× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...35363738394041...5455Next

लखनऊ में अधिकारी की बेटी से दरिंदगी, चलती कार में गैंगरेप कर बनाया वीडियो...

Posted on :12-Dec-2023
लखनऊ में अधिकारी की बेटी से दरिंदगी, चलती कार में गैंगरेप कर बनाया वीडियो...

लखनऊ। सरेशाम हुई इस घटना ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से लेकर बाराबंकी पुलिस तक की सतर्कता की कलई खोल दी। शाम को हसनगंज थानाक्षेत्र के आइटी चौराहे से छात्रा का वैगनआर कार से सत्यम, सुहैल और असलम ने अपहरण किया।

महानगर, (अयोध्या रोड) गाजीपुर, विभूतिखंड, चिनहट, बीबीडी और बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र सफेदाबाग तक करीब 25 किमी तक कार में छात्रा को डालकर घूमते रहे। दोनों जनपदों की पुलिस अगर सतर्क होती तो शायद यह दिल दहला देने वाली जघन्य घटना न होती।


छात्रा को कार में आरोपित पीटते रहे, वह चीखती- चिल्लाती रही, जितना उसके बस में था हाथ-पैर जोड़कर दरिंदों के आगे गिड़गिड़ाती रही, लेकिन न तो दरिंदे पसीजे और न ही पुलिस को उसकी चीख सुनाई दी। बदमाशों ने सात थानाक्षेत्रों की पुलिस को धता बताकर छात्रा के साथ हैवानियत की।

गाड़ी रोककर खाना लेने गए थे 
वहीं, पुलिस कमिश्नरेट जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पिकेट, चेकिंग और मुस्तैदी का बिगुल फूंकती रही। छात्रा के मुताबिक, दरिंदों ने अयोध्या रोड पर कालिका होटल के पास गाड़ी रोकी। सत्यम और सुहैल खाना लेने चले गए, जबकि असलम कार में ही बैठा रहा। खाना लेकर आए। फिर सफेदाबाद की तरफ बढ़े।

रास्ते में पहले असलम और सुहेल ने दुष्कर्म किया। सत्यम ने सफेदाबाद में किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। फिर जबरन खाना खिलाने लगे। विरोध पर पीटा और मुंह में खाना ठूंस दिया था। रोते हुए जैसे-तैसे खाना खाया।

रास्ते भर गांजा पीते रहे, वीडियो बना लिया
छात्रा ने बताया कि तीनों दरिंदे रास्ते भर गांजा और शराब पीते रहे। दुष्कर्म के समय मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बनाया। वह गिड़गिड़ाती रही... छोड़ दो, वीडियो डिलीट कर दो, पर दरिंदों ने एक न सुनी।

मुंशी पुलिया पर जब तीनों उतारने लगे तो उनके पैर पर गिरी, तब कहा कि वीडियो डिलीट कर दिया है। डीसीपी राहुल राज ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल लेकर उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

सहेली को भेजी थी लोकेशन, लेकिन समझ नहीं सकी
छात्रा ने बताया कि जब आरोपित खाना लेने के लिए रेस्टोरेंट पर उतरे तो उसे मौका मिल गया। उसने अपनी एक सहेली को फोन किया। उसने बात करने की कोशिश की, लेकिन असलम गाड़ी में बैठा था।

वह कुछ कह न सकी। फिर सहेली को लोकेशन भेजी थी, लेकिन वह खतरे को भाप न सकी। इस बीच खाना लेकर सुहैल और सत्यम आ गए। उन्होंने कहा कि किसी को फोन किया तो वह जान से मार देंगे। इस पर वह डर गई।

मीडिया इनपुट 

Read More

अकेले देख कर बुजुर्ग ने मासूम से की छेड़छाड़, चिल्लाने पर मोहल्ले के लोगों ने दबोचा

Posted on :11-Dec-2023
अकेले देख कर बुजुर्ग ने मासूम से की छेड़छाड़, चिल्लाने पर मोहल्ले के लोगों ने दबोचा

Jodhpur Minor Molestation Case: राजस्थान के दौसा में परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई आठ साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला अभी शांति नहीं हुआ कि एक और 8 साल की मासूम के छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है. बीते कई दिनों से राजस्थान में मासूम बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार दावे कर रही है, वहीं इस तरह की घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

इंसानियत को शर्मशार करने वाला ये मामला जोधपुर का है. भीतरी शहर के एक मोहल्ले की आठ साल की लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी, इसी दौरान अकेला देखकर एक वृद्ध व्यक्ति ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. नाबालिग मासूम के रोने पर मोहल्लेवासी जमा हो गए. मौके पर भीड़ इकट्ठा होता देख आरोपी वृद्ध ने भागने की कोशिश की, जिसे लोगों ने पकड़ लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद लोगों ने वृद्ध आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रेप, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 

अकेले देख कर आरोपी ने मासूम से की छेड़छाड़
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के शहर थाना पुलिस के अनुसार आठ साल की एक मासूम बच्ची रविवार को मोहल्ले की एक महिला के पास अकले ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी, रास्ते में एक वृद्ध व्यक्ति ने अकेली मासूम बच्ची को देखा तो अपने पास बुलाया. वृद्ध व्यक्ति ने उसे अपनी गोद में बैठाकर पकड़ लिया. उसके बाद मासूम से छेड़छाड़ शुरू कर दी, इससे बच्ची घबरा गई और जोर-जोर से रोने लगी. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हो गया. मौके पर पहुंची भीड़ को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मोहल्लेवासियों ने उसे पकड़ लिया. क्षेत्रवासियों ने मासूम बच्ची के परिजनों को सूचित किया. 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त करेंगे मामले की जांच
घर वालों ने मासूम से बात की तो उसने वृद्ध व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया. उसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. नाबालिग मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस थाने ले आई. पीड़िता के पिता ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. वृद्ध व्यक्ति के खिलाफ रेप, छेड़छाड़ व पॉक्सो की धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई गई. इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को सौंप गई है. पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

 

Read More

कमाने के लिए बाहर गया था पति, पत्नी को ले भागा पड़ोसी किरायेदार, लौटा तो उड़ गए होश

Posted on :11-Dec-2023
कमाने के लिए बाहर गया था पति, पत्नी को ले भागा पड़ोसी किरायेदार, लौटा तो उड़ गए होश

UP News: यूपी के फिरोजाबाद जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फिराजोबाद में एक व्यक्ति बाहर कमाने के लिए गए तो उसकी पत्नी से पड़ोस में किराए के मकान में रह रहे किराएदार से नजदिकियां बढ़ने लगी। उसके बाद वह उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया।

पति जब वापस लौटा और उसकी पत्नी उसे घर पर नहीं मिली तो वह उसे खोजने के साथ ही पड़ोसियों से पूछताछ किया तो किराएदार की करतूत के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद उसने पुलिस से शिकायत किया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह पूरा मामला फिराेजाबाद जनपद के थाना उत्तर के कौशल्या नगर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि कौशल्या नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि उसके पड़ोसी के मकान में कमल पुत्र पूरन सिंह नामक एक युवक किराए का मकान लेकर रहता था।

पीड़ित का आरोप है कि किराएदार कमल का उसके घर आना जाना होता था। आशंका है कि घर आते-जाते उसकी कमल और पीड़ित की पत्नी के बीच प्रेम संबंध हुआ। बीते सात दिसंबर को पीड़ित काम करने के लिए बाहर गया था।

उसी समय कमल उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी को कमल ही लेकर फरार हुआ है। मामले में पति की तहरीर पर उत्तर थाने की पुलिस ने आरोपी कमल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

Read More

अनुच्छेद 370 पर SC का फैसला: जम्मू एवं कश्मीर को नहीं मिलेगा 'स्पेशल स्टेटस... पढ़े पूरी खबर

Posted on :11-Dec-2023
अनुच्छेद 370 पर SC का फैसला: जम्मू एवं कश्मीर को नहीं मिलेगा 'स्पेशल स्टेटस... पढ़े पूरी खबर

नई दिल्‍ली : सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ संविधान के अनुच्छेद 370 (Article 370) के प्रावधानों को निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा अनुच्‍छेद 370 निरस्त करने का आदेश संविधानिक तौर पर वैध अभ्यास है. हम 370 को निरस्त करने में कोई दुर्भावना नहीं पाते है. हम संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए संवैधानिक आदेश जारी करने की राष्ट्रपति की शक्ति के इस्तेमाल को वैध मानते हैं.

जम्मू-कश्मीर के पास अन्य राज्यों से अलग आंतरिक संप्रभुता नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान है. जम्मू-कश्मीर के पास देश के अन्य राज्यों से अलग आंतरिक संप्रभुता नहीं है. 370 को हटाने का अधिकार जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के लिए है. जब राष्ट्रपति शासन लागू होता है, तब राज्यों में संघ की शक्तियों पर सीमाएं होती हैं. इसकी उद्घोषणा के तहत राज्य की ओर से केंद्र द्वारा लिया गया हर निर्णय कानूनी चुनौती के अधीन नहीं हो सकता. इससे अराजकता फैल सकती है."

अनुच्छेद 370 एक अस्थायी शक्ति
फैसला सुनाते हुए सीजेआई ने कहा, "अनुच्छेद 370 असममित संघवाद की विशेषता है न कि संप्रभुता की. याचिकाकर्ताओं ने राष्ट्रपति की उद्घोषणा को चुनौती नहीं दी है. उद्घोषणा के बाद राष्ट्रपति की शक्ति का प्रयोग न्यायिक समीक्षा के अधीन है. अनुच्छेद 356(1) के तहत राज्य विधानसभा की ओर से शक्तियों का प्रयोग करने की संसद की शक्ति कानून बनाने की शक्तियों तक सीमित नहीं है. अनुच्छेद 370 एक अस्थायी शक्ति है.

जम्मू-कश्मीर की संविधान सभा की सिफारिश राष्ट्रपति के लिए बाध्यकारी नहीं
सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इस मुद्दे पर तीन फैसले हैं. सीजेआई ने अपनी न्यायमूर्ति गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की ओर से फैसले लिखे हैं, जबकि न्यायूमर्ति कौल एवं न्यायमूर्ति खन्ना ने अलग-अलग फैसले लिखे हैं. फैसला सुनाते हुए सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर की संविधान सभा का अस्तित्व समाप्त हो गया, तो जिस विशेष स्थिति के लिए अनुच्छेद 370 लागू किया गया था, उसका भी अस्तित्व समाप्त हो गया. जम्मू-कश्मीर की संविधान सभा की सिफारिश राष्ट्रपति के लिए बाध्यकारी नहीं थी.

जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक चुनाव
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जितने जल्दी हो सके दिया जाए और वहां पर चुनाव कराए जाए. जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक चुनाव हों. जल्द से जल्द स्टेटहुड वापस किया जाए. लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है. 

सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 16 दिन तक सुनवाई करने के बाद पांच सितंबर को मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था. 

Read More

संत निरंकारी मंडल ने ब्लड उपलब्ध कराकर बचाई जान

Posted on :11-Dec-2023
संत निरंकारी मंडल ने ब्लड उपलब्ध कराकर बचाई जान

नई दिल्ली : दिल्ली के ऐम्स में भर्ती बागपत निवासी विपुल जैन को लगातार ब्लीडिंग होने के कारण उनकी हालत सीरियस बनी हुई थी, उन्हें तत्काल ब्लड की आवश्यकता थी। विपुल जैन के परिजनों ने  संत निरंकारी मंडल 54 ए मेरठ ज़ोन के मीडिया प्रभारी सुभाष पांचाल से सम्पर्क किया। सुभाष पांचाल उस समय आगरा में थे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुवे 54 ए के इंचार्ज कुँवर पाल सिंह को मामले से अवगत कराया।

कुंवरपाल सिंह ने दिल्ली के निरंकारी चौक स्थित मेडिकल हेल्थ एंड सोशल वेलफेयर विभाग के श्रीनाथ जी से संपर्क किया। मेडिकल हेल्थ एंड सोशल वेलफेयर विभाग ने एम्स ब्लड बैंक के डायरेक्टर को एक लेटर जारी कर विपुल जैन को दो यूनिट ब्लड उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया। सुभाष पांचाल लेटर लेकर ऐम्स पहुंचे और जरूरतमंद को ब्लड उपलब्ध कराया। सुभाष पांचाल ने कहा कि रक्तदान एक सबसे बड़ा दान है।

यह दान इंसान का जीवन बचाने में काम आता है और ऐसे आयोजन निरंकारी मिशन लगातार करता चला आ रहा है। निरंकारी मिशन समाज कल्याण के अनेकों कार्य सफाई अभियान से लेकर ब्लड डोनेशन कैंप, चिकित्सा कैंप, आई कैंप व बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अपनी सेवाएं देने में अग्रसर है। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यही पैगाम है की खून नालियों में ना बह कर इंसान की नसों में बहे तो इस जीवन का कुछ लाभ प्राप्त हो सकता है।  विपुल जैन के परिजनों ने सुभाष पांचाल, कुंवरपाल सिंह, श्रीनाथ जी, डॉक्टर नरेश अरोड़ा सहित समस्त संत निरंकारी मंडल का आभार व्यक्त किया।

Read More

खौफनाक! जमीन नाम नहीं की तो मां का किया मर्डर, हंसिया से सिर काटकर ले भागा युवक

Posted on :09-Dec-2023
खौफनाक! जमीन नाम नहीं की तो मां का किया मर्डर, हंसिया से सिर काटकर ले भागा युवक

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव क्षेत्र में शनिवार को एक लोमहर्षक वारदात में एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी और उसका सिर काटकर अपने साथ ले गया. पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने यहां बताया कि तालगांव थाना क्षेत्र के मेजापुर गांव में दिनेश पासी नामक व्यक्ति ने अपनी मां कमला देवी (65) की हंसिया से प्रहार करके हत्या कर दी और उसका सिर काटकर अपने साथ ले गया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनेश शराब का आदी है और ऐसा बताया जाता है कि वह अपनी मां से एक जमीन अपने नाम कराने के लिये कह रहा था, मगर कमला देवी इससे इनकार कर रही थी. इसी वजह से दिनेश ने अपनी मां की हत्या कर दी.

मिश्रा ने बताया कि दिनेश ने अपनी मां का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे अपने साथ लेकर भाग गया. कमला देवी के सिरकटे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्यारोपी पुत्र की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

 

Read More

उपहार पाकर खिल उठे नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के चेहरे आनंद फाउंडेशन जुन्नारदेव की अनुपम पहल

Posted on :09-Dec-2023
उपहार पाकर खिल उठे नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के चेहरे आनंद फाउंडेशन जुन्नारदेव की अनुपम पहल

राकेश यादव 

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव : आनंद फाउंडेशन जुन्नारदेव द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत अनुपम पहल की गई है, इसके अंतर्गत आनंद फाउंडेशन के डॉ पी अजवानी द्वारा नगर के लाल बहादुर शास्त्री प्राथमिक शाला में पहुंचकर वहां अध्यनरत नन्हे मुन्ने बच्चों को अध्ययन और खेल सामग्री वितरित की गई। बच्चे उपहार पाकर प्रसन्नता से फूले नहीं समा रहे थे, उन्होंने डॉक्टर अजवानी के द्वारा दिए गए उपहार की जमकर ताली बजाकर सराहना की।

डॉक्टर अजवानी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कभी भी अपने आप को काम नहीं आंकना चाहिए आप छोटे हो लेकिन बड़े-बड़े काम छोटे बच्चों से ही होते हैं, आप आधुनिक युग के भविष्य हो जो आगामी समय में तरक्की के नए मुकामो को हासिल करेंगे। उन्होंने आज की तुलना अपने समय से करते हुए बताया कि हम भी सरकारी स्कूल में पढें हैं और उस समय दरी बिछाकर उसमें बैठकर अध्ययन कार्य किया जाता था। आज आपके पास बैठने के लिए बेंच उपलब्ध है और अनेकों सुविधा भी इसका भरपूर फायदा उठाकर अपने लक्ष्य को साधकर आगे बढ़े। 

शाला प्रधान पाठक ने की तारीफ - गरीब बच्चों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर आनंद फाउंडेशन के डॉ अजवानी ने सामाजिक सरोकार का कार्य किया है और वह लगातार खेल गतिविधि से जुड़े रहे हैं वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने अपनी खेल की प्रतिभा दिखाई है और उनके सिखाए हुए शिष्य आज भी अनेकों ऊंचाइयों पर विराजमान है, ऐसे खिलाड़ी और महाविद्यालय के प्राध्यापक का इस प्रकार बच्चों के बीच जाकर उन्हें उपहार भेंट करना निश्चित ही सराहनी है उक्त आशय की बात स्कूल के प्रधान पाठक ओपी नामदेव द्वारा कही गई उन्होंने डॉक्टर अजवानी सहित आनंद फाउंडेशन को धन्यवाद प्रेषित किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ सहित नन्हे मुन्ने बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More

पुलिस ने किया नकली शराब बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश, डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर

Posted on :09-Dec-2023
पुलिस ने किया नकली शराब बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश, डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर

केरल : केरल के एक रेस्तरां के पीछे नकली शराब बनाने की इकाई चलाने के आरोप में 44 वर्षीय एक डॉक्टर और पांच अन्य को गिरफ्तार किया गया है। 

कुछ समय से चल रही थी इकाई
आबकारी अधिकारियों ने शनिवार को बताया इरिंजालाकुडा के रहने वाले एलोपैथी डॉक्टर अनूप की देखरेख में पेरिंगोटुकारा में कुछ समय से गिरोह यह इकाई चला रहा था।

टीम ने औचक छापा मारा
अधिकारी ने बताया कि आबकारी आयुक्त के दस्ते को अवैध शराब उत्पादन इकाई के बारे में एक जानकारी मिली। सूचना मिलने पर त्रिशूर आबकारी सर्कल इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने औचक छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया।

1,072 लीटर नकली शराब बरामद
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 1,072 लीटर नकली शराब, दो कार और एक एयर-गन जब्त की गई। वहीं, आरोपियों से पूछताछ जारी है।
भारतीय और अमेरिकी सेना संयुक्त रूप से अभ्यास कर रहे हैं। संयुक्त अभ्यास 'वज्र प्रहार 2023' के दौरान जीपीएडीएस का उपयोग करके हवाई लड़ाई, लड़ाकूओं को बचने और भार को सटीक रूप से गिराने में प्रशिक्षित किया गया। 

Read More

CG मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम; गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंड...

Posted on :09-Dec-2023
CG मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम; गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंड...

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है|चक्रवाती तूफान के बाद मौसम साफ हो गया है। वहीं ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, इससे प्रदेश में और भी ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही आज शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश के एक-दो  जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री वृद्धि होगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से प्रदेश में और भी ठंड बढ़ाने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को सबसे ठंड इलाका पेंड्रा रोड रहा।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में रहा यहां 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बदल साफ है। वहीं हल्की धूप भी है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

Read More

महिला के साथ हैवानियत; रेप के बाद सिगरेट से चेहरा जलाया, हत्या के बाद खुली राज

Posted on :08-Dec-2023
महिला के साथ हैवानियत; रेप के बाद सिगरेट से चेहरा जलाया, हत्या के बाद खुली राज

यूपी  : यूपी के सुल्तानपुर में 4 दिसंबर को डंप किए गए कूड़े की ढेर के पास एक महिला का शव मिला था। शव के चेहरे पर सिगरेट के दाग और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की भी पुष्टि हुई थी। अब पुलिस ने गुरुवार को इस मामले का खुलासा करते हुए एक युवक के गिरफ्तार कर लिया। युवक ने जो पुलिस को बताया उसे सुनकर सब सन्न रह गए।

ये मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के अलहददापुर का है। तीन दिसंबर को एक महिला का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलाथ था। लाल जोड़े में महिला की मांग पर सिंदूर, कान से खून, गले पर चोट के निशान तो चेहरे पर सिगरेट के दागने का निशान था। महिला की शिनाख्त थाना क्षेत्र के छतौना की रहने वाली रेखा के तौर पर हुई। जब इसके अगले दिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि मृतका के साथ रेप भी हुआ है। जिसके बाद अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। एसओ श्याम सुंदर ने बताया कि विवेचना में सूरज कुमार सोनकर का नाम सामने आया। 

सूरज का गांव घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर था। इसके अलावा रेखा के फोन से कई बार उसे कॉल किया गया था। इस पर संदेह होने पर उसे डिटेन किया। हालांकि पहले तो सूरज ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला ने नौकरी का झांसा देकर 60 हजार रुपये लिए थे। न ही नौकरी कहीं लगी और न ही वह रुपये वापस कर रही थी। पैसे मांगने पर वह गालियां देती थी। 

बिना किसी पछतावे के खड़े सूरज ने बताया कि 3 दिसंबर को साजिश के तहत महिला को एक सूनसान जगह ले गया। जब पैसे मांगे तो वह गाली देने लगी। इस पर उसने उसकी पिटाई कर दी। फिर हाथ-पैर बांध दिए। चीख न पाए इसके लिए मुंह को कपड़े से बांध दिया। वह छटपटा रही थी लेकिन बिना उसके सुने चेहरे को सिगरेट से जला दिया। फिर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। दूसरी ओर पुलिस ने एक्शन लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

Read More

गुजरात-राजस्थान में पाया गया CCHF नामक वायरस, पशु से इंसान में भी फैलने की संभावना

Posted on :08-Dec-2023
गुजरात-राजस्थान में पाया गया CCHF नामक वायरस, पशु से इंसान में भी फैलने की संभावना

लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी चूहों से जानवर और जानवर से इंसान में फैल सकती है। चूहों और कुत्तों की यूरिन के टच में आने से ये बीमारी मनुष्य में आ सकती है। क्राइमिन कांगो रक्तस्नावी बुखार (सीसीएचएफ) नामक वायरस गुजरात और राजस्थान में पाया गया है। अगर यह वायरस इंसान में आ जाए तो मृत्यु भी हो सकती है। इसके अलावा निपाह और जीका वायरस से संक्रमित होने पर मनुष्य की मौत हो सकती है। यह कहना है कि डॉ. एसएस पाटिल का, जो वीरवार को लाला लाजपतराय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित पशुचिकित्सा जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि इसके अलावा ब्रूसीलोसिस नाम की बीमारी भी पशुओं से इंसान में फैल सकती है। पशुओं को ब्रूसीलोसिस से बचाने के लिए सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है। पूरे देश में किसानों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालक 4 से 8 महीने की गर्भवती गाय को बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। एक बार वैक्सीनेशन के बाद दोबारा से लगवाने की जरूरत नही पड़ती। प्राणी जन्य रोग को वैक्सीनेशन करके रोका जा सकता है। भैंस और गाय दोनों में ब्रूसीलोसिस बीमारी बराबर फैलती है और दोनों में समान रूप से खतरनाक है।

मेडिकल व वेटरनरी सेक्टर को मिलकर करना होगा काम
सेंटर फॉर वन हेल्थ कार्यक्रम के डायरेक्टर डॉ. जसबीर सिंह बेदी ने बताया कि वन हेल्थ प्रोग्राम विश्व स्तर पर शुरू हो चुका है। वन हेल्थ एक दृष्टिकोण है, जो ग्लोबल लेवल पर चल रही है, जिससे मनुष्य, जानवर और वातावरण में संतुलन बना रहे। इसके लिए तीन संगठन काम कर रहे हैं। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन व वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन फॉर एनीमल हेल्थ काम कर रही है। पशुओं और वन्य जीवन से आने वाली बीमारियों के लिए भारत में 2006 में पहली नेशनल जूनोसिस कमेटी बनाई गई थी, जो जानवरों व पशुओं से होने वाली बीमारियों को रोकने का काम कर रही है।

जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों का 19वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वीरवार से शुरू हुआ
वन हेल्थ कार्यक्रम को कामयाब करने के लिए मेडिकल सेक्टर और वेटरनरी सेक्टर का मिल कर काम करना जरूरी है। सहायक महानिदेशक पशु स्वास्थ्य नई दिल्ली डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वन हेल्थ का महत्वपूर्ण उद्देश्य इको सिस्टम को साथ लेकर चलना है। जब तक इको सिस्टम सही है तब तक प्लेनेट स्वस्थ है। कई बार विभाग एकांत में काम करते हैं, जिसमें से कुछ संसाधन मेडिकल के पास है। विभिन्न सेक्टर हैं जो अलग- अलग काम न करके साथ मिलकर काम करें जिससे इको सिस्टम का संतुलन बना रहे।

लुवास में पशुचिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य एवं महामारी विज्ञान विभाग एवं भारतीय पशुचिकित्सा जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों के संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पशु चिकित्सकों के जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों का 19वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वीरवार से शुरू हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पिछले तीन से अधिक दशकों से मनुष्यों में उभरने वाली लगभग 75 प्रतिशत संक्रामक बीमारियां जानवरों, मुख्य रूप से वन्यजीव प्रजातियों से उत्पन्न हुई हैं।

वन हेल्थ दृष्टिकोण अपनाना अब समय की मांग
ये जूनोटिक बीमारियां अत्यंत महत्वपूर्ण समस्याएं पैदा करती हैं और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और आर्थिक कल्याण के लिए भी खतरा है। ब्रुसेलोसिस, टीबी, इबोला, सार्स और एवियन इन्फ्लूएंजा जैसे जूनोटिक रोगों की रोकथाम के लिए वन हेल्थ दृष्टिकोण अपनाना अब समय की मांग बन चुका है। सम्मेलन की मुख्यातिथि व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की निदेशिका डॉ. अलका छाबड़ा ने कहा कि वन हेल्थ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वेटरनरी और मेडिकल प्रोफेशनल को कंधे से कंधा मिलाकर चलना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि सहायक महानिदेशक पशु स्वास्थ्य, नई दिल्ली डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आज के महामारियों के युग में वन हेल्थ की अवधारणा से ही संक्रमित रोगों से बचा जा सकता है।

चार तकनीकी सत्रों का किया गया आयोजन
सम्मेलन के पहले दिन चार तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। पहले सत्र में डॉ. नवनीत ढंड (यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी ऑस्ट्रेलिया) ने बताया कि कैसे हम महामारी विज्ञान क्षमता को सुदृढ़ बनाकर ट्रांसबाउंड्री और उभरते हुए नए संक्रमित रोगों का निदान कर सकते हैं। दूसरे सत्र में डॉ. जेपीएस गिल ने मानव और पशु दोनों में एंटीबायोटिक दवाओं का अत्यधिक उपयोग और दुरुपयोग के कारण रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक के अत्यधिक उपयोग के कारण इन दवाइयों का असर कम होता जा रहा है और यह एक वैश्विक खतरे के तौर पर उभर रहा है।

तीसरे सत्र में प्रो. सिमोन मोर (यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलीन, आयरलैंड) ने पशु स्वास्थ्य में अंतरराष्ट्रीय नीति को सही और प्रभावी ढंग से बनाने के लिए वैज्ञानिकों में जनहित अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता होना बहुत जरूरी है। चौथे सत्र में मुर्गी विशेषज्ञ डॉ. एनके महाजन ने बताया कि एवियन इन्फ्लूएंजा(बर्ड फ्लू) दुनिया भर में पोल्ट्री उद्योग, वन्य जीवन और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बना हुआ है। पशु चिकित्सा, मानव स्वास्थ्य और वन्य जीवन के बीच निरंतर अनुसंधान, निगरानी के लिए वन हेल्थ के तहत एक प्राधिकरण इस वायरस से जुड़े जोखिमों की निगरानी और उन्हें कम करने के लिए बनाए जाने की जरूरत है।
इन्हें किया सम्मानित

इस अवसर पर पूर्व कुलपति महाराष्ट्र विश्वविद्यालय डॉ. आशीष पातुरकर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया व पांच वैज्ञानिक डॉ. टीश्री निर्वासन राय, डॉ. रणधीर सिंह सैनी, डॉ. एसके नागपा, डॉ. शरण गौड़ा पाटिल और डॉ. समीर दास को इंडियन एसोसिएशन ऑफ वेटरनरी पब्लिक हेल्थ फेलो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Read More

फ्लिपकार्ट पर लगा जुर्माना, महिला को बेचा 96 रुपये महंगा शैंपू... पढ़े पूरी खबर

Posted on :08-Dec-2023
फ्लिपकार्ट पर लगा जुर्माना, महिला को बेचा 96 रुपये महंगा शैंपू... पढ़े पूरी खबर

Bengluru Consumer Court: ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को सेल के दौरान एक महिला उपभोक्ता को तय कीमत से 96 रुपये ज्यादा दाम में शैंपू बेचना काफी महंगा पड़ गया. बेंगलूरू स्थित उपभोक्ता फोरम ने महिला की शिकायत पर कंपनी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना ठोंक दिया. यहीं नहीं अदालत ने कंपनी से महिला को 20 हजार रुपये के जुर्माने के अलावा ज्यादा वसूले गये 96 रुपये भी अदा करने का आदेश दिया.

बेंगलूरू में रहने वाली एक महिला ने बिग बिलियन डेज के दौरान फ्लिपकार्ट से एक शैंपू खरीदा था, जब उस शैंपू की डिलीवरी हुई तो उसने पाया कि उसको नियत दाम से 96 रुपये महंगा शैंपू बेचा गया था. ऐसे में उसने कंपनी के ऊपर मुकदमा कर दिया. मुकदमा करने के बाद कंज्यूमर फोरम ने आरोपों को सही पाया और कंपनी पर जुर्माना लगाते हुए महिला को पैसा देने का आदेश दिया.

कोर्ट ने क्या आदेश दिया? 
कोर्ट ने फ्लिपकार्ट के डिफेंस को अपर्याप्त बताते हुए उसकी दलीलों को खारिज कर दिया. इसके अलावा, अदालत ने कंपनी को सेवा में कमी के लिए 10,000 रुपये और अनुचित व्यापार प्रथाओं में शामिल होने के लिए 5,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा, कोई भी कंपनी किसी भी सामान को उसमें दिये गये अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक के दाम में नहीं बेच सकती है. ऐसा करना गलत है. 

बिग बिलियन डेज फ्लिपकार्ट की वार्षिक बिक्री सेल कार्यक्रम है. इस दौरान कंपनी दावा करती है कि वह कई प्रोडक्ट पर भारी छूट प्रदान करती है. इस साल की शुरुआत में, बेंगलुरु शहरी जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के पास एक और ग्राहक की शिकायत आई थी. इस शिकायत में ग्राहक ने कहा था कि उसने एडवांस में भुगतान किया था लेकिन बावजूद इसके उसको ई-कामर्स वेबसाइट ने ऑर्डर नहीं पे किया था.

Read More

सिनेमा जगत से आई बुरी खबर, नहीं रहे जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Posted on :08-Dec-2023
सिनेमा जगत से आई बुरी खबर, नहीं रहे जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कैंसर से जूझ रहे दिग्गज अभिनेता जूनियर महमूद का गुरुवार रात 67 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई में अपने घर पर आखिरी सांस ली. अपने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में जूनियर महमूद ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का लोहा मनवाया. दो हफ्ते पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि एक्टर स्टेज 4 के कैंसर की जंग लड़ रहे हैं.गुरुवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया.

जूनियर महमूद ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की करियर की शुरुआत

जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कटी पतंग, मेरा नाम जोकर, परवरिश और दो और दो पांच समेत कई हिट फिल्मों में काम किया.जूनियर महमूद ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस के रूप में फिल्म 'नौनिहाल' से की, जिसमें संजीव कुमार, बलराज साहनी और इंद्राणी मुखर्जी जैसे दिग्गज एक्टर शामिल थे. 1967 में रिलीज हुई 'नौनिहाल' से लेकर अब तक एक्टर ने जूनियर महमूद के नाम से ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, एक्टर ने कई मराठी फिल्में भी बनाईं.

एक्टर जीतेंद्र और सचिन पिलगांवकर संग किया कई फिल्मों में काम

बीमारी की हालत में जूनियर महमूद ने एक्टर जीतेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद एक्टर उनसे मिलने पहुंचे थे. गुरुवार को कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर ने भी जूनियर महमूद से मुलाकात की. जूनियर महमूद ने अपने करियर के दौरान जीतेंद्र और सचिन पिलगांवकर दोनों के साथ ही कई फिल्मों में काम किया था. सचिन पिलगांवकर और जूनियर महमूद ने 'बचपन', 'गीत गाता चल' और 'ब्रह्मचारी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था.  फिल्मों के अलावा वह देश और विदेशों में कई स्टेज शो का हिस्सा रहे.

Read More

पृथक मिथिला राज्य की मांग को लेकर नितिन गडकरी से मुलाकात।

Posted on :08-Dec-2023
पृथक मिथिला राज्य की मांग को लेकर नितिन गडकरी से मुलाकात।

उषा पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली : मिथिला वासियों  का एक दल ने आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पृथक मिथिला राज्य की मांग को लेकर एक  ज्ञापन सौंपा।  श्री गडकरी ने कहा कि इस आशय का राज्य सरकार प्रस्ताव भेजती है तो इस पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी दल की अगुवाई कर  रहे भाजपा नेता कौशल पाठक एवं अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक  प्रो अमरेंद्र झा ने दी।

इस दल में पं संजीव योगी, रवीन्द्र मिश्र,मदन झा,फिल्म अभिनेता अंजनी, सजन झा,प्रो कन्हैया जी सुजीत मिश्रा आदि शामिल थे। श्री पाठक ने कहा कि पृथक मिथिला राज्य के निर्माण से ही मिथिला का समग्र विकास सम्भव है। एल एस।

Read More

गोस्वामी समाज के 42 संगठनो के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक 10 को दिल्ली में

Posted on :08-Dec-2023
गोस्वामी समाज के 42 संगठनो के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक 10 को दिल्ली में

दिल्ली : विरेन्द्र अयोध्या पुरी छत्तीसगढ़ अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी गोस्वामी समाज ने प्रेस कांफ्रेंस में अवगत कराया कि *दिनांक 10-12-2023 को महरौली, दक्षिण दिल्ली में लगभग 42 अलग-अलग  गोस्वामी समाज के संगठनो और सभाओं एवं समितियों के प्रमुखों/प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक होगी । गोस्वामी समुदाय के महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे सरकार और राजनीतिक दलों द्वारा अनदेखी, सत्ता, राजनीतिक दल, सरकार में प्रतिनिधित्व,देश धर्म और संस्कृति बचाने के लिए के लिए  सन्यासियों (वर्तमान में गोसाईं/गोसावी/गोस्वामी )  का देश की स्वतंत्रता और आध्यात्म की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान,

अखाड़ों और आदि गुरु शंकराचार्य जी द्वारा स्थापित चार ऐतिहासिक मठों, 12 ज्योतिर्लिंग, उनसे सम्बंधित एकात्म धाम ओंकारेश्वर  और अन्य संस्थान की  देख रेख और प्रशासन में गोस्वामी समाज को  स्थान, अखाड़ों को समय के अनुरूप बदलाव वर्तमान परिपेक्ष्य के अनुरूप प्रासंगिक बनाना और सुधार, संन्यास परंपरा का सरलीकरण, आदि गुरु शंकराचार्य जी के नाम पर ट्रेन चलाना, आदि गुरु शंकराचार्य जी के साहित्य का संग्रह एवं अलग-अलग राज्यों में उनकी प्रतिमाओं की स्थापना, उनकी जयंती मनाना,  धार्मिक स्थलों मठ, मंदिरों से संत, महात्माओं, महन्तों एवं पुजारियों का जबरदस्ती विस्थापन रोकना, भूमि के स्वामित्व अधिकार में सरकारों द्वारा परिवर्तन कर कब्जा करना, सरकार और शक्तिशाली लोगों द्वारा समुदाय की धार्मिक भूमि पर कब्ज़ा और गोस्वामी लोगों का विस्थापन,और  अन्य महत्वपूर्ण  सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक समस्याएँ पार चर्चा की जाएगी 

उल्लेखनीय है कि आदि गुरु शंकराचार्य जी  छोटी उम्र में ही सन्यासी बन गये थे, उन्होंने दस नाम( गिरि,पुरी, भारती, बन, सागर,पर्वत, तीर्थ,आश्रम सरस्वती, अरण्य) साथ सन्यासियों को पुनर्गठित किया था,

 जब हिन्दू धर्म पर प्रहार हो रहा था और हिन्दू बड़ी संख्या में  परिवर्तित हो रहे थे,  अनेक कुरीतियों के कारण हिन्दू धर्म को हानि  पहुंच रही थी, तब उन्होंने केरल से कश्मीर तक पैदल यात्रा की, बहुत सारा धार्मिक साहित्य लिखा, देश के सभी हिस्सों से लोगों को एकजुट करने और संगठित करने के लिए चारों दिशाओं में चार ऐतिहासिक मठों (वर्तमान में श्री शारदा मठ (पीठ ) द्वारिका गुजरात, से ज्योतिष मठ बदरी धाम, श्री। गोवर्धन पीठ पुरी , श्री श्रृंगेरी मठ रामेश्वरम के नाम से जाना जाता है...) की स्थापना की और 4 शंकराचार्यों को विराजित किया और देश धर्म और संस्कृति के प्रति पूर्ण विश्वास और प्रेम भाव से जागरूकता फैलाई जिसका ही परिणाम है कि आज हिंदू एकजुट हो रहे हैं 

देश की बड़ी जनसंख्या उनकी अनुयायी बन गयी, उनके प्रयासों से बड़ी आबादी  जहां तक कई हिंदू राजा भी हिंदू धर्म में वापस आये आद्य शंकराचार्य स्वामी जी महाराज को जगतगुरु की उपाधि, इन्ही सब कारणों से ही प्राप्त हुई जगतगुरु शंकराचार्य जी के जाने के बाद उनके शिष्यों, साधु संतों द्वारा लोगों को दीक्षा दिया जाकर लोगों को धर्म के साथ जोड़े रखा,अध्यात्म के माध्यम से ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताया और शिष्य-गुरु परंपरा को जीवित रखा

जब विदेशी आक्रमणकारियों ने हिंदू मंदिरों और धार्मिक पवित्र पुस्तकों को लूटना, जलाकर नष्ट करना शुरू कर दिया, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया  तो इस दशनामी गोस्वामी  समुदाय के साधु संतों ने अखाड़ों की स्थापना की तथा  शास्त्र के साथ साथ शारीरिक स्वास्थ्य रखते हुए शस्त्र प्रशिक्षण दिया और खुद भी राजाओं की सेना का हिस्सा बने  और युद्धों में बलिदान दिये .

बंगाल में सन्यासियों ने वंदेमातरम का नारा दिया और स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और  जनता में जोश भर दिया जो  "सन्यासी विद्रोह"  कर दिया. इस समुदाय के कई लोगों और साधु संतों ने देश के लिए बलिदान दिया, लेकिन देश धर्म और संस्कृति के लिए  इतने बड़े बड़े योगदान के बावजूद आजादी के बाद से ही सरकारों और राजनीतिक दलों की अनदेखी के कारण यह समुदाय कई गंभीर  सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा है

जिसे सुलझाने हेतु ही 10 दिसंबर 2023 रविवार को महरौली दक्षिण दिल्ली में सभी प्रमुख संगठनों के प्रमुखों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई है

Read More

शादी का झांसा देकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Posted on :07-Dec-2023
शादी का झांसा देकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सिविल लाइंस इलाके में किराये पर रह रही एक युवती से शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मूलरूप से उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का कहना है कि वह वर्ष 2019 से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ही उसावां थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर रुखाड़ा वमनपुरा निवासी प्रमोद कुमार भी रहता है। प्रमोद ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। शादी के लिए कहने पर नौकरी लगने तक रुकने की बात कहकर टाल देता था।

इस बीच दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना होने लगा था। आरोप है कि प्रमोद का भाई सुधीर और बहनोई पप्पू युवती पर बुरी नजर रखता था। 26 जुलाई 2023 को युवती ने जब शादी का दबाव डाला तो प्रमोद ने 29 जुलाई को कोर्ट मैरिज कर लेने की बात कही। इसके बाद प्रमोद गायब हो गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। छह अगस्त को प्रमोद का भाई पप्पू और सुधीर कमरे पर आए। दोनों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More

अनुमूला रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे!

Posted on :07-Dec-2023
अनुमूला रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे!

तेलंगाना : तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुमूला रेवंत रेड्डी ( Revanth Reddy ) आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ 12 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ लेने से एक दिन पहले उन्होंने बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी. शपथ ग्रहण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल होंगे. बता दें कि बुधवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कुछ अन्य नेताओं से भेंट की. रेड्डी संसद भवन भी पहुंचे थे, हालांकि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया. वह शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. वह तेलंगाना की मल्काजगिरि लोकसभा सीट से सांसद हैं.

राहुल गांधी ने किया था ट्वीट

राहुल गांधी ने रेड्डी को बधाई देते हुए ‘एक्स' पर पोस्ट किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार तेलंगाना में सभी गारंटी पूरी करेगी और ‘प्रजाला सरकार' (जनता की सरकार) साबित होगी. कांग्रेस नेतृत्व ने रेड्डी को मंगलवार को विधायक दल का नेता बनाने का फैसला ‘सर्वसम्मति से' लिया। रेड्डी 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. रेड्डी तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे. करीब एक दशक पहले तेलंगाना के नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आने से लेकर अब तक भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री थे. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बीआरस को पराजित किया। पार्टी को 119 सदस्यीय विधानसभा में 64 सीटें मिलीं तो बीआरएस को 39 सीटों से संतोष करना पड़ा.

रेवंत रेड्डी के सामने कांग्रेस द्वारा दी गई छह चुनावी ‘गारंटी' पूरी करने की चुनौती
बता दें कि रेवंत रेड्डी के समक्ष हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा दी गई छह चुनावी ‘गारंटी' पूरी करने की चुनौती होगी. इसके अलावा, रेड्डी को कई अन्य राजनीतिक चुनौतियों का भी सामना करना होगा. माना जाता है कि राज्य में कांग्रेस की जीत का बड़ा कारण छह गारंटी पेश करने वाला पार्टी का मजबूत (चुनाव) अभियान रहा है. इन छह गारंटी में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का वादा सबसे आकर्षक है. राज्य सरकार के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि एक मोटे अनुमान के मुताबिक, आरटीसी महिला यात्रियों से सालाना 2,500 करोड़ रुपये कमाती है. यदि योजना को लागू करना है, तो कांग्रेस सरकार को परिवहन निगम को उतनी ही राशि देनी होगी, जो पहले ही 6,000 करोड़ रुपये के घाटे से जूझ रही है.

वादों को पूरा करने के लिए चाहिए इतना बजट
कांग्रेस ने दो लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ करने का भी वादा किया है. बीआरएस सरकार ने एक लाख रुपये तक की छूट के लिए 21,000 करोड़ रुपये का बजट रखा था.  गणना के अनुसार, कांग्रेस सरकार को कृषि ऋण माफी को लागू करने के लिए अगले पांच वर्षों के लिए कम से कम 35,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की आवश्यकता है. इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने रायथु भरोसा गारंटी योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ सालाना 15,000 रुपये और खेतिहर श्रमिकों को 12,000 रुपये देने का वादा किया है. बीआरएस सरकार की रायथु बंधु योजना के तहत, किसानों को सालाना 10,000 रुपये का भुगतान किया जाता था.

बीआरएस सरकार ने पिछले साढ़े पांच वर्षों के दौरान ऐसी ही योजना के तहत 72,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जिससे 70 लाख किसान लाभान्वित हुए. यदि कांग्रेस पार्टी को अपनी योजना को समान मापदंडों के तहत लागू करना है, तो उसे अगले पांच वर्षों में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी.

वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक एस. नागेश कुमार ने कहा कि रेवंत रेड्डी के सामने पहली चुनौती ‘छह गारंटी' का कार्यान्वयन और राजनीतिक चुनौतियां हैं, क्योंकि पिछली सरकार के विपरीत, कांग्रेस सरकार के सामने संख्या के लिहाज से मजबूत विपक्ष होगा. 3 दिसंबर को सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने 64 सीटें हासिल की जबकि बीआरएस ने 39, भाजपा ने आठ, एआईएमआईएम ने सात और भाकपा ने एक सीट जीती है. तेलंगाना के वित्त वर्ष 2023-24 बजट के अनुसार, कुल राजस्व 2.16 लाख करोड़ आंका गया था जबकि राजस्व व्यय 2.12 लाख करोड़ था.

Read More

सरकार का बड़ा फैसला, 100 वेबसाइट को किया गया ब्लॉक, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर कर रही थीं ठगी

Posted on :06-Dec-2023
सरकार का बड़ा फैसला, 100 वेबसाइट को किया गया ब्लॉक, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर कर रही थीं ठगी

भारत में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर हर दिन फ्रॉड हो रहे हैं। हर रोज लोगों के साथ ठगी हो रही है। कई लोगों ने इस पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में लाखों रुपये गंवाए हैं। हाल ही में बंगलूरू में एक शख्स को 61 लाख का रुपये का चूना लगाया गया था।

अब सरकार ने इस पर बड़ी कार्रवाई की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के ऐसी 100 वेबसाइट को ब्लॉक किया है जो पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी कर रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक इन साइट को विदेशी कंपनियों द्वारा ऑपरेट किया जाता था।

गृह मंत्रालय के I4C डिवीजन ने अपने वर्टिकल नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने पिछले हफ्ते ही टास्क आधारित पार्ट टाइम जॉब और यूट्यूब वीडियो लाइक के नाम पर पार्ट टाइम जॉब ऑफ करने वाली 100 से अधिक वेबसाइटों की पहचान की थी और उन पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।
बता दें कि गूगल मैप्स पर रिव्यूज भी इसी का एक हिस्सा है। यह एक नए तरह का स्कैम है। स्कैमर लोगों को व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजते हैं और पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देते हैं। वे किसी होटल या किसी जगह की लोकेशन भेजते हैं और 5 स्टार रेटिंग देने के लिए कहते हैं। लोगों को लगता है कि गूगल पर रेटिंग देने के बदले पैसे मिल रहे हैं तो क्या दिक्कत है, लेकिन यह एक अलग लेवल का स्कैम है। 

रेटिंग देते ही आपकी ई-मेल आईडी सार्वजनिक हो जाती है, क्योंकि गूगल मैप्स पर रिव्यूज प्राइवेट नहीं होते हैं। ये ठग रिव्यू के बाद आपसे लिंक और स्क्रीनशॉट मांगते हैं। जब पैसे देने की बात आती है तो ये एक टेलीग्राम नंबर देते हैं और कहते हैं कि आप वहां रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करें और एक कोड बताएं। इसके बाद वे लोगों से बैंक डीटेल और अन्य जानकारी लेते हैं और फिर ठगी का काम शुरू होता है।

Read More

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

Posted on :05-Dec-2023
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे। सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है।  जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई। 

अपने घर के बाहर खड़े थे सुखदेव सिंह
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए। हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग की।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है।

सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

Read More

शराब के नशे में बेटे ने की पिता की हत्या, सामने आई यह वजह

Posted on :05-Dec-2023
शराब के नशे में बेटे ने की पिता की हत्या, सामने आई यह वजह

यूपी : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत बेटे ने कुदाल से काटकर पिता की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के तरकुलही गांव में सोमवार देर रात नशे की हालत में घर आए बेटे का बिस्तर को लेकर पिता से विवाद हो गया। पिता ने बेटे को नशेड़ी कहते हुए झोपड़ी में सोने की बात कही थी। यह बात बेटे को इतना नागवार गुजरी कि उसने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में पिता बुरी तरह घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। बेटा गांव के ही एक घर में छिप गया। तरकुलही गांव निवासी निवासी त्रिभुवन राजभर (48) के दो बेटे रामानंद एवं आनंद राजभर हैं। गांव में त्रिभुवन के दो घर हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक मकान पर बड़ा पुत्र रामानंद सोया था। दूसरे मकान पर छोटा बेटा आनंद (18) रात 9:30 बजे नशे की हालत में पहुंचा था।

Read More

Previous12...35363738394041...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution