× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...32333435363738...7576Next

अन्नदाताओं के हित में कार्य कर रही मोदी सरकार, एमएसपी बढ़ने से किसानों को मिलेगा लाभ : योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :31-May-2025
अन्नदाताओं के हित में कार्य कर रही मोदी सरकार, एमएसपी बढ़ने से किसानों को मिलेगा लाभ : योगेश्वर राजू सिन्हा

प्रभात महंती 

महासमुंद : केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 के खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। खरीफ फसलों के लिए 2.07 लाख करोड़ रुपए की एमएसपी को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। इस संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि होने से अन्नदाताओं को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार किसानों के लिए नई-नई योजनाओं को लागू कर उनकी आय में वृद्धि करने का कार्य कर रही है। साथ ही राज्य में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने भी किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। इस प्रकार डबल इंजन की सरकार से किसान भाइयों को डबल लाभ मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा है कि राज्य के अन्नदाताओं के लिए कृषक उन्नति योजना लागू कर सरकार ने उनका सम्मान बढ़ाया है। धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल करने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादा हमने किया था, वो निभा रहे हैं। किसानों को उनकी मेहनत की सही कीमत देने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पित है। केंद्र एवं राज्य की किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं से किसान लाभान्वित होकर खुशहाल हो रहे हैं। हमारी डबल इंजन सरकार का लक्ष्य हर वर्ग को लाभ पहुंचाना है। किसान, महिलाओं, युवाओं के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है।

धान की एमएसपी 69 रुपए बढ़ाई गई

धान की नई एमएसपी 2369 रुपए तय की गई है, जो पिछली एमएसपी से 69 रुपए ज्यादा है। कपास की नई एमएसपी 7710 रुपए तय की गई है। इसकी एक दूसरी किस्म की नई एमएसपी 8110 रुपए कर दी गई है, जो पहले से 589 रुपए ज्यादा है। एमएसपी तय करने में इस बात का ध्यान रखा गया है कि एमएसपी फसल की लागत से कम से कम 50% ज्यादा हो।

किसानों के लिए चल रही अनेक योजनाएं

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि केंद्र और राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। केंद्र द्वारा किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है, जिससे छोटे वर्ग के किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। नई किस्मों के पैदावार के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। डिजिटल कृषि को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान यात्रा से नई फसलों को प्रोत्साहन 

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि जिले में 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान यात्रा आयोजित किया जा रहा है। मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक जैविक खेती, उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र संतुलित उर्वरक, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन, पशु पालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Read More

क्षेत्र का अधिक से अधिक दौरा कर आमजनों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास आगे भी जारी रहे : मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय

Posted on :10-May-2025
क्षेत्र का अधिक से अधिक दौरा कर आमजनों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास आगे भी जारी रहे : मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पाँचवे दिन महासमुंद , गरियाबंद और बलौदा बाज़ार - भाटापारा जिले के कार्यों की समीक्षा बैठक ली

सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर कार्यवाही का फीडबैक मिल रहा सुशासन तिहार में :मुख्यमंत्री

गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेकर उनका निराकरण करने पर मुख्यमंत्री ने दिया ज़ोर 

मार्च 2026 तक तीन साल से ज़्यादा लम्बित राजस्व मामलों को सभी ज़िले अनिवार्यता निपटा लें  

महासमुंद : सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जिलों के गांवों का आकस्मिक निरीक्षण और समाधान शिविरों का दौर जारी है जहाँ आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत होकर वे समीक्षा बैठक भी ले रहे हैं । आज इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय ने महासमुंद जिला मुख्यालय में महासमुंद,गरियाबंद और बलौदा बाज़ार के कलेक्टर-एसपी, डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों और उन के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की इन जिलों में क्रियान्वयन की समीक्षा की। आमजनों को मिलने वाली बुनियादी सुविधायें जैसे सड़क , बिजली , पानी , की व्यवस्था और स्थिति की समीक्षा बैठक में हुई । मुख्यमंत्री श्री साय ने ज़ोर दिया कि ज़िलों में आमजनों के हित को सर्वोपरि रख कलेक्टर-एसपी नियमित भ्रमण कर उनकी समस्याओं,माँग, शिकायतों को दूर करें । 

जिला पंचायत सभाकक्ष में आहूत संयुक्त समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार की बधाई देते हुए अधिकारियों से कहा कि जिस समर्पण और परिश्रम के साथ आप सभी ने इस महाअभियान को सफल बनाने में योगदान दिया है प्रशंसनीय है । सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान के साथ जन संवाद को मजबूत करना है। हमारे संवेदनशील प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा जनता के दुख दर्द को कम करने उन तक पहुंचने कहते हैं । अतः अपनी पूरी ऊर्जा, प्रतिबद्धता और विनम्रता के साथ लोगों से मिलें और अपने दायित्व का निर्वहन करें । 

इसलिए हमें स्वयं जनता के बीच जाना होगा। वे स्वयं औचक निरीक्षण कर जिलों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की लगातार समीक्षा कर रही हैं समीक्षा बैठकों में यह स्पष्ट हुआ है कि जो अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहे, उन्हें जनसमस्याओं की गहरी समझ रही। एक सक्रिय और सफल अधिकारी वही होता है जो पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुँचता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने गर्मी के मौसम को देखते हुए जहाँ पेयजल की समस्या है उनका निराकरण प्राथमिकता से करने पर ज़ोर दिया । गर्मी में बिजली का लोड बढ़ने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इसके लिए पहले से तैयारी करें और जिन क्षेत्रों में यह समस्या आ रही उनका चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही करें।  मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त को जिलों में विशेष शिविर लगाकर प्रकरण निपटाने पर ज़ोर दिया । बैठक में तीनों ज़िले के कलेक्टर्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मार्च 2026 तक तीन साल से अधिक लंबित सभी राजस्व प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । 

बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महती योजना है। लोगों को पक्का आवास देने की इस योजना के क्रियान्वयन में कोई कोताही ना बरती जाये। राज्य में ज़मीन रजिस्ट्री को लेकर की गई दस नई क्रांतिकारी पहल का बैठक में ज़िक्र किया ताकि हितग्राहियों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार ज़िलों में हो और उन्हें इस महती योजना का लाभ मिले । मुख्यमंत्री ने सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में जो भी दिक्कत आ रही उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए । बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, संस्थागत प्रसव , सिकल सेल स्क्रीनिंग टेस्ट , जल जीवन मिशन में स्वीकृत और प्रगतिरत कार्य , लोक सेवा केंद्रों के प्रकरणों के निपटारे, खाद बीज भंडारण , वितरण , फसल चक्र परिवर्तन के लिए किए जा रहे प्रयास , गर्मी और आगामी मानसून के मद्देनजर मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रयोजन की ज़िलावार समीक्षा की गई । विभिन्न पेंशन प्रकरणों , आश्रम छात्रावासों में स्वीकृत सीट, रिक्त पद आदि की समीक्षा की गई । मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐसे जिलों को जहाँ १०-१२ वी बोर्ड के नतीजे संतोषजनक नहीं आए हैं वहाँ ज़्यादा बेहतर नतीजे लाने पर ध्यान देने कहा । 

 संयुक्त समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने  विशेष बल देते हुए कहा कि एक महीने बाद मानसून आ जाएगा अतः अभी अधोसंरचना से जुड़े काम जैसे स्कूलों के जीर्णोद्धार, सड़कों की मरम्मत के कार्यों को तेज गति से गुणवत्तापूर्ण करना प्राथमिकता होनी चाहिए। आज की बैठक में तीनों जिलों में लोगों की सड़क हादसों से सुरक्षा संबंधी उपाय , कारण आदि की समीक्षा करते हुए लोगों में जागरूकता लाने पर ज़ोर दिया गया । बैठक के अंत में अपराधों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई । 

बैठक में सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल , विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, राजिम विधायक श्री रोहित साहू , मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजू एस , रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा, महासमूँद , गरियाबंद , बलौदाबाजार कलेक्टर, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,मरीजों से की आत्मीय संवाद

Posted on :10-May-2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,मरीजों से की आत्मीय संवाद

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

 मुख्यमंत्री ने किडनी पीड़ित अतुल चंद्राकर से कहा इलाज हम कराएंगे

महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तृतीय चरण के तहत आज जिला महासमुंद के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महासमुंद पहुचंकर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मरीजों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने  यहां मेल वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान वे मेल वार्ड में भर्ती  60 वर्षीय मरीज गंगाराम से भी मिले और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री  को बताया कि वे कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे,लेकिन चार दिन के उपचार के पश्चात अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। उन्होंने यहां की व्यवस्था,उपचार और चिकित्सकों के व्यवहार की भी सराहना की।

 मुख्यमंत्री श्री साय ने डायलिसिस वार्ड में किडनी  पीड़ित मरीजों से मुलाक़ात की और उनके इलाज व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किडनी पीड़ित मरीज अतुल चंद्राकर से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछा।  जब अतुल चंद्राकर ने किडनी ट्रांसप्लांट के संबंध में मदद मांगी तो मुख्यमंत्री ने कहा कि डोनर की व्यवस्था होने के बाद सारा खर्च हम उठाएंगे।उन्होंने  भरती सभी 6 मरीजों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है और प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अस्पताल स्टॉफ व विभिन्न मरीज मौजूद थे।

Read More

महासमुंद नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने देवार डेरा में मोटर पम्प का किया उद्घाटन

Posted on :10-May-2025
महासमुंद नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने देवार डेरा में मोटर पम्प का किया उद्घाटन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : वार्ड क्रमांक 6 स्थित देवार डेरा के आगे बोर में भीषण गर्मी को देखते हुये एक इंच नयी मोटर पम्प डाला गया बटन दबाकर नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी वार्ड क्रं 6 पार्षद सीता डोन्डेकर व पूर्व पार्षद मीना वर्मा ने शुभारम्भ किया। बोर में नये पम्प से आसपास निवासरत लोगो को पानी उपलब्ध हो पायेगा मोहल्ले वासियो में खुशी की लहर है लोगो को सुझाव दिया गया कि पानी की बर्बादी न करे जब पानी की जरूरत हो तब ही बोर चालू करे।

Read More

गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ, छत्तीसगढ के 3 लाख घरों में 11, 12 मई को

Posted on :10-May-2025
गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ, छत्तीसगढ के 3 लाख घरों में 11, 12 मई को

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 11, 12 मई को राष्ट्रीय एकता व समता का भाव जगाने, देश को सबल, सशक्त बनाने, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने,आतंकवाद को निरस्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ के लगभग  3 लाख घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न होने जा रहा है।

गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद द्वारा अपील की गई  है कि आप भी परिवार सहित अपने  अपने घरों में सरल, संक्षिप्त विधि से यज्ञ करें।

Read More

ऑपरेशन सिंदूर से लिया बदला, भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर किया एयर स्ट्राइक : योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :08-May-2025
ऑपरेशन सिंदूर से लिया बदला, भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर किया एयर स्ट्राइक : योगेश्वर राजू सिन्हा

संवाददाता- प्रभात मोहंती..   

महासमुंद : पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पीओके में एयर स्ट्राइक किया। इस स्ट्राइक में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन जगहों पर लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स को टारगेट किया गया। स्ट्राइक में कई आतंकवादी मारे गए हैं। सेना द्वारा किए गए इस शौर्यपूर्ण कार्य के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की उपस्थिति में भाजपा नेताओं और आमजनों ने नगर के नेहरू चौक में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कर इस अवसर की बधाई दी। सभी ने भारत माता की जय और भारतीय सेना के जिंदाबाद के नारे लगाए। 

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में कई बार आतंकवाद फैलाने की कोशिश की और हर बार उसे कड़ा जवाब मिला। पहले उरी में जवानों पर हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई, फिर पुलवामा हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद एयर स्ट्राइक की गई। इस बार, कश्मीर में आतंकियों ने हमारे 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या की, जिसके बाद मोदी जी ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। पहलगाम हमला कायरतापूर्ण था। इसमें परिवार के सामने लोगों की हत्या की गई। बचे हुए लोगों से कहा गया कि वे इस हमले का संदेश पहुंचाएं। अब उन्हें कड़ा संदेश मिल चुका है। इस छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, अन्य नेतागण हरवंश सिंह, सुधा साहू, मीना वर्मा, जय चोपड़ा, श्याम साकरकर, चंद्रबदन मिश्रा, आनंद गिरी, राहुल चंद्राकर, हनीश बग्गा, पप्पू ठाकुर, पीयूष साहू, जितेंद्र साहू, सुमित जैन, आनंद साहू, रितेश गोलछा, विजय महतो, चंद्रशेखर बेलदार, शरद राव, राकेश सचदेव सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित थें।

ऑपरेशन सिंदूर से लिया बदला 

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान पर यह जवाबी कार्रवाई की है है। इसका नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' दिया गया है। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी। यह उन परिवारों के लिए सांत्वना है जिन्होंने अपनों को खोया है।

कश्मीर को पिछड़ा बनाए रखने की साजिश

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता आ रहा है। आतंकी कभी नहीं चाहते कि कश्मीर में विकास हो। पिछले कुछ सालों में कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहलगाम हमले का मकसद था कि कश्मीर के विकास और प्रगति को नुकसान पहुंचाकर पिछड़ा बनाए रखा जाए। लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार यह कभी नहीं होने देगी।

Read More

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 पटना बिहार के लिए प्रांजलि भारती का चयन

Posted on :06-May-2025
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 पटना बिहार के लिए प्रांजलि भारती का चयन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..   

महासमुंद :  7वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन दिनांक 4 से 15 मई 2025 तक बिहार में आयोजित किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की रग्बी फुटबॉल टीम में महासमुंद जिले की प्रांजलि भारती पिता कन्हैया तेंदुवाही का चयन हुआ है। प्रांजलि पी एम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय हाई स्कूल तुमगांव में कक्षा 11 वीं की छात्रा है। रग्बी खेल का अभ्यास प्रतिदिन तुमगांव खेल मैदान में प्रशिक्षक डॉ सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग के नेतृत्व में किया जाता हैं। जहां आसपास क्षेत्र के बच्चे खेल विभिन्न अभ्यास करने आते हैं। 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार के लिए चयनित होने पर अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव बलराम कांत साहू, उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर, पार्षद राम शरण निर्मलकर, पार्षद गौतम सिन्हा, पार्षद चोवा राम तांडेकर, पार्षद शिव यादव, भुवनेश्वर साहू, पार्षद रोहित साहू, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, शत्रुहन निषाद, राहुल यादव, पिंटू सिंह, हर्ष शर्मा, जमील कुरैशी, रितेश अग्रवाल, कुबेर साहू, के के चंद्राकर, संगीता रात्रे, प्राचार्य लंकेश कुरील, प्राचार्य जियो वर्गिश, जितेंद्र साहू, बलराम नेताम, डॉक्टर सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक, जगदीश धीवर, कामता साहू, डोलेश होता, एवन साहू, आयुष निर्मलकर, लिशांशु साहू, शुभांश शर्मा, अभिषेक, ओंकार निषाद, गीताजंली, ममता आदि ने शुभकामनाएं दी।

Read More

नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता=- देवी चंद

Posted on :06-May-2025
नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता=- देवी चंद

संवाददाता- प्रभात मोहंती..   

शहर के सर्वागींण विकास को लेकर लगभग 50 करोड की मांग पत्र सौप कर मंत्री महोदय से चर्चा की गई

महासमुन्द : आवास एवं शहरी विकास केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के उड़ीसा प्रवास से वापसी पर महासमुन्द रेल्वे स्टेशन में भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, शहर भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका के नेतृत्व में स्वागत अभिनन्दन किया गया। साथ ही शहर के विकास पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने लगभग 50 करोड की मांग ज्ञापन देकर की। जिसमें प्रमुख मांग में पिटियाझर से मौहारीभाठा तक मृत नहर लिंक रोड निर्माण 3200 लाख रूपये जो की वर्षो से लंबित मांग है। 

रोड निर्माण से आवागमन सुलभ होगा नवीन एवं आधुनिक बस स्टैण्ड खैरा में निर्माण के लिए 650 लाख रूपये संजय कानन में सौन्दर्यकरण, उन्नयन एवं स्वीमिंग पुल निर्माण के लिए 500 लाख रूपये शहर के हृदय स्थल नेहरू चौक के ट्रेफिक सिग्नल के चारो रास्ते में उंची हाईट का शेड निर्माण लाइटिंग के लिए 100 लाख रूपये ओव्हर ब्रीज के नीचे दोनो तरफ व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स एवं सौन्दर्यकरण के लिए 200 लाख रूपये एवं तालाबों का संरक्षण, सौन्दर्यकरण, पचरी निर्माण के लिए राशि मांगी गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास के नियमों में गरीब जनता के लिए सिथिलता बरतने हेतु मंत्री महोदय से मांग की गई कि संयुक्त स्वामी के जमीन पर सहमति देने पर आवास की अनुमति दी जावे, भूमिहीन परिवारों के लिए शासकीय भूमी में मल्टी स्टोरी आवास बनाया जावे। नगरीय क्षेत्रों मे कालोनाइजर से प्राप्त डब्ल्यु,ई.एस. की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास मल्टी स्टोरी में बनाकर तालाब किनारे रेल्वे किनारे बसे लागों को बसाया जावे।

 शासकीय जमीन में वर्षो से निवासरत गरीब मध्यम वर्गीय परिवारों को नजूल पट्टा जारी कर आवास योजना का लाभ दिया जावे। इसी तरह शहरी आजीविका मिशन में वर्षों से कार्यरत महिला संगठकांे को नियमितिकरण व वेतन वृद्धि किया जावे। वर्तमान में आजीविका मिशन योजना 1 अपै्रल से बन्द कर दिया गया पुनः चालू कराया जावे। इन सभी मांगों को भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने भी अनुमोदित किया तथा मंत्री महोदय से शहर विकास के लिए राशि जारी करने का अनुरोध किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गम्भीरता पूर्वक ध्यान देकर शहर का विकास कराया जावेगा।

 स्वागत में प्रमुख रूप से पार्षदगण - भाऊराम साहू, पियूष साहू, धनेश्वरी सोनवानी, नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, मोहन साहू, पवन साहू, पूर्व पार्षद मीना वर्मा, जितेन्द्र साहू, जिला मिडिया प्रभारी गोपाल वर्मा, राहूल चन्द्राकर, राकेश सचदेव, फगवा पटेल,मनीष बंसल, हनीष बग्गा, रमेश साहू, पंकज चन्द्राकर, सोनाधर सोनवानी, आनन्द साहू, अभिषेक पाण्डेय, सूर्यप्रताप सिंग, रोशन बग्गा, गौरव राठी, गुलशन राठी, हरेन्द्र जांगड़े उपस्थित थे।

Read More

खेलों इंडिया सेंटर के खिलाड़ियों ने प्रदूषण को रोकने निकाली साईकिल रैली

Posted on :05-May-2025
खेलों इंडिया सेंटर के खिलाड़ियों ने प्रदूषण को रोकने निकाली साईकिल रैली

संवाददाता- प्रभात मोहंती..   

नागरिकों को जागरुक करने निकाली साईकिल रैली।

महासमुंद :  भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय के निर्देश अनुसार खेलों इंडिया आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा फिट इंडिया रविवार को तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू के नेतृत्व में साईकिल कैंपेन का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद एवं तुमगांव के खिलाड़ियों ने देश में होने वाले प्रदूषण को रोकने एवं फिट रहने लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करते आ रहे हैं तथा साईकिल रैली निकाल कर लोगों को संदेश दिया। 

भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत संचालित खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों एवं आसपास के खिलाड़ियों ने एक साथ जिले के नागरिकों को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने एवं प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे के मार्गदर्शन में एवं प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग, एवन कुमार साहू तीरंदाजी प्रशिक्षक की उपस्थिति में साईकिल रैली निकाली। खेलों इंडिया तीरंदाजी खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। जिसमें इच्छुक खिलाड़ी शामिल होकर अभ्यास कर सकते हैं। तीरंदाजी सेंटर भोरिंग में प्रतिदिन सुबह 6 से 9 एवं शाम 4 से 7 बजे तक आयोजित किया जाता हैं।

Read More

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश के लिए चयनित

Posted on :05-May-2025
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश के लिए चयनित

संवाददाता- प्रभात मोहंती..   

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल के लिए जगदीश और पूनम का चयन।

महासमुंद :  ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल का आयोजन दिनांक 4 से 7 मई तक नेल्लोर आंध्र प्रदेश में आयोजित किया गया है जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय टीम में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय मचेवा से पूनम साहू पिता तिजऊ राम साहू ग्राम अछोली एवं विप्र कला वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय से जगदीश धीवर पिता पूरन लाल धीवर का चयन सॉफ्टबॉल खेल में हुआ है। तुमगांव खेल मैदान में रग्बी, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, तलवारबाजी, खो खो इत्यादि खेलों का अभ्यास प्रतिदिन किया जाता हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जगदीश धीवर विभिन्न खेलों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रग्बी फुटबॉल, फेंसिंग, बेसबॉल, खो खो, सॉफ्टबॉल खेल में भागीदारी एवं 02 बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भागीदारी किया गया है। पूनम साहू ने राज्य स्तरीय रग्बी, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, ट्रायथलान में भागीदारी रही हैं। यूनिवर्सिटी टीम में चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, डॉक्टर सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक, खेल अधिकारी पीजी कॉलेज दिलीप धृतलहरे, मुकेश पेंदरिया, एवन कुमार साहू इत्यादि ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

ओड़िशा की तरह रबी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर करें सरकार : विनोद चंद्राकर

Posted on :05-May-2025
ओड़िशा की तरह रबी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर करें सरकार : विनोद चंद्राकर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव की घोषणा के बाद ओड़िशा में समर्थन मूल्य पर हो रही रबी धान की खरीदी

महासमुंद : पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने प्रदेश की साय सरकार से मांग की है कि जिस तरह से ओड़िशा की सरकार किसानों से रबी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है। उसी तरह छत्तीसगढ़ के किसानों से भी रबी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर किया जाए। ओड़िशा में 1 मई से रबी धान की खरीदी किसानों से की जा रही है। वहां समर्थन मूल्य पर किसानों को रबी धान का 3100 रु. मिलेगा।

श्री चंद्राकर ने कहा कि स्थानीय पिटियाझर मंडी में कल 5 मई से रबी धान की खरीदी की तैयारी की जा रही है। इसकी सूचना मंडी सचिव द्वारा अखबारों के माध्यम से दी गई है। जिसमें किसानों की धान व्यापारियों द्वारा बोली लगाकर खरीदी की जाएगी। इस तरह से किसानों को उनके उपज का सही दाम नहीं मिल पाएगा। पिछले वर्ष मंडी में बोली लगाकर किसानों से धान खरीदी की गई थी, जिसमें न्यूनतम 1931 रु. तथा अधिकतम 1952 रु. की दर से किसानों की धान की बिक्री हुई थी। इस प्रक्रिया से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, अनेक किसानों ऐसे हैं, जिन्हें मजबूरी में कोचियों या बिचाैलियों को कम दर पर धान बेचना पड़ता है।

श्री चंद्राकर ने कहा रबी धान कटाई के बाद किसान खरीफ की तैयारी करते हैं। अनेक किसान ऐसे हैं जो कर्ज लेकर फसल लगाते हैं। वाजिब दाम नहीं मिलने से किसानों को कर्ज अदा करने तथा लागत राशि भी नहीं निकलने से परेशानी उठाना पड़ता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओड़िशा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दाैरान घोषणा किया था कि ओड़िशा में रबी धान की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर किया जाएगा। वहां खरीदी शुरू भी हो गई है। लेकिन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपने प्रदेश के किसानों की कोई चिंता नहीं है। बारिश, ओलावृष्टि से हजारों हेक्टेयर में लगे धान फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान पहले ही काफी परेशान हैं, ऐसे में किसानों को राहत प्रदान करने तत्काल रबी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की घोषणा सरकार करें।

Read More

थाना बसना क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार रखकर डराने वालों के ऊपर महासमुंद पुलिस की कार्यवाही

Posted on :05-May-2025
थाना बसना क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार रखकर डराने वालों के ऊपर महासमुंद पुलिस की कार्यवाही

संवाददाता- प्रभात मोहंती..   

 थाना बसना क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर धारदार तलवार एवं चाकू लहराते दो व्यक्ति गिरफ्तार
 महासमुंद थाना बसना के 02 प्रकरणों में 02 आरोपियों के कब्जे से 02 नग हथियार (चाकू/तलवार) जप्त।
  

महासमुंद : सभी थाना/चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध रूप से चाकू रखकर डराने धमकाने वालो के ऊपर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

प्रकरण 01 दिनांक 03/05/2025 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल जगदीशपुररोड ओवर ब्रीज के नीचे में आरोपी गौतम पात्रे पिता संतु पात्रे उम्र 21 साल निवासी वार्ड नंबर 04 बसना, थाना बसना, जिला महासमुंद के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार तलवार को गवाहो के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को दिया जाकर अपराध क्रमांक 182/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।   

 
प्रकरण 02 दिनांक 03/05/2025
को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल रायपुर बाईपास रोड बसना के पास में आरोपी आशीष डडसेना पिता हेमलाल डडसेना उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 13 टिकरापारा बसना, थाना बसना, जिला महासमुंद के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू को गवाहो के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को दिया जाकर अपराध क्रमांक 183/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।    

गिरफ्तार आरोपी का नाम
01 गौतम पात्रे पिता संतु पात्रे उम्र 21 साल निवासी वार्ड नंबर 04 बसना, थाना बसना, जिला महासमुंद छ0ग0
02 आशीष डडसेना पिता हेमलाल डडसेना उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 13 टिकरापारा बसना, थाना बसना, जिला महासमुंद छ0ग0
जप्त संपत्ती –
 
01- दो नग लोहे का धारदार तलवार एवं चाकू कीमती 700 रूपये  
संपूर्ण कार्यवाही थाना बसना पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया है ।
 

Read More

पुरषोत्तमपुर और जमदरहा के श्रमिकों को मिला पंजीयन कार्ड,शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक सुरक्षा से होंगे सशक्त

Posted on :30-Apr-2025
पुरषोत्तमपुर और जमदरहा के श्रमिकों को मिला पंजीयन कार्ड,शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक सुरक्षा से होंगे सशक्त

संवाददाता- प्रभात मोहंती..                                                                                                    

महासमुंद :  जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत शासकीय योजनाएं अब दूरदराज़ के गाँवों तक तेजी से पहुँच रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और कलेक्टर महासमुंद के प्रभावी नेतृत्व में प्रशासनिक तंत्र न केवल सक्रिय हुआ है, बल्कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहा है। इसका प्रभाव ग्राम पुरषोत्तमपुर और जमदरहा में देखने को मिला, जहाँ श्रमिकों को अल्प समय में श्रमिक पंजीयन कार्ड का लाभ प्रदान किया गया।

ग्राम पुरषोत्तमपुर के संतोष कुमार विश्वकर्मा, नैन बाई, यशोदा साहू और ग्राम जमदरहा की विनीता सिदार ने श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदन किया था। श्रम विभाग ने तत्परता से इन आवेदनों पर संज्ञान लेकर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर पंजीयन प्रमाण पत्र जारी कर दिए। इस पहल से अब ये श्रमिक मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सेवा योजना, श्रमिक स्वास्थ्य सहायता योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना सहित अनेक योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे।इन योजनाओं के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में श्रमिकों को सहायता दी जाती है। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही सभी लाभार्थियों ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सकेगा, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।सुशासन तिहार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचे।

Read More

सुशासन तिहार” में डूमरपाली के महेश राम को मिला किसान किताब

Posted on :30-Apr-2025
सुशासन तिहार” में डूमरपाली के महेश राम को मिला किसान किताब

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” ने न सिर्फ योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया है, बल्कि आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक नई मिसाल भी कायम की है। ऐसी ही एक  कहानी है—बसना विकासखंड के ग्राम डूमरपाली निवासी श्री महेश राम की।

महेश राम एक साधारण कृषक हैं, जिनकी पूरी आजीविका कृषि पर निर्भर है। पिछले वर्ष से वे अपनी भूमि से जुड़ी सुविधाओं से वंचित थे, क्योंकि उनके पास ऋण पुस्तिका नहीं थी। ऋण पुस्तिका के अभाव में उन्हें न तो किसी बैंक से कृषि ऋण मिल पाता था, न ही सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ। कई बार उन्होंने प्रयास किया, लेकिन उनकी आवाज कहीं ना कहीं दबकर रह जाती थी। जब “सुशासन तिहार” अभियान की शुरुआत हुई, तो यह उनके लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आया। उन्होंने ग्राम स्तर पर आयोजित शिविर में अपनी समस्या दर्ज करवाई। उनकी यह छोटी सी पहल, शासन-प्रशासन की सक्रियता के चलते एक बड़ी राहत में बदल गई।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के कुशल मार्गदर्शन में, बसना तहसील की तहसीलदार सुश्री ममता ठाकुर ने महेश राम की समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए त्वरित कार्यवाही की। समुचित सत्यापन के उपरांत महेश राम को उनकी ऋण पुस्तिका प्रदान की गई।ऋण पुस्तिका हाथ में लेते समय महेश राम की आँखों में चमक थी—यह चमक सिर्फ कागज की नहीं, बल्कि विश्वास और अधिकार की थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा,“अब मैं भी अपने खेत की उन्नति के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकूंगा। ये सुशासन तिहार मेरे लिए किसी पर्व से कम नहीं है।”

यह कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सुशासन की उस अवधारणा की है जहाँ हर नागरिक की समस्या को शासन स्वयं सुनता है, समझता है और उसका समाधान करता है। “सुशासन तिहार” ने यह साबित कर दिया है कि जब नीयत साफ हो और व्यवस्था संवेदनशील हो, तो बदलाव ज़रूर आता है।

Read More

बिना मुहूर्त के किए जा सकते हैं सभी कार्य, जानिए क्यों खास है अक्षय तृतीया

Posted on :30-Apr-2025
बिना मुहूर्त के किए जा सकते हैं सभी कार्य, जानिए क्यों खास है अक्षय तृतीया

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : अक्षय तृतीया का पावन त्यौहार हर वर्ष बैसाख मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाई जाती है।  इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है।  कोई भी काम सम्पन्न किया जा सकता है।  आज का दिन इतना शुभ होता है कि पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।  आज के दिन को अक्ती तिहार भी कहा जाता है।  आज के दिन ठाकुर देव, सांहडा देव, शीतला माता, मौली माता, खेत के देवी देवता का पूजन किया जाता है।  गाँव के देवी देवता से सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की जाती है। अच्छे फसलों की कामना की जाती है घर परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हुई रहती है, उसे अक्ती पानी दिए जाने की परम्परा है।  अक्ती पानी देने के पश्चात् पितर मिलाने की परम्परा है, जिन मृतक व्यक्ति को अक्ती पानी दिया जाता है उसके लिए परिवार वालो को एकत्र कर पानी दिया जाता है, और भोज कराया जाता है।  आज के दिन दान करने का भी विशेष महत्व है दान पुण्य करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। 

अक्षय तृतीया  के दिन गुड्डा, गुड्डी का विवाह पूरे रीति रिवाज से किया जाता है।  अक्षय तृतीया का सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है।  मांगलिक कार्य के लिए बहुत ही शुभ होता है।  साथ ही साथ आने वाले खरीब की फसल के अच्छे पैदावार के लिए देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते है, अक्षय तृतीया को खरीददारी की विशेष परम्परा होती आज के दिन खरीदी से घर परिवार में सुख सुविधाओं की वृद्धि होती है।  अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदी की जाती है।  आज का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है

Read More

आवासीय खेल अकादमी बिलासपुर के लिए जिले के 35 खिलाड़ी शामिल

Posted on :30-Apr-2025
आवासीय खेल अकादमी बिलासपुर के लिए जिले के 35 खिलाड़ी शामिल

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक्स बालक - बालिका की आवासीय खेल अकादमी संचालित है तथा राज्य शासन द्वारा बालिका कबड्डी खेल अकादमी संचालित है, जिसके लिए प्रवेश दिया जाना है। आवासीय खेल अकादमी तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक्स बालक एवं बालिका एवं कबड्डी बालिका का चयन ट्रायल बेहतराई बिलासपुर में दिनांक 29 से 30 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया। 

जिसमें महासमुंद जिले के बागबाहरा, बसना, पिथौरा एवं महासमुंद ब्लॉक के तीरंदाजी एवं हॉकी खेल में कुल 35 खिलाड़ी शामिल हैं। तीरंदाजी खेल में पिथौरा से जानवी निर्मलकर, आरिन चौधरी, प्रज्ञा चौधरी, बसना से मनीष सिदार, चंदन सिदार, महासमुंद से जयंत ठाकुर, राहुल धीवर, अबीर पांडे, टिकेश्वरी साहू, दुर्गेश्वरी साहू, वेनिका साहू बागबाहरा से प्रियांशु साहू, ओमप्रकाश ध्रुव, अमर सवर, लक्ष्मण चंद्राकर, टुकेश साहू, लोकेश, पीयूष, भास्कर, टोपू ध्रुव, लीलाधर हरबन, मान साहू, वैशाली साहू, तृषा प्रजापति, मिताली यादव, सरोज भारती, चांदनी साहू, जया पहटिया, हॉकी खेल में कुणाल कुलदीप, भूपेंद्र साहू, राकेश निषाद, डोगेश निषाद, सागर सेन, देवेश, फलेश यादव , टोमेश चंद्राकर शामिल हैं। दल मैनेजर एवन कुमार साहू, राजेश चौधरी, पिरित राम साहू, नीलम साहू शामिल हैं। जिले के एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबाल खिलाड़ी साईं सेंटर रायपुर, बैंगलोर, हरियाणा, खेल अकादमी रायपुर, बिलासपुर इत्यादि जगहों में चयनित होकर पदक जीतने में सफल हो रहे हैं तथा नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन करने खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, डॉ. अधीक्षक बॉल आश्रम बिहाझर पुणेंद्र चंद्राकर, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, ऋषि साहू, व्यायाम शिक्षक डॉक्टर सुनील कुमार भोई, डॉ सेवन दास मानिकपुरी, अंजनी साहू ने शुभकामनाएं दी।

Read More

सुशासन तिहार के अंतर्गत छात्रा संघ अध्यक्ष कावेरी साहू की पहल पर लगा महाविद्यालय संकेतक बोर्ड

Posted on :30-Apr-2025
सुशासन तिहार के अंतर्गत छात्रा संघ अध्यक्ष कावेरी साहू की पहल पर लगा महाविद्यालय संकेतक बोर्ड

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसरोकार एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, मचेवा की छात्रा संघ अध्यक्ष कावेरी साहू ने विद्यार्थियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए महाविद्यालय मार्ग पर संकेतक बोर्ड लगाए जाने की पहल की।

कावेरी साहू ने आवेदन क्रमांक 25544625 400037 के माध्यम से दिशा-सूचक संकेतक बोर्ड की मांग संबंधित विभाग से की। यह मांग शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के माध्यम से प्रेषित की गई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. एस.बी. कुमार ने मचेवा रोड चौराहा पर शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय का नाम दर्शाते हुए दिशा-सूचक संकेतक बोर्ड स्थापित करवाया।यह संकेतक बोर्ड दूर से ही स्पष्ट दिखाई देता है और अब कॉलेज तक पहुंचने में विद्यार्थियों तथा आगंतुकों को कोई असुविधा नहीं होगी। यह पहल न केवल छात्राओं की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि जनहित में एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।छात्रा संघ अध्यक्ष कावेरी साहू ने इस जनोपयोगी कार्य के लिए जिला प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग तथा महाविद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया।

Read More

सुशासन तिहार के तहत दिव्यांग हितग्राही विरेन्द्र बरिहा को मिली ट्रायसाइकिल, अब दैनिक जिम्मेदारियाँ निभाएंगे पूरे आत्मसम्मान के साथ

Posted on :30-Apr-2025
सुशासन तिहार के तहत दिव्यांग हितग्राही विरेन्द्र बरिहा को मिली ट्रायसाइकिल, अब दैनिक जिम्मेदारियाँ निभाएंगे पूरे आत्मसम्मान के साथ

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

सफलता की कहानी                                                      
                                       
महासमुंद :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच एवं नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में दिनांक 8 अप्रैल से 31 मई, 2025 तक "सुशासन तिहार" का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान आम जनता की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। इस तिहार के माध्यम से न केवल जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, अपितु प्रत्येक नागरिक में यह विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है कि शासन उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।   

इस अभियान के प्रथम चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए गए, जिन पर जिलास्तरीय प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के पिथौरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भोकलूडीह निवासी 50 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री विरेन्द्र बरिहा द्वारा ट्रायसाइकिल हेतु आवेदन क्रमांक 25144637900279 प्रस्तुत किया गया था।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में संबंधित विभाग द्वारा इस आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत पिथौरा में  28 अप्रैल  को श्री विरेन्द्र बरिहा को ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। जैसे ही विरेन्द्र जी ने अपनी नई ट्रायसाइकिल थामी, उनकी आँखों में कृतज्ञता और आत्मनिर्भरता की चमक स्पष्ट दिखाई दी। अब उनके लिए गाँव की गलियाँ, हाट-बाजार और सामाजिक मेल-जोल पहले की तुलना में कहीं अधिक सहज हो गया है।उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की इस जन-हितैषी पहल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा –"यह ट्रायसाइकिल मेरे लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि यह  उन्हें दैनिक आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। ज्ञातव्य है कि समाज कल्याण  विभाग द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए  इस प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है, ताकि शारीरिक रूप से असक्षम नागरिकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिले।

 

Read More

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, सुशासन तिहार में सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए

Posted on :30-Apr-2025
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, सुशासन तिहार में सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार करें_ कलेक्टर

पी एम रिपोर्ट एक सप्ताह में और दस्तावेज 15 दिन के भीतर प्रस्तुत किया जाए 

महासमुंद :  कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में  सुशासन तिहार,“मोर दुआर साय सरकार“, “आवास प्लस 2.0“,  “पीएम जनमन योजना“,  युक्तियुक्तकरण सहित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम सरायपाली  नम्रता चौबे,महासमुंद श्री हरिशंकर पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, श्री आशीष कर्मा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने “मोर दुआर-साय सरकार“ विशेष सर्वेक्षण पखवाड़े के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य आवास योजना से वंचित पात्र ग्रामीणों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित सुनिश्चित करना है। अभी तक जिले में 1लाख 28 हजार परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।इसकी आखिरी तिथि 30 अप्रैल है।श्री लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि “सुशासन तिहार“ के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के पश्चात संबंधित आवेदकों को भी सूचना दें। साथ ही संबंधित पोर्टल पर प्रविष्टि कर 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से एंट्री सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में प्राप्त 1 लाख 82 हजार आवेदनों मे से 1 लाख 50 हजार आवेदनों का निराकरण किया गया है शेष 30 हजार आवेदनों का  गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करें।प्रत्येक विभाग टीम बनाकर आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा इसका उद्देश्य जन शिकायतों का त्वरित समाधान और योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके पश्चात 5 मई से समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।साथ ही कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी किया जाएगा।

कलेक्टर श्री लंगेह ने भूमि जल संरक्षण और जल प्रबंधन को लेकर सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना सुनिश्चित करें और जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करें। कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में शालाओं और शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण पूरी पारदर्शिता और शासन के नियमानुसार करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को समय सीमा में पारदर्शिता के साथ पूर्ण कर लें। शासन के  निर्देशानुसार 10 जून तक शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वही स्कूलों का युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया 25 मई तक पूरी होगी, जबकि शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया 10 जून तक पूरी होगी। उन्होंने युक्तियुक्तकरण कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं।  स्कूली शिक्षा में संतुलन और गुणवत्ता सुधार के लिए इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने  सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि लोकसेवा गारंटी के अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करे। साथ ही अवैध रेत उत्खनन को लेकर जिन ग्राम पंचायतों से शिकायत प्राप्त हो रही है उन पर कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करें। जिले में अवैध शराब विक्रय पर कड़ी निगरानी रखते हुए जिले के सभी मदिरा दुकानों में अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी और आबकारी उप निरीक्षक मिलकर सतत निरीक्षण करें। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस योजना के लक्ष्यों को शीघ्रता से पूरा करें। विशेषकर जाति, आधार, आयुष्मान कार्ड आदि को शत प्रतिशत बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान की भी समीक्षा की गई।कलेक्टर ने विद्युत विभाग को गर्मी की हालात को देखते हुए बिना वजह विद्युत अवरोध को रोकने के निर्देश दिए है ।साथ ही अपने अधीनस्थों को नागरिकों की समस्या को सुनने फोन रिसीव करने के निर्देश दिए।बैठक में ई ऑफिस क्रियान्वयन के संबंध में भी निर्देश दिए गए ।साथ ही पीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय सीमा पत्रकों की विस्तार से समीक्षा की तथा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक

कलेक्टर ने बैठक में नवीन आपराधिक कानून के संबंध में जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल , अनुभागीय कार्यालय एवं बैंकों में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम स्थापित किया जाए ताकि पेशी में सुविधा हो और  समय की बचत हो।पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह  ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामान्यत  विलंब से प्रस्तुत किया जाता है,ऐसे में कारवाई में विलंब होता है, उन्होंने  स्वास्थ्य विभाग को एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि आगे  की कार्रवाई की जा सके। इसी तरह किसी भी प्रकरण में संबंधित डॉक्यूमेंट 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करें ताकि समय पर कार्रवाई किया जा सके।

Read More

विधायक श्री सिन्हा ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्मार्टफोन, की-बोर्ड एवं स्मार्ट ईयरफोन प्रदान किया

Posted on :30-Apr-2025
विधायक श्री सिन्हा ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्मार्टफोन, की-बोर्ड एवं स्मार्ट ईयरफोन प्रदान किया

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

 दिव्यांगता सफलता में बाधा नहीं : विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद :  समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए महासमुंद जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्मार्टफोन, की-बोर्ड और स्मार्ट ईयरफोन वितरित किए गए। यह सहायक उपकरण महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा प्रदान किए गए।

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, महासमुंद के तत्वावधान में  गत दिवस आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में तीन विद्यार्थियों जिसमें शासकीय हाई स्कूल, लाटादादर, पिथौरा के कक्षा नवमी के छात्र हेमंत भोई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलडीह की कक्षा दसवीं की छात्रा तारा निषाद एवं हाई स्कूल, सिंघोड़ा की कक्षा नवमी की छात्रा खिलेश्वरी मिरी को ये सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

इस अवसर पर  विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने  उद्बोधन में  कहा कि दिव्यांगता सफलता में बाधा नहीं है। उन्होंने कहा, “यदि संकल्प दृढ़ हो तो कोई भी व्यक्ति कठिन परिश्रम से जीवन में ऊँचाइयाँ हासिल कर सकता है। आज अनेक दिव्यांगजन देश-विदेश में उच्च पदों पर कार्यरत होकर समाज को प्रेरणा दे रहे हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।चयनित विद्यार्थियों को स्मार्ट उपकरणों के प्रभावी उपयोग हेतु 24 से 26 अप्रैल तक ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान, निमोरा, रायपुर में विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत, जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Read More

Previous12...32333435363738...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution