टॉप स्टोरी

भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर : भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि - "आप सभी को मेरा नमस्कार! विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है। इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई। भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल जी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है।

अब सारे देश में अंधेरा छंटा है, सूरज निकला है, कमल खिला है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। समूचे विश्व में आज भारत की पहचान एक सशक्त देश के रूप में हो रही है। राष्ट्रवाद के संकल्प को समर्पित मां भारती को वैभव के शिखर पर फिर से आरूढ़ करने के यज्ञ में लगे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साधुवाद। 

वंदे मातरम्।। जय छत्तीसगढ़।।" प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंहदेव ने कहा  भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं,  एक विचार है... जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है. विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‪राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है।‬(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email