× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...21222324252627...7576Next

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष पर ग्राम बेमचा में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प आयोजित, 200 से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित

Posted on :30-Aug-2025
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष पर ग्राम बेमचा में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प आयोजित, 200 से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग शहरी परियोजना महासमुंद द्वारा ग्राम पंचायत बेमचा में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाओं से सीधे जोड़ना और कुपोषण उन्मूलन के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर के दौरान कुल 60 किशोरी बालिकाओं का सिकलिंग एवं हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। वहीं 29 गंभीर कुपोषित बच्चों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं सहित 204 हितग्राही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर जनपद सदस्य संगीता राहुल चंद्राकर सारेंच देवेंद्र चंद्राकर ,परियोजना अधिकारी श्री शैल नाविक मौजूद थे।जनपद सदस्य श्रीमती संगीता राहुल चंद्राकर इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का रजत जयंती वर्ष हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर हम यह प्रयास कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवाएँ हर जरूरतमंद तक पहुँचे। बेमचा में आयोजित महतारी मेगा हेल्थ कैम्प इसी संकल्प का हिस्सा है। हमारी प्राथमिकता है कि किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध हो। कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती शीला प्रधान एवं श्रीमती कुंती यादव, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं एएनएम मौजूद रहे। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया।
 
शिविर का लाभ लेने पहुंचे हितग्राहियों ने कैंप की सराहना की। यहां आए किशोरियों और माताओं ने बताया कि ऐसे शिविरों से उन्हें न केवल स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलती है बल्कि सही समय पर परामर्श और उपचार भी प्राप्त होता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की पहल से गाँव की महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य स्तर बेहतर होगा।ग्राम पंचायत बेमचा में आयोजित यह शिविर राज्य शासन की उस भावना को भी प्रकट करता है जिसके अंतर्गत स्वस्थ छत्तीसगढ़ – समृद्ध छत्तीसगढ़ का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।

Read More

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष पर देवरी विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Posted on :30-Aug-2025
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष पर देवरी विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज राष्ट्रीय खेल दिवस और छत्तीसगढ़ राज्य बनने के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत पुस्तक वाचन दिवस का आयोजन प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में किया गया इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमेश पटेल, सरपंच प्रतिनिधि शांता साहु शाला विकास समिति के सदस्य राकेश चंद्राकर, यादराम साहु उपस्थित रहे प्राचार्य ने समस्त छात्र छात्राओं को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से खेल शामिल करने को कहा और बताया कि रोजाना खेल खेलने से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि खेल से छात्र छात्राएं अनुशासित रहते है और एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना जागृत होती है , सरपंच प्रतिनिधि शांता साहु ने बताया कि ओलंपिक खेल में भारत को तीन बार स्वर्ण पदक दिलाने में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा, उपस्थित समस्त अतिथि गण और छात्र छात्राओं, समस्त स्टॉफ के द्वारा पुस्तक वाचन किया गया कार्यक्रम का संचालन खेल प्रभारी व्याख्याता रविप्रकाश पात्रे ने किया।   

कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में व्याख्याता परस राम सिन्हा का योगदान रहा इस अवसर पर व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी , आनन्द राम व्यौहार, सहायक शिक्षक देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर भारतीय कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव, सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का किया गया विभिन्न स्थानों पर आयोजन

Posted on :30-Aug-2025
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का किया गया विभिन्न स्थानों पर आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेमचा, भोरिंग, खट्टी, अमरकोट , कोमाखान में हुआ खेलों का आयोजन।

महासमुंद : खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2025 को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में हॉकी, कबड्डी , बॉल बैडमिंटन, पारंपरिक खेल, रस्साकसी, वॉलीबॉल का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित किया गया, जिसमें दिनांक 29 को शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय बेमचा महासमुंद में विभिन्न खेलों एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया । 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी, कबड्डी, बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं दौड़, लंगड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि देवेंद्र चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत बेमचा, विधायक प्रतिनिधि रविकांत चंद्राकर, भगत राम साहू, वरिष्ठ नागरिक डॉक्टर रामशरण कवि ग्राम पंचायत बेमचा, वसुंधरा साहू माय भारत जिला युवा अधिकारी महासमुंद, शाला विकास समिति अध्यक्ष लिखनू राम निर्मलकर, अशोक चक्रधारी, प्राचार्य एस एल पाटकर, ताकेश्वर साहू, थानवार यादव, मंच संचालक तुलेंद्र सागर, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, विभिन्न खेलों एथलेटिक्स, कुर्सी दौड़, फुगड़ी के विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया गया। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थाओं द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा एवं फिट इंडिया शपथ दिलाई गई।  

ग्रामीण क्षेत्रों में फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने मोर खेल मोर गौरव की थीम को लेकर आयोजन किया गया। 31 अगस्त को संडे ऑन साईकिल का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय बेमचा से तुमगांव में किया जाएगा। शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय खट्टी में खेल दिवस मनाया गया जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। वॉलीबॉल का आयोजन टीम ए विरुद्ध टीम बी के बीच खेला गया, जिसमें टीम ए 25-23, 25-22 से विजेता रहीं। आयोजन को संपन्न कराने में तोरण यादव, सुरेश दास मानिकपुरी एवं डीगेश दास मानिकपुरी, प्राचार्य शशि कुमार साहू, चित्रा खटकर, इंद्राणी चंद्राकर, महिमा सालोमन, ज्योति दुबे, सुबोध कुमार सोनी, हितेंद्र साहू, लीना चंद्राकर, आरती सोनी, अंजना निर्मलकर, चिंता साहू, गणेश राम कोसरे का सहयोग रहा। खिलाड़ियों को आशीर्वचन एवं आगे खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल  कोमाखान के खिलाड़ियों ने कबड्डी, रस्साकसी, संखली,पिट्ठल प्रतियोगिता में भाग लिया। शासकीय उ मा विद्यालय अमरकोट सरायपाली में गतिविधियां शतरंज, कैरम, रस्साकसी, संखली आयोजित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय भोरिंग में विभिन्न खेलों एथलेटिक्स, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, रग्बी, बॉलीबॉल खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य लोकनाथ दीवान एवं शिक्षक स्टॉफ ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

Read More

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भोरिंग, बागबाहरा के खिलाड़ी कोंडागांव रवाना

Posted on :30-Aug-2025
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भोरिंग, बागबाहरा के खिलाड़ी कोंडागांव रवाना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन कोंडागांव में 28 से 31 अगस्त तक आयोजित किया गया जिसमें रायपुर संभाग के खिलाड़ी अंडर 14,17,19 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका वर्ग में तीरंदाजी एवं मलखंभ खेल में शामिल होंगे एवं 19 वर्ष बालक फुटबॉल में शामिल होंगे। दल के साथ प्रशिक्षक व मैनेजर व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, ऋषि कपूर साहू, कमला मांझी शामिल हैं। 

जिले से शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय भोरिंग, बागबाहरा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफलता हासिल किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल जिले के सभी खिलाड़ियों को विद्यालय महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड महासमुंद येतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, प्राचार्य लोकनाथ दीवान, डॉ. विकास अग्रवाल, एवन कुमार साहू, हिरेंद्र देवांगन, अरविंद छाबड़ा, डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उत्कल समाज के लोगों को दी नुआखाई की शुभकामनाएं

Posted on :29-Aug-2025
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उत्कल समाज के लोगों को दी नुआखाई की शुभकामनाएं

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  गुरुवार को नुआखाई के उपलक्ष्य में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहर के उत्कल समाज के सदस्यों के घर जाकर पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समाज के लोगों ने विधायक का स्वागत, अभिनंदन किया एवं उन्हें भी पर्व की बधाई दी। उन्होंने नुआखाई का प्रसाद भी ग्रहण किया। वहीं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका के निवास भी पहुंचे और उन्हें भी परिवार सहित पर्व की बधाई दी। 

इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि नुआखाई पर्व ओड़िशा के साथ साथ हमारे राज्य में भी कई क्षेत्रों में मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति एवं अपने इष्टदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक होता है। नए फसल को देवताओं को अर्पित किया जाता है। इसके अलावा, यह पर्व सामाजिक सद्भाव, पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने और अपनी जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक है। यह न केवल उत्कल समाज अपितु सभी का पर्व है। हमारा देश त्यौहारों का देश है, हर राज्य में अलग अलग परपंराओं से संबंधित त्यौहार मनाए जाते हैं। लेकिन, त्यौहार का उद्देश्य आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना भी है। इसलिए हमें सभी के पर्व में शामिल होकर उनकी खुशियों में सहभागी बनना चाहिए।

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ नेता संदीप घोष, विधायक प्रतिनिधि संतोष राजू साहू, गोविंद ठाकुर, शरद राव,  किनारी नायक, राजेश्वर राय, परखित हरपाल, गौर हरी तांडी, बलराम तांडी, विनोद बाघ, जितेन नायक, राजू सिका, सुदर्शन सिका, गोकुल तांडी, युवराज महानंद, जयदेव दीप, कपिल देव, माधवी सिका, निशा नायक, बूंदा महानंद, बेलमती नायक, शांताबाई सहित अन्य उपस्थित थें।

Read More

उपाध्यक्ष देवीचंद राठी समेत नेताओं व अधिकारियों ने विघ्नहर्ता गणेश की आराधना की

Posted on :29-Aug-2025
उपाध्यक्ष देवीचंद राठी समेत नेताओं व अधिकारियों ने विघ्नहर्ता गणेश की आराधना की

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : श्री गणेश चतुर्थी पर्व के पावन अवसर पर नगरपालिका कार्यालय उपाध्यक्ष कक्ष में विघनहर्ता श्री गणेश भगवान की मुर्ति पर पूजा अर्चना एवं महा आरती न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी प्रतिपक्ष नेता नानू भाई भाजपा नेता हनीष बग्गा गौरव राठी  नगर पालिका के अधिकारी विभाग प्रमुख एवं कर्मचारियों के साथ किया गया तथा भगवान गणेश से नगर के लिए सुख समृद्धी की कामना की गई

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का होगा आयोजन

Posted on :29-Aug-2025
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का होगा आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 3 दिन होंगे आयोजन।

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी द्वारा किया जाएगा।

महासमुंद :  खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा दिनांक 29 से 31 अगस्त 2025 तक हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती अवसर पर स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में 28 से 29 अगस्त तक हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला हॉकी संघ महासमुंद के द्वारा मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया जाएगा। दिनांक 29 से 31 तक शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय बेमचा महासमुंद में विभिन्न खेलों एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी, कबड्डी, बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं दौड़, लंगड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। 30 अगस्त को इंडोर खेलों, फिटनेश टॉक, खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद व गतिविधियों का आयोजन एवं 31 अगस्त को संडे ऑन सायकल कार्यक्रम अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक और खिलाड़ी शामिल होंगे।

 एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव पिरामल फाउंडेशन टीम द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिले में युवाओं, महाविद्यालयों, संस्थानों, पंचायत स्तर के युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों को जोड़कर संडे ऑन सायकल जैसे आयोजनों में बड़े पैमाने पर सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। फाउंडेशन द्वारा फिट इंडिया अभियान में ऑनलाइन पंजीयन, वेबसाइट के माध्यम से फोटो- वीडियो पोस्ट करना और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने से सम्बंधित सहयोग प्रदान किया जायेगा, साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी युवाओं को खेल एवं स्वास्थ्य हेतु प्रेरित किया जायेगा, जिससे जिले से अधिक संख्या में युवाओं एवं बालिकाओं को सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघों/संस्थाओं द्वारा आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा एवं फिट इंडिया शपथ लिया जाएगा। इस के माध्यम से खेल भावना का संदेश दिया जाएगा।

 हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। साथ ही वर्ष 2019 में माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा 29 अगस्त को हि फिट इंड़िया मूमेंट का शुभारंभ किया गया था, जिसके तारतम्य में द्वारा 29 से 31 अगस्त, 2025 तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के आयोजन किया जा रहा है। 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद लोकसभा महासमुंद रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ फिट इंडिया शपथ दिलाई जाएगी तथा सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें 29 अगस्त से खेलों का पंजीयन शुरू होगा, जिसकी जानकारी आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा।

Read More

उर्वरक निरीक्षक बागबाहरा द्वारा दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

Posted on :29-Aug-2025
उर्वरक निरीक्षक बागबाहरा द्वारा दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद  :  कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन एवं उप संचालक कृषि महासमुंद श्री एफ.आर. कश्यप के निर्देशानुसार किसानों को सही समय पर खाद उपलब्ध कराने हेतु लागतार कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है एवं अनुचित स्टॉक रखने पर निजी दुकानों में कार्रवाई भी की जा रही है ।इसी कड़ी में आज उर्वरक निरीक्षक बागबाहरा श्री जी.पी. शरणागत द्वारा बागबाहरा क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो केंद्रों में  अनियमितताएं पाई गईं।

औचक निरीक्षण में श्री हरि कृषि केन्द्र, बागबाहरा के पी.ओ.एस. स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। वहीं श्री जय दुर्गा कृषि केन्द्र, बागबाहरा द्वारा स्कंध पंजी का संधारण नहीं किया गया था तथा मासिक प्रगति प्रतिवेदन भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इन अनियमितताओं पर दोनों विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में उचित जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

उर्वरक निरीक्षक श्री जी.पी. शरणागत ने बताया कि किसानों को उचित मूल्य एवं निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने जिले के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे उर्वरक विक्रेताओं से खरीद के समय अनिवार्य रूप से बिल प्राप्त करें। यदि कहीं भी उर्वरक की कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाई जाती है तो उसकी शिकायत तत्काल संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा कृषि विभाग को करें

Read More

विश्व बंधुत्व दिवस पर दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Posted on :25-Aug-2025
विश्व बंधुत्व दिवस पर दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : विश्व बंधुत्व दिवस एवं आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भूतपूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 18वी पुन्य स्मृति दिवस पर स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, प्रातः 9बजे से शाम 5 बजे तक चले इस स्वेच्छिक रक्तदान अभियान में ब्रह्माकुमारी भाई बहनों और नगर वासियों से रक्तदान कर अनेकानेक दुआओं से अपनी झोली भरी , माननीय विधायक राजू सिन्हा जी , नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहु जी बीके प्रीती दीदी,डा सचदेवा पारशद राहुल आवडे, बलराम लालवानी, दैवी चन्द राठी, महेन्द्र सिक्का, संदीप घोष, भाजपा नेता शरद मराठा पतंजलि योग प्रशिक्षक तिलक साव विशेष अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर रक्तदान अभियान का शुभारंभ किया, बीके प्रीती दीदी ने बताया कि यह रक्तदान अभियान पूरे भारत और नेपाल में 22 से 25 अगस्त तक चलाया जा रहा है , रक्तदान करने के पश्चात सभी को फल जूस ईश्वरीय सौगात और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 

Read More

नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दी बधाई

Posted on :25-Aug-2025
नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दी बधाई

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  अलग-अलग विभागों में बनाए गए विधायक प्रतिनिधियों को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बता दें कि जिला अस्पताल महासमुंद में अग्रज शर्मा को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है। वहीं मंगेश टांकसाले को खनिज विभाग का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है। इसी प्रकार हरजिंदर सिंह सलूजा (शम्मी)  को उप तहसील राजस्व झलप, संतोष राजू साहू को आबकारी विभाग एवं विनोद रात्रे को परिवहन विभाग का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है। 

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को नए दायित्व मिलने पर बधाई। आप सभी महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विकास में अपनी सहभागिता निभाएंगे। आमजन की समस्याओं को दूर कर निराकरण करने का कार्य भी करेंगे। वहीं रविवार को विधायक प्रतिनिधियों ने कार्यालय पहुंचकर विधायक से मुलाकात भी की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेतागण ललिता अग्रवाल, मुन्ना साहू उपस्थित थें।

Read More

महासमुन्द वार्ड 26 क्लबपारा आंगनबाड़ी केन्द्र में गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न

Posted on :22-Aug-2025
महासमुन्द वार्ड 26 क्लबपारा आंगनबाड़ी केन्द्र में गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : वार्ड नं. 26 क्लबपारा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, वार्ड पार्षद पियूष साहू, भाजपा नेता शरद मराठा, गौरव राठी उपस्थित हुये। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम भी किया गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने इस अवसर पर कहा कि छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े प्रदेश की महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनायें चला रही है जिसके तहत गोद भराई कार्यक्रम भी है।

बेटी बचाओ अभियान के तहत भी स्कूली छात्राओं के लिए साईकिल, छात्रवृत्ति योजना, पैदा हुये बच्ची के लिए सुकन्या योजना चला रही है। पार्षद पियूष साहू ने कहा कि महिलाये सशक्त हो समृद्ध हो स्वावलम्बी हो इस दिशा में छ.ग. सरकार प्रयासरत है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे, ए.एन.एम.उर्वशी दीवान, ममता सिन्हा,  सहायिका एवं वार्ड वासी तथा छोटे बच्चे उपस्थित थे

Read More

भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मारकण्डेय और गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव का महासमुन्द में जोरदार स्वागत

Posted on :22-Aug-2025
भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मारकण्डेय और गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव का महासमुन्द में जोरदार स्वागत

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द  :  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री नवीन मारकण्डेय एवं छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के नगर आगमन पर नगर पालिका कार्यालय के सामने नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, नेता प्रतिपक्ष नानू भाई, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद पवन पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, पार्षदगण मनीष शर्मा, पियूष साहू, सीता डोन्डेकर, पप्पू ठाकुर, सोनाधर सोनवानी, राजू चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, भाजपा कार्यकर्तागण राहूल चन्द्राकर, शरद मराठा, रेखा देवार, पंकज कसना, समसु खान, पुष्पा चन्द्राकर ने जोशिला स्वागत किया तथा भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाये। उल्लेखनीय है कि छ.ग. गृह निर्माण मण्डल केम्पस में एक पेड़ माॅं के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में आगमन हुआ था।

Read More

जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता भोरिंग में संपन्न

Posted on :22-Aug-2025
जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता भोरिंग में संपन्न

संवाददाता: प्रभात मोहंती

जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में भोरिंग विकासखण्ड़ महासमुंद बना सभी वर्गो में विजेता।

महासमुंद : जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शास. उ. मा. विद्यालय भोरिंग में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद एवं बागबाहरा के 14,17,19 वर्ष के बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। 14 वर्ष बालक वर्ग में महासमुंद ने 30 एवं बागबाहरा ने 0 अंक बनाए जिसमें तुमगांव पब्लिक स्कूल के यथार्थ रात्रे ने 3 गोल मारकर टीम को जीत दिलाई। 17 वर्ष बालक वर्ग में महासमुंद ने 55 एवं बागबाहरा 0 अंक बनाए जिसमें अजय प्रकाश साहू और विनय यादव ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 6 गोल मार कर अपने टीम को जीत दिलाई। 19 वर्ष बालक वर्ग में महासमुंद ने 60 एवं बागबाहरा ने 0 अंक बनाएं जिसमें समीर यादव और भावेश ने 3-3 गोल मार कर अपने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 14 वर्ष बालिका वर्ग में महासमुंद ने 5 अंको से मैच जीता। 17 वर्ष बालिका वर्ग में महासमुंद ने बागबाहरा को 25-0 अंको से हराया जिसमें जिया व प्रियंका ने 3-2 गोल मार कर अपने टीम को विजयी दिलायी। 19 वर्ष बालिका वर्ग में महासमुंद ने बागबाहरा को 20-0 से हराया, जिसमें गीतांजलि साहू और प्रांजलि भारती ने 2-2 गोल मार कर अपने टीम को विजय दिलायी। उक्त जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता को सम्पन्न करने में व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, इंद्राणी भास्कर, अंजु प्रजापति, पीयूष परोहा, डोलेश होता, जगदीश धीवर, लिशांशु साहू, सेवन साहू, ममता धीवर का सहयोग रहा।

Read More

संभाग स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की टीम 17 एवं 19 वर्ष बालिका व 14 एवं 17 वर्ष बालक वर्ग में बना विजेता

Posted on :22-Aug-2025
संभाग स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की टीम 17 एवं 19 वर्ष बालिका व 14 एवं 17 वर्ष बालक वर्ग में बना विजेता

संवाददाता: प्रभात मोहंती

19 वर्ष बालक वर्ग में महासमुंद जिले की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

महासमुंद :  संभाग स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त को कसडोल जिला बलौदाबाजार में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार, रायपुर जिले से 14,17,19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग ने भाग लिया, जिसमें महासमुंद ने 19 वर्ष बालिका वर्ग ने बलौदाबाजार को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, 17 वर्ष बालिका वर्ग में महासमुंद ने बलौदाबाजार को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, 17 वर्ष बालक वर्ग में महासमुंद ने बलौदाबाजार को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, 19 वर्ष बालक वर्ग में महासमुंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 14 वर्ष बालक में महासमुंद ने प्रथम स्थान एवं बलौदा बाजार ने  द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महासमुंद से प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, व्यायाम शिक्षक शास. उ. मा. वि. भोरिंग, डोलेश होता, पीयूष परोहा, अंजु प्रजापति, इंद्राणी भास्कर शामिल रहें। 14 वर्ष बालक एवं बालिका टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2 से 5 सितंबर 2025 को बलौदाबाजार में आयोजित किया गया है, जिसमें रायपुर संभाग की टीम से अच्छे प्रर्दशन करने रवाना होंगी। विजेता खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, प्राचार्य भोरिंग लोकनाथ दीवान, प्राचार्य पब्लिक स्कूल तुमगांव मानिकपुरी, प्राचार्य आत्मानंद विद्यालय तुमगांव, प्राचार्य बेलसोंडा, प्राचार्य तुसदा बागबाहरा, डॉ. सुनील कुमार भोई, डोलेश होता, लिशांशु, जगदीश धीवर ने सभी वर्गों में उपलब्धि मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Read More

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्यवाही

Posted on :22-Aug-2025
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपियों के कब्जे से 8.1 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,20,000 रूपये एवं 01 नग मोटर सायकल कीमती 50,000 रूपये एवं 01 नग मोबाईल कीमती 5,000 रूपये कुल 1,75,000 रूपये (एक लाख पचहत्तर हजार रूपये) जप्त किया गया।
Anti Narcoties Task Force की टीम एवं थाना बागबाहरा पुलिस कि संयुक्त कार्यवाही।

महासमुंद :  Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा end to end एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

दिनांक 19/08/2025 को जरिये मुखबीर की सुचना पर गुरूदेव धर्मकांटा के सामने एनएच 353 मेन रोड बागबाहरा  में आरोपीगण 01- संजय अहाके पिता सुखदेव अहाके उम्र 34 वर्ष साकिन ग्राम रानीखेड़ा थाना चिचोली जिला बैतूल म.प्र. एवं 02- परसराम पंद्राम पिता स्व फगना पंद्राम उम्र 56 वर्ष साकिन ग्राम रानीखेड़ा थाना चिचोली जिला बैतूल म.प्र. के संयु‍क्त के कब्जे से  01.एक मोटर सायकल किमती 50,000/- रूपये। , 02-एक  बोरी में भरी अवैध मादक पदार्थ गांजा बोरी सहित वजन 08 किलो 100 ग्राम  किमती 1,20,000/-रू0 (एक लाख बीस हजार रूपये) ,03-एक नग  मोबाईल पुराना इस्तेमाली किमती 5000/- रूपये कुल जुमला मशरूका कीमती 1,75,000/-रू0 को गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर संपूर्ण कार्यवाही कर आरोपीगण के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने पर मौके पर अपराध धारा 20(B) NDPS act ,3(5) BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही Anti Narcoties Task Force की टीम एवं महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
 
Read More

विश्व बंधुत्व दिवस पर उपकार भवन नयापारा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Posted on :21-Aug-2025
विश्व बंधुत्व दिवस पर उपकार भवन नयापारा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद  : विश्व बंधुत्व दिवस एवं भूतपूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 18वी पुन्य स्मृति दिवस पर स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है,नगर वासी प्रातः 9बजे में शाम 5 बजे तक रक्तदान कर अनेकानेक दुआओं से अपनी झोली भर सकेंगे। सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी ने एक विज्ञप्ति में बताया 23 अगस्त शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

Read More

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता अहमदाबाद के लिए दीपांशु पटले का चयन

Posted on :21-Aug-2025
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता अहमदाबाद के लिए दीपांशु पटले का चयन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 से 19 सितंबर 2025  तक अहमदाबाद गुजरात में आयोजित किया गया है, इस प्रतियोगिता में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के छात्र दीपांशु पटले पिता संदीप पटले का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से पांच छात्रों का चयन किया गया है, जिसमें सत्यम वर्मा राजनांदगांव, दीपांशु पटले महासमुंद, मयंक श्रीवास्तव कोंडागांव, वरुण सोनी सरगुजा, प्रत्यूष ताम्रकार दुर्ग शामिल हैं। 

विदित हो कि विगत 3 वर्षों से दीपांशु पटले शतरंज की जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं। दीपांशु के नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राज्य व जिला शतरंज संघ हेमंत खूंटे, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य संजय कंसल, शिक्षक दशरथ राज यादव, खेल शिक्षक सोहनलाल, डॉ. एन के मंडपे, कमलकांत लोधी, पूनम पटले, संदीप पटले, सपना अंकुर मेश्राम, संगीता निलेश सोनपिपरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं।

Read More

महासमुंद जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन, आदि कर्मयोगी अभियान पर पारित हुआ प्रस्ताव

Posted on :21-Aug-2025
महासमुंद जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन, आदि कर्मयोगी अभियान पर पारित हुआ प्रस्ताव

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने बताया कि ग्राम सभाओं में आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर आदि सेवा केंद्रों की स्थापना, अनुसूचित जनजातीय समुदायों के लिए शैक्षणिक, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों के संचालन तथा आजीविका संवर्धन हेतु ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

 उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य

 विशेष रूप से अनुसूचित जनजातीय परिवारों के लिए प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत –ग्रामीण क्षेत्रों में आदि सेवा केंद्रों की स्थापना कर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाना,युवाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना,आजीविका संवर्धन हेतु समूह आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना

 एवं ग्राम स्तर पर सामाजिक भागीदारी और जागरूकता सुनिश्चित करना है। जिले में ऐसे 308 ग्राम है जहां आया अभियान चलाया जाएगा श्री नंदनवार ने बताया कि इस अभियान से अनुसूचित जनजातीय वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने इस अभियान का स्वागत करते हुए इसमें सक्रिय सहभागिता देने तैयार हुए।

Read More

महासमुंद की मृणाल और ओजल की बड़ी उपलब्धि, चेंच भाजी से फोरेंसिक पाउडर बनाने पर मिला कॉपीराइट

Posted on :20-Aug-2025
महासमुंद की मृणाल और ओजल की बड़ी उपलब्धि, चेंच भाजी से फोरेंसिक पाउडर बनाने पर मिला कॉपीराइट

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद जिला मुख्यालय निवास से विवेकानंद ग्लोबल युनिवर्सिटी जयपुर में फोरेंसिक विषय की पढाई कर रहीं मृणाल विदानी और ओजल चंद्राकर को चेंच भाजी से फोरेंसिक पाउडर निर्माण के लिए भारत सरकार से कापीराइट मिली है. कालेज के प्रोफेसर उमैमा अहमद ने वाट्सअप पर यह सूचना देते हुए दोनों के परिवार को शुभकामनायें दी हैं. मृणाल विदानी इस वक्त डीएनए और अन्य कठिन विषयों के साथ मास्टर्स अंतिम वर्ष की पढाई कर रही हैं. वहीं ओजल चंद्राकर इस वर्ष बैचलर तृतीय वर्ष की छात्रा हैं. मृणाल विदानी को दो साल पहले कोसे के धागे से फोरेंसिक ब्रश बनाने के लिए भारत सरकार से पहला कापीराइट मिला था.

मृणाल और ओजल दोनों की उपलब्धि पर स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डा विमल चोपडा, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर तथा प्रेस क्लब रायपुर व महासमुंद परिवार ने शुभकामनायें दी हैं.

Read More

ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने महासमुंद विधानसभा में 2 और महतारी सदन को मिली स्वीकृति

Posted on :20-Aug-2025
ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने महासमुंद विधानसभा में 2 और महतारी सदन को मिली स्वीकृति

संवाददाता: प्रभात मोहंती

ग्राम बिरकोनी और भोरिंग बनाए जाएंगे महतारी सदन : योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद : प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी सदन का निर्माण का कार्य चल रहा है। इस तारतम्य में महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 02 नए महतारी सदन को स्वीकृति मिली है। इससे पहले महासमुंद विधानसभा के ग्राम झलप, पटेवा और खट्टी में महतारी सदन को स्वीकृति मिली थी, जिसका निर्माण कार्य जारी है। वहीं 02 नए महतारी सदन की स्वीकृति मिलने पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जाना है। इस योजना के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों के गांवों को जोड़ा जाएगा। पहले चरण में महासमुंद विधानसभा के तीन गांव झलप, पटेवा और खट्टी में महतारी सदन को स्वीकृति मिली थी। तीनों स्थानों पर महतारी सदन बनाने का कार्य प्रगति पर है। अब 02 नए महतारी सदन ग्राम बिरकोनी और भोरिंग में बनाए जाएंगे। इससे ग्रामीण महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि नए भारत के विकास में महिलाओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बना रही है। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हॉल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाए जाएंगे। इस प्रकार महिलाओं के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा जिसकी सहायता से वें अपना स्वयं का रोजगार कर सकती हैं।

Read More

Previous12...21222324252627...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution