॉरवॉक में एक स्कूल में सामने आया था. उस समय जो स्ट्रेन मिला था उसको नॉरवॉक वायरस के रूप में जाना जाता था. बाद में इसका नाम नोरोवायरस हो गया था.

डॉ किशोर बताते हैं किअमेरिका में नोरोवायरस एक आम बीमारी है और वहां इसके मामले आते रहते हैं. यह वायरस पेट और आंतों को प्रभावित करता है. इसके लक्षण आमतौर पर 1 से 2 दिनों में दिखाई देते हैं और हफ्तेभर तक रह सकते हैं. हांलाकि नोरोवायरस घातक नहीं है और समय पर लक्षणों की पहचान से इससे आसानी से बचाव हो जाता है. हालांकि बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इस वायरस से बचाव की जरूरत है. फिलहाल अमेरिका में इस वायरस के मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं. भारत में इससे कोई गंभीर खतरा नहीं है.

नोरोवायरस से बचाव कैसे करें

नियमित रूप से हाथ धोना शुरू करें

दूषित भोजन और पानी से बचें

संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क में आने से बचें.

पेट में कोई लक्षण दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें.(एजेंसी)

Read More

अज़रबैजान के राष्ट्रपति ने कजाकिस्तान विमान दुर्घटना पर रूस से 3 प्रमुख मांगें रखीं

Posted on :30-Dec-2024
अज़रबैजान के राष्ट्रपति ने कजाकिस्तान विमान दुर्घटना पर रूस से 3 प्रमुख मांगें रखीं

अज़रबैजान  : अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन 25 दिसंबर को कजाकिस्तान में क्रैश हो गया था। यह प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस में चेचन्या क्षेत्र की राजधानी ग्रोज़्नी जा रहा था। किसी वजह से प्लेन को डायवर्ट करना पड़ा और कजाकिस्तान के अक्ताऊ शहर से कुछ दूर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसी दौरान अक्ताऊ से करीब 3 किलोमीटर दूर प्लेन क्रैश हो गया। इस वजह से विमान के दो टुकड़े भी हो गए। प्लेन क्रैश के इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। 29 लोग किसी तरह इस हादसे में ज़िंदा बच गए, लेकिन इन लोगों को भी काफी चोटें आई।

इस भीषण हादसे के बाद इसकी अलग-अलग वजह सामने आई, लेकिन इसके पीछे रूस को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  ने बिना ज़िम्मेदारी लिए माफी भी मांगी है। अब अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव  की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अलीयेव ने ठहराया रूस को दोषी

अजरबैजान के राष्ट्रपति अलीयेव ने अजरबैजानी यात्री विमान को मार गिराने के लिए रूस को दोषी ठहराया है। अलीयेव ने एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा, “यह साफ हो गया है कि विमान को रूस ने मार गिराया था। हम यह नहीं कह रहे हैं कि यह जानबूझकर हुआ, लेकिन ऐसा हुआ। उन्होंने कई दिनों तक इस हादसे के कारण को छिपाने के प्रयास के लिए रूस की आलोचना की और कहा कि रूसी अधिकारियों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण बेतुके और वास्तविकता से पूरी तरह से अलग थे।

रूस ने दिए बेतुके कारण

अलीयेव ने कहा कि पहले तीन दिनों तक हमने रूस से बेतुके कारणों के अलावा कुछ नहीं सुना, जैसे कि विमान पक्षियों के झुंड से टकरा गया। अब साफ हो गया है कि हमारा विमान बाहरी रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, अनियंत्रित हो गया था और इसके पीछे का हिस्सा आग लगने से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। रूस ने भी बाद में स्वीकार किया कि विमान हादसे के समय क्षेत्र में रूस की हवाई रक्षा प्रणालियाँ सक्रिय थीं, जो यूक्रेनी ड्रोन हमले का जवाब दे रही थीं।

अलीयेव ने रखी 3 मांगें

अलीयेव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार को एक फोन कॉल के दौरान माफी मांगी और दुर्घटना को ‘दुखद घटना‘’ कहा, लेकिन इसके लिए ज़िम्मेदारी नहीं ली। ऐसे में अलीयेव ने रूस के सामने 3 मांगें रखी। अलीयेव ने कहा कि रूस को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए, अपराध स्वीकार करना चाहिए और और पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए। (एजेंसी|)

Read More

तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की 2 चौकियों पर कब्जा कर, 19 सैनिकों की मौत, कई घायल

Posted on :28-Dec-2024
तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की 2 चौकियों पर कब्जा कर, 19 सैनिकों की मौत, कई घायल

काबुल: पाकिस्‍तानी वायुसेना के हवाई हमले का बदला लेने के लिए तालिबान की सेना ने शुक्रवार की रात को करीब 4 बजे पाकिस्‍तानी सेना के ठिकानों पर भीषण हमला बोला। तोपों और भारी मशीनगन से किए हमले में पाकिस्‍तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि यह लड़ाई अभी जारी है। अफगान मीडिया ने बताया कि इस हमले में कम से कम 19 पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए हैं और कई घायल हो गए हैं। तालिबानी रक्षा मंत्रालय के सूत्र ने टोलो न्‍यूज को बताया कि डूरंड लाइन पर खोस्‍त और पाकट‍िआ प्रांतों में यह लड़ाई हुई है। तालिबान ने दावा किया कि इस हमले के बाद उन्‍होंने पाकिस्‍तानी सेना की दो चौकियों पर कब्‍जा कर लिया है।

तालिबानी सैनिकों ने भारी हथियारों का इस्‍तेमाल करके डूरंड लाइन पर मौजूद पाकिस्‍तानी सेना की कई चौकियों को जला डाला। यही नहीं पाकट‍िआ जिले के डांड ए पाटन जिले में पाकिस्‍तानी सेना की दो चौकियों पर कब्‍जा कर लिया है। इन चौकियों से पाकिस्‍तानी सैन‍िक या तो मारे गए हैं या भाग खड़े हुए हैं। तालिबानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 19 पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए हैं और कई घायल हैं। वहीं पाकिस्‍तानी सेना ने कायरता दिखाते हुए नागरिक इलाकों पर मोर्टार हमला बोला जिसमें 3 आम नागरिक मारे गए हैं।

पाकिस्‍तान ने तालिबानी हमले पर क्‍या कहा?

वहीं तालिबानी मीडिया अल मिरसाद ने बताया कि तालिबानी सेना ने रात को सटीक तरीके से पाकिस्‍तानी सेना की चौकियों पर हमला बोला। ये हमले डांड पाटन जिले की ओर से डूरंड लाइन पर दाबगई इलाके में किए गए। इसके अलावा खोस्‍त प्रांत से भी तालिबानी सेना ने पाकिस्‍तानी सेना के ठिकानों पर हमला बोला। बताया जा रहा है कि सुबह होने तक कई इलाकों में दोनों ही सेनाओं के बीच गोलाबारी जारी है। तालिबान के इस भीषण हमले के बाद से पाकिस्‍तानी सेना ने चुप्‍पी साध रखी है। वहीं अफगान इलाके से कई लोग घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं।(एजेंसी)

Read More

कजाकिस्तान में विमान दुर्घटना: विमान जमीन से टकराकर बना आग का गोला, 72 लोग थे सवार

Posted on :25-Dec-2024
कजाकिस्तान में विमान दुर्घटना: विमान जमीन से टकराकर बना आग का गोला, 72  लोग थे सवार

 कजाकिस्तान :  कजाकिस्तान के अक्ताऊ शहर के पास एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। रूसी समाचार एजेंसियों ने कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अजरबैजानी एयरलाइंस के विमान में 67 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्लेन तेजी से नीचे आते और जमीन से टकराने के बाद भयंकर आग का गोला उठते दिखाई दे रहा है।

कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान हादसे की जगह पर आग को काबू पाने के लिए अग्निशमन की टीम को तैनात किया गया है। फिलहाल, पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में कुछ लोग जीवित बचे हैं।

.रूस के चेचन्या से आ रहा था विमान
रूसी समाचार एजेंसियों ने अजरबैजान एयरलाइंस विमान का संचालन कर रही थी। यह रूस के चेचन्या में बाकू से ग्रोज्नी के लिए उड़ान भर रहा था। ग्रोज्नी में कोहरे के कारण इसका मार्ग बदल दिया गया। कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने मार्ग बदले जाने की पुष्टि की है। अजरबैजान एयरलाइंस ने हादसे पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। हादसा हवाई अड्डे के पास हुआ। इसके पहले विमान ने कई चक्कर लगाए और आपात लैंडिंग का अनुरोध किया था।

घायलों का चल रहा इलाज
कजाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि संभावित तकनीकी समस्या समेत हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आपातकालीन मंत्रालय ने बाद में कहा कि अग्निशमन सेवाओं ने हादसे के बाद लगी आग को बुझा दिया है और बचे हुए लोगों का इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है।

फ्लाइट का निगरानी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार24 के डेटा से पता चला कि विमान कैस्पियन सागर के ऊपर से उड़ रहा था और अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा था। विमान रूस की प्रादेशिक सीमा में प्रवेश कर गया और हवाई अड्डे के पास चक्कर लगाने लगा। विमान हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर कैस्पियन सागर तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।(एजेंसी)

Read More

रूस में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 4.5 तीव्रता

Posted on :24-Dec-2024
रूस में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 4.5 तीव्रता

Earthquake In Russia: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर हर दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। आज, मंगलवार, 24 दिसंबर को आए भूकंपों में रूस में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 रही। यह भूकंप अस्ट’-कामचात्स्क स्टारी से 243 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार रूस में आज सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर भूकंप आया। इस भूकंप की पुष्टि रूस की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी की।

नहीं हुआ नुकसान पर झटका हुआ महसूस

रूस में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई भी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की, सीरिया, मोरक्को, अफगानिस्तान, नेपाल और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई और 17 दिसंबर को वानूआतू में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।(एजेंसी) 

Read More

'भारत शेख हसीना को वापस भेजे', बांग्लादेश सरकार का सख्त रुख मुकदमा चलाने की दी चेतावनी

Posted on :24-Dec-2024
'भारत शेख हसीना को वापस भेजे', बांग्लादेश सरकार का सख्त रुख मुकदमा चलाने की दी चेतावनी

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना  को वापस भेजने का आधिकारिक अनुरोध किया है, जो 5 अगस्त को छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत आ गई थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा कि यह अनुरोध भारत सरकार को एक नोट वर्बल के माध्यम से किया गया था। तौहीद हुसैन ने मीडिया से कहा, “हमने भारत को एक मौखिक नोट भेजकर शेख हसीना को वापस भेजने का अनुरोध किया है।” 

शेख हसीना को वापस भेजे भारत, यूनुस सरकार की हिंदुस्तान से मांग, कहा, मुकदमा  चलाना है - Divya Himachal

विरोध प्रदर्शनों-झड़पों में मारे गए 600 से ज्यादा लोग

5 अगस्त को छात्रों के नेतृत्व वाले आंदोलन ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया। हफ़्तों तक चले विरोध प्रदर्शनों और झड़पों में 600 से ज़्यादा लोग मारे गए। 76 वर्षीय हसीना भारत भाग गईं और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ। इससे पहले 9 दिसंबर को शेख हसीना ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस पर छात्र विरोध प्रदर्शन के पीछे “मास्टरमाइंड” होने का आरोप लगाया था, जिसके कारण उन्हें पद से हटाया गया था, साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि यह विरोध प्रदर्शन उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए “सुनियोजित ढंग से तैयार” किया गया था।

शेख हसीना ने यूनुस को बतया मास्टरमाइंड

यूनाइटेड किंगडम अवामी लीग की एक वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए शेख हसीना ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें पूरी होने के बावजूद, पूरे देश में अशांति जारी है। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है। हसीना ने यूनुस पर उन विरोध प्रदर्शनों के पीछे “मास्टरमाइंड” होने का आरोप लगाया, जिसके कारण उन्हें हटाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए “सुनियोजित ढंग से तैयार” किए गए थे। हसीना ने दावा किया, “यूनुस ने खुद कहा था कि 7 जुलाई, 2024 को शुरू हुआ छात्र विरोध छात्रों द्वारा शुरू नहीं किया गया था, बल्कि मुझे उखाड़ फेंकने के लिए एक सावधानीपूर्वक तैयार किया गया विरोध था। वह मास्टरमाइंड था जिसने इस साजिश की शुरुआत की, क्योंकि सभी मांगें मान ली गई थीं और पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होने के बावजूद विरोध की कोई गुंजाइश नहीं थी। यह एक सावधानीपूर्वक साजिश थी।”

‘बांग्लादेश में कोई कानून और व्यवस्था नहीं है’

प्रधानमंत्री ने हाल ही में बांग्लादेशी सरकार द्वारा देशद्रोह के कथित आरोप में पूर्व इस्कॉन पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए कहा कि इन आरोपों के खिलाफ दास का बचाव करने के लिए उनके पास कोई वकील नहीं है और दावा किया कि यह इस बात का सबूत है कि बांग्लादेश में कोई कानून और व्यवस्था नहीं है। बांग्लादेश में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, हसीना ने अंतरिम सरकार की स्थिति से निपटने के तरीके की आलोचना करते हुए इसे “फासीवादी” कहा है और दावा किया है कि बांग्लादेश के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय घटनाक्रम पर करीब से नज़र रख रहा है, और कई लोग हसीना के संभावित प्रत्यर्पण के निहितार्थों को लेकर चिंतित हैं। (एजेंसी)

Read More

रूस के कजान में तीन इमारतों पर ड्रोन अटैक, 9/11 जैसा हमला

Posted on :21-Dec-2024
रूस के कजान में तीन इमारतों पर ड्रोन अटैक, 9/11 जैसा हमला

Kazan Drone Attack: रूस में कजान शहर में 9/11 जैसा हमला हुआ है. यहां की तीन बड़ी इमारतों में ड्रोन से हमला किया गया. रूसी मीडिया ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार बताया है. ड्रोन हमलों ने मॉस्को से लगभग 800 किलोमीटर पूर्व में स्थित कजान शहर के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. सोशल मीडिया पर वीडियो में एक ड्रोन को एक ऊंची इमारत से टकराते हुए दिखाया गया, जिसके बाद जोरदार विस्फोट होता है. 

कजान हवाई अड्डे को किया गया बंद

इस हमले के बाद कजान हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. एपीए की रिपोर्ट के अनुसार हमले के दौरान, कमलीव एवेन्यू, क्लारा जेटकिन, युकोजिंस्काया, हादी ताकतश, क्रास्नाया पॉजिसिया, और ऑरेनबर्गस्की ट्रैक्ट सड़कों पर इमारतों को निशाना बनाया गया. रिपब्लिक चीफ रुस्तम मिन्निकानोव ने कहा कि कजान में आवासीय इमारत पर हुए हमले में किसी व्यक्ति के मरने या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.

यहां हाल ही में हुआ था ब्रिक्स सम्मेलन 

कजान शहर में अगले दो दिनो के लिए सभी बड़े कार्यक्रम रद्द किए गए. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐसा किया गया है. रूस के इस शहर को सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है. यहां हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन हुआ था. रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस हमले से एक दिन पहले कहा था कि यूक्रेन ने फिक्स्ड-विंग यूएवी का उपयोग करके रूस में आतंकी हमने का कोशिश की थी जिसे विफल कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि रूसी एयरफोर्स ने 19 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया था. रक्षा मंत्रालय के इस बयान के बाद कजान शहर पर अटैल हुआ.बताया जा रहा है कि आठ इमारतों को निशाना बनाया गया था, लेकिन तीन बिल्डिंग में ही ब्लास्ट हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी कजान शहर पर हमले का डर बना हुआ है. कजान रूस का 8वां सबसे आबाद वाला शहर है.(एजेंसी )

Read More

बराक ओबामा ने इस भारतीय फिल्म को बताया अपना फेवरेट, कहा- "आपको भी देखनी चाहिए!"

Posted on :21-Dec-2024
बराक ओबामा ने इस भारतीय फिल्म को बताया अपना फेवरेट, कहा-

नईदिल्ली :  हर साल की तरह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी फेवरेट फिल्मों की लिस्ट शेयर कर दी है. बराक ओबामा फिल्मों और म्यूजिक के शौकीन हैं. हर साल वो दुनियाभर में बनने वाली फिल्मों को देखते हैं. इसके बाद साल के अंत में अपनी फेवरेट फिल्मों की लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को उन्हें देखने की सलाह देते हैं. इस बार की ओबामा की लिस्ट खास है, क्योंकि उन्होंने डायरेक्टर पायल कपाड़िया की फिल्म 'All We Imagine as Light' को अपना पसंदीदा बताया है.

ओबामा की फेवरेट बनी ये फिल्म

शुक्रवार को बराक ओबामा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उनकी फेवरेट फिल्मों की लिस्ट थी. इसमें लिखा है- बराक ओबामा की 2024 की फेवरेट फिल्मों की लिस्ट. ऑल वी इमैजिन एज लाइट, कॉन्क्लेव, द पियानो लेसन, द प्रॉमिस लैंड, द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग, ड्यून पार्ट 2, अनोरा, DiDi, शुगरकेन, अ कंप्लीट अननोन. इस पोस्ट के कैप्शन में बराक ओबामा ने लिखा, 'ये कुछ फिल्में हैं जो मैं चाहूंगा आप इस साल देखें.

कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाई

फिल्म 'All We Imagine as Light' का बराक ओबामा की लिस्ट में होना बड़ी बात है. इससे साबित होता है कि इस बढ़िया पिक्चर ने बराक का दिल भी जीत लिया है. इंटरनेशनल स्टेज पर डायरेक्टर पायल कपाड़िया की इस फिल्म को भरपूर सराहना मिल रही है. इस फिल्म का प्रीमियर मई 2024 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था. इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में 'All We Imagine as Light' सीधा मेन कॉम्पिटीशन में शामिल थी. और इसने कान्स का दूसरा बेस्ट अवॉर्ड Grand Prix अपने नाम किया. ये फिल्म करीब 30 सालों में पहली भारतीय फिल्म थी, जो कान्स के मेन कॉम्पिटीशन में पहुंची. तकरीबन 70 सालों में ये Grand Prix जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी. (एजेंसी)

Read More

जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में आतंकी हमला, सऊदी नागरिक की कार से 2 की मौत, 60 घायल

Posted on :21-Dec-2024
जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में आतंकी हमला, सऊदी नागरिक की कार से 2 की मौत, 60 घायल

Germany Car Accident: जर्मनी के मैगडेबर्ग में शुक्रवार (20 दिसंबर) को बड़ा कार हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हो गए. ये हादसा एक क्रिसमस बाजार में हुआ, जहां एक कार भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गई और लोगों पर चढ़ गई. इस मामले में स्थानीय जर्मन पुलिस ने सऊदी अरब के एक 50 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो कार चला रहा था. गौरतलब है कि पहले की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हमले में 11 लोग मारे गए, लेकिन बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि अब तक केवल दो मौतें हुई हैं.

मैगडेबर्ग जर्मनी के सैक्सोनी-एन्हाल्ट स्टेट की राजधानी है, जहां हादसा हुआ है. शहर के प्रमुख रेनर हसेलॉफ़ ने मामले के बारे रॉयटर्स को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ड्राइवर के पास जर्मनी का ही रहने वाला था, जो बीते 2 दशकों से देश में रह रहा था. उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल जो स्थिति उसको देखते हुए शहर में कोई अन्य खतरा मौजूद नहीं है, क्योंकि हमने इस मामले में एक ही व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है, जो हमारे हिरासत में है.

घटना स्थल पर पुलिस और बचाव कर्मी मौजूद

जर्मन प्रसारक MDR के प्रवक्ता माइकल रीफ के हवाले से कहा गया, "शुरुआती आकलन यह है कि क्रिसमस बाजार पर हमला हुआ था." उन्होंने कहा कि कई लोग हताहत हुए हैं. पुलिस और बचाव कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं. एमडीआर ने कहा कि कई पुलिस अधिकारी और आपातकालीन सेवाएं मौके पर थीं और बाजार प्रबंधक ने लोगों को सिटी सेंटर छोड़ने के लिए कहा था. चश्मदीदों ने प्रसारक को बताया कि कार सीधे टाउन हॉल की दिशा में बाजार में भीड़ में घुस गई.(एजेंसी)

Read More

अर्जेंटीना में प्लेन हुआ क्रैश बना आग का गोला, 2 लोगों की मौत

Posted on :19-Dec-2024
अर्जेंटीना में प्लेन हुआ क्रैश बना आग का गोला, 2 लोगों की मौत

अर्जेंटीना:  विमान दुर्घटनाओं के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को अर्जेंटीना में सामने आया। विमान अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत में सैन फर्नांडो हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह छोटे आकार का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 विमान था और उरुग्वे के पुंटा डेल एस्टे से आ रहा था. जब विमान उतरने की कोशिश कर रहा था, तो वह रनवे से आगे निकल गया और एक इमारत से टकरा गया।

प्लेन बना आग का गोला

रनवे से आगे निकलने के बाद, बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 विमान सैन फर्नांडो हवाई अड्डे के पास एक इमारत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तुरंत उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में विमान आग का गोला बन गया और जलने लगा। 

दो लोगों की मौत

बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 प्लेन में पायलट और को-पायलट ही थे। इस प्लेन क्रैश में दोनों ही ही मौत हो गई। (एजेंसी)

Read More

नाइजीरिया के इबादान में बच्चों के मेले में मची भगदड़, 30 की मौत

Posted on :19-Dec-2024
नाइजीरिया के इबादान में बच्चों के मेले में मची भगदड़, 30 की मौत

नाइजीरिया : नाइजीरिया के ओयो  राज्य की राजधानी इबादान में बुधवार को बच्चों के लिए मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में काफी भीड़ जमा हुई। हर तरह हंसी-खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ देर बाद ही मेले में कुछ ऐसा हुआ जिससे मातम का माहौल छा गया। दरअसल मेले में अचानक से लोगों में भगदड़ मच गई। इस वजह से पूरे मेले में हड़कंप मच गया।

30 की मौत

नाइजीरिया के ओयो राज्य की राजधानी इबादान में बुधवार को आयोजित बच्चों के मेले में भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज़्यादातर बच्चे थे।

दर्जनों घायल

बच्चों के मेले में भगदड़ मचने से दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों में भी कई बच्चे थे, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। (एजेंसी)

Read More

OpenAI व्हिस्टलब्लोअर सुचिर बालाजी की रहस्यमय मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Posted on :14-Dec-2024
OpenAI व्हिस्टलब्लोअर सुचिर बालाजी की रहस्यमय मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस :  एआई (Artificial Intelligence – AI) बेस्ड सबसे बड़ी कंपनी ओपनएआई (OpenAI) के लिए कुछ लोगो ने काफी मुश्किल खड़ी की है, जिनमें सुचिर बालाजी (Suchir Balaji) का नाम भी शामिल है। सुचिर भारतीय मूल का इंजीनियर था, जो अमेरिका (United States Of America) में रह रहा था। सुचिर ने ओपनएआई के लिए भी काम किया है। सुचिर का नाम तब चर्चा में आया था जब उसने ओपनएआई के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाए थे। लेकिन अब सिर्फ 26 साल की उम्र में सुचिर की संदिग्ध मौत हो गई है।

नहीं रहे OpenAI की पोल खोलने वाले सुचिर बालाजी, फ्लैट के अंदर पाए गए मृत - suchir  balaji who exposed openai is no more-mobile

फ्लैट में मिला शव

सुचिर का शव सैन फ्रांसिस्को स्थित उसके फ्लैट में मिला है। इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच चल रही है।

ओपनएआई पर उठाए थे सवाल

सुचिर ने ओपनएआई पर सवाल उठाते हुए दावा दिया था कि कंपनी के काम करने के तरीके खतरनाक थे। सुचिर ने इसके पीछे वजह भी बताई थी। सुचिर ने बताया था कि कंपनी ने एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए बिना अनुमति के कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल किया। सुचिर ने ओपनएआई के काम करने के तरीकों को अनैतिक बताया। (एजेंसी)

https://www.mtsn2empatlawang.sch.id/ https://journal.upp.ac.id/classes/mail/?scatter=asiagenting https://rp8888pro.id/ https://rp8888gpro.id/ https://dsmall.vn/ https://v21.daisanbooks.com/

Read More

बांग्लादेश कोर्ट ने चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका को किया खारिज

Posted on :12-Dec-2024
बांग्लादेश कोर्ट ने चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका को किया खारिज

ढाका : बांग्लादेश की एक अदालत ने बुधवार को राजद्रोह के मामले में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि उनकी याचिका पर सुनवाई पहले तय की गई तारीख 2 जनवरी 2025 को होगी। अदालत के अधिकारियों के मुताबिक, चटगांव मेट्रोपोलिटन सेशन जज सैफुल इस्लाम ने याचिका खारिज की, क्योंकि वकील के पास चिन्मय दास की ओर से याचिका दायर करने का अधिकार पत्र यानी पावर ऑफ अटॉर्नी नहीं था। वकील रवींद्र घोष ने अदालत से याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। लेकिन जब दूसरे वकील ने अदालत को बताया कि रवींद्र घोष के पास चिन्मय दास की ओर से उनका प्रतिनिधित्व करने का अधिकार पत्र नहीं है। तो जज ने उनकी जल्द सुनवाई की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी।(एजंसी)

Read More

फिलीपींस के ज्वालामुखी विस्फोट से हजारों लोगों को रेस्क्यू किया गया, कई उड़ानें रद्द

Posted on :10-Dec-2024
फिलीपींस के ज्वालामुखी विस्फोट से हजारों लोगों को रेस्क्यू किया गया, कई उड़ानें रद्द

मनीला:  फिलीपींस के कानलॉन ज्वालामुखी में सोमवार को भीषण विस्फोट हुआ। इस वजह से लगभग 87,000 लोगों को बाहर निकाला गया। इस विस्फोट से आसमान में हजारों मीटर तक राख का गुबार फैल गया। जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।

ज्वालामुखी में थोड़ी देर के लिए विस्फोट हुआ था, जिसमें विशाल राख का ढेर और गैस और मलबे की अत्यधिक गर्म धाराएं पश्चिमी ढलानों से नीचे गिर रही थीं। अधिक विस्फोट की संभावना मध्य नीग्रोस द्वीप पर माउंट कानलॉन के विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन चेतावनी स्तर को एक स्तर बढ़ा दिया गया था, जिससे संकेत मिलता है कि आगे और अधिक विस्फोटक विस्फोट हो सकते हैं।

फिलीपीन के मुख्य ज्वालामुखी विज्ञानी टेरेसिटो बाकोलकोल और अन्य अधिकारियों ने टेलीफोन पर बताया कि ज्वालामुखी की राख ज्वालामुखी के पश्चिम में समुद्री जल के पार 200 किलोमीटर (124 मील) से अधिक दूर, एंटीक प्रांत सहित एक विस्तृत क्षेत्र में गिरी, जिससे दृश्यता धुंधली हो गई और स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो गया।

सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट रद्द 

वहीं फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, कानलॉन के विस्फोट के कारण सोमवार और मंगलवार को क्षेत्र में कम से कम छह घरेलू उड़ानें और सिंगापुर जाने वाली एक उड़ान रद कर दी गई और दो स्थानीय उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। कानलॉन के पश्चिमी और दक्षिणी ढलानों के पास कस्बों और गांवों में बड़े पैमाने पर निकासी तत्काल की जा रही थी, जो इसकी राख से ढक गए थे, जिसमें नेग्रोस ऑक्सिडेंटल में ला कैस्टेलाना शहर भी शामिल था, जहां लगभग 47,000 लोगों को 6 किलोमीटर की दूरी से निकाला जाना था। शहर के मेयर रूमायला मांगिलिमुतन ने एसोसिएटेड प्रेस को टेलीफोन पर बताया। मंगलवार की सुबह तक ला कैस्टेलाना में रिश्तेदारों के घरों में अस्थायी रूप से ट्रांसफर होने वाले लोगों के अलावा 6,000 से अधिक लोग निकासी केंद्रों में चले गए हैं।

अधिकारियों ने लगाया रात का कर्फ्यू

वहीं राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि अधिकारी बड़ी संख्या में विस्थापित ग्रामीणों को सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं और उनके सामाजिक कल्याण सचिव ने मंगलवार तड़के प्रभावित क्षेत्र के लिए उड़ान भरी। वहीं सरकारी वैज्ञानिक जहरीली ज्वालामुखीय गैसों से प्रदूषण के खतरे के कारण हवा की क्वालिटी की निगरानी कर रहे थे। अधिकारियों ने स्कूलों को भी बंद कर दिया और सबसे संवेदनशील इलाकों में रात का कर्फ्यू लगा दिया।(एजेंसी)

Read More

बांग्लादेश में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, इस्कॉन सेंटर में आगजनी से बढ़ा तनाव

Posted on :07-Dec-2024
बांग्लादेश में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, इस्कॉन सेंटर में आगजनी से बढ़ा तनाव

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू मंदिर पर हमला. शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने इस्कॉन सेंटर पर हमला कर आग लगा दिया. दंगाइयों ने ढाका के नमहट्टा में इस्कॉन मंदिर के पीछे टिन शेड में आग लगा दिया. मंदिर में रखा हुआ सारा समान जलकर खाक हो गए. ये घटना शनिवार के तड़के 2-3 बजे आग लगाई गई थी.

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक पर लगातार अटैक हो रहे हैं. हाल ही में एक इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को अरेस्ट किया गया था. अब खबर आ रही है कि शुक्रवार की देर रात बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नमहट्टा एक और इस्कॉन मंदिर में कुछ उपद्रवियों ने हमला कर जला डाला. हालात बेकाबू हो गई है. उपद्रवी लगातार हिंदू प्रतिष्ठानों को टारगेट कर हमला कर रहे हैं.

हालात ऐसे हो गए हैं कि उपद्रवियों ने न केवल अल्पसंख्यक हिंदुओं के घरों में बल्कि प्रतिष्ठानों में भी आग लगा दे रहे हैं. सरकार और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है. सेना भी उपद्रवियों के साथ खड़ी दिख रही है. बांग्लादेश की सेना ने हाल ही पश्चिम बंगाल से सटे सीमा के पास रिनोवेट हो रहे हिंदू मंदिर में काम पर रोक लगा दी.

शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद से बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिदुओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है. शुक्रवार को दिन में मेहरपुर के इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ करने के बाद मंदिर को आग के हवाले कर दिया. उसके बाद उसी दिन रात में नमहट्टा के इस्कॉन सेंटर को टारगेट किया. मिली खबर के अनुसार, श्री श्री लक्ष्मी नारायण के विग्रह और मंदिर के अंदर की सभी वस्तुएं पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. खबर ये है कि सुबह के 2-3 बजे के बीच बदमाशों ने श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर और श्री श्री महाभाग्य लक्ष्मी नारायण मंदिर में आग लगा दी.(एजेंसी) 

Read More

कैलिफोर्निया में 7 तीव्रता का भूकंप, लाखों की जिंदगी पर संकट

Posted on :06-Dec-2024
कैलिफोर्निया में 7 तीव्रता का भूकंप, लाखों की जिंदगी पर संकट

कैलिफोर्निया : अमेरिका के कैलिफोर्निया में सुबह सुबह बहुत जोरदार भूकंप आया। करीब 7 की तीव्रता से वाले इस भूकंप की वजह से 53 लाख लोगों पर संकट पर आ गया। भूकंप के जोरदार झटकों से अमेरिका सहम गया। अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गुरुवार को 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि ग्रोसरी स्टोर में रखा सामान गिर गया। आनन-फानन में स्कूलों में बच्चों को डेस्क के नीचे बैठाया गया। अमेरिकी पश्चिमी तट पर रह रहे 53 लाख लोगों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी करनी पड़ी।

भूकंप के कुछ देर बाद ही उत्तरी कैलिफोर्निया में लोगों के फोन पर राष्ट्रीय मौसम सेवा की तरफ से सुनामी की चेतावनी जारी की गई। इस चेतावनी में कहा गया था कि आपके तट के पास तेज लहरें और समुद्री बहाव देखने को मिल सकता है। आप खतरे में हैं। तुरंत समुद्र किनारे से हट जाएं। किसी ऊंची जगह पर चले जाएं या फिर अंदरूनी इलाकों में चले जाएं। सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में सांता क्रूज़ में प्रशासन ने मुख्य समुद्र तट को खाली करवा दिया और पुलिस ने जगह-जगह पर टेप लगाकर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप सुबह (गुरुवार स्थानीय समयानुसार) 10:44 बजे फेरंडेल शहर के पश्चिम में आया। फेरंडेल, हम्बोल्ट काउंटी का एक छोटा सा शहर है। ये जगह ओरेगॉन सीमा से 209 किलोमीटर दूर है। भूकंप के झटके दक्षिण सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए। सैन फ्रांसिस्को यहां से 435 किलोमीटर दूर है। यहां लोगों ने कुछ सेकंड तक धरती हिलती हुई महसूस की। इसके बाद भूकंप के कई छोटे-छोटे झटके भी आए। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी करीब एक घंटे तक जारी रही। भूकंप के तुरंत बाद यह चेतावनी जारी की गई थी। यह चेतावनी कैलिफोर्निया के मोंटेरे बे के किनारे से लेकर ओरेगॉन तक करीब 500 मील (805 किलोमीटर) तक के तटीय इलाकों के लिए थी। सुनामी का खतरा करीब 50 लाख से अधिक लोगों के लिए था। गोल्डन गेट मर्केंटाइल फर्नडेल के मालिक के मुताबिक, भूकंप के झटके काफी तेज थे। हमारी इमारत हिल गई। हम तो ठीक हैं लेकिन अभी बहुत सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है जिसे मुझे समेटना है। गोल्डन गेट मर्केंटाइल फर्नडेल का एक मशहूर स्टोर है। यहां खाने-पीने का सामान और सजावट का सामान मिलता है। 

यह इलाका अपने लाल लकड़ी के जंगलों, खूबसूरत पहाड़ों और तीन-काउंटी एमरल्ड ट्रायंगल की मशहूर मारिजुआना की फसल के लिए जाना जाता है। 2022 में भी इसी इलाके में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी वजह से हजारों लोग बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के बिना रहने को मजबूर हो गए थे। भूकंप विज्ञानी लूसी जोन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लूस्काई पर बताया कि कैलिफ़ॉर्निया का उत्तर-पश्चिमी हिस्सा भूकंप के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील है क्योंकि यहीं पर टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं।(एजेंसी)

Read More

तीसरे विश्वयुद्ध की तैयारी? नाटो के बढ़ते प्रभाव पर उठे सवाल

Posted on :05-Dec-2024
तीसरे विश्वयुद्ध की तैयारी? नाटो के बढ़ते प्रभाव पर उठे सवाल

मॉस्को : रूस और यूक्रेन का युद्ध और फैल सकता है। नाटो और उसके सदस्य देश रूस से युद्ध करने की तैयारी कर रहे हैं। यह तीसरे विश्वयुद्ध की दस्तक दे सकता है। रूस उसकी सीमा के करीब के देशों पर हमले की चेतावनी दे रहा है। इस कारण यूरोप के देशों में रक्षा से जुड़े उपाय किए जा रहे हैं। जर्मनी की विदेशी खुफिया सेवा के प्रमुख ने कहा था कि रूस पश्चिमी देशों के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नाटो के कारण यह एक बड़ा हमला नहीं करेगा।

नाटो पूर्ण युद्ध और गठबंधन के सदस्यों को कमजोर करने के लिए उठाए गए कदम के लिए तैयारी में जुटा है। विशेषज्ञों के मुताबिक नाटो एकजुट है या नहीं, इसका टेस्ट करने के लिए रूस के पास कई तकनीकें हैं। इसमें रूस की सीमित भूमि पर कब्जा भी शामिल है। यूरोपीय संघ के रक्षा आयुक्त ने पहले कहा था कि रक्षा मंत्री और नाटो कमांडर इस बात पर सहमत है कि पुतिन छह से आठ सालों में नाटो और यूरोपीय संघ के साथ टकराव के लिए तैयार हो सकते हैं।

नाटो के पूर्वी सदस्य, जैसे पोलैंड और बाल्टिक देश अपनी सुरक्षा को बढ़ा रहे हैं। एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया ने रूस और उसके सहयोगी बेलारूस से संभावित घुसपैठ के खिलाफ सीमा सुरक्षा बढ़ाने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा जर्मनी दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान के अपने बंकरों को फिर से बेहतर बनाने में जुट गया है। वह ऐसे एप तैयार कर रहा है, जिससे लोगों को हमले के दौरान बंकर के बारे में पता लग सकें।

यूरोपीय देश सैन्य ही नहीं नागरिक सुरक्षा प्रयासों में भी तेजी ला रहे हैं। नाटो के सबसे नए सदस्य स्वीडन और फिनलैंड ने नागरिकों की संकट की तैयारियों और युद्ध के समय जिम्मेदारी बताने के लिए पर्चे छापे हैं। नाटो के लिए एयर डिफेंस एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। बाल्टिक देशों और हंगरी ने संभावित हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए नई फैसिलिटी की घोषणा की है। इन तैयारियों में भी फूट देखी जा रही है। पूर्वी यूरोप के देश जो रूस के करीब हैं वह जितनी तेजी से तैयारी कर रहे हैं, पश्चिमी यूरोप के देश उनसे काफी पीछे हैं।(एजेंसी)

Read More

फ्रांस में संसद में अविश्वास प्रस्ताव पारित, 60 साल के इतिहास में पहली बार मिशेल बार्नियर की सरकार गिरी

Posted on :05-Dec-2024
फ्रांस में संसद में अविश्वास प्रस्ताव पारित, 60 साल के इतिहास में पहली बार मिशेल बार्नियर की सरकार गिरी

फ्रांस  : फ्रांस में बुधवार को उस वक्त बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब विपक्षी दलों के सांसदों ने फ्रांस की मिशेल बार्नियर सरकार को गिरा दिया।  इस कदम के बाद यूरोपीय यूनियन की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति फ्रांस में अब राजनीतिक संकट गहरा गया है। अविश्वास मत हारने के बाद फ्रांस की सरकार गिर गई है। फ्रांस में पिछले 60 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी सरकार को इस तरह से हटाया गया है। बता दें कि वामपंथी एनएफपी गठबंधन की ओर से पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 331 सांसदों ने मतदान किया। जबकि सरकार को गिराने के लिए 288 वोटों की ही जरूरत थी। 

French government may survive no-confidence vote, says PM Barnier | Euronews

तीन महीने में सरकार गिर गयी

बता दें कि बार्नियर की सरकार महज तीन महीने ही चल सकी. अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद अब बार्नियर को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपना इस्तीफा देना होगा। 

बार्नियर अल्पमत सरकार चला रहा था

बता दें कि फ्रांस में जुलाई में हुए आम चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था. इसके बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सितंबर में मिशेल बार्नियर के नेतृत्व में अल्पमत की सरकार का ऐलान किया था। जिसके बाद 73 वर्षीय बार्नियर सरकार चला रहे थे। 

सांसद बार्नियर के ख़िलाफ़ क्यों हो गए?

हाल ही में उनकी तरफ से लाए गए सामाजिक सुरक्षा बजट को लेकर फ्रांस में तनाव बढ़ा।  उन्होंने इस बजट में टैक्स को बढ़ाने का निर्णय लिया था। उनके इस फैसले का देश की वामपंथी और दक्षिणपंथी पार्टियों ने विरोध किया और इन कटौतियों को कम करने की मांग की। लेकिन बार्नियर की सरकार ने बजट पर इन कदमों को बिना वोटिंग के ही पास कराने का फैसला किया। इसका भी विपक्षी दलों ने विरोध किया. इसके बाद विपक्षी दलों ने बार्नियर की सरकार के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया। (एजेंसी)

Read More

इज़राइल में मस्जिदों से स्पीकर हटाए जाने की योजना, पुलिस करेगी ज़ब्ती

Posted on :04-Dec-2024
इज़राइल में मस्जिदों से स्पीकर हटाए जाने की योजना, पुलिस करेगी ज़ब्ती

Israel mosque loudspeakers ban: इज़राइल (Israel) में मस्जिदों में स्पीकर से अज़ान देने पर रोक लगा दी गई है। रक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने पुलिस को मस्जिदों ( mosque) में लगे स्पीकर (loudspeakers) जब्त करने और शोर करने पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। टाइम्स ऑफ इज़राइल के अनुसार, पूर्वी यरुशलम और कई दूसरे इलाकों में मस्जिदों से आने वाले तेज़ शोर के बारे में शिकायत की गई है।

सुबह की नींद खराब होती है

स्पीकर बैन की मांग करने वालों का कहना है कि इसकी तेज़ आवाज़ से सुबह की नींद खराब होती है। बेन ग्विर ने पुलिस कमांडरों (police crackdown)से कहा कि वे जल्द एक विधेयक पेश करेंगे जिससे शोर करने वाली मस्जिदों पर जुर्माना बढ़ाया जाएगा। इस फैसले के विरोध में इज़राइल में ही विरोध की आवाज़ उठने लगी है। कुछ शहरों के मेयर ने कहा कि हम बेन ग्विर (Ben Gvir) के इस कदम को मुस्लिमों के खिलाफ उकसाने की कार्रवाई के तौर पर देखते हैं, इससे दंगे हो सकते हैं।

बेन ग्विर पर पुलिस का राजनीतिकरण करने का आरोप

इज़राइल में यहूदियों और अरबों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए काम करने वाली संस्था अब्राहम इनिशिएटिव्स ऑर्गनाइजेशन ने भी इस के खिलाफ कहा कि ये पुलिस का राजनीतीकरण करने की कोशिश है। जबकि देश में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उधर अरब इस्लामिस्ट पार्टी रा’अम के अध्यक्ष मंसूर अब्बास ने सरकार से अपील की कि वो बेन ग्विर को कंट्रोल करें। वो मुस्लिमों को भड़काने और सख्त जवाब देने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

लाउड स्पीकर हटाने के अपने फैसले पर गर्व

स्पीकर हटाने के फैसले पर बेन ग्विर ने कहा कि उन्हें मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने के अपने फैसले पर गर्व है। ये स्पीकर इज़राइली नागरिकों के लिए खतरा बन गए हैं। उन्होंने कहा- ज्यादातर पश्चिमी देश और यहां तक ​​कि कुछ अरब देश भी शोर को कंट्रोल रखते हैं और इस मामले पर कई कानून बनाते हैं। इसे सिर्फ में ही नज़रअंदाज किया जाता है। प्रार्थना करना एक बुनियादी अधिकार है, लेकिन किसी के जान की कीमत पर नहीं। इस फैसले के खिलाफ इज़राइल में विरोध शुरू हो गया है। कुछ शहरों के मेयर का कहना है कि इस कदम को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, जिससे दंगे फैल सकते हैं।अरब इस्लामिस्ट पार्टी रा’अम के अध्यक्ष मंसूर अब्बास ने सरकार से अपील की है कि वह बेन ग्विर को कंट्रोल करें, क्योंकि वह मुस्लिमों को भड़काने और जवाब देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “प्रार्थना करना एक बुनियादी अधिकार है, लेकिन यह किसी की जान की कीमत पर नहीं होना चाहिए।”

दुनिया के अन्य देशों में अलग-अलग नियम

दुनिया के विभिन्न देशों में धार्मिक आयोजनों के दौरान स्पीकर के इस्तेमाल को लेकर अलग-अलग नियम हैं। नीदरलैंड, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और फ्रांस में अज़ान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होता है। कुछ साल पहले, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सभी मस्जिदों को अज़ान या अन्य मौकों पर लाउडस्पीकर धीमा करने के आदेश दिए थे। वहीं, बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में भी 70 हजार मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज़ घटाई गई थी।(एजेंसी)

Read More

बांग्लादेश: हिंदू पुजारी चिन्मय दास की जमानत पर सुनवाई टली, एक महीने तक रहेंगे जेल में

Posted on :03-Dec-2024
बांग्लादेश: हिंदू पुजारी चिन्मय दास की जमानत पर सुनवाई टली, एक महीने तक रहेंगे जेल में

ढाका: बांग्लादेश में राजद्रोह के आरोप में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को अब एक महीने तक जेल में रहना होगा। मंगलवार को चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अदालत में कोई वकील ही उनके पक्ष में पेश नहीं हुआ। इसके बाद सुनवाई अगले महीने तक के लिए टाल दी गई है। इसके पहले इस्कॉन कोलकाता ने दावा किया था कि चिन्मय कृष्ण दास के मामले की पैरवी करने वाले बांग्लादेशी वकील पर रमन रॉय पर इस्लामिक कट्टरपंथियों ने जानलेवा हमला किया था। वह गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती हैं।

आज मंगलवार 3 दिसम्बर को चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर चटगांव की कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों ने उनके लिए पेश होने से इनकार कर दिया। इसके बाद अदालत ने कार्यवाही स्थगित कर दी। जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 2 जनवरी 2025 को अगली तारीख तय की गई है।

चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका 2 जनवरी तक टली, कोर्ट नहीं दे पाया कोई वकील-  Navbharat Live (नवभारत) - Hindi News | next hearing in bangladesh iskcon  priest chinmoy krishna das

आईसीयू में चिन्मय दास के वकील

इसके पहले सोमवार को इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कांशियसनेस (ISKCON) कोलकाता के प्रवक्ता राधारामण दास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि 'कृपया वकील रमन रॉय के लिए प्रार्थना कीजिए। उनकी केवल इतनी गलती थी कि वे चिन्मय कृष्ण प्रभु का कोर्ट में बचाव कर रहे थे। इस्लामिस्टों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और क्रूरतापूर्वक हमला किया, जिसके बाद वे आईसीयू में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

Chinmoy Das Bail Plea: बांग्लादेश में चिन्मय दास के वकील पर जानलेवा हमला,  सुनवाई के दौरान नहीं पेश हुए कोई वकील - chinmoy das bail plea no lawyer  appeared in bangladesh court

हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं चिन्मय दास

बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली प्रमुख आवाज रहे हैं। इसके पहले पिछले सप्ताह सोमवार 25 दिसम्बर को चिन्मय दास को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया था। वे एक रैली में भाग लेने के लिए चटगांव जा रहे थे। उनके खिलाफ राजद्रोह का आरोप लगाया है।( एजेंसी)

Read More

Previous1234567Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

खेल

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

व्यापार

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत 1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत 1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution