× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

खेल

Previous123456Next

IND vs ENG: रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Posted on :01-Feb-2024
IND vs ENG: रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Rohit Sharma International Sixes: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल यानी 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे है. इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा महारिकॉर्ड बना सकते हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज होंगे. रोहित शर्मा अगर विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 10 छक्के जड़ देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में बना देंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड!

दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने का कमाल नहीं कर पाया है. रोहित शर्मा के नाम इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में 590 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. 'हिटमैन' के पास बड़ा मौका है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 छक्के जड़ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर सकते हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद क्रिस गेल ने 553 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज     

590 छक्के - रोहित शर्मा (भारत)

553 छक्के - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

476 छक्के - शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

398 छक्के - ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)

383 छक्के - मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

359 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज     

590 छक्के - रोहित शर्मा

359 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी

294 छक्के - विराट कोहली

264 छक्के - सचिन तेंदुलकर

251 छक्के - युवराज सिंह

247 छक्के - सौरव गांगुली

243 छक्के - वीरेंद्र सहवाग

Read More

सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे साल बने टी20 के बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Posted on :24-Jan-2024
सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे साल बने टी20 के बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

दुबई: भारत के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लगातार दूसरे साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना है. ICC ने उन्हें इस प्रारूप में भारत के मध्यक्रम की रीढ़ कहा है. यादव ने 2023 में 50 के करीब औसत और 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से टी20 क्रिकेट में रन बनाए. वह फिलहाल जर्मनी में ग्रोइन की सर्जरी के बाद रिहैबलिटेशन में हैं. वह मार्च में आईपीएल में वापसी कर सकते हैं जिसमें वह मुंबई इंडियंस के लिये खेलेंगे.

आईसीसी ने कहा, ‘भारतीय मध्यक्रम की रीढ इस बल्लेबाज ने कई मैच जिताये हैं. लगातार दूसरी बार उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है.' यादव ने साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ सात रन बनाकर की लेकिन उसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. ICC ने कहा, ‘वह लगातार रन बनाते रहे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंद में 83 रन बनाये. उन्होंने फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 गेंद में 61 रन बनाये. साल के आखिर में कप्तानी का बोझ होने पर भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की.'

उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 गेंद में 80 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 गेंद में 56 रन बनाये. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 में 56 गेंद में 100 रन की पारी खेली. उन्होंने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में 112 रन बनाये. यह टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक था. रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ा था.

Read More

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर हुए विराट कोहली

Posted on :22-Jan-2024
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर हुए विराट कोहली

Virat Kohli, IND vs ENG: विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के शुरुआती दो मुकाबलों से निजी कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विराट कोहली के नाम वापस लेने की जानकारी दी. बीसीसीआई ने विराट कोहली को लेकर एक प्रेस रिलीज़ जारी की, जिसमें भारतीय बैटर के नाम वापस लेने के कारणों का खुलासा किया गया. इसमें ये भी बताया गया कि उनके रिप्लेसमेंट का एलान जल्द ही किया जाएगा.

प्रेस रिलीज़ में लिखा गया, "विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के शुरुआती दो मुकाबलों से नाम वापस लेने की गुज़ारिश की है."

आगे लिखा गया, "विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स से बात की और ज़ोर देकर कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, कुछ निजी हालात उनकी मौजूदगी और अविभाजित ध्यान का मांग करते हैं."

रिलीज़ में आगे लिखा गया, "बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करती है और टीम मैनजमेंट ने स्टार बैटर का सपोर्ट किया और उन्हें सीरीज़ में बाकी सदस्यों के शानदार प्रदर्शन करने की काबिलयत पर भरोसा है."


आगे कहा गया, "बीसीसीआई मीडिया और फैंस से इस वक़्त विराट कोहली की निजिता का सम्मान करने की गुज़ारिश करती है और निजी कारणों पर अटकलें लगानें से बचें. फोकस भारतीय टीम को सपोर्ट करने पर रहना चाहिए."

जल्द होगा रिप्लेसमेंट का एलान

रिलीज़ में इस बात का भी जिक्र किया गया कि बीसीसीआई जल्द ही कोहली के रिप्लेसमेंट का एलान करेगी. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया घोषित हो चुकी थी, जिसमें विराट कोहली का नाम भी शामिल था, लेकिन अब स्टार भारतीय बैटर ने अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके चलते जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा होगी. 

Read More

नंबर 1 भारतीय ग्रैंड मास्टर बने आर प्रगनानंद

Posted on :17-Jan-2024
नंबर 1 भारतीय ग्रैंड मास्टर बने आर प्रगनानंद

नई दिल्ली : भारतीय ग्रैंड मास्टर आर प्रगनानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाटा स्टील मास्टर्स इवेंट में डिंग लिरेन को हरा दिया है. डिंग लिरेन मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं. उन्हें प्रगनानंद ने चौथे राउंड में हरा दिया. प्रगनानंद ने इस जीत के साथ ही विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ दिया है. वे नंबर-1 भारतीय ग्रैंड मास्टर बन गए हैं. प्रगनानंद ने पिछले साल भी इसी इवेंट में डिंग को हराया था. 

प्रगनानंद ने जीत के साथ ही विश्वनाथन आनंद को रेटिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है. प्रगनानंद FIDE की लाइव रेंटिंग में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके पास 2748.3 पॉइंट्स हैं. जबकि विश्वनाथन आनंद 12वें नंबर पर हैं. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है. आनंद के पास 2748.0 पॉइंट्स हैं. इस लिस्ट में मैग्नस कार्लसन टॉप पर हैं. वहीं फैबियानो कारुआना दूसरे नंबर पर हैं. 

गौरतलब है कि प्रगनानंद के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. वे 2016 में सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर बने थे. प्रगनानंद ने महज 10 साल और 10 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली थी. वे पहली बार 2017 में ग्रैंड मास्टर बने थे. वहीं इसके बाद 2018 में भी उपलब्धि हासिल की. प्रगनानंद तमिलनाडु के चेन्नई से हैं. उनका जन्म 2005 में हुआ था. उनके पिता रमेशबाबू एक बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. 

प्रगनानंद अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को भी हरा चुके हैं. उन्होंने अगस्त 2023 में चेस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई थी. प्रगनानंद ने सेमीफाइनल के टाईब्रेक में कारूआना को हराया था. वे चेस वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने थे. इससे पहले विश्वनाथन आनंद यह कमाल कर चुके हैं. प्रगनानंद को फाइनल मैच में मैग्नस कार्लसन ने हरा दिया था.

 

Read More

ललित मोदी ने दी थी करियर खत्म करने की धमकी: पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार

Posted on :10-Jan-2024
ललित मोदी ने दी थी करियर खत्म करने की धमकी: पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें आईपीएल के पहले ही सीजन में एक बड़े अधिकारी से यह धमकी मिली थी कि वह उनका करियर कर खत्म कर देंगे. धमकी देने वाला शख्स कोई और नहीं IPL को लॉन्च करने वाले तत्कालीन IPL कमिश्नर ललित मोदी ही थे. प्रवीण का उस वक्त कसूर बस इतना था कि वह अपनी पहली IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए नहीं खेलना चाहते थे और उनकी पहली पसंद दिल्ली थी.

अब 37 साल के हो चुके प्रवीण ने बताया कि उन्हें शुरुआत में बैंगलोर के लिए खेलने में झिझक थी. इसकी सबसे बड़ी वजह तो यह थी कि मैं दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपटिल्स) के लिए खेलना चाहता था क्योंकि मैं मेरठ का हूं और दिल्ली मेरठ से बहुत करीब है. इसके अलावा अगर मैं इस टीम के लिए खेलता तो टूर्नामेंट के दौरान अपने घर भी आ जा सकता था.

इसके अलावा उन्होंने बताया कि बेंगलौर की टीम के लिए वह इसलिए भी नहीं खेलना चाहते थे क्योंकि एक तो उनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘दूसरा बैंगलोर मेरे घर से भी काफी दूर था और वहां का खाना भी मेरी पसंद का नहीं था.’ लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की गलती के चलते वह दिल्ली में नहीं खेल पाए.

उन्होंने हाल ही में दिए इस इंटरव्यू में बताया कि अनजाने में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया और इसलिए वह दिल्ली के लिए नहीं खेल पाए.

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया, ‘जब अपनी बात रखने के लिए मैंने ललित मोदी से संपर्क किया तो तब के इस आईपीएल कमिश्नर ने उन्हें उनका करियर खत्म करने की धमकी दी थी. जब मुझसे कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाए गए तब मुझे नहीं पता था कि मैं कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर रहा हूं और ललित मोदी ने भी करियर खत्म करने की धमकी दे दी थी.’

Read More

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने किया संन्यास का ऐलान... पढ़े पूरी खबर

Posted on :01-Jan-2024
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने किया संन्यास का ऐलान... पढ़े पूरी खबर

New Year 2024 David Warner Retirement: साल 2024 का आगाज हो चुका है। 1 जनवरी यानी कि सोमवार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट को पहले ही छोड़ने का फैसला कर लिया था। पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा। टेस्ट के बाद अब डेविड वॉर्नर ने वनडे क्रिकेट से भी अलविदा कह दिया है।

वनडे क्रिकेट से संन्यास: सिडनी में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डेविड वॉर्नर ने बताया कि वह अब वनडे क्रिकेट नहीं खेलेंगे। इस दौरान इमोशनल होते हुए उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। यह कुछ ऐसा था जो मैंने विश्व कप के दौरान कहा था। वनडे वर्ल्ड कप भारत में जीतना बड़ी उपलब्धि है तो मैं आज उसे फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला लूंगा। जो मुझे दुनिया भर में अन्य लीगों में खेलने की अनुमति देता है और वनडे टीम को थोड़ा आगे बढ़ाने में मदद करता है।

टी-20 खेलते रहेंगे वॉर्नर: हालांकि डेविड वॉर्नर टी-20 फॉर्मेट में अभी भी खेलते रहेंगे। साल 2024 में ही टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। डेविड वॉर्नर का पूरा फोकस टी-20 क्रिकेट पर होने वाला है। आईपीएल 2024 में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा होंगे। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करते हुए डेविड वॉर्नर ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे। इस सीजन भी डेविड वॉर्नर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

ऐसा रहा है करियर: डेविड वॉर्नर का वनडे करियर शानदार रहा है। उन्होंने अपने वनडे करियर में टीम के लिए कई मैच विनिंग पारी खेली है। खास तौर पर आईसीसी टूर्नामेंट के बड़े मुकाबले में डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर हल्ला बोला है। वॉर्नर के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 159 पारियों में 45.01 की बेहतरीन औसत के साथ 6932 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 33 अर्धशतक भी निकले हैं।

Read More

IND vs SA: भारत को मिली हार फिर भी कोहली ने रचा इतिहास

Posted on :29-Dec-2023
IND vs SA: भारत को मिली हार फिर भी कोहली ने रचा इतिहास

एजेंसी 

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को पारी और 32 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। खास तौर पर कप्तान रोहित शर्मा दोनों ही पारियों में नाकाम रहे। रोहित शर्मा के अलावा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का बल्ला भी खामोशी रहा।

कोहली ने बनाया रिकॉर्ड: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बावजूद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा किया जो आज तक दुनिया में किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में विराट कोहली अकेले संघर्ष करते नजर आए।

कोहली ने बनाए 76 रन: विराट कोहली के बल्ले से दूसरी पारी में 76 रन निकले। इस पारी के दम पर वह साल 2023 में अपने 2000 इंटरनेशनल रन के आंकड़ा को पार करने में कामयाब रहे। विराट कोहली ने अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक सात बार 2000 से अधिक इंटरनेशनल बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली से पहले यह रिकार्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा के नाम था। संगाकारा ने अपने करियर में छह बार 1 साल में 2000 से अधिक इंटरनेशनल रन बनाने का काम किया है।

कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: कुमार संगकारा को पछाड़कर विराट कोहली टॉप पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ने अब तक सात बार 2000 से अधिक रन एक कैलेंडर ईयर में बनाया है। इसके बाद कुमार संगाकारा का नाम आता है जिन्होंने ऐसा छह बार किया है। जबकि महिला जयवर्धन ने 5 और सचिन तेंदुलकर ने भी पांच बार यह कारनामा करने में सफलता हासिल की है।

146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा: विराट कोहली की बात करें तो साल 2012 के कैलेंडर ईयर में सबसे पहली बार विराट कोहली ने इंटरनेशनल 2000 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2014, 2016, 2017, 2018, 2020 और अब 2023 में भी यह करनामा किया है। विराट कोहली के बल्ले से लगातार टीम के लिए रन निकल रहे हैं। 146 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई बल्लेबाज ऐसा करने में सफल रहा है।

Read More

हार्दिक पांड्या का फिटनेस अपडेट डराने वाला, टीम इंडिया के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के लिए बड़े झटके...

Posted on :23-Dec-2023
हार्दिक पांड्या का फिटनेस अपडेट डराने वाला, टीम इंडिया के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के लिए बड़े झटके...

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती मैचों के दौरान ही चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से दूर ही चल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की होम टी20 इंटरनेशनल सीरीज और फिर साउथ अफ्रीका दौरे से हार्दिक पांड्या बाहर ही रहे हैं, लेकिन अब जो उनकी फिटनेस को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ रहा है, वह डराने वाला है। हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी बाहर बैठ सकते हैं, इतना ही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 तक भी उनकी वापसी मुश्किल ही नजर आ रही है। आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान घोषित किया गया है। अब इन सबके बीच हार्दिक की फिटनेस रिपोर्ट टीम इंडिया के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के लिए बड़े झटके से कम नहीं है।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 11 से 17 जनवरी के बीच भारत में ही खेली जानी है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज होने वाली है। हार्दिक की गैर मौजूदगी में टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव भी चोटिल हो गए थे और उनका भी अफगानिस्तान सीरीज तक पूरी तरह फिट होना मुश्किल है, ऐसे में वह भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से आउट हो सकते हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या फिलहाल हाल में अपनी एड़ी की चोट से उबरते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। सिर्फ अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से ही नहीं बल्कि आईपीएल 2024 से भी पांड्या को बाहर बैठना पड़ सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी होगी कि नहीं इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। हार्दिक पांड्या 2022, 2023 में आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की ओर से खेले थे, लेकिन इस सीजन के लिए उनको मुंबई इंडियंस ने ऑल कैश डील कर गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किया है।

मीडिया इनपुट 

Read More

मुंबई ने आईपीएल की नीलामी में आठ खिलाड़ियों को खरीदा, देखें टीम की पूरी लिस्ट

Posted on :20-Dec-2023
मुंबई ने आईपीएल की नीलामी में आठ खिलाड़ियों को खरीदा, देखें टीम की पूरी लिस्ट

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने कुछ आठ खिलाड़ी खरीदे। उसने खिलाड़ियों को रिटेन या ट्रेड करने में 82.25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। नीलामी में पांच बार की चैंपियन टीम ने 16.70 करोड़ रुपये खर्च किए। उसके पर्स में 1.05 करोड़ रुपये बच गए। उसने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ियों पर बोली लगाई। मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी और श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को खरीदा।

मुंबई ने कोएट्जी के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, मदुशंका को 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा। मदुशंका ने विश्व कप में नौ मैचों में 21 विकेट लिए थे। वहीं, कोएट्जी ने आठ मैच में 20 विकेट झटके थे। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मदुशंका तीसरे और कोएट्जी पांचवें स्थान पर रहे थे। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को खरीदने के लिए टीम ने 4.80 करोड़ रुपये खर्च किए। उनका एक्शन फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा की तरह ही है।

मोहम्मद नबी को भी मुंबई ने खरीदा
मुंबई ने अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। फ्रेंचाइजी ने दाएं हाथ के स्पिनर श्रेयस गोपाल पर भी बोली लगाई। उसने गोपाल को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीद लिया। फ्रेंचाइजी ने तीन ऑलराउंडर शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज और नमन धीर को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक पांड्या (कप्तान/ट्रेडेड), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड।

नीलामी में खरीदा: गेराल्ड कोएट्जी (5 करोड़ रुपये), दिलशान मदुशंका (4.6 करोड़ रुपये), नुवान तुषारा (4.80 करोड़ रुपये), मोहम्मद नबी (1.50 करोड़ रुपये), श्रेयस गोपाल (20 लाख रुपये), शिवालिक शर्मा (20 लाख रुपये), अंशुल कंबोज (20 लाख रुपये), नमन धीर (20 लाख रुपये)।

रोल के हिसाब से पूरी टीम
सलामी बल्लेबाज: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर)
मध्य क्रम: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर)।
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नमन धीर
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरेनडोर्फ, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश मधवाल, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा
स्पिनर: पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, श्रेयस गोपाल

संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा/कुमार कार्तिकेय (इम्पैक्ट सब), गेराल्ड कोएट्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ।

Read More

IPL 2024 Auction: पैट कमिंस का कमाल, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

Posted on :19-Dec-2023
IPL 2024 Auction: पैट कमिंस का कमाल, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

IPL 2024 Auction most expensive player: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया है. कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. कमिंस को 20 करोड़  50 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है. ऐसा कर कमिंस ने सैम कुरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कुरेन को 2023 में पंजाब  किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था. पैट कमिंस को खरीदने के लिए हैदराबाद, आरसीबी, और सीएसके ने बोली लागई थी, आखिर में हैदराबाद ने सबसे बड़ी बोली लगाकर पैट कमिंस को अपनी टीम में शामिल कर लिया. वहीं ,आईपीएल ऑक्शन 2024 में रोवमेन पॉवेल को 7.40 करोड़ में राजस्थान ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. आईपीएल 2024 ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाडी़ इस समय पैट कमिंस हैं जिन्हें रिकॉर्ड 20 करोड़ 50 लाख रुपये ऑक्शन में मिले हैं. पैट कमिंस ने सैम कुरेन का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया.

वहीं, इस ऑक्शन में हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ में पंजाब ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया  है. हर्षल पटेल आईपएल 2024 ऑक्शन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं.  इसके अलावा  डेरिल मिशेल को 14.00 करोड़ में  सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया है. 

आईपीएल  ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

पैट कमिंस (20 करोड़, 50 लाख), सनराइजर्स हैदराबाद (2024)
सैम कुरेन (18.5 करोड़) पंजाब किंग्स, 2023
कैमरून ग्रीन (17.5 करोड़) मुंबई इंडियंस, 2023
बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), सीएसके, 2023
क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) राजस्थान रॉयल्स, 2021
निकोलस पूरन (16 करोड़),लखनऊ सुपरजायंट्स, 2023
युवराज सिंह (16 करोड़)    , दिल्ली कैपिटल्स, 2015
पैट कमिंस (15.5 करोड़)कोलकाता नाइट राइडर्स, 2020
ईशान किशन (15.25 करोड़), मुंबई, 2022
काइल जैमिसन (15 करोड़), बैंगलोर , 2021
बेन स्टोक्स (14.5 करोड़), राइजिंग सुपरजायंट , 2017
सबसे महंगे खिलाड़ी आईपीएल 2024
पैट कमिंस-  20 करोड़ 50 लाख (सनराइजर्स हैदराबाद)
डेरिल मिशेल 14.00 करोड़ में  सीएसके
हर्षल पटेल 11.75 करोड़ (पंजाब किंग्स)
रोवमेन पॉवेल  7.40 करोड़ (राजस्थान)

Read More

रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 इंटरनेशनल में नहीं होगी वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ भी चुना जाना मुश्किल

Posted on :15-Dec-2023
रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 इंटरनेशनल में नहीं होगी वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ भी चुना जाना मुश्किल

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले कई सालों से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला. खबर है कि उनको अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में कप्तानी दी जा सकती है. ऑस्ट्रेलिया में 2022 के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हुआ था. इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से यह धुरंधर इस फॉर्मेट में भारत की तरफ से खेलने नहीं उतरा.

टीम इंडिया के कप्तान और विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा की फटाफट क्रिकेट में वापसी कब होगी यह सभी जानना चाहते हैं. नवंबर 2022 में इस धुरंधर ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में अपना आखिरी टी20 मुकाबला विश्व कप के दौरान खेला था. दो साल से ज्यादा वक्त हो चुका है और रोहित ने इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की तरफ से नहीं खेला. तब से हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं.

रोहित की टी20 में नहीं हो रही वापसी
टीवी टुडे के मुताबिक आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम जिस एक सीरीज में खेलने वाली है उसमें भी रोहित शर्मा की वापसी नहीं होने जा रही. अफगानिस्तान के खिलाफ ही एक मात्र सीरीज है जिसमें टीम इंडिया को खेलना है. 3 मैचों की सीरीज के लिए चुनी जाने वाली टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम को शामिल नहीं किया जाएगा. अगले साल 11, 14 और 17 जनवरी को तीन टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम खेलेगी.

जूनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार
भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने टी20 फॉर्मेट से बाहर रखा है. पिछली कई सीरीज में युवाओं को ही लगातार मौका दिया जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर 2-1 से हराया. साउथ अफ्रीका में खेलते हुए तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर की.

Read More

मोहम्मद शमी को मिलेगा वर्ल्ड कप में तूफानी प्रदर्शन का इनाम? इस खास सम्मान के लिए लिस्ट में दर्ज हुआ नाम

Posted on :14-Dec-2023
मोहम्मद शमी को मिलेगा वर्ल्ड कप में तूफानी प्रदर्शन का इनाम? इस खास सम्मान के लिए लिस्ट में दर्ज हुआ नाम

नई दिल्ली : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद से भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार सुर्खियों में है। इस बीच सूत्रों के मुताबिक खबर मिली है कि शमी अर्जुन पुरस्कार पाने की दौड़ में हैं। विश्व कप 2023 में उनके प्रदर्शन के बाद चयन समिति ने इस साल के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) के लिए शमी के नाम की सिफारिश की है।

बीसीसीआई ने खेल मंत्रालय से किया विशेष अनुरोध सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खेल मंत्रालय से विशेष अनुरोध किया है। इससे पहले शमी का नाम इस लिस्ट में नहीं था। अर्जुन पुरस्कार दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान है। 33 वर्षीय खिलाड़ी पूरे साल भारत लिए सनसनीखेज रहे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने नवंबर में विश्व कप में अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखा।

मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में 12.06 की औसत और 5.68 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट हासिल किए। कुल मिलाकर उनका नाम 2023 क्रिकेट विश्व कप के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में दर्ज हुआ। उन्होंने केवल सात पारियों में अपने नाम 24 विकेट थे।

उनके प्रमुख प्रयासों में वानखेड़े में श्रीलंका के खिलाफ 5/18 का शानदार प्रदर्शन था। 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले से ही दबाव में, पहले पावरप्ले के अंत में शमी के आगमन ने श्रीलंका के लिए अंत का संकेत दे दिया। अपने पांच ओवरों में उन्होंने मध्य और निचले क्रम में बल्लेबाजी की। अपनी टीम के पहले चार मैचों में चूकने के बाद शमी एक स्टार गेंदबाज के रूप में उभरे, उन्होंने केवल 5.26 और 10.70 की औसत से 24 विकेट लिए।

पुरुषों के खेल के इतिहास में केवल चार खिलाड़ियों- लसिथ मलिंगा (56), मिशेल स्टार्क (65), मुथैया मुरलीधरन (68), और ग्लेन मैकग्राथ (71) ने क्रिकेट विश्व कप में शमी (55) से अधिक विकेट लिए हैं। सूची में अपने से ऊपर के किसी भी खिलाड़ी की तुलना में शमी की वापसी दस कम मैचों में हुई।

शमी के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के लिए मैदान पर वापसी करने की संभावना है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर को सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे क्लैश होगा। दूसरा 3 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा।

Read More

India vs South Africa 2nd T20: आज दूसरे टी20 में सूर्या सेना और मार्कराम ब्रिगेड का आमना-सामना

Posted on :12-Dec-2023
India vs South Africa 2nd T20: आज दूसरे टी20 में सूर्या सेना और मार्कराम ब्रिगेड का आमना-सामना

India vs South Africa 2nd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका की मंगलवार को दूसरे टी20 मैच में टक्कर होगी। यह मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस स्टेडियम में पहली बार टी20 मैच खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। टॉस के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और एडेन मार्कराम आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। डरबन में टॉस तक नहीं हो पाया था। गकेबरहा में भी बारिश के खलल डालने की संभावना जताई जा रही है।

सूर्या की अगुवाई में भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से कब्जा जमाया। सूर्या ने भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया सीरीज की तरह ही साउथ अफ्रीका के विरुद्ध भी बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह दी है। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की हार के बाद शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा की यह पहली सीरीज है। ऐसे में भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। जेडेजा इस सीरीज में उपकप्तान हैं। बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज दीपर चाहर पिता की तबीयत खराब होने की वजह से अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं।

भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, दीपक चाहर, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा।

साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, लिजाद विलियम्स, गेराल्ड कोएट्जी, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, मार्को जेनसन।

Read More

WPL 2024: नीलामी में करोड़पति बनीं वृंदा दिनेश ने मां को लेकर कही यह बात

Posted on :11-Dec-2023
WPL 2024: नीलामी में करोड़पति बनीं वृंदा दिनेश ने मां को लेकर कही यह बात

WPL 2024, Vrinda Dinesh: 9 दिसंबर को महिला आईपीएल के लिए मुंबई में ऑक्शन किया गया। साल 2023 में विमेंस प्रीमियर लीग को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। पहला सीजन सफलतापूर्वक होने के बाद अब दूसरे सीजन की तैयारी भी लगभग शुरू हो चुकी है। साल 2024 में होने वाले विमेंस प्रीमियर लीग के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजिय़ों ने अपनी टीमों को पूरा कर लिया है।

फरवरी में हो सकती है लीग की शुरुआत: 

अगले साल यानी कि साल 2024 के फरवरी महीने में महिला आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है। आईपीएल में शामिल होने वाली पांचों टीमों की खिलाड़ियों की लिस्ट पूरी कर ली गई है। ऑक्शन में कुछ चौंकाने वाली चीजें भी देखने को मिली है। इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े कारनामे करने वाले कई दिग्गज खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए।

वृंदा दिनेश पर बरसा पैसा: 

भारतीय महिला अनकैप्ड खिलाड़ियों को इस नीलामी में भारी भरकम पैसे देकर खरीदा गया। इन खिलाड़ियों में वृंदा दिनेश का नाम भी शामिल है।10 लाख रुपए की बेस प्राइज वाली वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स की टीम ने एक करोड़ 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ने का काम किया। एसीसी महिला कप में भारतीय टीम के लिए और टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। यही वजह है कि नीलामी के दौरान यूपी की टीम ने उन पर बड़ी राशि खर्च करने काम किया।

इतने पैसों की नहीं थी उम्मीद: 

हालांकि, वृद्धा को ऑक्श में इतना महंगा बिकने की उम्मीद नहीं थी। ऑक्शन के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कुछ बातों का खुलासा किया। यूपी वॉरियर्स के द्वारा खरीदे जाने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर से बातचीत करते हुए वृंदा ने बताया कि ऑक्शन के दौरान वह अपनी टीम कर्नाटक के साथ रायपुर में थी और इस दौरान नेट में गेंदबाजी कर रही थी। जैसे ही यूपी की टीम ने उन्हें महिला आईपीएल के लिए चुना तो साथी खिलाड़ी और कोच ने आकर उन्हें बधाई देने लगे।

अपनी मां को लेकर कही यह बात: 

इसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी मां को फोन कर इस बारे में बताया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ऑक्शन के बाद मैंने सबसे पहले अपनी मां को कॉल किया था। इस दौरान उनकी आवाज काफी धीमी थी और ऐसा लग रहा था कि वह रो रही थीं। मैंने वीडियो कॉल जानबूझ कर नहीं किया। मैं उनकी आंसूओं को देख नहीं सकती थी। मुझे पता था कि वे मेरे लिए वास्तव में खुश और अभिभूत थे और मैं उन्हें गौरवान्वित करना चाहती थी।

Read More

IPL के 2 खूंखार बैटर, टी20 विश्व कप में बनेंगे टीम इंडिया के फिनिशर...

Posted on :09-Dec-2023
IPL के 2 खूंखार बैटर, टी20 विश्व कप में बनेंगे टीम इंडिया के फिनिशर...

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीतना भी भारत के लिए सपना बन कर रह गया जब इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में 10 विकेट की एकतरफा हार दी. तब से अब तक टीम इंडिया पूरी तरह से बदल गई है. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले दो खूंखार बैटर का जलवा छा रहा है. रिंकू सिंह और जितेश शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं.

अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में अब महज 6 महीने का ही वक्त बचा है. वेस्टइंडीज और अमेरिका को मिलकर जून 2024 में इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है. रोहित शर्मा टीम के कप्तान के तौर पर वापसी कर सकते हैं लेकिन चयनकर्ता विराट कोहली को बाहर बिठाकर बड़ा फैसला लेने का इशारा दे रहे हैं. इस वक्त टीम इंडिया की असली कमजोरी यानी मैच फिनिशर को तैयार करने को लेकर हो रही है. महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद से उनकी तरह मैच खत्म करने का हुनर लगातार कोई नहीं दिखा पाया. चयनकर्ताओं को अब रिंकू सिंह और जितेश शर्मा में वो काबिलियत नजर आ रही है. दोनों ने अब तक मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया है.

रिंकू सिंह और जितेश शर्मा अच्छे फिनिशर

आईपीएल में अपने छक्के जमाने की काबिलियत से मैच पलट देने वाले रिंकू सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वही कमाल करके दिखाया है. कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आखिरी ओवर में 5 लगातार छक्के जमाकर मैच खत्म करने वाले बाएं हाथ के बैटर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में अपने नाम के मुताबिक धुंआधार बल्लेबाजी की. जितेश को चयनकर्ताओं ने रिंकू से कम मौके दिए लेकिन फिर भी इस बैटर ने घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को दोहराते हुए दावेदारी पेश की. रिंकू ने 10 मैच में 187 की स्ट्राइक रेट और 60 की औसत से बल्लेबाजी की है. जितेश ने 5 टी20 इंटरनेशनल में 64 रन 160 से उपर की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी तो रिंकू सिंह और जितेश शर्मा पर नजर होगी. 30 की औसत और 150 से उपर की स्ट्राइक रेट से इन दोनों ही खूंखार बैटर की बल्लेबाजी इनको खतरनाक मैच फिनिशर बनाती है. आईपीएल में दोनों ने अपनी टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारी खेली है. एनरिक नॉर्खिया (चोटिल) और कगिसो रबादा (आराम) की गैर मौजूदगी में रिंकू और जितेश को अपना हुनर दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा.

रिंकू सिंह या जितेश

चयनकर्ता आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए बतौर विकेटकीपर जितेश शर्मा को देख रहे हैं. केएल राहुल का इस फॉर्मेट में टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल है. साउथ अफ्रीका में जितेश चले और विश्व कप टीम में जगह बना पाए तो बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन में होंगे और 5 नंबर पर खेल सकते हैं. हार्दिक पंड्या नंबर 6 पर आए तो रिंकू सिंह के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका बनेगा. अब उनके प्लेइंग इलेवन में होने का मतलब होगा एक गेंदबाज से समझौता. ऐसे में जितेश का फॉर्म उनको जगह दिला सकता है रिंकू के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है.

Read More

गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच मैदान में हुई तकरार, गुस्से में एक-दुसरे को दिखाई आंख...

Posted on :07-Dec-2023
गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच मैदान में हुई तकरार, गुस्से में एक-दुसरे को दिखाई आंख...

 नई दिल्ली। लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के एक मैच में भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और श्रीसंत आपस में भिड़ गए। इस लीग के एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स का सामना इंडिया कैपिटल्स से हुआ, जिसमें गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसल किया। इंडिया कैपिट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए।

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स 211 रन ही बना सकी। ये मैच इंडिया कैपिटल्स ने 12 रन से जीत लिया। मैच के दौरान गौतम गंभीर और एस श्रीसंत के बीच नोकझोंक देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ी बीच मैच एक-दूसरे को गुस्से में घूरते हुए नजर आए, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते है पूरा माजरा।

Gautam Gambhir और S Sreesanth ने बीच मैच एक दूसरे को गुस्से में दिखाई आंखें
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि LLC 2023 में इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर ओपनिंग करने के लिए आए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। गंभीर ने श्रीसंत के ओवर में उनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान श्रीसंत की गेंदों पर गंभीर ने कुछ करारे शॉट लगाए जिससे श्रीसंत अपना आपा खो बैठे और गंभीर को आंख दिखाने की कोशिश करने लगे, लेकिन गौतम भी चुप नहीं रहे।

ये पूरा मामला मैच के दूसरे ओवर का रहा, जहां गंभीर स्ट्राइक पर थे, जिन्होंने श्रीसंत के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। तीसरी गेंद डॉट रही। इसके बाद श्रीसंत अपने फॉलो थ्रू में आगे बढ़े और गंभीर को घूरने लगे। गंभीर भी उन्हें गुस्से में इशारा करने और कुछ कहने लगे। हालांकि, मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा। श्रीसंत ने 3 ओवर में 35 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया।

Read More

ब्रायन लारा ने की अपने दो बड़े रिकॉर्ड टूटने की भविष्यवाणी

Posted on :06-Dec-2023
ब्रायन लारा ने की अपने दो बड़े रिकॉर्ड टूटने की भविष्यवाणी

टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए तैयार है। भारतीय टीम को यहां तीन T20I, तीन वनडे और दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर चुका है। इस दौरे से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

दरअसल, ब्रायन लारा का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर 400 रन है। लारा का मानना है कि उनका रिकॉर्ड तोड़ा जा सकता है। ऐसे युग में जहां एक टेस्ट पारी में 400 से अधिक टीम का स्कोर असामान्य हो गया है, लारा ने न केवल कहा कि उनके विश्व रिकॉर्ड व्यक्तिगत स्कोर को बेहतर किया जा सकता है, बल्कि उस बल्लेबाज का नाम भी बताया जिसके पास ऐसा करने का सबसे अच्छा मौका है।

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल एक टेस्ट पारी में 400 से अधिक रन बना सकते हैं। लारा 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 400 रन बनाने वाले पहले और अब तक के एकमात्र क्रिकेटर बन गए थे। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1994 में डरहम के खिलाफ वार्विकशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप मैच में नाबाद 501 रन बनाए थे।

लारा ने कहा कि गिल उनके दोनों बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। लारा ने आनंदबाजार पत्रिका से बातचीत में कहा कि,' 'शुभमन गिल मेरे दोनों रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।' वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने गिल को मौजूदा दौर का सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा, 'इस नई पीढ़ी में गिल सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। वह आने वाले वर्षों में क्रिकेट पर राज करेंगे। मेरा मानना है कि वह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ेंगे।'

खेल के सभी फॉर्मेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय और वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय गिल के टेस्ट करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उनके नाम 18 मैचों में 32 की औसत से 966 रन हैं और उनके नाम सिर्फ एक शतक है, लेकिन वह अभी 24 साल के हैं और उनके पास अभी बहुत मौके होंगे। गिल ने अपने वनडे करियर की धमाकेदार शुरुआत की है। वह 50 ओवर के क्रिकेट में केवल 38 पारियों में 2000 रन बनाने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहले ही छह शतक लगाए हैं और प्रारूप में उनका औसत 61.37 है। लेकिन हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में वह धमाल नहीं मचा सके. लेकिन लारा का मानना है कि गिल आने वाले सालों में भारत के लिए कई आईसीसी टूर्नामेंट जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि, 'अगर गिल काउंटी क्रिकेट खेलते हैं तो वह मेरा 501 रन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह निश्चित रूप से 400 के पार जा सकते हैं। क्रिकेट बहुत बदल गया है, खासकर बल्लेबाजी को लेकर। बल्लेबाज दुनिया भर में टी20 लीग खेलते हैं। आईपीएल ने सब कुछ बदल दिया है। स्कोरिंग दर ऊपर चला गया है। इसलिए आप बड़े स्कोर देखते रहेंगे। लारा ने कहा, 'शुभमन बड़ा स्कोर करेगा, मेरे शब्दों पर ध्यान दें।'

Read More

रायपुर में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल किया

Posted on :02-Dec-2023
रायपुर में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल किया

रायपुर : भारत ने रायपुर में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया और पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली. यानी भारत अब या तो 3-2 से सीरीज जीतेगा या फिर 4-1 से, या फिर सीरीज का अंतिम मैच किसी कारणवश नहीं हो पाया तो भारत 3-1 से ये सीरीज जीत जाएगी. लेकिन भारत ने आज एक नया रिकॉर्ड भी इस सीरीज को अपने नाम करने के साथ -साथ अपने नाम कर लिया है.

भारत सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली बनी टीम
भारत दुनिया की सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टीम बन गई है. शुक्रवार को मिली जीत के बाद भारत अब 136 मैच जीत चुकी है. इस मैच से पहले भारत की टीम पड़ोसी देश पाकिस्तान की टीम के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर थी, इस जीत के बाद भारतीय टीम अकेले ही पहले नंबर पर आ गई है. पाकिस्तान ने अपने खेले गए 226 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 135 मैचों में जीत हासिल की है वहीं भारत ने 213 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ही अपनी 136वीं जीत हासिल कर ली है.

भारत के पास टी20 खिलाड़यों की भरमार भी है, रोहित, राहुल, विराट, गिल, पांड्या, जडेजा, अक्षर पटेल के साथ -साथ भारत के पास कई नए खिलाड़ी भी है जो आगे चलकर टी20 क्रिकेट में काफी बड़ा नाम कर सकते हैं. रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, रवि विश्नोई, इशान किशन जैसे कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी टी20 सीरीज में अपना दम दिखाया है. गौरतलब है कि टी20 का पहला विश्व कप भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में जीता था.

Read More

टीम इंडिया की हार के बाद सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द, कहा- महंगा रहा अक्षर का ओवर...

Posted on :29-Nov-2023
टीम इंडिया की हार के बाद सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द, कहा- महंगा रहा अक्षर का ओवर...

India vs Australia 3rd T20I Highlights: गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की। शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद तीसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 1 दिसंबर को खेला जाएगा।

सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द: भारत की हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उनका प्लान ग्लेन मैक्सवेल को आउट करने का था। लेकिन टीम के गेंदबाज ऐसा नहीं कर सके। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमारा प्लान ग्लेन मैक्सवेल को जल्द से जल्द आउट करना था।

कहां से बदला मैच: उन्होंने कहा कि इतनी अधिक ओस के साथ 222 रनों का बचाव करना गेंदबाजों के लिए आसान नहीं था। ऑस्ट्रेलिया हमेशा से ही मुकाबले में था। मैंने टीम से कहा कि हम कोशिश करेंगे कि मैक्सवेल को जल्दी से आउट कर ले, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हार के बावजूद सूर्यकुमार यादव ने टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा अक्षर पटेल एक अनुभवी गेंदबाज हैं। 19वां ओवर अक्षर पटेल का महंगा रहा जहां से मैच ने अपना रुख बदल लिया।

महंगा रहा अक्षर का ओवर: ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 21 रनों की जरूरत थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रसिद्ध कृष्ण के हाथों में गेंद थमाई। मैक्सवेल ने कृष्ण के अंतिम चार गेंदों पर एक छक्का और तीन चौका लगाकर मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी के दो ओवर में जीत के लिए 43 रन बनाए। अक्षर पटेल का 19वां ओवर 22 रनों का रहा।

क्यों दिया अक्षऱ को ओवर: अक्षर पटेल को ओवर देने के सवाल पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अक्षर पटेल इससे पहले भी 19वां और 20वां ओवर फेंक चुके हैं। उनके पास अंत के ओवर में गेंदबाजी करने का एक्सपीरियंस है। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मेरी कोशिश अंतिम ओवर में अनुभवी गेंदबाज के साथ जाने की थी। यही वजह रही कि अक्षर पटेल को 19वां ओवर दिया गया।

Read More

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मैच आज, इस प्‍लेइंग 11 पर भरोसा जता सकते हैं सूर्या...

Posted on :28-Nov-2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मैच आज, इस प्‍लेइंग 11 पर भरोसा जता सकते हैं सूर्या...

नई दिल्ली। IND vs AUS Playing 11: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज गुवाहाटी में पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की कोशिश आज सीरीज अपने पक्ष में करने की होगी। ऐसे में कप्‍तान सूर्यकुमार यादव इन 11 खिलाड़‍ियों पर भरोसा जता सकते हैं। देखें भारत की संभावित प्‍लेइंग 11।

बल्लेबाजों का रहा है उम्दा प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए अब तक दोनों ही मैचों में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। ईशान किशन दो मैचों में दो अर्धशतक ठोक चुके हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी रन उगल रहा है।

सूर्यकुमार यादव ने सीरीज के पहले ही गेम में अपनी तूफानी बैटिंग से कंगारू बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाई थी। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह दोनों ही मैचों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से महफिल लूटने में सफल रहे हैं। दूसरे टी-20 में रिंकू ने महज 9 गेंदों पर 344 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 31 रन कूटे थे।

महंगे साबित हुए हैं अर्शदीप
अर्शदीप सिंह अब तक खेले गए दोनों ही टी-20 मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए हैं। भारतीय टीम के हाथ भले ही दोनों ही मैच में जीत हाथ लगी हो, लेकिन अर्शदीप की फॉर्म ने टीम की चिंता जरूर बढ़ा रखी है। दूसरे टी-20 में अर्शदीप ने अपने 4 ओवर में 46 रन लुटाए थे और सिर्फ एक ही विकेट उनकी झोली में आया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अर्शदीप की जगह पर आवेश खान को आजमा सकता है।

IND vs AUS 3rd T20 संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह/आवेश खान, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

Read More

Previous123456Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution