राष्ट्रीय

इश्क, रिलेशन और शक! जन्मदिन पर सरप्राईज देने के बहाने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत

इश्क, रिलेशन और शक! जन्मदिन पर सरप्राईज देने के बहाने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत

एजेंसी, चेन्नई। चेन्नई के पास चेंगलपट्टू जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चेंगलपट्टू में एक 24 वर्षीय महिला की उसके बचपन के दोस्त (ट्रांसमैन) ने हत्या कर दी। मृतका की पहचान मदुरै की मूल निवासी 24 साल की नंदिनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि 23 दिसंबर की रात एक लड़की जली हुई अवस्था में पाई गई, जो अपनी जान के लिए संघर्ष कर रही थी। लड़की के दोनों पैरों में जंजीरें बंधी हुई थीं और उसके हाथ, पैर और गर्दन पर ब्लेड के घाव थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान वेट्रीमरन उर्फ पांडी महेश्वरी के रूप में हुई है जो एक ट्रांसजेंडर है।

मृतका ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे और नंदिनी ने पिछले कुछ दिनों से उसके साथ बात करना बंद कर दिया था। आरोपी को नंदिनी पर शक हो रहा था कि वह दूसरों से बात करती है।

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सरप्राईज देने के बहाने बुलाया
आरोपी वेट्रिमरन ने पुलिस को बताया कि दोनों के रिश्ते में परेशानियां आ रही थीं और इसलिए उसने यह भयानक कदम उठाया। पंडी महेश्वरी ने चेन्नई के दक्षिणी उपनगर केलांबक्कम के पास थलंबूर में शनिवार को नंदिनी को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कुछ सरप्राईज देने के बहाने बुलाया। इसके बाद आरोपी ने नंदिनी की आंखों पर पट्टी बांधी, फिर जंजीरों से बांध दिया और जिंदा जला दिया।

नंदिनी को आरोपी के इरादों पर शक नहीं हुआ
पीड़िता मदुरै की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और यहां काम करती थी। नंदिनी को उसके इरादों पर संदेह नहीं हुआ क्योंकि वेट्रीमरन ने कहा था कि वह उसके जन्मदिन से पहले उसे कुछ सरप्राईज देना चाहता है। नंदिनी चेन्नई में अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email