एम.के.मधुबाला
पत्रकार।
नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली के न्यूअशोकनगर इलाके में कल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती मनाई गयी एवं कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें याद किया। सिम्स होटल मैनेजमेंट का इंस्टिट्यूट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भीम ब्रिगेड, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, सुखमनी सेवा ट्रस्ट एवं आल दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन के लोगों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर भीम ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने कहा कि बंदूक वाले तो चले गए मगर संदूक वाले आज भी हमारे ऊपर जमे हुए हैं।उन्होंने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी में अहम् योगदान दिया था,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में वेब वार्ता न्यूज़ एजेंसी के संपादक सैयद अहमद और संपादक जर्नलिज्म टुडे मोहम्मद जावेद रहमानी ने भी अपने विचार रखें।पूर्व जज अरुण धवन ने भी नेताजी को पुष्पांजलि दी और हमेशा साथ देने का वादा किया।इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर मोहम्मद बिलाल ने आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड टनल में फंसे 41 मजदूरों को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाने बाले रेट मिलर को सम्मानित किया गया।जिनके मुखिया थे वकील भाई, मुन्ना खान और साथी कलाकार हितेश शर्मा ने नेताजी की जीवनी पर सोलो नाटक के माध्यम से सबको नेताजी की जीवनी बताया।कुमारी साक्षी ने राष्ट्रभक्ति के गीत गए।
आचार्य देवेंद्र आर्य धर्म गुरु द्वारा घड़ी दी गई। कार्यक्रम में मौजूदइंदिरापुरम वार्ड 87 के आजाद पार्षद अनुज त्यागी ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।कार्यक्रम में विश्व के पहले सरदार जादूगर जितेंद्र सिंह बब्बर ने अपने जादूगरी प्रदर्शित किए। सुखमनी सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष रोशनी ने भी अपनी ओर से आए हुए राष्ट्रभक्तों को सर्टिफिकेट दिए। भूषण जैन ने नेता जी को दिल से सलूट करने का सभी से निवेदन किया।